सोना महंगा, फिर भी गहने गिरवी क्यों? भारत में Gold Loan का बढ़ता संकट | Anshuman Tiwari | Artham — Transcript
Full transcript
- 0:00मई 1991
- 0:02एक काम जो चोरी छुपे हुआ और जिसने भारत को
- 0:05शर्म से बचा लिया। रात का अंधेरा था।
- 0:08मुंबई हवाई अड्डे पर एक विशेष विमान खड़ा
- 0:11था। उसमें लादा जा रहा था सोना। भारतीय
- 0:14रिजर्व बैंक का सोना। देश के इतिहास का
- 0:17सबसे शर्मनाक क्षण चुपचाप हवा में उड़ रहा
- 0:20था। वजह क्या थी? क्योंकि भारत के पास कुछ
- 0:23हफ्तों का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था। हम
- 0:26अपना तेल का बिल भी नहीं भर पा रहे थे।
- 0:28दुनिया के सामने दिवालिया होने के कगार पर
- 0:30थे। तो सरकार ने वही किया जो कोई भी हारा
- 0:34हुआ परिवार आखिर में करता है। उसने अपना
- 0:36सोना गिरवी रख दिया। करीब 47 टन सोना हवाई
- 0:39जहाजों में भरकर लंदन भेजा गया बैंक ऑफ
- 0:41इंग्लैंड के पास और स्विस बैंक के पास भी
- 0:43कुछ गया। उसके बदले जो पैसा मिला उसके
- 0:46जरिए भारत ने खुद को दिवालिया होने से बचा
- 0:48लिया। यह भारत के लिए शर्म की घड़ी थी।
- 0:52मगर एक बात गौर कीजिए। देश ने अपना सोना
- 0:54बेचा नहीं। उसे गिरवी रखा। इस उम्मीद में
- 0:57कि हालात सुधरेंगे और वह अपना सोना वापस
- 1:00छुड़ा लेगा। और सचमुच उन्हीं हालात ने
- 1:03भारत को 1991 के आर्थिक सुधारों की तरफ
- 1:06धकेला था। तो वो झुकना उठने से पहले का
- 1:10झुकना था। अब 34 साल बाद आगे आइए। आज देश
- 1:14दिवालियां नहीं है। कोई आर्थिक संकट नहीं
- 1:16है। हम दुनिया की सबसे तेज बढ़ती
- 1:18अर्थव्यवस्था हैं। सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर
- 1:21है। फिर भी आज भारत अपना सोना गिरवी रख
- 1:24रहा है। मगर इस बार ये आरबीआई का सोना
- 1:26नहीं है। यह हमारे आपके घरों का गोल्ड है।
- 1:29मां की चूड़ियां, दादी के हार, शादी के
- 1:31कंगन और यह एक-दो टन नहीं करोड़ों घरों का
- 1:35सोना गिरवी के काउंटर पर है। इस वक्त देश
- 1:38का सबसे तेज बढ़ता कर्ज ना घर का है ना
- 1:40कार का बल्कि सोने के बदले लिया जा रहा
- 1:43कर्ज है। यह एक समृद्धि की निशानी है या
- 1:46संकट की? यह सवाल आपको परेशान कर रहा
- 1:48होगा। मुझे तो कर रहा है। तो आइए आज अर्थम
- 1:51में इसी की गृह खोलते हैं।
- 1:55[संगीत][घंटी की आवाज़]
- 2:00जनवरी 1998 साउथ कोरिया देश दिवालिया होने
- 2:04की कगार पर था। वह एशिया के वित्तीय संकट
- 2:07का दौर था। मुद्रा बुरी तरह टूट चुकी थी।
- 2:09कंपनियां बंद हो रही थी और कोरिया को
- 2:11आईएमएफ से भारी कर्ज लेना पड़ा था। फिर
- 2:14कुछ ऐसा हुआ जो दुनिया ने पहले कभी नहीं
- 2:16देखा। सरकार ने लोगों से अपील की अपना
- 2:18सोना दे दो देश को बचाने के लिए और लोग
- 2:21निकल पड़े। लंबी कतारें लगी बैंकों के
- 2:23बाहर। दफ्तरों के बाहर। परिवार अपनी
- 2:26अंगूठी ले आए। खिलाड़ी अपना पदक ले आया।
- 2:29एक मां अपने बच्चे के लिए जो उसने पहला
