YouTube2Text

Taiwan पर चीन की नई चाल! जापान ने मिसाइलें तैनात करने की तैयारी क्यों की? EP.17 — Transcript

by The Bonus · 7,794 words · 979 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:25नमस्कार, मैं हूं अंशुमान। चाइना वाच में
  2. 0:27आपका स्वागत है। पहले सप्ताह की बड़ी
  3. 0:29खबरें सुनिए।
  4. 0:31चीन के राजदूत ने मनीला में कहा कि अगर हम
  5. 0:33बल प्रयोग करें तो आसानी से जीत जाएंगे।
  6. 0:35फिलीपींस की सरकार ने उन्हें तलब कर लिया।
  7. 0:38यह मामला बड़ा गंभीर है। आज के बुलेटिन
  8. 0:40में इसकी परतें खोलेंगे।
  9. 0:43अमेरिका ने चीन के लिए अपनी ट्रैवल
  10. 0:45एडवाइज़री बदल दी है। यात्रियों से कहा है
  11. 0:47बचकर रहें। चीन में गिरफ्तारी हो सकती है।
  12. 0:50शी और ट्रंप के बीच ताजी बातचीत के बाद यह
  13. 0:52कौन सा नया विवाद है? इसे समझेंगे।
  14. 0:56अमेरिका के एक सरकारी आयोग के अध्यक्ष ने
  15. 0:59ताइवान के पूर्व में चीन की गश्त को युद्ध
  16. 1:02का नाम दे दिया है। यह भी कुछ ज्यादा ही
  17. 1:04गंभीर बात हो गई है।
  18. 1:07इधर जापान अब ताइवान से 110 कि.मी. दूर
  19. 1:10केवल 110 कि.मी. दूर अपने द्वीप पर
  20. 1:12एंटीशिप मिसाइलें तैनात कर रहा है।
  21. 1:16अर्थव्यवस्था में चीन की तीसरी तिमाही की
  22. 1:18जीडीपी वृद्धि दर के आंकड़े आए। 4.5% की
  23. 1:21वृद्धि रही जो अनुमान से बेहतर है। लेकिन
  24. 1:23चीन में निवेश गिर रहा है।
  25. 1:26एक खबर बिल्कुल उल्टी है इस बार के
  26. 1:28बुलेटिन में। 5 साल तक अमेरिका चीन को रोक
  27. 1:30रहा था। अब चीन खुद अपने एआई निर्यात पर
  28. 1:33रोक लगा रहा है। 23 तकनीकों की सूची जारी
  29. 1:35की गई है। क्या इरादा है चीन का?
  30. 1:39और अगर आगे आपके शहर में बबल टी की चीनी
  31. 1:42दुकान खुली है तो वह एक बहुत बड़ी नई लहर
  32. 1:44का हिस्सा है। एक कंपनी जिसके 4000 से
  33. 1:47ज्यादा विदेशी स्टोर हैं।
  34. 1:50चाइना नंबर वन में हम जानेंगे कि गहरे
  35. 1:52समुद्र की वो दौड़ जो अभी शुरू हुई है और
  36. 1:54जिसमें चीन सबसे आगे है।
  37. 1:56और इतिहास पत्र में माओ के लॉन्ग मार्च की
  38. 1:59चर्चा। क्योंकि इस हफ्ते पीपल्स डेली ने
  39. 2:02खुद उसका जिक्र किया है और वजह बड़ी
  40. 2:03दिलचस्प है।
  41. 2:05तो शुरू करते हैं बोनस का चाइना वाच।
  42. 2:20जिओपॉलिटिक्स में आज मेरे पास तीन खबरें
  43. 2:22हैं जिसमें पहली खबर ऐसी है जिस पर पूरी
  44. 2:25दुनिया हैरत में है।
  45. 2:27डिप्लोमेसी की परंपरा में ऐसा होता नहीं
  46. 2:30है जो चीन और फिलीपींस के बीच हुआ है। 15
  47. 2:32अक्टूबर को मनीला में कार्यक्रम हुआ जहां
  48. 2:35चीन के राजदूत जिंकवान पत्रकारों से बात
  49. 2:37कर रहे थे। उन्होंने क्या कहा यह सुनिए।
  50. 2:39पहले उन्होंने कहा कि फिलीपींस को खुश
  51. 2:42होना चाहिए कि चीन उसका पड़ोसी है। और फिर
  52. 2:44उन्होंने वो वाक्य बोला जो विवाद बन गया।
  53. 2:46राजदूत ने कहा कि चीन अगर ताकत का प्रयोग
  54. 2:49करें तो वह आसानी से जीत जाएगा। लेकिन चीन
  55. 2:51शांति चुनेगा। अब यह जवाब किसको था?
  56. 2:54फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिलबो टडोरो को।
  57. 2:57जिन्होंने चीन को इस क्षेत्र का ट्रबल
  58. 2:59मेकर कहा था। यानी मुश्किल बढ़ाने वाला।
  59. 3:02जिंग ने इस बयान को बकवास बताया जो कि
  60. 3:05फिलीपींस से आया था। अब 19 अक्टूबर का दिन
  61. 3:08आया। चार दिन बाद फिलीपींस के विदेश सचिव
  62. 3:10ने चीनी राजदूत को तलब कर लिया। उनसे कहा
  63. 3:13गया कि टिप्पणी उकसाने वाली है, अस्वीकार
  64. 3:15है। फिलीपींस के विदेश विभाग ने जो शब्द
  65. 3:17इस्तेमाल किया वो सबसे अहम है। उन्होंने
  66. 3:20कहा कि राजदूत ने फिलीपींस को धमकी दी है
  67. 3:23और यह भी जोड़ा कि मनीला जरूरत के मुताबिक
  68. 3:25आगे राजनयिक कार्यवाही करने का अधिकार
  69. 3:28रखता है। राजनयिक भाषा में ऐसा बयान
  70. 3:31राजदूत के निष्काशन की तरफ पहला कदम होता
  71. 3:33है। और फिलीपींस के कुछ सांसदों ने तो
  72. 3:35सीधे चीन के राजदूत को देश से निकालने की
  73. 3:38मांग भी कर दी। हालांकि राष्ट्रपति
  74. 3:40मार्कोस ने थोड़ा रुख संयमित रखा है।
  75. 3:42उन्होंने कहा कि चीनी राजदूत से इस पर
  76. 3:44चर्चा की जाएगी। अब आप जानना चाहेंगे कि
  77. 3:46बीजिंग का जवाब क्या था? चीन के विदेश
  78. 3:48मंत्रालय ने मनीला से कहा कि वह कुछ लोगों
  79. 3:50पर लगाम लगाए और फिर चीनी दूतावास ने एक
  80. 3:53और वाक्य कहा जो याद रखने लायक है। चीनी
  81. 3:56दूतावास ने कहा कि कोई उम्मीद ना करें कि
  82. 3:58हम ऐसे हमलों के सामने चुप रहेंगे। अब यह
  83. 4:01खबर क्यों अहम है? क्योंकि डिप्लोमेट का
  84. 4:04काम तनाव कम करना होता है। बढ़ाना नहीं।
  85. 4:06और सार्वजनिक रूप से कहना कि हम युद्ध
  86. 4:08आसानी से जीत जाएंगे। राजदूत की भाषा नहीं
  87. 4:11है। यह सेनापति की भाषा है। हम इसे दो तरह
  88. 4:13से पढ़ सकते हैं। पहला यह गलती थी। राजदूत
  89. 4:16उत्तेजना में कुछ बोल गए और दूसरा यह
  90. 4:18ज्यादा संभव है कि जानबूझकर यह बयान दिया
  91. 4:21गया है। क्योंकि चीन की एक स्थापित शैली
  92. 4:23है जिसे व्फ वारियर डिप्लोमेसी कहा जाता
  93. 4:25है। 2019 के आसपास चीन के राजदूतों ने
  94. 4:28पूरी दुनिया में आक्रामक भाषा का इस्तेमाल
  95. 4:30शुरू किया था। कुछ साल पहले बीजिंग ने इसे
  96. 4:32थोड़ा नरम किया है। लेकिन यह बयान बताता
  97. 4:34है कि चीन की वो वुल्फ वारियर शैली अभी
  98. 4:36खत्म नहीं हुई है। भारत के लिए भाषा
  99. 4:38परिचित नहीं है। लेकिन यहां एक बात ध्यान
  100. 4:41देने लायक है कि चीन इस भाषा का इस्तेमाल
  101. 4:43केवल छोटे देशों के साथ करता है। बड़े
  102. 4:45देशों के साथ उतना इस्तेमाल नहीं दिखता
  103. 4:47है। और यही सबसे गौर करने वाली बात है। अब
  104. 4:50चलते हैं अगली खबर पर।
  105. 4:52दूसरी खबर अमेरिका से आई। अमेरिका के
  106. 4:54विदेश विभाग ने चीन के लिए अपनी ट्रैवल
  107. 4:56एडवाइज़री को अपडेट किया है। अमेरिका का
  108. 4:58कहना है कि चीनी कानून के तहत मनमानी
  109. 5:01हिरासत का जोखिम बढ़ रहा है और साथ में एक
  110. 5:03आरोप भी लगाया गया कि एक अमेरिकी नागरिक
  111. 5:05को चीन में गलत तरीके से गिरफ्तार किया
  112. 5:07गया है। अब ये मनमानी हिरासत यानी
  113. 5:09आर्बिटरी डिटेंशन बहुत वजनदार शब्द माना
  114. 5:11जाता है क्योंकि चीन में कुछ ऐसे कानूनी
  115. 5:13प्रावधान हैं जो केवल विदेशियों पर लागू
  116. 5:15होते हैं और इन कानूनों में एक प्रावधान
  117. 5:18है एग्जिट बैंक का। यानी देश छोड़ने पर
