YouTube2Text

बंजारे ने अपनी पत्नी को रखा सेठ के यहां गिरवी वापस लेने आया तो जो हुआ...! — Transcript

by Framyth Cinema · 5,576 words · 768 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:01हरिया अभी और कितनी दूर चलना है?
  2. 0:04बस सीमा आने ही वाली है। उसे पार कर लिया
  3. 0:07तो शाम ढलने से पहले नगर पहुंच जाएंगे।
  4. 0:10नगर पहुंचकर सबसे पहले क्या करोगे?
  5. 0:12सबसे पहले रात को ठहरने के लिए कोई
  6. 0:14धर्मशाला ढूंढेंगे। फिर सुबह मंडी जाऊंगा।
  7. 0:17वहां किसी अच्छे आड़तिए से बात करूंगा।
  8. 0:20लेकिन हम दोनों उस नगर के लिए बिल्कुल
  9. 0:22अनजान हैं। कोई तुम्हें जानता तक नहीं कौन
  10. 0:24भरोसा करके माल देगा। मुझे किसी से उधार
  11. 0:27मांगना ही नहीं है। हमारे पास माल खरीदने
  12. 0:30के लिए अपने पैसे हैं। व्यापारी को पैसे
  13. 0:32मिल जाएंगे तो उसे क्या फर्क पड़ेगा कि हम
  14. 0:35किस राज्य से आए हैं?
  15. 0:38इतनी सारी जमा पूंजी साथ लेकर चल रहे हैं।
  16. 0:41रास्ता भी सुनसान है। मुझे तो डर लग रहा
  17. 0:43है।
  18. 0:44तुम हर बात में अनहोनी क्यों ढूंढ लेती
  19. 0:46हो?
  20. 0:48पता नहीं मन कुछ घबरा सा आ रहा है।
  21. 0:51कुछ नहीं होगा। इतने दिन का सफर सही सलामत
  22. 0:54काट लिया है। अब मंजिल सामने है।
  23. 0:58लो गौरी अपना राज्य यहीं तक था। चलो गौरी
  24. 1:02अब बस किसी तरह नगर पहुंच जाएं। कल सुबह
  25. 1:04से व्यापार शुरू करने की सोचेंगे।
  26. 1:08राम-राम भाई। थोड़ा पानी मिलेगा क्या?
  27. 1:12हां भाई। क्यों नहीं?
  28. 1:21बहुत मेहरबानी भाई। लगता है काफी दूर से आ
  29. 1:24रहे हो? हां, अपना राज्य छोड़कर आए हैं।
  30. 1:27आगे नगर तक जाना है। अच्छा तो इस इलाके
  31. 1:30में पहली बार आए हो? हां, पहली बार। नगर
  32. 1:34अभी दूर है। और आगे का रास्ता भी काफी
  33. 1:37सुनसान पड़ता है। कोई दूसरा रास्ता है
  34. 1:40क्या? नगर जाने का रास्ता तो यही है। बस
  35. 1:43आगे इलाका थोड़ा सुनसान है। इसलिए लोग
  36. 1:46अकेले जाने के बजाय किसी के साथ हो लेते
  37. 1:48हैं। क्यों? आगे कोई खतरा है? अरे नहीं
  38. 1:52ऐसी कोई बात नहीं। सुनसान रास्ता है इसलिए
  39. 1:54कह दिया। वैसे इतना सामान लेकर नगर जा रहे
  40. 1:57हो। वहीं बसने का इरादा है क्या?
  41. 2:00नहीं। यह तो रास्ते के काम की कुछ चीजें
  42. 2:02हैं और घर का सामान है।
  43. 2:05अच्छा अच्छा।
  44. 2:11चलो भाई राम-राम। दिन रहते नगर पहुंच
  45. 2:14जाना।
  46. 2:14राम-राम।
  47. 2:19हरिया तुम्हें उसकी बातें कुछ अजीब नहीं
  48. 2:21लगी?
  49. 2:22कौन सी बात?
  50. 2:23पहले पूछा कहां से आए हो? फिर पूछा पहली
  51. 2:26बार आए हो। और उसकी नजर बार-बार हमारे
  52. 2:30सामान पर जा रही थी।
  53. 2:31राहगीर है गौरी। रास्ते में लोग इतना तो
  54. 2:33पूछ ही लेते हैं।
  55. 2:34हो सकता है लेकिन मुझे वो आदमी ठीक नहीं
  56. 2:37लगा। तुम पहले से डरी हुई हो इसलिए हर
  57. 2:40किसी पर शक हो रहा है। चलो हमें शाम से
  58. 2:43पहले नगर पहुंचना है।
  59. 2:49क्या खबर है? अभी-अभी एक बंजारा अपनी
  60. 2:52पत्नी के साथ सीमा पार करके आया है। दोनों
  61. 2:55नगर की तरफ जा रहे हैं।
  62. 2:58अकेले हैं?
  63. 2:59हां। दोनों के अलावा कोई नहीं है। साथ में
  64. 3:02एक बैल है। उस पर कई गठरियां और एक लकड़ी
  65. 3:06की पेटी बंधी है।
  66. 3:08पेटी में क्या है? देखा तो नहीं लेकिन
  67. 3:11बंजारा व्यापार करने नगर जा रहा है। खाली
  68. 3:14हाथ तो आया नहीं होगा।
  69. 3:16उन्हें इस इलाके के बारे में कुछ पता है?
  70. 3:18कुछ भी नहीं। पहली बार इस राज्य में आए
  71. 3:20हैं।
  72. 3:24किस रास्ते से आ रहे हैं?
  73. 3:25सीधे पुराने ढलान वाले रास्ते से। थोड़ी
  74. 3:28देर में वहां पहुंच जाएंगे।
  75. 3:30तो फिर यहीं बैठे क्या कर रहे हो? चलो।
  76. 3:37हरिया थोड़ा धीरे चलो। मुझसे अब तेज नहीं
  77. 3:40चला जा रहा।
  78. 3:41बस ये ढलान पार कर लें। आगे कहीं छांव देख
  79. 3:44कर रुक जाएंगे।
  80. 3:46वो आदमी भेदिया था ना। मुझे उसकी बातें
  81. 3:50तभी ठीक नहीं लगी थी।
  82. 4:00हरिया यहां कोई है?
  83. 4:10तू इनके साथ है। मेरा काम ही रास्ते से
  84. 4:13गुजरने वालों की खबर देना है। मैंने तुझे
  85. 4:17पानी पिलाया था और तूने हमारे साथ यह
  86. 4:19किया।
  87. 4:20पानी मांगा था तुमने दे दिया। उसके लिए
  88. 4:23शुक्रिया। लेकिन काम तो मुझे अपना ही करना
  89. 4:26है। बहुत बातें हो गई। अब जो कुछ साथ लाए
  90. 4:30हो चुपचाप हमारे हवाले कर दो।
  91. 4:33सरदार हम कोई अमीर व्यापारी नहीं है। अपना
  92. 4:35घर छोड़कर कमाने के लिए नगर जा रहे हैं।
  93. 4:38अमीर हो या गरीब इससे हमें कोई मतलब नहीं।
  94. 4:42इसका फैसला सामान देखकर हो जाएगा। देखो
  95. 4:45क्या-क्या है।
  96. 4:47सरदार, यहां एक पेटी है। खोल इसे।
  97. 4:56सरदार पैसे हैं।
  98. 4:57सरदार
  99. 4:59यही हमारी पूरी जमा पूंजी है। बरसों की
  100. 5:01मेहनत से जोड़ी है। सब ले गए तो परदेश में
  101. 5:04हम बिल्कुल खाली हाथ रह जाएंगे।
  102. 5:08सब मत ले जाओ। कुछ हमारे लिए भी छोड़ दो।
  103. 5:12हम यहां हिस्सा बांटने नहीं आए हैं।
  104. 5:17[नाक से की जाने वाली आवाज़][कराहने की आवाज़]
  105. 5:18रुको। बैल को कहां ले जा रहे हो? सरदार
  106. 5:22पैसे और सामान तो तुमने ले ही लिया। कम से
  107. 5:25कम बैल छोड़ दो। आगे का सफर कैसे तय
  108. 5:28करेंगे?
