Vijay Sales कैसे बनी 13,000 करोड़ की कंपनी? Business Case Study | Ft. Bhupinder Soni | Kissa Ep 135 — Transcript
Full transcript
- 0:00साल 2025 में फेमस कॉमेडियन बिस्वा कल्याण
- 0:03रथ ने अपने एक शो के दौरान एक कंपनी को
- 0:05रोस्ट किया।
- 0:07ही डजंट लाइक टू क्वेश्चन्स।
- 0:09व्हाट योर नेम? व्हाट यू डू?
- 0:13उनके निशाने पर थी इंडिया की एक नामी
- 0:16इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन कंपनी। बिस्वा ने
- 0:18इस कंपनी के नाम और लोगों का मजाक उड़ाया।
- 0:21लोग हंस-हंस कर पागल हो रहे थे।
- 0:23लोगो देखो यू वांट इट और यू वांट बोल्ड।
- 0:25व्हाई नॉट बोल्ड?
- 0:28खैर शो खत्म हुआ लेकिन बात खत्म नहीं हुई।
- 0:32कुछ ही देर में इस शो की रील्स इंटरनेट पर
- 0:34अपलोड हुई और देखते ही देखते वायरल हो गई।
- 0:37जिस कंपनी की तरफ लोगों का ध्यान नहीं
- 0:39जाता था अब वो टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी थी।
- 0:42लेकिन इस दौरान इस कंपनी में क्या चल रहा
- 0:44था? इस रोस्ट की भनक कंपनी के मालिकों तक
- 0:47पहुंची। कंपनी का एक शख्स सीधा कंपनी के
- 0:49मालिक के कैबिन में घुसता है और कहता है
- 0:52सर इंटरनेट पर हमारा सरेआम मजाक उड़ाया जा
- 0:54रहा है। लोग हम पर हंस रहे हैं। हमें
- 0:57तुरंत इस पर मानहानि का मुकदमा ठोकना
- 0:59चाहिए। लेकिन इस कंपनी के मालिक ने ऐसा
- 1:02कुछ नहीं किया। तो फिर हुआ क्या? सबसे
- 1:04पहले तो कंपनी की मैनेजमेंट ने बड़े
- 1:07इत्मीनान के साथ बैठकर विश्वा कल्याण रथ
- 1:10का वो रोस्ट देखा और यह वीडियो
- 1:12देखते-देखते उन्हें एहसास हुआ कि जिसे
- 1:14दुनिया रोस्टिंग समझ रही है वो असल में
- 1:17उनके ब्रांड की सबसे बड़ी खूबी है और फिर
- 1:20इस कंपनी ने एक ऐसा दांव चला जिसने इस
- 1:23आपदा को एक मार्केटिंग गिमिक में बदल
- 1:25दिया। बिस्वा कल्याण रथ को लीगल नोटिस
- 1:28भेजने या कंप्लेंट करने के बजाय उन्होंने
- 1:30सीधे बिस्वा से कांटेक्ट किया और बिस्वा
- 1:33के साथ मिलकर एक ऐड बना डाली और यह ऐड
- 1:36कैंपेन इतनी वायरल हुई कि इस कंपनी का नाम
- 1:39सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। यह कंपनी
- 1:41कोई और नहीं बल्कि यह थी इलेक्ट्रॉनिक
- 1:44रिटेल चेन में एक जानीमानी कंपनी विजय
- 1:47सेल्स।
- 1:52तो किस्सा के आज के एपिसोड में हम
- 1:54सुनाएंगे आपको विजय सी्स की पूरी कहानी।
- 1:57कैसे सिर्फ ₹2000 से शुरू हुई एक दुकान आज
- 2:01₹13,000 करोड़ की कंपनी बन चुकी है। जिसके
- 2:04देश भर में 167 बड़े-बड़े स्टोर्स हैं और
- 2:07कैसे एक छोटे से व्यापारी द्वारा शुरू की
- 2:10गई यह कंपनी आज Reliance डिजिटल और क्रोमा
- 2:13जैसे दिग्गजों को सीधे टक्कर दे रही है।
- 2:15बताएंगे आपको कि कैसे कलर टीवी के बूम ने
- 2:18विजय सेल्स को करोड़ों [संगीत] की कंपनी
- 2:20बना दिया और वह कौन सा आईडिया था जो इस
- 2:22कंपनी के फाउंडर नानू गुप्ता को आया और यह
- 2:25कंपनी फ्लाई कर गई। विजय सेल्स की
- 2:28मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर तो बात होगी ही
- 2:30साथ ही बताएंगे कि कैसे 2008 की आपदा में
- 2:33भी इस कंपनी को अवसर दिख गया। इस वीडियो
- 2:36में हम विजय सेल्स की सक्सेस स्टोरी की तो
- 2:38बात करेंगे ही। साथ ही मुनाफे के चक्कर
- 2:41में लिए गए उस फैसले की भी बात होगी जो इस
- 2:44कंपनी पर ही उल्टा पड़ गया था। लेकिन
- 2:46कंपनी के मालिक नानू गुप्ता इस लॉस से आगे
- 2:49देख रहे थे और आखिर में वो दांव भी
- 2:51फायदेमंद साबित हुआ।
- 2:56नमस्कार, मैं हूं भूपेंद्र सोनी और आप देख
- 2:59रहे हैं खबर का। कुर्सी को जरा थाम कर बैठ
- 3:01जाइए क्योंकि यह किस्सा है हरियाणा से आए
- 3:04एक व्यापारी का जो मुंबई पहुंचा और उसने
- 3:07बना डाली 13000 करोड़ की एक कंपनी जिसका
- 3:10नाम है विजय सेल्स
- 3:23[संगीत]
- 3:25इस कहानी की शुरुआत होती है 1942 से
- 3:28हरियाणा जो तब जब पंजाब का हिस्सा हुआ
- 3:31करता था। वहां एक किसान परिवार में एक
- 3:33लड़का पैदा हुआ। नाम रखा गया नानू गुप्ता।
- 3:36परिवार की इकोनॉमिक कंडीशन कुछ ठीक नहीं