  118. 5:21रोक एग्जिट का बैन लगा दिया जाता है। चीन
  119. 5:24में अगर कोई व्यक्ति किस पर कोई आर्थिक
  120. 5:26विवाद हो या किसी जांच में उसका नाम आए तो
  121. 5:28उसे देश छोड़ने से रोक दिया जाता है। चाहे
  122. 5:30उस पर कोई आरोप दर्ज हो या उसके खिलाफ कोई
  123. 5:33अभियोग बनाया गया हो या नहीं। हमने इसी
  124. 5:35सितंबर में आपको शो में बताया था कि चीन
  125. 5:38ने 15 सितंबर से एक नया नियम लागू किया है
  126. 5:40जो तकनीकी सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने
  127. 5:42वाले चीनी नागरिकों को देश छोड़ने से
  128. 5:43रोकता है। लेकिन अब यह माहौल काफी बड़ा हो
  129. 5:47रहा है और इस नियम का असर बाकी जगह भी आ
  130. 5:49रहा है। जब ऐसा होता है तो कारोबारी
  131. 5:51प्रभावित होते हैं। विदेशी कंपनियों के
  132. 5:53अधिकारी चीन जाने से हिचकते हैं। खासतौर
  133. 5:55पर वे अधिकारी जो किसी संवेदनशील क्षेत्र
  134. 5:57में उद्योग में काम करते हैं। बीते 2 साल
  135. 6:00में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने
  136. 6:02कर्मचारियों के लिए चीन की यात्रा के नियम
  137. 6:04सख्त कर दिए हैं। कुछ कंपनियों ने लैपटॉप
  138. 6:07ले जाने पर रोक लगा दी है। कुछ ने कहा है
  139. 6:08कि अधिकारी अकेले वहां नहीं जाएंगे। अब इस
  140. 6:11पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग देखिए, समय
  141. 6:14देखिए। शी और ट्रंप का शिखर सम्मेलन एक
  142. 6:16महीने पहले हुआ था। बड़ी तस्वीरें खींची।
  143. 6:18की व्यापार में गर्मजशी आई और एक महीने
  144. 6:20बाद अमेरिका की तरफ से ट्रेवल एडवाइज़री आ
  145. 6:22रही है। यही वो बात है जो हम हर शिखर
  146. 6:25सम्मेलन की घोषणा के बाद आपको चाइना वाच
  147. 6:27में बताते हैं कि घोषणा तो मंच पर होती
  148. 6:29है। असली नीति दफ्तरों में लागू होती है।
  149. 6:32अब एक और खबर सुनिए जो आपने नहीं सुनी
  150. 6:34होगी। चाइना डेली ने बताया है कि चीन और
  151. 6:37उत्तर कोरिया के बीच एक नया सीमावर्ती पुल
  152. 6:39खुला है। वैसे ये खबर छोटी लगती है लेकिन
  153. 6:42इसका मतलब बड़ा है। पहले भूगोल समझिए।
  154. 6:44यालू नदी चीन और उत्तर कोरिया के बीच की
  155. 6:47सीमा बनाती है। उस पर एक पुल है जिसे
  156. 6:49डेंडांग का पुल कहते हैं। यह चीन और उत्तर
  157. 6:52कोरिया के बीच दोस्ती का पुल माना जाता
  158. 6:54है। यह 1943 में बना था जापानी शासन के
  159. 6:56दौरान। उत्तर कोरिया का के व्यापार का
  160. 6:59लगभग 70% हिस्सा इसी एक पुल से गुजरता है।
  161. 7:02यानी एक देश की पूरी अर्थव्यवस्था एक 80
  162. 7:04साल पुराने पुल से गुजरती है। एक नया पुल
  163. 7:07भी है न्यू यालू रिवर ब्रिज जो 2014 में
  164. 7:10बन गया था। मगर उत्तर कोरिया ने अपनी तरफ
  165. 7:12से उस पर सड़क नहीं बनाई तो वो सालों तक
  166. 7:14खाली पड़ा रहा। अब यह नया पुल फिर से खुल
  167. 7:16गया है क्योंकि सड़क बन गई है और यह इस
  168. 7:19बात का इशारा भी है कि उत्तर कोरिया और
  169. 7:21चीन के बीच व्यापार बढ़ रहा है। उत्तर
  170. 7:23कोरिया के लिए चीन ही सब कुछ है क्योंकि
  171. 7:24पूरी दुनिया में उस पर सेंशंस लगे हैं।
  172. 7:26पाबंदियां हैं। इसलिए कोरिया के व्यापार
  173. 7:28का 90 से 95% चीन के साथ ही होता है।
  174. 7:31उत्तर कोरिया, चीन और पाकिस्तान के बीच
  175. 7:33मिसाइल और परमाणु तकनीक के आदानप्रदान का
  176. 7:36इतिहास आप हमेशा याद रखिए। क्योंकि जब ये
  177. 7:38धुरी मजबूत होती है तब भारत के लिए यह
  178. 7:40सिर्फ दूर कहीं एक पुल के उद्घाटन की खबर
  179. 7:43नहीं रहती।
  180. 7:45और अब चलिए दूसरे हिस्से की तरफ, सुरक्षा
  181. 7:47के हिस्से की तरफ।
  182. 7:49चाइनावाज के सुरक्षा वाले खंड में सबसे
  183. 7:52तीन खबरें हैं और तीनों मिलकर एक ही
  184. 7:53तस्वीर बनाती हैं। पहली खबर सुनिए।
  185. 7:56अमेरिका ने उस घटनाक्रम को अब एक नाम दे
  186. 7:59दिया है जिसे हम हफ्तों से इस बुलेटिन में
  187. 8:01आपको बार-बार बता रहे थे अलग-अलग संदर्भों
  188. 8:03में। 19 अक्टूबर को अमेरिकी कांग्रेस के
  189. 8:06समीक्षा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि ताइवान
  190. 8:08के पूर्व में चीनी कोस्ट गार्ड की जो गश्त
  191. 8:11हो रही है वह बेहद गंभीर है और यह कोशिश
  192. 8:13स्थाई हो सकती है। लेकिन उनका असली वाक्य
  193. 8:16अगला था जो इस बयान के साथ आया। उन्होंने
  194. 8:19कहा कि ताइवान के आसपास चीन की समुद्री
  195. 8:21गतिविधियां एक किस्म का कानूनी युद्ध है।
  196. 8:24लीगल वार है। यह राजनीतिक और इंफॉर्मेशन
  197. 8:27वार का विस्तार है। अब रुकिए क्योंकि लीगल
  198. 8:29वारफेयर यानी कानूनी युद्ध एक तकनीकी शब्द
  199. 8:32है। चीन के सैन्य सिद्धांत में एक अवधारणा
  200. 8:34है जिसे थ्री वारफेयर्स कहा जाता है। यानी
  201. 8:36तीन तरह के युद्ध। पहला युद्ध है जनमत का
  202. 8:39यानी घरेलू और विदेशी जनमत को मोड़ना अपनी
  203. 8:42तरह से। दूसरा है मनोवैज्ञानिक युद्ध यानी
  204. 8:44दुश्मन का मनोबल तोड़ना और तीसरा है
  205. 8:46कानूनी युद्ध। चीन में इसे फलुझान कहते
  206. 8:49हैं। कानूनी युद्ध का मतलब है कानून को
  207. 8:52हथियार की तरह इस्तेमाल करना। कैसे? अपने
  208. 8:55दावे को कानूनी भाषा में लिखो। उसे फिर
  209. 8:57घरेलू कानून में डालो और फिर उस कानून को
  210. 8:59लागू करने के लिए अपनी पुलिस और सेना को
  211. 9:01भेजो। धीरे-धीरे दुनिया को उस कानूनी
  212. 9:03ढांचे की आदत पड़ जाती है। तो जब चीनी
  213. 9:06कोस्ट गार्ड ताइवान के पूर्वी हिस्से में
  214. 9:08गश्त करते हैं तो वे यह कह रहे होते हैं
  215. 9:10कि यह इलाका हमारे कानून के दायरे में है
  216. 9:12और हर गश्त हर दिन उस दावे को एक मजबूती
  217. 9:17देती चली जाती है। चीन का विदेश मंत्रालय
  218. 9:20उसने यह जवाब दिया और इस बात की पुष्टि
  219. 9:22करता है कि वह पानी चीन का है और उसकी
  220. 9:24गतिविधियां वैध और कानूनी और निर्दोष है।
  221. 9:26गौर कीजिए ऊपर के तीनों शब्द कानूनी है।
  222. 9:29एक भी सैन्य नहीं यानी वैध कानूनी और
  223. 9:31निर्दोष। अब इसे उस क्रम में देखिए जो
  224. 9:33हमने पिछले हफ्तों में बनाया है। सितंबर
  225. 9:35में आंकड़ा आया सीएसआईएस का कि ताइवान के
  226. 9:38पूर्व में तटरक्षकों की मौजूदगी में 3800%
  227. 9:40की बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर की शुरुआत में
  228. 9:43पहली बार एक मेरिटाइम मिलेशिया नाव देखी
  229. 9:45गई ताइवान के तट पर और इसी पूरी कोशिश को
  230. 9:48अमेरिका ने कानूनी युद्ध कहा है। इसके साथ
