Jallianwala Bagh Massacre: The Tragic Day in Indian History — Transcript
Full transcript
- 0:0013 अप्रैल 1919 अमृतसर का जलियांवाला बाग
- 0:03क्रूरता और मानवता को शर्मसार कर देने
- 0:06वाली एक ऐसी घटना का गवाह बना जिसने हमेशा
- 0:08के लिए ब्रिटिशर्स के चरित्र पर एक काला
- 0:10दाग लगा दिया। उस दिन वहां हजारों लोग
- 0:13शांतिपूर्ण विरोध के लिए इकट्ठा हुए थे।
- 0:15शाम ढल रही थी कि तभी अंग्रेज अधिकारी
- 0:18जनरल रेजनोल डायर अपने सिपाहियों के साथ
- 0:21यहां आ पहुंचा और बिना कोई चेतावनी दिए
- 0:23शांति से प्रदर्शन कर रहे निहत्ते लोगों
- 0:26पर अंधाधुंध गोलियां चलवा दी। पूरा
- 0:28वातावरण गोलियों की तड़-तड़ाहट और लोगों
- 0:31की चीख पुकार से गूंज उठा। लोग जान बचाने
- 0:34के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी के सीने
- 0:36में गोली लगी तो किसी का सिर फट गया। कोई
- 0:38भीड़ में कुचला गया तो किसी ने जान बचाने
- 0:41के लिए वहां मौजूद कुएं में छलांग लगा दी।
- 0:44लेकिन वहां भी मौत उनका इंतजार कर रही थी।
- 0:46केवल उस कुएं में दम घुटने से 120 लोगों
- 0:49की मौत हो गई। जनरल डायर ने जलियांवाला
- 0:52बाग का गेट भी बंद करवा दिया था ताकि कोई
- 0:55बचकर बाहर ना भाग सके। जो लोग दीवार पर
- 0:57चढ़कर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे
- 1:00उन्हें भी गोलियों से भून दिया गया। एक के
- 1:02ऊपर एक 10 से 12 शवों का अंबार लगता चला
- 1:05गया। पूरे 10 मिनट तक निहत्ते लोगों पर
- 1:08नॉन-स्टॉप गोलियां चलती रही। 10 मिनट बाद
- 1:10जब गोलीबारी थमी तो हजार से ज्यादा लोग
- 1:13अपनी जान गवा चुके थे। जबकि इससे दो गुना
- 1:16ज्यादा लोग गोलियों और भगदड़ के शिकार
- 1:19होकर बुरी तरह से घायल हो चुके थे। इसके
- 1:21बाद अंग्रेजों ने घायलों का इलाज नहीं
- 1:23होने दिया और हजार से ज्यादा लोगों की
- 1:26लाशों को पूरी रात किद्दों के खाने के लिए
- 1:29छोड़ दिया। यह वो दिन था जो हर भारतीयों
- 1:31को सदियों के लिए एक गहरा जख्म दे गया। यह
- 1:34सिर्फ एक नरसंहार नहीं था बल्कि आजादी के
- 1:37संघर्ष में एक ऐसा जख्म था जो कभी नहीं
- 1:39भरा। इस मैसकर ने पूरे भारत को झकझोर कर
- 1:42रख दिया। क्रांति की आग भड़क उठी। लोग
- 1:45अंग्रेजों की नौकरी छोड़ने लगे। कईयों ने
- 1:47अपने तमंगे लौटा दिए। इसी बीच एक कम उम्र
- 1:50का ऐसा क्रांतिकारी भी था जो जलियांवाला
- 1:53बाग पहुंचता है। वहां की खून से सनी
- 1:55मिट्टी को अपनी मुट्ठी में लेकर इस
- 1:57कत्लेआम का बदला लेने की कसम खाता है। वो
- 2:0021 सालों तक बदले की आग में जलता रहा और
- 2:02जब मौका हाथ लगा तो उसने अंग्रेजों की
- 2:05धरती पर इस नरसंहार के जिम्मेदार एक
- 2:07अंग्रेज अफसर को मारकर इसका बदला ले लिया।
- 2:11इट वास द डे ऑफ़ बैसाखी एंड अ कंसीडरेबल
- 2:14नॉन वायलेंट क्राउड हैड गैदर्ड इन द
- 2:16जलियांवाला बाग। डायर ने बिना किसी
- 2:18चेतावनी के चिल्लाकर आदेश दिया फायर।
- 2:26कर्नल नेशनल डायोर ओपन फायर एट इनोसेंट
- 2:28इंडियंस इन जलियांवाला बाग अमृतसर। इट इज़
- 2:31अ स्टोरी ऑफ़ द ब्रोटल कोल्ड ब्लडेड मर्डर
- 2:33ऑफ़ 500 टू 600 पीपल एट द हैंड्स ऑफ़ द
- 2:36इंपीरियलिस्ट ब्रिटिश राज।
- 2:38[संगीत]
- 2:43वर्ल्ड वॉर वन के दौरान ब्रिटिश गवर्नमेंट
- 2:45डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट 1915 लागू करती है
- 2:48ताकि युद्ध के समय में भारत में उनकी
- 2:50हुकूमत के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को
- 2:53आसानी से दबाया जा सके। इस कानून के तहत
- 2:55पुलिस को बेइंतहा पावर मिल गई थी। बिना
- 2:58सबूत और ट्रायल के किसी को भी गिरफ्तार कर
- 3:00जेल में डाला जा सकता था। किसी के भी भाषण
- 3:03या आंदोलन को रोका जा सकता था। इस एक्ट के
- 3:05खिलाफ काफी प्रोटेस्ट भी हुआ लेकिन
- 3:07अंग्रेजों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 4 साल
- 3:10बाद जब वर्ल्ड वॉर वन खत्म हुआ तो लोगों
- 3:12को उम्मीद थी कि डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट
- 3:141915 के कड़े प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।