  109. 5:30जब सब कुछ ले रहे हैं तो बैल क्यों
  110. 5:32छोड़ें? इसका भी अच्छा दाम मिल जाएगा।
  111. 5:35सरदार, इतनी दूर परदेश में हम बिल्कुल
  112. 5:38बेसहारा हो जाएंगे।
  113. 5:40बैल भी साथ ले चलो।
  114. 5:56मैं कुछ नहीं कर सका गौरी सब कुछ मेरी
  115. 5:59आंखों के सामने ले गए और मैं बस खड़ा
  116. 6:01देखता रहा।
  117. 6:03तुम क्या करते? पांच हथियारबंद आदमी थे।
  118. 6:07उनसे लड़ते तो पैसे भी जाते और शायद
  119. 6:10तुम्हारी जान भी।
  120. 6:133 साल लगे थे यह पैसे जोड़ने में। बैल भी
  121. 6:16गया, सब कुछ चला गया।
  122. 6:18पैसे फिर से कमाए जा सकते हैं हरिया।
  123. 6:20अच्छा हुआ हम दोनों सुरक्षित हैं।
  124. 6:22अब क्या करें गौरी? वापस लौट जाएं।
  125. 6:26वापस जाकर भी क्या मिलेगा हरिया? जो कुछ
  126. 6:28था सब तो लूट गया।
  127. 6:31नगर अब ज्यादा दूर नहीं होगा। वहां
  128. 6:34पहुंचेंगे तो कम से कम रहने या काम का कोई
  129. 6:36रास्ता तो मिलेगा।
  130. 6:40ठीक कह रही हो। अब पीछे लौटने से कुछ नहीं
  131. 6:42होगा।
  132. 6:44चलो अंधेरा होने से पहले नगर पहुंचने की
  133. 6:47कोशिश करते हैं।
  134. 7:03क्या सोच रहे हो?
  135. 7:05यही कि नगर पहुंचकर करेंगे क्या? हम वहां
  136. 7:08किसी को जानते तक नहीं। व्यापार करने के
  137. 7:11लिए पैसा चाहिए और हमारे पास अब कुछ भी
  138. 7:14नहीं है।
  139. 7:15पहले नगर तक पहुंचते हैं। कोई ना कोई
  140. 7:18रास्ता जरूर निकलेगा।
  141. 7:20अनजान जगह में बिना पैसे के आदमी ज्यादा
  142. 7:23दिन नहीं टिक सकता। गौरी खाने से लेकर
  143. 7:26रहने तक हर चीज के लिए पैसा चाहिए।
  144. 7:30हरिया नगर तो आ गया है।
  145. 7:32हां नगर तो पहुंच गए लेकिन अब व्यापार
  146. 7:35शुरू कैसे करेंगे? पैसा तो सब चला गया।
  147. 7:39क्या हुआ?
  148. 7:40वहां देखो एक साधु बैठे हैं। हम इस नगर
  149. 7:43में किसी को नहीं जानते। शायद यह यहां के
  150. 7:46लोगों के बारे में कुछ जानते हो। क्यों ना
  151. 7:48इन्हें अपनी परेशानी बताऊं। हो सकता है
  152. 7:51कोई ऐसा आदमी बता दें जो मेरी मदद कर सके।
  153. 7:54एक बार बात कर लेने में क्या नुकसान है?
  154. 8:06प्रणाम महाराज। खुश रहो। तुम दोनों बाहर
  155. 8:10के लगते हो। कोई परेशानी है क्या?
  156. 8:15महाराज हम दूसरे राज्य से आए हैं। इस नगर
  157. 8:18में व्यापार शुरू करने का इरादा था। लेकिन
  158. 8:20नगर पहुंचने से पहले रास्ते में डाकुओं ने
  159. 8:23हमें घेर लिया। जमा पूंजी, सामान यहां तक
  160. 8:26कि बैल भी ले गए।
  161. 8:29तो अब तुम्हारे पास क्या बचा है?
  162. 8:33कुछ भी नहीं महाराज। इसी बात की चिंता है।
  163. 8:36व्यापार करना जानता हूं। मेहनत भी कर सकता
  164. 8:38हूं। लेकिन व्यापार शुरू करने के लिए
  165. 8:40थोड़ी पूंजी चाहिए। तुम मुझसे कैसी सहायता
  166. 8:43चाहते हो? महाराज
  167. 8:46इस नगर में हमारा कोई जानने वाला नहीं है।
  168. 8:49कोई हमें यूं ही पैसे क्यों देगा? महाराज
  169. 8:53अगर आपके परिचय में कोई ऐसा सेठ हो जो
  170. 8:56मुझे व्यापार के लिए कुछ धन दे सके तो
  171. 8:58गौरी की सहमति से कर्ज चुकाने तक वह उसके
  172. 9:01यहां रह सकती है। मैं जल्द से जल्द
  173. 9:03व्यापार करके उसका पूरा पैसा ब्याज समेत
  174. 9:06लौटा दूंगा और अपनी पत्नी को वापस ले
  175. 9:09आऊंगा।
  176. 9:10और तुम्हारी क्या इच्छा है बेटी?
  177. 9:13अगर इससे हम दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो
  178. 9:15सकते हैं और सेठ भरोसे का आदमी है तो मुझे
  179. 9:18अपने पति पर विश्वास है।
  180. 9:21नगर में एक सेठ है जिसे मैं जानता हूं।
  181. 9:24धनवान है और मेरे परिचय का भी है। क्या वह
  182. 9:27मेरी मदद करेगा महाराज?
  183. 9:30मैं तुम्हें उसके पास भेज देता हूं। जाकर
  184. 9:33मेरी बात कहना और अपनी पूरी परिस्थिति उसे
  185. 9:36बता देना। आपकी बहुत कृपा होगी महाराज।
  186. 9:48प्रणाम सेठ जी।
  187. 9:50प्रणाम। कहो भाई क्या काम है?
  188. 9:52सेठ जी हमें नगर के बाहर रहने वाले साधु
  189. 9:55महाराज ने आपके पास भेजा है। अच्छा महाराज
  190. 9:59ने भेजा है। बताओ क्या परेशानी है? सेठ जी
  191. 10:02मैं दूसरे राज्य से यहां व्यापार करने आया
  192. 10:04था। लेकिन रास्ते में डाकुओं ने हमारा
  193. 10:05सारा धन और सामान लूट लिया। तो तुम मुझसे
  194. 10:08क्या चाहते हो?
  195. 10:09सेठ जी मुझे कुछ धन की आवश्यकता है। क्या
  196. 10:12आप मेरी मदद कर सकते हैं?
