बारिश में आलू पराठे वाला | Hindi Cartoon Kahani | Hindi Kahaniyan | 2d cartoon — Transcript
Full transcript
- 0:00सुन ले बेटा तेरे बस की बात नहीं है। बाप
- 0:05को भेज।
- 0:07बहुत समय पहले की बात है। श्यामपुर गांव
- 0:10में दो सगे भाई रहते थे। करण और अर्जुन।
- 0:14बड़ा भाई करण तो शहर के किसी बड़े दफ्तर
- 0:17में बाबू था। तो महीने की आखिरी तारीख को
- 0:20उसकी जेब में पैसे खनकते थे। इसी के बूते
- 0:24घर आंगन में उसका रब था। पर छोटा भाई
- 0:27अर्जुन ठहरा अलमस्त। दिन भर पगडंडियों की
- 0:30धूल फाकता। नतीजा यह कि घर में उसकी कौड़ी
- 0:34बराबर इज्जत नहीं थी। भाभी सुबह शाम तानों
- 0:38की रोटी सेकती और मां की आंखें उदास रहती।
- 0:44एक दिन हार मानकर अर्जुन सावन की झड़ी में
- 0:47शहर नगरकोट पहुंच गया। दिनभर भटकने के बाद
- 0:51जब कोई काम ना मिला तो वह थक हार कर सड़क
- 0:55किनारे एक त्रपाल वाले आलू पराठे के ठेले
- 0:58की बेंच पर बैठ गया। तभी दुकान के मालिक
- 1:01बाबूराम काका की नजर उस पर पड़ी।
- 1:03का हो [चीखने की आवाज़] बबुआ सावन की इस
- 1:06कड़कती बिजली में यहां अकेले बेंच पर
- 1:08सुस्ता रहे हो। कपड़ा लत्ता भीग गया है और
- 1:11चेहरा जैसे उतर सा गया है। सब खैरियत तो
- 1:14है ना?
- 1:15जी काका। सब ठीक है। बस जरा देर टूट रही
- 1:19थी सो बैठ गया।
- 1:21बबुआ बदन की थकान और मन का बोझ दोनों
- 1:24आंखों से छलक जाता है। कुछ पाओगे? कोयले
- 1:29की धीमी आंच पर एकदम कड़क और मसालेदार
- 1:32देहाती आलू के पराठे सिक रहे हैं। खुशबू
- 1:35तो तुम्हारी नाक तक पहुंच ही रही होगी।
- 1:38ना काका भूख नहीं है। मैं बस ऐसे ही सावन
- 1:41की बौछार से बचने को रुक गया था।
- 1:44बेटा यह बाल मैंने धूप में सफेद नहीं किए
- 1:47हैं। पेट की आग और मन की मायूसी दोनों दूर
- 1:51से भांप लेता हूं। बताओ तुम्हारे लिए एक
- 1:54बढ़िया पराठा खम थोक के लगाऊं?
- 1:57सच कहूं काका। तो पेट में चूहे कूद रहे
- 2:00हैं। पर मेरी फूटी किस्मत देखो कि जेब में
- 2:04एक धंधेला तक नहीं है। सुबह से चप्पल घिस
- 2:07रहा हूं। पर इस अनजाने शहर में मुझ जैसे
- 2:10निकम्मे के लिए किसी के पास कोई काम नहीं
- 2:13है।
- 2:14निकम्मा अरे बबुआ यह भारी शब्द किसने धर
- 2:18दिया तुम्हारे माथे पर?
