YouTube2Text

KungFu FIGHTER bana SABSE Khatarnaak Serial KILLER | Action/Thriller Movie Explained in Hindi/Urdu — Transcript

by Movie Box Hindi · 5,049 words · 577 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:00कहानी की शुरुआत होती है और हमें एक आदमी
  2. 0:02को दिखाया जाता है जिसे बहुत चोट आई थी।
  3. 0:04इसी हालत में वह पुलिस स्टेशन आता है और
  4. 0:07वहां बैठे पुलिस वालों को बताता है कि
  5. 0:09उसने किसी का खून किया है। यह सुनते ही
  6. 0:11पुलिस वाला कुछ देर के लिए भौचक्का रह
  7. 0:13जाता है क्योंकि आज से पहले किसी ने इस
  8. 0:15तरह पुलिस स्टेशन आकर अपनी गिरफ्तारी की
  9. 0:17मांग नहीं की थी। उन्होंने उसके केस की
  10. 0:19जांच की जिसके बाद उसे मर्डर के जुर्म में
  11. 0:215 साल की सजा होती है। इसके 3 साल बाद
  12. 0:24हमें एक हाईवे को दिखाया जाता है जहां
  13. 0:25किसी का बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ था। कुछ
  14. 0:28लोग ऑफिसर लू को क्राइम साइट पर ले जाते
  15. 0:30हैं। जहां उसने देखा कि विक्टिम की कार
  16. 0:32पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी। जब
  17. 0:34उन्होंने लाश के ऊपर से कपड़ा हटाया तो
  18. 0:36उसे देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसकी
  19. 0:38यह हालत एक्सीडेंट की वजह से हुई थी। जरूर
  20. 0:41किसी ने उसका खून किया था। वहां उन्हें गन
  21. 0:43भी मिलती है पर उसे कत्ल को अंजाम नहीं
  22. 0:45दिया गया था। फॉरेंसिक डॉक्टर ने उसकी लाश
  23. 0:48को देखकर बताया कि उसकी पसलियां और सीने
  24. 0:50की हड्डियां टूटी हुई हैं। शरीर पर कहीं
  25. 0:52काटने के निशान नहीं है। पर इसके गर्दन की
  26. 0:54हड्डी और सांस की नली में फ्लैक्चर है। यह
  27. 0:57जितने भी घाव हैं, यह एक्सीडेंट के नहीं
  28. 0:58हो सकते। यह मारने पीटने के निशान है। जिस
  29. 1:02किसी ने भी उसका कत्ल किया है, वह अच्छे
  30. 1:04से जानता है कि शरीर के किस हिस्से पर
  31. 1:05हमला करने से इंसान की मौत हो सकती है।
  32. 1:08उन्हें वहां एक स्टैंप भी मिलता है जो
  33. 1:10कातिल निशानी के तौर पर वहां छोड़ गया था।
  34. 1:12इसके बाद हम जैक को देखते हैं जो अभी तक
  35. 1:14जेल में अपनी सजा काट रहा था। उनकी जेल
  36. 1:16में एक नया कैदी आया था जिससे जैक की बहुत
  37. 1:19बनती थी। पर जेल के बाकी कैदी उसे पसंद
  38. 1:21नहीं करते थे। उस दिन भी वह कैफे एरिया
  39. 1:24में उसे परेशान करते हैं और उसे धमकाते
  40. 1:26हुए कहते हैं कि बुड्ढे आइंदा इस बेंच पर
  41. 1:28दोबारा बैठा तो तेरी टांगे तोड़कर तुझे
  42. 1:30दोबारा बैठने लायक नहीं छोड़ेंगे। वो कैदी
  43. 1:32भी पीछे हटने वाला नहीं था। लेकिन बात और
  44. 1:35बिगड़े उससे पहले ही जैक तुरंत बीच में
  45. 1:36आकर झगड़ा रोक देता है। इसी बीच जैक की
  46. 1:39नजर टीवी पर पड़ती है जिसमें कल रात हुए
  47. 1:41मर्डर की न्यूज़ चल रही थी। न्यूज़ देखते
  48. 1:43ही जैक तुरंत गार्ड के पास आता है और कहता
  49. 1:46है कि उसे किसी से बात करनी है। पर गार्ड
  50. 1:48बोला पहले फॉर्म भर दो उसके बाद देखेंगे।
  51. 1:50लेकिन जैक ने न्यूज़ में कुछ ऐसा देख लिया
  52. 1:52था कि उसका फौरन किसी से बात करना जरूरी
  53. 1:54था। कई बार रिक्वेस्ट करने पर भी जब वह
  54. 1:57नहीं माना तो जया के पास उसे अपनी बात
  55. 1:59मनवाने का सिर्फ एक ही तरीका बचता है। वह
  56. 2:01अपनी सेल में वापस आया और उन कैदियों को
  57. 2:03बुरी तरह पीटने लगा। देखते ही देखते जेल
  58. 2:06में हड़कंप मच जाता है। खतरनाक कैदियों के
  59. 2:08झुंड ने जैक को चारों तरफ से घेर लिया और
  60. 2:10सब एक साथ उस पर टूट पड़े। पर अकेला होने
  61. 2:13के बावजूद भी जैक उन्हें बहुत मारता है।
  62. 2:15वो किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था।
  63. 2:17पर जब उनके लीडर ने जैक के सर पर एक भारी
  64. 2:19भरकम लोहा दे मारा तो जैक की आंखों में
  65. 2:21ऐसा गुस्सा भड़क गया जैसा उन्होंने पहले
  66. 2:24कभी नहीं देखा था। वो लीडर के हाथ पैर
  67. 2:26तोड़ देता है और उसका आखिरी वार उसकी जान
  68. 2:28भी ले सकता था। पर जैक खुद को रोक लेता है
  69. 2:31क्योंकि उसने कसम खाई थी कि वह किसी की
  70. 2:33जान नहीं लेगा। जल्द ही गार्ड्स ने उसे
  71. 2:35काबू में कर लिया। पर वह लगातार यही मांग
