Why Is Indian Rupee Falling? Dollar vs Rupee Explained | Ft. Bhupinder Soni | Kissa 138 — Transcript
Full transcript
- 0:00एक मुल्क जो आज दुनिया की पांचवी सबसे
- 0:02बड़ी इकॉनमी होने का डंका बजा रहा है।
- 0:05टुडे इंडिया इज द फिफ्थ लार्जेस्ट इकॉनमी।
- 0:10फिफ्थ लार्जेस्ट इकॉनमी
- 0:11इंडिया हैज़ बिकम द फिफ्थ
- 0:12वर्ल्ड्स फिफ्थ लार्जेस्ट इकॉनमी।
- 0:14फिफ्थ लार्जेस्ट [संगीत] इकॉनमी टॉप फाइव
- 0:16इकॉनमी ऑफ़ द वर्ल्ड।
- 0:17जिसके शेयर बाजार रोज आसमान की नई
- 0:20ऊंचाइयां छू रहे थे।
- 0:23जो बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी
- 0:25आर्थिक ताकत बनने का ख्वाब देख रहा है।
- 0:30इंडिया विल बी द थर्ड [संगीत] लार्जेस्ट
- 0:32इकोनमी सून। और फिर इसी ग्रोथ स्टोरी के
- 0:36शोर के बीच [संगीत] हमारी अपनी करेंसी
- 0:38यानी रुपया अचानक हाफने लगता है।
- 0:44जिस रुपए के कभी 70 या 80 के पार जाने पर
- 0:47राजनीतिक भूचाल आ जाया करता था वो आज डॉलर
- 0:50के सामने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर
- 0:53जाकर गिर जाता है। और यहां तक पूछा जाने
- 0:56लगा है कि क्या डॉलर ₹150 पर पहुंच जाएगा?
- 0:59वी आर गोइंग टू सी दैट रूपी हिट $150
- 1:03$10 पर यस
- 1:06लेकिन सवाल यह है कि इन तमाम शानदार
- 1:08आर्थिक दावों के बीच इस रुपए के साथ आखिर
- 1:11हुआ क्या? जो देश ग्लोबल सुपर पावर बनने
- 1:14की रेस में दौड़ रहा है। उसकी करेंसी डॉलर
- 1:17के सामने इतनी लाचार कैसे हो गई? क्या यह
- 1:19सिर्फ ग्लोबल मार्केट का कोई टेंपरेरी
- 1:21[संगीत]
- 1:21झटका है? या फिर दशकों से चली आ रही हमारी
- 1:24अपनी उन स्ट्रक्चरल गलतियों का नतीजा
- 1:27जिन्हें सुधारने के बजाय हमारी सरकारों ने
- 1:30सिर्फ आग लगने पर कुआं खोदने का काम किया।
- 1:35नमस्कार, मैं हूं भूपेंद्र सोनी और आप देख
- 1:38रहे हैं खबरगांव। आज किस्सा में बात
- 1:40करेंगे डॉलर के उस ऐतिहासिक चक्रव्यूह की
- 1:43जिसमें हमारा रुपया दशकों से फंसा हुआ है।
- 1:46बताएंगे आपको कि कैसे 1966 में
- 1:49प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक झटके में
- 1:51लिए गए फैसले ने रुपए की कमर तोड़ दी थी
- 1:54और तब देश के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने
- 1:57क्या चेतावनी दी थी। लेकिन फिर ऐसा क्या
- 1:59हुआ कि 1991 आते-आते देश का खजाना इस कदर
- 2:03खाली हो गया कि मजबूरी में रातोंरात 47 टन
- 2:07सोना लंदन के बैंक ऑफ इंग्लैंड और 20 टन
- 2:10सोना स्विट्जरलैंड की तिजोरियों में गिरवी
- 2:12रखने के लिए भेजना पड़ा। आज बात उस चलता
- 2:15है वाले सरकारी एटीट्यूड की भी होगी।
- 2:18जिसके चलते हम आज तक सस्ते में अपना
- 2:21बॉक्साइट बेचकर दुनिया से महंगा एलुमिनियम
- 2:24खरीदने को मजबूर है। आखिर हमारी नीतियां
- 2:26हमेशा इतनी लाचार क्यों होती है कि हम
- 2:29स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स करने के बजाय
- 2:31क्राइसिस आने के बाद ही जाटते हैं।
- 2:33बताएंगे कि क्रूड ऑयल, फर्टिलाइज़र्स और
- 2:36कैपिटल डेफिसिट का क्या मकड़जाल है जिसने
- 2:39आज रुपए का दम घोट रखा है। क्या हमारे आज
- 2:42के हालात भी 1991 जैसे हैं या इस बार
- 2:46हमारा फॉरेक्स रिजर्व हमें बचा लेगा? आज
- 2:49बात इन्हीं सवालों पर।
- 2:55[संगीत]
- 3:00[संगीत]
- 3:08रुपए के गिरने का इतिहास समझने से पहले
- 3:10WhatsApp यूनिवर्सिटी के उस सबसे बड़े
- 3:12मिथक को दिमाग से निकाल दीजिए जिसमें कहा
- 3:15जाता है कि 1947 में ₹1 $1 के बराबर था।
- 3:20यह सरासर झूठ है। आजादी के वक्त हमारा
- 3:22रुपया अपनी हैसियत में अमेरिकी डॉलर से
- 3:25नहीं बल्कि ब्रिटिश पाउंड से बंधा हुआ था।
- 3:28उस वक्त एक पाउंड की कीमत करीब ₹13.33
- 3:32थी और अगर उस दौर के हिसाब से डॉलर से
- 3:35तुलना करें तो 1947 में $1 की कीमत करीब
- 3:39₹3.30
- 3:41हुआ करती थी। लेकिन फिर सवाल उठता है कि
- 3:43ब्रिटिश पाउंड की छत्रछाया से निकलकर
- 3:46हमारा रुपया आखिर डॉलर के चक्कर में फंसा