  231. 9:51एक खबर और भी आई जो इससे जुड़ती है।
  232. 9:53ताइवान का अपना आकलन है। ताइवान के अपने
  233. 9:55अधिकारियों का मानना है कि चीन शायद
  234. 9:57संभावित समुद्री नाकाबंदी का अभ्यास कर
  235. 9:59रहा है। जिसमें सैन्य, अर्धसैन्य और
  236. 10:02नागरिक संपत्तियों का एक साथ प्रयोग होने
  237. 10:04वाला है। ताइवान की नेशनल सिक्योरिटी
  238. 10:06काउंसिल ने कहा कि बीजिंग जहाजों की एक
  239. 10:08पूरी व्यापक श्रंखला का पूरी श्रेणी का
  240. 10:10इस्तेमाल कर रहा है। जिसमें मेरिटाइम
  241. 10:12मिलेशिया नावें भी हैं और अनुसंधान के
  242. 10:14जहाज भी हैं। ताइवान का यह आकलन बेहद
  243. 10:17गंभीर है। क्योंकि नाकाबंदी किसी देश पर
  244. 10:20हमले से अलग है। हमले में आपको समुद्र पार
  245. 10:23करना पड़ता है, किनारे पर उतरना पड़ता है,
  246. 10:25लड़ना पड़ता है। वो बहुत मुश्किल काम है
  247. 10:27और इतिहास में बहुत कम बार ये सफल हुआ है।
  248. 10:29नाकाबंदी में आपको कुछ नहीं करना है। बस
  249. 10:32[हंसी] आने वाले शिप्स को जहाजों को रोक
  250. 10:33देना है। ताइवान एक आइलैंड है। उसका लगभग
  251. 10:37सारा ईंधन बाहर से आता है। खाद्यान्न का
  252. 10:39एक बड़ा हिस्सा भी आयात होता है। सबसे अहम
  253. 10:42बात यह है कि नाकाबंदी में गोली चलाने की
  254. 10:43जरूरत नहीं होती। ऐसा करने वाले देश कहते
  255. 10:46हैं कि यह तो निरीक्षण है क्योंकि वो अपने
  256. 10:47हिस्से में निरीक्षण कर रहे थे और
  257. 10:49निरीक्षण को युद्ध की कार्यवाही नहीं माना
  258. 10:51जाता। तो अमेरिका के सामने भी सवाल होगा
  259. 10:54कि क्या वो निरीक्षण के खिलाफ चीन जो
  260. 10:56निरीक्षण की तैयारी कर रहा है ताइवान के
  261. 10:57आसपास उसके खिलाफ युद्ध में उतरेगा? और
  262. 11:00यही वो स्पष्टता है चीन और अमेरिका के बीच
  263. 11:04और ताइवान को लेकर अमेरिका की रणनीति में
  264. 11:06जिस पर चीन की पूरी कोशिशें टिकी हुई है।
  265. 11:10अब तीसरी खबर सुनिए जो इस हफ्ते की सबसे
  266. 11:13अहम सुरक्षा सैन्य या मिलिट्री खबर है।
  267. 11:15जापान ताइवान से करीब 110 कि.मी. दूर एक
  268. 11:18आईलैंड पर मिसाइलें तैनात करने जा रहा है।
  269. 11:21एआई और आईएसडब्ल्यू की रिपोर्ट बताती है
  270. 11:23कि यूएस मैरीन कॉप्स और जापान सेल्फ
  271. 11:26डिफेंस फोर्स मिलकर योनागुनी द्वीप पर
  272. 11:28एंटीशिप मिसाइलें लगाने जा रहे हैं। यह
  273. 11:30काम कीन स्वर्ड कार्यक्रम के तहत एक एक
  274. 11:33संयुक्त सैन्य अभ्यास होने जा रहा है
  275. 11:35अमेरिका और जापान के बीच उसके दौरान होगा।
  276. 11:38योनागुनी कहां है? योनागुनी जापान का सबसे
  277. 11:40पश्चिमी द्वीप है। ओकिनावा आइलैंड चेन का
  278. 11:43सबसे आखिरी सिरा है। ताइवान से उसकी दूरी
  279. 11:46लगभग 110 कि.मी. है। यानी इतनी कम है कि
  280. 11:49साफ मौसम में यूनागुनी से ताइवान के पहाड़
  281. 11:51देखते हैं। इस द्वीप पर लगभग 1700 लोग
  282. 11:54रहते हैं। अब समझिए कि ये तैनाती इतनी अहम
  283. 11:56क्यों है? जहाज रोधी मिसाइल का या एंटीशिप
  284. 11:59मिसाइल का एक ही काम होता है शिप को
  285. 12:01डूबाना। और योनागुनी उस जलमार्ग के ठीक
  286. 12:04ऊपर बैठा है चीनी नौसेना जिसका इस्तेमाल
  287. 12:07प्रशांत महासागर में जाने के लिए करती है।
  288. 12:09अब भूगोल याद करिए चीन का पूरा पूर्वी तट
  289. 12:12फर्स्ट आइलैंड चैन से घिरा है। जापान,
  290. 12:15ओकिनावा, ताइवान और फिलीपींस और उस
  291. 12:18श्रंखला में कुछ ही दरवाजे हैं। योनागुनी
  292. 12:20उनमें से एक दरवाजे के पास है। तो एंटीशिप
  293. 12:23मिसाइलें वहां रखने का मतलब है कि जापान
  294. 12:25और अमेरिका मिलकर उस दरवाजे पर ताला लगाने
  295. 12:28की क्षमता तैयार कर रहे हैं। वैसे जापान
  296. 12:31के लिए एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है क्योंकि
  297. 12:32जापान का युद्धोत्तर संविधान उसे सिर्फ
  298. 12:35आत्मरक्षा की अनुमति देता है। उसकी सेना
  299. 12:37का नाम ही सेल्फ डिफेंस फोर्स है। 10 साल
  300. 12:40पहले यह कल्पना करना मुश्किल था कि जापान
  301. 12:42ताइवान के पास इतनी आक्रामक क्षमताएं
  302. 12:45तैनात करेगा। पिछले महीने हमने आपको बताया
  303. 12:47था कि जापान के रक्षा दस्तावेज में लिखा
  304. 12:49गया है कि चीन और ताइवान के बीच खींचतान
  305. 12:53में सैन्य संतुलन अब तेजी से चीन के पक्ष
  306. 12:56में झुक रहा है। यह तैनाती जापान के उस
  307. 12:59वाक्य का व्यवहारिक रूप है। याद रखिए
  308. 13:02भूगोल ही राजनीति को निर्धारित करता है और
  309. 13:04द्वीप सबसे सस्ता किला होते हैं।
  310. 13:08अब जियोपॉलिटिक्स और सुरक्षा से निकलकर
  311. 13:10अर्थव्यवस्था की तरफ चलते हैं। तीसरे
  312. 13:12हिस्से में
  313. 13:14इस खंड में इस हफ्ते दो खबरें हैं। चीन
  314. 13:17में तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आए
  315. 13:19और उनमें वही अंतरविरोध दिख रहा है जिस पर
  316. 13:21हम महीनों से बात कर रहे हैं। ये आंकड़े
  317. 13:2319 अक्टूबर को जारी हुए। तीसरी तिमाही में
  318. 13:25चीन का जीडीपी बढ़ा करीब 4.5%।
  319. 13:28राइटर्स और बुलबर्ग के सर्वे में अनुमान
  320. 13:30था 4.4% तो यह जीडीपी अनुमान से बेहतर रहा
  321. 13:33है। और दूसरी तिमाही के हिसाब से देखें
  322. 13:35जहां विकास दर 4.3% थे तो उससे तो बेहतर
  323. 13:38है ही जो कि 3 साल का न्यूनतम था। पिछले
  324. 13:40महीने का जीडीपी जो था तिमाही दर तिमाही
  325. 13:42वृद्धि अगर देखी जाए तो करीब 1.2% है। 9
  326. 13:45महीनों की कुल वृद्धि 4.6% है और कुल
  327. 13:48उत्पादन रहा करीब-करीब 107.11
  328. 13:52ट्रिलियन युवान यानी चीन का कुल उत्पादन
  329. 13:5415.94 ट्रिलियन डॉलर। अब लक्ष्य याद
  330. 13:57कीजिए। चीन का 2026 का लक्ष्य है कि
  331. 14:00आर्थिक विकास दर 4.5 से 5% रहेगी। तो चीन
  332. 14:04ने यह लक्ष्य छुआ नहीं है, पार नहीं किया
  333. 14:06है, लेकिन दरवाजे पर पहुंच गया है। मगर
  334. 14:09अर्थव्यवस्था की भीतरी तस्वीर बिल्कुल अलग
  335. 14:11है। चीन का औद्योगिक उत्पादन करीब 5.5%
  336. 14:14रहा जो मजबूत है। लेकिन जनवरी से सितंबर
  337. 14:16तक पूंजी निवेश में 7% की गिरावट दर्ज हुई
  338. 14:19और इसलिए इस बार चीन के सांख्यिकी ब्यूरो
  339. 14:21ने खुद अपने बयान में कहा कि घरेलू मांग
  340. 14:24की कमजोरी एक बड़ी समस्या है। चीन की
  341. 14:26सरकारी भाषा में इस तरीके का वाक्य बेहद
  342. 14:29महत्वपूर्ण होता है और एक किस्म की
  343. 14:31स्वीकार होती है क्योंकि सरकारी आंकड़े
  344. 14:33जारी करने वाली एजेंसियां आमतौर पर अच्छी