- 2:20घरवाले ही कहते हैं काका बड़े भैया कमाऊ
- 2:23पूत हैं तो घर में उनकी पूजा होती है।
- 2:26भाभी बात बातबात पर तीखे बोल बोलती है और
- 2:29मां की आंखों में मेरे लिए सिर्फ बेबसी
- 2:31है। सोचा था शहर जाकर कुछ नाम कमाऊंगा पर
- 2:35यहां भी किस्मत दगा दे गई।
- 2:38देखो बबुआ वक्त और नसीब कभी-कभी इंसान को
- 2:42कस के परखते हैं। सांझ के 7:00 बज चुके
- 2:45हैं। और सच कहूं तो इस झमाझम बारिश के
- 2:48चक्कर में आज मेरी बोनी का एक पैसा तक
- 2:51नहीं आया। दुकानदारी का धर्म कहता है कि
- 2:54बिना बोनी के चूल्हा खाली नहीं करते। पर
- 2:57आज मेरा मन कहता है कि धर्म उसूल
- 2:59[चीखने की आवाज़] से बड़ा सामने खड़ा
- 3:01इंसान है।
- 3:03काका मैं बिना मेहनत की मुफ्त रोटी नहीं
- 3:05तोड़ सकता। गांव [चीखने की आवाज़] छूटा है
- 3:08पर भीतर की गैरत अभी जिंदा है।
- 3:11अरे तो एहसान कैसा बबुआ यह समझ लो कि तुम
- 3:14मेरी दुकान की 100 बोनी करा रहे हो। पैसे
- 3:17आज नहीं है तो जब हाथ में आए तब दे देना।
- 3:20पर इस सावन की कड़कती रात में तुम्हें
- 3:23खाली पेट यहां से हिलने नहीं दूंगा। बैठो
- 3:26तुम मैं अभी लाता हूं।
- 3:28इतना कहकर बाबूराम काका फटाफट तवे पर घी
- 3:32लगाकर लच्छेदार पराठों को सेकते हैं और
- 3:34उनमें सिलबट्टे पर पिसे मसालों के साथ
- 3:37भरपूर आलू का भरावन और मक्खन लपेट कर
- 3:40अर्जुन को थमा देते हैं। अर्जुन जैसे ही
- 3:44पहला निवाला लेता है उसकी आंखें खुल जाती
- 3:47हैं।
- 3:47अरे वाह काका ऐसा सौंधा और कड़क जायका तो
- 3:51मैंने जिंदगी में नहीं चखा। एकदम गांव की
- 3:53याद आ गई। यह आलू पराठा है या कोई अमृत?
- 3:58मसाले खुद ओखली में कूटता हूं बेटा और
- 4:01चूहे की आंच पर दिल से पकाता हूं। पेट की
- 4:04आग शांत हुई। पेट भी भर गया और मन भी
- 4:08तृप्त हो गया काका। पर अब भीतर से एक डर
- 4:11लग रहा है। अगर कल भी मुझे शहर में कोई
- 4:13काम नहीं मिला और मैं आपके यह पैसे ना
- 4:16चुका पाया तो? मैं आपके इस भलेपन को धोखा
- 4:19नहीं देना चाहता।
- 4:21पैसे नहीं दे सकते तो क्या हुआ बबुआ? देह
- 4:24में दम है तो मेहनत तो दे सकते हो ना।
- 4:27देखो अब मेरी उम्र ढलने लगी है। अकेले यह
- 4:31भारी ठेला खींचना, ओखली चलाना, बर्तन
- 4:34माजना अब ये हाथ पैर जवाब देने लगे हैं।
- 4:37अगर तुम्हारी नियत साफ है तो कल से मेरे
- 4:40साथ लग जाओ।
- 4:42मदद पर काका मुझे तो यह शहर का पराठा
- 4:46बनाने का कोई काम आता ही नहीं।
- 4:49सब सीख जाओगे बेटा। बस लगन सच्ची होनी
- 4:52चाहिए। काम के बदले रोज भर पेट यही देहाती
- 4:55आलू पराठे मिलेंगे और शाम को घर जाने के
- 4:58लिए कुछ नगद पैसे भी ताकि मां के सामने
- 5:02खाली हाथ ना जाना पड़े। बोलो सौदा मंजूर
- 5:06है? [संगीत]
- 5:07काका आपने तो डूबते को तिनके का नखा नहीं
- 5:10बल्कि पूरा पतवार थमा दिया। जहां अपनों ने
- 5:13दुत्कार कर दरवाजा बंद कर दिया वहां आपने
- 5:16दिल का कोना दे दिया। पर
- 5:19क्या रुक गए बबुआ?
- 5:22पर मुझे एक बार गांव जाकर मां को बताना
- 5:24होगा। वो रात भर राह देखेंगी। मैं कल सुबह
- 5:27पहली बस पकड़ कर उनका आशीष लेकर पक्का
- 5:30आपके पास हाजिर हो जाऊंगा।
- 5:33यह हुई ना मर्दों वाली बात। मां का आशीष
- 5:36लेकर आओगे तो दुकान में बरकत भी चौगुनी
- 5:38होगी। जा बेटा। आज चैन की नींद सो जा। कल
- 5:43से तेरी तकदीर का नया पन्ना खुलेगा।
- 5:46कल सुबह सूरज उगने से पहले मैं यहीं
- 5:49मिलूंगा काका। अब घर में ताने नहीं
- 5:51सुनेगा।
- 5:53जीते रहो बबुआ। कल तुम्हारा इंतजार रहेगा।
- 6:03अर्जुन के जाते ही जैसे सावन की रिमझिम
- 6:06बूंदों के बीच काका की दुकान का नसीब जाग
- 6:09उठा।
- 6:10काका, आज क्या नया माल तैयार किया है?