  197. 10:14पैसे तो मिल जाएंगे लेकिन बदले में गिरवी
  198. 10:16क्या है? सेठ जी अगर आप मेरी मदद कर दें
  199. 10:20तो गौरी अपनी इच्छा से कुछ समय आपके यहां
  200. 10:22रह सकती है। मैं जल्द से जल्द व्यापार
  201. 10:24करके आपकी पूरी रकम लौटा दूंगा और गौरी को
  202. 10:26अपने साथ ले जाऊंगा। तो तुम चाहते हो कि
  203. 10:29रकम लौटाने तक गौरी अपनी सहमति से मेरे
  204. 10:32यहां रहे। जी सेठ जी गौरी अपनी सहमति से
  205. 10:35कुछ समय आपके यहां रहेगी। मैं जल्द से
  206. 10:38जल्द व्यापार करके आपकी पूरी रकम ब्याज
  207. 10:40समेत लौटा दूंगा और गौरी को अपने साथ ले
  208. 10:42जाऊंगा।
  209. 10:44और तुम क्या तुम इसके लिए तैयार हो?
  210. 10:47जी सेठ जी अगर इससे हमारा व्यापार दोबारा
  211. 10:49शुरू हो सकता है तो मैं हरिया के लौटने तक
  212. 10:52यहां रहने को तैयार हूं।
  213. 10:54ठीक है मैं तुम्हें पैसे देने के लिए
  214. 10:56तैयार हूं। लेकिन याद रखना जब तक मेरा
  215. 10:58पूरा पैसा ब्याज समेत वापस नहीं मिल जाता
  216. 11:01तुम्हारी पत्नी यहीं रहेगी।
  217. 11:04आप चिंता मत कीजिए सेठ जी। मैं पूरी मेहनत
  218. 11:07करूंगा और जल्द से जल्द आपका सारा कर्ज
  219. 11:10चुका दूंगा।
  220. 11:13आपने बड़ी मदद की सेठ जी। मैं आपका यह
  221. 11:16एहसान कभी नहीं भूलूंगा।
  222. 11:20अब तुम चिंता मत करना। जाकर अपना काम शुरू
  223. 11:24करो।
  224. 11:24तुम्हें यहां छोड़कर जाने का मन नहीं कर
  225. 11:26रहा गौरी। लेकिन दूसरा कोई रास्ता भी नहीं
  226. 11:28है।
  227. 11:29हमने इतने दिन की मुश्किलें साथ झेली हैं।
  228. 11:31बस थोड़े दिन और सही। तुम व्यापार पर
  229. 11:33ध्यान देना।
  230. 11:34मैं वादा करता हूं गौरी जितनी जल्दी हो
  231. 11:36सके पैसे कमा कर लौटूंगा और तुम्हें यहां
  232. 11:38से ले जाऊंगा।
  233. 11:47राम राम काका। प्याज बेचोगे? बेचना तो है
  234. 11:51बेटा पर खरीदार मिले तब ना। मंडी में कोई
  235. 11:55ठीक भाव नहीं दे रहा। मंडी में क्या भाव
  236. 11:58चल रहा है? 2 पैसे शेर। वो भी पूरा दिन
  237. 12:01बैठे रहो तब। मैं 3 पैसे शेर दूंगा और अभी
  238. 12:05दूंगा। तीन पैसे हां लेकिन एक बात है
  239. 12:09जितना माल है सब मुझे देना होगा ले जाओ
  240. 12:13भाई कम से कम ओनेपौने में तो नहीं जाएगा
  241. 12:23भगवान भला करे तुम्हारा
  242. 12:27हरिया भाई इतना सारा प्याज खरीद तो लिया
  243. 12:30अब बेचोगे कहां यहां नहीं बेचूंगा पहाड़
  244. 12:33के उस पार वाले नगर में ले जाऊंगा वहां
  245. 12:35वहां क्यों? क्योंकि वहां प्याज कम मिलता
  246. 12:38है। जहां चीज कम हो वहीं उसका दाम अच्छा
  247. 12:40मिलता है। तुम्हें व्यापार की अच्छी समझ
  248. 12:42है। रास्तों पे घूम-घूम कर यही सीखा है।
  249. 12:45किस जगह क्या बिकेगा?
  250. 12:47अरे प्याज इतने दिनों बाद दिखा है। क्या
  251. 12:51भाव है?
  252. 12:528 पैसे शेर। 8 पैसे बहुत ज्यादा है। भाई
  253. 12:57यह माल दूर से आया है। रास्ते का खर्चा,
  254. 13:00गाड़ी का भाड़ा, बैलों का चारा सब लगाकर
  255. 13:02यहां पहुंचा है। और अगर बाजार में कहीं और
  256. 13:05मिल रहा हो तो बता दो। अच्छा दो शेर तौल
  257. 13:08दो।
  258. 13:08मेरे लिए भी एक शेर।
  259. 13:21कितना बना हरिया भाई जितना लगाया था उससे
  260. 13:25अच्छा बच गया पहली खेप में ही इतना हां
  261. 13:28अगर यही चाल रही तो काम जल्दी बढ़ जाएगा
  262. 13:30सो जाओ हरिया भाई सुबह फिर खेत जाना है कल
  263. 13:33खेत नहीं जाएंगे क्यों यह सेठ की रकम है
  264. 13:37मूल भी और ब्याज भी तो
  265. 13:40कल मैं नगर लौटूंगा। अभी काम तो अच्छा चल
  266. 13:44रहा है। काम फिर शुरू हो जाएगा। पर जिसे
  267. 13:47वहां छोड़कर आया हूं उसे अब और इंतजार
  268. 13:49नहीं करवाऊंगा।
  269. 13:52किसकी बात कर रहे हो हरिया भाई? अपनी
  270. 13:55पत्नी गौरी की। वो उसी नगर में एक सेठ के
  271. 13:57यहां है। लेकिन तुम्हारी पत्नी सेठ के
  272. 14:00यहां क्या कर रही है?
  273. 14:00भोला जब मैं अपनी पत्नी के साथ इस राज्य
  274. 14:03में आया था तब रास्ते में डाकुओं ने हमारा
  275. 14:06सारा धन और सामान लूट लिया था। हमारे पास
  276. 14:08व्यापार शुरू करने के लिए कुछ भी नहीं बचा
  277. 14:10था। फिर तुमने क्या किया? हम किसी तरह नगर
  278. 14:14पहुंचे। वहां एक साधु महाराज मिले।
  279. 14:17उन्होंने हमें एक सेठ के पास भेज दिया।
  280. 14:22सेठ ने मुझे व्यापार के लिए पैसे दे दिए।
  281. 14:25बदले में तय हुआ कि रकम लौटाने तक गौरी
  282. 14:27अपनी सहमति से उसके यहां रहेगी।
  283. 14:31तो इतने दिनों से तुम्हारी पत्नी वहीं है।
  284. 14:33हां भोला। मैंने उससे वादा किया था। कि
  285. 14:37जल्द से जल्द पैसे कमाकर उसे लेने आऊंगा।
  286. 14:41अब मेरे पास सेठ की पूरी रकम है ब्याज
  287. 14:44समेत। कल सबसे पहले उसका पैसा लौटाऊंगा और
  288. 14:48गौरी को वापस ले आऊंगा। तो फिर तुम्हें
  289. 14:51बिल्कुल देर नहीं करनी चाहिए। यहां के
  290. 14:53व्यापार की चिंता मत करो। मैं सब संभाल
  291. 14:55लूंगा। धन्यवाद भोला। गौरी को लेकर
  292. 14:58लौटूंगा। फिर हम दोनों मिलकर व्यापार आगे
  293. 15:00बढ़ाएंगे।
  294. 15:04[गहरी सांस लेने की आवाज़]
  295. 15:07प्रणाम सेठ जी। अरे तुम व्यापार कैसा चल
  296. 15:10रहा है? आपकी कृपा से व्यापार अच्छा चल
  297. 15:13रहा है। सेठ जी। इस बार आपकी पूरी रकम
  298. 15:15लेकर आया हूं। आप अपना हिसाब कर लीजिए।
  299. 15:18जितना पैसा लिया था उसका पूरा ब्याज भी
  300. 15:21लेकर आया हूं। अब मैं गौरी को अपने साथ ले
  301. 15:23जाना चाहता हूं। वो कहां है सेठ जी?