  345. 14:35बातें लिखती हैं। जब वह खुद समस्या को नाम
  346. 14:37दें तो यह माना जाता है कि इसके पीछे एक
  347. 14:39नीतिगत संकेत है। तो आप पूरी तस्वीर
  348. 14:41जोड़िए फैक्ट्री चल रही है। निर्यात दौड़
  349. 14:44रहा है। पिछले हफ्ते हमने बताया था कि चीन
  350. 14:45का सितंबर का निर्यात 36% बढ़ा लेकिन कोई
  351. 14:48नई फैक्ट्री नहीं बन रही। घरों में
  352. 14:50परिवारों में खर्च नहीं बढ़ रहा है। तो यह
  353. 14:52वृद्धि किस पर टिकी है? दो चीजों पर।
  354. 14:55निर्यात की मांग और सरकारी खर्च। अब
  355. 14:57असमंजस यह है कि चीन ने अगर जीडीपी का
  356. 15:00लक्ष्य छू भी लिया तो चौथी तिमाही में
  357. 15:02बड़े राहत पैकेज की संभावना कम है। एक और
  358. 15:05राय यह भी आ रही है कि यह वृद्धि निर्यात
  359. 15:07और सरकारी खर्च के बल पर आई है। यानी
  360. 15:09जीडीपी एक्सपोर्ट से बढ़ रहा है। घरेलू
  361. 15:11मांग अभी आत्मनिर्भर नहीं है। इसलिए शायद
  362. 15:13सरकार मदद करेगी। मुझे दूसरी वाली राय
  363. 15:16ज्यादा ठोस लगती है। क्योंकि निर्यात पर
  364. 15:18टिकी हुई ग्रोथ नियंत्रण में नहीं होती।
  365. 15:20अगर कल यूरोप कोटा बढ़ा दे या अमेरिका फिर
  366. 15:22से टेरिफ लगा दे तो निर्यात का इंजन धीमा
  367. 15:25हो जाएगा और उस वक्त चीन को अपने घरेलू
  368. 15:27मान के सहारे की जरूरत पड़ेगी जो अभी तक
  369. 15:30रिकवर करती हुई बढ़ती या तैयार होती हुई
  370. 15:33नहीं दिखाई दे रही है। अब आइए दूसरी खबर
  371. 15:36की तरफ। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है।
  372. 15:39सितंबर के महीने में चीन का चिप यानी
  373. 15:41सेमीकंडक्टर निर्यात 136% बढ़ा। दो गुने
  374. 15:44से भी ज्यादा। अब रुकिए और याद कीजिए ये
  375. 15:47कहानी कहां से शुरू हुई थी? 2019 में
  376. 15:50अमेरिका ने Huawei पर पाबंदी लगाई। 2022
  377. 15:52में अमेरिका ने सबसे उन्नत चिप बनाने की
  378. 15:55लिथोग्राफी मशीनों का निर्यात रोक दिया जो
  379. 15:57कि चीन को नहीं मिली। 2023 में नीदरलैंड
  380. 16:00और जापान भी इसमें शामिल हो गए और
  381. 16:02उन्होंने चीन को तकनीकी और मशीनें देना
  382. 16:04बंद कर दिया। पूरा मकसद यह था कि चीन को
  383. 16:06सेमीकंडक्टर के उत्पादन में पीछे रखना और
  384. 16:087 साल बाद चीन का चिप निर्यात 100% की
  385. 16:12रफ्तार से बढ़ रहा है। यहां एक जरूरी
  386. 16:14स्पष्टीकरण या तथ्य समझना जरूरी है। चीन
  387. 16:17जो चिप्स निर्यात कर रहा है वो सबसे उन्नत
  388. 16:19चिप्स नहीं है। यानी जो एनवीरिया जैसे
  389. 16:21चिप्स नहीं है। वो मैच्योर नोट चिप्स हैं।
  390. 16:24पुराने हैं लेकिन जरूरी है। कार में,
  391. 16:25फ्रिज में, मशीनों में, चार्जर में यही
  392. 16:28चिप लगते हैं। लेकिन यही असली ताकत भी है।
  393. 16:30क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा चिप्स का
  394. 16:32इस्तेमाल जो होता है वह इसी श्रेणी के
  395. 16:35हैं। तो अगर पूरी दुनिया के साधारण चिप्स
  396. 16:38एक देश से आने लगे तो उसके पास बड़ी ताकत
  397. 16:41होती है। यह ठीक वही बात है जो हमने रेयर
  398. 16:44अर्थ, एपीआई और सोलर वेफर में देखी थी।
  399. 16:47यानी सस्ते सेमीकंडक्टर चिप में चीन
  400. 16:49देखतेदेखते एक बड़ी ताकत बन गया और उतनी
  401. 16:51ही बड़ी ताकत है जो वो रेयर अर्थ में है।
  402. 16:53ध्यान दीजिए कि चीन की रणनीति शिखर पर
  403. 16:55कब्जा करने की होती ही नहीं है। वो तो
  404. 16:57आधार पर कब्जा करता है और बुनियाद पर कोई
  405. 17:01ध्यान नहीं देता जब तक कि वो हिलने नहीं
  406. 17:03लगे।
  407. 17:05अब बढ़ते हैं तकनीक की तरफ अगले खंड में।
  408. 17:09तकनीक में सबसे दो खबरें और दोनों बड़ी
  409. 17:11महत्वपूर्ण है। पहली खबर सनसनीखेज है जो
  410. 17:14इस बुलेटिन की सबसे महत्वपूर्ण खबरों में
  411. 17:16से एक है। चीन अपने एआई निर्यात पर खुद
  412. 17:18रोक लगाने जा रहा है। एपी और पीबीएस की
  413. 17:21रिपोर्ट है कि चीन के तकनीकी निर्यात पर
  414. 17:24अंकुश लगाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है
  415. 17:26और उसमें एआई शामिल है। कारण बताया गया है
  416. 17:28राष्ट्रीय सुरक्षा का जोखिम। महत्वपूर्ण
  417. 17:31बात यह है कि रोक नहीं बल्कि वो सूची है
  418. 17:33जो इसके साथ जारी की जा रही है। इसमें 23
  419. 17:35एआई टेक्नोलॉजीस को शामिल किया गया है।
  420. 17:37इसमें हाई एंड लार्ज लैंग्वेज मॉडल से
  421. 17:40लेकर एआई एजेंट्स तक सब कुछ है। साथ में
  422. 17:42चिप डिजाइन की तकनीकें भी हैं। एआई
  423. 17:44प्रोसेसिंग और मेमोरी चिप्स के लिए
  424. 17:46इस्तेमाल होने वाले कुछ चिप्स भी हैं। अब
  425. 17:49रुकिए और इस खबर का वजन महसूस करिए। 5 साल
  426. 17:51से दुनिया की एक ही कहानी थी। अमेरिका चीन
  427. 17:53को रोक रहा है और चीन सस्ता रास्ता खोज
  428. 17:55रहा है। एक्सपोर्ट कंट्रोल, एंटिटी लिस्ट,
  429. 17:57एएसएमएल की मशीनें, ईडीए सॉफ्टवेयर हर
  430. 18:00हफ्ते एक नई पाबंदी आती थी। हर हफ्ते चीन
  431. 18:02एक नया तोड़ लेकर आता था। अब चीन खुद
  432. 18:05निर्यात रोक रहा है। तो इसका मतलब क्या
  433. 18:07है? इसका एक ही मतलब है कि चीन के पास अब
  434. 18:11बचाने लायक और दुनिया से सौदेबाजी करने
  435. 18:13लायक कुछ बन गया है। किसी ऐसी चीज पर
  436. 18:16निर्यात का नियंत्रण कभी नहीं लगाया जाता
  437. 18:18जो सबके पास है। निर्यात तो उसी का रुकता
  438. 18:20है जिसमें कोई देश आगे होता है। तो चीन ने
  439. 18:23जो 23 तकनीकें चुनी है इस सूची में वो यह
  440. 18:25बताती हैं कि चीन की बढ़त कहां पर है और
  441. 18:28यह सूची अपने तरीके की पहली सूची है जो
  442. 18:30चीन की भीतरी रणनीति के बारे में बहुत कुछ
  443. 18:32नया बताती है। चीन ने जिन तकनीकों का
  444. 18:34निर्यात रोकने का प्रस्ताव किया है उनमें
  445. 18:37लार्ज मॉडल है यानी डीप सीक किमी क्वीन और
  446. 18:40चिपु जैसे मॉडल जो पूरी दुनिया में ओपन
  447. 18:42सोर्स के जरिए [गला साफ़ करने की आवाज़]
  448. 18:43बेचे जा रहे हैं। एआई एजेंट्स जहां दौड़
  449. 18:46अभी शुरू हुई है और चिप डिजाइन के कुछ
  450. 18:48महत्वपूर्ण हिस्से मगर यहां एक और बात जो
  451. 18:51विडंबना जैसी है। पिछले महीनों में हम
  452. 18:53आपको यह बताते रहे हैं कि चीन की रणनीति
  453. 18:55एआई को लेकर खुल रही है। मॉडल मुफ्त बांटे
  454. 18:58जा रहे हैं। मानक तय किए जा रहे हैं और
  455. 19:00दुनिया को अपने ढांचे में लाने की कोशिश
  456. 19:02की जा रही है। अब वह उसी खुलेपन पर सीमा
  457. 19:05क्यों लगा रहा है? क्या रणनीति बदल गई?