- 3:48कैसे? इसकी कहानी शुरू होती है 1944 की
- 3:52ब्रिटेन वुड्स कॉन्फ्रेंस से।
- 3:55दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने की कगार पर
- 3:58था और दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह हो
- 4:00चुकी थी। तभी 44 देशों के नेता अमेरिका के
- 4:03ब्रिटेन वुड शहर में इकट्ठा हुए ताकि
- 4:06दुनिया का नया इकोनॉमिक सिस्टम बनाया जा
- 4:08सके। यहीं पर आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक का
- 4:12जन्म हुआ। अमेरिका उस वक्त सबसे बड़ी ताकत
- 4:14बन चुका था। उसने इस क्राइसिस में पूरी
- 4:17दुनिया को मनवा लिया कि अब ग्लोबल ट्रेड
- 4:19का नया बॉस अमेरिकी डॉलर ही होगा। तय हुआ
- 4:23कि डॉलर की कीमत गोल्ड से तय होगी और बाकी
- 4:26दुनिया की करेंसी की कीमत डॉलर के मुकाबले
- 4:28तय की जाएगी। यहां से ब्रिटिश पाउंड का
- 4:31दबदबा हमेशा के लिए खत्म हो गया। आजादी के
- 4:34बाद भारत भले ही कुछ सालों तक पाउंड से
- 4:37जुड़ा रहा लेकिन दुनिया भर में क्रूड ऑयल
- 4:39से लेकर मशीनरी तक सब कुछ डॉलर में खरीदा
- 4:43और बेचा जाने लगा।
- 4:46हमारी मजबूरी थी कि विदेशी व्यापार के लिए
- 4:48हमें भी डॉलर की ही शरण में जाना पड़ा। सब
- 4:51कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर आया 60 का
- 4:54दशक। भारत के लिए यह दौर किसी बुरे सपने
- 4:57से कम नहीं था। 1962 में चीन के साथ
- 5:00युद्ध, 1965 में पाकिस्तान के साथ जंग और
- 5:03ऊपर से देश में पड़ा भयानक सूखा। हमारे
- 5:06पास ना तो देश का पेट भरने के लिए अनाज था
- 5:09और ना ही विदेशी मुद्रा यानी फॉरेक्स
- 5:12रिजर्व। हम पूरी तरह से अमेरिका से मिलने
- 5:15वाले पीएल 480 अनाज समझौते पर निर्भर हो
- 5:18चुके थे। उस वक्त देश की नई-नई
- 5:20प्रधानमंत्री बनी थी इंदिरा गांधी। भारत
- 5:23की ऐसी लाचार हालत देखकर वर्ल्ड बैंक,
- 5:25आईएमएफ और अमेरिका ने इंदिरा गांधी पर
- 5:28भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया। उनका कहना
- 5:31था कि भारत अपनी करेंसी की वैल्यू कम करें
- 5:34यानी डीवैल्यूएशन करें। तभी उसे विदेशी
- 5:37मदद मिलेगी। इकॉनमी का बेसिक नियम कहता है
- 5:40कि अगर आप अपनी करेंसी की वैल्यू गिराते
- 5:42हैं तो आपके एक्सपोर्ट सस्ते हो जाते हैं
- 5:45और विदेशी पैसा देश में आता है। उदाहरण के
- 5:47लिए अगर हमारे रुपए की वैल्यू कम होगी तो
- 5:50विदेश से माल मंगवाने वाले को कम पैसे में
- 5:53ज्यादा सामान मिलेगा। यहां आपका यह जानना
- 5:55भी जरूरी है कि 1992 के लिबरलाइजेशन से
- 5:59पहले देश की करेंसी की वैल्यू घटाना या
- 6:02बढ़ाना सरकार के हाथ में होता था। अगर
- 6:04सरकार ने वैल्यू घटाई तो डीवैल्यूएशन और
- 6:07अगर बढ़ाई तो रिवैल्यूएशन। लिबरलाइजेशन के
- 6:10बाद सरकार के पास से यह ताकत निकल कर
- 6:13मार्केट के हाथ में चली जाती है। यानी
- 6:15मार्केट के हिसाब से देश की करेंसी की
- 6:18वैल्यू घटती बढ़ती रहती है। इसलिए आपने
- 6:20देखा होगा कि हर रोज हम लोग रुपए की
- 6:22वैल्यू इंटरनेट पर चेक कर सकते हैं कि आज
- 6:25रुपया कितना चढ़ा या कितना गिरा। जब
- 6:28मार्केट फोर्सेस करेंसी की वैल्यू घटाती
- 6:31हैं तो उसे डेप्रिसिएशन कहते हैं और अगर
- 6:33बढ़ाती हैं तो उसे एप्रिसिएशन कहा जाता
- 6:36है। इसलिए फिलहाल जो रुपया गिर रहा है तो
- 6:39हम उसे कहते हैं कि रूपी डेप्रिशिएट हो
- 6:41रहा है। खैर अब वापस लौटते हैं 6 जून 1996
- 6:45पर। जब इंदिरा गांधी ने वो फैसला लिया
- 6:48जिसने देश की राजनीति और इकॉनमी दोनों में
- 6:51भूचाल ला दिया। द 1991 प्रोजेक्ट के
- 6:54आर्काइव्स और उस दौर के ऐतिहासिक
- 6:56दस्तावेजों के मुताबिक इंदिरा गांधी सरकार
- 6:59ने रातोंरात रुपए की वैल्यू 36% घटा दी
- 7:03यानी डीवैल्यूएशन कर दी। इसका मतलब यह हुआ
- 7:06कि जो डॉलर 5 जून तक ₹4.76 का था वो 6 जून
- 7:11की सुबह एक झटके में ₹7.5 का हो गया। यह
- 7:15फैसला इतना बड़ा और अचानक था कि तत्कालीन
- 7:18कांग्रेस अध्यक्ष के कामराज आग बबूला हो