- 6:12सुना है आपका देहाती आलू परांठा शहर भर
- 6:15में धूम मचा रहा है। आओ बाबू साहब आओ। बस
- 6:18अभी कोयले की आंच पर गरमा गरम उतारा है।
- 6:21बैठिए।
- 6:22अरे काका जरा फुर्ती से चार प्लेट लगा दो
- 6:25और दो पराठे घर के लिए पोटली में बांध भी
- 6:28देना। महक इतनी कड़क है कि कदम खुद ब खुद
- 6:31खींचे चले आए।
- 6:33जी जी बाबू जी। अभी हाजिर करता हूं। बस 2
- 6:36मिनट का धीरज रखिए।
- 6:39काका की उंगलियां फटाफट चलने लगी।
- 6:42[चीखने की आवाज़] रात गहराने को थी, पर
- 6:44ठेले पर मेला लगा हुआ था।
- 6:46अरे भाई आज यह कैसा कौतुक हो रहा है? रोज
- 6:49तो इस [चीखने की आवाज़] वक्त दुकान बंद
- 6:50करने की तैयारी होती थी और आज पैर रखने की
- 6:53जगह नहीं है। काका आज इस परांठे के मसाले
- 6:56में कुछ अलग ही जादू है। ऐसा लग रहा है
- 6:59जैसे आज आपकी बंद किस्मत का ताला खुल गया
- 7:02है। एक प्लेट और पैक कर दो।
- 7:05किस्मत ही कहो बाबू साहब। दिन भर खाली
- 7:08बैठा था। इस पानी के चक्कर में एक चूहा तक
- 7:11नहीं भटका था। पर अभी थोड़ी देर पहले एक
- 7:14भूखा सीधा साधा लड़का आया था। उसे अपने
- 7:17हाथ से खिलाया और बस उसके जाते ही जैसे
- 7:21दुकान पर साक्षात लक्ष्मी बरस पड़ी।
- 7:25देखते ही देखते काका के बर्तन के सारे के
- 7:28सारे आलू पराठे साफ हो गए।
- 7:32वो अर्जुन लड़का सच में उसके कदम बड़े शुभ
- 7:35है। बोनी क्या की उसने? दुकान का सारा रंग
- 7:39ही बदल गया।
- 7:40लोग कह रहे हैं स्वाद नया है पर मसाले तो
- 7:43वही पुराने हैं। शायद यह उस बेकसूर बच्चे
- 7:47की अंतरात्मा की दुआओं का असर है।
- 7:50काका जरा जल्दी करो। ये लो 500 का नोट।
- 7:53तीन पार्सल और बांध दो।
- 7:55अरे बाबूजी हाथ जोड़ता हूं। आज का सारा
- 7:59माल बिक गया। कढ़ाई एकदम सूखी पड़ी है।
- 8:02चलो कोई बात नहीं। यह पैसे एडवांस रख लो
- 8:05और कल मेरे लिए पहले से बांध कर रख देना।
- 8:07जो पैसे बचे अपने पास जमा रखना। मैं कल
- 8:10साझ को आऊंगा।
- 8:15बाबा रे इतनी कमाई तो पूरे हफ्ते में नहीं
- 8:18हुई जितनी आज इन 2 घंटों की बड़खा में हो
- 8:22गई। अर्जुन बेटा तू कोई आम लड़का नहीं है।
- 8:26तू इस बूढ़े के ठेले के लिए साक्षात
- 8:29लक्ष्मी बनकर आया है। कल तेरा इंतजार
- 8:32रहेगा। अब यह दुकान सिर्फ मेरी नहीं तेरी
- 8:36भी बराबर की है।
- 8:41रात गहराते ही अर्जुन भीगता हुआ अपने गांव
- 8:44श्यामपुर पहुंचता है। वो उत्साह से पैर
- 8:47बढ़ाते हुए घर के भीतर जाता है।
- 8:50मां ओ मां सुनो तो आज मैं शहर गया था और
- 8:54मुझे वहां एक बढ़िया रोजगार मिल गया है।
- 8:56अरे वाह रोजगार मिल गया। शहर की किसी बड़ी
- 9:00कोठी के दीवान बन गए क्या? या फिर अपने
- 9:03जेठ जी की तरह कोई सफेद कॉलर वाली नौकरी
- 9:06मिल गई। नहीं भाभी कोई दफ्तर ऑफिस नहीं
- 9:09है। पर शहर में एक बहुत भले बुजुर्ग हैं
- 9:12बाबूराम काका। उनका देहाती आलू पराठे का
- 9:15ठेला है। मैं कल से वहीं काम सीखूंगा और
- 9:18उनके हाथ बटाऊंगा।
- 9:20सुना मां श्यामपुर का लाडला अब शहर की