- 3:17लेकिन ब्रिटिशर्स ऐसा कुछ नहीं करते।
- 3:19उल्टा वह भारतीयों की उम्मीदों को कुचलते
- 3:22हुए सिडनी रेलेट कमेटी की सिफारिशों पर इन
- 3:24प्रतिबंधों को स्थाई कर देते हैं। इसके
- 3:27बाद फरवरी 1919 में इंपीरियल लेजिसलेटिव
- 3:30काउंसिल में रेलेट एक्ट नामक एक कानून पेश
- 3:32किया जाता है। इसके प्रोविज़ंस को पढ़कर
- 3:35वहां मौजूद इंडियन मेंबर्स इसका जोरदार
- 3:37विरोध करते हैं। लेकिन ब्रिटिशर्स पर इसका
- 3:40कोई असर नहीं होता है और 18 मार्च 1919 को
- 3:43इस कानून को जबरन लागू कर दिया जाता है।
- 3:46इस कानून के तहत सिर्फ शक के आधार पर किसी
- 3:49को भी गिरफ्तार कर दो साल तक जेल में रखा
- 3:51जा सकता था। पुलिस बिना वारंट के किसी के
- 3:54भी घर में घुसकर तलाशी ले सकती थी। कोई भी
- 3:56क्रांतिकारी गतिविधि होने पर बिना जूरी के
- 3:59मुकदमा चलाया जा सकता था। साथ ही अखबारों
- 4:02पर पाबंदियां लगा दी गई और पब्लिक
- 4:04गैदरिंग्स पर भी रोक लग गई। यानी यह कानून
- 4:06सिर्फ भारतीयों की आवाज को कुचलने के लिए
- 4:08बना था। अंग्रेज एक ऐसा भय का माहौल बनाना
- 4:11चाहते थे कि कोई हिंदुस्तानी उनके खिलाफ
- 4:14बगावत करने की हिमाकत ना कर सके। भारत के
- 4:16फ्रीडम फाइटर्स अंग्रेजों की इस मंशा को
- 4:19समझ चुके थे। इसलिए उन्होंने इसका जोरदार
- 4:21विरोध किया। कानून पास होते ही देश भर में
- 4:24हंगामा मच गया। हर जगह इसके खिलाफ विद्रोह
- 4:26होने लगे। किसी ने इसे काला कानून कहा तो
- 4:29किसी ने नो अपील, नो दलील, नो वकील वाला
- 4:32कानून करार दिया। गांधी जी ने इस कानून के
- 4:34खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान कर दिया।
- 4:36उन्होंने कानून के पास होने के 3 हफ्ते
- 4:39बाद 6 अप्रैल 1919 को एक देशव्यापी आंदोलन
- 4:42की शुरुआत की जिसे रलेट सत्याग्रह के नाम
- 4:45से जाना जाता है। इसमें उन्हें राजेंद्र
- 4:47प्रसाद, जेबी कृपलानी, वल्लभ भाई पटेल,
- 4:50राजगोपालाचारी, जवाहरलाल नेहरू, हकीम अजमल
- 4:53खान, डॉ. एमए अंसारी, स्वामी श्रद्धा नंदा
- 4:56और हसन ईमान जैसे बड़े नेताओं का भी
- 4:58समर्थन मिला। बड़े-बड़े नेताओं के सुर से
- 5:00सुर मिलाते हुए आम लोग भी इस आंदोलन का
- 5:03हिस्सा बन गए। देश भर में विरोध प्रदर्शन
- 5:05शुरू हो गए। हड़ताल होने लगी, दुकानें बंद
- 5:08हो गई। लोगों ने काम पर जाना बंद कर दिया।
- 5:10जगह-जगह इस कानून के खिलाफ सभाएं आयोजित
- 5:13की जाने लगी। स्टूडेंट्स ने स्कूल और
- 5:15कॉलेजों का बहिष्कार कर दिया। इससे देश
- 5:17में लगभग बंद जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
- 5:20अंग्रेजों को भारतीयों का यह विरोध
- 5:22बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था और
- 5:24फिर पंजाब में वह हुआ जिसने भारत के
- 5:27इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया। 9
- 5:29अप्रैल 1919 को राम नववमी के दिन हिंदू और
- 5:32मुस्लिम एक साथ एक बड़े जुलूस में उतरे।
- 5:34मुस्लिमों ने इस दौरान तुर्की सैनिकों की
- 5:37तरह लिबास पहन रखा था। इतने बड़े लेवल पर
- 5:39हिंदू और मुस्लिमों की एकता देखकर
- 5:41अंग्रेजों की हालत खराब हो गई। पंजाब में
- 5:44कांग्रेस के दो बड़े नेता डॉ. सैफुद्दीन
- 5:46किचलू और डॉ. सत्यपाल अंग्रेजों के खिलाफ
- 5:49इस प्रोटेस्ट को लीड कर रहे थे। इसलिए
- 5:51अगले ही दिन 10 अप्रैल 1919 को अंग्रेजों
- 5:54ने डॉक्टर सैफुद्दीन खिचलू और डॉक्टर
- 5:56सत्यपाल को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
- 5:58इसी बीच गांधी जी ने भी पंजाब के हालात का
- 6:01जायजा लेने के लिए मुंबई से पंजाब आने का
- 6:04फैसला किया। इस खबर को सुनकर ब्रिटिशर्स
- 6:06ने उनके पंजाब में घुसने पर रोक लगा दी।
- 6:09लेकिन गांधी जी इस पाबंदी को नजरअंदाज
- 6:11करते हुए ट्रेन से पंजाब के लिए निकल
- 6:13पड़े। जैसे ही उनकी ट्रेन दिल्ली के पास
- 6:15पलवल रेलवे स्टेशन पहुंची, अंग्रेजों ने
- 6:18उन्हें अरेस्ट कर लिया। 2 दिन के भीतर तीन
- 6:20बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पंजाब