  72. 2:37करता रहा कि उसे ऑफिसर ल्यूक से मिलना है।
  73. 2:40यह सब करके उसने जो उधम मचाया था उससे
  74. 2:42परेशान होकर फाइनली ल्यूक उससे मिलने को
  75. 2:44तैयार हो जाती है। गार्ड्स लूक को बताते
  76. 2:47हैं कि इस कैदी का नाम जैक है और पिछले
  77. 2:49तीन सालों में उसका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा
  78. 2:50था। लेकिन कल अचानक उसने आपके बारे में
  79. 2:53पूछा और फिर बाकी कैदियों के साथ मारपीट
  80. 2:55करने लगा। उसका यह बर्ताव बहुत अजीब था।
  81. 2:58जब लूक उसे मिलने गई तो जैक उसे कहता है
  82. 3:00कि मैडम मैंने जिन कैदियों को मारा, मैं
  83. 3:02उन्हें कुछ देना चाहता हूं। अगली बार जब
  84. 3:05आप आएंगी तो मैं आपको उसके पैसे चुका
  85. 3:07दूंगा। वह चाहता था कि उन सबको एक-एक
  86. 3:09सिगरेट्स के पैकेट्स मिले क्योंकि इसमें
  87. 3:11उनकी कोई गलती नहीं थी। पर ल्यू कहती है
  88. 3:13कि तुम्हें क्यों लगता है कि मैं फिर यहां
  89. 3:14आऊंगी। तुम जानते हो कि कातिल कौन है? जिस
  90. 3:17पर जैक उसे बताता है कि कल रात जिस आदमी
  91. 3:19का मर्डर हुआ। मैं उससे कभी बॉक्सिंग रिंग
  92. 3:21में लड़ा था। वह एक अच्छा बॉक्सर था। उसे
  93. 3:24नहीं पता कि कत्ल किसने किया। पर वह यह
  94. 3:26जानता है कि कातिल क्या सोच रहा है। और
  95. 3:29अभी तो यह बस शुरुआत है। वह फिर से किसी
  96. 3:31को मारेगा। उसका मानना था कि वह ऐसा बेवजह
  97. 3:34नहीं कर रहा। यकीनन इसके पीछे उसका कोई
  98. 3:36मकसद है। अगर कोई और बात होती तो वह उसे
  99. 3:38सीधा गोली भी मार सकता था। पर हम दोनों
  100. 3:40जानते हैं कि उसने उसे कितनी बेरहमी से
  101. 3:42मारा है। निहत्ते किसी को मारना अजीब बात
  102. 3:45है। जरूर वह कोई साइकोपैथ है। मैं आपकी
  103. 3:47मदद कर सकता हूं। बस मुझे यहां से
  104. 3:49निकालिए। वो कहती है कि तुम्हें कुंफू आता
  105. 3:52है। इसका मतलब यह नहीं कि तुम मेरी इस केस
  106. 3:53में मदद कर सकते हो। मैं तुम पर भरोसा
  107. 3:56क्यों करूं। वह उठकर वहां से जाने लगती
  108. 3:58है। पर तभी जाकर कुछ लोगों के नाम लेने
  109. 4:00लगा। वह कहता है कि उसका अगला शिकार
  110. 4:02इन्हीं आठ लोगों में से एक होगा। लूक उसकी
  111. 4:04बातों पर यकीन नहीं करना चाहती थी। पर उसे
  112. 4:06अब तक इस केस से रिलेटेड कोई पुख्ता सबूत
  113. 4:08भी नहीं मिले थे। इसीलिए वह अपने लोगों को
  114. 4:10उन आठ लोगों की डिटेल्स निकालने को कहती
  115. 4:13है। वहीं हम उस सीरियल किलर को देखते हैं
  116. 4:15जो अपने अगले मर्डर की प्लानिंग कर रहा
  117. 4:16था। वो दीवार पर किसी का नाम लिखता है और
  118. 4:19आज रात वह उसी को मारने वाला था। इसके बाद
  119. 4:22हमें एक जानेमाने मूर्तिकार को दिखाया
  120. 4:24जाता है जो देर रात रुककर अपने अधूरे काम
  121. 4:26को पूरा कर रहा था। यह मूर्तिकार 10 साल
  122. 4:28पहले पूरे एशिया में किकिंग का चैंपियन
  123. 4:30था। वह किसी को भी हरा सकता था। पर कुछ
  124. 4:33वक्त बाद वह रिटायर हो गया और एक आर्टिस्ट
  125. 4:35बन गया। वह अपना काम कर ही रहा था कि तभी
  126. 4:38उसने एक आदमी को देखा जो बिना उसकी परमिशन
  127. 4:40अंदर घुसाया था। उसने कहा नीचे उतर जाओ
  128. 4:42वरना बहुत पछताओगे। पर वह आदमी उसे अपना
  129. 4:44नाम वोंग बताता है और कहता है कि मैं आज
  130. 4:47तुमसे फाइट करूंगा और जो हारेगा वह मरेगा।
  131. 4:50आर्टिस्ट उसे लड़ना नहीं चाहता था। पर जब
  132. 4:52उसने उसकी मूर्ति तोड़ दी तो पानी सर के
  133. 4:54ऊपर चला गया। उसने वोंग के चैलेंज को
  134. 4:57एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद दोनों में
  135. 4:59जबरदस्त फाइट होती है। आर्टिस्ट देखता है
  136. 5:01कि उसका एक पैर छोटा था। पर अपाहिज होने
  137. 5:03के बावजूद भी वह अच्छा लड़ रहा था। वो
  138. 5:05वोंग पर कई जानलेवा वार करता है। पर वोंग
  139. 5:08ने उसकी एक टांग तोड़ दी जिससे वह लंगड़ा
  140. 5:10हो जाता है और आखिर में उसने एक डेडली किक
  141. 5:12से उसकी गर्दन तोड़ दी जिससे उसकी मौत हो
  142. 5:14गई। उधर ल्यूक जया के बारे में सारी
  143. 5:16डिटेल्स निकलवाती है। पता चला कि 3 साल
  144. 5:18पहले उसका एक मार्शल आर्ट स्कूल था। यहां
  145. 5:21तक कि उसने पुलिस वालों को भी मार्शल आर्ट
  146. 5:22सिखाया था। पर एक दिन उसके हाथों से कत्ल