- 9:23सड़कों पर लोगों के लिए पराठे सेकेगा और
- 9:26ठेला धकेलेगा। अरे सुखू अर्जुन मेरी साख
- 9:30का तो थोड़ा ख्याल करता। मैं शहर की इतनी
- 9:33बड़ी कोठी में बाबू हूं। कन को चार लोग
- 9:36पूछेंगे कि छोटा भाई क्या करता है? तो
- 9:38क्या मुंह लेकर कहूंगा कि वह सड़क पर
- 9:40पराठे बेचता है।
- 9:42चुप करन इसकी इज्जत तो पहले ही गांव भर की
- 9:45पंचायत में [संगीत] मिट्टी में मिली हुई
- 9:47है। अर्जुन शर्म नहीं आई तुझे यह गुलामी
- 9:50की बात [संगीत] कहते हुए? एक भाई सूट बूट
- 9:53पहनकर इज्जत से जाता है और दूसरा भाई सड़क
- 9:57पर ठेले वाले के आगे हाथ जोड़ेगा।
- 9:59मां, मेहनत का काम कभी छोटा नहीं होता।
- 10:03काका मुझे तसल्ली से सारा हुनर सिखाएंगे
- 10:05[संगीत]
- 10:05और रोज के पैसे भी देंगे। दिन भर गांव की
- 10:08चौपाल पर खाली बैठकर [संगीत] ताने सुनने
- 10:11से तो लाख गुना बेहतर है कि मैं अपने हक
- 10:14की रोटी कमाऊं। मुझे तेरी इन किताबी
- 10:17दलीलों [संगीत] से कोई सरोकार नहीं है। तू
- 10:19मरे या जिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
- 10:22लेकिन एक बात कान खोल [संगीत] कर सुन ले।
- 10:25इस घर के चूल्हे को जलाने के लिए मुझे
- 10:27पैसा चाहिए। अगर तू उस ठेले पर रात दिन
- 10:30खटकर मुझे हर महीने अच्छे पैसे
- 10:33[संगीत]
- 10:33लाकर दे सकता है। तभी इस घर में तेरे
- 10:35हिस्से की रोटी बनेगी। मां अपनी ही कोख से
- 10:39[संगीत] जन्मे बच्चे से ऐसा कैसे कह सकती
- 10:41हो? मैं हारतोड़ मेहनत करने को तैयार हूं।
- 10:44पर अभी तो पैर जमाए हैं। अगर कभी आंधी
- 10:47पानी की वजह से पैसे कम मिले या किसी दिन
- 10:50दुकान ना चली तो क्या मैं काम छोड़ दूं?
- 10:53सीधी सी बात है। अगर हाथ में पैसे ना आए
- 10:56तो काम [संगीत] छोड़ देना। और अगर काम
- 10:58छोड़ा तो यह घर भी हमेशा के लिए छोड़
- 11:01देना। इस घर में मुफ्त का अन्न तोड़ने
- 11:04वालों के लिए कोई जगह नहीं है। या तो साज
- 11:07को पैसा ला या फिर अपना रास्ता नाप। यानी
- 11:11आपको मेरी देह की मेहनत और खून पसीने से
- 11:14कोई मतलब नहीं है। सिर्फ पैसों की गड्डी
- 11:16से मतलब है। चाहे वह कमाई गुलामी की हो या
- 11:19जिल्लत की।
- 11:21इज्जत तो तूने पहले ही गवा दी है। अब कम
- 11:24से कम पैसा तो कमा कर ला। कल सुबह गांव से
- 11:27पैर बाहर निकालने से पहले मेरी यह बात याद
- 11:30रखना। साझ को अगर खाली हाथ आया तो इस चौखट
- 11:33के भीतर कदम मत रखना।
- 11:36मां और [संगीत] भाई भाभी की एक कड़वी बात
- 11:38सुनकर अर्जुन का दिल छलनी हो गया। उस रात
- 11:42वो बिना अन्न का एक दाना मुंह में डाले
- 11:45चुपचाप [संगीत] आंसू बहाते हुए सो गया।
- 11:50[हंसी]
- 11:52अगली सुबह वो तड़के ही शहर की तरफ निकल
- 11:55पड़ा और बाबूराम काका के ठेले पर पहुंच
- 11:57गया।
- 11:58आ गए बबुआ जीते रहो। मैं तो सुबह से ही
- 12:02राह तक रहा था तुम्हारी। पर चेहरा देख के
- 12:05लग रहा है रात भर आंखों में ही कटी है। और
- 12:08सुबह से कुछ खाया पिया भी नहीं है क्या?