- 3:38थी। जैसे तैसे गुजारा चल रहा था। 47 में
- 3:42देश आजाद हुआ तो धीरे-धीरे भारत भी बदलने
- 3:45लगा और इसी बदलते भारत में साल 1954 में
- 3:48गुप्ता परिवार बेहतर जिंदगी और अच्छी कमाई
- 3:51की तलाश में जा पहुंचा मुंबई जो तब मुंबई
- 3:54कहलाता था। लेकिन ऐसा नहीं था कि जाते ही
- 3:57गुप्ता परिवार के लिए सब अच्छा हो गया।
- 3:59शुरुआती दिनों में नानू गुप्ता उषा
- 4:01इंटरनेशनल के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के तौर
- 4:03पर काम करने लगे। नाम भले ही इंटरनेशनल
- 4:06हो, लेकिन यह उस वक्त की जानीमानी
- 4:08डोमेस्टिक कंपनी थी। यह कंपनी सिलाई मशीन
- 4:11और पंखे बनाती थी। यहां काम करते-करते
- 4:13नानू ग्राउंड लेवल की सेल्स और इंडियन
- 4:16कंज्यूमर की साइकोलॉजी को अच्छे तरीके से
- 4:18समझ रहे थे। उस दौर में ना तो आज की तरह
- 4:21मार्केट रिसर्च होती थी ना डाटा
- 4:23एनालिटिक्स और ना ही डिजिटल टारगेटिंग। उस
- 4:26वक्त सेल्स का काम होता था जैसे गंजे को
- 4:29कंखी बेचना क्योंकि उस वक्त का भारत एक
- 4:32क्लोज्ड इकॉनमी था। जहां इंपोर्ट को लेकर
- 4:34सख्त पॉलिसीज थी और कंज्यूमर गुड्स की
- 4:36भारी कमी थी। ऐसे माहौल में घर के लिए कोई
- 4:40भी अप्लायंस खरीदना किसी भी आम फैमिली के
- 4:43लिए कई पीढ़ियों तक चलने वाली
- 4:45इन्वेस्टमेंट होता था और इसके लिए किसी भी
- 4:47कंपनी के लिए ग्राहकों का भरोसा जीतना
- 4:50बहुत जरूरी होता था। अपनी इस नौकरी के
- 4:52दौरान नानू गुप्ता इन बातों को अच्छे से
- 4:55सीख रहे थे।
- 5:01फिर कुछ साल काम करने के बाद नानू ने अपना
- 5:04खुद का बिजनेस शुरू करने की ठानी लेकिन
- 5:06पैसे की भारी तंगी थी। उन्होंने अपने
- 5:08रिश्तेदारों और दोस्तों से करीब ₹2000
- 5:11उधार लिए। इन्हीं पैसों से बंबई के माहिम
- 5:14इलाके में एक छोटी सी जगह किराए पर ली गई
- 5:17और 1967 में महज 25 साल की उम्र में उनका
- 5:21खुद का बिजनेस शुरू हो गया। इस छोटी सी
- 5:23दुकान का नाम उन्होंने अपने छोटे भाई विजय
- 5:26के नाम पर रखा। विजय टेलीविजन स्टोर दुकान
- 5:29के नाम में टेलीविजन तो था लेकिन इस दुकान
- 5:31में एक भी टेलीविजन नहीं रखा था क्योंकि
- 5:34भारत में उस वक्त टीवी का कोई मार्केट ही
- 5:36नहीं था। कई लोगों को तो पता भी नहीं था
- 5:39कि टीवी होता क्या है? तो दुकान में बिकता
- 5:41क्या था? नानू ने वही बेचना शुरू किया
- 5:44जिसकी बाजार में तुरंत डिमांड थी। जिसे वो
- 5:46अच्छे से समझते भी थे। सिलाई मशीन, रेडियो
- 5:49और इलेक्ट्रिक पंखे। लोगों से बात करना,
- 5:52उनका भरोसा जीतना उनको पहले से आता था।
- 5:55जिसके चलते यह दुकान बढ़िया चल रही थी।
- 5:57साल 1972 आते-आते इन्होंने ब्लैक एंड वाइट
- 6:00टीवी बेचना भी शुरू कर दिया। टीवी के आने
- 6:03से यह बिजनेस और ज्यादा सॉलिड हो गया और
- 6:05इसी के चलते 1976 में नानू गुप्ता ने इस
- 6:09अकेली दुकान को कंपनी के तौर पर रजिस्टर
- 6:11भी करवाया और बाद में इसका नाम छोटा करके
- 6:14विजय सेल्स कर दिया।
- 6:21अब सवाल यह उठता है कि मार्केट में तो तब
- 6:23और भी दुकानें थी। तो सिर्फ विजय सेल्स ही
- 6:26क्यों हजारों करोड़ की कंपनी बन गई? इसका
- 6:29जवाब है नानू गुप्ता का दुकान चलाने का
- 6:31तरीका। जिसने इस कंपनी के लिए एक ऐसा मोड
- 6:34प्लान तैयार किया जिसे उस वक्त बड़े-बड़े
- 6:37कॉम्पिटिटर्स भी नहीं भेज पाए। इसे आसान
- 6:39शब्दों में समझे तो मोड का मतलब है किसी
- 6:41कंपनी के पास एक ऐसी कॉम्पिटिटिव एडवांटेज
- 6:44होना जिससे वो मार्केट में अपने बिजनेस
- 6:47शेयर को सस्टेन कर सकें और कंपटीशन में
- 6:49सर्वाइव कर सकें। अब विजय सेल्स में क्या
- 6:52हुआ वो समझिए। 1970 और 80 के दशक में
- 6:55इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना मिडिल क्लास के
- 6:58लिए बड़ा और रिस्की खर्चा था। ब्रांड्स पर
- 7:01लोगों का भरोसा बहुत कम था और कंपनियों की
- 7:03तरफ से आफ्टर सेल सर्विस या तो बहुत खराब
- 7:06थी या फिर होती ही नहीं थी। नानू ने इसी
- 7:10एक चीज को मौके के तौर पर देखा। वो समझ
- 7:12चुके थे कि लोग सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामान
- 7:15नहीं चाहते। वो इस बात की गारंटी चाहते
- 7:17हैं कि अगर मशीन खराब हुई तो बेचने वाला
- 7:20उसे ठीक करने की गारंटी भी दे। इस बात को
- 7:23ध्यान में रखकर नानू ने एक हाईटेक सर्विस
- 7:25मॉडल तैयार किया। बिना किसी कंप्यूटर या
- 7:28डिजिटल डेटाबेस के वो हर एक कस्टमर की
- 7:31वारंटी का हिसाब एक मैनुअल कार्ड सिस्टम
- 7:33के जरिए रखते थे। इस कार्ड पर कस्टमर का
- 7:36नाम और एड्रेस होता था और लिखित तौर पर यह
- 7:38गारंटी दी जाती थी कि अगर प्रोडक्ट में
- 7:41कोई दिक्कत आती है तो विजय सेल्स इसे ठीक
- 7:43करके देगी। यह एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक था
- 7:46क्योंकि उस वक्त सभी दुकानें सामान बेचते
- 7:48वक्त ग्राहकों को उस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी
- 7:51का टेलीफोन नंबर देते थे और बताते थे कि
- 7:53कोई दिक्कत आए तो कंपनी को संपर्क कीजिए
- 7:56हमें नहीं। विजय सेल्स ने यह जिम्मेदारी
- 7:59खुद ले ली। विजय सेल्स का यह कदम ग्राहकों
- 8:01का दिल और भरोसा जीतने के लिए काफी था।
- 8:04यही नहीं दुकान बंद होने के बाद रात के
- 8:06वक्त नानू खुद कस्टमर्स के घर जाते थे। वो
- 8:09खुद प्रोडक्ट्स का डेमो देते थे। छतों पर
- 8:12चढ़कर टीवी का एंटीना सेट करते और अगर
- 8:14मशीन में कोई खराबी आती तो खुद अपने हाथों
- 8:17से उसे रिपेयर करते थे। इस मेहनत का क्या
- 8:19नतीजा निकला? पहला यह कि जो सर्विस बड़ी
- 8:22कंपनियां नहीं दे पा रही थी वो कमी नानू
- 8:25ने पूरी कर दी। कस्टमर का भरोसा अब उस दूर
- 8:28बैठी कंपनी पर नहीं बल्कि अपने लोकल
- 8:30दुकानदार नानू गुप्ता पर था। दूसरा इस
- 8:33शानदार सर्विस में एक जबरदस्त वर्ल्ड ऑफ
- 8:36माउथ नेटवर्क तैयार हुआ। लोग एक दूसरे को
- 8:38बताने लगे और बिना अखबार या रेडियो में
- 8:41कोई विज्ञापन दिए विजय सेल्स बाकी दुकानों
- 8:43से कहीं आगे निकल गया।
- 8:50विजय सेल्स के लिए असली टर्निंग पॉइंट आया
- 8:52साल 1982 में। इस साल इंडिया में एशियन
- 8:55गेम्स होने वाले थे और इनका सीधा प्रसारण
- 8:58टीवी पर होने वाला था। ठीक इसी वक्त
- 9:00इंडिया में कलर टीवी लॉन्च हो रहे थे।
- 9:02नानू समझ गए कि यह एक ऐसा मौका है जो पूरे
- 9:05मार्केट को पलट कर रख देगा। कलर टीवी की
- 9:08सुनामी आने वाली थी। इस बात को ध्यान में
- 9:11रख नानू ने एक बड़ा फाइनेंशियल रिस्क
- 9:13लिया। उन्होंने यह छोटी दुकान छोड़ी और
- 9:15माहिम में एक बड़ी दुकान में शिफ्ट हो गए
- 9:18ताकि कलर टीवी को सही से डिस्प्ले किया जा
- 9:21सके। वो कुछ ऐसा करने का सोच रहे थे जो उस
- 9:23वक्त कोई नहीं कर रहा था। उन्होंने दुकान
- 9:26में कई सारे टीवी डिस्प्ले पर रखे और सारे
- 9:29टीवी एक साथ ऑन कर दिए। उस दौर में जब लोग
- 9:32बिजली का बिल बचाने के लिए लाइट तक कम
- 9:34जलाते थे। एक साथ इतने सारे टीवी चलाकर
- 9:37रखना बहुत ही बोल्ड और अलग आईडिया था।
- 9:40लेकिन यह आईडिया काम कर गया। सड़क से
- 9:42गुजरते लोगों की नजरें उन रंगीन स्क्रीनंस
- 9:45पर टिक जाती थी और दुकान पर भारी फुटफॉल
- 9:48आने लगा। अब 1976 में विजय सेल्स कंपनी तो
- 9:51बन गई थी, लेकिन फिलहाल यह कंपनी सिर्फ एक
- 9:54शोरूम तक ही सीमित थी।
- 10:011967 से लेकर 1986 तक पूरे 20 साल विजय
- 10:05सेल सिर्फ एक ही दुकान से चलता रहा। लेकिन
- 10:071986 में नानू ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने
- 10:11विजय सेल्स को एक आम लाला की दुकान से एक
- 10:14कॉर्पोरेट कंपनी में बदल दिया। उन्होंने
- 10:16मुंबई के पौश इलाके बेंड्रा में 600
- 10:18स्क्वायर फीट की जगह ली। जहां कंपनी की
- 10:21दूसरी ब्रांच खोलने का फैसला किया गया। अब
- 10:23इसे ऐसे समझिए कि उस वक्त के इंडियन
- 10:26फैमिली बिजनेस का एक अनरिटन रूल होता था।
- 10:29फैमिलीज अपना बिजनेस तभी फैलाती थी या
- 10:31दूसरी दुकान तभी खोलती थी जब उनके घर का
- 10:34कोई सदस्य या बेटा इतना बड़ा हो जाए कि वो
- 10:37गल्ले पर बैठ सके क्योंकि बाहरी आदमी पर
- 10:39भरोसा नहीं किया जाता था। लेकिन नानू ने
- 10:42यह रूल तोड़ दिया। वो वक्त से कई आगे की
