How Propaganda Works? — Transcript
Full transcript
- 0:02हर किसी झूठ को बार-बार कहा जाए।
- 0:09आपको वही बात अलग-अलग वीडियोस में दिखाई
- 0:12जाए।
- 0:18[संगीत]
- 0:20अलग-अलग लोग वही बात बार-बार कहें और हर
- 0:24तरफ आपको एक ही कहानी सुनाई जाए तो क्या
- 0:27होगा? क्या आप हर बार उस बात पर यकीन
- 0:30करेंगे? जरूरी नहीं। लेकिन एक दिलचस्प चीज
- 0:32जरूर हो सकती है। वह बात आपको
- 0:35आहिस्ता-आहिस्ता जानी पहचानी लगने लगेगी।
- 0:39और कभी-कभी जो बात हमें बार-बार सुनने की
- 0:41वजह से जानी पहचानी लगती है, वह हमें
- 0:45सच्ची भी महसूस होने लगती है। नफसियात की
- 0:48तहकीक में इसे इलुज ट्रुथ इफेक्ट कहा जाता
- 0:50है। तहकीक से मालूम हुआ है कि जब हम किसी
- 0:54बात को बार-बार सुनते हैं, उसे समझना
- 0:56हमारे लिए आसान हो जाता है और उसकी वजह से
- 1:00हम उसे ज्यादा सच्चा समझ सकते हैं। और
- 1:02सवाल यह है कि आखिर प्रोपेगेंडा काम कैसे
- 1:05करता है? और इससे भी बड़ा सवाल क्या हम
- 1:07सिर्फ प्रोपगेंडा के शिकार होते हैं या
- 1:10कभी-कभी खुद भी उसे आगे फैलाने वाले बन
- 1:13जाते हैं? तो आइए सच को सुनते हैं यकीन के
- 1:16साथ। मैं हूं अब्दुल रहमान और आप देख रहे
- 1:18हैं दल यकीन चैनल।
- 1:24प्रोपेगेंडा क्या होता है? सबसे पहले एक
- 1:26गलतफहमी दूर करते हैं। हर मालूमात
- 1:29प्रोपेगेंडा नहीं। मसलन अगर मैं आपको
- 1:31बताऊं कि आज दर्जा हरारत 30° है तो ये एक
- 1:35आम मालूमात है। लेकिन अगर कोई शख्स
- 1:38जानबूझकर मालूमात को इस तरह मुंतखब करे कि
- 1:41बार-बार दिखाए या इस अंदाज में पेश करे कि
- 1:44आप किसी खास शख्स गिरोह या मसले के बारे
- 1:48में एक खास राय कायम कर लें। यहां लोगों
- 1:50की सोच और राय को मुतासिर करने की कोशिश
- 1:53हो सकती है। यहां एक अहम फर्क समझना जरूरी
- 1:56है कि गलत मालूमात फैलाना एक मसला है।
- 1:59लेकिन किसी गलत या गुमराह कुन मालूमात को
- 2:03जानबूझकर लोगों की सोच बदलने या उन्हें
- 2:06अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करने के लिए
- 2:08फैलाना एक अलग चीज है। और प्रोपेगेंडा को
- 2:12समझने के लिए हमें इसी तरीका-एकार को
- 2:14समझना होगा। प्रोपेगेंडा का निशाना क्या
- 2:17होता है? प्रोपगेंडा का मकसद सिर्फ यह
- 2:19नहीं होता कि आपको कोई मालूमात दी जाए।
- 2:22उसका मकसद यह भी हो सकता है कि आप क्या
- 2:24सोचें, आप किससे डरे, आप किससे गुस्सा
- 2:28करें, आप किस पर भरोसा करें। और सबसे अहम
- 2:31आप किस रद्दे अमल को आम और सही समझे। मसलन
- 2:35एक ही वाक्य को दो मुख्तलिफ सुर्खियों के
- 2:38साथ पेश कीजिए। एक सुर्खी सिर्फ वाकया
- 2:40बताएगी। उसकी सुर्खी पहले ही आपको बता
