YouTube2Text

बिना टिकट ट्रेन में सफ़र कर रही थी गरीब लड़की, TTE ने टिकट माँगा तो उसकी कहानी सुनकर जो किया... — Transcript

by RK Tales · 9,978 words · 1,522 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:01मैडम आपका टिकट दिखाइए जरा।
  2. 0:04इतनी रात में आप अकेली सफर कर रही हैं
  3. 0:06और आपका चेहरा भी घबराया हुआ लग रहा है।
  4. 0:08सब ठीक तो है?
  5. 0:10सर सर मेरे पास टिकट नहीं है। मुझे माफ कर
  6. 0:13दीजिए। मैं चोर नहीं हूं। बहुत मजबूरी में
  7. 0:16बिना टिकट चढ़ी हूं। आप मेरी पूरी बात सुन
  8. 0:19लीजिए।
  9. 0:19बिना टिकट मैडम यह तो नियम के खिलाफ है।
  10. 0:22पर आपकी हालत देखकर लग रहा है कि बात कुछ
  11. 0:24और है।
  12. 0:25घबराइए मत आराम से बताइए क्या हुआ?
  13. 0:28मेरा नाम काजल है सर।
  14. 0:30विदिशा के पास रामपुरा गांव से हूं।
  15. 0:32घर में बूढ़ी मां और छोटा भाई है। मेरी
  16. 0:35मां ने गहने गिरवी रखकर वो पैसे दिए थे।
  17. 0:37आपकी बात सुनकर सच में दुख हुआ मैडम।
  18. 0:40आप फिक्र मत कीजिए।
  19. 0:42मैं आपको यूं बेसहारा नहीं छोडूंगा।
  20. 0:48ठीक है सर।
  21. 0:50वैसे भी अब खोने को कुछ बचा नहीं है।
  22. 0:52बस इतनी गुजारिश है
  23. 0:54मुझे किसी गलत जगह मत ले जाइएगा।
  24. 1:00मध्य प्रदेश के विदिशा से कुछ दूर बसा एक
  25. 1:03छोटा सा गांव था रामपुरा। कच्चे रास्ते,
  26. 1:06मिट्टी के घर और गांव के आखिरी छोर पर एक
  27. 1:09टूटी सी झोपड़ी जहां काजल अपनी मां सुनीता
  28. 1:13और 19 साल के भाई सोनू के साथ रहती थी।
  29. 1:16पिता तीन साल पहले एक बीमारी में चल बसे
  30. 1:19थे और उसके बाद इस घर ने सिर्फ तंगी ही
  31. 1:22देखी थी। उस सुबह भी चूल्हे पर रोटी नहीं
  32. 1:25बस पानी उबल रहा था और तभी भूख से बेहाल
  33. 1:28सोनू ने अपनी मां से कहा
  34. 1:30मां कल रात भी आधी रोटी पर सोया था।
  35. 1:34आज कॉलेज की फीस का आखिरी नोटिस आ गया है।
  36. 1:36अब तो मेरा नाम ही कट जाएगा।
  37. 1:39थोड़ा सब्र कर बेटा। आज ठकुरानी के घर काम
  38. 1:41पर जा रही हूं। जो मिलेगा उसी से इंतजाम
  39. 1:44करूंगी।
  40. 1:45ऊपर वाला कोई राह जरूर निकालेगा।
  41. 1:48हर बार यही कहती है मां।
  42. 1:50पापा के जाने के बाद से तो इस घर में
  43. 1:52त्यौहार तक नहीं आया। मेरे साथ के सब
  44. 1:54लड़के आगे निकल गए।
  45. 1:56हिम्मत मत हार मेरे बेटे। तेरे पापा होते
  46. 1:58तो तुझे कोई कमी ना
  47. 2:00पर जब तक तेरी दीदी जिंदा है, वो तुझे कुछ
  48. 2:03बना कर ही रहेगी।
  49. 2:05मां, तू फिर आंखें पोंछ रही है। और सोनू,
  50. 2:08तू फिर मां का दिल दुखा रहा है।
  51. 2:11बस थोड़े दिन और इस घर की हालत जरूर
  52. 2:13बदलेगी।
  53. 2:14बदलेगी कैसे दीदी? ना खेत है, ना पैसा, ना
  54. 2:17कोई सहारा।
  55. 2:18तुम दिन रात नौकरी ढूंढती हो
  56. 2:21और इस गांव में किसी को काम मिलता ही
  57. 2:22नहीं।
  58. 2:23मेहनत करने वालों को ऊपर वाला खाली हाथ
  59. 2:26नहीं लौटाता।
  60. 2:2712वीं पास की है मैंने, कंप्यूटर भी आता
  61. 2:29है। बस थोड़ा सा वक्त और दे मुझे।
  62. 2:32पढ़ाई तो अच्छी है तेरी बेटी, पर शहर यहां
  63. 2:35से बहुत दूर है।
  64. 2:37अकेली लड़की को कौन नौकरी देगा, यही सोचकर
  65. 2:39मेरी जान सूखती है।
  66. 2:41डरने से मंजिल नहीं मिलती मां।
  67. 2:44तू देखना, एक दिन इस घर की हर तकलीफ में
  68. 2:47अपने हाथों से मिटाऊंगी। ऊपर वाला तेरी ये
  69. 2:50हिम्मत बनाए रखे बेटी।
  70. 2:52बस [नाक से की जाने वाली आवाज़] इतनी दुआ
  71. 2:53है इस घर में फिर से दो वक्त की रोटी लौट
  72. 2:55आए।
  73. 2:56घर में अभी यही बातें चल ही रही थीं कि
  74. 2:59दोपहर होते होते गांव का चाचा उनकी
  75. 3:02झोपड़ी पर आ पहुंचा। उसके चेहरे पर एक
  76. 3:05अजीब सी खुशी थी, मानो कोई बड़ी खबर लाया
  77. 3:08हो। उसने बाहर से ही आवाज देकर सुनीता को
  78. 3:11बुलाया और कहा
  79. 3:12अरे सुनीता बहू, कहां हो? जरा बाहर तो आओ।
  80. 3:17एक बड़ी खुशखबरी लाया हूं। सुनोगी तो खुशी
  81. 3:20से झूम उठोगी।
  82. 3:23आओ भैया, बैठो। कैसी खुशखबरी भला?
  83. 3:26हमारे नसीब में तो बस तंगी और परेशानी ही
  84. 3:30लिखी रहती है।
  85. 3:31भोपाल में एक बड़ी कंपनी खुली है बहू।
  86. 3:34वो पढ़ी लिखी लड़कियों को कंप्यूटर का काम
  87. 3:36दे रही है। पूरे ₹15,000 महीना।
  88. 3:39₹15,000 महीना?
  89. 3:41इतने पैसे तो हमने एक साथ कभी देखे भी
  90. 3:44नहीं भैया।
  91. 3:45पर क्या हमारी काजल को वो काम सच में मिल
  92. 3:48जाएगा?
  93. 3:49क्यों नहीं मिलेगा?
  94. 3:50काजल तो कंप्यूटर जानती ही है।
  95. 3:53मेरी एक जान पहचान का आदमी है वहां, रघु।
  96. 3:56वो सारा काम करा देगा।
  97. 3:59चाचा,
  98. 4:00अगर वहां काम मिल जाए
  99. 4:02तो मेरी तो पूरी दुनिया बदल जाए। पर वहां
  100. 4:04रहूंगी कहां?
  101. 4:06यह भी तो सोचना है।
  102. 4:07बेटी,
  103. 4:08कंपनी लड़कियों को हॉस्टल भी देती है।
  104. 4:11रहना, खाना सब वहीं। बस एक बार ज्वाइन कर
  105. 4:14लें,
  106. 4:15फिर तेरी जिंदगी संवर जाएगी।
  107. 4:17पर चाचा, वहां जाने और काम पाने में कुछ
  108. 4:20खर्चा तो लगेगा ही। हमारे पास तो फूटी
  109. 4:22कौड़ी भी नहीं। यह इंतजाम कैसे होगा?
  110. 4:25थोड़ी बहुत रजिस्ट्रेशन फीस लगती है बेटी,
  111. 4:278-10 हजार रुपए।
  112. 4:29पर एक बार नौकरी लगी तो पहले महीने में
  113. 4:32वसूल हो जाएगी।
  114. 4:33सोच ले।
  115. 4:348 हजार?
  116. 4:36भैया, इतनी बड़ी रकम हम कहां से लाएंगे?
  117. 4:39हमारे घर में तो 800 रुपए भी इकट्ठे नहीं
  118. 4:41हैं।
  119. 4:42चाचा के जाने के बाद मां-बेटी देर
  120. 4:45तक उसी एक सवाल में उलझी रहीं। इतने पैसे
  121. 4:48आएं तो आएं कहां से? रात ढल गई पर किसी की
  122. 4:52आंख में नींद नहीं थी। आखिरकार काफी सोचने
  123. 4:55के बाद काजल ने एक फैसला किया और धीरे से
  124. 4:58अपनी मां के पास जाकर कहा
  125. 5:00मां, तेरे पास दादी की दी हुई चांदी की
  126. 5:03पायल और झुमके हैं ना?
  127. 5:05उन्हें गिरवी रख देते हैं।
  128. 5:06नौकरी लगते ही सबसे पहले छुड़ा लूंगी।
  129. 5:09बेटी, वह तो तेरी दादी की आखिरी निशानी
  130. 5:11है।
  131. 5:12तेरे ब्याह के लिए संभाल कर रखी थी।
  132. 5:15उसे गिरवी रखते मेरा कलेजा कांप रहा है।
  133. 5:18मां, निशानी से बड़ा हमारा भविष्य है। आज
  134. 5:22यह कदम नहीं उठाया तो सोनू की पढ़ाई छूट
  135. 5:24जाएगी। तू भरोसा रख, मैं सब लौटा लाऊंगी।
  136. 5:27ठीक है बेटी, जैसी तेरी मर्जी।
  137. 5:29पर मुझे डर लगता है इतना बड़ा शहर, अनजान
  138. 5:32लोग। तू संभल कर रहना, किसी पर आंख मूंदकर
  139. 5:35भरोसा मत करना।
  140. 5:36तू बेकार में डरती है मां। मैं अब बच्ची
  141. 5:38नहीं रही, अपना अच्छा-बुरा समझती हूं।
  142. 5:41बस तू दुआ करना कि तेरी बेटी का सपना पूरा
  143. 5:43हो जाए।
  144. 5:45दीदी, मैं भी तुम्हारे साथ भोपाल चलूं?
  145. 5:48तुम अकेली इतनी दूर जाओगी, मेरा मन नहीं
  146. 5:50मानेगा। कम से कम पहुंचा कर तो आ जाऊं।
  147. 5:53नहीं सोनू, तेरा कॉलेज है, पढ़ाई मत छोड़।
  148. 5:56मैं चाचा के बताए पते पर चली
  149. 5:58जाऊंगी।
  150. 5:59तू बस मां का ख्याल रखना जब तक मैं ना
  151. 6:01लौटू।
  152. 6:02ठीक है दीदी, पर पहुंचते ही फोन जरूर
  153. 6:04करना।
  154. 6:05और कोई भी परेशानी हो तो छुपाना मत।
  155. 6:08हम गरीब हैं पर एक दूसरे का सहारा तो हैं।
  156. 6:11मेरा समझदार भाई, जैसे ही वहां सब ठीक
  157. 6:14होगा सबसे पहले तेरी फीस के पैसे भेजूंगी।
  158. 6:17बस तू मन लगाकर पढ़ता रहना।
  159. 6:19ऊपर वाला तुम दोनों की जोड़ी सलामत रखे।
  160. 6:22जा बेटी, पर याद रखना पैसा गया तो लौट
  161. 6:24आएगा
  162. 6:25पर इज्जत और जान से बढ़कर कुछ नहीं।
  163. 6:28अगले ही दिन मां ने गांव के साहूकार के
  164. 6:30पास दादी की पायल और झुमके गिरवी रखकर
  165. 6:33₹8000 जुटाए। काजल ने अपने सारे असली
  166. 6:36सर्टिफिकेट एक पुराने थैले में संभाले।
  167. 6:39मां भाई के पैर छुए और बस पकड़ कर भोपाल
  168. 6:42की राह ली। दोपहर तक वह उस पते पर पहुंची
  169. 6:46जहां एक छोटे से दफ्तर के बाहर बोर्ड लगा
  170. 6:49था। अंदर कुर्सी पर बैठे रघु ने उसे देखते
  171. 6:52ही मीठी आवाज में कहा
  172. 6:54आओ आओ बेटी, बैठो।
  173. 6:56तुम रामपुर से आई हो ना? ने फोन
  174. 6:58किया था।
  175. 6:59तुम्हारी तो किस्मत ही चमक गई।
  176. 7:02इतनी अच्छी कंपनी में काम मिल रहा है।
  177. 7:04जी चाचा जी, मैंने 12वीं पास की है और
  178. 7:06कंप्यूटर कोर्स भी किया है।
  179. 7:08मुझे बस एक अच्छी नौकरी चाहिए ताकि अपने
  180. 7:10परिवार का सहारा बन सकूं।
  181. 7:12अरे बिल्कुल मिलेगी बेटी। काम भी आसान है
  182. 7:15बस कंप्यूटर पर डाटा भरना।
  183. 7:1715000 तनख्वाह, ऊपर से रहने को हॉस्टल और
  184. 7:21क्या चाहिए भला?