- 7:21गए थे। उन्हें लगा कि इंदिरा ने अमेरिकी
- 7:24दबाव में आकर देश की नाक कटवा दी है। इस
- 7:26पूरे फैसले की ड्राफ्टिंग उस वक्त के
- 7:28रिजर्व बैंक के गवर्नर पीसी भट्टाचार्य और
- 7:31चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर आईजी पटेल जैसे
- 7:34दिग्गजों ने की थी। लेकिन इस फैसले में एक
- 7:37बहुत बड़ी गलती थी। जिसे उस दौर में कई
- 7:39अर्थशास्त्रियों ने पॉइंट आउट किया था।
- 7:42एक्सपर्ट्स की चेतावनी बिल्कुल साफ थी।
- 7:44करेंसी की वैल्यू गिराने का फायदा यानी
- 7:47एक्सपोर्ट्स का बढ़ना सिर्फ तब होता है जब
- 7:50आपके पास दुनिया को बेचने के लिए कुछ हो।
- 7:53भारत उस वक्त भयानक सूखे की मार झेल रहा
- 7:55था। हमारे पास एक्सपोर्ट करने के लिए
- 7:58सरप्लस माल था ही नहीं।
- 8:01नतीजा हमारा एक्सपोर्ट तो नहीं बढ़ा लेकिन
- 8:04क्योंकि हमने रुपए की कीमत गिरा दी थी।
- 8:07इसलिए विदेशों से आने वाली मशीनरी,
- 8:09फर्टिलाइजर और अनाज रातोंरात महंगे हो गए।
- 8:13देश में भयानक महंगाई आ गई। 1966 का यह वह
- 8:17पहला झटका था जिसने भारतीय इकॉनमी को एक
- 8:20ऐसे दलदल में फंसा दिया जहां हम हमेशा
- 8:23इंपोर्ट पर निर्भर रहने वाले देश बनकर रह
- 8:25गए। स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स यानी अपनी
- 8:27मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के बजाय
- 8:30सरकार ने सिर्फ शॉर्टकट लिया। और यह
- 8:33शॉर्टकट सिर्फ तभी नहीं लिया गया था। सभी
- 8:35सरकारों के दौरान ऐसे शॉर्टकट्स लिए जाते
- 8:38रहे। और इसी इंपोर्ट डिपेंडेंसी और चलता
- 8:41है वाले एटीट्यूड ने ठीक 25 साल बाद 1991
- 8:46में देश को ऐसे कगार पर लाकर खड़ा कर दिया
- 8:49जहां भारत को दुनिया के सामने अपना सोना
- 8:52गिरवी रखना पड़ा। लेकिन सवाल यह है कि
- 8:54आखिर 1991 में हालात इतने खौफनाक कैसे हो
- 8:58गए कि रातोंरात भारत का सोना चार्टर्ड
- 9:01हवाई जहाजों में भरकर विदेशी बैंकों की
- 9:03तिजोरियों में भेजा गया और कैसे सोने की
- 9:06इस उड़ान ने देश में एलपीजी रिफॉर्म्स का
- 9:09दरवाजा खोला।
- 9:171966 के डीवैल्यूएशन के बाद भारत ने
- 9:20एक्सपोर्ट बढ़ाने के बजाय एक आसान रास्ता
- 9:23चुन लिया था। विदेशी कर्जा लेना।
- 9:2780 का दशक आते-आते हमारी अर्थव्यवस्था
- 9:30अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी थी। हमारा
- 9:33करंट अकाउंट डेफिसिट यानी देश में आने
- 9:35वाले डॉलर्स और बाहर जाने वाले डॉलर्स का
- 9:38अंतर जीडीपी के 3.1%
- 9:41तक पहुंच गया था। हम कमाई अठन्नी कर रहे
- 9:44थे और खर्चा रुपैया हो रहा था। लेकिन असली
- 9:47तबाही का ट्रिगर हिंदुस्तान में नहीं
- 9:49बल्कि हजारों किलोमीटर दूर मिडिल ईस्ट में
- 9:52दबा। अगस्त 1990 इराक के तानाशाह सद्दाम
- 9:56हुसैन ने कुवैत पर हमला कर दिया और खाड़ी
- 9:59युद्ध शुरू हो गया।
- 10:02इस एक युद्ध ने भारतीय इकॉनमी के दोनों
- 10:05पैर एक साथ काट दिए। पहला ग्लोबल मार्केट
- 10:08में कच्चे तेल के दाम रातोंरात $15 प्रति
- 10:11बैरल से उछलकर $40 के पार पहुंच गए। भारत
- 10:15का ऑयल इंपोर्ट बिल अचानक दोगना हो गया।
- 10:18यानी भारत जितना तेल पहले $15 में खरीद
- 10:22रहा था, अब उतने ही तेल के लिए उसे $40
- 10:25देने पड़ रहे थे। और दूसरा सबसे बड़ा झटका
- 10:28खाड़ी देशों में काम करने वाले लाखों
- 10:30भारतीयों को अपनी जान बचाकर वापस देश
- 10:33लौटना पड़ा। इसका मतलब था कि जो अरबों
- 10:36डॉलर्स की फॉरेन रेमिटेंस यानी विदेशी
- 10:38मुद्रा वो भारत भेजते थे वो रातोंरात आनी
- 10:42बंद हो गई। नतीजा 1991 आते-आते भारत का
- 10:45फॉरेक्स रिजर्व पाताल में पहुंच गया।
- 10:48हमारे खजाने में महज 1.2 बिलियन डॉलर्स ही
- 10:51बचे थे। यह रकम इतनी कम थी कि इससे सिर्फ
- 10:54अगले तीन हफ्तों का ही इंपोर्ट किया जा
- 10:57सकता था। भारत सोन डिफॉल्ट की कगार पर
- 11:00खड़ा था। आसान भाषा में कहें तो देश
- 11:03दिवालिया होने वाला था। उस वक्त देश में