- 2:43देगी कि इस वाक्य के बारे में आपको क्या
- 2:47महसूस करना चाहिए। वाकया वही है लेकिन उसे
- 2:50पेश करने का अंदाज मुख़्तलिफ है और ये
- 2:52अंदाज आपकी सोच को मुतासिर कर सकता है।
- 2:56इसलिए प्रोपेगेंडा को समझने के लिए सिर्फ
- 2:58ये देखना काफी नहीं कि क्या कहा गया। ये
- 3:01भी देखना होगा कैसे कहा गया और क्या नहीं
- 3:04कहा गया। अब प्रोपेगेंडा के एक बहुत
- 3:07ताकतवर तरीके की बात करते हैं। जज्बात,
- 3:10डर, गुस्सा, नफरत, फक्र, हमदर्दी, इंसान
- 3:14सिर्फ लॉजिक से फैसला नहीं करता। इंसान के
- 3:16जज्बात भी उसके फैसलों पर असर डालते हैं।
- 3:20अगर किसी बात को सिर्फ मालूमात के तौर पर
- 3:23बताया जाए तो उसका असर एक तरह का हो सकता
- 3:26है। लेकिन अगर उसी बात के साथ खौफ या
- 3:29हमारी शनाख्त को जोड़ दिया जाए तो हमारे
- 3:31रद्दे अमल बिल्कुल मुख्तलिफ हो सकता है।
- 3:33मिसाल के तौर पर ये एक नई पॉलिसी
- 3:36[नाक से की जाने वाली आवाज़] है और ये
- 3:36पॉलिसी आपके मुस्तकबिल को बर्बाद कर दे।
- 3:40दोनों जुमले एक ही मौजू के बारे में है।
- 3:43लेकिन दूसरा जुमला सिर्फ मालूमात नहीं दे
- 3:45रहा। वो आपके अंदर एक खास जज्बात भी पैदा
- 3:49कर रहा है। और जब जज्बात बहुत ज्यादा
- 3:51मजबूत हो जाए तो कभी-कभी इंसान सबूत देखने
- 3:55से पहले ही फैसला कर लेता है। प्रोपेगेंडा
- 3:58का एक और ताकतवर तरीका है हम और वो अपने
- 4:01और पराए। अगर किसी पेचीदा मसले को एक बहुत
- 4:06आसान कहानी में बदल दिया जाए। हमारी तमाम
- 4:09मुश्किलात की वजह वो लोग हैं तो दुनिया को
- 4:12समझना बहुत आसान लगने लगता है। लेकिन
- 4:14हकीकत अक्सर उतनी आसान नहीं है। समाजी
- 4:18सियासी और तारीख मसाइल के पीछे एक से
- 4:22ज्यादा वजूहात हो सकती है। लेकिन
- 4:24प्रोपेगेंडा अक्सर एक पेचीदा मसले को एक
- 4:27आसान कहानी में बदल देता है। जैसे कि एक
- 4:31विलन, एक मजलूम, एक हीरो और एक हल। कहानी
- 4:34सुनाने के लिए यह तरीका बहुत ताकतवर है।
- 4:37लेकिन मसला उस वक्त पैदा होता है जब कहानी
- 4:41सबूत की जगह ले ले। अब दोबारा उसी सवाल पर
- 4:43आते हैं। अगर एक बात बार-बार कही जाए तो
- 4:46क्या होता है? 2015 में इलोजरी ट्रुथ
- 4:49इफेक्ट पर होने वाली एक तहकीक में देखा
- 4:51गया कि बार-बार सुनी जाने वाली बातों को
- 4:54लोग ज्यादा आसानी से समझते हैं और बार-बार
- 4:57सुनने से उन बातों के सच्चा होने पर भी
- 5:00असर पड़ सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि जो
- 5:02बात बार-बार कही जाए वो सच बन जाती है।
- 5:05बिल्कुल नहीं। मतलब सिर्फ यह है कि
- 5:07बार-बार सुनने से किसी बात की जान पहचान