  185. 7:22सच चाचा जी, फिर तो मेरे घर की सारी तंगी
  186. 7:24दूर हो जाएगी।
  187. 7:25बताइए मुझे क्या करना होगा? मैं हर काम मन
  188. 7:28लगाकर करूंगी, शिकायत का मौका नहीं दूंगी।
  189. 7:31बस एक छोटी सी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी
  190. 7:33है 8000
  191. 7:35और कंपनी के भरोसे के लिए तुम्हारे असली
  192. 7:37सर्टिफिकेट्स यहां जमा रहेंगे जॉइनिंग के
  193. 7:39बाद वापस।
  194. 7:40सर्टिफिकेट जमा रहेंगे
  195. 7:42हम्म
  196. 7:42पर वो तो मेरी सबसे कीमती चीज है चाचा जी।
  197. 7:44उनके बिना तो मैं कहीं की नहीं रहूंगी।
  198. 7:47क्या इन्हें अपने पास नहीं रख सकती?
  199. 7:49अरे बेटी, यह कंपनी का नियम है।
  200. 7:52हर लड़की के कागज जमा होते हैं ताकि वह
  201. 7:54बीच में नौकरी छोड़कर ना भागे।
  202. 7:56जॉइनिंग के दिन सब वापस, चिंता मत करो।
  203. 7:59ठीक है चाचा जी, जैसा आप कहें।
  204. 8:01आप तो चाचा के जान पहचान के हैं,
  205. 8:03मुझे आप पर भरोसा है।
  206. 8:05यह लीजिए फीस और यह रहे मेरे सारे
  207. 8:07सर्टिफिकेट्स।
  208. 8:09शाबाश बेटी, अब तुम बेफिक्र होकर गांव लौट
  209. 8:12जाओ।
  210. 8:13अगले सोमवार ठीक 10:30 यहां आ जाना।
  211. 8:16उसी दिन तुम्हारी जॉइनिंग करा दूंगा।
  212. 8:18बहुत-बहुत शुक्रिया चाचा जी। आपने मेरे
  213. 8:21परिवार पर बड़ा एहसान किया।
  214. 8:23मैं सोमवार को ठीक वक्त पर आ जाऊंगी। एक
  215. 8:25पल की देर नहीं करूंगी।
  216. 8:27रघु की मीठी बातों पर यकीन करके काजल
  217. 8:30खुशी-खुशी गांव लौट आई। उन कुछ दिनों में
  218. 8:32उसने कितने ही सपने बुन लिए। मां के लिए
  219. 8:36नई साड़ी, सोनू की फीस और घर की मरम्मत।
  220. 8:39आखिरकार वो दिन आ गया जब उसे जॉइनिंग के
  221. 8:42लिए दोबारा भोपाल जाना था। घर से निकलते
  222. 8:45वक्त मां ने उसे गले लगाकर कहा
  223. 8:48जा बेटी, ऊपर वाला तेरे साथ है।
  224. 8:51आज तेरा पहला दिन है, पूरे मन से काम करना
  225. 8:54और पहुंचते ही फोन करना नहीं तो मैं चैन
  226. 8:56से ना बैठूंगी। तू रो मत मां, आज तो खुशी
  227. 8:59का दिन है।
  228. 9:00आज से हमारे अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं।
  229. 9:03कुछ ही महीनों में इस घर की सूरत बदली
  230. 9:05मिलेगी।
  231. 9:06दीदी
  232. 9:07ये रोटियां रख लो रास्ते के लिए
  233. 9:09और वहां पहुंचकर सबसे पहले फोन करना।
  234. 9:12मैं दिन भर तुम्हारे फोन का इंतजार
  235. 9:13करूंगा।
  236. 9:14ठीक है मेरे भाई, अगली बार लौटूंगी तो
  237. 9:16तेरे लिए नई किताबें और अच्छी सी घड़ी
  238. 9:19लेकर आऊंगी। बस तू अपनी पढ़ाई से जी मत
  239. 9:21चुराना।
  240. 9:22मुझे किताबों से ज्यादा तुम्हारी खुशी
  241. 9:24चाहिए दीदी।
  242. 9:26तुम बस खुश रहो
  243. 9:27और सुरक्षित रहो। मेरे लिए यही सबसे बड़ी
  244. 9:29चीज है।
  245. 9:31मैं बिल्कुल ठीक रहूंगी सोनू।
  246. 9:33तेरी दीदी इतनी कमजोर नहीं।
  247. 9:35अब चलती हूं वरना बस छूट जाएगी।
  248. 9:38मां का ख्याल रखना, समझे?
  249. 9:41संभलकर जाना बेटी, किसी अनजान पर भरोसा मत
  250. 9:43करना और रात होने से पहले अपने ठिकाने
  251. 9:46पहुंच जाना। मेरी दुआएं हमेशा तेरे साथ
  252. 9:48हैं।
  253. 9:50फिक्र मत कर मां, तेरी दुआएं साथ हैं तो
  254. 9:52मुझे कोई आंच नहीं आएगी।
  255. 9:55बस अगली बार जब आऊंगी तो खुशखबरी लेकर ही
  256. 9:57आऊंगी।
  257. 9:59दीदी बस में अपना थैला गोद में रखना
  258. 10:02और किसी से ज्यादा बात मत करना।
  259. 10:04शहर में ठग बहुत होते हैं। जरा संभलकर
  260. 10:06रहना।
  261. 10:07अच्छा बाबा, अब तू मुझे सिखाएगा?
  262. 10:09हम्म।
  263. 10:10जा घर जा और मां के पास रहे। मैं पहुंचते
  264. 10:13ही फोन करती हूं। फिर तेरी जान में जान
  265. 10:15आएगी।
  266. 10:16काजल बस में बैठकर भोपाल पहुंची और सीधे
  267. 10:19उसी दफ्तर की ओर चल पड़ी जहां उसे जॉइनिंग
  268. 10:22के सपने बुलाकर लाए थे। पर जैसे ही वो उस
  269. 10:25गली में पहुंची उसके कदम ठिठक गए। दफ्तर
  270. 10:28पर बड़ा ताला लटक रहा था और बाहर का बोर्ड
  271. 10:32भी गायब था। घबराई हुई काजल ने पास की
  272. 10:34दुकान वाले से पूछा।
  273. 10:36भैया यहां जो प्लेसमेंट का दफ्तर था
  274. 10:39सनराइज नाम का वो कहां गया? यहां तो ताला
  275. 10:41लगा है।
  276. 10:42अंदर रघु रघु चाचा जी बैठते थे।
  277. 10:44अरे बेटी
  278. 10:46तू भी ठगी गई लगती है।
  279. 10:48वो कोई कंपनी नहीं थी। लड़कियों से पैसे
  280. 10:50और कागज ऐठने का धंधा था। वो लोग कल रात
  281. 10:52ही ताला लगाकर भाग गए।
  282. 10:54ये आप क्या कह रहे हैं भैया? मैंने तो
  283. 10:56उन्हें ₹8000 और अपने सारे असली
  284. 10:59सर्टिफिकेट दे दिए थे। उन्होंने आज
  285. 11:01जॉइनिंग कराने को कहा था।
  286. 11:02यही तो उनका जाल है बेटी। मीठी बातों में
  287. 11:05फंसाकर पैसे और कागज ले लेते हैं फिर रफू
  288. 11:07चक्कर।
  289. 11:08तुझ जैसी न जाने कितनी लड़कियां रोज यहां
  290. 11:10आकर लौट जाती हैं।
  291. 11:11पर भैया वो पैसे तो मेरी मां ने दादी के
  292. 11:14गहने गिरवी रखकर जुटाए थे।
  293. 11:16और वो सर्टिफिकेट उनके बिना तो मेरी सारी
  294. 11:19पढ़ाई ही बेकार हो जाएगी।
  295. 11:21हिम्मत रख बेटी।
  296. 11:22हो सके तो पुलिस में शिकायत कर।
  297. 11:24पर सच बताऊं ऐसे लोग बड़े शातिर होते हैं।
  298. 11:27जल्दी पकड़ में नहीं आते।
  299. 11:29अब तू संभल जा।
  300. 11:30मैं पुलिस में कैसे जाऊं भैया?
  301. 11:32इस शहर में मैं किसी को नहीं जानती।
  302. 11:35ना रहने की जगह है ना पैसे। अब मैं घर
  303. 11:38कैसे लौटूंगी कुछ समझ नहीं आ रहा।
  304. 11:40देख बेटी मैं दुकान छोड़कर नहीं जा सकता
  305. 11:43और कोई मदद नहीं कर सकता।
  306. 11:45बस स्टैंड उधर है।
  307. 11:46वहां से अपने गांव की बस पकड़ लें। यही
  308. 11:49ठीक रहेगा।
  309. 11:51हे ऊपर वाले ये मेरे साथ क्या हो गया?
  310. 11:53मां के गहने भी गए और कागज भी। अब मैं
  311. 11:56उन्हें क्या मुंह दिखाऊंगी? कैसे कहूंगी
  312. 11:58कि सब लुट गया?
  313. 11:59नहीं अभी रोने का वक्त नहीं।
  314. 12:01पहले घर पहुंचना होगा।
  315. 12:03जो थोड़े पैसे बचे हैं उनसे बस पकड़ लेती
  316. 12:05हूं। बाकी सब बाद में सोचूंगी।
  317. 12:08टूटे दिल और भारी कदमों से काजल बस स्टैंड
  318. 12:10पहुंची। पर वहां जाकर पता चला कि उसके
  319. 12:14गांव की ओर जाने वाली आखिरी बस कुछ देर
  320. 12:17पहले निकल चुकी थी। जेब में बचे थोड़े से
  321. 12:20पैसे भी अब किसी काम के ना थे। शाम ढलकर
  322. 12:23रात में बदल रही थी और वो अकेली डरी सहमी
  323. 12:26एक बेंच पर बैठ गई। तभी उसकी नजर सामने
  324. 12:29रुकी एक ट्रेन पर पड़ी और उसने घबराकर एक
  325. 12:32राहगीर से पूछा।
  326. 12:34भैया ये ट्रेन किस तरफ जा रही है? क्या ये
  327. 12:37विदिशा की ओर जाती है? मुझे गांव लौटना है
  328. 12:39पर मेरी बस छूट गई और पैसे भी खत्म है।
  329. 12:42हां बहन ये इसी तरफ जाती है पर जल्दी कर
  330. 12:45बस निकलने ही वाली है।
  331. 12:47टिकट है कि नहीं ये बाद में देखना ये बाद
  332. 12:49में देखना पहले चढ़ तो जा।
  333. 12:51बिना टिकट कैसे चढूं?
  334. 12:54पर अगर ये ट्रेन छूट गई तो रात यहीं खुले
  335. 12:56में बितानी पड़ेगी।
  336. 12:57घर पहुंचना जरूरी है चाहे जो हो ऊपर वाला
  337. 13:00माफ करे।
  338. 13:02बस किसी तरह घर पहुंच जाऊं।
  339. 13:04रास्ते में अगर टिकट वाले आए तो उन्हें
  340. 13:06अपनी पूरी बात सच-सच बता दूंगी। मजबूरी है
  341. 13:09कोई चोरी तो नहीं कर रही।
  342. 13:12मां मेरी बात सुन
  343. 13:14मैं ठीक हूं पर एक बड़ी मुसीबत हो गई है।
  344. 13:16वो नौकरी झूठी थी मां सब लोग पैसे और कागज
  345. 13:19लेकर भाग गए।
  346. 13:20ये क्या कह रही है बेटी?
  347. 13:22तू अभी कहां है? तेरी आवाज क्यों कांप रही
  348. 13:25है? मुझे सच-सच बता मेरी तो जान ही निकल
  349. 13:28गई।
  350. 13:29मां मैं ट्रेन में हूं घर लौट रही हूं। बस
  351. 13:32छूट गई थी पैसे भी नहीं बचे। तू फिक्र मत
  352. 13:34कर।
  353. 13:35किसी तरह सुबह तक पहुंच जाऊंगी।
  354. 13:37हे ऊपर वाले मेरी बच्ची को सही सलामत घर
  355. 13:40पहुंचा दे।
  356. 13:42बेटी तू किसी से बात मत करना संभल कर
  357. 13:44रहना। मैं यहां तेरे लिए जागती रहूंगी।
  358. 13:47तू रो मत मां नहीं तो मेरी हिम्मत टूट
  359. 13:49जाएगी। जो हुआ सो हुआ मैं फिर मेहनत
  360. 13:52करूंगी। बस तू और सोनू हिम्मत मत हारना
  361. 13:54मैं आ रही हूं।
  362. 13:56मां को कैसे बताऊं कि अंदर से मैं कितनी
  363. 13:58डरी हूं। अनजान शहर अंधेरी रात और बिना
  364. 14:01टिकट की ये ट्रेन बस ऊपर वाला ही अब मेरा
  365. 14:04सहारा है।
  366. 14:05ट्रेन अंधेरे को चीरती हुई आगे बढ़ रही
  367. 14:08थी। काजल डिब्बे के एक कोने में सिमटी
  368. 14:10बैठी थी। हर आहट पर चौंकती हुई रात के
  369. 14:14करीब 11:00 बजे थे जब की रोशनी लिए करीब
  370. 14:1722 साल का एक नौजवान टीटी अरुण वर्मा टिकट
  371. 14:21जांचते हुए उसी डिब्बे में आया। काजल की
  372. 14:24सहमी हुई सूरत देखकर उसे कुछ अटपटा लगा और
  373. 14:27उसने बड़ी शालीनता से कहा
  374. 14:30मैडम आपका टिकट दिखाइए जरा।
  375. 14:32इतनी रात में आप अकेली सफर कर रही हैं और
  376. 14:34आपका चेहरा भी घबराया हुआ लग रहा है।
  377. 14:37सब ठीक तो है?