  147. 5:25हो गया और उसे 5 साल की सजा हुई। वो उसके
  148. 5:27बारे में और जान पाती कि तभी उसे पता चला
  149. 5:29कि शहर में एक और मर्डर हुआ है। मरने वाला
  150. 5:32शख्स उन्हीं आठ लोगों में से एक था जिनके
  151. 5:34उसने नाम लिए थे। वो तुरंत जैक से मिलने
  152. 5:36जाती है और उसे बताती है कि एक और की मौत
  153. 5:38हो गई है। पर जैक इसके बारे में पहले से
  154. 5:41जानता था। वो यह भी जानता था कि उसकी मौत
  155. 5:43जानलेवा किक की वजह से हुई है। ल्यूक
  156. 5:45पूछती है कि तुम्हें यह सब कैसे पता? जिस
  157. 5:47पर जैक उसे बताता है कि उसकी किक बहुत
  158. 5:49मशहूर थी। उसका कत्ल किक मार के किया गया।
  159. 5:52पहले वाला एक अच्छा बॉक्सर था। मुक्के
  160. 5:54मार-मार कर उसका खून किया गया। आगे की
  161. 5:57जानकारी वह उसे तब तक नहीं बताने वाला था
  162. 5:59जब तक उसे जेल से नहीं निकालती। इतनी
  163. 6:01कोशिशों के बाद भी अभी तक उन्हें कत्ल की
  164. 6:03वजह नहीं पता चल पाई थी। यह केस उसके
  165. 6:05हाथों से निकल ना जाए। इसलिए लूक सिफारिश
  166. 6:08करके उसे जेल से रिहा करवा देती है। उसे
  167. 6:10एक टेंपरेरी पास दिया जाता है और एक
  168. 6:12सेलफोन जिसे उसे 24ों घंटे चालू रखना था।
  169. 6:14जैक कहता है कि मर्डर के सीक्वेंस को
  170. 6:16देखकर पता चलता है कि कातिल मार्शल आर्ट्स
  171. 6:18को अच्छी तरह जानता है। उसके शिकार हर तरह
  172. 6:21के माहिर खिलाड़ी हैं। तो हो सकता है कि
  173. 6:23उसका अगला शिकार भी उन्हीं में से एक हो।
  174. 6:25वो उसे मोंक शहर चलने को कहता है क्योंकि
  175. 6:28हो ना हो पर कातिल वहां जरूर जाएगा। उधर
  176. 6:30हम उस सीरियल किलर को देखते हैं जो दीवार
  177. 6:32पर अपने अगले शिकार का नाम लिखता है। इसके
  178. 6:34बाद वह एक और माहिर खिलाड़ी के पास जाता
  179. 6:36है जो गैपलिंग का एक्सपर्ट माना जाता था।
  180. 6:39पर वोंग उसे भी आसानी से मार डालता है। जब
  181. 6:42तक जैक वहां पहुंचा तब तक बहुत देर हो
  182. 6:44चुकी थी। उसकी लाश देखकर जैक अंदाजा लगाता
  183. 6:46है कि उसे कैसे मारा गया होगा। लाश की
  184. 6:49हालत देखकर साफ था कि हत्यारे ने उसे
  185. 6:51मारने के लिए खतरनाक गैपलिंग टेक्निक का
  186. 6:53यूज किया था। वो केस पर इन्वेस्टिगेट कर
  187. 6:55ही रहे थे कि तभी जैक की नजर वोंग पर पड़ी
  188. 6:57जो वहीं खड़ा उन्हें देख रहा था। जैक
  189. 6:59तुरंत उसका पीछा करता है। पर वह बिजली
  190. 7:01जितना तेज था। एक लंबी छलांग लगाकर वह
  191. 7:04दूसरी बिल्डिंग पर कूद गया। पर जैक ऐसा
  192. 7:06नहीं कर पाता। वोंग सीधा उसकी आंखों में
  193. 7:08देखता है जैसे कि उसे चैलेंज दे रहा हो कि
  194. 7:10तू मुझे नहीं पकड़ सकता। इसके बाद जैक
  195. 7:13अपने घर लौटता है। उसे देखते ही उसकी वाइफ
  196. 7:15शिन यंग उसे जोर से थप्पड़ मारती है। पर
  197. 7:17जैक उसकी नाराजगी समझता था। इसलिए वह
  198. 7:20बिल्कुल भी गुस्सा नहीं होता और उसे गले
  199. 7:22लगा लेता है। जैक अपने पिता से भी माफी
  200. 7:24मांगता है जिनकी बात उसने नहीं मानी थी।
  201. 7:26उसे लगता था कि दूसरे क्लब को हराकर उसका
  202. 7:28नाम हो जाएगा। पर वह गलत था। उसके हाथ से
  203. 7:31किसी की मौत हो गई और सब बर्बाद हो गया।
  204. 7:34उसे परेशान देख शिन उसके हाथ में एक धागा
  205. 7:36बांधती है जो उसे खुद पर काबू पाने में
  206. 7:38मदद करता। जैक जब घर के काम में शिन की
  207. 7:41मदद कर रहा था तभी उसे एक बॉक्स में वही
  208. 7:43स्टैंप मिलता है जो किलर खून करने के बाद
  209. 7:45लाश के पास छोड़ जाता था। उसने शिन से
  210. 7:47पूछा यह तुम्हें कहां से मिला? जिस पर शिन
  211. 7:49उसे बताती है कि 3 महीने पहले यहां एक
  212. 7:51आदमी आया था। उसने मुझे यह तुम्हें देने
  213. 7:53को कहा था। जैक समझ जाता है कि खतरा उस पर
  214. 7:56भी मंडरा रहा है। उसे जल्द से जल्द उस
  215. 7:58खूनी को पकड़ना होगा। अगले दिन वह उस आदमी
  216. 8:00के पास गए जिन्हें उस टाइम के बारे में
  217. 8:02जानकारी थी। वह बताते हैं कि कई 100 साल
  218. 8:04पहले यह स्टैंप उन फाइटर्स को दिया जाता
  219. 8:06था जो लड़ाई में हार जाते थे। वह केस के
  220. 8:09बारे में डिस्कस कर ही रहे थे कि तभी वहां
  221. 8:11बैठा एक बूढ़ा आदमी उनकी बातें सुन लेता
  222. 8:13है। वह बोला मैं जानता हूं उस आदमी को। 6