- 10:44सोच रहे थे। उन्होंने लोकल अखबारों में
- 10:46क्लासिफाइड विज्ञापन दिए और बेंड्रा
- 10:48ब्रांच को चलाने के लिए बाहर से प्रोफेशनल
- 10:51लोग हायर किए। जिनका परिवार से कोई नाता
- 10:54नहीं था। यह एक बड़ा और पेचीदा कदम था।
- 10:57लेकिन विजय सेल्स को बड़ा करने के लिए यह
- 10:59जरूरी भी था। विजय सेल्स का जो सर्विस
- 11:01वाला मॉडल था उसे नानू गुप्ता की मौजूदगी
- 11:04के बिना भी दूसरी ब्रांच में रेप्लिकेट
- 11:06[संगीत] किया जा सकता था। साथ ही इस मॉडल
- 11:08में नानू ने एक ऐसा दांव खेला जो अपने
- 11:11वक्त से बहुत आगे था। माइक्रोफेंसिंग। यह
- 11:14वो दौर था जब इंडिया में क्रेडिट ब्यूरो,
- 11:16क्रेडिट कार्ड या बैंक से ईएमआई पर सामान
- 11:19लेने का कोई सिस्टम नहीं था। लेकिन नानू
- 11:21ने अपने भरोसेमंद और पुराने कस्टमर्स को
- 11:23महंगा सामान किश्तों पर देना शुरू किया।
- 11:26इस एक कदम ने विजय सेल्स के लिए कई नए
- 11:29दरवाजे खोल दिए। नानू का मॉडल सक्सेसफुल
- 11:32रहा और 1994 आते-आते कंपनी ने तेजी से पैर
- 11:35फैलाने शुरू कर दिए। मुंबई के शिवाजी
- 11:38पार्क और सायन में बड़े स्टोर्स खोले गए।
- 11:40लेकिन इन सब नए स्टोर्स खुलने के पीछे एक
- 11:43और हाथ भी था [संगीत] भारत सरकार का हाथ।
- 11:51वो 1991 का वक्त था। यह साल सिर्फ विजय
- 11:54सेल्स के लिए नहीं पूरे इंडिया के लिए एक
- 11:56वाटर शेड मोमेंट था। इंडिया के फॉरेन
- 11:58एक्सचेंज रिजर्व्स लगभग खत्म हो चुके थे।
- 12:01सिर्फ तीन हफ्ते का इंपोर्ट कवर बचा था।
- 12:03सोवियत संघ टूट चुका था और गल्फ वॉर की
- 12:06वजह से तेल के दाम आसमान छू रहे थे। ऐसे
- 12:09में आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के दबाव में
- 12:11तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने
- 12:14लाइसेंस राज को खत्म किया और इंडियन
- 12:16इकॉनमी के दरवाजे पूरी दुनिया के लिए खोल
- 12:19दिए। जैसे ही मार्केट खुली Samsung, LG,
- 12:22Sony और Panasonic जैसी बड़ी मल्टीीनेशनल
- 12:25कंपनियों ने इंडिया में एंट्री की। अचानक
- 12:28से मार्केट में दुनिया भर के ब्रांड्स आने
- 12:30शुरू हो गए। कंपटीशन की वजह से कीमतें
- 12:32गिरने लगी और इंडिया में कंज्यूमर बूम
- 12:35शुरू हो गया। जब यह विदेशी कंपनियां
- 12:37इंडिया आई तो उन्हें अपना माल बेचने के
- 12:39लिए एक ऐसे पार्टनर की जरूरत थी जिसका
- 12:42लोकल मार्केट पर दबदबा हो। कस्टमर्स जिस
- 12:44पर आंख बंद करके भरोसा करते हो और उनमें
- 12:47से एक कंपनी विजय सेल्स भी थी। उस वक्त तक
- 12:50विजय सेल्स मुंबई में पहले से ही अपना एक
- 12:53मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और कस्टमर्स
- 12:55का भरोसा बना चुका था। इसी वजह से इन
- 12:58विदेशी ब्रांड्स ने विजय सेल्स को बड़ा
- 13:00मौका दिया और आर्थिक उदारीकरण की आंधी की
- 13:03वजह से विजय सेल्स की ग्रोथ रॉकेट की
- 13:05रफ्तार से आगे बढ़ी। लेकिन इस रॉकेट को
- 13:08अकेले चलाना नानू के लिए इतना आसान भी
- 13:10नहीं था। इसलिए उन्होंने रुख किया अगली
- 13:12पीढ़ी की ओर।
- 13:18इंडियन इकॉनमी के खुलते ही विजय सेल्स का
- 13:21बिजनेस कई गुना बढ़ रहा था। नए स्टोर्स भी
- 13:23खुल रहे थे और इसी बढ़ते बिजनेस को
- 13:26संभालने के लिए विजय सेल्स में दूसरी
- 13:28पीढ़ी की एंट्री हुई। 1992 में नानू
- 13:31गुप्ता के बड़े बेटे नीलेश गुप्ता और फिर
- 13:331999 में उनके दूसरे बेटे आशीष गुप्ता ने
- 13:37बिजनेस ज्वाइन किया। इन दोनों के आने से
- 13:39कंपनी को फॉर्मल एजुकेशन और मॉडर्न
- 13:41ऑपरेशंस का फायदा मिला। [संगीत] लेकिन
- 13:43इससे कंपनी के अंदर एक नया डायनेमिक भी
- 13:46शुरू हो गया। नई पीढ़ी के आने के बाद नानू
- 13:49गुप्ता को कंपनी में बड़े सर कहकर बुलाया
- 13:52जाने लगा। बड़े सर अपने उसूलों के पक्के
- 13:54थे और अक्सर बहुत सख्त होते थे। उनके लिए
- 13:57शॉर्ट टर्म मुनाफे से ज्यादा एथिक्स मायने
- 13:59रखते थे। अगर कोई बहुत बड़ा ब्रांड जिसका
- 14:01मार्केट में 60% शेयर हो वो भी अगर
- 14:04एक्सक्लूसिविटी एग्रीमेंट तोड़ता, अंडर