  378. 14:38सर सर मेरे पास टिकट नहीं है। मुझे माफ कर
  379. 14:41दीजिए। मैं चोर नहीं हूं। बहुत मजबूरी में
  380. 14:44बिना टिकट चढ़ी हूं। आप मेरी पूरी बात सुन
  381. 14:47लीजिए।
  382. 14:48बिना टिकट
  383. 14:49मैडम यह तो नियम के खिलाफ है।
  384. 14:51पर आपकी हालत देखकर लग रहा है कि बात कुछ
  385. 14:53और है।
  386. 14:54घबराइए मत आराम से बताइए क्या हुआ?
  387. 14:57सर
  388. 14:58मैं नौकरी के झांसे में शहर आई थी।
  389. 15:01एक एजेंट मेरे ₹8000 और सारे असली
  390. 15:03सर्टिफिकेट लेकर भाग गया। ना पैसे बचे ना
  391. 15:05लौटने की बस मिली।
  392. 15:07ओह तो आप भी उसी ठगी का शिकार हुई हैं
  393. 15:09मैडम। आजकल ऐसे कितने गिरोह मासूम
  394. 15:12लड़कियों को यूं लूट रहे हैं।
  395. 15:14आपका नाम क्या है और किस गांव से हैं आप?
  396. 15:16मेरा नाम काजल है सर।
  397. 15:18विदिशा के पास रामपुरा गांव से हूं।
  398. 15:21घर में बूढ़ी मां और छोटा भाई है। मेरी
  399. 15:23मां ने गहने गिरवी रखकर वो पैसे दिए थे।
  400. 15:26आपकी बात सुनकर सच में दुख हुआ मैडम।
  401. 15:29आप फिक्र मत कीजिए।
  402. 15:31मैं आपको यूं बेसहारा नहीं छोडूंगा।
  403. 15:34पर सर मेरे पास तो जुर्माना भरने तक के
  404. 15:37पैसे नहीं।
  405. 15:38आप चाहें तो मुझे अगले स्टेशन उतार दीजिए।
  406. 15:42ऐसी बात नहीं है मैडम।
  407. 15:44इतनी रात में एक अकेली लड़की को यूं
  408. 15:46उतारना मेरा काम नहीं।
  409. 15:48सुरक्षित पहुंचाना मेरा फर्ज है।
  410. 15:50आप तो सच में अच्छे इंसान हैं सर। अब आप
  411. 15:53उम्मीद बनकर आए।
  412. 15:54ऊपर वाला आपका भला करे।
  413. 15:56अरुण की बातों में एक ऐसी शालीनता थी
  414. 15:59जिसने काजल के डरे मन को सुकून दिया। उसने
  415. 16:02तय किया कि इस लड़की को यूं अकेले नहीं
  416. 16:05छोड़ेगा। किसी सुरक्षित जगह पहुंचाकर ही
  417. 16:07दम लेगा। उसने काजल की ओर मुड़कर नरमी से
  418. 16:10कहा
  419. 16:11मैडम अगला बड़ा स्टेशन आने वाला है। वहां
  420. 16:14उतरकर मैं आपको एक सुरक्षित जगह पहुंचा
  421. 16:16दूंगा।
  422. 16:17रात में सफर ठीक नहीं है।
  423. 16:20पर सर आप मुझे अनजान के लिए इतना क्यों कर
  424. 16:22रहे हैं?
  425. 16:24मुझे डर है कहीं मैं आपके लिए मुसीबत ना
  426. 16:26बन जाऊं।
  427. 16:27हर इंसान बुरा नहीं होता मैडम।
  428. 16:30एक ठग ने आपका भरोसा तोड़ा जरूरी नहीं हर
  429. 16:32कोई वैसा हो।
  430. 16:34बस एक बार भरोसा करके देखिए।
  431. 16:36ठीक है सर।
  432. 16:38वैसे भी अब खोने को कुछ बचा नहीं है।
  433. 16:41बस इतनी गुजारिश है
  434. 16:43मुझे किसी गलत जगह मत ले जाइएगा।
  435. 16:45निश्चिंत रहिए मैडम।
  436. 16:47मैं आपको रेलवे के महिला सुरक्षा कक्ष ले
  437. 16:49चलूंगा
  438. 16:50जहां एक महिला कांस्टेबल हैं।
  439. 16:52वहां आप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।
  440. 16:54यह सुनकर तसल्ली हुई सर।
  441. 16:56आज पहली बार लग रहा है
  442. 16:59शायद ऊपर वाले ने मेरी सुन ली और आप जैसे
  443. 17:01इंसान से मिलवा दिया।
  444. 17:03बस मैडम अब ज्यादा मत सोचिए
  445. 17:06और एक बात
  446. 17:07इस ठगी की शिकायत जरूर करनी चाहिए ताकि
  447. 17:09किसी और की बेटी ना फंसे।
  448. 17:11शिकायत
  449. 17:13पर सर वो लोग ताकतवर लगते हैं।
  450. 17:15पता चला तो मेरे सर्टिफिकेट्स हमेशा के
  451. 17:19लिए गायब कर देंगे।
  452. 17:20डरने से मुजरिम और ताकतवर होते हैं मैडम।
  453. 17:24कानून आपके साथ है। आप हिम्मत कीजिए आगे
  454. 17:27की मदद के लिए मैं साथ हूं।
  455. 17:29आपकी बात में दम है सर।
  456. 17:31शायद डरकर बैठना ही मेरी सबसे बड़ी गलती
  457. 17:34हो।
  458. 17:35अगर आप साथ देंगे तो मैं एक बार हिम्मत
  459. 17:37करूंगी।
  460. 17:38बातों बातों में बड़ा स्टेशन आ गया अरुण
  461. 17:41ने काजल को सावधानी से उतारा और महिला
  462. 17:44सुरक्षा कक्ष की ओर ले चला। वहां ड्यूटी
  463. 17:47पर तैनात कांस्टेबल सीमा एक अनुभवी नेक
  464. 17:50दिल अफसर अरुण ने उन्हें पूरी बात बताई तो
  465. 17:53सीमा ने काजल की ओर देखकर अपने पन से कहा
  466. 17:56आ बेटी यहां बैठ।
  467. 17:58घबरा मत अब तू सुरक्षित है।
  468. 18:01इस वर्दी पर भरोसा रख पहले यह बता कुछ
  469. 18:05खाया है या नहीं?
  470. 18:06मैडम सुबह से कुछ नहीं खाया
  471. 18:09पर भूख से ज्यादा तो डर लगा है।
  472. 18:12आज अरुण सर ना मिलते तो पता नहीं मेरा
  473. 18:15क्या होता।
  474. 18:16अरुण सच में अपनी वर्दी का फर्ज निभा रहा
  475. 18:18है। चल पहले यह पानी पी और खाना ले।
  476. 18:22फिर अपनी पूरी बात मुझे बताना।
  477. 18:24मैडम जी
  478. 18:25इनके साथ प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर ठगी
  479. 18:27हुई है।
  480. 18:28हां जी।
  481. 18:28पैसे और असली सर्टिफिकेट
  482. 18:30दोनों ले उड़े। शिकायत जरूर दर्ज होनी
  483. 18:32चाहिए।
  484. 18:34बिल्कुल ठीक कहा अरुण।
  485. 18:36ये गिरोह महीनों से लड़कियों को लूट रहा
  486. 18:38है।
  487. 18:39अगर काजल आगे आए तो हम इनकी जड़ तक पहुंच
  488. 18:42सकते हैं।
  489. 18:43मैडम मैं गांव की सीधी सादी लड़की हूं।
  490. 18:46पुलिस कचहरी से डर लगता है।
  491. 18:49कहीं उल्टा मैं ही किसी मुसीबत में ना फंस
  492. 18:51जाऊं।
  493. 18:51बेटी तू मुजरिम नहीं पीड़ित है।
  494. 18:54डरेगी तो वो लोग और बेखौफ होंगे।
  495. 18:57तेरी एक शिकायत
  496. 18:59कई बेटियों को बचा सकती है।
  497. 19:01आप और अरुण सर दोनों साथ हैं तो मुझे
  498. 19:03थोड़ी हिम्मत मिल रही है मैडम।
  499. 19:05ठीक है।
  500. 19:06मैं शिकायत दर्ज कराने को तैयार हूं।
  501. 19:09शाबाश बेटी यही हिम्मत चाहिए थी।
  502. 19:11अभी रात बहुत हो गई है। कल सुबह हम ठीक से
  503. 19:14शिकायत लिखवाएंगे।
  504. 19:16आज रात तू सुरक्षित जगह आराम कर।
  505. 19:18मैडम जी पास ही हॉस्टल है।
  506. 19:21आज रात काजल मैडम वहां रुक सकती हैं।
  507. 19:24सुबह मैं भी आ जाऊंगा।
  508. 19:25फिर शिकायत दर्ज कराएंगे।
  509. 19:27सीमा ने फोन करके पास के वर्किंग वूमेन
  510. 19:30हॉस्टल में काजल के ठहरने का इंतजाम कर
  511. 19:33दिया। हॉस्टल की वार्डन रीना दीदी एक
  512. 19:36समझदार और भली औरत थीं। जब काजल वहां
  513. 19:39पहुंची तो रीना दीदी ने उसे अपने पास
  514. 19:42बिठाकर प्यार से कहा
  515. 19:44आ बेटी अंदर आ।
  516. 19:45यहां तू बेफिक्र होकर रह।
  517. 19:47ये जगह लड़कियों के लिए ही है। यहां तुझे
  518. 19:49कोई डर नहीं। पहले हाथ मुंह धो लें मैं
  519. 19:52खाना लगाती हूं।
  520. 19:53दीदी आप सब इतने अच्छे हैं कि यकीन नहीं
  521. 19:55होता।
  522. 19:57सुबह तक तो लग रहा था इस शहर में मेरा कोई
  523. 19:59नहीं।
  524. 20:00और अब इतने अपने मिल गए।
  525. 20:02मुसीबत में ही अपने पराए का पता चलता है
  526. 20:04बेटी।
  527. 20:05तू खाना खा और चैन की नींद सो। जो बीत गया
  528. 20:08उसे भूल जा कल एक नया दिन है।
  529. 20:11मां मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं तू चिंता मत
  530. 20:14कर।
  531. 20:14एक अच्छे टीटीई सर और एक पुलिस मैडम ने
  532. 20:17मेरी मदद की। आज रात एक हॉस्टल में हूं।
  533. 20:20ऊपर वाले का लाख लाख शुक्र है बेटी।
  534. 20:23मेरी तो सांस में सांस आई।
  535. 20:26उन भले लोगों को मेरा आशीर्वाद कहना।
  536. 20:29कहूंगी मां।
  537. 20:30और सुन अब मैं डर कर नहीं भागूंगी।
  538. 20:34कल उन ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराऊंगी।
  539. 20:36अपने पैसे और कागज वापस लेकर रहूंगी।
  540. 20:39जो सही लगे वही कर बेटी। मैं तेरे साथ
  541. 20:41हूं।
  542. 20:43पर संभल कर रहना, अपना ख्याल रखना और उन
  543. 20:45लोगों का भरोसा बनाए रखना जो तेरी मदद कर
  544. 20:47रहे हैं।
  545. 20:48फिक्र मत कर मां।
  546. 20:50अब मुझे यकीन हो गया है कि दुनिया में
  547. 20:52अच्छे लोग अब भी हैं। बस तू दुआ करना कि
  548. 20:54कल सब ठीक से हो जाए।
  549. 20:56अब सो जा बहुत रात हो गई।
  550. 20:58उस रात काजल बरसों बाद चैन की नींद सोई।
  551. 21:01जिस शहर ने उसे सुबह ठगा और बेसहारा छोड़
  552. 21:04दिया था, उसी शहर ने रात ढलते-ढलते उसे
  553. 21:08कुछ नेक इंसानों के रूप में नया सहारा दे
  554. 21:10दिया। अगली सुबह हॉस्टल की खिड़की से धूप
  555. 21:13आई और काजल की आंख खुली। रात का डर अब कम
  556. 21:17था। मन में एक नई हिम्मत थी। तय वक्त पर
  557. 21:20अरुण और कांस्टेबल सीमा उसे थाने ले जाने
  558. 21:23पहुंचे ताकि ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो
  559. 21:26सके। अरुण ने काजल को तैयार देखकर नरमी से
  560. 21:30कहा
  561. 21:31गुड मॉर्निंग मैडम।
  562. 21:32आज हमें थाने चल कर शिकायत दर्ज करानी है।
  563. 21:36घबराइए मत, घबराइए मत मैं और सीमा मैडम
  564. 21:39आपके साथ हैं।
  565. 21:40गुड मॉर्निंग सर।
  566. 21:42अब मन में कोई डर नहीं।
  567. 21:45बस एक जिद है।
  568. 21:46अपने पैसे और अपने कागज वापस लेकर ही
  569. 21:49रहूंगी।
  570. 21:50यही जज्बा चाहिए बेटी।
  571. 21:52चल इंस्पेक्टर राठौर साहब से मिलवाती हूं।
  572. 21:55बहुत ईमानदार अफसर हैं, तेरी पूरी मदद
  573. 21:57करेंगे।
  574. 21:58मैडम सच कहूं तो थोड़ा डर लग रहा है।
  575. 22:01मैंने आज तक थाने की सीढ़ियां भी नहीं
  576. 22:03चढ़ी।
  577. 22:04कहीं मेरी बात मजाक में ना उड़ा दें।
  578. 22:07ऐसा कुछ नहीं होगा बेटी। तू पीड़ित है और
  579. 22:09पुलिस का काम ही पीड़ित की मदद करना है।
  580. 22:12बस सच बता देना बाकी हम संभाल लेंगे।
  581. 22:17मैडम जो भी बताएं पूरे भरोसे से बताइएगा।
  582. 22:20तारीख, जगह, एजेंट का नाम
  583. 22:22छोटी सी बात भी बड़ी गवाही बन सकती है।
  584. 22:25सब
  585. 22:25याद है सर।
  586. 22:27एजेंट का नाम रघु था। दफ्तर का नाम सनराइज
  587. 22:30प्लेसमेंट।
  588. 22:318000 फीस ली और मेरे सारे असली सर्टिफिकेट
  589. 22:34रख लिए।
  590. 22:35बहुत बढ़िया मैडम, कमाल की याददाश्त है।
  591. 22:39ऐसी बातें केस मजबूत करती हैं।
  592. 22:41बस यही सब थाने में दोहराना है।
  593. 22:43कर लूंगी सर। जब आप जैसे लोग साथ खड़े हैं
  594. 22:46तो डर किस बात का?
