YouTube2Text

खूंखार भेड़िया और जंगल का राजा — Transcript

by ANIMALS STORY WORLD · 1,286 words · 170 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:00जंगल के सभी जानवर डरे हुए थे क्योंकि
  2. 0:03उन्होंने जंगल में एक ऐसा खूंखार भेड़िया
  3. 0:06देखा था जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं
  4. 0:09देखा था। सभी जानवर डरे हुए आपस में बात
  5. 0:12कर रहे थे।
  6. 0:13अरे भाई जंगल में इतने खतरनाक खतरनाक
  7. 0:16जानवर आए हैं। लेकिन जिस तरह वो भेड़िया
  8. 0:19खतरनाक लगता है ना। इतना खतरनाक जानवर तो
  9. 0:23हमने आज तक कभी भी नहीं देखा।
  10. 0:25सही कह रहे हो भाई। उसके बड़े-बड़े नुकीले
  11. 0:29दांत हैं और बड़े-बड़े पंजे भी। सच कहूं
  12. 0:32तो वह किसी शेर से कम नहीं लगता। बहुत ही
  13. 0:35खूंखार लगता है।
  14. 0:37तभी वहां एक बकरी भागती हुई आती है और
  15. 0:39हफ्ते हुए कहती है,
  16. 0:41भाई तुम सही कह रहे हो। मैं तो भाग्यशाली
  17. 0:45रही। अभी उनके चंगुल से बचकर आई। वरना आज
  18. 0:48तक जो भी उनके चंगुल में फंसा है, जिंदा
  19. 0:52बचकर वापस नहीं आया है।
  20. 0:54पूरे जंगल में यही बात चल रही थी। बात
  21. 0:57राजा शेरू तक भी पहुंच गई। तब राजा शेरू
  22. 1:00जानवरों के पास आकर बोला,
  23. 1:02"तुम लोग बेवजह ही इतना डर रहे हो। भला
  24. 1:05मुझसे ज्यादा खतरनाक जानवर और कौन हो सकता
  25. 1:07है? मैं शेर हूं। जंगल का राजा। बाकी सारे
  26. 1:12जानवर मेरे सामने पानी कम है।
  27. 1:14राजा जी, आपने उस खूंखार दहशतगर्द भेड़िए
  28. 1:18को देखा ही नहीं है। अगर आपने उसे देख
  29. 1:20लिया ना, तो आप भी हमारी तरह डरे हुए नजर
  30. 1:24आएंगे। ऐसा भी क्या है उस भेड़िए में? आज
  31. 1:27मैं पहले उसको ही देखूंगा। बताओ मुझे कहां
  32. 1:30मिलेगा वो? जरा मैं भी तो देखूं। मुझसे
  33. 1:33ज्यादा खतरनाक जानवर कौन आ गया?
  34. 1:35राजा जी वो पास वाली गुफा के पास ही दिखा
  35. 1:38है। हो सकता है वो वहीं रहता होगा। उसने
  36. 1:41मुझ पर अटैक भी वहीं किया था।
  37. 1:43तुम लोग चिंता मत करो। आज मैं खुद जाकर उस
  38. 1:46भेड़िए का सामना करूंगा और देखता हूं कि
  39. 1:49आखिर वह कितना दहशतगर्द भेड़िया है।
  40. 1:52यह कहकर राजा शेरू वहां से उस गुफा की ओर
  41. 1:55चला गया। पर रात के अंधेरे में राजा शेरू
  42. 1:58वहीं चौकन्ना होकर लेकिन जैसे ही झाड़ियों
  43. 2:01से जानवर बाहर निकला, भेड़िए को देखकर राजा
  44. 2:04शेरू डर कर उल्टे पांव भाग गया। और डरे भी
  45. 2:08क्यों ना? क्योंकि उस जानवर का मुंह भेड़िए
  46. 2:10जैसा था। खाल शेर जैसी, पूंछ चीते जैसी और
  47. 2:15पंजे बाघ के जैसे थे। इतना अजीबोगरीब
  48. 2:18भेड़िया शायद राजा शेरू ने पहले कभी देखा
  49. 2:21ही नहीं था। वो डर के मारे वापस आ गया।
  50. 2:24अगले दिन जानवरों ने उससे पूछा।
  51. 2:26क्या हुआ राजा शेरू? आपने उस जानवर को
  52. 2:29देखा कि नहीं?