- 11:05भयंकर राजनीतिक अस्थिरता थी। वीपी सिंह की
- 11:08सरकार गिर चुकी थी और चंद्रशेखर कार्यवाहक
- 11:12प्रधानमंत्री थे। कोई भी विदेशी बैंक या
- 11:14संस्था भारत को उधार देने को तैयार नहीं
- 11:17थी क्योंकि हमारी क्रेडिट रेटिंग रद्दी हो
- 11:20चुकी थी। जब सारे दरवाजे बंद हो गए तो
- 11:22सरकार के पास देश की इज्जत दांव पर लगाने
- 11:25के अलावा कोई चारा नहीं बचा। मई 1991 देश
- 11:29में चुनाव का माहौल था। चंद्रशेखर सरकार
- 11:31ने बेहद खामोशी से एक फैसला लिया। कस्टम
- 11:34विभाग द्वारा ज्त किया गया 20 टन सोना
- 11:37चार्टर्ड विमानों में लादकर यूनियन बैंक
- 11:39ऑफ स्विट्जरलैंड को भेज दिया गया ताकि
- 11:42इसके बदले 200 मिलियन डॉल की फरी राहत मिल
- 11:45सके। लेकिन इकॉनमी के इतने बड़े गड्ढे को
- 11:48भरने के लिए यह रकम ऊंट के मुंह में जीरे
- 11:51के बराबर थी। जून 1991 में पीवी नरसिम्हा
- 11:54राव देश के नए प्रधानमंत्री बने और रिजर्व
- 11:57बैंक के पूर्व गवर्नर मनमोहन सिंह को
- 12:00वित्त मंत्री बनाया गया। लेकिन कुर्सी पर
- 12:02बैठते ही उन्हें पता था कि देश की सांसे
- 12:05उखड़ने वाली हैं। और फिर जुलाई 1991 में
- 12:08वो हुआ जिसे भारतीय इतिहास में एक
- 12:11राष्ट्रीय शर्म यानी नेशनल शेम की तरह याद
- 12:15किया जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने
- 12:17तय किया कि भारत अपना 47 टन रिजर्व सोना
- 12:20लंदन के बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरियों
- 12:23में गिरवी रखेगा ताकि 400 बिलियन डॉलर का
- 12:26लोन मिल सके। यह कोई आसान काम नहीं था।
- 12:28इसे इतना सीक्रेट रखा गया था कि सरकार में
- 12:31भी गिने-चुने लोगों को ही इसकी भनक थी।
- 12:34जुलाई के महीने में 4 से 18 तारीख के बीच
- 12:37चार्टर्ड हवाई जहाजों के जरिए चार किश्तों
- 12:40में यह सोना देश से बाहर भेजा गया। यह
- 12:43ऑपरेशन कितना खौफनाक था, इसका अंदाजा इस
- 12:46बात से लगाइए कि जब मुंबई के मिंट रोड
- 12:48स्थित आरबीआई के वार्ड से भारी सुरक्षा के
- 12:51बीच सोना एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था तो
- 12:54रास्ते में एक वैन का टायर फट गया।
- 12:56अधिकारियों की सांसे हलक में अटक गई।
- 12:59आनन-फानन में भारी हथियारों से लैस
- 13:01गार्ड्स ने वैन को घेरा और उस वैन को ठीक
- 13:04करके एयरपोर्ट पहुंचाया गया। जब न्यूज़
- 13:07पेपर्स में सोने से भरे ट्रकों के
- 13:09एयरपोर्ट जाने की खबरें और तस्वीरें छपी
- 13:11तो पूरे देश में हाहाकार मच गया। आम आदमी
- 13:15के लिए सोना सिर्फ एक धातु नहीं बल्कि
- 13:17इज्जत का प्रतीक होता है। देश को लगा जैसे
- 13:20उनके घर की इज्जत को विदेशियों के पास
- 13:22गिरवी रख दिया गया है। लेकिन इसी भयानक
- 13:25बेइज्जती और क्राइसिस ने सरकार की नींद
- 13:28तोड़ी। नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने
- 13:30समझ लिया कि अब बंद दरवाजों के पीछे
- 13:33इकॉनमी नहीं चल सकती और यहीं से जन्म हुआ
- 13:36भारत के ऐतिहासिक एलपीजी रिफॉर्म्स का।
- 13:39यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और
- 13:42ग्लोबलाइजेशन। भारत के बाजार दुनिया के
- 13:45लिए खोल दिए गए।
- 13:48लाइसेंस राज का खात्मा हुआ और विदेशी
- 13:50कंपनियों को भारत में एंट्री मिली। 1991
- 13:54के उस झटके ने हमें डिफॉल्ट होने से तो
- 13:56बचा लिया लेकिन क्या हमने उस भयानक
- 13:58क्राइसिस से कोई स्ट्रक्चरल सबक सीखा?
- 14:01क्या हमने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत
- 14:03करके अपनी इंपोर्ट डिपेंडेंसी खत्म की?
- 14:06इसका जवाब आज के रुपए की खस्ता हालत में
- 14:09छिपा है।
- 14:141991 के ऐतिहासिक एलपीजी रिफॉर्म्स ने देश
- 14:17को दिवालिया होने से तो बचा लिया। विदेशी
- 14:20कंपनियां भी भारत आने लगी। लेकिन क्या
- 14:22हमने चीन की तरह दुनिया की फैक्ट्री बनने
- 14:25की कोई ठोस नीति बनाई?
- 14:28क्या हमने अपनी इंपोर्ट डिपेंडेंसी खत्म
- 14:31करने पर कोई कड़ा कदम उठाया?