- 14:06कटिंग करता या कस्टमर का भरोसा तोड़ता तो
- 14:09नानू बिना सोचे समझे तुरंत उसके साथ सारे
- 14:12रिश्ते खत्म कर देते थे। नानू गुप्ता के
- 14:15लिए कस्टमर सबसे ऊपर था ताकि ब्रांड इमेज
- 14:17को धक्का ना लगे। ऐसे में नई पीढ़ी के
- 14:20नीलेश गुप्ता ने कंपनी में एक बैलेंसर का
- 14:22रोल निभाया। उनका काम करने का तरीका
- 14:25कूटनीतिक और रिलेशनशिप पर आधारित था।
- 14:28नीलेश ने अपने पिता के सख्त रवैया को
- 14:30थोड़ा नरम किया ताकि कंपनी के उसूल भी बचे
- 14:32रहे और ग्लोबल ब्रांड्स के साथ वो जरूरी
- 14:35रिश्ते भी ना टूटे जिनसे भारी मुनाफा आ
- 14:38रहा था। वहीं दूसरे भाई आशीष गुप्ता ने
- 14:40कंपनी में एक अग्रेसिव रिस्क टेकिंग तरीका
- 14:43अपनाया। उनका फोकस मार्केट एक्सपेंशन, आउट
- 14:46ऑफ द बॉक्स मार्केटिंग और सप्लाई चेन
- 14:48लॉजिस्टिक्स पर था। लेकिन फैमिली बिजनेस
- 14:51में बाहर से सब कुछ जितना स्मूथ दिखता है,
- 14:53अंदर उतनी ही बड़ी बहसें भी होती थी। ऐसी
- 14:57ही एक सबसे बड़ी बहस और कंपनी के इतिहास
- 14:59का सबसे रिस्की फैसला लिया गया साल 20034
- 15:03के बीच। जब कंपनी ने मोबाइल फोन और लैपटॉप
- 15:06यानी डिजिटल कैटेगरी में एंट्री ली।
- 15:08शुरुआत में यह फैसला एक बड़ा डिजास्टर
- 15:11साबित हुआ। डिजिटल प्रोडक्ट्स की दुनिया
- 15:13एसी या फ्रिज जैसी नहीं थी। यहां
- 15:15टेक्नोलॉजी रातोंरात पुरानी हो जाती थी।
- 15:17फ्रिज और वाशिंग मशीन के मुकाबले मार्जिन
- 15:20ना के बराबर थे और कस्टमर का टेस्ट इतनी
- 15:23तेजी से बदलता था कि विजय सेल्स के
- 15:25गोदामों में पुराना माल डंप होने लगा।
- 15:28जिसकी कीमत हर दिन गिर रही थी। जिसके चलते
- 15:31कंपनी को भारी नुकसान होने लगा। लॉस बढ़ता
- 15:34देख नीलेश और आशीष ने बोर्ड में भारी
- 15:36लॉबिंग की। दोनों भाइयों का कहना था कि
- 15:38हमें तुरंत इस डिजिटल कैटेगरी को बंद कर
- 15:41देना चाहिए और अपना पूरा फोकस वापस हाई
- 15:44मार्जिन वाले वाइट गुड्स पर लगाना चाहिए
- 15:46ताकि कंपनी का प्रॉफिट बचाया जा सके।
- 15:49लेकिन यहीं पर चेयरमैन नानू गुप्ता ने
- 15:51अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया।
- 15:53उन्होंने साफ कह दिया कि डिजिटल सेल्स बंद
- 15:56नहीं होंगी। बड़े सर ने फिर वक्त के आगे
- 15:59सोचकर अपने बेटों को यह समझाया कि मोबाइल
- 16:02और कंप्यूटर कोई साइड बिजनेस या छोटी-मोटी
- 16:04कैटेगरी नहीं है। यही पूरी दुनिया के
- 16:07कंज्यूमर मार्केट का भविष्य है। उन्होंने
- 16:09ज़िद पकड़ ली कि कंपनी को यह शुरुआती
- 16:11नुकसान सहना होगा ताकि डिजिटल सप्लाई चेन
- 16:14के खेल को अंदर से सीखा जा सके। दोनों
- 16:17बेटों ने पिता की बात मान ली। नतीजा आज
- 16:20कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 50% हिस्सा
- 16:24सिर्फ इन्हीं डिजिटल डिवाइसेस से आता है।
- 16:31अगले कुछ सालों में मोबाइल और लैपटॉप का
- 16:34बूम आया और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का यह
- 16:36बढ़ता क्रेज देखकर विजय सेल्स ने और
- 16:38ज्यादा एक्सपेंशन किया। 2006 आते-आते विजय
- 16:42सेल्स मुंबई के अंदर ही लगभग 8 से 10 बड़े
- 16:45स्टोर्स चला रहा था। उस वक्त कंपनी का
- 16:47सालाना रेवेन्यू था ₹247 करोड़। उसी दौरान
- 16:51उन्होंने गोरेगांव में एक चार मंजिला
- 16:53इमारत खरीद कर एक बहुत बड़ा रियलस्टेट
- 16:56प्ले किया। साल 2007 इस कंपनी के लिए एक
- 16:59बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पहली बार
- 17:01विजय सेल्स ने मुंबई के बाहर कदम रखा।
- 17:04आसपास के टिए वन और टिएर टू सिटीज पर धावा
- 17:07बोला गया। पुणे, सूरत, अहमदाबाद और फिर
- 17:10दिल्ली में एक के बाद एक नए हब खोले गए।
- 17:12इस अचानक से हुए एक्सपेंशन ने जादू की तरह
- 17:15काम किया और 2008 आते-आते यानी महज 2 साल
- 17:19के अंदर कंपनी का रेवेन्यू सीधा डबल होकर
- 17:22₹500 करोड़ तक पहुंच गया। इसी साल पूरी
- 17:25दुनिया की इकॉनमी क्रैश कर गई जिसे ग्लोबल
- 17:28फाइनेंसियल क्राइसिस कहा गया। मार्केट से
- 17:30पैसा गायब हो रहा था। जो रिटेल कंपनियां