  53. 2:30हां, मैंने उस जानवर को देखा। तुम लोग सच
  54. 2:33कह रहे थे। वो सच में बहुत डरावना और अजीब
  55. 2:37भेड़िया है। मेरी मानो तो तुम लोग रात के
  56. 2:40समय बाहर मत निकलना।
  57. 2:41राजा शेरू की तो टाई टाई फिस हो गई। सभी
  58. 2:45जानवर राजा शेरू की खराब हालत देखकर वहां
  59. 2:48से हंसते हुए चले गए। लेकिन राजा शेरू
  60. 2:52अपनी इतनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर
  61. 2:54पाया। उसने मन में सोचा।
  62. 2:56"मैं जंगल का राजा हूं। यह बात मुझे साबित
  63. 2:59करके दिखानी होगी। वरना सभी जानवरों के
  64. 3:02सामने मेरी नाक कट जाएगी।" उसी दिन से
  65. 3:05राजा शेरू उस दहशतगर्द भेड़िए की ताक में
  66. 3:08रहने लगा। इस बार वह सुबह के समय ही वहां
  67. 3:11जाकर छुप गया। तभी राजा शेरू ने देखा कि
  68. 3:14एक कुत्ता गुफा की ओर जा रहा है और कई
  69. 3:17घंटों के बाद भी वो वापस नहीं लौटा। यह
  70. 3:20देखकर राजा शेरू के दिमाग में एक विचार
  71. 3:23आया।
  72. 3:23कहीं यह वही कुत्ता तो नहीं जो खूंखार
  73. 3:27भेड़िया बनकर बाहर सभी जानवरों को डरा रहा
  74. 3:30है। मुझे इसका पता लगाना होगा। यह सोचकर
  75. 3:33राजा शेरू धीरे-धीरे गुफा की तरफ बढ़ने
  76. 3:36लगा। राजा शेरू का शक बिल्कुल सही था।
  77. 3:40कितना मजा आ रहा है मुझे। सर्कस वालों की
  78. 3:43यह ड्रेस क्या मिल गई? मैं तो पूरे जंगल
  79. 3:45के जानवरों को डरा रहा हूं। कोई भी मुझे
  80. 3:48पहचान ही नहीं पा रहा। सब के सब जानवर
  81. 3:51दहशत में हैं। सिर्फ मेरे नाम से ही डरते
  82. 3:54हैं। वैसे जो भी हो, मुझे तो इसमें बहुत
  83. 3:57मजा आ रहा है।
  84. 3:58तभी राजा शेरू बोलता है,
  85. 4:00ओह, तो यह कुत्ता भेष बदलकर सब जानवरों को
  86. 4:04डरा रहा है। इसे अभी मजा चखाता हूं।
  87. 4:07राजा शेरू उस पर वही हमला करना चाहता था।
  88. 4:10पर तभी उसके मन में एक विचार आया और वो
  89. 4:13वापस जंगल में आ गया। जंगल में आकर राजा
  90. 4:16शेरू जानवरों से बोला,
  91. 4:18जाओ तुम उस दहशतगर्द भेड़िए से जाकर कहो
  92. 4:21कि वो आकर मुझसे मुकाबला करें। मैं भी
  93. 4:24देखता हूं कि सबसे ज्यादा ताकतवर कौन है।
  94. 4:27अरे राजा शेरू, क्यों मरना चाहते हो तुम?
  95. 4:31कल तो तुम दुम दबाकर भाग गए थे। आज फिर से
  96. 4:34उसी तरह दुम दबाकर भागने का इरादा है क्या
  97. 4:37तुम्हारा? नहीं नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है।
  98. 4:40आज मैं तुम सबके सामने उस दहशतगर्द भेड़िए
  99. 4:43का असली चेहरा सामने लाकर रहूंगा।
  100. 4:46आप कहना क्या चाहते हैं राजा शेरू?