- 14:34जवाब है नहीं। हमारी सरकारें बस संकट टलने
- 14:38की खुशी मना रही थी और फिर आया साल 1998।
- 14:41केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार
- 14:44थी। मई 1998 में भारत ने दुनिया को
- 14:47चौंकाते हुए पोखरण में परमाणु परीक्षण कर
- 14:49दिया।
- 14:52देश के लिए यह गर्व का पल था। लेकिन
- 14:54दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को यह
- 14:57बात हजम नहीं हुई। अमेरिका ने बौखलाकर
- 15:00भारत पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध यानी
- 15:03इकोनॉमिक सेंशंस लगा दिए। ग्लोबल संस्थाओं
- 15:06ने भारत को लोन देना बंद कर दिया। विदेशी
- 15:08निवेशकों ने रातोंरात अपना पैसा निकालना
- 15:11शुरू कर दिया और हमारा रुपया एक बार फिर
- 15:14धड़ाम से गिरने लगा। उस वक्त देश के
- 15:16फॉरेक्स रिजर्व को बचाने के लिए वाजपेई
- 15:19सरकार ने रिसर्जेंट इंडिया बॉन्ड्स
- 15:21निकाले। यानी सरकार ने एक बार फिर
- 15:24स्ट्रक्चरल सुधार करने की बजाय विदेशों
- 15:26में बसे एनआरआई से भारी ब्याज पर डॉलर
- 15:30उधार मांगकर क्राइसिस को टाला। साल 2000
- 15:32में भी इंडिया मिलेनियम डिपॉजिट्स के जरिए
- 15:35यही शॉर्टकट अपनाया गया। वाजपेई सरकार ने
- 15:38नेशनल हाईवे और टेलीकॉम सेक्टर में शानदार
- 15:41और विजनरी काम किया। लेकिन क्रूड ऑयल,
- 15:44गोल्ड और हैवी मशीनरीज के इंपोर्ट पर
- 15:46हमारी भयंकर निर्भरता जस की तस बनी रही।
- 15:50हमने कोई सॉलिड मैन्युफैक्चरिंग बेस नहीं
- 15:52बनाया। 2004 में सत्ता बदली और मशहूर
- 15:55अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह देश के
- 15:57प्रधानमंत्री बने। 2004 से 2008 के बीच
- 16:00ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त बूम था। फॉरेन
- 16:03इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने भारत के
- 16:05शेयर बाजारों में खूब डॉलर झोंका। डॉलर की
- 16:09इस बाढ़ से रुपया मजबूत हुआ और एक वक्त
- 16:11ऐसा भी आया जब $1 की कीमत ₹39 से ₹40 तक
- 16:15पहुंच गई। सरकार अपनी पीठ थपथपाने लगी।
- 16:18लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि मजबूत
- 16:21रुपया हमारे सॉलिड एक्सपोर्ट या हमारी
- 16:24मैन्युफैक्चरिंग की कमाई नहीं थी। यह शेयर
- 16:26बाजार की हॉट मनी थी। हॉट मनी यानी वह
- 16:29विदेशी पैसा जो सिर्फ मुनाफे के लिए आता
- 16:32है और जरा सी भनक लगते ही उड़ भी जाता है।
- 16:35और फिर 2013 में वही हुआ जिसका डर था। इसे
- 16:39इकॉनमी के इतिहास में तेपर टेंट्रम कहा
- 16:42जाता है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने सिर्फ
- 16:44एक हल्का सा इशारा किया कि वह अब अपनी
- 16:47ब्याज दरें बढ़ाएंगे। बस इतना सुनना था कि
- 16:50विदेशी निवेशकों ने रातोंरात भारत के
- 16:52बाजारों से अपना डॉलर निकालना शुरू कर
- 16:54दिया। हमारी जमीन खिसक गई क्योंकि हमारा
- 16:57करंट अकाउंट डेफिसिट उस वक्त ऐतिहासिक
- 17:00ऊंचाई पर था। यानी हम दुनिया को बेच कम
- 17:02रहे थे और क्रूड ऑयल और सोना काफी ज्यादा
- 17:05खरीद रहे थे। मई 2013 से अगस्त 2013 के
- 17:09बीच महज चंद महीनों में रुपया 55 के स्तर
- 17:12से गिरकर 68 के पार चला गया। महंगाई ने आम
- 17:16आदमी की कमर तोड़ दी। हालात इतने बेकाबू
- 17:19थे कि दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय
- 17:21संस्थाओं में से एक मॉ्गन स्टेनली ने भारत
- 17:24को दुनिया की पांच सबसे खस्ता हाल इकॉनमीज़
- 17:28की लिस्ट फ्रजाइल फाइव में डाल दिया। देश
- 17:31के लिए यह एक और ग्लोबल शर्मिंदगी थी।
- 17:33रुपए को रोज नई खाइयों में गिरता देख
- 17:36मनमोहन सरकार को डैमेज कंट्रोल करने के
- 17:38लिए रघुराम राजन को आरबीआई गवर्नर बनाकर
- 17:41लाना पड़ा। और रघुराम राजन ने क्या किया?
- 17:44उन्होंने बैंकों से कहा कि वह एनआरआई को
- 17:46उनके एफसीएआरबी अकाउंट्स यानी फॉरेन
- 17:49करेंसी नॉन रेजिडेंट बैंक अकाउंट पर बहुत
- 17:52ज्यादा और आकर्षक इंटरेस्ट रेट्स ऑफर
- 17:55करें। दुनिया भर के एनआरआई ने देखा कि
- 17:57उन्हें अमेरिका या यूरोप के बैंकों से
- 17:59ज्यादा ब्याज भारत में अपने एफसी एनआरबी
- 18:03अकाउंट में मिल रहा है। वह भी बिना किसी
- 18:05रिस्क के। नतीजा यह हुआ कि रातोंरात 30 से
- 18:0834 बिलियन का फॉरेन एक्सचेंज भारत के
- 18:11खजाने में आ गया। इसी विदेशी पैसे की बाढ़
- 18:14ने 2013 में रुपए को गिरने से बचा लिया और
- 18:17देश की इकॉनमी को एक डिफॉल्ट जैसी स्थिति
- 18:20से बाहर निकाल लिया। लेकिन कहानी वही की
- 18:23वही रही। 1991 हो, 1998 हो या 2013
- 18:28सरकारें अपनी असली बीमारी यानी इंपोर्ट की
- 18:31लत और कमजोर एक्सपोर्ट का इलाज करने के
- 18:34बजाय सिर्फ एनआरआई से महंगा कर्जा मांगकर
- 18:38बेंडेड लगा रही थी। और इसी बेंडेड वाली
- 18:40इकॉनमी के खिलाफ एक जबरदस्त माहौल बनाकर
- 18:442014 में एंट्री हुई एक नई सरकार की जिसने
- 18:47नारा दिया था मेक इन इंडिया और मजबूत
- 18:50रुपया। लेकिन क्या इन नारों और दावों ने
- 18:53रुपए की किस्मत बदली? आज जब देश का विदेशी
- 18:56मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब है।
- 18:59फिर भी रुपया हर दिन एक नया निचला स्तर
- 19:02क्यों छू रहा है?