- 17:32बैंकों से भारी कर्ज लेकर एक्सपेंड कर रही
- 17:35थी वो अपनी ईएमआई तक नहीं चुका पा रही थी।
- 17:38जिससे उनका एक्सपेंशन रुक सा गया। लेकिन
- 17:40विजय सेल्स के पास कैश था और उन पर कोई
- 17:43भारी कर्ज भी नहीं था। उन्होंने इस मंदी
- 17:46का भरपूर फायदा उठाया और कम दामों पर
- 17:49प्राइम कमर्शियल प्रॉपर्टीज खरीद ली। यही
- 17:51विजय सेल्स की सबसे बड़ी ताकत थी। उनका
- 17:54फाइनेंशियल आर्किटेक्चर। आजकल के
- 17:56स्टार्टअप की तरह वो भारी कर्ज लेकर
- 17:59बिजनेस नहीं बढ़ाते थे। विजय सेल्स की
- 18:01रणनीति है कि जहां तक हो सके दुकान की
- 18:04जमीन खुद खरीद लो। किराए पर मत लो जो आज
- 18:07तक उनके बिजनेस में दिखता है। आज 2026 की
- 18:10शुरुआत तक उनके 167 से ज्यादा स्टोर्स
- 18:13हैं। इनमें से लगभग 92 प्रॉपर्टीज पूरी
- 18:16तरह से कंपनी की खुद की हैं। बाकी लॉन्ग
- 18:19टर्म लीज़ पर हैं। खुद की प्रॉपर्टी होने
- 18:21का फायदा यह होता है कि जब मंदी आती है और
- 18:24मार्केट गिरती है तो भारी किराए का बोझ
- 18:27उनके प्रॉफिट मार्जिन को नहीं खाता। जबकि
- 18:29उनके कंपटीिटर्स किराए के बोझ तले दब जाते
- 18:32हैं। मार्च 2025 के आंकड़ों के मुताबिक
- 18:35गुप्ता परिवार ने कंपनी को करीब 611 करोड़
- 18:38का कर्ज दे रखा है जो लगभग ना के बराबर
- 18:41इंटरेस्ट पर है। कंपनी का बाहर के बैंकों
- 18:43से लिया गया कर्ज इसके महज 32% है जो कि
- 18:47बहुत कम है। इसी कैश लिक्विडिटी की वजह से
- 18:50विजय सेल्स बिना किसी पब्लिक शेयर होल्डर
- 18:52या प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स के दबाव
- 18:55के अपने हिसाब से लंबा गेम खेल पाती है।
- 18:58उन्हें हर तिमाही में झूठा प्रॉफिट दिखाने
- 19:00की मजबूरी नहीं होती। उनका फोकस कस्टमर को
- 19:03रोकने और मार्केट शेयर बढ़ाने पर रहता है।
- 19:06बाकी राज्यों में एक्सपेंशन की बात करें
- 19:08तो 2019 में कंपनी ने साउथ इंडिया में भी
- 19:11एक बड़ा दांव खेला। उन्होंने हैदराबाद की
- 19:13तिरुमाला म्यूजिक सेंटर के 28 स्टोर्स एक
- 19:16स्लम सेल में खरीद लिए। बाद में इन
- 19:18स्टोर्स का नाम बदलकर विजय सेल्स कर दिया
- 19:21गया और रातोंरात कंपनी ने तेलंगाना और
- 19:23आंध्र प्रदेश की बड़ी मार्केट में अपनी
- 19:25जड़े जमा ली।
- 19:31विजय सेल्स हर साल नए स्टोर्स खोल रही थी।
- 19:34जिसके साथ जाहिर है सेल्स भी तेजी से बढ़
- 19:37रही थी। विदेशी ब्रांड्स का माल बेचकर
- 19:39ज्यादा टर्नओवर तो आ रहा था लेकिन इसमें
- 19:42एक दिक्कत थी। यह बड़ी-बड़ी कंपनियां
- 19:44रिटेलर्स को मार्जिन बहुत कम देती थी। इस
- 19:46मार्जिन के खेल को पलटने के लिए विजय
- 19:48सेल्स ने 2015-16 के बीच अपना खुद का
- 19:52प्राइवेट लेबल ल्च किया जिसका नाम रखा
- 19:54वाइस। इस ब्रांड का मकसद था वो खाली जगह
- 19:57भरना जहां कोई अच्छा और सस्ता प्रोडक्ट
- 20:00नहीं था। खासकर स्मार्ट एलईडी टीवी की
- 20:02मार्केट में। टिए टू और टिए थ्री सिटीज के
- 20:05वो लोग या शहरों के वो बजट कॉन्शियस
- 20:07कस्टमर्स जो Sony या Samsung का महंगा
- 20:10टीवी नहीं खरीद सकते थे उनके लिए वाइस एक
- 20:13अच्छी डील थी। क्योंकि वाइस के प्रोडक्ट्स
- 20:15इन विदेशी कंपनीज़ की तुलना में लगभग आधी
- 20:18कीमत पर मिल रहे थे। लागत कम हो इसलिए
- 20:20विजय सेल्स ने सीधे मैन्युफैक्चरर से माल
- 20:23बनवाया। बीच में कोई डिस्ट्रीब्यूटर नहीं,
- 20:25कोई ब्रांड की रॉयल्टी नहीं। वाइस की
- 20:28सेल्स रॉकेट की तरह भागी। 2022 आते-आते
- 20:31विजय सेल्स के कुल टीवी रेवेन्यू का 10%
- 20:34हिस्सा अकेले वाइस से आ रहा था। टीवी हिट
- 20:37हुआ तो उन्होंने हाई मार्जिन वाले वाइट
- 20:39गुड्स में भी एंट्री मार दी। सस्ते एयर
- 20:42कंडीशनर और वाशिंग मशीन भी वाइस के नाम से
- 20:44बिकने लगे। लेकिन यहीं पर विजय सेल से वो
- 20:47गलती हुई जो अक्सर प्राइवेट लेबल बनाने
- 20:50वालों से होती है। पैसे तो वह खूब कमा रहे
- 20:53थे लेकिन प्रोडक्शन किसी और से करवाने के
- 20:55कारण उनका प्रोडक्ट क्वालिटी पर बिल्कुल