  458. 19:08मेरा आकलन यह है कि रणनीति नहीं बदली।
  459. 19:10उसमें एक परत जुड़ गई है। खुला वह रहेगा
  460. 19:13जिसे बाजार मिलता रहेगा और बंद वह होगा
  461. 19:16जिससे चीन को बढ़त मिलती है। यानी ओपन और
  462. 19:19फ्रंटियर का फर्क किया जाएगा और ये
  463. 19:21बिल्कुल नए तरीके की एआई एक्सपोर्ट
  464. 19:23स्ट्रेटजी है जो चीन सामने लेकर आया है।
  465. 19:25लगभग वैसा ही अमेरिकी मॉडल जो जो करती है
  466. 19:28मेटा अपने लामा मॉडल को खोलता है लेकिन
  467. 19:31अपनी सबसे नई तकनीक को बेचता है महंगी
  468. 19:33कीमत पर। तो अमेरिका और चीन दोनों एक ही
  469. 19:36जगह पहुंच रहे हैं अलग-अलग रास्तों से।
  470. 19:38भारत के लिए यहां एक चेतावनी है। हमारा
  471. 19:40एआई मिशन चीन के खुले मॉडलों पर ओपन सोर्स
  472. 19:42मॉडलों पर काफी भरोसा करता है क्योंकि
  473. 19:44मुफ्त है और अच्छे हैं। लेकिन जो आज मुफ्त
  474. 19:46है वो कल कंट्रोलोल्ड हो सकता है।
  475. 19:48नियंत्रित हो सकता है। याद रखिए निर्भरता
  476. 19:51तब तक आराम देती है जब तक वो हथियार ना बच
  477. 19:54जाए।
  478. 19:55अब आइए तकनीक के हिस्से की दूसरी खबर पर
  479. 19:58जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत कम होता
  480. 20:00है। 19 अक्टूबर को दीन फॉरशन ने एक सूचना
  481. 20:02दी कि डीप सीक और Huawei मिलकर भविष्य के
  482. 20:05एi चिप्स को डिजाइन दे रहे हैं।
  483. 20:08Huawei के इंजीनियर आने वाले चिप्स में
  484. 20:10डीप सीक के सुझाव और अनुरोध को शामिल कर
  485. 20:13रहे हैं। ऐसा क्यों है? क्योंकि क्रम
  486. 20:15उल्टा है। आमतौर पर क्रम यह होता है कि
  487. 20:16पहले चिप बनता है। फिर सॉफ्टवेयर बनाने
  488. 20:18वाले उस चिप के हिसाब से अपना कोड बनाते
  489. 20:20हैं। एनवीडिया चिप बनाती है और दुनिया भर
  490. 20:22के एi डेवलपर उसके क्यूडा के ढांचे में
  491. 20:25काम करना सीखते हैं। चीन में उल्टा हो रहा
  492. 20:27है। एक ए मॉडल बनाने वाली कंपनी चिप बनाने
  493. 20:30वाली कंपनियों को बता रही है कि चिप कैसा
  494. 20:32होना चाहिए। ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि
  495. 20:34चीन के पास विकल्प कम है और तालमेल की
  496. 20:37जरूरत है। अगर एनवीडीआई जितना ताकतवर चिप
  497. 20:40नहीं है तो आपको अपने चिप और अपने मॉडल एक
  498. 20:43दूसरे के लिए बनाने होंगे और इसके लिए डीप
  499. 20:45सीक बेस्ट कंपनी है क्योंकि उसकी पूरी
  500. 20:47पहचान ही कम से कम पैसे में ज्यादा से
  501. 20:50ज्यादा अच्छा काम करने की है। जनवरी 2025
  502. 20:53में जब डीप सीक का R1 मॉडल आया था। आपको
  503. 20:55याद होगा दुनिया चौकी थी क्योंकि उसने
  504. 20:57बहुत कम लागत में बहुत अच्छा नतीजा दिया
  505. 20:59था और अब वही दक्षता चिपके डिजाइन में
  506. 21:02शामिल हो रही है। इसका एक रणनीतिक पहलू भी
  507. 21:04है जो समझना जरूरी है। अमेरिका में
  508. 21:06एनवीडिया एक कंपनी है। ओपनii दूसरी,
  509. 21:08microsoft तीसरी और तीनों के हित मिलते भी
  510. 21:10हैं और टकराते भी हैं। चीन में ऐसा टकराव
  511. 21:13नहीं है। चीन कंपनियों के बीच में तालमेल
  512. 21:15करा सकता है। सरकार तालमेल कराती है और
  513. 21:17करा भी रही है। अब अमेरिका का मॉडल बेहतर
  514. 21:20है या चीन का मॉडल यह तो बाद में पता
  515. 21:22चलेगा। लेकिन चीन उसी रास्ते से अब आगे
  516. 21:24बढ़ने की कोशिश कर रहा है जिस रास्ते से
  517. 21:26अमेरिका ने एआई को दुनिया के बाजार में
  518. 21:28पहुंचाया था। तो अब चाइना वाच का सोसाइटी
  519. 21:32और कल्चर का हिस्सा
  520. 21:35हमारे पास तीन दिलचस्प कहानियां हैं। पहली
  521. 21:38खबर यह है चाइना डेली से आई कि चीन अपनी
  522. 21:41ट्रेनों की जो संख्या प्रणाली है उसकी
  523. 21:43नंबरिंग है उसे बदलने जा रहा है। आप
  524. 21:45कहेंगे इस खबर से दुनिया का क्या लेना
  525. 21:47देना? लेकिन इसका कारण बड़ा दिलचस्प है।
  526. 21:49चीन में ट्रेनों के नाम अक्षर और अंक से
  527. 21:52बनते हैं। जी से शुरू होने वाली ट्रेनें
  528. 21:54सबसे तेज हैं। 300 किमी/ घंटा से ऊपर की
  529. 21:58रफ्तार वाली ट्रेनों को जी से की नंबरिंग
  530. 22:00दी जाती है और उनका नाम जी से दिया जाता
  531. 22:02है। डी से शुरू होने वाली ट्रेनों के नाम
  532. 22:04थोड़ी धीमी चलने वाली ट्रेनों के हैं।
  533. 22:06सीको से शुरू होने वाली जो ट्रेनें हैं वो
  534. 22:09शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनें हैं और के
  535. 22:11टी और जी पुरानी साधारण ट्रेनों के नाम इन
  536. 22:15अक्षरों से शुरू होते हैं। चीन की प्रणाली
  537. 22:182007 में बनी थी। उस वक्त चीन की हाई
  538. 22:20स्पीड रेल बनना शुरू हुई थी। उस समय चीन
  539. 22:23में हाई स्पीड ट्रेनें कितनी थी? महज कुछ
  540. 22:25100 लेकिन आज चीन का हाई स्पीड नेटवर्क
  541. 22:2848,000 कि.मी. से ऊपर का है। हजारों
  542. 22:31ट्रेनें रोज चलती हैं। तो संख्याएं खत्म
  543. 22:33हो गई। ट्रेनें आगे निकल गई और यह विकास
  544. 22:36की एक बड़ी अजीबोगरीब समस्या है। आपकी
  545. 22:38व्यवस्था जब इतनी बड़ी हो जाए कि उसका
  546. 22:40नामकरण ही ध्वस्त हो जाए तो आप क्या
  547. 22:42करेंगे? और ऐसा चीन में कई बार हुआ है।
  548. 22:45मोबाइल के नंबर बढ़ाने पड़े। इसके बाद डाक
  549. 22:48के पिन कोड बदले, फिर गाड़ियों की नंबर
  550. 22:50प्लेट प्रणाली बदली क्योंकि बीजिंग में एक
  551. 22:52दौर में कारें इतनी बढ़ गई थी कि कारों के
  552. 22:54नंबरों के जो संयोजन थे, जो पैटर्न थे वो
  553. 22:56खत्म हो गए थे। भारत में भी ट्रेन की जो
  554. 22:59नंबरिंग प्रणाली है वो 2010-11 में चार
  555. 23:01अंक से पांच अंक की हुई थी। क्योंकि
  556. 23:03ट्रेनें बढ़ी थी। तो जब कोई देश तेजी से
  557. 23:05बढ़ता है तो सबसे पहले वह अपने कागजों में
  558. 23:08जगह खत्म करता है। अब आइए दूसरी कहानी पर
  559. 23:12जो समुद्र की गहराई से आई है। चाइना डेली
  560. 23:14ने खबर दी कि चीन ने गहरे समुद्र के अपने
  561. 23:16पनडुब्बी वाहन की 467वीं
  562. 23:20467
  563. 23:22डुबकी पूरी कर ली। यानी 467वीं
  564. 23:26बार यह पनडुब्बी गहरे समुद्र में गई है।
  565. 23:29यह पडुब्बी कौन सी है? चीन के पास कई है
  566. 23:31लेकिन उसमें सबसे मौजूद है फेंडूजे जिसका
  567. 23:33मतलब है जिसका अर्थ है संघर्ष करने वाला
  568. 23:36अंग्रेजी में स्ट्राइबर 2020 में सबमरीन
  569. 23:39ने दुनिया के सबसे गहरे समुद्र में
  570. 23:40मारियाना ट्रच में 10,900 मीटर की गहराई
  571. 23:44छई थी। ये दुनिया की सबसे गहरी जगह है। अब
  572. 23:47सवाल यह है कि चीन आखिर इन सबमरीनंस के
  573. 23:50जरिए इतनी गहरे समुद्र में जा क्यों रहा
  574. 23:52है? तीन कारण है और तीनों अलग-अलग हैं और
  575. 23:55जरूरी हैं। पहली वजह है विज्ञान। गहरे
  576. 23:57समुद्र के बारे में हम चांद से भी कम
  577. 23:59जानते हैं। वहां ऐसे जीव हैं, वहां ऐसे
  578. 24:01तत्व हैं जो सूरज की रोशनी के बिना रहते
  579. 24:03हैं। दूसरी बात खनिज और यही असली दौड़ है।
  580. 24:07और तीसरा है सैन्य। जो देश गहरे समुद्र का
  581. 24:10नक्शा जानता है वो पवनडुब्बी बेहतर चला
  582. 24:12सकता है और क्योंकि समुद्र के नीचे
  583. 24:14इंटरनेट केबल भी बिछी है तो वहां तक भी
  584. 24:16पहुंच सकता है क्योंकि दुनिया का 99%
  585. 24:19इंटरनेशनल डाटा समुद्री केबल से जाता है।
  586. 24:22तो इस पनडुब्बी की इस इस डीप वाटर सबमरीन
  587. 24:25की 467 डुबकियां या 467 यात्राएं
  588. 24:30वैज्ञानिक उपलब्ध भी हैं और नक्शा भी है।
  589. 24:32खासतौर पर खनिजों के मामले में जिस पर हम
  590. 24:35अपने चाइना नंबर वन वाले हिस्से हिस्से
  591. 24:37में आज आगे बात करेंगे। मगर आप इस हफ्ते
  592. 24:40की अब सबसे बड़ी सांस्कृतिक खबर सुनिए।
  593. 24:43चीन के व्यंजन दुनिया जीत रहे हैं लेकिन
  594. 24:45उस तरह नहीं जैसा आप सोचते हैं। पहले कुछ
  595. 24:48आंकड़े पकड़िए। चाइना चेन स्टोर्स एंड
  596. 24:50फ्रेंचाइज एसोसिएशन की 2026 की रिपोर्ट आई
  597. 24:53जो पूरी दुनिया में चलने वाले 50 ग्लोबल
  598. 24:56चाइनीस कैटरिंग ब्रांड्स की सूची जारी
  599. 24:58करती है। इसके मुताबिक 2025 के अंत तक चीन
  600. 25:01के प्रमुख 50 ब्रांड्स के पूरी दुनिया में
  601. 25:036800 एक स्टोर थे 6800।
  602. 25:07लेकिन क्या आपको पता है कि उनमें सबसे आगे
  603. 25:08कौन सा ब्रांड था? इस ब्रांड का नाम है
  604. 25:11mu। इसके 4153 स्टोर हैं जो इस सूची के
  605. 25:15अगले नौ ब्रांडों को एक साथ मिला लिया जाए
  606. 25:17तो उससे ज्यादा हैं। अब मिगजू कौन है?