- 6:22में विद्रोह और भी भड़क उठा। 10 अप्रैल को
- 6:25ही अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर
- 6:28करीब 500 लोगों ने सिविल लाइंस तक एक
- 6:30विशाल मार्च निकाला। इस दौरान
- 6:32प्रदर्शनकारियों की अंग्रेजी सैनिकों से
- 6:34मुठभेड़ भी हुई। सैनिकों ने भीड़ को
- 6:37कंट्रोल करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।
- 6:39जिससे गुस्से में आकर प्रोटेस्टर्स ने भी
- 6:41कई अंग्रेजों की जान ले ली और सरकारी
- 6:43संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। गुस्साई
- 6:46भीड़ जब शहर वापस लौटी तो उसने रास्ते में
- 6:48एक अंग्रेज मिशनरी टीचर मिस मार्शला
- 6:51शेरवुड को घेर लिया और उन पर हमला कर
- 6:53दिया। वह बुरी तरह घायल हो गई। लेकिन किसी
- 6:56तरह पास के कुछ लोकल लोगों ने उन्हें
- 6:58बचाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया। ब्रिटिश
- 7:01सरकार लोगों के बढ़ते विद्रोह से आग बबूला
- 7:03हो गई। उसी दिन जालंधर में तैनात जनरल
- 7:06डायर को इन हिंसक घटनाओं को कंट्रोल करने
- 7:08के लिए तुरंत अमृतसर पहुंचने का आदेश दिया
- 7:11गया। अमृतसर में भारी संख्या में आर्मी की
- 7:13तैनाती कर दी गई और पूरे पंजाब में मार्शल
- 7:16लॉ लागू कर दिया गया। मार्शल लॉ ने पंजाब
- 7:19की स्थिति को और भी नाजुक बना दिया। अब
- 7:21अमृतसर एक आग के ढेर पर बैठा हुआ शहर था।
- 7:24लोग गुस्से में थे और अंग्रेज हिंसा पर
- 7:26उतारू थे। 2 दिन बाद बैसाखी का त्यौहार
- 7:29आने वाला था। अमृतसर के लोग इस अवसर पर
- 7:32जलियांवाला बाग में इकट्ठा होकर एक
- 7:34शांतिपूर्ण सभा करने का फैसला करते हैं।
- 7:3713 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन अमृतसर
- 7:40के जलियांवाला बाग में अंग्रेजों की
- 7:42दमनकारी नीतियों और डॉक्टर सैफुद्दीन
- 7:45किचलू और डॉक्टर सत्यपाल की गिरफ्तारी के
- 7:47विरोध में एक सभा आयोजित की गई जिसमें कुछ
- 7:50नेता भाषण देने वाले थे। शहर में कर्फ्यू
- 7:52लगा हुआ था। फिर भी वहां लोगों का आना
- 7:55जारी रहा और दोपहर तक उनकी संख्या लगभग
- 7:5815,000 तक पहुंच गई। इसमें सैकड़ों लोग
- 8:00ऐसे भी थे जो बैसाखी के मौके पर अपने
- 8:03परिवार के साथ मेला देखने और शहर घूमने आए
- 8:06थे। लेकिन जब उन्हें शांतिपूर्ण सभा की
- 8:08खबर मिली तो वह भी जलियांवाला बाग पहुंच
- 8:11गए। जलियांवाला बाग अमृतसर में गोल्डन
- 8:13टेंपल के बेहद करीब 6.5 एकड़ में फैला एक
- 8:16पब्लिक गार्डन है जो चारों ओर से
- 8:18ऊंची-ऊंची दीवारों से घिरा था। उस समय
- 8:20जलियांवाला बाग के अंदर जाने और बाहर
- 8:23निकलने के लिए सिर्फ एक नैरो रास्ता था।
- 8:25यहां एक कुआं भी था जिससे राहगीर अपनी
- 8:27प्यास बुझाते थे। कुएं के आसपास काफी लोग
- 8:30बैठे थे। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि
- 8:32कुछ ही पलों में यह कुआं उनकी मौत की
- 8:35गवाही बनने वाला है। उस समय रलेट एक्ट के
- 8:37तहत पब्लिक गैदरिंग कानूनी जुर्म था और
- 8:40मार्शल लॉ के बाद अंग्रेज सरकार इसे सख्ती
- 8:43से लागू करवा रही थी। जैसे ही इतने लोगों
- 8:45की एक साथ इकट्ठा होने की खबर जनरल डायर
- 8:48तक पहुंची, वो गुस्से से तिलमिला उठा।
- 8:50उसकी आंखों में हिंदुस्तानियों के प्रति
- 8:52नफरत की आग सुलग उठी। वो तुरंत अपने 90
- 8:55हथियार बंद सैनिकों के साथ जलियांवाला बाग
- 8:58की ओर कूच कर गया। कुछ देर बाद जब
- 9:00जलियांवाला बाग में लोग शांति से विरोध
- 9:02प्रदर्शन कर रहे थे तभी अचानक उन्हें अपने
- 9:04ऊपर एक अजीब सी आवाज सुनाई दी। एक हवाई
- 9:07जहाज बाग के ऊपर नीची उड़ान भरते हुए
- 9:09चक्कर काट रहा था। डायर ने यह हवाई जहाज
- 9:12वहां मौजूद लोगों की संख्या जानने के लिए
- 9:15तैनात किया था। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ
- 9:17पाते तब तक जनरल डायर भी अपने सिपाहियों
- 9:20के साथ वहां आ पहुंचा। यहां पहुंचने के
- 9:22साथ ही उसने एग्जिट गेट को बंद करवा दिया।
- 9:24जनरल डायर के इस आदेश से अब जलियांवाला
- 9:27बाग एक विशाल पिंजरे में तब्दील हो चुका
- 9:30था। जहां अब से कुछ देर बाद मौत का एक