- 5:11बढ़ सकती है और उसका असर हमारी सोच पर पड़
- 5:13सकता है। इसीलिए प्रोपेगेंडा में बार-बार
- 5:16एक ही बात कहना बहुत अहम होता है। एक दावा
- 5:19फिर वही दावा फिर उसी के का एक शॉर्ट
- 5:22वीडियो फिर मीम फिर किसी इन्फ्लुएंसरर का
- 5:24वही दावा फिर एक और कुछ वक्त बाद इंसान
- 5:27सोचता है ये बात तो मैं बहुत बार सुन चुका
- 5:30लेकिन एक अहम सवाल फिर भी बाकी रहता है।
- 5:32तो मैंने यह बात बहुत बार सुनी है। लेकिन
- 5:35पहली बार ये बात कहां से आई? प्रोपेगेंडा
- 5:38हमेशा मुकम्मल झूठ नहीं होता। कभी-कभी
- 5:41मसला आधा सच होता है। एक वाकया वाकई हुआ।
- 5:45एक नंबर वाकई दुरुस्त है। एक शख्स ने वाकई
- 5:48वो बात कही। लेकिन पूरी सूरत हाल आपको
- 5:51नहीं बताई जाती। मसलन आपको एक नंबर दिखाया
- 5:54गया। नंबर असली है। लेकिन यह नहीं बताया
- 5:57गया कि ये नंबर किस वक्त है। उसका
- 5:59मुआवजाना किसी चीज से करना चाहिए। यह नंबर
- 6:02किस तरीके से हासिल किया गया है और इसके
- 6:05पीछे असल तहकीक क्या कहती है। फिर उसी एक
- 6:08नंबर से बहुत बड़ा नतीजा निकाल दिया जाता
- 6:10है। यानी मालूमात उठी भी ना हो। उसे पेश
- 6:13करने का तरीका लोगों को गलत तासुर दे सकता
- 6:16है। इसीलिए फैक्ट चेकिंग का मतलब सिर्फ यह
- 6:19देखना नहीं कि नंबर असली है या जाली।
- 6:22बल्कि यह भी देखना है कि इस नंबर की पूरी
- 6:26कहानी क्या है। एक आसान मिसाल देखिए। आपके
- 6:29पास किसी मसले के बारे में 10 अहम
- 6:31मालूमात। आप उनमें से सिर्फ वह तीन
- 6:34मालूमात लोगों को बताते हैं जो आपकी बात
- 6:37को सही साबित करती है और बाकी सात मालूमात
- 6:40छुपा दे। आपने शायद कोई झूठ नहीं बोला।
- 6:43लेकिन क्या लोगों को पूरी हकीकत मालूम
- 6:45हुई? जरूरी नहीं। यह बात बहुत अहम है। सच
- 6:48बोलना और पूरी तस्वीर दिखाना हमेशा एक ही
- 6:52चीज नहीं होती। कभी-कभी लोगों को गुमराह
- 6:54करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं
- 6:56होती। सिर्फ मालूमात में से अपनी पसंद की
- 7:00चीजें मुंतखब करना भी काफी होता है।
- 7:02इसीलिए [संगीत] जब भी कोई बहुत पुर एतमाद
- 7:05अंदाज कोई बड़ा दावा करे तो एक सवाल जरूर
- 7:08पूछे इस कहानी में क्या चीज मुझे नहीं
- 7:10बताई जा रही है। अब फर्ज करें यही बात
- 7:13किसी ऐसे अकाउंट से आए जिसे कोई नहीं
- 7:16जानता। शायद आप उसे नजरअंदाज कर दें।
- 7:19लेकिन अगर वही बात किसी मशहूर शख्स के नाम
- 7:22से आए। किसी आलिम के नाम से, किसी डॉक्टर
- 7:24के नाम से, किसी इन्फ्लुएंसरर के नाम से
- 7:26तो शायद आप फौरन उसे ज्यादा अहम समझे।
- 7:30लेकिन यहां एक बात याद रखें किसी बड़े या
- 7:33मशहूर शख्स का कहना सबूत की जगह नहीं ले