  607. 25:20क्या आपने इसका नाम सुना है? यह बबल टी और
  608. 25:22आइसक्रीम बेचने वाली स्टोर चेन है और उसकी
  609. 25:25यही पहचान है कि वह बेहद सस्ते उत्पाद
  610. 25:27बनाती है। मिगजू इस वक्त दक्षिण पूर्व
  611. 25:29एशिया की हर गली में पहुंच गई है। अगर आप
  612. 25:31साउथ ईस्ट एशिया के शहरों की यात्रा करते
  613. 25:33हैं तो आपको जगह-जगह मिगजू के स्टोर दिखाई
  614. 25:35देंगे। इसका दूसरा जो बड़ा ब्रांड है फूड
  615. 25:38का वो है हॉटपॉट व्यंजन बनाने वाली हडिलाओ
  616. 25:41काका। यह चीन की सबसे मशहूर हॉट पार्ट चेन
  617. 25:43है। उसकी विदेशी शाखाओं की संख्या दिसंबर
  618. 25:46तक पिछले साल दिसंबर के अंत तक करीब 126
  619. 25:48थी और 14 देशों में उसके रेस्टोर हैं।
  620. 25:50कॉफी के मामले में लिखिन कॉफी ने 2023 में
  621. 25:53सिंगापुर से शुरुआत की थी और अब पूरी
  622. 25:55दुनिया के बाजारों में उसके 160 स्टोर
  623. 25:57हैं। और अब सबसे खास बात जो चीन के खाने
  624. 26:00के बारे में सबसे दिलचस्प और नई है।
  625. 26:03सिंगापुर चीनी फूड की लैबोरेटरी बन गया
  626. 26:06है। एक प्रयोगशाला बन गया है। राइटर्स की
  627. 26:08एक रिपोर्ट मैं पढ़ रहा था। उसके मुताबिक
  628. 26:10सिंगापुर में चीनी रेस्टोरेंट और कैफे की
  629. 26:12संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। चीन
  630. 26:15की फूड चेन सिंगापुर में आने वाले
  631. 26:16पर्यटकों के बीच अपने खाने का परीक्षण
  632. 26:19करती है ताकि उसे दुनिया में ले जाया जा
  633. 26:20सके। सिंगापुर ही क्यों? क्योंकि वहां
  634. 26:23चीनी भाषा बोलने वाली बड़ी आबादी है।
  635. 26:25कानून व्यवस्था साफ है और वहां सफल होने
  636. 26:27का मतलब है कि पश्चिम में भी सामान बेचा
  637. 26:29जा सकता है। तो फूड बाजार के बारे में
  638. 26:32ताजा रिपोर्ट में जो इन सारी खबरों के बाद
  639. 26:35एक व्यवहारिक समस्या भी निकली है और वो
  640. 26:37बेहद दिलचस्प है। समस्या ग्राहक नहीं है।
  641. 26:39माल तो बिक रहा है। ग्राहकों की लाइन लगी
  642. 26:42है। चीन की फ़ूड इंडस्ट्री की और ग्लोबल
  643. 26:44फूड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती यह है
  644. 26:46कि अलग-अलग देशों में कई भुगतान की
  645. 26:49प्रणालियां हैं। कैश फ्लो को कैसे मैनेज
  646. 26:51किया जाए? करेंसी एक्सचेंज को कैसे संभाला
  647. 26:54जाए और स्टोर की सप्लाई चेन कैसे
  648. 26:56व्यवस्थित की जाए। यानी खाना बनाना आसान
  649. 26:58है। पैसा घुमाना मुश्किल हो रहा है। और अब
  650. 27:01यहां भारत की बात कर लेते हैं और यहां एक
  651. 27:03मजेदार विडंबना है। भारत में चाइनीस फूड्स
  652. 27:06पहले से सबसे लोकप्रिय विदेशी खाना है।
  653. 27:08लेकिन वो चीनी खाना नहीं है। हम भारत में
  654. 27:11जिस चीनी खाने को खाते हैं मंचूरियन,
  655. 27:13चिली, चिकन, हक्का, नूडल्स, शेजवान और इस
  656. 27:15तरीके के के कोई भी चीनी भोजन इनमें से
  657. 27:18कुछ भी चीन में नहीं मिलता। यह बिल्कुल
  658. 27:20अलग व्यंजन है जिन्हें इंडियन चाइनीस कहा
  659. 27:22जाता है और इन व्यंजनों का जन्म कोलकाता
  660. 27:25के टांगड़ा इलाके के चाइना टाउन इलाके में
  661. 27:27हुआ था। जहां हक्का चीनी समुदाय बसा था।
  662. 27:30उन्होंने भारत में चीन के लिए खाना बनाया।
  663. 27:33चीन के परंपराओं से खाना बनाया और उसे
  664. 27:35भारतीय परंपरा में गढ़ दिया। तो अब असली
  665. 27:38फूड चेन भारत आ रही है। हेड लाओ भारत में
  666. 27:40है। बबल टी की दुकानें खुल रही हैं। तो
  667. 27:42सवाल यह है कि क्या भारतीय स्वाद असली
  668. 27:44चीनी खाना अपनाएगा या उसे भी बदल देगा? और
  669. 27:48एक और बड़ी बात इसमें छिपी है। चीन ने
  670. 27:50दशकों तक कन्फशस इंस्टट्यूट के जरिए अरबों
  671. 27:53खर्च किए अपनी संस्कृति पूरी दुनिया में
  672. 27:54फैलाने के लिए। नतीजा बेहद सीमित रहा। और
  673. 27:57देखिए बबल टी आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी
  674. 28:00मिगजू बगैर किसी सरकारी योजना के दुनिया
  675. 28:02भर में फैल गई। तो सबसे असरदार सॉफ्ट पावर
  676. 28:05वो नहीं होती जो भेजी जाए। सबसे असरदार
  677. 28:08सॉफ्ट पावर वो होती है जो खरीदी जाए।
  678. 28:12अर्श खरीदने की बात के साथ चलिए बाजार की
  679. 28:15तरफ।
  680. 28:17मौका त्यौहारों का है। तो चलिए कुछ मेले
  681. 28:19घुमाते हैं। आज हम किसी एक बाजार में नहीं
  682. 28:21जाएंगे। आज हम उन मेलों में जाएंगे जिनके
  683. 28:23जरिए चीन दुनिया से व्यापार करता है।
  684. 28:25क्योंकि चीन में व्यापार मेले सिर्फ
  685. 28:27प्रदर्शनीय नहीं है। वो चीन की व्यापार
  686. 28:30रणनीति का एक बड़ा हिस्सा है। और चीन ने
  687. 28:32मेलों का एक ऐसा अनोखा ढांचा बनाया है जो
  688. 28:34पूरी दुनिया में सबसे अनोखा है और इनमें
  689. 28:36भी चार व्यापार मेले समझने लायक हैं। पहला
  690. 28:39है कटन काफेयर ग्वांगजुका। इसकी बात हम एक
  691. 28:41पिछले एपिसोड में कर चुके हैं। 1957 से
  692. 28:44मेला चल रहा है। करीब-करीब 6970 साल हो गए
  693. 28:46इसे चलते हुए। यह उस वक्त शुरू हुआ था जब
  694. 28:48नया चीन दुनिया से कटा हुआ था। उस समय यह
  695. 28:51मेला दुनिया के लिए चीन की खिड़की था। आज
  696. 28:54भी चीन का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट फेयर है।
  697. 28:56साल में दो बार लगता है बसंत में और शरद
  698. 28:59में और इसका एक ही मकसद है चीन का माल
  699. 29:01पूरी दुनिया में अधिकतम रफ्तार से बेचना
  700. 29:04और पहुंचाना। लेकिन हम दूसरा मेला जिसकी
  701. 29:06बात हम कर रहे हैं वह कैंटन फेयर का
  702. 29:08बिल्कुल उल्टा है और ऐसा मेला शायद दुनिया
  703. 29:10में ऐसा व्यापार मेला शायद दुनिया में
  704. 29:12कहीं भी नहीं होता है। यह है चाइना का
  705. 29:14इंटरनेशनल इंपोर्ट एक्सो जिसे सी डबल आईई
  706. 29:18कहा जाता है। यह शघाई में हर साल नवंबर
  707. 29:21में आयोजित होता है। आने वाला है। नाम पर
  708. 29:23गौर कीजिए। इंपोर्ट एक्सपो यानी आयात
  709. 29:26मेला। यह दुनिया का लगभग एकमात्र बड़ा
  710. 29:29मेला है जो इंपोर्ट के लिए बना है और इसकी
  711. 29:31शुरुआत 2018 में हुई थी। दुनिया के देश
  712. 29:33निर्यात के लिए तो मेले आयोजित करते हैं।
  713. 29:35सामान मंगाने के लिए, इंपोर्ट के लिए मेले
  714. 29:37नहीं लगाते। पर चीन के लिए इसकी वजह
  715. 29:38राजनीतिक थी। जब यह शुरू हुआ उस समय
  716. 29:41अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध शुरू हो
  717. 29:42चुका था। पूरी दुनिया शिकायत कर रही थी कि
  718. 29:44चीन अपना सामान बेचता है। खरीदता नहीं है।
  719. 29:47तो चीन ने एक मेला बना दिया। जिसका पूरा
  720. 29:49मकसद ये दिखाना है कि वो खरीदता भी है।
  721. 29:51आइए और बेचिए। यह मेला मिनिस्ट्री ऑफ
  722. 29:54कॉमर्स शंघाई सिटी गवर्नमेंट दोनों
  723. 29:56साथ-साथ मिलकर लगाते हैं। भारतीय कंपनियां
  724. 29:58भी वहां जाती हैं। फार्मा कंपनियां, चाय
  725. 30:00वाली आईटी सेवाओं वाली कंपनियां। तीसरा
  726. 30:03बड़ा मेला है चाइना आसियान एक्सपो जो
  727. 30:05नैनिंग में होता है। इस साल उसका 23वां
  728. 30:08संस्करण 17 से 21 सितंबर के बीच आयोजित
  729. 30:10हुआ। इसी महीने ये इसका आयोजन चीन का
  730. 30:13वाणिज्य मंत्रालय करता है और इसमें आसियान
  731. 30:15के 10 देश शामिल होते हैं। स्थाई मेजबान