- 9:32भयानक खेल खेला जाना था। जहां 40 सिपाही
- 9:35बाग के बाहर तैनात थे, तो वहीं अंदर 25
- 9:38गोखा और 25 बलूच सैनिकों में से आधों ने
- 9:41बैठकर और आधों ने खड़े होकर पोजीशन ले ली।
- 9:44इसके बाद डायर ने लोगों को चेतावनी देना
- 9:46भी जरूरी नहीं समझा और बिना एक सेकंड गवाए
- 9:49उसने अपने सिपाहियों को निहत्ते
- 9:51प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोली चलाने
- 9:54का आदेश दे दिया। सिपाहियों ने बिना झिझक
- 9:56के उसके आदेश का पालन किया। पल भर में
- 9:59जलियांवाला बाग गोलियों की तड़-तड़ाहट से
- 10:01गूंज उठा। अचानक हुए इस हमले ने लोगों को
- 10:04संभलने का मौका तक नहीं दिया। कुछ ही पलों
- 10:06में वहां चीखपकार और हाहाकार मच गया। लोग
- 10:10जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
- 10:13लेकिन चारों ओर ऊंची दीवारें थी जिन पर
- 10:15अंग्रेजी दरिंदे तैनात थे| जिससे उन्हें
- 10:18भागने का कोई रास्ता नहीं मिला| चारों तरफ
- 10:20लोग मरकर और घायल होकर गिरने लगे। घुटने
- 10:23के बल बैठे हुए सैनिक चुन-चकर निशाना लगा
- 10:26रहे थे। डायर ने हुक्म दिया कि वह अपनी
- 10:28बंदूकें रीलोड करें और उस तरफ फायरिंग
- 10:31करें जिधर सबसे ज्यादा भीड़ है। किसी की
- 10:33आंख में गोली लगी तो किसी की आतड़ियां
- 10:36बाहर आ गई। लोग डर कर हर दिशा में भागने
- 10:38लगे। लेकिन उन्हें बाहर जाने का कोई
- 10:41रास्ता नहीं मिला। लोग संकरी गली के
- 10:43एंट्री गेट पर जमा होकर बाहर निकलने की
- 10:46कोशिश करने लगे। लेकिन डायर के सैनिक उन
- 10:48पर भी अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। जिससे
- 10:51वहां पर भी लाशें गिरने लगी और एक के ऊपर
- 10:54एक 10 से 12 शवों का अंबार लगता चला गया।
- 10:57वहां हवा में केवल लोगों के भागने की वजह
- 10:59से पैदा हुई धूल और उनके शरीर में लगी
- 11:02गोली की वजह से निकला खून था। लेकिन डायर
- 11:05के दिल में ना कोई दया थी, ना कोई पछतावा
- 11:08उसका सिर्फ एक मकसद था। बेरहमी से
- 11:10हिंदुस्तानियों की जान लेकर उन्हें सबक
- 11:13सिखाना। गोलियों की गड़गड़ाहट ने
- 11:15शांतिपूर्ण सभा को खून से भर दिया था।
- 11:18भयंकर अफरातफरी मची हुई थी। गोलियों की
- 11:20बौछार से बचने के लिए जिसे जहां जगह मिली
- 11:23वो वहां छिपने की कोशिश कर रहा था। घबराए
- 11:25लोगों ने जान बचाने के लिए कुएं में भी
- 11:28छलांग लगाना शुरू कर दिया। लेकिन कुएं में
- 11:30कूदना भी उनके लिए मौत से बचने का रास्ता
- 11:32नहीं था। आखिर वह कब तक तैर पाते दम घुटने
- 11:35से उनकी मौत होने लगी और जल्दी ही यह कुआं
- 11:38मौत का कुआं बन गया। देखते ही देखते कुआं
- 11:41100 से भी ज्यादा लाशों से पट गया। लेकिन
- 11:44डायर की क्रूरता थमने का नाम नहीं ले रही
- 11:46थी। उसकी क्रूर आंखें खून सेंगे
- 11:48जलियांवाला बाग को देखती रही। मानो वह
- 11:51निर्दोष लोगों की लाशों का उत्सव मना रहा
- 11:53हो। डायर के एक साथी अफसर ने उसकी कमीज को
- 11:57हिलाया कि अब बहुत हो चुका इस मौत के खेल
- 11:59को रोक दो। लेकिन डायर ने उसे नजरअंदाज कर
- 12:02दिया। गोलियां चलना बस तब रुकती जब
- 12:05सैनिकों को अपनी राइफलें फिर से लोड करनी
- 12:07होती। डायर खुद दौड़-दौड़ कर उस तरफ
- 12:09फायरिंग करने का हुक्म दे रहा था जहां
- 12:12ज्यादा लोग जमा थे। लोग चाहे पीपल के तने
- 12:14के पीछे छिपने की कोशिश करते या दीवार को
- 12:17लांघ कर जान बचाने की कोशिश करते। बंदूकों
- 12:20की नाले डायर के हुक्म पर उनकी तरफ मुड़
- 12:23जाती और फौरन गोली बंदूक से निकलकर उनकी
- 12:26जान ले लेती। हर गोली के साथ किसी का सीना
- 12:29फटता। किसी का सिर चूर-चूर हो जाता तो
- 12:32किसी का शरीर छलनी हो जाता। मासूम और
- 12:34बेगुनाह लोग गोली खाकर जमीन पर गिर पड़ते
- 12:37और फिर कभी नहीं उठते। बाघ की धरती खून से
- 12:40लथपथ हो गई थी। भगदड़ के कारण सैकड़ों लोग
- 12:43भागते लोगों के पैरों के नीचे आ गए और
- 12:46कुचल कर अपनी जान गवा बैठे। 10 मिनट तक
- 12:48बाघ में मौत का तांडव ब दस्तूर चलता रहा।
- 12:52डायर ने फायरिंग तब रोकी जब उसको लगा कि