  302. 15:27भाई तुम्हें एक बहुत दुखद बात बतानी है।
  303. 15:30क्या हुआ सेठ जी? गौरी ठीक तो है? आज से
  304. 15:33करीब दो महीने पहले तुम्हारी पत्नी अचानक
  305. 15:35बीमार पड़ गई थी।
  306. 15:37बीमार फिर क्या हुआ? मैंने उसका बहुत इलाज
  307. 15:40करवाया। नगर के अच्छे से अच्छे वैद्यों को
  308. 15:43बुलाया। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती
  309. 15:45गई। अब कैसी है वो? मुझे उसके पास ले
  310. 15:49चलिए।
  311. 15:50मुझे अफसोस है भाई। तुम्हारी पत्नी अब इस
  312. 15:53दुनिया में नहीं रही।
  313. 15:54क्या?
  314. 15:57नहीं सेठ जी। ऐसा कैसे हो सकता है? मैं तो
  315. 16:00उसे लेने आया था। मैंने उसे बचाने की पूरी
  316. 16:03कोशिश की भाई लेकिन किस्मत के आगे किसी की
  317. 16:06नहीं चलती।
  318. 16:06सेठ जी मैंने उससे वादा किया था कि जल्दी
  319. 16:10लौट कर उसे अपने साथ ले जाऊंगा। लेकिन
  320. 16:13मुझे क्या पता था कि दोबारा उसे देख भी
  321. 16:15नहीं पाऊंगा। जो होना था वो तो हो गया सेठ
  322. 16:18जी। अब मैं कुछ बदल भी नहीं सकता। लेकिन
  323. 16:21आपका पैसा लौटाना मेरी जिम्मेदारी है। आप
  324. 16:23अपना हिसाब कर लीजिए और पूरी रकम ब्याज
  325. 16:25समेत रख लीजिए।
  326. 16:27नहीं भाई अब मैं तुमसे यह पैसा नहीं ले
  327. 16:29सकता।
  328. 16:30क्यों सेठ जी? तुम अपनी पत्नी को मेरे
  329. 16:32भरोसे छोड़कर गए थे, लेकिन मैं उसे
  330. 16:34सुरक्षित तुम्हारे पास नहीं लौटा सका।
  331. 16:37लेकिन इसमें आपकी क्या गलती है सेठ जी?
  332. 16:40आपने मेरी जरूरत के समय मदद की थी। आपका
  333. 16:44पैसा लौटाना तो मेरा फर्ज है।
  334. 16:47नहीं भाई मैंने जो फैसला कर लिया सो कर
  335. 16:50लिया। तुम अपना पैसा वापस ले जाओ।
  336. 16:54सेठ जी मेरी बात समझिए। मैं नहीं चाहता कि
  337. 16:57आपका पैसा मेरे ऊपर बाकी रहे। कम से कम
  338. 16:59मुझे अपना वादा तो पूरा करने दीजिए।
  339. 17:01मैंने कह दिया ना मुझे अब तुमसे कुछ नहीं
  340. 17:03चाहिए।
  341. 17:06ठीक है सेठ जी जैसी आपकी इच्छा।
  342. 17:21अरे हरिया तुम कब लौटे? लगता है तुम्हारा
  343. 17:25व्यापार अच्छा चल रहा है।
  344. 17:27जी महाराज आपके आशीर्वाद से व्यापार बहुत
  345. 17:30अच्छा हुआ। तो फिर इतने परेशान क्यों
  346. 17:33दिखाई दे रहे हो? गौरी को साथ नहीं लाए।
  347. 17:36महाराज गौरी अब इस दुनिया में नहीं रही।
  348. 17:39क्या कह रहे हो हरिया? आखिर हुआ महाराज?
  349. 17:42आज जब मैं सेठ के पास पहुंचा तो उसने
  350. 17:45बताया कि 2 महीने पहले गौरी अचानक बीमार
  351. 17:47पड़ गई थी। उसने वैद्य से इलाज भी करवाया
  352. 17:50लेकिन गौरी बच नहीं सकी। और जो धन तुमने
  353. 17:52सेठ से लिया था मैं पूरी रकम ब्याज समेत
  354. 17:55लेकर गया था। लेकिन सेठ जी ने पैसे लेने
  355. 17:57से मना कर दिया। पैसे लेने से मना कर
  356. 17:59दिया। उसने ऐसा क्यों किया? कहने लगे कि
  357. 18:03जब वह मेरी पत्नी को सुरक्षित वापस नहीं
  358. 18:05लौटा सके तो मुझसे पैसे लेने का भी उन्हें
  359. 18:08कोई अधिकार नहीं है। हरिया, मैं उस सेठ को
  360. 18:11कई वर्षों से जानता हूं। वह व्यापार के
  361. 18:13मामले में एक-एक पैसे का हिसाब रखता है।
  362. 18:16इतनी बड़ी रकम ब्याज समेत छोड़ देना यह
  363. 18:18बात कुछ समझ नहीं आ रही।
  364. 18:20लेकिन महाराज सेठ जी ने तो कहा कि
  365. 18:23उन्होंने गौरी का पूरा इलाज करवाया था।
  366. 18:25अच्छा एक बात बताओ क्या तुमने उस वैद्य से
  367. 18:27बात की थी जिसने गौरी का इलाज किया था?
  368. 18:30नहीं महाराज।
  369. 18:32क्या किसी दूसरे व्यक्ति ने तुम्हें उसकी
  370. 18:34मृत्यु के बारे में बताया? नहीं। मुझे तो
  371. 18:37सारी बात सेठ जी ने ही बताई थी। तो तुमने
  372. 18:40बिना किसी से पूछताछ किए सेठ की बात मान
  373. 18:43ली। महाराज उस समय मुझे कुछ समझ ही नहीं
  374. 18:46आया। मैं तो यही सोच कर गया था कि आज गौरी
  375. 18:48को अपने साथ ले आऊंगा। हरिया मुझे संदेह
  376. 18:52है कि सेठ ने तुम्हारे साथ धोखा किया है।
  377. 18:55धोखा लेकिन महाराज सेठ मुझसे झूठ क्यों
  378. 18:59बोलेगा?
