करवा चौथ पर कुटाई ( Karwa Chauth Par Kutai ) By - GILLU TOONS | #karwachauthspecial | funny cartoon — Transcript
Full transcript
- 0:00अरे सुनती हो चाय आज ही मिलेगी कि हफ्ते
- 0:03भर बाद? आज तक मैंने बीरबल की खिचड़ी तो
- 0:05सुना था लेकिन आज पहली बार बीरबल की चाय
- 0:08देख रहा हूं।
- 0:09अजी ला रही हूं। मैं यहां किचन में फुटबॉल
- 0:11नहीं खेल रही हूं। चाय ही बना रही हूं
- 0:14आपके लिए। अब थोड़ा टाइम तो लगेगा ही।
- 0:16सुबह से थोड़ा-थोड़ा करते हुए 40 मिनट हो
- 0:19गए हैं। लेकिन अभी तक तुम्हारी चाय तैयार
- 0:21नहीं हुई। अरे इतनी देर में तो मैं 100
- 0:23आदमियों का खाना बना देता। जितने में तुम
- 0:26चाय नहीं बना पा रही।
- 0:28भाई साहब एक बात बोलें आप अपनी औकात से
- 0:31कुछ ज्यादा नहीं फेंक रहे हैं। 100
- 0:33आदमियों का खाना बना देते आप वो भी 40
- 0:36मिनट में। भाई साहब जितना आप अपने आप को
- 0:39नहीं जानते उससे कहीं ज्यादा मैं जानता
- 0:42हूं। सुबह शाम तो आपको 1ढ़ घंटे लैट्रिन
- 0:45में लग जाते हैं। जब दिन का एक हिस्सा
- 0:47आपको खाना निकालने में लग जाता है तो आप
- 0:5040 मिनट में खाना कैसे बना सकते हैं?
- 0:52अरे यार तुमको थोड़ा सा भी लाज शर्म है या
- 0:55नहीं? मतलब यहां हम खाने की बात कर रहे
- 0:57हैं और तुम लैट्रिन-वैटरिंग किए हो। मानता
- 1:00हूं कि तुम्हारा चेहरा अच्छा नहीं है।
- 1:02लेकिन कम से कम बातें तो अच्छी कर लिया
- 1:03करो।
- 1:04अच्छा अगर ऐसी ही बात है तो चूड़ियां पहन
- 1:07के चूल्हे पर क्यों नहीं बैठ जाते? बनाओ
- 1:09खाना और खिलाओ पूरे खानदान को। वैसे तो
- 1:12लड़ने झगड़ने में आगे ही हो। अब खाना
- 1:14बनाने में आगे हो जाओ तो और बेहतर है।
- 1:18अरे मैं तो मजाक कर रहा था। तुम 40 मिनट
- 1:21क्या? 40 दिन लगा के भी चाय बनाओगी ना तो
- 1:24भी कोई दिक्कत नहीं है। मुझे कोई शौक नहीं
- 1:26है अपने सर पे कुल्हाड़ी मारने का।
- 1:29लेकिन कुल्हाड़ी तो पैर पर मारी जाती है
- 1:31ना। आपने सिर क्यों बोला?
- 1:33तुमसे बातें करने में और सिर पर कुल्हाड़ी
- 1:36मारने में कोई अंतर नहीं है।
- 1:38अच्छा ये सब छोड़िए। आप ये बताइए कि आज
- 1:41क्या खास है?
- 1:42खास? खास क्या? आज तो गुरुवार है और
- 1:45गुरुवार के दिन तुम गाजर का हलवा बनाती
- 1:47हो? तो बताओ कब खाने को मिल रहा है गाजर
- 1:50का हलवा? गाजर का हलवा तुम्हारी नानी को
- 1:52खिला दूंगी। दुनिया भर की बकवास याद रहती
- 1:55है लेकिन एक दिन भी तुमसे याद नहीं रखा
- 1:57जाता।
- 1:58भाभी जी हमें याद है कि आज कौन सा खास दिन
- 2:01है।
- 2:02ऐसा क्या खास है आज जो इस चोमू को याद है?