- 12:54सैनिकों के पास बहुत कम गोलियां बची हैं।
- 12:57इस दौरान पूरे 1650 राउंड गोलियां दागी गई
- 13:00जिनके निशाने पर आकर करीब हजार बेगुनाह
- 13:03लोग मारे जा चुके थे। जबकि 2000 से ज्यादा
- 13:06लोग बुरी तरह से घायल होकर जिंदगी और मौत
- 13:09के बीच झूल रहे थे। एक लोकल डॉक्टर का 13
- 13:12साल का बेटा मदन मोहू अपने दोस्तों के साथ
- 13:15खेलने रोज जलियांवाला बाग जाया करता था।
- 13:18इस गोलीबारी में गोली उसकी खोपड़ी पर जाकर
- 13:20लगी और वो मासूम अपनी जिंदगी खो बैठा। ऐसे
- 13:24सैकड़ों बच्चे डायर की क्रूरता का शिकार
- 13:26हो गए थे। कितने बच्चे ऐसे थे जो केवल 5
- 13:29या छ महीने के थे। जिन्हें चलना भी नहीं
- 13:31आता था वो मासूम भी अपने पिता, चाचा या
- 13:35दादा के साथ अपनी जिंदगी गवा बैठे थे।
- 13:37जैसे ही फायरिंग रोकने का आदेश दिया गया,
- 13:39सैनिक उतनी ही तेजी से बाहर चले गए जिस
- 13:42तेजी से वह अंदर आए थे। डायर ने एक नजर उस
- 13:45खूनी मंजर पर डाली जैसे वह अपने किए का
- 13:48जायजा ले रहा हो। फिर वह उछलकर अपनी गाड़ी
- 13:50में बैठा और रामबाग की ओर बढ़ गया। उसके
- 13:53सैनिक जिनके हाथ अभी भी निर्दोषों के खून
- 13:55से सने थे उसके पीछे पैदल तेजी से मार्च
- 13:58करते हुए चल पड़े। डायर शाम 6:30 बजे के
- 14:01आसपास अपने कैंप पहुंचा और उसने पूरे शहर
- 14:04की बिजली और पानी को कटवा दिया। पूरी रात
- 14:07जलियांवाला बाग में घायल लोगों को भी कोई
- 14:09डॉक्टरी सहायता नहीं दी गई। ना ही लोगों
- 14:12को अपने मृतकों और घायलों को मैदान से
- 14:15बाहर ले जाने की इजाजत थी। शहर में पूरी
- 14:17तरह एक भयानक सन्नाटा छाया हुआ था।
- 14:19जलियांवाला बाग के घायल धीरे-धीरे दम तोड़
- 14:22रहे थे और पूरा शहर मौत के इस खेल का मूख
- 14:25गवाह बना हुआ था। रात 10:00 बजे डायर ने
- 14:28शहर का एक बार फिर दौरा किया। यह देखने के
- 14:30लिए कि लोगों के घर से बाहर ना निकलने के
- 14:33उसके आदेश का पालन हो रहा है या नहीं।
- 14:35आखिर इससे ज्यादा क्रूरता की बात और क्या
- 14:38हो सकती थी कि बाघ में घायल लोग तड़प रहे
- 14:41थे, मर रहे थे लेकिन उनके अपने भी उनकी
- 14:44मदद करने के लिए बाहर तक नहीं आ सकते थे।
- 14:47लेकिन किसी तरह रतन देवी हिम्मत करके अपने
- 14:49पति को ढूंढते हुए जलियांवाला बाघ आ जाती
- 14:52है। उनका घर बाघ के नजदीक था और उन्होंने
- 14:55गोलियों की आवाज को भी सुना था। इसलिए वह
- 14:57अंधेरे में छिपते-छिपाते बदहवासी में
- 14:59दौड़ती हुई बाघ आ पहुंची। वहां का दृश्य
- 15:02देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों
- 15:05तरफ लाशों का अंबार लगा हुआ था। हर तरफ
- 15:07खून ही खून था। लोग अपनों की तलाश में
- 15:10बिखरे पड़े थे। उनकी आंखें बेसब्री से
- 15:12अपने पति को खोज रही थी। लाशों को
- 15:14हटाते-हटाते अचानक उनकी नजर अपने पति के
- 15:17मरे हुए शरीर पर पड़ी। उनके शरीर में कोई
- 15:20हलचल नहीं थी। रतन देवी की दुनिया एक झटके
- 15:23में उजड़ चुकी थी। उन्होंने अपने मृत पति
- 15:26के सिर को अपनी गोद में लिटाकर पूरी रात
- 15:28वहीं बिता दी। उन्होंने एक हाथ में डंडा
- 15:31पकड़ रखा था ताकि खून की बूं सूंघ कर वहां
- 15:34पहुंचने वाले जंगली जानवर उनके पति की लाश
- 15:36को खा ना जाए। इसी बीच उनकी नजर एक 12 साल
- 15:39के लड़के पर पड़ी जो पास ही घायल पड़ा था।
- 15:42उसके शरीर से खून बह रहा था। रतन देवी ने
- 15:45कांपते हुए पूछा, बेटा तुझे कोई कपड़ा
- 15:48उड़ा दूं? लड़के ने दर्द भरी आवाज में
- 15:50कहा, नहीं बस मुझे छोड़कर मत जाना। रतन
- 15:53देवी की आंखें भर आई। थोड़ी देर बाद लड़के
- 15:56ने कांपते हुए कहा, "मुझे पानी चाहिए। रतन
- 15:59देवी ने इधर-उधर देखा, लेकिन बाग में अब
- 16:01पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं बचा था।
- 16:03जो कुआं था वो लाशों से भरकर खून से लाल
- 16:06हो चुका था। उन्होंने लड़के का हाथ थामे
- 16:09रखा लेकिन धीरे-धीरे उसकी सांसे धीमी
- 16:12पड़ने लगी और फिर एकदम शांत हो गई। ना
- 16:14जाने उस रात ऐसी कितनी दिल दहला देने वाली