  379. 18:59यही तो समझने की बात है। उसने तुमसे पैसे
  380. 19:02भी नहीं लिए और तुम्हें अपनी पत्नी से
  381. 19:04मिलने भी नहीं दिया। मेरा विश्वास है कि
  382. 19:06गौरी जीवित है और सेठ ने उसे अपनी हवेली
  383. 19:08में छिपा कर रखा है।
  384. 19:10क्या सचमुच महाराज? तो फिर मैं अभी सेठ की
  385. 19:13हवेली जाता हूं। रुको हरिया। जल्दबाजी में
  386. 19:16कोई कदम मत उठाना।
  387. 19:19तो फिर मैं क्या करूं महाराज? अगर गौरी
  388. 19:22जीवित है तो उसे वापस कैसे लाऊं? तुम कल
  389. 19:24सुबह राजा के दरबार में जाना और उन्हें
  390. 19:27अपनी पूरी समस्या बताना। लेकिन महाराज मैं
  391. 19:31तो इस राज्य में परदेसी हूं। क्या राजा
  392. 19:33मेरी बात सुनेंगे? क्यों नहीं सुनेंगे? इस
  393. 19:36राज्य का राजा न्यायप्रिय है। तुम उसके
  394. 19:39सामने अपनी बात रखना और सेठ को दरबार में
  395. 19:42बुलाने की प्रार्थना करना। सेठ से पूछताछ
  396. 19:46होगी तभी सच्चाई सामने आएगी।
  397. 19:49और अगर सेठ वहां भी यही कहे कि गौरी अब
  398. 19:52जीवित नहीं है तुम उसकी चिंता मत करो।
  399. 19:55राजा के सामने उसे अपनी बात साबित करनी
  400. 19:58होगी। और याद रखो सेठ के पास तुम्हें
  401. 20:01मैंने ही भेजा था। इसलिए तुम्हारी सहायता
  402. 20:04करना मेरी भी जिम्मेदारी है। ठीक है
  403. 20:07महाराज। मैं कल सुबह ही राजा के दरबार में
  404. 20:11जाऊंगा। जाओ बेटा। अब इस मामले का फैसला
  405. 20:14राजा के दरबार में ही होगा।
  406. 20:17कौन हो तुम और क्या परेशानी लेकर आए हो?
  407. 20:20महाराज मेरा नाम हरिया है। मैं दूसरे
  408. 20:22राज्य से यहां व्यापार करने आया था। मुझे
  409. 20:24आपके दरबार से न्याय चाहिए।
  410. 20:27बताओ तुम्हारे साथ क्या हुआ है?
  411. 20:31महाराज रास्ते में डाकुओं ने हमारा सारा
  412. 20:34धन और सामान लूट लिया था। तब इस नगर के एक
  413. 20:38साधु महाराज ने मुझे एक सेठ के पास भेजा।
  414. 20:41सेठ ने मुझे व्यापार के लिए कुछ धन दिया
  415. 20:44था। हम बदले में तय हुआ कि पूरी रकम
  416. 20:46लौटाने तक मेरी पत्नी गौरी अपनी सहमति से
  417. 20:49उसके यहां रहेगी। फिर क्या हुआ? महाराज
  418. 20:52मैंने व्यापार करके पूरा धन कमा लिया। जब
  419. 20:55रकम ब्याज समेत लौटाने गया तो सेठ ने
  420. 20:58बताया कि मेरी पत्नी की बीमारी के कारण
  421. 21:00मृत्यु हो गई है। लेकिन साधु महाराज का
  422. 21:03कहना है कि सेठ ने मेरे साथ धोखा किया है
  423. 21:06और मेरी पत्नी अभी जीवित है। तो तुम हमसे
  424. 21:10क्या चाहते हो?
  425. 21:11महाराज मेरी आपसे विनती है कि इस मामले की
  426. 21:14जांच करवाइए। अगर मेरी पत्नी जीवित है तो
  427. 21:18कृपया उसे ढूंढकर मेरे पास वापस आने में
  428. 21:20सहायता कीजिए।
  429. 21:22जाओ
  430. 21:23उस सेठ को तुरंत हमारे दरबार में बुलाकर
  431. 21:26लाओ।
  432. 21:29प्रणाम महाराज।
  433. 21:32आपने मुझे याद किया?
  434. 21:35सेठ हरिया का कहना है कि तुमने उसे
  435. 21:38व्यापार के लिए धन दिया था और रकम लौटाने
  436. 21:41तक गौरी तुम्हारे यहां यहां रहने वाली थी।
  437. 21:43क्या यह बात सच है?
  438. 21:44जी महाराज यह बात बिल्कुल सच है। तो फिर
  439. 21:48अब जब यह तुम्हारी पूरी रकम लौटाने आया है
  440. 21:52तो इसकी पत्नी इसके साथ क्यों नहीं है?
  441. 21:56महाराज, मैं इसे पहले ही सारी बात बता
  442. 21:58चुका हूं। लगभग 2 महीने पहले इसकी पत्नी
  443. 22:02अचानक बीमार पड़ गई थी। मैंने उसके इलाज
  444. 22:06में कोई कमी नहीं छोड़ी। अच्छे वैद्य को
  445. 22:09भी बुलाया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद
  446. 22:12उसे बचाया नहीं जा सका। अब आप ही बताइए
  447. 22:16महाराज जिसका निधन हो चुका है उसे मैं
  448. 22:18वापस कहां से लाऊं? तुम्हारी बात की
  449. 22:20पुष्टि कौन कर सकता है? क्या तुम्हारे पास
  450. 22:22कोई गवाह है? जी महाराज मेरे पास गवाह भी
  451. 22:24हैं? कौन-कौन?
  452. 22:27जिस वैद्य ने इसकी पत्नी का इलाज किया था,
  453. 22:29वह पूरी बात बता सकता है। इसके अलावा चार
  454. 22:31व्यक्ति और हैं जो उसके अंतिम संस्कार में
  455. 22:34शामिल हुए थे। क्या वे सभी दरबार में आकर
  456. 22:37गवाही देने को तैयार हैं? बिल्कुल महाराज
  457. 22:40आप जब चाहे उन्हें बुला सकते हैं। वे मेरी
  458. 22:42पूरी बात की पुष्टि कर देंगे। हरिया
  459. 22:46सेठ का कहना है कि उसने तुम्हारी पत्नी का
  460. 22:49इलाज करवाया था और उसके पास इस बात के
  461. 22:52गवाह भी हैं।
  462. 22:56लेकिन महाराज मैंने अपनी पत्नी के बारे
  463. 22:59में केवल सेठ से ही सुना है। मुझे नहीं
  464. 23:01पता कि सच क्या है। सेठ स्वयं अपनी बात की
  465. 23:05पुष्टि के लिए गवाह पेश करने को तैयार है।
  466. 23:08ऐसे में हम केवल तुम्हारे संदेह के आधार
  467. 23:11पर उसे दोषी नहीं ठहरा सकते।
  468. 23:14महाराज
  469. 23:16एक बार उन लोगों को बुलाकर पूछताछ तो कर
  470. 23:19लीजिए। शायद सच्चाई का पता चल जाए। हरिया
  471. 23:25तुम्हारा दुख हम समझते हैं। लेकिन अभी
  472. 23:28हमारे सामने ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे
  473. 23:31सेठ की बात झूठी साबित हो। यदि तुम्हारी
  474. 23:34पत्नी जीवित होती और सेठ उसे अपने पास रखे
  475. 23:37होता तो हम अवश्य तुम्हारी सहायता करते।
  476. 23:40लेकिन फिलहाल तुम्हारी बात के आधार पर कोई
  477. 23:42आदेश देना उचित नहीं होगा। तो महाराज अब
  478. 23:45मैं क्या करूं? हम इस समय तुम्हारी कोई
  479. 23:47सहायता नहीं कर सकते। तुम जा सकते हो।
  480. 23:51जैसी आपकी आज्ञा महाराज
  481. 24:03आओ हरिया। राजा के दरबार में क्या हुआ?