- 7:36सकते। किसी इज्जत वाले शख्स की बात खुद ब
- 7:38खुद सच नहीं बन जाती। और ये उसूल दीन के
- 7:41मामले में भी सब है। अगर कोई कहे ये हदीस
- 7:44है तो सवाल होना चाहिए हवाला क्या है? अगर
- 7:47कोई कहे इस्लाम में ये लिखा है तो सवाल
- 7:50होना चाहिए कहां लिखा है और अगर कोई ये
- 7:53कहे कि एक बुजुर्ग ने फरमाया तो सवाल होना
- 7:56चाहिए इसका असल माखज क्या है? एहतराम अपनी
- 8:00जगह लेकिन तहकीक अपनी जगह। अब आते हैं उस
- 8:03जगह जहां हम सब रोज मौजूद रहते हैं। सोशल
- 8:06मीडिया। सोशल मीडिया पर सबसे कीमती चीज
- 8:09क्या है? आपकी तवज्जो जो चीज आपको रोक ले,
- 8:12जो आपको हैरान कर दे, जो आपको गुस्सा दिला
- 8:15दे, जो आपको जज्बाती कर दे, इसके ज्यादा
- 8:18लोगों तक पहुंचने के इमकानात बढ़ जाते।
- 8:21इसी माहौल में सनसनीखेज दावे बहुत तेजी से
- 8:24फैल सकते हैं। मिसाल के तौर पर ये देखो सच
- 8:27सबके सामने आ गया। मीडिया पर मीडिया यह
- 8:30बात आपको नहीं दिखाएगा। फौरन शेयर करो।
- 8:32ऐसे पैगामात सिर्फ मालूमात नहीं दे रहे
- 8:35हो। वो आपसे फौरन एक रद्दे अमल भी चाहते
- 8:38हैं। और जब आप बगैर तहकीक के उसे शेयर कर
- 8:41देते हैं तो आप सिर्फ देखने वाले नहीं
- 8:43रहे। आप उस मालूमात को आगे पहुंचाने वाली
- 8:46जंजीर का हिस्सा बन जाते हैं। एक खतरनाक
- 8:49सोच यह भी है इतने लोग इसे शेयर कर रहे
- 8:53हैं। जरूर इसमें कुछ सच होगा। जरूरी नहीं।
- 8:56ज्यादा व्यूज सबूत नहीं है। ज्यादा लाइक्स
- 9:00सबूत नहीं है। ज्यादा फॉलोवर्स सबूत
- 9:03[संगीत] नहीं है। और ट्रेंडिंग होना भी सच
- 9:06होने की जमानत नहीं है। किसी दावे की
- 9:08सच्चाई जानने के लिए यह ना देखें कि कितने
- 9:12लोग इसे मान रहे हैं। देखें इस दावे के
- 9:15सबूत क्या है। अब इस बात को अपने दीन के
- 9:18हवाले से देखते हैं। कुरान सूर हुजरात आयत
- 9:21नंबर सिक्स में हमें ये उसूल दिया गया है
- 9:23कि जब कोई खबर आए उसकी तहकीक कर लिया करें
- 9:27ताकि नादानिस्ता तौर पर किसी को नुकसान ना
- 9:30पहुंचे और बाद में पछतावा ना हो और सूर
- 9:32असरा के आयत नंबर 36 में ये बताया गया कि
- 9:35जिस चीज का हमें इल्म ना हो उसके पीछे
- 9:38नहीं चलना चाहिए। इसका इल्मी मतलब बहुत
- 9:40अहम है। अगर WhatsApp पर कोई दीनी पैगाम
- 9:43आया आपको बहुत जज्बाती लगा। आपकी अपनी सोच
- 9:46के मुताबिक लगा तो सिर्फ इस वजह से उसे
- 9:49आगे भेज देना काफी नहीं है। दीन का नाम
- 9:51किसी बात को खुद ब खुद सही साबित नहीं
- 9:54करता बल्कि जब कोई बात दीन के नाम पर बयान
- 9:57की जाती है तो उसे आगे पहुंचाने से पहले
- 10:00तहकीक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