- 16:17घटनाएं हुई जो उसी मौत और दर्द की
- 16:20सिसकियों के बीच हमेशा हमेशा के लिए दब कर
- 16:23रह गई। यह नरसंहार इतिहास में ब्रिटिश राज
- 16:25के सबसे काले अध्यायों में से एक बन गया।
- 16:28अंग्रेजों की क्रूरता सिर्फ जलियांवाला
- 16:30बाग में मौत बरसाने तक ही सीमित नहीं थी
- 16:32बल्कि उन्होंने इस भीषण नरसंहार के
- 16:34आंकड़ों को भी छिपाने की घिनौनी कोशिश की।
- 16:37वह इतने निर्मम और बेशर्म थे कि उन्होंने
- 16:40मौत का असली हिसाब तक दबा दिया। पंजाब के
- 16:42उस समय के लटिनेंट गवर्नर माइकल फ्रांसिस
- 16:45ओडर ने अपने सरकारी बयान में इस भयानक
- 16:48हत्याकांड में केवल 379 लोगों के मारे
- 16:51जाने और 1200 लोगों के घायल होने का दावा
- 16:54किया। लेकिन यह आंकड़ा हकीकत के आसपास भी
- 16:57नहीं था। अंग्रेजों ने इस मैसकर की खबर को
- 16:59दबाने के लिए हर संभव कोशिश की। ब्रिटिश
- 17:02सरकार ने अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी।
- 17:04टेलीग्राफ पर निगरानी बिठा दी और अमृतसर
- 17:07से बाहर किसी भी तरह की सूचना को लीक होने
- 17:09से रोकने की कोशिश की। लेकिन सच को कब तक
- 17:12रोका जा सकता था? धीरे-धीरे यह खबर पूरे
- 17:15देश में फैलने लगी। लोगों का गुस्सा फूट
- 17:17पड़ा। इस नरसंहार ने भारतीयों के दिलों
- 17:19में खौफ नहीं बल्कि आजादी के लिए मर मिटने
- 17:22का जज्बा जगा दिया। जगह-जगह विरोध
- 17:24प्रदर्शन शुरू हो गए। सड़कों पर हजारों
- 17:27लोग उतर आए। ब्रिटिश सरकार के खिलाफ नारे
- 17:29गूंजने लगे। लेकिन अंग्रेजों ने इन
- 17:31विरोधों को भी कुचलने में कोई कसर नहीं
- 17:33छोड़ी। इस नरसंहार की खबर जब देश से बाहर
- 17:36निकली तो फॉरेन मीडिया ने भी इसे खूब कवर
- 17:39किया जिसने अंग्रेजों के घिनौने और
- 17:41अमानवीय चेहरे को पूरी दुनिया के सामने
- 17:44लाकर रख दिया। ब्रिटिश सरकार जो खुद को
- 17:46सभ्यता और न्याय का रक्षक बताती थी अचानक
- 17:49दुनिया के सामने कटघरे में खड़ी हो गई।
- 17:51ब्रिटेन में भी इसकी निंदा होने लगी।
- 17:53चर्चिल और एच एच एस्क्विथ ने भी इस मैसकर
- 17:56को ब्रिटिश पार्लियामेंट में क्रिटिसाइज
- 17:58किया। चर्चिल ने इसे अननेटरेबली मॉन्सरस
- 18:01कहा। जबकि एस्क्विथ ने इसे इतिहास का
- 18:03वर्स्ट एंड मोस्ट ड्रेटफुल आउटरेच कहा।
- 18:06चारों तरफ हो रही आलोचना के बावजूद पंजाब
- 18:09के लूटिनेंट गवर्नर माइकल ओ डयर ने जनरल
- 18:12डायर की खुलकर तारीफ की और उसके इस काम को
- 18:14सही करार दिया। ब्रिटिश अधिकारियों का
- 18:16रवैया देखकर यह साफ था कि उन्हें इस
- 18:19नरसंहार का कोई पछतावा नहीं था। बल्कि वह
- 18:21इसके बाद भी अपने गुरूर में चूर थे। इस
- 18:24नरसंहार के विरोध में जब लोगों ने अपनी
- 18:26दुकानें बंद कर रखी थी, तब लाहौर के
- 18:28कमिश्नर और जनरल डायर ने लोकल लोगों को यह
- 18:31कहकर धमकाया कि अगर उन्होंने अपनी दुकानें
- 18:34नहीं खोली तो उन्हें भी गोली मार दी
- 18:36जाएगी। लेकिन ऐसी धमकियों के बावजूद इस
- 18:38मैसकर के दो दिन बाद 15 अप्रैल 1919 को
- 18:41पंजाब के गुजरनवाला में इस नरसंहार के
- 18:44खिलाफ एक बड़ा प्रोटेस्ट हुआ। देखते ही
- 18:46देखते यह विरोध इतना बढ़ गया कि इसे रोकने
- 18:49के लिए ब्रिटिश गवर्नमेंट को अपने
- 18:50एयरक्राफ्ट तक का इस्तेमाल करना पड़ा।
- 18:52पुलिस और प्रोटेस्टर्स के इस मुठभेड़ में
- 18:55एक बार फिर से 12 बेगुनाह लोग मारे गए।
- 18:58जबकि 27 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
- 19:01लेकिन ब्रिटिश सरकार की क्रूरता यही नहीं
- 19:03रुकी। अंग्रेजों ने उसी दिन एक बार फिर से
- 19:06पंजाब के पांच डिस्ट्रिक्ट्स लाहौर,
- 19:08अमृतसर, गुजरनवाला, गुजरात और लैलपुर में
- 19:11मार्शल लॉ लगा दिया। हालात इतने खराब हो
- 19:14गए कि वायसरॉय को तत्काल मुकदमा चलाने का
- 19:17अधिकार दिया गया। यानी किसी को भी बिना
- 19:19सुनवाई के सजा दी जा सकती थी। इसके बाद
- 19:21ब्रिटिश अथॉरिटीज ने जनरल डायर के समर्थन
- 19:24में इंसानियत की सारी सीमाएं लांग दी।
- 19:27हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने डायर को प्रज़ करते हुए