  482. 24:07तुम्हारी पत्नी के बारे में कुछ पता चला?
  483. 24:09नहीं महाराज राजा ने भी मेरी सहायता नहीं
  484. 24:11की। क्यों? राजा ने क्या कहा? महाराज राजा
  485. 24:14ने सेठ को दरबार में बुलाया था। लेकिन सेठ
  486. 24:17ने वहां भी वही बात कही कि गौरी की 2
  487. 24:19महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। फिर राजा
  488. 24:21ने उससे कोई प्रमाण नहीं मांगा। मांगा था
  489. 24:24महाराज। सेठ ने कहा कि जिस वैद्य ने गौरी
  490. 24:27का इलाज किया था, वह गवाही दे सकता है।
  491. 24:29उसने चार और लोगों का नाम भी बताया जो
  492. 24:31उसके अनुसार गौरी के अंतिम संस्कार में
  493. 24:32शामिल हुए थे। तो क्या राजा ने उन लोगों
  494. 24:36को दरबार में बुलाया? नहीं महाराज सेठ ने
  495. 24:39इतने विश्वास के साथ अपनी बात कही कि राजा
  496. 24:42ने उसकी बात मान ली। मैंने राजा से बहुत
  497. 24:45विनती की। लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक
  498. 24:48सेठ के विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं मिलता वे
  499. 24:51मेरी सहायता नहीं कर सकते। बिना गवाहों से
  500. 24:55पूछताछ किए राजा ने फैसला सुना दिया। जी
  501. 24:58महाराज।
  502. 25:00मुझे राजा से ऐसी उम्मीद नहीं थी। न्याय
  503. 25:03करने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना
  504. 25:05जरूरी है। केवल सेठ के कहने से उसकी बात
  505. 25:08सच नहीं हो जाती। अब मैं क्या करूं
  506. 25:11महाराज? राजा ने भी मुझे वापस भेज दिया।
  507. 25:13अब मेरी सहायता कौन करेगा?
  508. 25:15हरिया अभी उम्मीद मत छोड़ो। तुम एक बार
  509. 25:18फिर राजा के दरबार में जाओ। लेकिन महाराज
  510. 25:21राजा तो पहले ही अपना फैसला सुना चुके
  511. 25:23हैं। अब दोबारा जाने से क्या होगा?
  512. 25:25इस बार तुम राजा से केवल एक प्रार्थना
  513. 25:27करना।
  514. 25:28कैसी प्रार्थना महाराज?
  515. 25:30राजा से कहना कि वे केवल 2 घंटे के लिए
  516. 25:33मुझे अपनी राजगद्दी पर बैठकर इस मामले की
  517. 25:35सुनवाई करने की अनुमति दे दें। महाराज
  518. 25:37क्या राजा इसके लिए तैयार हो जाएंगे? यह
  519. 25:40तो उनके सामने बात रखने पर ही पता चलेगा।
  520. 25:43अगर राजा अनुमति दे दें तो मैं स्वेठ और
  521. 25:45उसके गवाहों से पूछताछ करूंगा। फिर
  522. 25:47देखेंगे कि उसकी बातों में कितनी सच्चाई
  523. 25:49है।
  524. 25:50ठीक है महाराज। मैं अभी राजा के पास जाता
  525. 25:52हूं।
  526. 25:53जाओ बेटा। राजा जो भी जवाब दें मुझे आकर
  527. 25:56बताना।
  528. 26:01प्रणाम महाराज।
  529. 26:03अरे तुम फिर आ गए। अब क्या बात है?
  530. 26:06महाराज मैं एक बार फिर आपसे सहायता मांगने
  531. 26:09आया हूं।
  532. 26:10हम तुम्हें अपना फैसला पहले ही बता चुके
  533. 26:12हैं। अब और क्या चाहते हो?
  534. 26:14महाराज मैं आपके दरबार से निकल कर उन्हीं
  535. 26:16महात्मा के पास गया था जिन्होंने मुझे सेठ
  536. 26:18के पास भेजा था।
  537. 26:20तो उन्होंने क्या कहा?
  538. 26:22महाराज उन्होंने आपसे एक प्रार्थना की है।
  539. 26:25कैसी प्रार्थना?
  540. 26:27महाराज
  541. 26:28महात्मा जी चाहते हैं कि आप केवल 2 घंटे
  542. 26:31के लिए उन्हें अपनी राजगद्दी पर बैठकर
  543. 26:34मेरे मामले की सुनवाई करने की अनुमति दे
  544. 26:36दें। 2 घंटे के लिए हमारी राजगद्दी आखिर
  545. 26:40वे ऐसा क्यों चाहते हैं?
  546. 26:41महाराज, उनका कहना है कि वे स्वयं सेठ और
  547. 26:44उसके गवाहों से पूछताछ करके सच्चाई सामने
  548. 26:46लाना चाहते हैं।
  549. 26:47क्या तुम्हें विश्वास है कि वे तुम्हारी
  550. 26:49समस्या का समाधान कर सकते हैं?
  551. 26:51जी महाराज। अब मुझे उन्हीं से उम्मीद है।
  552. 26:55ठीक है। यदि महात्मा तुम्हारे मामले की
  553. 26:58दोबारा सुनवाई करना चाहते हैं तो हमें कोई
  554. 27:00आपत्ति नहीं है।
  555. 27:02बहुत-बहुत धन्यवाद महाराज।
  556. 27:05हम उन्हें 2 घंटे के लिए अपनी राजगद्दी पर
  557. 27:08बैठने और इस मामले में फैसला सुनाने की
  558. 27:11अनुमति देते हैं। हम भी दरबार में उपस्थित
  559. 27:14रहेंगे। महात्मा जिस दिन आए उस दिन सेठ को
  560. 27:18भी उसके बताए सभी गवाहों के साथ दरबार में
  561. 27:20उपस्थित होने का आदेश दिया जाए। जैसी आपकी
  562. 27:23आज्ञा महाराज जाओ उन महात्मा को हमारा
  563. 27:26संदेश दे दें। हम भी देखना चाहते हैं कि
  564. 27:29वे इस मामले की सच्चाई कैसे सामने लाते
  565. 27:31हैं। महाराज आपने मुझे एक और अवसर दिया
  566. 27:33है। मैं आपका आभारी हूं। महाराज राजा
  567. 27:37हमारी बात मान गए। उन्होंने आपको दरबार
  568. 27:40में बुलाया है।
  569. 27:41अच्छी बात है हरिया तो फिर चलो।
  570. 27:46आइए महात्मा जी
  571. 27:49आपका स्वागत है।
  572. 27:52प्रणाम महाराज।
  573. 27:56हमने अपने वचन के अनुसार आपको 2 घंटे के
  574. 27:58लिए इस मामले की सुनवाई करने का अधिकार
  575. 28:01दिया है। आप हमारे सिंहासन पर विराजमान
  576. 28:04हो। सेठ धनराज जरा आगे आओ। जी महाराज।
  577. 28:08तुम्हारा कहना है कि करीब दो महीने पहले
  578. 28:10हरिया की पत्नी गौरी की मृत्यु हो गई थी।
  579. 28:12क्या यह सच है? जी महाराज बिल्कुल सच है।
  580. 28:18क्या तुम्हारे पास इस बात का कोई प्रमाण
  581. 28:20है? जी हां। जिस वैद्य ने उसका इलाज किया
  582. 28:24था वह भी मौजूद है। इसके अलावा चार
  583. 28:26व्यक्ति हैं जो उसके अंतिम संस्कार में
  584. 28:28शामिल हुए थे। सबसे पहले वैद्य को हमारे
  585. 28:30सामने पेश किया जाए।
  586. 28:33प्रणाम महाराज।
  587. 28:34वैद्य जी। क्या तुमने ही इस बंजारे की
  588. 28:36पत्नी का इलाज किया था?