- 10:03अब आते हैं सबसे मुश्किल हिस्से पर कि
- 10:05आखिर हम लोगों की बातों से मुतासिर क्यों
- 10:09हो जाते? क्योंकि प्रोपेगेंडा सिर्फ कम
- 10:11समझ रखने वाले लोगों को मुतासिर नहीं
- 10:14करता। समझदार इंसान भी अपनी सोच की कुछ
- 10:18कमजोरियों का शिकार हो सकता है। मसलन एक
- 10:21चीज है कंफर्मेशन बेस। यानी जब हम पहले ही
- 10:24किसी बात को सच मानने की तरफ झुक जाते हैं
- 10:27तो हम ऐसी मालूमात को ज्यादा अहमियत देते
- 10:30हैं जो हमारी सोच को सही साबित करे और जो
- 10:33मालूमात हमारी [संगीत] सोच के खिलाफ हो हम
- 10:36उसे नजरअंदाज या कम अहम समझ सकते हैं।
- 10:39मिसाल के तौर पर आप किसी शख्स को पहले से
- 10:42पसंद करते हैं। उसकी 10 अच्छी बातें सामने
- 10:45आती है। आप कहते हैं देखा मैं पहले ही
- 10:48जानता था कि ये अच्छा आदमी [संगीत] है
- 10:50भला। फिर उसी शख्स की एक गलती सामने आती।
- 10:53आप कहते हैं इसका कॉन्टेक्स्ट देखो। लेकिन
- 10:56अगर यही गलती आपके मुखालिफ ने की होती तो
- 10:59शायद आप कहते देखा मैं पहले ही कहता था कि
- 11:02ये ऐसे ही है। यहां सिर्फ मसला मालूमात का
- 11:06नहीं। मसला ये है कि हम अपने पसंदीदा
- 11:09लोगों के लिए एक मिया और मुखालिफ लोगों के
- 11:12लिए दूसरा मिया [संगीत] इस्तेमाल करने लग।
- 11:14सबसे खतरनाक प्रोपेगेंडा हमेशा वो नहीं
- 11:17होता जो साफ तौर पर आपको मैनपुलेट करने की
- 11:20कोशिश करे। कभी-कभी ज्यादा खतरनाक वो होता
- 11:23है जिसे आप खुद अपनी मर्जी से आगे शेयर
- 11:26करते हैं। क्यों? क्योंकि आपको लगता है
- 11:28मैं तो सिर्फ सच आगे पहुंचा रहा हूं।
- 11:30लेकिन अगर आपने तहकीक ही नहीं की तो
- 11:33मुमकिन है कि आपने अनजाने में एक गलत
- 11:36मालूमात को मजीद फैला रहे हैं। यानी मसला
- 11:39सिर्फ झूठी मालूमात बनाने वाले का। उसे
- 11:42आगे फैलाने वाले का भी। अब आते हैं अमली
- 11:45तरीके पर। अगली बार आपके सामने कोई बहुत
- 11:48हैरान करने वाला दावा आए। फौरन यकीन इंकार
- 11:51ना करें। सिर्फ ये सात सवाल पूछें। नंबर
- 11:53एक सोर्स क्या है? ये मालूमात असल जगह से
- 11:56आई है या किसी दूसरे शख्स का स्क्रीनशॉट
- 11:58है। नंबर दो असल कांटेक्ट क्या है? ये
- 12:01पूरी वीडियो है या सिर्फ 10 सेकंड का
- 12:03क्लिप है। नंबर तीन एविडेंस क्या है? इस
- 12:05दावे के पीछे डॉक्यूमेंट, डाटा, असल बयान
- 12:08या कोई काबिल एतमाद सोर्स है। नंबर
- 12:10[गला साफ़ करने की आवाज़]
- 12:11चार क्या दूसरी तरफ की मालूमात भी देखी गई
- 12:14है? हर कोई सिर्फ अपनी बात के हक में सबूत
- 12:17दिखा रहा है तो मुमकिन है पूरी तस्वीर
- 12:19सामने ना हो। नंबर पांच, जबान कैसी है?