  595. 22:48आज साबित कर दूंगी कि गरीब लड़की भी गलत
  596. 22:50के खिलाफ खड़ी हो सकती है।
  597. 22:52यही सोच तुझे औरों से अलग बनाती है बेटी।
  598. 22:55चल थाना आ गया। अंदर चल और बिना डरे अपनी
  599. 22:58बात रख, हम दोनों तेरे साथ हैं।
  600. 23:02तीनों थाने के भीतर पहुंचे। एक मेज के
  601. 23:04पीछे इंस्पेक्टर राठौर बैठे थे। उम्र
  602. 23:07दराज, सख्त दिखने वाले पर दिल के नेक।
  603. 23:10सीमा ने उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने
  604. 23:13काजल को सामने की कुर्सी पर बिठाकर गंभीर
  605. 23:16आवाज में पूछा।
  606. 23:17हां बेटी, अब शुरू से बताओ।
  607. 23:20क्या हुआ, किसने किया
  608. 23:22और कब किया?
  609. 23:24कुछ मत छुपाना।
  610. 23:25सर, मैं नौकरी की आस में भोपाल आई थी।
  611. 23:28एजेंट रघु ने सनराइज प्लेसमेंट के नाम पर
  612. 23:31₹8000 और मेरे सारे असली सर्टिफिकेट ले
  613. 23:34लिए।
  614. 23:36और जॉइनिंग के दिन जब वहां पहुंची तो क्या
  615. 23:38मिला?
  616. 23:39वो मंजर भी ठीक से बताओ
  617. 23:41ताकि मैं पूरा मामला समझ सकूं।
  618. 23:44सर, दफ्तर पे ताला लटका था और बोर्ड गायब
  619. 23:47था।
  620. 23:48पास के दुकानदार ने बताया कि वो रात में
  621. 23:50ही भागे और ऐसे कई लड़कियों को ठग चुके
  622. 23:52हैं।
  623. 23:53तो ये अकेली वारदात नहीं।
  624. 23:55ये पूरा गिरोह है बेटी।
  625. 23:58तुम्हारे पास उस एजेंट से जुड़ा कोई कागज
  626. 24:00है?
  627. 24:01सर, उसने एक रजिस्ट्रेशन की पर्ची दी थी
  628. 24:04जिस पर उसके दफ्तर का नाम और मुहर लगी है।
  629. 24:07वो मैंने अपने थैले में संभाल कर रखी है।
  630. 24:10ये पर्ची तो बहुत काम की चीज है बेटी।
  631. 24:13इस पर पता और मुहर दोनों है।
  632. 24:16इसे संभाल कर रखना, यही तुम्हारी सबसे
  633. 24:18बड़ी गवाही बनेगी।
  634. 24:20सर, मैंने खुद रात को इन्हें बिना टिकट
  635. 24:21बेसहारा हालत में देखा था।
  636. 24:24अगर मेरी गवाही की जरूरत हो
  637. 24:26तो मैं हर कदम पर तैयार हूं।
  638. 24:28शाबाश
  639. 24:29एक अनजान लड़की की यूं मदद करना बड़ी बात
  640. 24:31है।
  641. 24:32तुम जैसे नौजवान ही समाज की उम्मीद हैं।
  642. 24:35तुम्हारी गवाही केस और मजबूत करेगी।
  643. 24:38ठीक है बेटी। मैं अभी शिकायत दर्ज करता
  644. 24:40हूं और इस गिरोह की तलाश शुरू कराता हूं।
  645. 24:43अब तुम बेफिक्र रहो।
  646. 24:45कानून अपना काम करेगा।
  647. 24:47राठौर ने काजल की शिकायत दर्ज कर ली और
  648. 24:50जांच के आदेश दे दिए। यह खबर आसपास फैली
  649. 24:53तो कुछ और लड़कियां भी हिम्मत करते थाने
  650. 24:55आने लगीं। जो इसी गिरोह का शिकार हो चुकी
  651. 24:59थीं। उन्हीं में से एक थी अंजलि जो काजल
  652. 25:02के पास आकर भरराई आवाज में बोली।
  653. 25:05बहन मैं भी तुम्हारी तरह ठगी गई हूं।
  654. 25:08रघु ने मुझसे भी पैसे और कागज लिए थे।
  655. 25:10डर [नाक से की जाने वाली आवाज़] के मारे
  656. 25:11चुप थी पर तुम्हें देखकर हिम्मत आई।
  657. 25:14अच्छा किया बहन जो सामने आ गई। हम डरते
  658. 25:16रहे इसीलिए वो बेखौफ होकर लूटते रहे।
  659. 25:20अब हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी इंसाफ मिलेगा।
  660. 25:24पर बहन
  661. 25:25घर वाले कहते हैं पुलिस कचहरी में पड़ने
  662. 25:27से बदनामी होती है। कहीं लोग हमें ही गलत
  663. 25:30ना समझ लें यही सोचकर डर लगता है।
  664. 25:33बदनामी उनकी होनी चाहिए जिन्होंने जुर्म
  665. 25:35किया हमारी नहीं।
  666. 25:37हमने तो ईमानदारी से नौकरी चाही थी।
  667. 25:39सच बोलने में कैसी शर्म कैसा डर?
  668. 25:42बेटी काजल बिल्कुल सही कह रही है। तुम
  669. 25:44जैसी जितनी लड़कियां सामने आएंगी केस उतना
  670. 25:47मजबूत होगा। डरोगी तो मुजरिम और बेखौफ
  671. 25:50होंगे।
  672. 25:51ठीक है मैडम मैं भी अपनी शिकायत दर्ज
  673. 25:53कराऊंगी।
  674. 25:54जब काजल बहन इतनी हिम्मत दिखा रही हैं
  675. 25:57तो मैं भला पीछे क्यों हटू?
  676. 25:59यही बात है बहन अकेली लकड़ी आसानी से टूट
  677. 26:02जाती है पर कई साथ हों तो उन्हें कोई नहीं
  678. 26:04तोड़ सकता। हम सब एक दूसरे का सहारा हैं।
  679. 26:09मैडम यह बहुत अच्छी बात है कि सब एक हो
  680. 26:11रहे हैं।
  681. 26:12जितनी गवाही होंगी उतना ही गिरोह का बच
  682. 26:14निकलना मुश्किल होगा।
  683. 26:16अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं सर।
  684. 26:19यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं इन सब बहनों की
  685. 26:21है।
  686. 26:22चाहे जितना वक्त लगे हम इंसाफ लेकर
  687. 26:24रहेंगे।
  688. 26:26अब कई शिकायतें एक साथ हैं। साफ है कि यह
  689. 26:29संगठित गिरोह है।
  690. 26:30मैं आज ही इनकी धरपकड़ के लिए टीम भेजता
  691. 26:32हूं। तुम सब बेफिक्र रहो।
  692. 26:35कई लड़कियों के एक साथ सामने आने से मामला
  693. 26:37अब बड़ा बन चुका था। राठौर ने जांच तेज कर
  694. 26:41दी और रघु के पुराने ठिकानों की तलाश शुरू
  695. 26:44करवाई। इसी बीच अरुण और सीमा लगातार काजल
  696. 26:47का हौसला बढ़ाते रहे। एक शाम थाने के बाहर
  697. 26:50अरुण ने काजल से कहा।
  698. 26:52मैडम आपने जो हिम्मत दिखाई है
  699. 26:54वो हर किसी के बस की बात नहीं।
  700. 26:57आज आपकी वजह से कई लड़कियां न्याय की
  701. 26:59उम्मीद में सामने आई हैं।
  702. 27:01यह सब आपकी वजह से हुआ सर। उस रात अगर आप
  703. 27:04ना होते
  704. 27:05तो शायद मैं आज भी डर के मारे मुंह छुपाती
  705. 27:07फिरती।
  706. 27:09आपने मुझे लड़ना सिखाया।
  707. 27:10मैंने तो बस रास्ता दिखाया मैडम।
  708. 27:13चली तो आप खुद हैं।
  709. 27:15हिम्मत आपके अंदर पहले से थी।
  710. 27:17मुझे तो बस उसे जगाना था।
  711. 27:19सर एक बात पूछूं?
  712. 27:21आप ड्यूटी पूरी कर चुके थे। मुझे छोड़कर
  713. 27:23जा सकते थे। फिर इतनी परेशानी मोल लेकर
  714. 27:26मेरी मदद क्यों की?
  715. 27:28मैडम वर्दी सिर्फ टिकट चेक करने के लिए
  716. 27:30नहीं मिलती।
  717. 27:31किसी जरूरतमंद की मदद ना कर पाऊं तो इस
  718. 27:33वर्दी का क्या फायदा?
  719. 27:35बस यही सोच कर रुक गया।
  720. 27:36आप जैसे लोग सच में कम होते हैं सर।
  721. 27:39आज के जमाने में जब कोई किसी को देखता तक
  722. 27:41नहीं
  723. 27:42आपने एक अनजान की जिंदगी संवार दी।
  724. 27:45एहसान की कोई बात नहीं मैडम। बस आप आगे
  725. 27:47बढ़िए। अपने पैरों पे खड़ी होइए।
  726. 27:50जिस दिन आप कामयाब होंगी वही मेरे लिए
  727. 27:53सबसे बड़ा इनाम होगा।
  728. 27:54कितना अच्छा इंसान है अरुण सर।
  729. 27:56ना कोई लालच, ना दिखावा।
  730. 27:59इनकी बातों में एक सच्चाई है जो सीधे दिल
  731. 28:01को छू जाती है।
  732. 28:04काजल बेटी राठौर साहब ने बुलाया है। रघु
  733. 28:06के एक पुराने ठिकाने का सुराग मिला है। चल
  734. 28:09अंदर।
  735. 28:10शायद अब यह गिरोह पकड़ में आने वाला है।
  736. 28:12सच मैडम?
  737. 28:13तो फिर देर किस बात की? चलिए। मैं कब से
  738. 28:16इस दिन का इंतजार कर रही थी जब इन ठगों का
  739. 28:19असली चेहरा सबके सामने आए।
  740. 28:21थाने के अंदर राठौर एक नक्शे पर निशान लगा
  741. 28:24रहे थे। उन्हें खबर मिली थी कि रघु शहर के
  742. 28:27बाहरी इलाके में एक किराए के मकान से अपना
  743. 28:30धंधा चलाता था। उन्होंने काजल और बाकियों
  744. 28:33को पास बुलाकर गंभीर आवाज में कहा,
  745. 28:36देखो, हमें पता चला है कि रघु शहर के
  746. 28:39बाहरी इलाके के एक मकान से गिरोह चलाता
  747. 28:41था।
  748. 28:42आज रात हमारी टीम वहां छापा मारेगी।
  749. 28:45सर, अगर वहां से हमारे सर्टिफिकेट मिल जाए
  750. 28:47तो हम सबकी जिंदगी बच जाएगी।
  751. 28:50उन कागजों के बिना तो हमारी सारी पढ़ाई
  752. 28:52अधूरी पड़ी है।
  753. 28:53पूरी कोशिश करूंगा बेटी।
  754. 28:55अगर वो कागज वहां हुए तो जरूर बरामद
  755. 28:58होंगे।
  756. 28:59पर थोड़ा सब्र रखना।
  757. 29:00ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है।
  758. 29:03सर, इजाजत हो तो मैं भी टीम के साथ चलूं।
  759. 29:06मैंने इस पूरे मामले को करीब से देखा है।
  760. 29:09शायद कुछ मदद कर सकूं।
  761. 29:11तुम्हारा जज्बा अच्छा है बेटा, पर छापा
  762. 29:13पुलिस का काम है।
  763. 29:15तुम यहीं रहकर इन लड़कियों की हिफाजत करो।
  764. 29:17यही अभी सबसे जरूरी है।
  765. 29:19जी सर, जैसा आप कहें। मैं यहीं रहकर सबका
  766. 29:22ध्यान रखूंगा।
  767. 29:23बस आप इन मुजरिमों को पकड़ लाइए ताकि इन
  768. 29:26मासूमों को उनका हक मिले।
  769. 29:28बेटी, आज की रात अहम है।
  770. 29:30तुम सब हॉस्टल में ही रहना, कहीं बाहर मत
  771. 29:32निकलना।
  772. 29:33हो सकता है गिरोह के बाकी लोग अब भी आसपास
  773. 29:36हों।
  774. 29:36ठीक है मैडम, हम सब साथ रहेंगे और सावधान
  775. 29:39रहेंगे। बस ऊपर वाले से यही दुआ है कि आज
  776. 29:42की रात सब ठीक से हो जाए।
  777. 29:44बहन, मुझे डर लग रहा है।
  778. 29:46कहीं वो लोग बदला लेने ना आ जाएं।
  779. 29:49सुना है ऐसे गिरोह वाले किसी से नहीं
  780. 29:51डरते।
  781. 29:52डर मत बहन, अब हम अकेले नहीं, पूरी पुलिस
  782. 29:55और अरुण सर साथ हैं। सच की राह में डर आता
  783. 29:58है पर जीत हमेशा सच की ही होती है।
  784. 30:01उस रात पुलिस टीम ने रघु के ठिकाने पर
  785. 30:04छापा मारा पर वहां पहुंचकर झटका लगा। मकान
  786. 30:08खाली था। रघु फरार हो चुका था। फिर भी टीम
  787. 30:11को कुछ फाइल और लड़कियों के कुछ दस्तावेज
  788. 30:14मिल गए जो सबूत के तौर पर थाने में जमा कर
  789. 30:17दिए गए। अगली सुबह थाने में एक ऐसी बात
  790. 30:20हुई जिसने सबको हिला दिया।
  791. 30:23सीमा घबराई हुई काजल के पास आकर बोली,
  792. 30:26बेटी, एक बुरी खबर है। कल रात छापे में जो
  793. 30:30सबूत और कागज मिले थे, वो थाने के मालखाने
  794. 30:32से गायब हो गए हैं। किसी ने चुपके से
  795. 30:34उन्हें हटवा दिया।
  796. 30:36क्या? गायब हो गए?