- 19:072014 में देश के राजनीतिक मंच पर नरेंद्र
- 19:10मोदी की एंट्री हुई। उन्होंने पिछली
- 19:12सरकारों की पॉलिसी पैरालिसिस पर कड़े
- 19:15प्रहार किए और मजबूत रुपया और मजबूत
- 19:17इकॉनमी का विज़न देश के सामने रखा। सरकार
- 19:20ने मेक इन इंडिया का बिगुल फूंका जिसका
- 19:23मकसद भारत को मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल
- 19:25हब बनाना था और हमारे एक्सपोर्ट्स को
- 19:28रफ्तार देना था। अगर हम आज के आंकड़ों को
- 19:31देखें तो फिलहाल भारत एक मामले में 1991
- 19:35और 2013 वाले खौफ से पूरी तरह आजाद है। आज
- 19:38भारत का फॉरेक्स रिजर्व 700 बिलियन डॉलर
- 19:41के करीब है। यानी हम दिवालिया तो बिल्कुल
- 19:43नहीं होने वाले और ना ही कोई सोना गिरवी
- 19:46रखने की नौबत आने वाली है। लेकिन यहां एक
- 19:49बड़ा सवाल है। 700 बिलियन डॉलर का यह भारी
- 19:52भरकम रिजर्व कब तक हमारा साथ देगा? एक
- 19:55हफ्ते पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग
- 19:58मंत्री पीयूष गोयल ने क्फेडरेशन ऑफ इंडियन
- 20:00इंडस्ट्री यानी सीआईआई के एनुअल समिट में
- 20:03बताया है कि यह पैसा हमें करीब 10 से 11
- 20:06महीनों का इंपोर्ट कवर देता है। यानी अगर
- 20:09आज विदेशी मुद्रा भंडार में एक भी पैसा
- 20:12आना बंद हो जाए तब भी हम अपने रिजर्व के
- 20:14बूते 11 महीने तक अपनी जरूरत का सामान
- 20:18मंगा सकते हैं। लेकिन इतना भारी-भरकम
- 20:20रिज़र्व और एक स्थिर पूर्ण बहुमत की सरकार
- 20:23होने के बावजूद रुपया 70 से 80 और फिर
- 20:26इतिहास के सबसे निचले स्तर पर कैसे आ
- 20:29गिरा? इसका जवाब वही पुराना है जो
- 20:32स्ट्रक्चरल बीमारियां इंदिरा, मनमोहन और
- 20:34वाजपेयी के दौर में थी, वह आज भी इकॉनमी
- 20:37की नसों में वैसे ही दौड़ रही हैं। मेक इन
- 20:40इंडिया के तमाम दावों के बावजूद हम अपनी
- 20:42मैन्युफैक्चरिंग को चीन के स्केल पर नहीं
- 20:45ले जा पाए। आज भी हमारी जरूरत का 80 से
- 20:4885% कच्चा तेल डॉलर देकर ही इंपोर्ट होता
- 20:51है। आज भी हिंदुस्तानी हर साल अरबों डॉलर
- 20:54का सोना विदेशों से खरीद रहे हैं।
- 20:56इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर भारी मशीनरी
- 20:59तक हमारी इंपोर्ट की लत छूट ही नहीं रही
- 21:02है। और हमारी सबसे बड़ी नाकामी यह है कि
- 21:05आज भी हम इस भारी भरकम डॉलर के खर्चे को
- 21:08अपने एक्सपोर्ट की कमाई से नहीं पाट पा
- 21:11रहे हैं। हम आज भी विदेशों में काम करने
- 21:14वाले भारतीयों की कमाई यानी रेमिटेंसेस और
- 21:17शेयर बाजार में लगने वाले विदेशी निवेशकों
- 21:19के पैसे के सहारे अपना ट्रेड डेफिसिट
- 21:22बैलेंस कर रहे हैं। जब भी ग्लोबल मार्केट
- 21:24में कोई युद्ध होता है या अमेरिका अपनी
- 21:27ब्याज दरें बढ़ाता है। विदेशी निवेशक अपनी
- 21:30हॉट मनी निकालते हैं और हमारा रुपया डॉलर
- 21:33के आगे घुटने टेक देता है। वजह है वही
- 21:36स्ट्रक्चरल गलतियां जिनको सुधारा जाना
- 21:38जरूरी था। इस लाचारी की जवाबदेही सिर्फ
- 21:41ग्लोबल मार्केट या कच्चे तेल के दामों पर
- 21:43नहीं डाली जा सकती। इसके पीछे हमारे
- 21:46सिस्टम का वो चलता है वाला एटीट्यूड है जो
- 21:49क्राइसिस आने से पहले कभी नहीं जागता। और
- 21:51इस पॉलिसी पैरालिसिस की जड़े कितनी गहरी
- 21:54है यह आपको समझ आएगा एलुमिनियम से बने कैन
- 21:57वाले डाइट कोक के एग्जांपल से। अब आप सोच
- 22:00रहे होंगे कि यह गिरते रुपए की कहानी में
- 22:02डाइट कोक की एंट्री कहां से हो गई? तो
- 22:04चलिए जानते हैं।
- 22:10सबसे पहले यह जान लीजिए कि बॉक्साइट और
- 22:12एलुमिनियम का रिश्ता वही है जो गन्ने और
- 22:15चीनी का होता है। बॉक्साइट असल में वो
- 22:17कच्चा पत्थर या मिट्टी है जिसे साफ करके
- 22:20एलुमिनियम बनाया जाता है। भारत के पास
- 22:23दुनिया का सबसे बड़ा बॉक्साइट रिजर्व है।
- 22:25इतना कि हम अगले 350 साल तक दुनिया के बॉस
- 22:30बने रह सकते हैं। लेकिन हमारी पॉलिसी का
- 22:32झोल देखिए। हम अपना कच्चा बॉक्साइट दुनिया
- 22:35को सस्ते दाम पर बेच देते हैं। और वही
- 22:37बॉक्साइट जब बाकी देश एलुमिनियम में बदलकर
- 22:40उसकी डाइट कोक या बियर के कैंस बना देते
- 22:44हैं तो हम उन बने बनाए कैंस को महंगे दाम
- 22:47पर इंपोर्ट करते हैं। इसे ही कहते हैं
- 22:49डाइट कोक पैराडॉक्स। और ध्यान रखिएगा
- 22:52बॉक्साइट बेचने और कैन खरीदने में जो पैसे
- 22:55का फर्क है वह बहुत बड़ा है। ऐसा इसलिए
- 22:58होता है क्योंकि देश में कच्चे एलुमिनियम
- 23:00पर सरकार ने 7.5% की इंपोर्ट ड्यूटी लगा