- 12:22क्या आपको सिर्फ मालूमात दी जा रही या
- 12:24आपको गुस्सा, खौफ या नफरत दिलाने की कोशिश
- 12:27भी की जा रही। नंबर छह, क्या दूसरे आजाद
- 12:30जराय से भी यह बात वेरीफाई हुई है? एक ही
- 12:33सोर्स को 50 अकाउंट्स कॉपी कर दे तो वो 50
- 12:37अलग सोर्स नहीं बन जाए। नंबर सात मुझे यह
- 12:39बात सच क्यों लग रही है? क्या इसलिए इसके
- 12:42मजबूत सबूत मौजूद है या इसलिए कि मैं पहले
- 12:45से ही यह मानना चाहता हूं कि ये सच है? ये
- 12:47सातवां सवाल सबसे मुश्किल है और शायद सबसे
- 12:51अहम भी। अब एक ईमानदाराना सवाल अगर आपके
- 12:54पसंदीदा शख्स ने कोई गलत या गुमराहन बात
- 12:57कही। क्या आप उसे भी गलत कहेंगे? और आपके
- 12:59पसंदीदा गिरोह के खिलाफ कोई सबूत सामने आए
- 13:02क्या आप उसे भी ईमानदारी से देखेंगे और
- 13:05अगर आपकी अपनी राय गलत साबित हो जाए तो
- 13:08क्या आप यह कह सकेंगे कि हां मेरी समझ गलत
- 13:12थी अगर हां तो आप अपनी सोच को जांचने की
- 13:15कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर आपका जवाब
- 13:17नहीं है तो मसला सिर्फ प्रोपगेंडा करने
- 13:20वालों का नहीं। मसला हमारी अपनी पसंद और
- 13:23वाबस्तगी का भी है। प्रोपेगेंडा सिर्फ
- 13:26दूसरे नहीं करते। और यहां उन
- 13:28डॉक्यूमेंट्री का शायद सबसे अहम सवाल आता
- 13:31है। हम प्रोपेगेंडा की बात करते हुए अक्सर
- 13:33कहते हैं वो लोग प्रोपेगेंडा करते हैं।
- 13:36लेकिन हमें खुद से पूछना चाहिए हम क्या कर
- 13:38रहे हैं? क्या हम अपनी पसंद की मालूमात को
- 13:41बगैर तहकीक किए शेयर करते हैं? क्या हम
- 13:44अपने मुखालिफ की एक गलती से पूरे गिरोह को
- 13:47गलत समझ लेते हैं। क्या हम किसी वीडियो का
- 13:49सिर्फ वही हिस्सा शेयर करते हैं जो हमारी
- 13:52बात को सही साबित करता है? अगर हां तो फिर
- 13:54हमें सिर्फ दूसरों के प्रोपेगेंडा से बचने
- 13:57की जरूरत नहीं। हमें ये भी देखना होगा कि
- 14:00कहीं हम खुद किसी गलत बात को आगे फैलाने
- 14:03वाले तो नहीं बन रहे। इस्लामी तालीमात को
- 14:05देखें तो मालूमात के मामले में एक
- 14:08बुनियादी उसूल सामने आता है। अमल करने से
- 14:10पहले तहकीक सूर हुजरात की आयत नंबर सिक्स
- 14:13में खबर की तहकीक का उसूल दिया गया। और
- 14:16सूरह असरा के आयत नंबर 36 में बगैर इल्म
- 14:19के किसी चीज के पीछे चलने से रोका गया है।
- 14:21यानी एक मुसलमान के लिए सवाल सिर्फ ये
- 14:25नहीं होना चाहिए क्या ये बात मेरी सोच के
- 14:27हक में है बल्कि असल सवाल होना चाहिए क्या