  732. 30:17होती है गुआशी प्रांत की सरकार। अब जरा
  733. 30:20गौर कीजिए कि यह मेला चीन की कितनी चतुर
  734. 30:22रणनीति है। यह मेला बीजिंग या शघाई में
  735. 30:24नहीं होता। नैनिंग में होता है। नैनिंग
  736. 30:27गुंगशी की राजधानी है जो वियतनाम की सीमा
  737. 30:29के पास है और गुआशी चीन के सबसे गरीब
  738. 30:32इलाकों में से सबसे गरीब प्रांतों में से
  739. 30:33एक है। तो एक ही मेले से दो काम होते हैं।
  740. 30:36एक तो दक्षिण पूर्व एशिया से रिश्ता मजबूत
  741. 30:38होता है और दूसरा एक पिछड़े प्रांत का
  742. 30:40विकास होता है। और चौथा है चीन का एयर शो
  743. 30:43चाइना। यह जुवाई में होता है। यह हर दो
  744. 30:45साल में आयोजित होता है। यह चीन का सबसे
  745. 30:47बड़ा अभिमानन और अंतरिक्ष तकनीक का मेला
  746. 30:50है। इसका 16वां संस्करण नवंबर में
  747. 30:52प्रस्तावित है। इसलिए हमने उन मेलों को
  748. 30:54शामिल किया जो आने वाले हैं। तारीखों पर
  749. 30:56अभी कुछ अलग-अलग रिपोर्ट हैं। एक रिपोर्ट
  750. 30:58के मुताबिक यह मेला दिसंबर तक खिसक सकता
  751. 31:00है। क्योंकि शनजनैन में एपिक नेताओं की
  752. 31:02बैठक होने वाली है। उसके बाद यह मेला
  753. 31:04होगा। जुआई एयर शो की एक खासियत है। यही
  754. 31:07वह जगह है जहां चीन अपने नए हथियार पहली
  755. 31:10बार दुनिया को दिखाता है। चीन का मशहूर
  756. 31:12J20 स्टील लड़ाकू विमान पहली बार सार्वजनिक
  757. 31:15रूप से यहीं पर उड़ता हुआ दिखाई दिया था।
  758. 31:18इस बार नए ड्रोंस, नई मिसाइलें, अंतरिक्ष
  759. 31:21उपकरण यह सब यहां देखेंगे। तो यह व्यापार
  760. 31:24मेला भी है और मिलिट्री का सहने का संदेश
  761. 31:26भी। अब यह भी जानिए कि इस मेले में खरीदार
  762. 31:29कौन आते हैं? पाकिस्तान, मध्य पूर्व,
  763. 31:31अफ्रीका और दक्षिण पूर्वी एशिया के देश
  764. 31:34अपनी रक्षा सुविधाओं के लिए खरीदने के लिए
  765. 31:37इस मेले में आते हैं। भारत के रक्षातंत्र
  766. 31:39की निगाहें भी जुवाही के मेले पर लगी रहती
  767. 31:41हैं। अब इन चारों मेलों को एक साथ देखिए।
  768. 31:43कैंटन फेयर निर्यात के लिए पूरी दुनिया को
  769. 31:46बेचने के लिए। इंपोर्ट फेयर शंघाई का यह
  770. 31:48दिखाने के लिए कि हम खरीदते भी हैं।
  771. 31:50आसियान एक्सो पड़ोस के साथ एशिया के साथ
  772. 31:53खुद को जोड़ने के लिए और जुहाई का एयर शो
  773. 31:55अपनी तकनीक की अपने अपनी क्षमताओं को
  774. 31:58दिखाने के लिए ताकत दिखाने के लिए चार
  775. 32:01मेले चार मकसद और एक ही रणनीति। भारत के
  776. 32:03लिए यहां एक बात है। भारत के पास भी बड़े
  777. 32:05मेले हैं। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर
  778. 32:07है। लेकिन फर्क यह है कि चीन के मेले
  779. 32:09दशकों से एक ही तारीख पर एक ही जगह लगातार
  780. 32:12चलते हैं। ध्यान दीजिए व्यापार में
  781. 32:15निरंतरता भव्यता से ज्यादा मायने रखती है।
  782. 32:18क्योंकि खरीदार कैलेंडर में हर मेले के
  783. 32:20लिए जगह बनाता है और जो एक बार जगह बना ले
  784. 32:23वो हर साल मेले में आता रहता है।
  785. 32:26अब चलिए चीन नंबर एक पर।
  786. 32:30चीन नंबर एक की खबर उस जगह से आती है जहां
  787. 32:32इंसान की आमाद दरख्त अब भी सबसे कम है और
  788. 32:35यह है गहरा समुद्र। पहले तुलना देखिए।
  789. 32:37चांद पर अब तक करीब 12 लोग चल चुके हैं और
  790. 32:40मरियाना ट्रेंच जो समुद्र की सबसे गहरी
  791. 32:43जगह है और वहां भी चैलेंजर डीप वहां तक
  792. 32:45पहुंचने वालों लोगों की संख्या भी 12 के
  793. 32:47आसपास है क्योंकि 11000 मीटर की समुद्री
  794. 32:50गहराई पर दबाव सतह से 1000 गुना ज्यादा
  795. 32:53होता है। अब वो आंकड़े सुनिए जिनमें चीन
  796. 32:55सबसे आगे है। चीन के पास दुनिया का सबसे
  797. 32:57बड़ा रिसर्च शिप फ्लट है और ये केवल
  798. 33:00संख्या की बात नहीं है। 2010 के बाद चीन
  799. 33:02ने लगभग तीन दर्जन नए समुद्री अनुसंधान
  800. 33:05जहाज बनाए। जबकि अमेरिका का रिसर्च फ्लट
  801. 33:07सिकुड़ता चला गया है और इनमें भी क्रूड
  802. 33:10सबमर्सिबल सबसे महत्वपूर्ण है। यह वो
  803. 33:13पनडुब्बियां है जिनमें इंसान बैठकर गहरे
  804. 33:15समुद्र में जाता है। चीन के पास जियोलांग
  805. 33:18पनडुब्बी है जो 7000 मीटर की गहराई तक
  806. 33:20डुबकी लगाती है। फेंडजे है जो 11,000 मीटर
  807. 33:23की गहराई तक उतरती है। पूरी दुनिया में
  808. 33:25केवल कुछ ही देशों के पास इतनी गहराई तक
  809. 33:28मनुष्यों को भेजने की सबमर्सिबल पनडुब्बी
  810. 33:30में बिठाकर भेजने की क्षमता है। अब यह
  811. 33:32सवाल कि चीन ये सब क्यों कर रहा है? वजह
  812. 33:34यह है कि समुद्र के तल पर कुछ पत्थर पड़े
  813. 33:37हुए हैं। गहरे समुद्र में पॉलीमेटलिक
  814. 33:39नोड्यूल्स मिलते हैं। आलू के आकार के काले
  815. 33:42पत्थर हैं जो समुद्र के तल पर बिखरे हैं
  816. 33:44और उनमें क्या होता है? मैंगनीज, निके,
  817. 33:46कोबाल्ट और कॉपर। अब इन चारों नामों पर
  818. 33:49गौर कीजिए। यह चारों बैटरी बनाने में लगते
  819. 33:51हैं और इसका सबसे बड़ा भंडार प्रशांत
  820. 33:54महासागर में हवाई और मैक्सिको के बीच है
  821. 33:57जिसे क्लेरियन क्लिपटन जोन कहा जाता है।
  822. 33:59अनुमान है कि वहां जितना भंडार है वो जमीन
  823. 34:03पर मिलने वाले निके और कोबाल्ट के भंडार
  824. 34:05से कई गुना ज्यादा है और चीन ने इन्हीं
  825. 34:08इलाकों में सबसे ज्यादा एक्सप्लोरेशन
  826. 34:10कॉन्ट्रैक्ट ले रखे हैं जो किसी भी देश से
  827. 34:12ज्यादा है। यहां एक बात का ध्यान रखना
  828. 34:14जरूरी है कि गहरे समुद्र में अभी खनिजों
  829. 34:16का व्यावसायिक खनन शुरू नहीं हुआ है
  830. 34:18क्योंकि इंटरनेशनल सीबेट अथॉरिटी जो कि
  831. 34:20समुद्र तल पर खनन के नियम बनाती है उसने
  832. 34:22अभी तक अंतिम नियम नहीं बनाए हैं।
  833. 34:24वैज्ञानिकों की आपत्ति भी है कि समुद्र तल
  834. 34:26की इकोलॉजी लाखों साल में बनी है। बहुत
  835. 34:28धीमी है। इससे जो नुकसान होगा वो सदियों
  836. 34:30तक नहीं भरेगा। तो अभी दौड़ नियम और
  837. 34:33नुकसान के बीच फंसी हुई है। लेकिन चीन की
  838. 34:35स्थिति यह है कि जब भी वह नियम बनेंगे वो
  839. 34:37तैयार होगा क्योंकि उसके पास नक्शा होगा।
  840. 34:39जहाज होंगे और गहर समुद्र में जाने का
  841. 34:42तजुर्बा होगा। भारत को भी इंटरनेशनल सीवेट
  842. 34:45अथॉरिटी ने हिंद महासागर में एक्सप्लोरेशन
  843. 34:47के अधिकार दिए हैं। हम भी दौड़ में हैं
  844. 34:49लेकिन धीमे हैं और यह उस जगह की दौड़ है
  845. 34:51जिसे कोई नहीं देख सकता। अंतरिक्ष में जब
  846. 34:53रॉकेट ऊपर उठता है तो तालियां बजती हैं।
  847. 34:56गहरे समुद्र को समझने की होड़ बेह चुपचाप
  848. 34:58चलती है। लेकिन ध्यान दीजिएगा कि 15 से 20
  849. 35:01साल बाद आपकी कार की बैटरी वहीं से आ सकती
  850. 35:04है। और अब हम आ गए हैं चाइना आज के अंत
  851. 35:08में इतिहास पत्र पर।
  852. 35:11खोलते हैं इतिहास का पन्ना। और आज इतिहास
  853. 35:13का पन्ना दरअसल खुद चीन ने खोला है। हम
  854. 35:15उसी पन्ने को आपके पास लेकर आए हैं। 19
  855. 35:17अक्टूबर को पीपल्स डेली में एक आर्टिकल
  856. 35:19छपा। उसका विषय क्या था? 1930 में मौजूंग
  857. 35:23के नेतृत्व की तुलना शी जिनपिंग से की गई।
  858. 35:26लेख का सार यह था कि लॉन्ग मार्च ये
  859. 35:28दिखाता है कि पार्टी को मजबूत नेतृत्व