- 2:06लेकिन मुझे नहीं।
- 2:07सीखो सीखो कुछ भाई साहब से। आज क्या खास
- 2:10है इनको याद है? बेचारे इतने अच्छे हैं कि
- 2:13भाभी जी के कपड़े तक धो देते हैं और एक
- 2:16तुम हो जिससे कुछ उम्मीद रखना ही बेकार
- 2:18है। आज इतना खास करवा चौथ का दिन है और
- 2:21आपको याद तक नहीं।
- 2:24अरे बाप रे। आज करवा चौथ है। मैं तो भूल
- 2:27ही गया था। तब तो फिर आज तुम करवा चौथ का
- 2:29व्रत भी होगी। सुबह से खाना भी नहीं खाया
- 2:32होगा तुमने।
- 2:33नहीं, मैं भूखी कहां हूं? मैंने तो सुबह
- 2:35से पांच छह भोग भी लगा लिए हैं। आज आप
- 2:38थोड़ा सा खिसके हुए हैं क्या? अरे खाना
- 2:40छोड़ो। मैंने तो सुबह से एक गिलास पानी तक
- 2:42नहीं पिया।
- 2:43पानी तो आ रहा है घर में। मोटर भी सही है।
- 2:46मैंने खुद दो गिलास पानी पिया है। फिर तुम
- 2:48क्यों प्यासी हो सुबह से?
- 2:51सभी पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के
- 2:53लिए व्रत रखती हैं। लेकिन लगता है कि आज
- 2:55मेरे हाथों से ही मेरे पति इस धरती को
- 2:57छोड़ के चला जाएगा।
- 2:59भाई साहब, आपका दिमाग थोड़ा सा खराब है
- 3:02क्या? ये आपके अंदर दिमाग ही नहीं है।
- 3:04करवा चौथ पर सभी औरतें अपने पति की लंबी
- 3:07उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वो भी बिना एक
- 3:10बूंद पानी पिए।
- 3:11वाह रे औरत वाह। 364 दिन तो हमें चैन से
- 3:15जीने नहीं देती हैं और एक दिन का व्रत रख
- 3:17के हमको मरने भी नहीं देती हैं।
- 3:20क्या कहा आपने? क्या कहा?
- 3:22अरे नहीं नहीं। हमने तो कुछ नहीं कहा।
- 3:25शायद तुम्हारे कान बज रहे हैं क्योंकि
- 3:27सुबह से तुमने कुछ खाया नहीं है ना
- 3:29इसीलिए।
- 3:29बेवकूफ नहीं हूं मैं। सब समझ में आता है
- 3:32मुझे कि क्या कह रहे हो आप। आज आप मुझसे
- 3:35थोड़ा बचके रहिएगा। कहीं आज ही मेरे हाथों
- 3:38आपकी कुटाई ना हो जाए।
- 3:40अरे भला आज के दिन अपने पति को मारता है
- 3:43कोई।
- 3:44सासू मां ये इसी के लायक हैं। एक तो करवा
- 3:47चौथ का त्यौहार है। वो तो इन्हें याद नहीं
- 3:50है और ऊपर से बोल रहे हैं कि पानी क्यों
- 3:53नहीं पिया। मोटर तो सही है। अब आप ही
- 3:55समझाइए अपने लाडले बेटे को। ये मैं क्या
- 3:58सुन रही हूं। जो आपकी बहू ने कहा शायद वही
- 4:02सुन रही हो आप।
- 4:04अरे वो सब तो ठीक है पर तुझे कम से कम आज
- 4:07का दिन तो याद होना चाहिए था और ऊपर से
- 4:10बहू के लिए कुछ लाया भी नहीं होगा।
- 4:13अरे मम्मी थोड़ा धीरे बोलो। अगर इसने सुन
- 4:16लिया ना तो मेरे सीने पर तांडव करेगी। मैं
- 4:18अभी चुपके से जाके इसके लिए ले आऊंगा। बस
- 4:21आप इसे बताना मत।
- 4:23भाई साहब हम तो अपनी पत्नी के लिए नौ लखा
- 4:26हार लेके आए हैं। वो भी सोने का। क्या
- 4:29क्या कहा आपने? मेरे लिए कुछ लाए भी नहीं।
- 4:32आज आप अकेले में मिलिएगा। आपकी कुटाई तो
- 4:34पक्की है। बेटा चिंटू जरा जाके देखना तो
- 4:37चांद निकला कि नहीं। अरे मम्मी आप पापा से
- 4:41कह दो ना मैं फ्री फायर खेल रहा हूं। अगर
- 4:44चुप मार के अभी नहीं गया ना तो मैं
- 4:46फायरिंग कर दूंगी। वो भी अपने इन हाथों से
- 4:49एक काम भी नहीं सुन सकता हरामखोर।
- 4:52अब मेरा गुस्सा इसपे क्यों निकाल रही हो?