  589. 28:38जी हां महाराज।
  590. 28:41अच्छा यह बताओ इलाज करने के लिए तुम सेठ
  591. 28:44की हवेली जाते थे या हरिया की पत्नी स्वयं
  592. 28:46तुम्हारे पास आती थी? महाराज सेठ जी खुद
  593. 28:49मेरे पास आते थे और दवाइयां लेकर जाते थे।
  594. 28:51यानी तुम कभी सेठ की हवेली नहीं गए? जी
  595. 28:53नहीं महाराज। और तुमने हरिया की पत्नी को
  596. 28:56अपनी आंखों से कभी देखा भी नहीं? नहीं। तो
  597. 28:59फिर तुम्हें कैसे पता चला कि उसे कौन सी
  598. 29:01बीमारी थी? महाराज सेठ जी ही मुझे उसकी
  599. 29:03बीमारी के बारे में बताते थे। मैं उसी के
  600. 29:05अनुसार दवा दे देता था। तो क्या तुम
  601. 29:08विश्वास के साथ कह सकते हो कि सेठ तुमसे
  602. 29:10जो दवाइयां ले जाता था वे इसी बंजारे की
  603. 29:13पत्नी के लिए थी? यह तो मैं निश्चित रूप
  604. 29:15से नहीं कह सकता महाराज।
  605. 29:17लेकिन सेठ जी मेरे पास दवाइयां लेने जरूर
  606. 29:20आते थे और तुम्हें कैसे पता चला कि हरिया
  607. 29:22की पत्नी की मृत्यु हो गई। महाराज यह बात
  608. 29:25भी मुझे सेठ जी ने ही बताई थी।
  609. 29:27वैद्य जी इसका मतलब तुमने उस स्त्री को
  610. 29:29कभी देखा ही नहीं। ना उसकी जांच की और ना
  611. 29:31ही अपनी आंखों से उसकी मृत्यु देखी। फिर
  612. 29:33तुम किस आधार पर गवाही दे रहे हो कि हरिया
  613. 29:35की पत्नी अब जीवित नहीं है? सेठ जी ने
  614. 29:38बताया था कि उसे बुखार है इसलिए मैंने
  615. 29:40बुखार की दवा दे दी। तो तुमने मरीज को
  616. 29:41देखे बिना ही दवा दे दी। यह तो बहुत गंभीर
  617. 29:43बात है वैद्य जी। तुम्हें कैसे पता कि उस
  618. 29:45स्त्री को सचमुच बुखार ही था? हो सकता है
  619. 29:48उस औरत को बुखार हो ही नहीं। हो सकता है
  620. 29:52उसे कोई दूसरी बीमारी रही हो। और तुमने 10
  621. 29:55दिन तक उसे ऐसी दवा दी जो उस बीमारी की थी
  622. 29:58ही नहीं। वही दवा उसके शरीर को नुकसान कर
  623. 30:02गई। और इसी से उसकी मौत हो गई।
  624. 30:04नहीं हुजूर ऐसा हरगिज़ नहीं हो सकता। मैं
  625. 30:08जानबूझकर किसी मरीज की जान से क्यों
  626. 30:09खेलूंगा? 20 साल से इस नगर में दवा दे रहा
  627. 30:12हूं। अब तो तुम यही कहोगे। बहुत बात हो
  628. 30:15गई। वैद किशन लाल ने बिना मरीज को देखे
  629. 30:18दवा दी। अपने काम में लापरवाही की और एक
  630. 30:21औरत की जान से खिलवाड़ किया।
  631. 30:25इस अपराध के लिए मैं आदेश देता हूं। इसे
  632. 30:2850 कोड़े लगाए जाएं। और इसके बाद इसका
  633. 30:31मुंह काला करके पूरे नगर में घुमाया जाए
  634. 30:34ताकि आगे से कोई इससे दवा लेने से पहले
  635. 30:37100 बार सोचे।
  636. 30:41पर अभी भी एक रास्ता है किशन लाल
  637. 30:47सच बोल दो।
  638. 30:48माफ कर दीजिए हुजूर। मुझे माफ कर दीजिए।
  639. 30:52माफी बाद में पहले सच।
  640. 30:54सच यह है हुजूर कि मैंने किसी औरत का इलाज
  641. 30:57किया ही नहीं। तो फिर तुमने दरबार में
  642. 31:00झूठी गवाही क्यों दी? महाराज यह सब मुझसे
  643. 31:03सेठ जी ने कहलवाया था। पूरी बात बताओ।
  644. 31:08करीब 2 महीने पहले सेठ जी मेरे पास आए थे।
  645. 31:10उन्होंने मुझे ₹1000 दिए और कहा कि अगर
  646. 31:12कभी कोई पूछे बता देना कि मैंने इस बंजारे
  647. 31:14की पत्नी का इलाज किया था और बीमारी के
  648. 31:17कारण उसकी मृत्यु हो गई।
  649. 31:18झूठ महाराज यह आदमी अपनी गलती से बचने के
  650. 31:21लिए मुझ पर झूठा आरोप लगा रहा है।
  651. 31:23सेठ तुम्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर
  652. 31:26मिलेगा। अभी वैद्य को बोलने दो।
  653. 31:28बस इतना ही हुजूर। मैंने किसी को नुकसान
  654. 31:31नहीं पहुंचाया। मेरा अपराध इतना है कि
  655. 31:34₹1000 देखकर लालच में आ गया और सेठ जी की
  656. 31:37बात मान ली। तुमने सच बोल दिया इसलिए 50
  657. 31:40करोड़ों की सजा वापस लेता हूं। पर अपराध
  658. 31:43तो तुमने किया है किशन लाल। पैसे लेकर राज
  659. 31:46दरबार में झूठी गवाही दी। तुम्हारी गवाही
  660. 31:49की वजह से एक आदमी अपनी जिंदा पत्नी को
  661. 31:51मरा हुआ मान बैठा था। इसलिए झूठी गवाही के
  662. 31:54अपराध में 10 कोड़े। अब तुम चारों आगे आओ।
  663. 31:59तुम कहते हो कि तुम चारों इस बंजारे की
  664. 32:01पत्नी की अर्थी श्मशान लेकर गए और उसका
  665. 32:03अंतिम संस्कार किया।
  666. 32:05जी हुजूर।
  667. 32:06अच्छा।
  668. 32:07तो यह बताओ अंतिम संस्कार से पहले शरीर को
  669. 32:10नहलाया जाता है। कफ़न में लपेटा जाता है।
  670. 32:12फिर जमीन पर रखकर अर्थी पर बांधा जाता है।
  671. 32:14उस वक्त तुम में से किसी ने उस औरत का
  672. 32:16चेहरा देखा था? मैंने पूछा किसी ने देखा
  673. 32:20था?