- 2:31सोने का हार बनवाया था वो ले आई। एक जोड़ा
- 2:33अपनी सालगिरह की चूड़ियां ले आया। यानी 35
- 2:36लाख कोरियाई लोगों ने यानी हर चौथे घर ने
- 2:38अपना निजी सोना सरकार को दिया। कुल मिलाकर
- 2:41227 टन सोना जमा हुआ। अरबों डॉलर का के
- 2:45सोने ने देश का कर्ज उतारने में मदद की।
- 2:48कोरिया संभल गया। यह इतिहास की सबसे
- 2:50खूबसूरत तस्वीरों में एक थी। एक पूरा देश
- 2:53अपने सबसे कीमती गहने राष्ट्र के लिए
- 2:56खुदखुशी से दे रहा था। सोना घरों से बाहर
- 2:59गया देश को ऊपर उठाने के लिए। यह तस्वीर
- 3:02याद रखिए और अब आज के भारत की तरफ आइए।
- 3:05यहां भी आज लंबी कतारें लगी हैं। यहां भी
- 3:08लोग अपना सोना ले जा रहे हैं। मां की
- 3:10चूड़ियां, दादी का हार, शादी के कंगन मगर
- 3:13एक फर्क है और वह फर्क ही पूरी कहानी है।
- 3:16कोरिया में लोग सोना दे रहे थे देश को
- 3:18बचाने के लिए। भारत में लोग सोना गिरवी रख
- 3:21रहे हैं खुद को बचाने के लिए और अपने खर्च
- 3:23चलाने के लिए। वहां यह गर्व था। यहां यह
- 3:26मजबूरी है। वहां सोना घर से निकलकर
- 3:28राष्ट्र को उठा रहा था। यहां सोना घर से
- 3:30निकलकर अक्सर एक परिवार की आखिरी मदद बन
- 3:33रहा है। इसलिए देश का सबसे तेज बढ़ता कर्ज
- 3:36सोने का है। इस को समृद्धि मानिए या संकट?
- 3:41आइए पहले सवाल की तरफ बढ़ते हैं जहां हमें
- 3:44इस सब इस प्रश्न का जवाब मिलेगा कि आखिर
- 3:46कर्ज क्यों लिया जा रहा है सोने के बदले?
- 3:49तो पहला सवाल भारत में आखिर सोने के बदले
- 3:51इतना ज्यादा कर्ज क्यों लिया जा रहा है?
- 3:53क्या वजह है? जरा आंकड़ा देखिए चौंकाने
- 3:57वाला है। भारत में गोल्ड लोन यानी सोना
- 3:59गिरवी रखकर लिया गया कर्ज मार्च 2026 तक
- 4:0218.6 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। एक साल
- 4:06में इसकी बढ़त है 50% से ऊपर। अब इसे बाकी
- 4:10कर्जों की तुलना में देखिए। होम लोन यानी
- 4:12घर बनाने के लिए कर्ज सालाना सिर्फ 9सदी
- 4:14बढ़ा। गाड़ी यानी कार का कर्ज तो उससे भी
- 4:17धीमा बढ़ा।
- 4:18लेकिन सोने पर कर्ज होम लोन की तुलना में
- 4:21पांच गुना तेज दौड़ रहा है। अगर आप गौर से
- 4:24देखें तो आज गोल्ड लोन अपने आकार में देश
- 4:26का दूसरा सबसे बड़ा रिटेल कर्ज रिटेल
- 4:29बोरोइंग बन चुका है। इसके आगे सिर्फ होम
- 4:31लोन है। कौन सा कर्ज कितनी तेजी से दौड़
- 4:34रहा है इस टेबल में आप देखिए।
- 4:36यहां एक बेहद महत्वपूर्ण फर्क समझना जरूरी
- 4:39है। घर का कर्ज आपको मकान मालिक बनाता है।
- 4:42एसेट तैयार करता है। जिसकी कीमत आगे बढ़ती
- 4:44है। सोने के बदले कर्ज आपके एसेट को
- 4:48मोनेटाइज करता है। यानी उसके बदले कर्ज
- 4:50बढ़ाता है। अब एक और आंकड़ा पकड़िए। रिटेल
- 4:53कर्ज में यानी खुदरा कर्ज में जो आम लोगों
- 4:55को दिया जाता है। उसमें सोने का हिस्सा
- 4:572022 में केवल 5.9% था। आज 11% से ऊपर है।
- 5:02दोगुना हो गया करीब-करीब। अचानक क्या हुआ?