- 20:57कंट्रोल नहीं था जिससे ग्राहकों की
- 20:59शिकायतों का अंबार लग गया। कंपनी का नाम
- 21:02खराब होता देख विजय सेल्स को इस बार पीछे
- 21:04हटना पड़ा। लेकिन जिस कंपनी के नाम में ही
- 21:07सेल्स हो वो पीछे कैसे हटती? उन्होंने
- 21:09सेल्स के नए तरीकों पर फोकस करना शुरू कर
- 21:11दिया और यहां काम आई नई पीढ़ी।
- 21:19वो साल 2020 का वक्त था। विजय सेल्स
- 21:22ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव के बावजूद
- 21:24ऑफलाइन मार्केट में बढ़िया काम कर रही थी।
- 21:27यही देख हावर्ड बिनेस रिव्यू ने विजय
- 21:29सेल्स पर एक केस स्टडी बनाई जिसमें इस
- 21:32कंपनी की ग्रोथ की स्टोरी तो थी लेकिन इस
- 21:34रिपोर्ट में एक मुद्दे पर सबसे ज्यादा
- 21:36फोकस था। डेमोग्राफिक एजिंग यानी उम्रदराज
- 21:40कस्टमर्स। उस वक्त कंपनी के 102 शानदार
- 21:43स्टोर्स थे। लेकिन एक पैटर्न सभी जगह कॉमन
- 21:46था। इन दुकानों पर आने वाले ज्यादातर
- 21:48कस्टमर्स की उम्र 40 साल से ज्यादा थी। यह
- 21:51वो लोग थे जो पुराने भरोसे और रिश्तों के
- 21:53दम पर आते थे। लेकिन आज का युवा वो दुकान
- 21:56नहीं जाते थे। उन्हें Amazon और Flipkart
- 21:59पर एक क्लिक में शॉपिंग करने की आदत थी।
- 22:01विजय सेल्स के मैनेजमेंट को समझ आ गया कि
- 22:04अगर इस नई पीढ़ी को नहीं पकड़ा तो कंपनी
- 22:06का भविष्य खतरे में है। और इसी वक्त पर
- 22:08कंपनी में गुप्ता परिवार की तीसरी पीढ़ी
- 22:11की एंट्री होती है। नानू गुप्ता के पोते
- 22:13करण गुप्ता। करण ने अमेरिका की इंडियाना
- 22:16यूनिवर्सिटी के केली स्कूल ऑफ बिजनेस से
- 22:18फाइनेंस की डिग्री हासिल की है। और 2019
- 22:21में फॉर्मल तौर पर कंपनी से जुड़े पुराने
- 22:23मैनेजमेंट को डिजिटल मार्केटिंग,
- 22:25एल्गोरिदम और ई-कॉमर्स की ज्यादा गहरी समझ
- 22:28नहीं थी। इसलिए करन को कंपनी का पूरा
- 22:30डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने की खुली छूट
- 22:32दे दी गई। फिर आया 2020 का लॉकडाउन सब कुछ
- 22:36बंद। दुकानें खोल नहीं सकते थे। यहीं पर
- 22:38नई पीढ़ी के करण गुप्ता चीजें अपने हाथ
- 22:41में लेते हैं। उन्होंने पुराने कस्टमर्स
- 22:43के डेटाबेस खंगाले। उन्हें फोन किए,
- 22:45WhatsApp पर मैसेज किए कि अगर उनके पुराने
- 22:47एसी या फ्रिज में कोई दिक्कत है तो रिमोट
- 22:50हेल्प ले ली और साथ ही उन्हें विजय सेल्स
- 22:52की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट का लिंक भेजना
- 22:55शुरू किया। वेबसाइट पहले से ही थी, लेकिन
- 22:58लॉकडाउन की परिस्थितियों को देखकर इसमें
- 23:00बदलाव किए गए थे। नई पीढ़ी का यह मॉडल
- 23:03जबरदस्त हिट रहा। 2025 आते-आते विजय सेल्स
- 23:06की इस ई-कॉमर्स साइट ने लगभग ₹190 करोड़
- 23:10का सामान बेच दिया था। लेकिन ऑनलाइन बेचना
- 23:13इतना आसान नहीं था। विजय सेल्स के स्टोर्स
- 23:15में तो खूब भीड़ आती थी। खासकर दिल्ली
- 23:18एनसीआर के 11 से ज्यादा स्टोर्स में।
- 23:20लेकिन डिजिटल एड्स काम नहीं कर रहे थे।
- 23:22करण ने शुरुआत में डिजिटल एड्स पर भारी
- 23:25पैसा फूंका लेकिन रिजल्ट नहीं मिला। इस
- 23:27प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए कंपनी ने
- 23:30एक ऐसी गोरिल्ला मार्केटिंग कैंपेन चलाई
- 23:32जो उनके पैर जमाने वाली थी। विजय सेल्स ने
- 23:35वाटर नाम के एक स्टार्टअप के साथ हाथ
- 23:37मिलाया। यह कंपनी पानी की बोतलों को
- 23:39मोबाइल बिलबोर्ड की तरह इस्तेमाल करती थी।
- 23:42प्लान सॉलिड लग रहा था। महंगे डिजिटल एड्स
- 23:44को बायपास करो और सीधे उसी आदमी के हाथ
- 23:47में ऐड थमाओ जिसकी जेब में पैसा है और जो
- 23:50लैपटॉप और मोबाइल लेना चाहता है। इस
- 23:52कैंपेन के तहत अप्रैल 2024 में दिल्ली
- 23:55एनसीआर के बड़े कॉर्पोरेट पार्कक्स जैसे
- 23:58यूनिटक साइबर पार्क को टारगेट किया गया
- 24:00जहां भारी सैलरी पाने वाले लोग काम करते
- 24:03थे। साथ ही कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया
- 24:06जैसे एजुकेशन हब को भी टारगेट किया गया
- 24:08ताकि 17 से 22 साल के उन स्टूडेंट्स को