  797. 30:38पर मैडम वो तो पुलिस की हिफाजत में थे।
  798. 30:40थाने के अंदर से सबूत कैसे गायब हो सकते
  799. 30:42हैं?
  800. 30:43ये तो बहुत गलत हुआ।
  801. 30:45यही तो दुख है बेटी। लगता है गिरोह के तार
  802. 30:48किसी अंदर के आदमी से भी जुड़े हैं। रघु
  803. 30:50के पैसे की पहुंच बहुत दूर तक है। तभी
  804. 30:53उसने ये चाल चली।
  805. 30:54तो अब क्या होगा मैडम?
  806. 30:56[नाक से की जाने वाली आवाज़] सबूत ही नहीं
  807. 30:57रहे तो हमारी शिकायत का क्या मतलब? क्या
  808. 30:59वो लोग यूं ही बच निकलेंगे और हमारी
  809. 31:01हिम्मत बेकार जाएगी?
  810. 31:04हिम्मत मत हारो बेटी। सबूत गायब हुए हैं
  811. 31:07केस नहीं। मैं ये भी जांच कराऊंगा कि अंदर
  812. 31:09से किसने ये हरकत की। मुजरिम चाहे अंदर का
  813. 31:11हो बचेगा नहीं।
  814. 31:12सर
  815. 31:13ये तो हद हो गई।
  816. 31:15जिन कागजों पर इन लड़कियों की जिंदगी टिकी
  817. 31:17थी वो थाने से गायब।
  818. 31:20फिर आम आदमी किस पे भरोसा करेगा?
  819. 31:22तुम्हारा गुस्सा जायज है बेटा। पर गुस्से
  820. 31:24से नहीं सबूत और सब्र से जंग जीती जाती
  821. 31:27है।
  822. 31:28मैं वादा करता हूं इस साजिश की तह तक जरूर
  823. 31:31पहुंचूंगा।
  824. 31:32इतनी मेहनत, इतनी हिम्मत
  825. 31:34और एक पल में सब मिट्टी में मिल गया।
  826. 31:36[नाक से की जाने वाली आवाज़] क्या सच में
  827. 31:37गरीब की लड़ाई इतनी आसानी से हार जाती है?
  828. 31:40बहन अब [नाक से की जाने वाली आवाज़] तो सब
  829. 31:41खत्म हो गया।
  830. 31:43सबूत ही नहीं रहे तो हम कैसे साबित
  831. 31:45करेंगे?
  832. 31:46मेरा तो हौसला ही टूट गया। लगता है हम कभी
  833. 31:48नहीं जीतेंगे।
  834. 31:50नहीं बहन अभी हारना मत। एक रास्ता बंद हुआ
  835. 31:53है सारे नहीं। मुझे सोचने दें शायद कोई और
  836. 31:56सबूत हो जो उनकी पकड़ से बाहर हो।
  837. 31:58सबूत गायब होने से सबका हौसला टूट सा गया
  838. 32:01था। पर काजल रात भर जाकर सोचती रही कि
  839. 32:05आखिर कोई तो ऐसा निशान होगा जो उन ठगों तक
  840. 32:08पहुंचा दे। तभी उसके मन में एक पुरानी बात
  841. 32:11कोंधी और वो दौड़ती हुई अरुण के पास
  842. 32:14पहुंचकर बोली।
  843. 32:15सर एक बात याद आई। जब मैं रघु के दफ्तर गई
  844. 32:18थी तो मैंने अपने फोन से चुपके से उसके और
  845. 32:21दफ्तर के बोर्ड के कुछ फोटो खींच लिए थे।
  846. 32:24क्या?
  847. 32:25आपके पास रघु की फोटो है?
  848. 32:27मैडम ये तो बहुत बड़ी बात है।
  849. 32:29ये तो वो सबूत है जो उनकी पकड़ से बाहर
  850. 32:31रहा। जल्दी दिखाइए।
  851. 32:33ये देखिए सर।
  852. 32:34ये रघु का चेहरा है
  853. 32:36और ये दफ्तर का बोर्ड सनराइज प्लेसमेंट।
  854. 32:39और वो रजिस्ट्रेशन की पर्ची भी मेरे पास
  855. 32:41सुरक्षित है।
  856. 32:42वाह मैडम, आपने तो कमाल कर दिया। यह फोटो
  857. 32:45और पर्ची मिलकर उस गिरोह की पोल खोल
  858. 32:47देंगे। चलिए, तुरंत यह राठौर साहब को
  859. 32:49दिखाते हैं।
  860. 32:51सर, उस दिन न जाने क्यों मन में आया कि
  861. 32:53फोटो खींच लूं।
  862. 32:54शायद ऊपर वाले ने ही मुझसे यह सूझबूझ
  863. 32:56करवाई।
  864. 32:57अब लगता है उम्मीद अभी बाकी है।
  865. 33:00यही तो आपकी समझदारी है मैडम।
  866. 33:03मुश्किल वक्त में भी आपने होश नहीं खोया।
  867. 33:05यही छोटी सी सूझ आज सबका भविष्य बचा सकती
  868. 33:08है।
  869. 33:09अब मैं किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगी
  870. 33:10सर।
  871. 33:11उन्होंने थाने से सबूत चुरा लिए पर मेरे
  872. 33:14फोन तक उनका हाथ नहीं पहुंचा। यही उनकी
  873. 33:16सबसे बड़ी भूल है।
  874. 33:17बिल्कुल सही कहा मैडम।
  875. 33:19मुजरिम कितना भी शातिर हो
  876. 33:21कहीं ना कहीं एक गलती जरूर करता है
  877. 33:23और उसी गलती से उसकी पकड़ होती है।
  878. 33:25चलिए सर, अभी राठौर साहब के पास चलते हैं।
  879. 33:28आज मैं उन्हें दिखा दूंगी कि एक गांव की
  880. 33:30लड़की के पास भी इतनी समझ है कि बड़े-बड़े
  881. 33:33ठगों को घेर लें।
  882. 33:35चलिए मैडम।
  883. 33:36आज आपने साबित कर दिया कि असली ताकत
  884. 33:38हथियार में नहीं हिम्मत और सूझबूझ में
  885. 33:40होती है।
  886. 33:41राठौर साहब यह देखकर जरूर खुश होंगे।
  887. 33:43काजल और अरुण तुरंत राठौर के पास पहुंचे
  888. 33:46और उन्हें फोन में खींची फोटो और
  889. 33:49रजिस्ट्रेशन की पर्ची दिखाई। राठौर की आंख
  890. 33:52चमक उठी। मानो बुझते दिए में फिर से लौ आ
  891. 33:55गई हो। उन्होंने फोटो को ध्यान से देखते
  892. 33:58हुए कहा
  893. 33:59शाबाश बेटी, यह तो गजब का सबूत है। रघु का
  894. 34:02साफ चेहरा, दफ्तर का बोर्ड और यह मोहर लगी
  895. 34:05पर्ची। अब यह गिरोह बचकर कहीं नहीं जा
  896. 34:07सकता।
  897. 34:08सर, तो अब हम इनके खिलाफ आगे बढ़ सकते
  898. 34:10हैं।
  899. 34:11मेरा बस एक ही मकसद है हम सबके सर्टिफिकेट
  900. 34:13और पैसे वापस मिलें और यह फिर किसी को ना
  901. 34:15ठगें।
  902. 34:16बिल्कुल बेटी।
  903. 34:18इस फोटो से हम रघु की पहचान हर जगह
  904. 34:20भेजेंगे
  905. 34:21और जिसने थाने से सबूत गायब करवाए उस
  906. 34:23भीतरी गद्दार को भी अब बेनकाब करूंगा।
  907. 34:25सर, अगर रघु पकड़ा गया तो उसके पीछे का
  908. 34:28असली सरगना भी सामने आ जाएगा।
  909. 34:30यह अकेले रघु का खेल नहीं लगता। कोई बड़ा
  910. 34:33हाथ जरूर इसके पीछे है।
  911. 34:35तुम ठीक सोचते हो बेटा। इतना बड़ा नेटवर्क
  912. 34:38अकेला एजेंट नहीं चला सकता।
  913. 34:40इसके ऊपर कोई रसूखदार आदमी
  914. 34:42और अब मैं उसी तक पहुंचना चाहता हूं।
  915. 34:45कोई बड़ा आदमी? सर, मतलब रघु तो बस मोहरा
  916. 34:48था।
  917. 34:49तभी इतनी हिम्मत से थाने तक से सबूत गायब
  918. 34:51करा दिए। पर अब हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
  919. 34:54हां बेटी, रघु तो सिर्फ चेहरा है, दिमाग
  920. 34:56कोई और है।
  921. 34:58पर तुम्हारी इस फोटो ने हमें पहली सच्ची
  922. 35:00कड़ी दे दी है।
  923. 35:01अब मैं पूरी जड़ उखाड़ कर रहूंगा।
  924. 35:04सर, मुझे आप पर पूरा यकीन है। जो काम आज
  925. 35:07तक रुका पड़ा था, वो अब जरूर पूरा होगा।
  926. 35:09बस आप साथ दीजिए। हम हर गवाही के लिए
  927. 35:12तैयार हैं।
  928. 35:13तुम जैसी हिम्मत वाली लड़की साथ हो तो कोई
  929. 35:15केस कमजोर नहीं पड़ सकता बेटी। अब तुम
  930. 35:17देखना, इस फोटो की बुनियाद पर पूरा गिरोह
  931. 35:20सलाखों के पीछे होगा।
  932. 35:22कितनी अलग है काजल मैडम।
  933. 35:24हर बार टूटती है
  934. 35:26पर हर बार पहले से ज्यादा मजबूत होकर उठती
  935. 35:28है।
  936. 35:29ऐसी हिम्मत वाली लड़की सच में बहुत कम
  937. 35:31होती है।
  938. 35:32काजल की फोटो और पर्ची ने ठंडे पड़ते केस
  939. 35:35में फिर से जान फूंक दी। राठौर ने रघु की
  940. 35:38तस्वीर हर थाने और चौकी तक पहुंचा दी। कुछ
  941. 35:41ही दिनों में एक और इलाके से खबर आई कि
  942. 35:44रघु वहां भी किसी नए नाम से फिर वही जाल
  943. 35:47बिछा रहा है। पर इसी बीच एक शाम काजल के
  944. 35:50फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई और उधर से
  945. 35:53एक भारी आवाज गूंजी।
  946. 35:55ऐ लड़की,
  947. 35:56बहुत उड़ रही है ना?
  948. 35:58ये पुलिस वुलिस का चक्कर छोड़ दे, वरना
  949. 36:00तेरे गांव में तेरी मां और भाई हैं, ये मत
  950. 36:02भूल। चुप हो जा, तेरी भलाई इसी में है।
  951. 36:05तुम कौन हो
  952. 36:06और मेरे परिवार को धमकी देने की हिम्मत
  953. 36:08कैसे हुई?
  954. 36:10मैं अब डरने वाली नहीं।
  955. 36:12जितना डराओगे, उतनी मजबूती से लडूंगी।
  956. 36:14बड़ी बहादुर बन रही है।
  957. 36:16याद रखना, हमारे हाथ बहुत लंबे हैं।
  958. 36:19आखिरी बार कह रहा हूं, शिकायत वापस ले लें
  959. 36:22वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।
  960. 36:25सर, अभी एक अनजान नंबर से धमकी आई। मेरे
  961. 36:27परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहे
  962. 36:29थे।
  963. 36:30मेरे हाथ तो कांप रहे हैं पर मैं झुकूंगी
  964. 36:32नहीं।
  965. 36:33मैडम,
  966. 36:34ये उनकी घबराहट है, ताकत नहीं। जब मुजरिम
  967. 36:37डरने लगता है, तभी धमकी देता है। आप
  968. 36:39बिल्कुल फिक्र मत कीजिए, मैं अभी राठौर
  969. 36:41साहब को बताता हूं।
  970. 36:42पर सर, मेरी मां और
  971. 36:44भाई गांव में अकेले हैं।
  972. 36:46अगर उन्हें कुछ हो गया तो?