- 19:29उसे एक इंस््राइब तलवार भेंट की और उसे
- 19:32सेवियर ऑफ द पंजाब की संज्ञा दी। इतना ही
- 19:35नहीं डायर के समर्थन में बेनिफिट फंड की
- 19:37शुरुआत की गई जिसमें 26,000 पाउंड से
- 19:40ज्यादा की रकम इकट्ठा की गई। हैरानी की
- 19:42बात यह थी कि जंगल बुक के लेखक रियर्ड
- 19:45किप्लिंग ने भी इसमें 10 पाउंड का योगदान
- 19:47दिया। लेकिन इस बीच भारतीयों का विद्रोह
- 19:49भी जारी था। यह विरोध सिर्फ प्रदर्शन तक
- 19:52सीमित नहीं था बल्कि उन सम्मान और
- 19:54उपाधियों को भी ठुकरा दिया गया जो
- 19:56अंग्रेजों ने उन्हें दिए थे। नोबेल
- 19:58पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर ने
- 20:00अंग्रेजों से मिली अपनी नाइटहुड की उपाधि
- 20:03लौटा दी। जबकि गांधी जी ने इस घटना के
- 20:05विरोध में अंग्रेजों से मिली केसर-ए-ह
- 20:07हिंद की उपाधि को त्याग दिया। रविंद्रनाथ
- 20:10टैगोर ने तो उपाधि त्यागने के साथ-साथ
- 20:12इसके विरोध में वायसरॉय को एक कड़ा पत्र
- 20:15भी लिखा लेकिन ब्रिटिशर्स ने इसे किसी भी
- 20:17अखबार में छपने नहीं दिया। विरोध में सर
- 20:20संकरण नायर जो ब्रिटिश वायसराॉय की
- 20:22एग्जीक्यूटिव काउंसिल के एकमात्र भारतीय
- 20:24सदस्य थे। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा
- 20:27दे दिया। इसके अलावा अंग्रेजी हुकूमत के
- 20:29अंडर काम करने वाले और भी कई छोटे-बड़े
- 20:32अधिकारियों ने अपनी नौकरी से रिजाइन कर
- 20:34दिया। मोतीलाल नेहरू समेत देश के सब बड़े
- 20:36नेताओं ने जलियांवाला बाग मैसकर के लिए
- 20:39ब्रिटिश गवर्नमेंट को जमकर घेरना शुरू कर
- 20:42दिया। इस तरह देश और दुनिया में हो रहे
- 20:44भारी विरोध के बाद आखिरकार ब्रिटिश सरकार
- 20:47को कदम उठाने पड़े। 14 अक्टूबर 1919 को इस
- 20:50मैसकर की जांच के लिए डिसऑर्डर्स
- 20:52इंक्वायरी कमेटी का गठन हुआ। इस कमीशन की
- 20:54अध्यक्षता लॉर्ड विलियम हंटर ने की थी।
- 20:56इसलिए इसे हंटर कमीशन के नाम से भी जाना
- 20:59गया। इस कमीशन में करीब 20 मेंबर्स थे
- 21:01जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल थे। हफ्तों तक
- 21:04गवाहों के बयान दर्ज किए गए। फिर 19 नवंबर
- 21:071919 को जनरल डायर हंटर कमीशन के सामने
- 21:10पेश हुआ। इतना कुछ हो जाने के बावजूद उसे
- 21:13जरा सा भी पछतावा नहीं था और वह अपने
- 21:15घिनौने काम को सही ठहराता रहा। लेकिन हंटर
- 21:18कमीशन ने उसे दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट
- 21:21में उसे बेनकाब कर दिया। कमीशन ने अपनी
- 21:23रिपोर्ट में कहा कि डायर ने अपनी पावर का
- 21:25मिसयूज किया था। उस दिन भारतीय लोग
- 21:27ब्रिटिश रूल को ओवर थ्रो करने के लिए कोई
- 21:30षड्यंत्र नहीं रच रहे थे बल्कि वह
- 21:31शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। वहां
- 21:34मौजूद लोग निर्दोष थे और इस नरसंहार ने
- 21:36भारत में ब्रिटिश रूल की छवि को गहरा
- 21:39धक्का पहुंचाया है। कमीशन ने डायर को उसके
- 21:41पद से हटा दिया। लेकिन हजार से ज्यादा
- 21:44लोगों की जान लेने के लिए उस पर कोई
- 21:46सीरियस पेनल्टीज नहीं लगाई। ब्रिटिश सरकार
- 21:48ने भले ही उसे बचा लिया लेकिन कुदरत ने
- 21:51उसे नहीं छोड़ा। जलियांवाला बाग मैसकर के
- 21:53ठीक 8 साल बाद 23 जुलाई 1927 को जनरल डायर
- 21:57की ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हो गई। इस
- 22:00बीच एक ऐसा ब्रिटिश ऑफिसर भी था जिसे इस
- 22:02मैसकर का असली मास्टरमाइंड माना जाता है।
- 22:05और हैरानी की बात यह थी कि उसे इसके लिए
- 22:07उसके पद से भी नहीं हटाया गया। यह अफसर
- 22:10कोई और नहीं बल्कि उस वक्त पंजाब का
- 22:12लूटिनेंट गवर्नर माइकल ओडर था जिसने कदम
- 22:15कदम पर इस हत्याकांड को उचित ठहराया था।
- 22:18उसकी नजर में भारत के लोग कीड़े-मकोड़े के
- 22:20समान थे। उसका हमेशा से मानना था कि
- 22:23भारतीय लोगों में नस्लिय कमी है और वह कभी
- 22:25खुद शासन नहीं कर सकते। वो बहुत ही आसानी
- 22:28से इस हत्याकांड को उकसाने और सही ठहराने
- 22:31के बाद भी बचता जा रहा था। इसलिए 4 सितंबर