  223. 8:15साल पहले उसने मुझे भी चुनौती दी थी और
  224. 8:18मुझे हराने के बाद उसने मुझे बिल्कुल ऐसा
  225. 8:20ही स्टैप दिया था। उनसे जैक को पता चला कि
  226. 8:22वह यहीं पास में ही रहता है। जिसके बाद
  227. 8:25पूरी पुलिस फ़ उसके एड्रेस पर सर्च ऑपरेशन
  228. 8:27चालू कर देती है। घर की मालकिन से पता
  229. 8:29चलता है कि वोंग अपनी बीमार पत्नी के साथ
  230. 8:31यहीं रहता था। पर कई महीने पहले वह एडवांस
  231. 8:34किराया देकर यहां से चला गया। कमरे में
  232. 8:36पड़ी चीजों को देखकर जैक समझ जाता है कि
  233. 8:38वह यहां कितनी ब्रूटल ट्रेनिंग करता था।
  234. 8:40मकान मालकिन ने उसे बताया कि वह हर रोज
  235. 8:42अपने चेहरे पर कोई सफेद चीज रगड़ता था
  236. 8:44जिससे कभी-कभी उसके चेहरे से खून निकलने
  237. 8:46लगता था। जैक बोला यह प्रैक्टिस है। बहुत
  238. 8:49ही पुराना तरीका जिसमें नमक का इस्तेमाल
  239. 8:51होता है। चमड़ी को और सख्त करने के लिए उस
  240. 8:54पर नमक रगड़ा जाता है ताकि वह और मार सह
  241. 8:56सके। उन्हें दीवार पर कुछ नोट्स मिली
  242. 8:58जिससे उन्हें पता चलता है कि वह नंबर वन
  243. 9:00बनना चाहता था और यही वजह है कि वह सबसे
  244. 9:03बेहतरीन कुं्फू मास्टर्स को मार रहा है।
  245. 9:05उन्हें कातिल का पता चल गया था। अब बस उसे
  246. 9:08ढूंढना था। जैक कहता है कि मुझे वापस जाना
  247. 9:10होगा। रिहा करने के बदले में उन्होंने यही
  248. 9:13शर्त रखी थी। पर काफी सोचने के बाद लूक
  249. 9:15उसकी वाइफ को भी साथ चलने को कहती है
  250. 9:17क्योंकि यहां उसकी जान को खतरा हो सकता
  251. 9:19था। जय कहता है कि उसका अगला शिकार एक ऐसा
  252. 9:22शख्स है जो हथियार चलाने में माहिर हो।
  253. 9:24इससे पहले वोंग उस तक पहुंचे। वह लोग उसके
  254. 9:26पास पहुंच जाते हैं। तलवार चलाने में
  255. 9:28माहिर वह शख्स अब एक रेस्टोरेंट चलाता था।
  256. 9:31जैक को पता चला कि कई साल पहले उनका एक
  257. 9:33एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने
  258. 9:35उनके हाथ में मेटल र फिट कर दी। जैक तुरंत
  259. 9:38समझ गया कि वह गलत आदमी के पास आए हैं
  260. 9:40क्योंकि वोंग कभी कमजोर से नहीं लड़ेगा।
  261. 9:42वो सोच ही रहा था कि तभी उसे याद आया कि
  262. 9:44उनका एक स्टूडेंट हांगकांग में जाना माना
  263. 9:46एक्शन स्टार है और उसे उन्होंने ही ट्रेन
  264. 9:49किया था। वहीं हांगकांग में हम एक फिल्म
  265. 9:50सेट को देखते हैं जहां एक एक्शन फिल्म की
  266. 9:52शूटिंग चल रही थी। एक्शन स्टार लुई फैन
  267. 9:54अपना स्टंट करने ही वाला था कि तभी वहां
  268. 9:56वोंग बीच में आकर खड़ा हो जाता है। कुछ
  269. 9:59लोगों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की
  270. 10:01पर वोंग उसके अंदर असली की तलवार घुसा
  271. 10:03देता है। वो बोला यह कोई फिल्मी फाइट नहीं
  272. 10:05है। चलो निकलो यहां से। जिसके बाद फिल्म
  273. 10:08का पूरा क्रू वहां से भाग जाता है। वो लुई
  274. 10:10फैन को फाइट के लिए चैलेंज करता है। जिसके
  275. 10:12बाद उसने भी अपने हथियार उठा लिए। उन
  276. 10:14दोनों के बीच जबरदस्त तलवारबाजी होती है।
  277. 10:17लुई को तलवार में महारत हासिल थी। पर वोंग
  278. 10:19की ब्रूटल ट्रेनिंग के आगे वह भी ज्यादा
  279. 10:21देर तक टिक नहीं पाता। उसने लुई की पीठ
  280. 10:24में तलवार घुसा दी। पर बावजूद उसके लुई
  281. 10:26हार नहीं मानता। जल्द ही दोनों के हाथ से
  282. 10:28तलवार छूट जाती है। जिसके बाद वोंग ने एक
  283. 10:30धारदार ब्लेड से उस पर हमला किया। वो लुई
  284. 10:33को कई बार स्टैप करता है और आखिर में उसके
  285. 10:35गले की नस काटकर उसे मार डालता है। जैक
  286. 10:37कहता है कि उस पर नंबर वन बनने का बुखार
  287. 10:39सवार है। उसे रोकना ही होगा। वरना वह हर
  288. 10:42उस इंसान को मार डालेगा जो उससे बेहतर है।
  289. 10:44इसी बीच पुलिस कमिश्नर लू को फोन करके
  290. 10:46बताता है कि पिछले तीन मर्डर्स पहले से ही
  291. 10:48अखबारों में सुर्खियां बटोरे हुए थे।
  292. 10:50लेकिन कल रात का कत्ल थोड़ा अलग था। वो
  293. 10:52आदमी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था।
  294. 10:54इसलिए मीडिया इस केस को लेकर पुलिस पर
  295. 10:56जबरदस्त दबाव बना रहा है। कमिश्नर इस केस
  296. 10:59को बंद करना चाहता था। पर ललू कातिल को