  973. 36:48मैं अपने लिए नहीं उनके लिए डर रही हूं।
  974. 36:50उनकी हिफाजत जरूरी है।
  975. 36:52आप घबराइए मत मैडम। मैं राठौर साहब से
  976. 36:55कहकर आपके गांव के थाने को खबर करवा देता
  977. 36:57हूं। आपके परिवार पर नजर रखी जाएगी।
  978. 37:00उन्हें कुछ नहीं होगा।
  979. 37:01बेटी ये धमकी ही इस बात का सबूत है कि हम
  980. 37:04सही रास्ते पर हैं।
  981. 37:06घबराओ मत। मैं तुम्हारे गांव की सुरक्षा
  982. 37:08का इंतजाम करता हूं और इस नंबर को भी
  983. 37:10ट्रेस कराऊंगा।
  984. 37:11ठीक है सर।
  985. 37:13आप साथ हैं तो हिम्मत बनी रहती है। मैं इन
  986. 37:15धमकियों से डरकर पीछे नहीं हटूंगी।
  987. 37:18जो शुरू किया है उसे अंजाम तक जरूर
  988. 37:20पहुंचाऊंगी।
  989. 37:21यही जज्बा आपको जिताएगा मैडम। धमकियां
  990. 37:24कमजोर को डराती हैं।
  991. 37:26पर आप तो हर मुश्किल में और मजबूत होती जा
  992. 37:28रही हैं।
  993. 37:29बस यूं ही डटी रहिए।
  994. 37:31राठौर ने तुरंत काजल के गांव के थाने को
  995. 37:33सतर्क कर दिया और उस धमकी भरे नंबर को
  996. 37:36ट्रेस करवाना शुरू किया। जांच में पता चला
  997. 37:40कि वो नंबर रघु के किसी एक साथी का था जो
  998. 37:43पास के शहर से चल रहा था। पुलिस की
  999. 37:46घेराबंदी तेज हो गई और आखिरकार एक रात वो
  1000. 37:49पल आया जिसका सबको इंतजार था। सीमा दौड़ती
  1001. 37:53हुई हॉस्टल आई और खुशी से बोली।
  1002. 37:56बेटी बड़ी खबर है। पुलिस ने रघु को उस नए
  1003. 38:00इलाके से रंगे हाथों पकड़ लिया जहां वो
  1004. 38:02दोबारा वही ठगी का जाल बिछा रहा था वहीं
  1005. 38:05धर दबोचा।
  1006. 38:06सच मैडम रघु पकड़ा गया। मुझे तो यकीन ही
  1007. 38:08नहीं हो रहा।
  1008. 38:10आखिरकार हमारी मेहनत और हिम्मत रंग लाई।
  1009. 38:13ये दिन मैं कभी नहीं भूलूंगी। बहन ये सब
  1010. 38:16तुम्हारी वजह से हुआ।
  1011. 38:18अगर तुम हिम्मत ना करती तो आज भी वो खुला
  1012. 38:21घूमता रहता।
  1013. 38:22तुमने हम सबको इंसाफ की राह दिखाई। ये
  1014. 38:25अकेली मेरी जीत नहीं बहन हम सबकी है।
  1015. 38:28और अरुण सर, सीमा मैडम, राठौर साहब इन
  1016. 38:32सबके साथ के बिना ये मुमकिन ही नहीं था।
  1017. 38:34मुबारक हो मैडम।
  1018. 38:36आपने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े नहीं कर
  1019. 38:38पाते।
  1020. 38:38पर याद रखिए ये तो बस रघु है।
  1021. 38:41उसके पीछे का असली सरगना अभी बाकी है।
  1022. 38:44आप सही कह रहे हैं सर।
  1023. 38:46जब तक वो बड़ा आदमी पकड़ा नहीं जाता,
  1024. 38:49ये लड़ाई अधूरी है।
  1025. 38:51रघु से ही उस सरगना का नाम उगलवाना होगा।
  1026. 38:54बेटी,
  1027. 38:56रघु हमारी हिरासत में है। पूछताछ शुरू हो
  1028. 38:58चुकी है। मुझे यकीन है जल्द ही वो अपने
  1029. 39:01आका का नाम भी बता देगा। अब पूरा गिरोह
  1030. 39:03सामने आएगा।
  1031. 39:05सर मैं आखिर तक आपके साथ हूं। चाहे कितनी
  1032. 39:07भी पेशियां हों, कितना भी वक्त लगे, मैं
  1033. 39:10हर गवाही के लिए हाजिर रहूंगी।
  1034. 39:12अब तो जड़ तक पहुंचना है।
  1035. 39:14काजल मैडम ने आज जो कर दिखाया, उस पर मुझे
  1036. 39:16फख्र है।
  1037. 39:17न जाने कब से इनकी हिम्मत, इनकी सच्चाई
  1038. 39:21मेरे दिल में एक जगह बनाती जा रही है।
  1039. 39:23रघु का पकड़ा जाना काजल और बाकी लड़कियों
  1040. 39:26के लिए एक पहली बड़ी जीत थी, पर ये जीत
  1041. 39:29अधूरी थी क्योंकि असली सरगना वो था जिसने
  1042. 39:32थाने से सबूत गायब करवाए थे। अब भी पर्दे
  1043. 39:35के पीछे छुपा था। उधर अरुण के दिल में
  1044. 39:38काजल के लिए एक अनजाना सा एहसास जन्म ले
  1045. 39:41रहा था, जिसे वो अभी समझ ही नहीं पा रहा
  1046. 39:44था। रघु अब पुलिस की हिरासत में था और
  1047. 39:47राठौर की सख्त पूछताछ के आगे उसकी अकड़
  1048. 39:49ढीली पड़ने लगी थी। काजल और अरुण थाने में
  1049. 39:52मौजूद थे इस उम्मीद में कि आज उस असली
  1050. 39:56सरगना का नाम सामने आए, जिसने पर्दे के
  1051. 39:59पीछे से पूरा जाल बुना था। आखिर दबाव में
  1052. 40:02टूटकर रघु ने सिर झुकाकर कहा
  1053. 40:05साहब, मैं तो बस एक मोहरा हूं। असली मालिक
  1054. 40:08सेठ भूरेलाल हैं।
  1055. 40:09सारा धंधा उसी का है। मैं तो उसके इशारों
  1056. 40:12पे काम करता था।
  1057. 40:13सेठ भूरेलाल, वही शहर का रसूखदार आदमी?
  1058. 40:16हम्म।
  1059. 40:17तो थाने से सबूत भी उसी ने गायब करवाए
  1060. 40:19होंगे।
  1061. 40:19हम्म।
  1062. 40:20सच बता और कौन-कौन इसमें शामिल है?
  1063. 40:22हां साहब,
  1064. 40:23सबूत भूरेलाल ने ही हटवाए।
  1065. 40:26थाने में उसका आदमी है मुंशी प्रताप।
  1066. 40:28उसी ने पैसे लेके मालखाने से कागज गायब
  1067. 40:30किए।
  1068. 40:32सर तो हमारा शक सही था।
  1069. 40:34रघु बस चेहरा था, असली गुनहगार ये भूरेलाल
  1070. 40:37है
  1071. 40:38और थाने के अंदर भी इसका आदमी बैठा था।
  1072. 40:41मेरे ही थाने में गद्दारी
  1073. 40:43मुंशी प्रताप, जिस पर मैं भरोसा करता था,
  1074. 40:46वही बिक गया। आज इस पूरे खेल का पर्दा मैं
  1075. 40:48अपने हाथों से उठाऊंगा।
  1076. 40:49सर, अब सारी कड़ियां जुड़ गई। रघु की
  1077. 40:52गवाही, काजल मैडम की फोटो और वो पर्ची सब
  1078. 40:55मिलकर
  1079. 40:56अब देर नहीं करनी चाहिए।
  1080. 40:58बिल्कुल बेटा। पहले मुंशी प्रताप को
  1081. 41:00हिरासत में लूंगा। फिर उसकी गवाही से
  1082. 41:02भूरेलाल की गिरफ्तारी का रास्ता साफ होगा।
  1083. 41:05अब यह गिरोह बचेगा नहीं।
  1084. 41:07सर, मैं हर गवाही के लिए तैयार हूं।
  1085. 41:10सेठ कितना भी बड़ा हो, मैं उसके सामने सच
  1086. 41:12बोलूंगी। उसने कितनी बेटियों के सपने लूटे
  1087. 41:16उसका हिसाब होगा।
  1088. 41:17तेरी यही हिम्मत इस केस की जान है बेटी।
  1089. 41:19बड़े लोग पैसे और रसूक से डराते हैं, पर
  1090. 41:22तेरे जैसे सच्चे गवाह के आगे उनकी एक नहीं
  1091. 41:24चलती।
  1092. 41:25हर मुश्किल में काजल मैडम और मजबूत होती
  1093. 41:28जाती हैं।
  1094. 41:29इनका यह हौसला, यह सच्चाई [संगीत] ना जाने
  1095. 41:31क्यों ना जाने क्यों मेरे दिल में इनके
  1096. 41:33लिए इज्जत बढ़ती जा रही है।
  1097. 41:35राठौर ने देर किए बिना थाने के भीतर के
  1098. 41:38गद्दार मुंशी प्रताप को हिरासत में ले
  1099. 41:40लिया। पहले तो वो हेकड़ी दिखाता रहा, पर
  1100. 41:44जब रघु की गवाही और सबूत उसके सामने रखे
  1101. 41:46गए तो उसका चेहरा उतर गया। आखिरकार उसने
  1102. 41:50भी सच उगल दिया और घिस घिसाते हुए कहा
  1103. 41:53साहब,
  1104. 41:54मुझे माफ कर दीजिए।
  1105. 41:56भूरेलाल ने मोटी रकम देकर वो कागज हटवाए
  1106. 41:58थे।
  1107. 41:59मैं लालच में आ गया। मुझसे बड़ी गलती हो
  1108. 42:02गई।
  1109. 42:02गलती तूने वर्दी बेच दी प्रताप। जिन
  1110. 42:05बेटियों की जिंदगी उन कागजों पर टिकी थी,
  1111. 42:08उन्हें तूने चंद पैसों में बेच डाला। कोई
  1112. 42:10माफी नहीं।
  1113. 42:11साहब, वो कागज मैंने जलाए नहीं, छुपा कर
  1114. 42:14रखे हैं। मैं आपको जगह बता दूंगा। बस मेरी
  1115. 42:17सजा थोड़ी कम करवा दीजिए। मेरा परिवार
  1116. 42:19बर्बाद हो जाएगा।
  1117. 42:20सर, मतलब हमारे सर्टिफिकेट अब भी सुरक्षित
  1118. 42:23हैं?
  1119. 42:23हां जी।
  1120. 42:24अगर वो मिल गए तो हम सबकी जिंदगी बच
  1121. 42:26जाएगी।
  1122. 42:27कृपया उससे वो जगह जरूर पता करवाइए।
  1123. 42:30बोल प्रताप, वो कागज कहां छुपाए हैं? एक
  1124. 42:32एक सच बता।
  1125. 42:34शायद तेरी सच्चाई से सजा में थोड़ी नरमी आ
  1126. 42:36जाए।
  1127. 42:37अब कोई चालाकी नहीं चलेगी।
  1128. 42:39साहब,
  1129. 42:40भूरेलाल के पुराने गोदाम में एक बक्से में
  1130. 42:43सब कागज और फाइलें रखी हैं।
  1131. 42:45मैं अभी पता लिखवा देता हूं। बस मुझ पे
  1132. 42:47थोड़ा रहम कीजिए।
  1133. 42:48सर, अगर वो सर्टिफिकेट बरामद हो गए तो यह
  1134. 42:51भूरे लाल के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत होगा।
  1135. 42:54उसके अपने गोदाम में चोरी का माल
  1136. 42:57अब वो कैसे बचेगा?