  860. 35:30क्यों चाहिए। ध्यान दीजिए चीन में जब
  861. 35:33पार्टी का मुख पत्र पार्टी का पेपर इतिहास
  862. 35:36की किसी घटना का इस तरह जिक्र करता है तो
  863. 35:39वो दरअसल इतिहास नहीं पढ़ा रहा होता है।
  864. 35:41वो आज के बारे में बात कर रहा होता है। ये
  865. 35:44कहानी 1934 से शुरू होती है। पृष्ठभूमि ये
  866. 35:47थी लॉन्ग मार्च की कि चीन में गृह युद्ध
  867. 35:49चल रहा था। एक तरफ चियांग काई शेख की
  868. 35:51नेशनलिस्ट सरकार थी। दूसरी तरफ कम्युनिस्ट
  869. 35:53थे। कम्युनिस्टों ने चीन के जियांगशी
  870. 35:55प्रांत में एक अपना इलाका बनाया जिसे
  871. 35:57जियांगशी सोवियत कहा जाता था। उस वक्त
  872. 35:59चियांग ने उस गांव पर उस इलाके पर पांच
  873. 36:02बार हमला किया। चार बार कम्युनिस्ट बच गए।
  874. 36:04पांचवी बार नहीं बच सके। चियांग ने जर्म
  875. 36:07जर्मनी के सैन्य सलाहकारों की मदद ली और
  876. 36:09एक बड़ा घेरा बनाया। ब्लॉक हाउस की एक
  877. 36:11दीवार बनाई गई जो धीरे-धीरे सिकुड़ कर
  878. 36:14कम्युनिस्टों को घेरती चली गई। अक्टूबर
  879. 36:161934 आया। कम्युनिस्टों के पास दो विकल्प
  880. 36:19थे। या तो मर जाओ या भागो। उन्होंने भागना
  881. 36:21चुना। लगभग 86,000 लोग जियांगशी से निकले
  882. 36:25और जो यात्रा शुरू हुई उसे इतिहास में
  883. 36:27लॉन्ग मार्च कहा जाता है। कितनी लंबी
  884. 36:29यात्रा थी। चीन का सरकारी आंकड़ा समझिए।
  885. 36:3225,000 ली यानी करीब-करीब 9,000 कि.मी. की
  886. 36:35यात्रा। इतिहासकार संख्या पर बहस करते
  887. 36:37हैं। कुछ का कहना है कि असली दूरी कम थी।
  888. 36:396000 कि.मी. के आसपास थी। लेकिन रास्ता
  889. 36:42बड़ा विश्वसनीय था और इस वजह से ही लॉन्ग
  890. 36:44मार्च दुनिया की अनोखी घटनाओं में से है।
  891. 36:47इन यात्रियों ने 18 पर्वत श्रंखलाएं पार
  892. 36:49की जिनमें पांच पर्वत से ढकी थी। 24
  893. 36:52नदियां और उस यात्रा का सबसे बुरा सफर था
  894. 36:54सिचुआ के दलदल घास के मैदान जिन्हें
  895. 36:57ग्रासलैंड कहा जाता था। जहां ना पानी पीने
  896. 36:59लायक था ना जमीन ठोस थी। हजारों लोग उस
  897. 37:02दलदल में डूब गए। इस यात्रा में समय कितना
  898. 37:05लगा? 13 महीने। अक्टूबर 1934 से अक्टूबर
  899. 37:081935 के बीच। और वो आंकड़ा जो इस लॉन्ग
  900. 37:11मार्च में सबसे भारी पड़ता है वो यह कि जब
  901. 37:14जियांगशी से यात्रा शुरू हुई थी यानी लोग
  902. 37:17भागना शुरू हुए थे तो 86000 लोग चले थे और
  903. 37:20अंत तक पहुंचे केवल 8000 लोग यानी 90% लोग
  904. 37:24रास्ते में मर गए। अब सवाल यह उठता है कि
  905. 37:26इस लॉन्ग मार्च को जीत कैसे कहा जाता है?
  906. 37:29सैन्य पैमानों पर तो यह हार थी क्योंकि
  907. 37:31कम्युनिस्ट अपना इलाका छोड़कर भागे थे और
  908. 37:3390% लोग इस यात्रा में मारे गए। लेकिन इस
  909. 37:37लॉन्ग मार्च के जो दो नतीजे निकले वह
  910. 37:39निर्णायक साबित हुए। तो पहला नतीजा था यह
  911. 37:42कि माओ सत्ता में आए। जनवरी 2035 में
  912. 37:44मार्च के बीच में गुजो प्रांत के झनी में
  913. 37:47एक बैठक हुई पार्टी की। इसे झनी
  914. 37:49कॉन्फ्रेंस कहा जाता है। वहां
  915. 37:51कम्युनिस्टों की पिछली रणनीति की विफलता
  916. 37:53पर बहस हुई। मास्को के निर्देशों पर जो
  917. 37:55कम्युनिस्ट चल रहे थे उसकी आलोचना हुई और
  918. 37:58इस पूरी बैठक से मौजे पार्टी के नेतृत्व
  919. 38:01के केंद्र में आ गए और नेतृत्व उनके हाथ
  920. 38:03में आ गया। दूसरी बड़ी बात लॉन्ग मार्च से
  921. 38:06कहानी बनी। जो 8000 लोग बचे वह कम्युनिस्ट
  922. 38:09पार्टी की स्थाई किमदंती बन गए। उनकी
  923. 38:12सहनशक्ति के, त्याग के और अनुशासन के
  924. 38:14किस्सों से कम्युनिस्ट पार्टी बनाई गई।
  925. 38:16माओ ने इस लॉन्ग मार्च को प्रचार का
  926. 38:18अभियान कहा। क्योंकि उस यात्रा में वे 11
  927. 38:21प्रांतों से गुजरे थे। करोड़ों किसानों ने
  928. 38:23उन्हें पहली बार देखा था। मगर हम इस पूरी
  929. 38:27घटना को आज यहां क्यों लेकर आए? उसकी वजह
  930. 38:29पीपल्स डेली का वह उल्लेख है जो इस सप्ताह
  931. 38:31आया है। पीपल्स डेली ने इस हफ्ते शी
  932. 38:33जिनपिंग और मादतुंग की तुलना क्यों की?
  933. 38:36मैं यहां आपके सामने कुछ तथ्य रखता हूं
  934. 38:38जिन्हें आप खुद जोड़िए तो आपको तस्वीर
  935. 38:40बनती दिखेगी। आप तस्वीर बना लेंगे। पहला
  936. 38:42तथ्य चीन की अर्थव्यवस्था धीमी है। विकास
  937. 38:44दर कमजोर है। निवेश 7% घटा है। घरेलू मांग
  938. 38:47बढ़ नहीं रही। चीन की अर्थव्यवस्था में
  939. 38:49चुनौतियां गंभीर हैं। दूसरी बात यह कि
  940. 38:51पीएलए यानी चीन की सेना में बीते 2 साल
  941. 38:54में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को
  942. 38:56हटाया गया है। रक्षा मंत्री भी हटाए गए
  943. 38:58हैं। भ्रष्टाचार के आरोप हैं। और तीसरा
  944. 39:00चीन पर बाहरी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी
  945. 39:03टेरिफ है, यूरोपीय कोटा है, तकनीकी
  946. 39:05पाबंदियां हैं। और चौथी बात क्या? लॉन्ग
  947. 39:08मार्च की इस कहानी का मूल संदेश समझिए। जब
  948. 39:12हालात सबसे बुरे हो, 90% लोग मारे जा चुके
  949. 39:15हो, तब एकजुटता और मजबूत नेतृत्व ही देश
  950. 39:18को बचाता है। इसलिए जब आर्थिक सुस्ती,
  951. 39:21भीतरी सफाई यानी भ्रष्टाचार के खिलाफ
  952. 39:24अभियान, युवाओं में निराशा इन सबके बीच
  953. 39:26कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र लॉन्ग मार्च
  954. 39:29को याद करता है तो वो संदेश बाहर के लिए
  955. 39:32नहीं है। वो अंदर के लिए है। एक बात आप
  956. 39:34ध्यान दीजिएगा कि इतिहास का राजनीति में
  957. 39:36सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसा इसलिए
  958. 39:39क्योंकि अतीत पर कोई बहस नहीं करता बल्कि
  959. 39:41हर कोई उससे आज का सबक निकाल सकता है।
  960. 39:44भारत में भी इतिहास का राजनीति में रोज
  961. 39:47इस्तेमाल होता है। हर पक्ष अपनी स्टोरी
  962. 39:48चुनता है। कहानी चुनता है। फर्क ये है कि
  963. 39:51हमारे यहां उस पर बहस होती है। कई आवाजें
  964. 39:53होती हैं। चीन में बस एक कहानी होती है।
  965. 39:55वो एक जगह से आती है। और कोई कहानी जब
  966. 39:59बार-बार दोहराई जाए तो इतिहास नहीं रहती।
  967. 40:02वह निर्देश बन जाती है। भारत में भी कहीं
  968. 40:05ऐसा ना होने लगे इसका जतन लगातार करते
  969. 40:07रहिएगा।
  970. 40:09चाइना वाच में आज इतना ही। चाइना वाच के
  971. 40:12अब इस बुलेटिन के बाद आपसे मुलाकात होगी।
  972. 40:14मेरी नवंबर के मध्य में मैं यात्रा पर
  973. 40:16रहूंगा। तो 14 नवंबर के बाद के सप्ताह में
  974. 40:19मैं चाइना वाच का बुलेटिन लेकर फिर आपके
  975. 40:21पास आऊंगा। तब तक आप बने रहिए बोनस के
  976. 40:23साथ। जुड़े रहिए मेरे साथ Twitter पर,
  977. 40:25Instagram पर और बोनस के ऐप को डाउनलोड
  978. 40:28करिए। तमाम कार्यक्रमों से लैस बोनस के के
  979. 40:31कार्यक्रम आपके पास आते रहेंगे।

About this transcript

This page contains the full transcript of Taiwan पर चीन की नई चाल! जापान ने मिसाइलें तैनात करने की तैयारी क्यों की? EP.17 by The Bonus, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 7,794 words across 979 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.