- 12:11नहीं काका कोई बात नहीं है। बस नए काम की
- 12:14उधेड़बुन में नींद नहीं आई। बताइए आज मुझे
- 12:18क्या करना है?
- 12:20देख बेटा आज मुझे एक बहुत जरूरी काम से
- 12:23बाहर जाना है। तेरी काकी की देह थोड़ी
- 12:26ढीली है। उसके लिए शहर से दवा और कुछ घर
- 12:29का राशन लाना है। मैं आज यह पूरा ठेला
- 12:32तेरे भरोसे सौंप कर जा रहा हूं।
- 12:35पर काका मैं अकेले। [चीखने की आवाज़]
- 12:37अभी तो मैंने काम का कहरा भी नहीं सीखा।
- 12:40इस बारिश के मौसम में इतने सारे ग्राहकों
- 12:43को मैं अकेले कैसे संभालूंगा?
- 12:46कल तेरी बोनी ने दुकान पर जो रंग दिखाया
- 12:48है ना बबुआ उसके बाद मुझे तुझ पर खुद से
- 12:51ज्यादा भरोसा है। आलू का मसाला और पराठों
- 12:55का आटा सब तैयार है। बस तुझे कोयले की आंच
- 12:58धीमी रखनी है और प्यार से परोसना है।
- 13:02लेकिन काका अगर गल्ले के हिसाब किताब में
- 13:05मुझसे कोई भूल चूक हो गई तो।
- 13:07सब संभाल लेगा तू। मुझे पता है। बस मेरी
- 13:11दो बातें गांठ बांध ले। पहली यह कि
- 13:14ग्राहकों से कभी ऊंचे सुर में बात मत
- 13:17करना। चाहे वह कितना भी उकसाएं या
- 13:19जल्दबाजी करें। लड़ाई झगड़ा बिल्कुल मत
- 13:23करना। शहर के लोग थोड़े उतावले होते हैं।
- 13:26बस मुस्कुरा कर उन्हें ठंडा कर देना।
- 13:29जी काका मैं आपकी इस बात का पूरा ध्यान
- 13:32रखूंगा।
- 13:34इतना बोलकर काका चले जाते हैं।
- 13:39थोड़ी ही देर में रिमझिम बारिश के बीच
- 13:42ठेले पर ग्राहक आना शुरू हो जाते हैं।
- 13:45अरे भाई आज बाबूराम काका कहां गए? दुकान
- 13:48पर यह नया लड़का कौन बैठा है?
- 13:51प्रणाम बाबू जी। काका जरा काकी की दवा
- 13:54लेने शहर गए हैं। आज दुकान की जिम्मेदारी
- 13:57उन्होंने मुझे सौंपी है। आइए तशरीफ रखिए।
- 14:00अरे यार काका का हाथ एकदम सधा हुआ था। तुम
- 14:04बना पाओगे वैसे पराठे? कहीं स्वाद मत
- 14:07बिगाड़ देना भाई। हम बहुत दूर से आए हैं।
- 14:11बाबूजी स्वाद तो आपको वही काका के हाथों
- 14:14वाला ही मिलेगा क्योंकि आलू का सारा मसाला
- 14:17और तैयारी उन्होंने ही की है। रही बात
- 14:20परांठे बनाकर परोसने की तो मैं यहां एकदम
- 14:22नया-नया काम सीखने आया हूं। अगर मुझसे कोई
- 14:25छोटी-मोटी भूल हो जाए तो अपना छोटा भाई
- 14:28समझकर माफ कर दीजिएगा। अरे वाह लड़का तो
- 14:32बड़ा तमीजदार और सीधे स्वभाव का है। आजकल
- 14:35के शहर के लड़कों में ऐसी सादगी कहां
- 14:37देखने को मिलती है। चलो भाई एक प्लेट
- 14:40लगाओ। देखते हैं तुम्हारे हाथ का परोसा
- 14:43हुआ परांठा कैसा लगता है।
- 14:45अर्जुन दोनों ग्राहकों के लिए गरमागरम
- 14:48मसालेदार आलू पराठे मक्खन और हरी मिर्च की
- 14:51चटनी के साथ तैयार करके लगा देता है।
- 14:54दोनों ग्राहक मजे से खाते हैं।
- 14:57भाई मान गए पराठे तो लाजवाब है ही। पर
- 15:01तुम्हारे बात करने के इस मीठे तरीके ने
- 15:03इसका स्वाद दुगना कर दिया। क्या नाम है
- 15:06तुम्हारा?