- 5:05सोने के बदले कर्ज फट क्यों पड़ा? लोग
- 5:07सोने के बदले इतनी तेजी से कर्ज क्यों
- 5:09लेने लगे? पहली और सबसे सीधी वजह सोने की
- 5:12कीमत। जब सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर हो तो उसी
- 5:14पुराने हार पर पहले से ज्यादा उधार मिलता
- 5:16है। कोलटरल महंगा हो गया यानी जमानत महंगी
- 5:19हो गई तो लोन बड़ा हो गया। दूसरी बात पहले
- 5:22लोग गली के साहूकार के पास गहना रखते थे
- 5:24चुपचाप। अब मुथूट, मनापुरम, आईएफएल तमाम
- 5:27कंपनियां और बैंक्स कानूनी तौर पर चमकते
- 5:30दफ्तरों में अब यही काम कर रहे हैं जो
- 5:32पहले साहूकार करते थे। तो जो पहले छुपा था
- 5:35अब वो आंकड़ों में दिख रहा है। आप कह सकते
- 5:37हैं और तीसरी ओर सबसे गहरी जरूरत खासतौर
- 5:40से छोटे शहरों में और गांव में जहां आमदनी
- 5:42सुस्त है इनकम नहीं है वहां पर लोग कर्ज
- 5:46ले रहे हैं खर्च के लिए और यह तीसरी वजह
- 5:49ही है जो असली सवाल खड़ा करती है कि यह
- 5:52कर्ज खर्च के लिए लिया जा रहा है। देश घर
- 5:55के लिए धीरे उधार लेता है। गहने के लिए
- 5:57दौड़कर उधार ले रहा है। यह अक्सर तरक्की
- 6:00का नहीं किसी किस्म की मजबूरी का संकेत
- 6:03होता है। और इसके साथ हम चलते हैं अगले
- 6:06सवाल की तरफ। अब अगला सवाल या यूं कहें कि
- 6:08एक पहेली है आपके दिमाग में उलझन होगी।
- 6:11सरकारों का सपना रहता है कि सोना घरों से
- 6:14निकलकर बाजार में आए। यानी सोया सोना जगे
- 6:17मोनेटाइजेशन हो सके। तो क्या गोल्ड लोन उस
- 6:20मोनेटाइजेशन की तस्वीर नहीं है? क्या भारत
- 6:22में गोल्ड लोन के जरिए सोना जो घरों में
- 6:25रखा है वो मोनेटाइज नहीं हो रहा है? आइए
- 6:28तस्वीर जोड़िए। जिसे बहुत कम लोग समझते
- 6:30हैं। भारत में घरों में तिजोरियों में
- 6:33मंदिरों में करीब 25,000 टन सोने का
- 6:35अनुमान है। यह दुनिया में किसी भी देश के
- 6:37पास सबसे बड़ा निजी सोना भंडार है।
- 6:38अमेरिका के सरकारी भंडार में भी जितना
- 6:40सोना है उससे कहीं ज्यादा सोना भारत के
- 6:42घरों के पास है। गौर से देखें तो सोना
- 6:45क्या करता है? कुछ नहीं। तिजोरी में लाकर
- 6:47में सोया पड़ा है। कोई कारखाना नहीं
- 6:49बनाता। कोई ब्याज नहीं देता। किसी को
- 6:51नौकरी नहीं देता। इसलिए अर्थशास्त्री
- 6:53अक्सर भारत में सोने को जो परिवारों के
- 6:55पास रखा हुआ सोना है उसे डेड कैपिटल कहते
- 6:57हैं। मरी हुई पूंजी है और दशकों से सरकार
- 7:00का एक सपना रहा है कि सोए सोने को जगाया
- 7:02जाए। अर्थव्यवस्था में लाया जाए। जो
- 7:04अर्थव्यवस्था में आएगा तो इंपोर्ट कम होगा
- 7:07जिस पर विदेशी मुद्रा आ जाती है। 2014 में
- 7:09जब एनडीए सरकार आई तो इसी सपने को आधार
- 7:12बनाकर कई योजनाएं बनी जिसमें सबसे बड़ी थी
- 7:16गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम। सोना बैंक में
- 7:17जमा करो ब्याज पाओ नहीं चली। लोगों ने
- 7:20अपना सोना सरकार को नहीं दिया। फिर स्कीम
- 7:22आई सावरन गोल्ड बांड। कागजी सोना खरीदो
- 7:25ताकि आपको फिजिकल गोल्ड ना खरीदना पड़े।
- 7:27सफल हो गई क्योंकि कोल सोने की कीमतें बढ़
- 7:29रही थी। सरकार इस पर ब्याज भी दे रही थी।
- 7:32डिजिटल गोल्ड आया। लोगों ने धीमे-धीमे बचत
- 7:34करनी शुरू की। थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदना
- 7:36शुरू किया डिजिटल माध्यम से। पर जब भी
- 7:38सरकार ने कहा कि लोग अपना सोना दें तो लोग