  297. 11:01पकड़ने के लिए उसे 72 घंटों का समय मांगती
  298. 11:03है। वो कातिल मीडिया में कुंफू किलर के
  299. 11:06नाम से फेमस हो गया था। उसका खौफ इतना बढ़
  300. 11:08गया था कि जूड़ो, कराटे और कुफू सीखने
  301. 11:11वाले स्टूडेंट्स तक उसके नाम से डरने लगे
  302. 11:13थे। एक दिन पुलिस को वोंग का कॉल आता है।
  303. 11:15पर वह सिर्फ जैक से बात करना चाहता था। वो
  304. 11:18बोला मुझे शुक्रिया नहीं कहोगे तुम्हें
  305. 11:19जेल से बाहर निकालने के लिए। तुम कुफू में
  306. 11:22इतने माहिर हो कि अगर चाहते तो वह जेल की
  307. 11:24दीवारें तुम्हें बंद नहीं रख पाती। पर
  308. 11:26तुमने हमेशा अपनी ताकत छुपा कर रखी। उस
  309. 11:29दिन जब हम छत पर मिले तो तुमने मुझे काफी
  310. 11:31निराश किया। पर मुझे उम्मीद है कि अगली
  311. 11:33बार जब हम आमने-सामने होंगे तो तुम मुझे
  312. 11:36कड़ी टक्कर दोगे। अगर तुम चाहो तो मैं
  313. 11:38इसमें तुम्हारी मदद कर सकता हूं। अगर मैं
  314. 11:40तुम्हारी बीवी को मार दूं तो तुम किसी को
  315. 11:43भी मार सकते हो। यह सुनते ही जय का खून
  316. 11:45खोल उठता है। पर वोंग ने उसे कहा कि मुझे
  317. 11:47रोकने का बस एक ही तरीका है और वह है मेरी
  318. 11:50जान लेना। उनकी बातचीत के दौरान पुलिस
  319. 11:52उसकी लोकेशन को ट्रेस कर लेती है। पर जब
  320. 11:54तक वह वहां पहुंचे वोंग वहां से जा चुका
  321. 11:57था। उनकी इस बातचीत से लूक समझ जाती है कि
  322. 11:59कातिल जैक को अच्छी तरह जानता है। वह अपने
  323. 12:02लोगों से कहकर जैक के पिछले 3 सालों के
  324. 12:03कॉल रिकॉर्ड्स और उससे मिलने वालों की
  325. 12:05लिस्ट निकलवाती है और साथ ही उसने वोंग को
  326. 12:08पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर
  327. 12:09दिया ताकि वह चाहकर भी देश छोड़कर भाग ना
  328. 12:12सके। फॉरेंसिक रिपोर्ट से उन्हें पता चला
  329. 12:14कि जो नमक वोंग अपने चेहरे पर रगड़ता था,
  330. 12:16वह एक छोटे से गांव से लाया गया था। वह
  331. 12:18जल्दी से उस गांव में जाते हैं और
  332. 12:20उन्होंने फाइनली उसके घर को ढूंढ निकाला।
  333. 12:22लूक कहती है कि उस पर कोई गुनाह साबित
  334. 12:24नहीं हुआ है। उस पर सिर्फ शक है। इसीलिए
  335. 12:27उस पर गोली मत चलाना। पुलिस फोर्स उसके घर
  336. 12:29में आती है। पर काफी ढूंढने के बाद भी
  337. 12:31उन्हें वहां कुछ नहीं मिलता। उसकी वाइफ की
  338. 12:33अस्थियों के पास पड़े ताजे फूलों को देखकर
  339. 12:35ल्यूक समझ जाती है कि वह यहीं हैं और बहुत
  340. 12:37ज्यादा चांसेस हैं कि कल वह यहां आए
  341. 12:39क्योंकि कल उसकी पत्नी का जन्मदिन था।
  342. 12:42ल्यूक सबको ऑर्डर देती है कि वह सभी चीजें
  343. 12:44वापस अपनी जगह पर रख दें। बिल्कुल भी नहीं
  344. 12:46लगना चाहिए कि हम यहां पर आए थे। इसके बाद
  345. 12:48उन्होंने जगह-जगह पर सर्िलेंस कैमरास लगाए
  346. 12:51ताकि कल वह जैसे ही यहां आए वह लोग उसे धड़
  347. 12:53दबोचे। उनका अंदाजा एकदम सही था। हम वोंग
  348. 12:56को देखते हैं जो अगले दिन वापस लौटता है।
  349. 12:58उसके चेहरे पर एक अजीब सी मायूसी थी जैसे
  350. 13:01कि उसने कुछ बहुत ही गलत किया हो। इसके
  351. 13:04बाद हमें एक फ्लैशबैक के जरिए उसकी बीमार
  352. 13:06वाइफ को दिखाया जाता है जिसकी तबीयत दिन-ब
  353. 13:08दिन बिगड़ती जा रही थी। उसे कैंसर था और
  354. 13:11वोंग के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसका
  355. 13:13इलाज करवा सके। वोंग से उसका दर्द और देखा
  356. 13:16नहीं जाता। जिसके बाद एक दिन उसने गुस्से
  357. 13:18में अपनी वाइफ का गला दबाकर उसे मार डाला।
  358. 13:21उसकी वाइफ की मौत नेचुरल नहीं थी और ना ही
  359. 13:23वह कैंसर से मरी थी। उसका बेरहमी से खून
  360. 13:26हुआ था। जिसके लिए वोंग खुद को माफ नहीं
  361. 13:28कर पाता। वो आगे बढ़ ही रहा था कि तभी
  362. 13:31उसकी नजर कुछ कुत्तों पर पड़ी जो अभी तक
  363. 13:33बंधे हुए थे। वह समझ गया कि यहां कुछ तो
  364. 13:35गड़बड़ है। जिसके बाद वह सीधे जाने के
  365. 13:37बजाय अपनी बोट मोड़ने लगता है। सर्िलेंस
  366. 13:39कैमरा से उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
  367. 13:42पर अचानक वह कहीं गायब हो गया। जिसके बाद
  368. 13:44पुलिस तुरंत हरकत में आ जाती है। इसी बीच