- 23:04रखी है। जिसकी वजह से भारत की लोकल
- 23:06कंपनियों को कैन बनाने का कच्चा माल बहुत
- 23:09महंगा मिलता है। एक भारतीय कंपनी को कैन
- 23:11बनाने में करीब ₹10.40 का खर्चा आता है।
- 23:15लेकिन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए के
- 23:17चलते दक्षिण कोरिया या यूएई जैसे देशों से
- 23:20बने बनाए कैस भारत में 0% ड्यूटी पर आ
- 23:24जाते हैं और उन्हें सिर्फ ₹9.77 में बेचा
- 23:28जाता है। नतीजा यह होता है कि हमारी लोकल
- 23:31मैन्युफैक्चरिंग तबाह हो जाती है। हम
- 23:33कच्चा माल सस्ते में बेचते हैं और फिनिश
- 23:36गुड्स के लिए अपना डॉलर बाहर भेजते हैं।
- 23:39लेकिन यह बीमारी सिर्फ एलुमिनियम तक सीमित
- 23:41नहीं है। इससे भी बड़ा झूल है
- 23:43फर्टिलाइज़र्स और नेचुरल गैस में। भारत एक
- 23:46कृषि प्रधान देश है जहां हर साल
- 23:49लाखों-करोड़ों टन फर्टिलाइजर यानी खाद की
- 23:51जरूरत होती है। अब ट्विस्ट यह है कि इस
- 23:54खाद को बनाने के लिए सबसे जरूरी कच्चा माल
- 23:57होता है नेचुरल गैस। दरअसल यूरिया बनाने
- 24:00के लिए जिस अमोनिया की जरूरत होती है वो
- 24:02नेचुरल गैस यानी एलएनजी से ही मिलता है।
- 24:05बिना गैस के यूरिया बनाना नामुमकिन है। आज
- 24:08भी भारत अपनी जरूरत का लगभग 50% नेचुरल
- 24:12गैस क़तर, यूएई और अमेरिका जैसे देशों से
- 24:15इंपोर्ट करता है। इतना ही नहीं हम हर साल
- 24:18लाखों टन यूरिया, डीएपी और पोटाश सीधे तौर
- 24:22पर भी इंपोर्ट करते हैं। यानी बना बनाया
- 24:24माल। क्योंकि हमारी अपनी प्रोडक्शन डिमांड
- 24:27के मुकाबले कम है। ऐसे में अगर स्टेट ऑफ
- 24:30हॉर्मोस कुछ दिन और बंद रहा तो देश में
- 24:32खाद की भारी किल्लत हो जाएगी जो
- 24:34अल्टीमेटली आपके खाने की थाली की कीमत कई
- 24:38गुना बढ़ा देगी। जब भी दुनिया में तनाव
- 24:40बढ़ता है, गैस महंगी होती है और हमारा
- 24:42इंपोर्ट बिल आसमान छूने लगता है। यहां
- 24:45आपका यह समझना भी जरूरी है कि जब भी
- 24:48दुनिया में तनाव बढ़ता है, गैस महंगी होती
- 24:50है और हमारा इंपोर्ट बिल आसमान छूने लगता
- 24:53है तो रुपया कैसे कमजोर होता है। इकॉनमी
- 24:56का सीधा नियम है। जिस चीज के खरीददार
- 24:59ज्यादा होंगे, उसकी कीमत बढ़ेगी। जब हम
- 25:01कोरिया से कैन, कतर से गैस या विदेशों से
- 25:04सोना खरीदते हैं तो हमें पेमेंट डॉलर में
- 25:07ही करनी होती है। डॉलर जुटाने के लिए
- 25:09सरकार और आरबीआई को मार्केट में रुपया
- 25:12बेचना पड़ता है। जब मार्केट में रुपए की
- 25:14सप्लाई जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है तो
- 25:17उसकी कीमत डॉलर के मुकाबले गिरने लगती है
- 25:20और रुपया हर दिन एक नया ऑल टाइम लो छूने
- 25:23लगता है जो फिलहाल हो रहा है। जब रुपया
- 25:26गिरता है तो सरकारें बेंडेड यानी मरहम
- 25:29लगाने का काम करती हैं। इतिहास गवाह है कि
- 25:31जब भी रुपया डगमगाया सरकारों ने जनता की
- 25:34जेब और शौक पर लगाम कसी। 1991 में सोने पर
- 25:38कड़े प्रतिबंध लगे। 2013 में जब रुपया ताश
- 25:41के पत्तों की तरह गिर रहा था तब तत्कालीन
- 25:44वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने हाथ जोड़कर
- 25:46अपील की थी कि कृपया सोना खरीदना बंद कर
- 25:50दें। उस वक्त सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी
- 25:53रातोंरात 2% से बढ़ाकर 10% कर दी गई थी।
- 25:57आज भी वही हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी
- 25:59ने हाल ही में वेड इन इंडिया की अपील की
- 26:02ताकि शादियों और घूमने पर हमारा डॉलर बाहर
- 26:05ना जाए। सरकार सोने पर ड्यूटी इसलिए
- 26:08बढ़ाती है ताकि वह महंगा हो जाए और आप उसे
- 26:11कम खरीदें। लेकिन यह सब पेन किलर की तरह
- 26:13है। यही कारण है कि इस बार भी केंद्र
- 26:16सरकार ने चिदंबरम वाला फार्मूला अपनाते
- 26:19हुए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 18.4%
- 26:23बढ़ा दी है। अब गिरते रुपए को संभालने के
- 26:26लिए सबसे अहम काम करता है भारतीय रिजर्व
- 26:28बैंक। जब यह पेन किलर काम नहीं करते तो
- 26:31मैदान में आता है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- 26:33यानी आरबीआई। रुपया बचाने के लिए आरबीआई
- 26:36अपने खजाने से डॉलर निकालकर मार्केट में
- 26:39बेचता है ताकि डॉलर की सप्लाई बढ़े और
- 26:42रुपए को सहारा मिले। लेकिन इस चक्कर में
- 26:44हम अपना खून पसीने से जमा किया हुआ
- 26:47फॉरेक्स रिजर्व फूंक देते हैं और आरबीआई
- 26:50किसी लिमिट तक ही रुपए को गिरने से बचा