  1137. 42:58सही कहा बेटा।
  1138. 42:59आज ही गोदाम पर छापा मारेंगे और इस बार
  1139. 43:02सबूत सीधे अदालत में पेश होंगे, थाने के
  1140. 43:05मालखाने में नहीं। अब कोई गद्दारी नहीं
  1141. 43:07होगी।
  1142. 43:07सर आज पहली बार लग रहा है सब कुछ सही दिशा
  1143. 43:10में जा रहा है।
  1144. 43:12जिन कागजों के लिए मैंने इतनी ठोकरें
  1145. 43:13खाईं, वो अब वापस मिलने वाले हैं।
  1146. 43:16हां बेटी और ये सब तेरी हिम्मत का नतीजा
  1147. 43:18है।
  1148. 43:19अगर तू उस रात डर कर बैठ जाती
  1149. 43:21तो ये गिरोह आज भी न जाने कितनी बेटियों
  1150. 43:24को लूट रहा होता।
  1151. 43:25उसी शाम पुलिस टीम ने भूरे लाल के पुराने
  1152. 43:28गोदाम पर छापा मारा और वहां से एक बक्से
  1153. 43:31में छुपाए सैकड़ों सर्टिफिकेट और फाइलें
  1154. 43:34बरामद कर लीं। खबर आग की तरह फैली पर भूरे
  1155. 43:38लाल हार मानने वालों में से नहीं था। उसने
  1156. 43:41अपने एक आदमी को काजल के पास भेजा जिसने
  1157. 43:44उसे अकेले रोककर धीमे स्वर में कहा।
  1158. 43:48सुन लड़की, सेठ भूरे लाल तुझे ₹1 लाख देने
  1159. 43:51को तैयार है।
  1160. 43:52बस तू अदालत में गवाही मत देना और चुपचाप
  1161. 43:55अपने गांव लौट जा।
  1162. 43:56अपने सेठ से कह देना
  1163. 43:58मेरी और उन सब बेटियों की इज्जत इतनी
  1164. 44:00सस्ती नहीं। तुम्हारे पैसों से मैं अपना
  1165. 44:02जमीर नहीं बेचूंगी। निकल जाओ यहां से।
  1166. 44:05बड़ी जबान चल रही है तेरी। सोच ले इंकार
  1167. 44:07किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
  1168. 44:10सेठ का हाथ बहुत ऊंचा है, तुझे मिटाते देर
  1169. 44:12नहीं लगेगी।
  1170. 44:14जाकर अपने सेठ से कह देना
  1171. 44:16काजल अब डरने वाली नहीं रही।
  1172. 44:18वो जितना डराएगा मैं उतनी मजबूती से अदालत
  1173. 44:21में उसके खिलाफ खड़ी रहूंगी।
  1174. 44:23एक शरीफ लड़की को धमकाने की हिम्मत कैसे
  1175. 44:25हुई? निकलो यहां से वरना पुलिस के हवाले
  1176. 44:28कर दूंगा।
  1177. 44:29और सेठ से कहना उसके दिन पूरे हो चुके
  1178. 44:31हैं।
  1179. 44:33अच्छा जा रहा हूं पर याद रखना ये सेठ भूरे
  1180. 44:36लाल है, कोई छोटा आदमी नहीं। इसका नतीजा
  1181. 44:39तुम दोनों भुगतोगे।
  1182. 44:41सर ये लोग सच में खतरनाक हैं।
  1183. 44:44मैं झुकूंगी तो नहीं
  1184. 44:46पर डर है कि कहीं ये मेरे परिवार को
  1185. 44:48नुकसान न पहुंचाएं।
  1186. 44:49मैडम फिक्र मत कीजिए।
  1187. 44:52आपके परिवार की सुरक्षा का इंतजाम पहले से
  1188. 44:54है।
  1189. 44:55और जब तक मैं हूं,
  1190. 44:57आप पर कोई आंच नहीं आने दूंगा।
  1191. 44:59आपके साथ होने से सच में हिम्मत बनी रहती
  1192. 45:02है सर।
  1193. 45:02जब आप पास होते हैं तो हर डर छोटा लगने
  1194. 45:05लगता है।
  1195. 45:06आपका यह साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
  1196. 45:10काजल मैडम के यह शब्द दिल को छू गए।
  1197. 45:12क्या यह सिर्फ मदद का रिश्ता है या इससे
  1198. 45:14कुछ ज्यादा?
  1199. 45:16मेरा दिल जाने कब से इनकी ओर झुकता जा रहा
  1200. 45:18है।
  1201. 45:19आखिरकार मुकदमे का दिन आ गया। अदालत खचाखच
  1202. 45:22भरी थी। एक तरफ पैसे और रसूख के दम पर
  1203. 45:25खड़ा सेठ भूरेलाल अपने वकील के साथ था।
  1204. 45:28दूसरी तरफ एक गांव की साधारण लड़की काजल
  1205. 45:32जिसके पास सिर्फ सच्चाई और हिम्मत थी। जज
  1206. 45:34साहब के आदेश पर काजल कटघरे में खड़ी हुई
  1207. 45:38और दृढ़ आवाज में बोली।
  1208. 45:40जज साहब मैं गरीब घर की लड़की हूं।
  1209. 45:42नौकरी की आस में शहर आई थी।
  1210. 45:45इस सेठ के गिरोह ने मुझसे पैसे और मेरे
  1211. 45:47असली सर्टिफिकेट छीन लिए।
  1212. 45:49यह रही रजिस्ट्रेशन की पर्ची और यह मेरे
  1213. 45:52फोन में खींची रघु और दफ्तर की फोटो।
  1214. 45:55और वो सारे सर्टिफिकेट इसी सेठ के गोदाम
  1215. 45:57से बरामद हुए हैं।
  1216. 45:58जज साहब यह सब झूठ है।
  1217. 46:00मेरे मुवक्किल सम्मानित व्यापारी हैं।
  1218. 46:03यह लड़की किसी की साजिश का हिस्सा है जो
  1219. 46:05इन्हें बदनाम करना चाहती है।
  1220. 46:07वकील साहब
  1221. 46:08सच को झूठ कहने से वो झूठ नहीं हो जाता।
  1222. 46:11आपके मुवक्किल के अपने गोदाम से हम सबके
  1223. 46:13सर्टिफिकेट्स मिले हैं। क्या यह भी साजिश
  1224. 46:15है?
  1225. 46:16जज साहब मैं खुद छापे में मौजूद था।
  1226. 46:18भूरेलाल के गोदाम से सैकड़ों सर्टिफिकेट
  1227. 46:21मिले। रघु और मुंशी प्रताप दोनों ने इसे
  1228. 46:23अपना सरगना माना है।
  1229. 46:25जज साहब
  1230. 46:26उस रात मैंने खुद काजल मैडम को बेसहारा
  1231. 46:28हालत में देखा था। इन्हें नौकरी के झांसे
  1232. 46:30में लूटा गया।
  1233. 46:32मैं इसका चश्मदीद गवाह हूं।
  1234. 46:34वकील साहब कुछ करो।
  1235. 46:36यह सबूत, यह गवाह मामला हाथ से निकल रहा
  1236. 46:39है। जैसे भी हो मुझे बचाओ वरना मेरी सारी
  1237. 46:42इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी।
  1238. 46:44सेठ जी सबूत बहुत मजबूत हैं। आपके अपने
  1239. 46:47गोदाम का माल, दो गवाह और यह फोटो
  1240. 46:50अब आपको बचाने का कोई रास्ता नहीं बचा।
  1241. 46:53जज साहब मुझे पैसे का लालच भी दिया गया,
  1242. 46:56जान से मारने की धमकी भी मिली, पर मैं
  1243. 46:58नहीं झुकी। मुझे न्याय चाहिए, सिर्फ अपने
  1244. 47:01लिए नहीं, हर उस बेटी के लिए।
  1245. 47:03अदालत सारे सबूत और गवाहियां देख चुकी है,
  1246. 47:06मामला साफ है।
  1247. 47:07अदालत थोड़ी देर में अपना फैसला सुनाएगी,
  1248. 47:10तब तक सब संयम बनाए रखें।
  1249. 47:13पूरी अदालत में सन्नाटा छा गया। हर नजर जज
  1250. 47:16साहब पर टिकी थी। काजल का दिल जोर-जोर से
  1251. 47:19धड़क रहा था। बरसों की मेहनत और इंतजार का
  1252. 47:22फैसला चंद पलों में होने वाला था। कुछ देर
  1253. 47:25बाद जज साहब ने कलम उठाई और गंभीर आवाज
  1254. 47:28में फैसला सुनाते हुए कहा
  1255. 47:31अदालत भूरेलाल, रघु और मुंशी प्रताप को
  1256. 47:33ठगी और साजिश का दोषी पाती [संगीत] है।
  1257. 47:35तीनों को कड़ी सजा सुनाई जाती है और सभी
  1258. 47:37पीड़ित लड़कियों के सर्टिफिकेट व पैसे
  1259. 47:39लौटाए जाएं।
  1260. 47:40हम जीत गए, सच में जीत गए।
  1261. 47:42जिस दिन सब लुट गया था, तब सोचा भी नहीं
  1262. 47:45था कि यह दिन आएगा।
  1263. 47:47ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है। बहन, तुमने
  1264. 47:49कर दिखाया। तुम्हारी हिम्मत की वजह से आज
  1265. 47:51हम सबको इंसाफ मिला।
  1266. 47:53तुम ना होती तो हम आज भी डर के साए में
  1267. 47:55जीते रहते। [हंसी]
  1268. 47:57यह हम सबकी जीत है बहन। हम डरे नहीं, झुके
  1269. 48:00नहीं, इसीलिए आज सच की जीत हुई। अब कोई और
  1270. 48:03बेटी इनके जाल में नहीं फंसेगी।
  1271. 48:05शाबाश बेटी, तूने साबित कर दिया कि सच्चाई
  1272. 48:07के आगे बड़े से बड़ा रसूख भी टिक नहीं
  1273. 48:09सकता। मुझे तुझ पर फक्र है। तूने कानून का
  1274. 48:12भरोसा बढ़ाया।
  1275. 48:13मुबारक हो मैडम।
  1276. 48:15आज आपकी हिम्मत जीती, आपकी सच्चाई जीती।
  1277. 48:18आपने वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े लोग सोच
  1278. 48:20भी नहीं पाते।
  1279. 48:22मुझे आप पर गर्व है।
  1280. 48:23यह अकेले मेरी जीत नहीं सर।
  1281. 48:26आपने उस रात साथ [संगीत] ना दिया होता
  1282. 48:28तो शायद मैं कभी यहां तक ना पहुंचती।
  1283. 48:31यह जीत आपकी भी उतनी ही है।
  1284. 48:34पैसा, रसूख सब बेकार हो गया। एक गांव की
  1285. 48:36लड़की ने मेरा सारा साम्राज्य गिरा दिया।
  1286. 48:39काश मैंने किसी की बददुआ ना ली होती, आज
  1287. 48:41यह दिन ना देखना पड़ता।
  1288. 48:43बेटी, इस वर्दी पर सबसे ज्यादा गर्व हो
  1289. 48:45रहा है। तेरे जैसी हिम्मती लड़कियां ही इस
  1290. 48:48समाज को बदल सकती हैं। तूने मिसाल कायम कर
  1291. 48:51दी है।
  1292. 48:51आप सबका साथ ना होता [संगीत] तो यह मुमकिन
  1293. 48:54ना था।
  1294. 48:55आज से मैं ठान लेती हूं, अब कभी किसी के
  1295. 48:57सामने लाचार नहीं बनूंगी। अपने पैरों पर
  1296. 48:59खड़ी होकर दिखाऊंगी।
  1297. 49:01इंसाफ मिल चुका था। सबके सर्टिफिकेट और
  1298. 49:04पैसे लौटा दिए गए। काजल की आंखों में जीत
  1299. 49:07की चमक थी पर मन में एक नया इरादा भी जाग
  1300. 49:10चुका था। वो अब किसी की दया पर नहीं जीना
  1301. 49:13चाहती थी बल्कि खुद कुछ करना चाहती थी।
  1302. 49:16कुछ दिनों बाद उसने अरुण और सीमा के सामने
  1303. 49:19अपने दिल की बात रखते हुए कहा
  1304. 49:22मैडम मैंने एक फैसला किया है।
  1305. 49:24मेरे अपने पैसे वापस मिल गए हैं।
  1306. 49:26इनसे मैं एक छोटा सा कंप्यूटर और सिलाई
  1307. 49:28सेंटर खोलना चाहती हूं।
  1308. 49:30ये तो बहुत अच्छा सोचा बेटी।
  1309. 49:32पर अचानक सेंटर का ख्याल कैसे आया?
  1310. 49:35जरा खुलकर बता क्या सोचा है तूने?