- 22:341920 को लाला लाजपत राय ने माइकल ओ डयर के
- 22:38खिलाफ ब्रिटिश सरकार को एक 12 पॉइंट
- 22:40चार्जशीट सौंपी जिसमें माइकल ओ डयर को
- 22:43जलियांवाला बाग मैसकर का असली खलनायक
- 22:45बताया गया। लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इसे
- 22:48नजरअंदाज कर दिया। 2 साल बाद 1922 में
- 22:51शंकरन नायर ने अपनी बुक गांधी एन एनार्की
- 22:54में लिखा कि जलियांवाला बाग जैसी क्रूर
- 22:56घटनाओं के पीछे माइकल और डअर का भी हाथ
- 22:59था। इस सच्चाई से बौखलाकर माइकल और डयर ने
- 23:02शंकरन नायर पर डेफेमेशन का केस कर दिया और
- 23:05कोर्ट ने नायर को 500 पाउंड का हरजाना
- 23:07भरने का आदेश दे दिया। इस तरह माइकल और
- 23:10डयर को कभी भी उसके अपराधों के लिए
- 23:12आधिकारिक रूप से दोषी नहीं ठहराया गया।
- 23:14ब्रिटिश सरकार उसे बचाने की पूरी कोशिश
- 23:17करती रही और वह आराम से अपनी नौकरी पूरी
- 23:19करके इंग्लैंड लौट गया। इंग्लैंड पहुंचने
- 23:21के बाद भी वह वहां पब्लिक मीटिंग्स में
- 23:24जलियांवाला बाग मैसकर को सही ठहराता रहा।
- 23:26ऐसे में भारत के कुछ ऐसे भी वीर सपूत थे
- 23:29जिन्होंने ठान लिया था कि भले ही अंग्रेज
- 23:32जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषियों को
- 23:34कोई सजा ना दे पर वो खुद उनकी हत्या करके
- 23:37इसका बदला लेंगे। इनमें से एक थे शहीद एआम
- 23:40भगत सिंह जिनकी वीरता की कहानियां पूरे
- 23:42भारत में प्रचलित है। उस समय भगत सिंह
- 23:45केवल 12 साल के थे। उन्होंने जैसे ही इस
- 23:48घटना के बारे में सुना वह पैदल ही
- 23:50जलियांवाला बाग पहुंचे। वहां उन्होंने खून
- 23:52से सनी हुई मिट्टी उठाई और कसम खाई कि वह
- 23:55अंग्रेजी हुकूमत को भारत से उखाड़
- 23:57फेंकेंगे। आगे उन्होंने अपने हिस्से का
- 23:59काम भी किया और इतिहास के पन्नों पर अमर
- 24:01हो गए। लेकिन इसी बीच एक और वीर सपूत थे
- 24:04जो जलियांवाला बाग के दोषियों को उनके
- 24:06अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प ले चुके थे।
- 24:09उनका नाम था सरदार उद्धम सिंह। उन्होंने
- 24:12भी हत्याकांड के बाद जलियांवाला बाग की
- 24:14खून से सनी हुई मिट्टी उठाकर कसम खाई थी
- 24:17कि वह इस हत्याकांड के सबसे बड़े दोषी
- 24:20माइकल ड्वेयर को मौत के घाट उतार कर इसका
- 24:23बदला लेंगे। लेकिन काफी सालों तक उन्हें
- 24:25उसे मारने का मौका हाथ नहीं लग सका। इसलिए
- 24:28वह साल 1934 में ब्रिटेन पहुंच गए और
- 24:30माइकल और डोयर की हत्या का सही मौका
- 24:33तलाशते रहे। उनकी तलाश जलियांवाला बाग
- 24:35मैसकर के 21 साल बाद 1940 में जाकर पूरी
- 24:38हुई। 13 मार्च 1940 को लंदन के कैस्टन हॉल
- 24:42में जहां माइकल ओडयर चीफ गेस्ट बनकर आया
- 24:45था। वहां अंग्रेजों की भारी भीड़ के बीच
- 24:47सरदार उद्धम सिंह ने माइकल ओडर को गोली
- 24:50मारकर जलियांवाला बाग में शहीद हुए लोगों
- 24:53की जान का बदला ले लिया। जलियांवाला बाग
- 24:55मैसकर ने भारत की आजादी की लड़ाई को एक
- 24:58महत्वपूर्ण मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया था।
- 25:00इस क्रांति की चिंगारी ने हर भारतीय के
- 25:03दिल में ऐसा जोश भर दिया कि आखिरकार 1947
- 25:06में उन्होंने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर
- 25:09मजबूर कर दिया। आजादी के बाद 1951 में
- 25:12जलियांवाला बाग में भारत सरकार द्वारा इस
- 25:14हत्याकांड में जान गवाने वाले लोगों की
- 25:17याद में एक स्मारक स्थापित किया गया। यह
- 25:19स्मारक संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है जो
- 25:22हमें याद दिलाता है कि आजादी हमें यूं ही
- 25:25नहीं मिली। इसके पीछे ना जाने कितने उद्धम
- 25:27सिंह, भगत सिंह और लाखों भारतीयों का
- 25:30बलिदान छिपा है।
- 25:36[संगीत]
About this transcript
This page contains the full transcript of Jallianwala Bagh Massacre: The Tragic Day in Indian History by Mighty Monk, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,743 words across 594 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.