- 24:11पकड़ा जा सके जो लैपटॉप और स्मार्ट वॉच
- 24:14खरीदते हैं। करीब 300 विजय सेल्स की
- 24:16ब्रांडिंग वाली पानी की बोतलें सीधे इन
- 24:19लोगों के वर्क स्टेशन डेस्क और बोर्ड रूम
- 24:21तक पहुंचाई गई। यह बोतलें महज एक या ₹2
- 24:24में बेची गई ताकि लोग इन्हें तुरंत खरीदें
- 24:27और पिएं भी। हर बोतल पर एक क्यूआर कोड
- 24:30होता था। इसे स्कैन करते ही सीधा एक ऑफर
- 24:33मिलता। वेबसाइट पर 10,000 से ऊपर की
- 24:35शॉपिंग करो और तुरंत ₹500 की छूट पाओ।
- 24:38नतीजा 15 दिन चले इस कैंपेन में 11.3%
- 24:43लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन किया। जितना
- 24:46पैसा मार्केटिंग पर लगाया गया था, उससे
- 24:48ज्यादा पैसा डिजिटल सेल्स के जरिए वापस आ
- 24:51गया। ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ता देख विजय
- 24:53सेल्स ने एक और दांव खेला। मिलेनियल्स और
- 24:56ज्सजीस जो सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते
- 24:59हैं। Apple उनका पसंदीदा ब्रांड बनकर उभर
- 25:01रहा था। विजय सेल्स ने इन्हीं एप्पल
- 25:04प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देना शुरू
- 25:06किया ताकि मिलेनियल्स और जेंजीस भी विजय
- 25:08सेल्स के लॉन्ग टर्म कस्टमर्स बन सके। और
- 25:10इन्हीं सबके बीच आया मार्केटिंग का एक और
- 25:13मौका। बिस्वा कल्याण रथ के साथ वो ऐड
- 25:16जिसके बारे में हमने आपको शुरुआत में ही
- 25:18बताया था। इस एक ऐड ने विजय सेल्स को
- 25:21घर-घर तक पहुंचा दिया।
- 25:28एक छोटी सी दुकान से शुरू हुई इस कंपनी को
- 25:30चलाने के लिए आज लगभग 5000 से ज्यादा
- 25:33कर्मचारी दिनरा काम करते हैं। सबसे हैरानी
- 25:37की बात तो यह है कि आज के दौर में जहां कई
- 25:39कंपनियां और स्टार्टअप्स विदेशी फंडिंग के
- 25:42सहारे टिके हैं, वहीं विजय सेल्स पूरी तरह
- 25:44से बूटस्टप्ड है। इसमें 100% हिस्सेदारी
- 25:48सिर्फ और सिर्फ परिवार की है। इस कंपनी
- 25:50में आज भी फाउंडर नानू गुप्ता 35% के
- 25:53मालिक हैं। उनके बेटे नीलेश और आशीष
- 25:55गुप्ता के पास 27%
- 25:58की बराबर हिस्सेदारी है और तीसरी पीढ़ी के
- 26:01करण गुप्ता 10% शेयर होल्ड करते हैं। आज
- 26:04के डिजिटल और ई-कॉमर्स युग में जब
- 26:07बड़े-बड़े ज्ञानी और पंडित कहते हैं कि
- 26:09ऑफलाइन मार्केट अब खत्म हो चुका है। ऐसे
- 26:12वक्त में विजय सेल्स की कहानी बताती है
- 26:14अगर आईडिया में दम हो और आप खुद को वक्त
- 26:17के साथ बदलना जानते हो और आपदा में अवसर
- 26:20देखना अच्छे से आता है तो कोई भी चैलेंज
- 26:23आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। एक
- 26:25पॉडकास्ट में विजय सेल्स के एमडी नीलेश
- 26:28गुप्ता बताते हैं कि उनके पिता ने कभी यह
- 26:30नहीं सोचा था कि वह कभी इतना बड़ा ब्रांड
- 26:33खड़ा कर पाएंगे। लेकिन एक बिजनेसमैन की
- 26:35समझ और उसूलों से समझौता ना करने की ज़िद
- 26:38ने आज उनकी इस कंपनी को 13,000 करोड़ की
- 26:42कंपनी बना दिया है।
- 26:46तो यह थी विजय सेल्स की पूरी कहानी जिसे
- 26:49किस्सा के इस एपिसोड में लिखा था मेरे
- 26:51साथी रोहित खोरपड़े ने और इसे कैमरा के
- 26:54पीछे रिकॉर्ड किया है मेरे साथी इरशाद
- 26:56सैफी ने। यह कहानी आपको कैसी लगी हमें
- 26:59कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। विजय
- 27:01सेल्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी को आप किस
- 27:03तरीके से रीड करते हैं उसके बारे में भी
- 27:05बताइएगा और आगे किस्सा का कौन सा एपिसोड
- 27:08देखना चाहते हैं वो भी बताइए। ऐसे ही
- 27:10किस्सा को प्यार देते रहिए और देखते रहिए
- 27:13खबर का। फिलहाल के लिए इजाजत दीजिए। मैं
- 27:15हूं भूपेंद्र सोनी। शुक्रिया।
- 27:20[संगीत]
About this transcript
This page contains the full transcript of Vijay Sales कैसे बनी 13,000 करोड़ की कंपनी? Business Case Study | Ft. Bhupinder Soni | Kissa Ep 135 by Khabargaon, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,697 words across 601 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.