  674. 32:21नहीं हुजूर हमने कुछ नहीं देखा। हम तो जब
  675. 32:25हवेली पहुंचे तब तक अर्थी पूरी बै हुई
  676. 32:28तैयार रखी थी। ऊपर से कफ़न ढका हुआ था। सेठ
  677. 32:30जी ने कहा उठाओ और ले चलो। हमने कंधा दिया
  678. 32:32और श्मशान ले जाकर आग दे दी। नहलाया
  679. 32:35किसने? कफ़न किसने लपेटा?
  680. 32:37सेठ जी ने कहा था घर में सब हो चुका है।
  681. 32:40यानी तुमने शरीर देखा नहीं, चेहरा देखा
  682. 32:42नहीं, किसने नहलाया, यह भी नहीं जानते।
  683. 32:44तुमने यह जानने की जरूरत भी नहीं समझी कि
  684. 32:47उस अर्थी में कोई मरा हुआ इंसान था या कोई
  685. 32:51जिंदा। जिंदा।
  686. 32:54क्यों नहीं? कोई बेहोश इंसान भी तो कफन
  687. 32:57में लिपटा हो सकता था या हो सकता है उस
  688. 32:59अर्थी में कोई इंसान था ही नहीं। बस लकड़ी
  689. 33:01और कपड़ा। तुम्हें इनमें से कुछ भी नहीं
  690. 33:04पता। अगर उस अर्थी में कोई जिंदा इंसान था
  691. 33:08और तुम उसे बिना देखे आग में जला आए तो यह
  692. 33:11किसी की जान लेने का अपराध है। और इस
  693. 33:14अपराध की सजा मृत्युदंड भी हो सकती है।
  694. 33:20महाराज हमसे गलती हो गई। गलती हुई है या
  695. 33:24तुमसे भी झूठ बुलवाया गया था। अभी सच बता
  696. 33:26दो। बाद में यह मत कहना कि तुम्हें अवसर
  697. 33:29नहीं दिया गया।
  698. 33:30महाराज हमें बस इतना कहा गया था कि एक
  699. 33:33तैयार अर्थी श्मशान तक पहुंचा दो और अगर
  700. 33:36कभी कोई पूछे तो कह देना कि हमने उसी
  701. 33:38स्त्री का अंतिम संस्कार किया था।
  702. 33:40सेठ धनराज आगे आओ। तुम्हारे पांचों गवाहों
  703. 33:44का सच तो सबके सामने आ गया। वैद ने कभी
  704. 33:46इलाज नहीं किया और इन चारों ने कभी शव
  705. 33:49नहीं देखा। अब केवल एक सवाल बचा है। गौरी
  706. 33:54कहां है?
  707. 33:55महाराज मैं अब तुम्हारी कही हर बात की
  708. 33:58जांच होगी। यदि गौरी जीवित है और उसकी
  709. 34:01इच्छा के विरुद्ध उसे अपनी हवेली में रोक
  710. 34:03कर रखा गया है तो यह बहुत गंभीर अपराध है।
  711. 34:06अभी भी तुम्हारे पास सच बताने का अवसर है।
  712. 34:08अगर तुमने अभी सच नहीं बताया तो तुम्हारे
  713. 34:11विरुद्ध षड्यंत्र, झूठी गवाही करवाने और
  714. 34:14एक स्त्री को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोक
  715. 34:16कर रखने के आरोपों की पूरी जांच होगी।
  716. 34:19महाराज मुझे क्षमा कर दीजिए। गौरी जीवित
  717. 34:23है? जी वो जीवित है। कहां है वो? मेरी
  718. 34:27हवेली में। दो सैनिक अभी सेठ की हवेली
  719. 34:30जाएं। गौरी को सुरक्षित यहां लेकर आए।
  720. 34:34उससे कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
  721. 34:42गौरी
  722. 34:44हरिया
  723. 34:48मैंने सोच लिया था कि तुम्हें खो दिया।
  724. 34:51मुझे पता था तुम लौटोगे।
  725. 34:54बेटी तुम अपनी इच्छा से हरिया के साथ जाना
  726. 34:57चाहती हो?
  727. 34:58जी महाराज मैं अपने पति के साथ जाना चाहती
  728. 35:00हूं।
  729. 35:00तुम स्वतंत्र हो। तुम्हें कोई रोक नहीं
  730. 35:03सकता। सेठ धनराज तुमने हरिया को झूठी
  731. 35:06कहानी सुनाई। झूठे गवाह तैयार किए और गौरी
  732. 35:10को उसकी इच्छा के विरुद्ध अपने पास रोके
  733. 35:12रखा। तुम्हारे अपराधों की गंभीरता देखते
  734. 35:16हुए तुम्हें छ महीने के कारावास की सजा दी
  735. 35:19जाती है।
  736. 35:21और तुम पांचों ने धन या दबाव के कारण राज
  737. 35:24दरबार में झूठी गवाही दी। तुम सबके
  738. 35:27विरुद्ध भी झूठी गवाही का दंड दिया जाएगा।
  739. 35:41महात्मा जी आज आपने मुझे एक बड़ी सीख दी
  740. 35:44है। मैंने केवल गवाहों की संख्या और सेठ
  741. 35:48के आत्मविश्वास को देखकर उसकी बात मान ली
  742. 35:50थी। लेकिन आपने एक-एक सवाल पूछकर सच्चाई
  743. 35:54सामने ला दी।
  744. 35:56महाराज न्याय केवल यह सुनना नहीं कि कौन
  745. 35:59क्या कह रहा है। न्याय यह जानना भी है कि
  746. 36:03कही हुई बात के पीछे सच कितना है। आज से
  747. 36:06मैं किसी भी मामले में बिना पूरी जांच के
  748. 36:09फैसला नहीं करूंगा। आपकी गद्दी आपको वापस
  749. 36:13दें।
  750. 36:20अब किसी को कुछ गिरवी मत रखना।
  751. 36:23कभी नहीं महाराज।
  752. 36:26गौरी जब सेठ ने कहा था कि तुम अब इस
  753. 36:28दुनिया में नहीं हो उस पल मुझे लगा था कि
  754. 36:31सब कुछ खत्म हो गया।
  755. 36:33लेकिन तुमने हार नहीं मानी।
  756. 36:35मैंने तुमसे वादा किया था कि पैसे कमाकर
  757. 36:37तुम्हें लेने वापस आऊंगा। पैसे तो कमा लिए
  758. 36:40लेकिन तुम्हें वापस पाने के लिए इतनी बड़ी
  759. 36:42लड़ाई लड़नी पड़ेगी यह नहीं सोचा था।
  760. 36:44अब सब बीत गया हरिया। सबसे बड़ी बात यह है
  761. 36:48कि हम फिर साथ हैं। अब कहां चलेंगे?
  762. 36:50वहीं जहां से अपना काम अधूरा छोड़कर आया
  763. 36:53था।
  764. 36:55हमने इस परदेश में सब कुछ खोकर शुरुआत की
  765. 36:57थी। अब मेहनत से जो कमाया है उसे छोड़कर
  766. 37:00वापस नहीं जाएंगे। अब जो भी करेंगे साथ
  767. 37:03करेंगे।
  768. 37:07साथ

About this transcript

This page contains the full transcript of बंजारे ने अपनी पत्नी को रखा सेठ के यहां गिरवी वापस लेने आया तो जो हुआ...! by Framyth Cinema, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 5,576 words across 768 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.