- 4:54तुम तो चुप ही रहो जी। आज के दिन मेरा
- 4:57मुंह मत खुलवाओ। अगर आज मुंह खुल गया ना
- 4:59तो महाभारत हो जाएगा। मम्मी पर आपका मुंह
- 5:02तो बोलते वक्त खुल ही रहा है। नालायक कहीं
- 5:06का। तू भी बिल्कुल अपने बाप पे गया है।
- 5:08दोनों लोग मिलके मेरा दिमाग खाते रहते हो।
- 5:11आज व्रत हूं फिर भी किसी को दिख नहीं रहा।
- 5:13आज के दिन भी खोपड़ी गरम करते हैं ये सब
- 5:15मेरी।
- 5:16अरे तुम्हारी खोपड़ी तो हमेशा ही गरम रहती
- 5:19है। और गुस्सा तो नाक पर चढ़ा ही रहता है।
- 5:22चिंटू, पापा से बोलो जा के चांद देख के आए
- 5:24निकला है कि नहीं? वरना आज ये चांद नहीं
- 5:27देख पाएंगे।
- 5:28रुको महारानी जा रहा हूं। निकल गया भाई
- 5:30निकल गया। निकल गया चांद। अब आके अपना
- 5:33व्रत तोड़ो और हमारी भी जान छोड़ो।
- 5:35क्या? क्या कहा आपने?
- 5:37कुछ भी तो नहीं। अब तो पूजा कर सकती हो ना
- 5:40महारानी। अब तो चांद भी दिख रहा है।
- 5:43पूजा तो तब करूंगी ना जब आप आके मेरे
- 5:46सामने खड़े होंगे। फटाफट से आइए और मेरे
- 5:49सामने खड़े होइए। मुझे आपको इस छन्नी से
- 5:51देखना है। तभी मैं अपना व्रत तोड़ सकती
- 5:54हूं। बताओ क्या जमाना आ गया है? साक्षात 6
- 5:58फुट का हट्टा कट्टा लंबा चौड़ा आदमी यहां
- 6:02खड़ा है। फिर भी उसे खुली आंखों की जगह
- 6:04छन्नी से देखना है।
- 6:06पापा ज्यादा मजाक मत करो। नहीं तो मम्मी
- 6:09की खोपड़ी गरम होने में टाइम नहीं लगेगा।
- 6:12बेटा चिंटू अपने पापा से कह दो कि उनके
- 6:15पाप का घड़ा भर चुका है और उस घड़े के
- 6:17साथ-साथ आज इनका सर भी जल्दी फूट जाएगा।
- 6:21मैं चुप हो जाता हूं। बस तुम पूजा करती
- 6:23रहो। चलिए अब अपने हाथों से मुझे पानी
- 6:26पिलाइए ताकि मैं अपना व्रत तोड़ सकूं।
- 6:29मैंने अपनी पूरी जिंदगी में बड़े-बड़े
- 6:32कामचोर देखे हैं लेकिन तुम्हारे जितना
- 6:34बड़ा कामचोर नहीं देखा। भगवान ने तुम्हें
- 6:37हाथ नहीं दे रखा क्या जो तुम अपने हाथ से
- 6:39पानी नहीं पी सकती।
- 6:41बस बहुत हो गया जी। अब अगर आपने कुछ भी
- 6:44बोला तो आपकी कुटाई हो जाएगी। आज करवा चौथ
- 6:47है और आपके लिए ही मैं व्रत हूं। इसीलिए
- 6:50अभी तक आप जिंदा घूम रहे हो।
- 6:52वही तो पापा। नहीं तो इतनी देर में आपकी
- 6:55कब्र ही मिलती बस। अच्छा चलिए मेरा गिफ्ट
- 6:59तो दीजिए। मुझे तो लगता है कि आप मेरे लिए
- 7:02सोने की चूड़ियां या सोने का झुमका लाए
- 7:04होंगे। अब आप मुझसे इतना प्यार करते हैं
- 7:07तो मेरे लिए इतना तो कर ही सकते हैं।
- 7:10बताओ ना पापा। क्या लाए हो मम्मी के लिए?
- 7:13मुझे भी जानना है।
- 7:15एक दिन तुम्हें याद है ना कि तुमने मुझसे
- 7:17चौका बेलन मांगा था।
- 7:20हां याद है। अच्छे से याद है। पर अभी क्या
- 7:22लाया हूं वो तो दिखाओ।
- 7:24हां तो वही लाया हूं। चौका और बेलन।
- 7:28पापा तो गए आज।
- 7:40सबसे
About this transcript
This page contains the full transcript of करवा चौथ पर कुटाई ( Karwa Chauth Par Kutai ) By - GILLU TOONS | #karwachauthspecial | funny cartoon by Gillu Toons, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 1,397 words across 179 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.