  1311. 49:38मैडम मेरे साथ जो ठगी हुई वो बेरोजगारी की
  1312. 49:41वजह से हुई।
  1313. 49:42मैं इन्हीं पीड़ित लड़कियों को हुनर
  1314. 49:44सिखाना चाहती हूं ताकि कोई इन्हें दोबारा
  1315. 49:46ना ठग सके।
  1316. 49:48वाह मैडम ये सोच कमाल की है।
  1317. 49:50आपने अपने जख्म को ही औरों का मरहम बना
  1318. 49:52लिया।
  1319. 49:53जो लड़कियां टूट चुकी थीं उन्हें आप नया
  1320. 49:55रास्ता देंगी।
  1321. 49:56सर अगर लड़की के पास हुनर हो
  1322. 49:59तो वो अपने गांव में रहकर भी सम्मान से
  1323. 50:00कमा सकती है।
  1324. 50:02किसी के झांसे में भटकने की जरूरत ही नहीं
  1325. 50:04पड़ेगी।
  1326. 50:05बेटी तूने तो सोच ही बदल दी।
  1327. 50:08ज्यादातर लोग वापस मिले पैसे से अपना घर
  1328. 50:10भरते
  1329. 50:11पर तू औरों की जिंदगी संवारने चली है।
  1330. 50:13मैडम सेंटर की जगह हो या कागजी काम जो भी
  1331. 50:17मदद चाहिए मैं हाजिर हूं।
  1332. 50:18बस आप शुरुआत कीजिए रास्ता खुद बनता
  1333. 50:21जाएगा।
  1334. 50:22आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है सर।
  1335. 50:25पर इस बार मैं इसे अपनी मेहनत से खड़ा
  1336. 50:27करना चाहती हूं ताकि ये सच में मेरा अपना
  1337. 50:29कहलाए।
  1338. 50:30यही बात आपको खास बनाती है मैडम। हर चीज
  1339. 50:33अपने दम पे करने का जज्बा।
  1340. 50:35ठीक है।
  1341. 50:36मैं सिर्फ तभी आगे आऊंगा जब आप कहेंगी।
  1342. 50:39बस यही चाहिए सर।
  1343. 50:41आज से मेरी एक नई लड़ाई शुरू होती है।
  1344. 50:44खुद के पैरों पे खड़े होने की
  1345. 50:46और इस बार हारने का तो सवाल ही नहीं।
  1346. 50:49काजल ने अपने लौटे हुए पैसों से एक छोटा
  1347. 50:51सा कंप्यूटर और सिलाई सेंटर शुरू किया।
  1348. 50:54धीरे-धीरे अंजलि जैसी कई पीड़ित लड़कियां
  1349. 50:57वहां हुनर सीखने आने लगी। दिन रात की
  1350. 51:00मेहनत रंग लाई और कुछ ही महीनों में सेंटर
  1351. 51:02की पहचान बनने लगी। उधर गांव में सोनू की
  1352. 51:05फीस भर दी गई और मां का इलाज भी शुरू हो
  1353. 51:08गया। एक शाम मां ने फोन पर काजल से कहा
  1354. 51:12बेटी तूने तो कमाल कर दिया। आज तेरी वजह
  1355. 51:15से तेरे भाई की पढ़ाई चल रही है और मेरा
  1356. 51:18इलाज भी।
  1357. 51:19ऊपर वाला तुझे हमेशा खुश रखे।
  1358. 51:21मां यह तो बस शुरुआत है। अब मैं रुकने
  1359. 51:24वाली नहीं।
  1360. 51:25तूने और सोनू ने मुश्किल में भी मेरा साथ
  1361. 51:27दिया। आज उसी का फल है।
  1362. 51:29पूरे गांव में तुम्हारी तारीफ होती है। सब
  1363. 51:32कहते हैं सुनीता की बेटी ने अकेले दम पर
  1364. 51:34बड़े-बड़ों को झुका दिया।
  1365. 51:36मुझे तुम पर बहुत गर्व है।
  1366. 51:38तू बस मन लगा के पढ़ता रह सोनू। मैं चाहती
  1367. 51:41हूं तू इतना बड़ा अफसर बने कि फिर कोई
  1368. 51:43गरीब की बेटी यूं ठगी ना जाए।
  1369. 51:45यही मेरा असली सपना है।
  1370. 51:47मैं वादा करता हूं दीदी
  1371. 51:49तुम्हारा यह सपना जरूर पूरा करूंगा।
  1372. 51:51तुमने हमारे लिए जो किया उसे मैं कभी नहीं
  1373. 51:53भूलूंगा। तुम मेरी हीरो हो।
  1374. 51:56बस बस ज्यादा तारीफ मत कर वरना मैं घमंड
  1375. 51:59कर बैठूंगी। चल मां का ख्याल रखना और
  1376. 52:01पढ़ाई पे ध्यान देना। मैं जल्द गांव
  1377. 52:03आऊंगी।
  1378. 52:05मैडम आज आपका सेंटर देखकर दिल खुश हो गया।
  1379. 52:08जहां कभी डरी सहमी लड़कियां थीं आज वहीं
  1380. 52:11हुनर सीख कर मुस्कुरा रही हैं।
  1381. 52:13सर यही तो मैं चाहती थी।
  1382. 52:15इन लड़कियों की आंखों में जो उम्मीद लौटी
  1383. 52:17है
  1384. 52:18वही मेरी सबसे बड़ी कमाई है।
  1385. 52:20पैसा तो आता जाता रहेगा।
  1386. 52:22सच कहूं मैडम आपको देखकर लगता है कि एक
  1387. 52:24इंसान अकेले भी कितना बड़ा बदलाव ला सकता
  1388. 52:26है।
  1389. 52:27आपकी हिम्मत मुझे भी कुछ कर गुजरने की
  1390. 52:29प्रेरणा देती है।
  1391. 52:32अरुण सर जब भी तारीफ करते हैं दिल में एक
  1392. 52:35अजीब सी खुशी भर जाती है। पर मैं इन
  1393. 52:37भावनाओं में बहना नहीं चाहती। पहले अपनी
  1394. 52:39पहचान बनानी है।
  1395. 52:41वक्त बीतता गया और काजल के सेंटर की चर्चा
  1396. 52:44दूर-दूर तक फैलने लगी। उसकी मेहनत, लगन और
  1397. 52:47सादगी से अरुण का दिल अब पूरी तरह उसकी ओर
  1398. 52:50झुक चुका था। उसने यह बात अपनी मां सुधा
  1399. 52:53जी को बताई जो अपने बेटे की पसंद देखने
  1400. 52:56खुद प्रयागराज से चलकर आईं। एक दिन वह
  1401. 52:59सेंटर पहुंची और काजल से मिलकर उन्होंने
  1402. 53:01प्यार से कहा
  1403. 53:03बेटी मैंने तेरे बारे में बहुत सुना है।
  1404. 53:05जो हिम्मत और समझदारी तूने दिखाई वो हर
  1405. 53:08किसी में नहीं होती।
  1406. 53:10तुझसे मिलकर सच में बहुत खुशी हुई।
  1407. 53:12ये आपकी बड़ाई है मां जी।
  1408. 53:14बैठिए मैं आपके लिए चाय लाती हूं।
  1409. 53:16आप इतनी दूर से आए। आपका हमारे यहां आना
  1410. 53:19मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।
  1411. 53:23बेटी मैं तुझसे कुछ पूछना चाहती हूं।
  1412. 53:26अपने बारे में, अपने परिवार और अपने
  1413. 53:28संघर्ष के बारे में बता। मैं तुझे ठीक से
  1414. 53:30जानना चाहती हूं।
  1415. 53:31मां जी मेरे पिता नहीं हैं। घर में मां और
  1416. 53:35छोटा भाई हैं। गरीबी में पली बढ़ी हूं।
  1417. 53:37नौकरी के झांसे में ठगी गई।
  1418. 53:40फिर लड़कर अपना हक पाया।
  1419. 53:41बेटी
  1420. 53:42मुश्किलें इंसान को तोड़ती जरूर हैं पर
  1421. 53:45तूने खुद को टूटने नहीं दिया। जो बेटी
  1422. 53:47इतने तूफानों में भी सीधी खड़ी रही वो
  1423. 53:49किसी भी घर की शान बन सकती है।
  1424. 53:52आपके ये शब्द मेरे लिए किसी आशीर्वाद से
  1425. 53:54कम नहीं मां जी।
  1426. 53:55मैंने बस हालात से हार ना मानने की कोशिश
  1427. 53:57की। बाकी अच्छे लोगों के साथ ने मुझे यहां
  1428. 53:59तक पहुंचाया।
  1429. 54:00तेरी यही सादगी मुझे भा गई बेटी। आजकल ऐसी
  1430. 54:03लड़कियां कहां मिलती हैं जो इतना सब पाकर
  1431. 54:06भी जमीन से जुड़ी रहें। मेरा मन तुझसे भर
  1432. 54:09आया।
  1433. 54:10मां जी आपका इतना प्यार पाकर मुझे अपनी
  1434. 54:12मां की याद आ गई।
  1435. 54:13आप जब चाहें मेरे सेंटर आइएगा। इन
  1436. 54:16लड़कियों से मिलकर आपको और भी अच्छा
  1437. 54:17लगेगा।
  1438. 54:19अरुण की पसंद सच में बेमिसाल है। ऐसी
  1439. 54:22समझदार और खुददार बहू हर मां का सपना
  1440. 54:24[संगीत] होती है। अब इस रिश्ते को आगे
  1441. 54:26बढ़ाने में देर नहीं करनी चाहिए। अच्छा
  1442. 54:28बेटी अब मैं चलती हूं। बहुत जल्द फिर
  1443. 54:31मिलूंगी और शायद एक खास बात लेकर।
  1444. 54:34अपना ख्याल रखना और यूं ही आगे बढ़ती
  1445. 54:37रहना।
  1446. 54:37सुधा जी के जाने के बाद अरुण के मन में एक
  1447. 54:40हलचल थी। उसकी मां ने काजल को पसंद कर
  1448. 54:43लिया था पर अरुण जानता था कि काजल
  1449. 54:46आत्मसम्मान वाली लड़की है। वो नहीं चाहता
  1450. 54:49था कि उसका प्रभाव किसी एहसान या दया जैसा
  1451. 54:52लगे। आखिर एक शाम हिम्मत करके उसने काजल
  1452. 54:55से अपने दिल की बात कही।
  1453. 54:57मैडम एक बात कहनी थी। कई महीनों से आपके
  1454. 55:00साथ ने मुझे बदल दिया। मैं मैं आपके साथ
  1455. 55:02अपनी जिंदगी बिताना चाहता हूं।
  1456. 55:05पर फैसला पूरी तरह आपका होगा।
  1457. 55:07सर आपने
  1458. 55:07मुश्किल वक्त में मेरी मदद की।
  1459. 55:09पर कभी मुझे कमजोर समझकर मेरे फैसले नहीं
  1460. 55:12लिए।
  1461. 55:13यही बात मेरे दिल को सबसे ज्यादा छू गई।
  1462. 55:15मैडम
  1463. 55:16मैं आपको कभी किसी बंधन में नहीं
  1464. 55:17बांधूंगा।
  1465. 55:19आपका सेंटर आपके सपने सब वैसे ही चलते
  1466. 55:21रहेंगे।
  1467. 55:22मैं तो बस आपका हमसफर बनना चाहता हूं,
  1468. 55:24मालिक नहीं।
  1469. 55:25सर मुझे भी ऐसा ही रिश्ता चाहिए।
  1470. 55:28जिसमें इज्जत हो, बराबरी हो।
  1471. 55:30अगर आप मेरे सपनों का साथ दें
  1472. 55:32तो मुझे यह रिश्ता मंजूर है।
  1473. 55:34इससे बड़ी खुशी मेरे लिए क्या होगी मैडम?
  1474. 55:37मैं वादा करता हूं हर कदम पे आपका साथी
  1475. 55:39बनकर चलूंगा।
  1476. 55:40आपके हौसले को और ऊंचा उठाऊंगा।
  1477. 55:43तो फिर एक शर्त है सर।
  1478. 55:44शादी के बाद भी मैं इन बेटियों का सेंटर
  1479. 55:46नहीं छोडूंगी।
  1480. 55:48यह मेरी जिम्मेदारी है और मेरी पहचान भी।
  1481. 55:51यह शर्त नहीं
  1482. 55:52मेरी खुशी है काजल जी।
  1483. 55:54मुझे तो फक्र होगा कि मेरी हमसफर दूसरों
  1484. 55:57की जिंदगी संवार रही है।
  1485. 55:58मैं हर कदम आपके साथ हूं।
  1486. 56:00आज पहली बार अरुण सर ने मुझे काजल जी कहकर
  1487. 56:03पुकारा।
  1488. 56:04दिल में एक अजीब सी खुशी भर गई। शायद ऊपर
  1489. 56:06वाले ने मेरी सारी तकलीफों का यही इनाम
  1490. 56:09रखा था।
  1491. 56:09बेटी अरुण जैसा नेक लड़का तुझे मिल रहा है
  1492. 56:12इससे बड़ी खुशी क्या होगी? तेरे पिता होते
  1493. 56:15तो आज सबसे ज्यादा खुश वही होते। मेरा
  1494. 56:17आशीर्वाद तेरे साथ है।
  1495. 56:19मां जिस रात मैं बेसहारा उस स्टेशन पे
  1496. 56:22खड़ी थी
  1497. 56:23तब सोचा भी नहीं था कि जिंदगी यूं संवर
  1498. 56:26जाएगी। तेरी दुआएं ही मुझे यहां तक लाई
  1499. 56:28हैं।
  1500. 56:29दोनों परिवारों की सहमति से कुछ ही दिनों
  1501. 56:31बाद अरुण और काजल का विवाह हो गया। शादी
  1502. 56:34के बाद भी काजल ने अपना सेंटर चलाया।
  1503. 56:37कितनी ही बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा
  1504. 56:39किया और सोनू आगे चलकर एक अफसर बना। एक
  1505. 56:43दिन अरुण और काजल उसी पुराने स्टेशन पर
  1506. 56:45पहुंचे जहां कभी उनकी पहली मुलाकात हुई
  1507. 56:48थी। काजल ने मुस्कुराकर कहा
  1508. 56:51उस रात मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी में अब
  1509. 56:53कोई रास्ता नहीं बचा।
  1510. 56:55पर एक अजनबी की नेकी ने मेरी पूरी दुनिया
  1511. 56:57बदल दी।
  1512. 56:58दोस्तों इस कहानी की यही सीख है किसी
  1513. 57:01जरूरतमंद की मदद का मतलब सिर्फ पैसा देना
  1514. 57:04नहीं बल्कि उसे सम्मान देना, सही राह
  1515. 57:06दिखाना और अपने पैरों पर खड़ा होने का
  1516. 57:09हौसला देना है। मदद अरुण ने की, पर अपनी
  1517. 57:12हिम्मत और मेहनत से काजल ने खुद अपना
  1518. 57:15रास्ता बनाया। तो दोस्तों, अगर आपको यह
  1519. 57:17कहानी पसंद आई हो तो इस वीडियो को लाइक
  1520. 57:20करें और चैनल पर पहली बार आए हो तो
  1521. 57:22सब्सक्राइब करें। मिलते हैं अगले एक नई
  1522. 57:24वीडियो के साथ। तब तक अपना ख्याल रखिए।

About this transcript

This page contains the full transcript of बिना टिकट ट्रेन में सफ़र कर रही थी गरीब लड़की, TTE ने टिकट माँगा तो उसकी कहानी सुनकर जो किया... by RK Tales, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 9,978 words across 1,522 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.