- 15:08जी मुझे सब अर्जुन कहते हैं। श्यामपुर
- 15:11गांव से आया हूं। काका ने मुझ जैसे अनाड़ी
- 15:14पर भरोसा जताया है। बस उसी भरोसे की लाज
- 15:17रखने की कोशिश कर रहा हूं।
- 15:19मेहनत करो अर्जुन। इस शहर में हुनरमंदों
- 15:22की उतनी कमी नहीं है जितनी अच्छे इंसानों
- 15:25की। तुम जिस तमीज और प्यार से बात कर रहे
- 15:28हो ना देखना एक दिन यहां पैर रखने की जगह
- 15:31नहीं मिलेगी। शुक्रिया बाबूजी। आप बड़े
- 15:34बुजुर्गों का आशीर्वाद रहा तो जरूर कुछ
- 15:36अच्छा [संगीत] करूंगा।
- 15:38ऐसे ही अर्जुन हर ग्राहक से मुस्कुरा कर
- 15:41बात करता रहा। और सावन की रिमझिम फुहारों
- 15:44के बीच देखते ही देखते उसका सारा माल बिक
- 15:47गया। शाम को बाबूराम काका वापस आते हैं और
- 15:51[चीखने की आवाज़] गल्ला देखकर बेहद खुश
- 15:53होते हैं। वो अर्जुन की मेहनत के पैसे उसे
- 15:56आदर के साथ देते हैं। अर्जुन वो पैसे लेकर
- 16:00रात को अपने घर पहुंचता है। लो आ गया
- 16:03हमारा शहर का बाबू। क्यों? शहर की धूल
- 16:07फांक कर खाली हाथ लौटे हो या कुछ लाए भी
- 16:10हो।
- 16:10ये लीजिए मां आज दिनभर की गाढ़ी कमाई। अरे
- 16:14वाह मेरा लाल सचमुच कमा कर लाया है। बैठ
- 16:18बेटा बैठ। मैं अभी तेरे लिए चूल्हे से
- 16:20गरमा गरम रोटियां उतार कर लाती हूं। दिन
- 16:23भर का थकाहारा आया है ना मेरा बच्चा। हां
- 16:26हां मैं अभी पानी लाती हूं लल्ला के लिए।
- 16:29मंगू अरे करन देख अपने छोटे भाई को। आज
- 16:33पहली बार इसने खानदान का नाम रोशन किया
- 16:36है। मां आप अब कोई चिंता मत करना। अब मैं
- 16:40रोज ऐसे ही मेहनत करके पैसे लेकर आऊंगा।
- 16:43अब आपको या भैया को मेरी वजह से शिकायत का
- 16:46कोई [चीखने की आवाज़] मौका नहीं मिलेगा।
- 16:48जीता रहे मेरे लाल ऐसे ही खूब कमाता रहे।
- 16:51फिर देखना इस घर में सिर्फ तेरी ही हुकूमत
- 16:55होगी।
- 16:56देखा दोस्तों कल तक मैं इसी घर में सबसे
- 16:59बड़ा निकम्मा और बोझ था क्योंकि मेरी जेब
- 17:02एकदम खाली थी। आज मेरी मां के हाथ में
- 17:04पैसा है तो उनके शब्दों में मेरे लिए खोया
- 17:07हुआ प्यार और ममता वापस लौट आई है। आज
- 17:11बड़े भैया की आंखों में भी मेरे लिए वह
- 17:13पुरानी नफरत और हिकारत नहीं है।
About this transcript
This page contains the full transcript of बारिश में आलू पराठे वाला | Hindi Cartoon Kahani | Hindi Kahaniyan | 2d cartoon by Golmol Toons, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 2,728 words across 349 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.