- 14:30ये बात वाकई सच है और इन दोनों सवालों के
- 14:33दरमियान जमीन आसमान का फर्क है। अब एक
- 14:35आखिरी मिसाल सोचे। कल आपके फोन पर कोई
- 14:38बहुत हैरान करने वाला वीडियो आती है।
- 14:41उसमें आपके मुखालिफ की बुराई है। आपकी
- 14:43पसंदीदा शख्स की तारीफ है। आपकी पहले से
- 14:46मौजूद सोच के हक में कोई सबूत दिखाया गया
- 14:49है। और वीडियो के नीचे हजारों लोग लिख रहे
- 14:52हैं 100 फीसद ट्रू। ये नहीं दिखाएगा
- 14:54मीडिया। शेयर करो तो आप क्या करेंगे? फौरन
- 14:57शेयर या एक मिनट रुकेंगे। देखेंगे, सोर्स
- 14:59देखेंगे, कॉन्टेक्स्ट देखेंगे, असल वीडियो
- 15:02देखेंगे, एविडेंस देखेंगे और फिर फैसला
- 15:04करेंगे। क्योंकि मालूमात के इस दौर में
- 15:07सबसे ताकतवर इंसान वो नहीं जो सबसे ज्यादा
- 15:10मालूमात देता है बल्कि वो है जो मालूमात
- 15:13पर सवाल करना चाहता है। प्रोपेगेंडा की
- 15:16दुनिया में सबसे बड़ा खतरा ये नहीं कि
- 15:18दुनिया में झूठ मौजूद है। झूठ हमेशा से
- 15:20मौजूद रहा है। असल खतरा यह है कि आज झूठ
- 15:23और सच दोनों एक ही स्क्रीन पर एक ही
- 15:26रफ्तार से और कभी-कभी एक ही एतमाद के साथ
- 15:29हमारे सामने आए और हर बार कोई दूसरा हमारे
- 15:32लिए फैसला नहीं करेगा। क्या सच है?
- 15:34कभी-कभी हमें खुद रुकना होगा, सोर्स देखना
- 15:37होगा, खुद कॉन्टेक्स्ट समझना होगा, खुद
- 15:40अपनी सोच को चैलेंज करना होगा। और शायद
- 15:43सबसे मुश्किल काम अपनी पसंद के खिलाफ जाने
- 15:46वाली सच्ची बात भी सुननी होगी। इसीलिए
- 15:49अगली बार जब भी कोई आपसे कहे कि यह बात
- 15:52बिल्कुल सच है तो सिर्फ यह ना पूछें कि यह
- 15:54किसने कहा? एक और सवाल जरूर पूछे कि इस
- 15:57बात का सबूत क्या है? क्योंकि प्रोपेगेंडा
- 16:00से बचने का पहला कदम किसी दूसरे की सोच को
- 16:03रद्द करना नहीं बल्कि अपनी सोच पर भी सवाल
- 16:06करना है। और शायद यहीं से हक की तलाश शुरू
- 16:10होती है। तो याद रखिए बात सिर्फ सुनने की
- 16:12नहीं समझने की है और समझ सिर्फ जानने के
- 16:15लिए नहीं बदलने के लिए होती है। अगली
- 16:17वीडियो तक सोचते रहिए, सवाल करते रहिए और
- 16:20हक को हक कहने की हिम्मत रखिए। बात पसंद
- 16:30व रहमतुल्लाह व बरकातू
About this transcript
This page contains the full transcript of How Propaganda Works? by Damatul-yaqeen, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 2,792 words across 341 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.