  369. 13:47जैक के फोन रिकॉर्ड्स और जेल की सीसीटीवी
  370. 13:49फुटेज बाहर आ जाती है और उन्हें उसमें जो
  371. 13:51मिला वह चौंकाने वाला था। ल्यूक ने देखा
  372. 13:53कि वोंग पिछले तीन सालों से जैक से लगातार
  373. 13:56मिलने आता रहता था और रिकॉर्डिंग में साफ
  374. 13:58नजर आ रहा था कि वह दोनों एक दूसरे को
  375. 14:00अच्छे से जानते थे। जिसके बाद लूक तुरंत
  376. 14:02जैक के ऊपर गन तान देती है क्योंकि उसे
  377. 14:04लगा कि वह भी वोंग के साथ मिला हुआ है।
  378. 14:06कोई और रास्ता ना पाकर जैक उनसे गन छीन
  379. 14:08लेता है। पर वह किसी को चोट नहीं पहुंचाना
  380. 14:11चाहता था। इसलिए वह उन सबको लॉक करके वहां
  381. 14:13से भाग जाता है। उधर हम वोंग को देखते हैं
  382. 14:15जो उसका पीछा कर रहे पुलिस वालों को एक-एक
  383. 14:17कर ठिकाने लगा देता है। लूक अपने लोगों को
  384. 14:20आर्डर देती है कि जैक भी उनसे मिला हुआ
  385. 14:21है। उसे रोको और जरूरत पड़े तो उसे गोली
  386. 14:24भी मार देना। यह सुनते ही शिन घबरा गई और
  387. 14:26जल्दी से जैक को ढूंढने लगी। इसी बीच वोंग
  388. 14:29जब अपने घर में आया तो उसने देखा कि उसकी
  389. 14:31पत्नी की अस्थियां वहां नहीं थी। सीन वापस
  390. 14:34आती है और उसे वह अस्थियां दिखाते हुए
  391. 14:36कहती है कि अब जैक का पीछा छोड़ दो वरना
  392. 14:39यह उसे कभी नहीं मिलेगी। पर वोंग गुस्से
  393. 14:41में उस पर हमला कर देता है। उन दोनों के
  394. 14:43बीच जबरदस्त फाइट होती है। पर शिन भी
  395. 14:45तलवार चलाने में माहिर थी। वोंग कहता है
  396. 14:48कि तुम्हारा यह हुनर सिर्फ खेलने के लिए
  397. 14:49है। असली मार्शल आर्ट्स मारने के लिए होता
  398. 14:52है। उसने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और
  399. 14:54उसे मारने ही वाला था कि तभी वहां जैक आ
  400. 14:56जाता है। जैक ने देखा कि उसकी हालत बहुत
  401. 14:59क्रिटिकल थी। वो जल्दी से उन्हें एंबुलेंस
  402. 15:01भेजने को कहता है। पर उसकी सुनता कौन?
  403. 15:03क्योंकि वोंग ने तो सारे ऑफिसर्स को मार
  404. 15:05दिया था। उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था।
  405. 15:08पर तभी उसने वोंग को देखा जो उसके सामने
  406. 15:10से ही गुजर रहा था। शिन उसे लड़ने से मना
  407. 15:12करती है। पर जैक उसकी नहीं सुनता और उस पर
  408. 15:14हमला कर देता है। दोनों के बीच जबरदस्त
  409. 15:16झड़प हुई और इसी बीच वोंग के हाथों से
  410. 15:19अस्थियों का कलश टूट कर बिखर जाता है। जो
  411. 15:21देख वोंग गुस्से से पागल हो गया। वो जैक
  412. 15:23पर पागलों की तरह हमला करता है और
  413. 15:25लड़ते-लड़ते वह दोनों पानी में गिर गए।
  414. 15:27पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश करती है। पर
  415. 15:30तभी वोंग ने एक पुलिस वाले को मारकर उसकी
  416. 15:31बोट को कैप्चर कर लिया। लूक उसकी बोट का
  417. 15:34पीछा करती है। पर वोंग ने बोट चलाने वाले
  418. 15:36को ही मार डाला। कुछ दूर चलते ही वोंग को
  419. 15:39घेर लिया गया। पर वोंग जान की परवाह किए
  420. 15:41बिना फुल स्पीड में अपनी बोट को उनकी बोट
  421. 15:43से बिठा देता है और जब तक वह पानी से बाहर
  422. 15:46निकलते हैं तब तक वोंग वहां से भाग चुका
  423. 15:48था। जल्द ही वहां एंबुलेंस आई और शिन को
  424. 15:51हॉस्पिटल ले जाया गया। पर जैक भी अब एक
  425. 15:53फरार मुजरिम था। उसने लूक से कांटेक्ट
  426. 15:56किया और बताया कि मैं उससे मिला हुआ नहीं
  427. 15:58हूं। वो जेल में खुद मुझसे मिलने आया था।
  428. 16:00उसने कहा कि वह मुझे अपना गुरु मानता है
  429. 16:02और मुझसे कुंफू सीखना चाहता है। उस वक्त
  430. 16:05मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह आगे
  431. 16:07चलकर इस कला का इस्तेमाल लोगों की जान
  432. 16:09लेने के लिए करेगा। एक दिन उसने नंबर वन
  433. 16:11बनने के लिए मुझे भी चुनौती दी। पर मैंने
  434. 16:14लड़ने से साफ मना कर दिया। ल्यू कहती है
  435. 16:16तो तुमने इसके बारे में मुझे पहले क्यों
  436. 16:18नहीं बताया? जिस पर जैक बोला कि अगर मैं
  437. 16:20आपको बता देता कि मैं उससे पहले मिल चुका
  438. 16:22हूं तो आपको मेरी जरूरत नहीं होती। मैं
  439. 16:24जेल में ही रहता और कभी शिन को नहीं बचा
  440. 16:26पाता। उसने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं
  441. 16:28उससे नहीं लड़ा तो वह शिन को जान से मार
  442. 16:30देगा। इसलिए मेरा जेल से निकलना बहुत
  443. 16:32जरूरी था। जैक अब तक उसका इसलिए साथ दे
  444. 16:35रहा था क्योंकि उसे यकीन था कि पुलिस उसे
  445. 16:36पकड़ लेगी और वह जल्दी सलाखों के पीछे
  446. 16:39होगा। पर आज जो हुआ उसे देखकर वह समझ गया
  447. 16:41कि शिन को बचाने के लिए उसे वोंग को मारना
  448. 16:43ही होगा। ल्यूक ने उसे रोकने की कोशिश की।
  449. 16:46पर तब तक जैक ने अपना मन बना लिया था।
  450. 16:49जिसके बाद वह वहां से चला गया। जल्द ही
  451. 16:51वहां कमिश्नर आता है और ल्यूक को बताता है
  452. 16:53कि उसके सीनियर्स ने हम दोनों को इस केस
  453. 16:55से हटा दिया है। ल्यूक कहती है पर सर ऐसे
  454. 16:57तो वह कातिल हमारे हाथ से छूट जाएगा लेकिन
  455. 17:00यह ऑर्डर्स ऊपर से आए थे जिन्हें वह
  456. 17:02नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। इसके बाद हम
  457. 17:04जैक को देखते हैं जिसे अपने किए पर बहुत
  458. 17:06पछतावा हो रहा था। वोंग जेल में खत लिखकर
  459. 17:09उसे सवाल पूछा करता था। उसे यकीन ही नहीं
  460. 17:11होता कि उसने एक कातिल को ट्रेनिंग देकर
  461. 17:13उसकी मदद की। उसे लगने लगा कि वोंग सही
  462. 17:16है। मार्शल आर्ट जान लेने के लिए होता है।
  463. 17:18जेल से निकलते ही अगर उसने उसे मार दिया
  464. 17:21होता तो वह आज शिन को चोट ना पहुंचा पाता।
  465. 17:24वहीं हम लूक को देखते हैं जो निकाले जाने
  466. 17:26के बाद भी इस केस पर काम कर रही थी। पर
  467. 17:28तभी उसे एक सीक्रेट डोर के पीछे कुछ लोगों
  468. 17:30के नाम लिखे हुए मिले। उनमें से ज्यादातर
  469. 17:33लोगों को वोंग मार चुका था। लेकिन उसमें
  470. 17:35एक नाम अभी भी बचा हुआ था। ल्यूक जल्दी से
  471. 17:38उस आदमी के बारे में पता करती है और उसके
  472. 17:40पास जाने लगती है। वहीं हम वोंग को देखते
  473. 17:42हैं जो उस तक पहुंच चुका था। उसका यह
  474. 17:44शिकार कुंफू छोड़कर एक मामूली ट्रक
  475. 17:46ड्राइवर की जॉब करता था। वोंग उसकी ट्रक
  476. 17:48का पीछा करता है और उसके सामने आकर खड़ा
  477. 17:51हो जाता है। पर उसके आगे जो हुआ उसे उसकी
  478. 17:53बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। ट्रक से जैक
  479. 17:55बाहर आता है। जिसने उस आदमी को पहले ही
  480. 17:58खतरे के बारे में आगाह कर दिया था। वोंग
  481. 18:00बोला मुझे देखकर तुम भागे नहीं। इसका मतलब
  482. 18:02तुम लड़ने के लिए तैयार हो। मैं तुम्हारा
  483. 18:05यही रूप तो देखना चाहता था। दोनों एक
  484. 18:07दूसरे के सामने आकर खड़े हो जाते हैं और
  485. 18:09वोंग के हाथों की चमड़ी देखकर साफ पता चल
  486. 18:11रहा था कि यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली
  487. 18:13थी। दोनों के बीच फाइट शुरू होती है और
  488. 18:16वोंग उस पर एक के बाद एक कई जानलेवा वार
  489. 18:18करता है। पर वह जैक को छू तक नहीं पा रहा
  490. 18:20था। वो शुरू में कोई जवाबी हमला नहीं
  491. 18:23करता। बस उसके लड़ने के तरीकों को ऑब्जर्व
  492. 18:25करता है। लेकिन वोंग में उतना सब्र नहीं
  493. 18:27था। वह अपने हमले की रफ्तार को दोगुनी कर
  494. 18:29देता है। उसने जैक पर कई घातक वार किए
  495. 18:32जिसके बाद उसे भी लड़ना पड़ा। वोंग ने
  496. 18:34उसकी गैपलिंग टेक्निक उसी के खिलाफ
  497. 18:36इस्तेमाल की। पर वह किसी मछली की तरह उसके
  498. 18:38हाथों से फिसल जा रहा था। इसके बाद जैक ने
  499. 18:41उसे बहुत पीटा और एक जोर की किक मारकर उसे
  500. 18:43दूर फेंक दिया। जिससे वोंग एक चलती ट्रक
  501. 18:45के नीचे कुचला ही जाने वाला था किन मौके
  502. 18:48पर जैक ने उसे पीछे खींच लिया क्योंकि वह
  503. 18:50उसे अपने हाथों से मारना चाहता था। खुद को
  504. 18:52हारता देख वोंग वहां से भागने लगता है। पर
  505. 18:55जैक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ दूर आते
  506. 18:57ही उन दोनों में फिर से फाइट होती है।
  507. 18:59वोंग इस लड़ाई में बुरी तरह थक गया था। पर
  508. 19:01तभी जैक के हाथ से उसका बांस छूटकर नीचे
  509. 19:03गिर जाता है। दोनों रोड के दूसरी ओर खड़े
  510. 19:06थे और उनके बीच कई गाड़ियां गुजरती है
  511. 19:08जिससे वोंग को आराम करने का मौका मिल गया
  512. 19:11जो जैक के लिए सही नहीं था। रोड क्लियर