- 26:53सकता है।
- 26:58रुपए को गिरने से बचाने का असली इलाज तो
- 27:01मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना ही था। मसलन पुणे
- 27:04की सीएसआईआर नेशनल केमिकल लैबोरेटरी के
- 27:07वैज्ञानिकों ने एलपीजी का स्वदेशी विकल्प
- 27:10डीएमई सालों पहले तैयार कर लिया था जो
- 27:13कोयले से बन सकता है। लेकिन सरकार अब जाकर
- 27:16कोल गैसिफिकेशन पर 3 लाख करोड़ का प्लान
- 27:19लाई है। सवाल यही है कि जब हमें पता था कि
- 27:22हमारी रगों में इंपोर्ट का जहर दौड़ रहा
- 27:25है और हम लोग चूल्हा जलाने के लिए भी
- 27:27खाड़ी देशों पर निर्भर है तो यह फैसले 15
- 27:30साल पहले क्यों नहीं लिए गए? क्यों हमारी
- 27:33सरकार हमेशा आग लगने पर कुआं खोदने की आदत
- 27:36से मजबूर है? अब एक अहम सवाल और है। रुपया
- 27:40संभलेगा कब? गोल्डमैन सेक्स जैसी ग्लोबल
- 27:43एजेंसियों की रिपोर्ट कहती है कि रुपए की
- 27:45गिरावट फिलहाल थमने वाली नहीं है। जब तक
- 27:48हम तेल और मशीनों के लिए डॉलर फूंकते
- 27:50रहेंगे। रुपया हर साल 2 से 3% गिरता ही
- 27:54रहेगा। तो कुल मिलाकर बात इतनी है कि जो
- 27:57₹150 प्रति डॉलर वाला आंकड़ा आप सुन रहे
- 28:00हैं या सोशल मीडिया पर चल रहा है अगर
- 28:02सरकारें नहीं सुधरी तो महीनों में ना सही
- 28:05सालों में तो हम इस मुकाम को भी हासिल कर
- 28:08ही लेंगे। आप चीन के एग्जांपल से समझिए।
- 28:11अमेरिका ने अभी दुनिया भर पर टेरिफ लगाए।
- 28:13इंडिया ने भी इसी टेरिफ की वजह से रूस से
- 28:16कच्चा तेल लेना बंद कर दिया। लेकिन चीन
- 28:18कभी अमेरिका के आगे नहीं झुका। क्यों?
- 28:21क्योंकि उसके पास मैन्युफैक्चरिंग का
- 28:23लीवरेज है। चीन दुनिया की फैक्ट्री है।
- 28:26अगर अमेरिका उस पर प्रतिबंध लगाता है तो
- 28:28खुद अमेरिका में महंगाई बढ़ जाती है। चीन
- 28:31ने अपनी करेंसी युवान को डॉलर के आगे
- 28:34इसलिए टिकाए रखा है क्योंकि दुनिया को
- 28:36उसकी जरूरत है। उसे दुनिया की नहीं। हाल
- 28:39ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय
- 28:41रुपया इस साल एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन
- 28:44करने वाली करेंसी बन गया है। यह खबर
- 28:47चौंकाने वाली है क्योंकि हम अक्सर अपनी
- 28:49तुलना पाकिस्तान या बांग्लादेश से करके
- 28:51खुश हो जाते हैं कि हम उनसे बेहतर हैं।
- 28:54लेकिन सच्चाई यह है कि अगर हम अपनी तुलना
- 28:56वियतनाम, इंडोनेशिया या थाईलैंड जैसे
- 28:59एशियाई देशों से करें तो हम पिछड़ रहे
- 29:02हैं। उनकी करेंसी डॉलर के सामने उतनी नहीं
- 29:04टूटी जितनी हमारी टूटी है। शर्म की बात है
- 29:07कि पाकिस्तानी रुपए ने मार्केट में अपनी
- 29:10स्टेबिलिटी बनाए रखी है और उसके हालात
- 29:13हमसे बेहतर हैं। एक्सपर्ट्स का साफ कहना
- 29:16है कि जब तक भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग
- 29:18कैपेसिटी को स्केल नहीं करेगा और अपना
- 29:20एक्सपोर्ट नहीं बढ़ाएगा तब तक रुपया हमेशा
- 29:24डॉलर के आगे लाचार रहेगा। रुपए को मजबूत
- 29:27भाषणों से नहीं बल्कि पॉलिसीज से मजबूत
- 29:30किया जा सकता है। लेकिन यह तभी हो पाएगा
- 29:32जब हम आग लगने पर कुआं खोदने की नीति को
- 29:36पीछे छोड़कर और चलता है वाला एटीट्यूड
- 29:39त्याग कर उन चीजों पर गंभीरता से काम करें
- 29:42जो हमारी डिपेंडेंसी को कम कर वाकई
- 29:45आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा सके। आपको
- 29:48क्या लगता है? क्या हमारी सरकारें इंपोर्ट
- 29:51पर अपनी निर्भरता कम करने में नाकाम रही
- 29:53है? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर
- 29:56बताइएगा। इस एपिसोड में बस इतना ही।
- 29:59किस्सा का यह एपिसोड लिखा था मेरे साथी
- 30:01मयंक ने और इसे कैमरा के पीछे रिकॉर्ड
- 30:03किया है मेरे साथी इरशाद ने। इस पूरे
- 30:06एपिसोड को बनाने में मेरे और कई साथियों
- 30:08का योगदान रहता है। तो उनके नाम भी आप
- 30:11स्क्रीन पर देख सकते हैं। किस्सा अच्छा
- 30:13लगा हो तो लाइक और शेयर जरूर करें और
- 30:15जानकारी से भरे ऐसे ही और वीडियोस देखने
- 30:18के लिए देखते रहिए खबर गांव। मुझे इजाजत
- 30:20दीजिए। मैं हूं भूपेंद्र सोनी। शुक्रिया।
- 30:26[संगीत]
About this transcript
This page contains the full transcript of Why Is Indian Rupee Falling? Dollar vs Rupee Explained | Ft. Bhupinder Soni | Kissa 138 by Khabargaon, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,874 words across 636 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.