  101. 4:48साफ-साफ कहो ना।
  102. 4:50नहीं अब मैं कुछ नहीं कहूंगा बल्कि तुम
  103. 4:53सबको दिखाऊंगा। उस दहशतगर्द भेड़िए को सबक
  104. 4:57सिखा कर ही रहूंगा मैं।
  105. 4:58यह कहकर राजा शेरू वहां से चला गया।
  106. 5:01जानवरों ने इधर-उधर बात फैला दी कि राजा
  107. 5:05शेरू ने भेड़िए को ललकारा है और यह बात
  108. 5:08भेड़िए तक भी पहुंच गई। फिर शाम हो गई और
  109. 5:11भेड़िया बाहर निकला। उसने सभी जानवरों को
  110. 5:14घेर लिया। सारे जानवर उसके भयानक रूप को
  111. 5:17देखकर इधर-उधर भागने लगे।
  112. 5:19तुम सबको इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।
  113. 5:22मैं इससे ज्यादा शक्तिशाली हूं।
  114. 5:25राजा शेरू, यह तुम क्या कह रहे हो? इससे
  115. 5:28पहले यह दहशतगर्द भेड़िया तुम्हें मार दे।
  116. 5:31भाग जाओ तुम यहां से।
  117. 5:32तभी राजा शेरू ने उस दहशतगर्द भेड़िए को एक
  118. 5:36पंजा मारा और उसका नकाब उसके मुंह से गिर
  119. 5:38गया। नकाब के पीछे छुपा कुत्ते का चेहरा
  120. 5:41सबके सामने आ गया। उसे देखकर सभी जानवर
  121. 5:45हैरान रह गए और उसकी सच्चाई राजा शेरू ने
  122. 5:48सबको बताई।
  123. 5:49देखो मेरे जंगल वासियों, यह है तुम्हारा
  124. 5:52दहशतगर्द भेड़िया।
  125. 5:54अच्छा तो इस कुत्ते ने मुझ पर हमला किया
  126. 5:57था। इस कुत्ते को तो मैं बिल्कुल नहीं
  127. 6:00छोडूंगा।
  128. 6:00नहीं, कोई इसे कुछ नहीं बोलेगा क्योंकि
  129. 6:04मुझे सच जानना है। आखिर इसने यह सब क्यों
  130. 6:07किया? अब तुम सबको खुद बताओ कि तुम्हारा
  131. 6:10यह सब करने के पीछे असली वजह क्या थी?
  132. 6:13फिर कुत्ते ने भी सारी सच्चाई बताई।
  133. 6:15मैं सर्कस में इंसानों के साथ काम करता
  134. 6:18था। मेरा मालिक मुझसे बहुत काम करवाता था
  135. 6:22और मेरे साथ बहुत बदसलूकी भी करता था।
  136. 6:25यहां तक कि वह मुझे भरपेट खाना भी नहीं
  137. 6:27देता था। फिर एक दिन मैं उसके चंगुल से
  138. 6:30बचकर भाग निकला। पर तभी मेरे हाथों में
  139. 6:33भेड़िए की कॉस्ट्यूम लग गई और मैं उसे
  140. 6:36पहनकर तुम्हारे जंगल से गुजर रहा था।
  141. 6:39अच्छा। तो फिर तुमने सोचा कि तुम हम सबको
  142. 6:42डराकर इस जंगल पर राज करोगे।
  143. 6:44हां। कुछ जानवरों ने मुझे देखा और वो डर
  144. 6:47कर भागने लगे। तभी मेरे दिमाग में आईडिया
  145. 6:50आया कि क्यों ना मैं एक दहशतगर्द भेड़िया
  146. 6:53बन जाऊं और यहां पर राज करूं। तुम्हारे
  147. 6:56मालिक ने तुम्हारे साथ बहुत बड़ा अन्याय
  148. 6:58किया है। पर तुमने भी मेरे जंगल वासियों
  149. 7:01के साथ बहुत गलत किया है। इसीलिए तुम्हें
  150. 7:05सबसे माफी मांगनी चाहिए।
  151. 7:07क्यों जंगल वासियों? मैंने सही कहा ना?
  152. 7:09सभी जानवर हां [हंसी] हां आपने बिल्कुल
  153. 7:12सही कहा। राजा शेरू इसे तो सबसे माफी
  154. 7:15मांगनी ही चाहिए। हां हां इसे हम सबसे
  155. 7:19माफी मांगनी होगी।
  156. 7:20मैं अपने किए पर बहुत बहुत ज्यादा
  157. 7:23शर्मिंदा हूं। इसीलिए आप सबसे माफी मांगता
  158. 7:27हूं और वादा करता हूं कि आगे से ऐसा कुछ
  159. 7:30भी नहीं करूंगा।
  160. 7:31ठीक है। तुम अब इसी जंगल का हिस्सा हो। और
  161. 7:34यह बात याद रखना कि तुम्हें सारे जानवरों
  162. 7:37को अपना परिवार मानकर उनके साथ प्रेम से
  163. 7:40रहना है।
  164. 7:41फिर सभी जानवर उस झूठे दहशतगर्द भेड़िए
  165. 7:44यानी कुत्ते को माफ कर देते हैं और वह
  166. 7:47हमेशा के लिए उसी जंगल में रहने लगता है।
  167. 7:50आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो
  168. 7:52प्लीज हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए और
  169. 7:55वीडियो को लाइक और शेयर करना मत भूलना।
  170. 7:58धन्यवाद।

About this transcript

This page contains the full transcript of खूंखार भेड़िया और जंगल का राजा by ANIMALS STORY WORLD , generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 1,286 words across 170 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.