  513. 19:13होते ही वोंग निहाते जैक को उसका बांस
  514. 19:15वापस कर देता है जिसके बाद उन्होंने फिर
  515. 19:17से लड़ना शुरू कर दिया। वोंग को सारी
  516. 19:19टेक्निक्स उसी ने सिखाई थी। इसलिए वोंग
  517. 19:22उसे उतनी आसानी से नहीं मार पा रहा था
  518. 19:24जितना कि उसने अपने बाकी अपोनेंट्स को
  519. 19:26मारा था। लड़ते-लड़ते वह थक जाता है और
  520. 19:28इसी मौके का फायदा उठाकर जैक ने उसे जोर
  521. 19:30की लात मारी। इसके बाद वह अपने दोनों
  522. 19:33हाथों से उसकी खोपड़ी पर मारता है जिससे
  523. 19:35वोंग एकदम से सुन्न पड़ गया। पर वह बस
  524. 19:37यहीं नहीं रुकता। वो वोंग को पागलों की
  525. 19:39तरह लगातार पीटता रहता है और आखिर में
  526. 19:42घातक पंज से उसे जमीन पर ढेर कर देता है।
  527. 19:44जैक उसे मारने ही वाला था कि तभी वोंग उसे
  528. 19:47रहम की भीख मांगते हुए हार मान लेता है।
  529. 19:49वह बोला जरा देखो अपने आप को। इसी जैक को
  530. 19:52तो देखने का मैं इंतजार कर रहा था। आ जाओ
  531. 19:54मार डालो मुझे। जैक उस धागे की ओर देखता
  532. 19:57है जो शिन ने उसे खुद पर काबू करने के लिए
  533. 19:59पहनाया था। पर अब उस पर खून लगा देख उसे
  534. 20:01खुद से नफरत होने लगती है। जैक ने उसे
  535. 20:04मारने से मना कर दिया। वोंग मौका पाकर
  536. 20:06वहां से भागने की कोशिश करता है। पर जैक
  537. 20:09ने उसकी टांग पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया।
  538. 20:11दोनों अब रोड के बीचों-बीच पड़े हुए थे।
  539. 20:13उनके ऊपर से कई गाड़ियां जाती हैं और इसी
  540. 20:16मौके का फायदा उठाकर वोंग ने उस पर हमला
  541. 20:18कर दिया। वह जैक को अपने साथ लेकर मरना
  542. 20:20चाहता था। पर जैक ने उसे उठाकर दूर फेंक
  543. 20:23दिया। जैक उन गाड़ियों से बचने की कोशिश
  544. 20:25करता है। पर तभी वह एक ट्रक से टकरा गया
  545. 20:27जो उसे घसीटते हुए बहुत दूर ले गया। वोंग
  546. 20:30उसके पास आया और कहा मेरे अब तक के
  547. 20:32अपोनेंट्स में तुम सबसे ताकतवर हो। लेकिन
  548. 20:35तुम शायद भूल गए कि मार्शल आर्ट स्टफ जान
  549. 20:37लेने के लिए होता है। उसे मारने से पहले
  550. 20:39वोंग उसे भी वह स्टैंप देता है जो वह
  551. 20:41बाकियों को दिया करता था। जैक समझ चुका था
  552. 20:44कि उसका अंत तय है। पर जब उसने अपनी आंख
  553. 20:46खोली तो उसने वोंग को अपने बगल में मरा
  554. 20:48हुआ पाया। दरअसल जब वोंग उसे मारने ही
  555. 20:51वाला था तभी वहां लूक आ गई थी। उसने वोंग
  556. 20:54को सरेंडर करने को कहा। पर जब वह नहीं
  557. 20:56माना और उस पर हमला करने की कोशिश की तो
  558. 20:58लूक को मजबूरन उसे गोली मारनी पड़ी। इसके
  559. 21:013 महीने बाद हम जैक को देखते हैं जो अब
  560. 21:03पूरी तरह ठीक हो चुका था। उसने जो किया वह
  561. 21:06जानकर जेल के कैदी भी अब उसकी रिस्पेक्ट
  562. 21:08करने लगे थे। लूक उससे मिलने आती है और
  563. 21:10बताती है कि हमने तुम्हारे केस की फिर से
  564. 21:12जांच करने के लिए अदालत में अर्जी डाली
  565. 21:14है। तुम जल्द ही रिहा हो जाओगे। इतना ही
  566. 21:17नहीं वह चाहती थी कि बाहर आने के बाद जैक
  567. 21:20पुलिस को मार्शल आर्ट सिखाए। इसके कुछ
  568. 21:22टाइम बाद जैक को बाइज्जत रिहा कर दिया
  569. 21:24जाता है। उसने बाहर आने के बाद एक स्कूल
  570. 21:26खोला जिसमें वह बच्चों को मार्शल आर्ट
  571. 21:28सिखाता था। वो हर एक कमजोर इंसान को
  572. 21:31ताकतवर बनता देखना चाहता था। पर नंबर वन
  573. 21:33बनने का ख्याल उसके दिमाग में कभी नहीं
  574. 21:35आया। इसी के साथ यह मूवी यहीं खत्म हो
  575. 21:37जाती है। उम्मीद करता हूं कि आपको यह
  576. 21:39कहानी पसंद आई होगी। थैंक यू फॉर वाचिंग।
  577. 21:42सी यू इन द नेक्स्ट वन।

About this transcript

This page contains the full transcript of KungFu FIGHTER bana SABSE Khatarnaak Serial KILLER | Action/Thriller Movie Explained in Hindi/Urdu by Movie Box Hindi, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 5,049 words across 577 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to translate the transcript into 100+ languages.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, translation to 100+ languages, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.