- 7:41तैयार नहीं हुए क्योंकि वो उसे छूना,
- 7:43पहनना और तिजोरी में महसूस करना चाहते
- 7:46हैं। अब इसी बीच में जब गोल्ड लोन सामने
- 7:48आए तो एक अजीबोगरीब परिस्थिति बनी। आप ये
- 7:51कह सकते हैं कि एक चालाक हल बनकर निकला।
- 7:54इसमें आपको सोना छोड़ना नहीं पड़ता। बस
- 7:56गिरवी रखना पड़ता है। सोना कंपनी की
- 7:58तिजोरी में जाता है और उस पर पैसा आपकी
- 8:00जेब में आता है। यानी आपका सोना रहता घर
- 8:02में ही है। आपका मालिकाना हक उस पर है।
- 8:04मगर उस पर पूंजी घूमने लगती है। देखने में
- 8:07यह मोनेटाइजेशन के सरकारी सपने का सच होना
- 8:10है। सोया सोना जाग गया। अर्थव्यवस्था में
- 8:12बहने लगा। मगर यही एक गहरा पेंच है। सवाल
- 8:15यह नहीं है कि सोना जागा या नहीं। सवाल यह
- 8:18है कि वो जाग कर गया कहां? और इस सवाल से
- 8:21हम जूझते हैं जिससे हमें समझ में आएगा कि
- 8:23सोने के मोनेटाइजेशन का सच क्या है। सोने
- 8:26को गिरवी रखकर जो पैसा लिया गया वो अगर
- 8:28किसी नए धंधे में दुकान में ट्रैक्टर
- 8:31खरीदने में लगा तो यह सचमुच मोनेटाइजेशन
- 8:33है क्योंकि वो प्रोडक्टिव है उत्पादक है।
- 8:36लेकिन अगर वो पैसा दवा का बिल चुकाने में
- 8:39गया, बच्चों की फीस देने में गया, घर खर्च
- 8:42में जल गया तो यह मोनेटाइजेशन नहीं है। यह
- 8:45मजबूरी का उधार है। और यहीं से हमारा अगला
- 8:47सवाल खुलता है। तो अब अगला सवाल जैसे भारत
- 8:51के मामले में अक्सर कहा जाता है कि हां दो
- 8:53इंडिया हैं, दो भारत हैं। तो क्या सोने के
- 8:55मामले में भी ऐसी स्थिति है? क्या भारत
- 8:57में सोने की दो अलग-अलग दुनिया बन चुकी
- 9:00हैं? यकीनन भारत में इस वक्त सोने की दो
- 9:03कहानियां एक साथ चल रही हैं। पैरेलल
- 9:05समानांतर। एक ऊपर वाला भारत है उसका सोना
- 9:07अलग है और एक नीचे वाला भारत है उसका
- 9:09गोल्ड अलग है। ऊपर वाला भारत सोने को
- 9:12इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखता है। वो
- 9:14गोल्ड का ईटीएफ खरीदता है यानी कागजी सोना
- 9:16जो डीमेट खाते में रहता है वो डिजिटल
- 9:18गोल्ड खरीदता है। सावरन गोल्ड बॉन्ड
- 9:20खरीदता है। उसके लिए सोना एक पोर्टफोलियो
- 9:22का हिस्सा है। शेयर एफडी और सोने में
- 9:25अलग-अलग निवेश करके वो अपने जोखिम को
- 9:27सीमित करता है। जोखिम को बांटता है। उसके
- 9:30पास ऐसा सोना है जो कभी हाथ में नहीं आता।
- 9:32कभी गिरवी नहीं जाता। वह बढ़ता रहता है,
- 9:35चमकता रहता है कागज पर। लेकिन नीचे वाला
- 9:38भारत सोने को बिल्कुल दूसरी नजर से देखता
- 9:40है। उसके लिए सोना निवेश नहीं है। बीमा
- 9:44है, उसका आखिरी सहारा है। वो फिजिकल गहना
- 9:46रखता है। मां का, पत्नी का, बेटी का और जब
- 9:49मुसीबत आती है, बीमारी, फसल बर्बाद हो गई,
- 9:52बच्चे की फीस चुकानी है तो वह गहना गिरवी
- 9:55के काउंटर पर पहुंच जाता है। इसलिए सोने
- 9:57की दो दुनिया आप इस टेबल में देखिए। और
- 10:00यहीं भारत की सबसे बड़ी नीतिगत दुविधा
- 10:02शुरू होती है। एक ही धातु है गोल्ड मगर दो
- 10:06बिल्कुल अलग-अलग अर्थव्यवस्थाएं हैं। एक
- 10:08के लिए सोना समृद्धि का प्रतीक है और
- 10:10दूसरे के लिए बेबसी का मजबूरी का और सरकार
- 10:13की नीति दोनों को एक साथ साधने की कोशिश
- 10:16में बुरी तरह उलझ गई है। ईटीएफ सावरन
- 10:19गोल्ड बंड ऊपर वाले के लिए है और गोल्ड
- 10:21लोन सबसे नीचे वाले के लिए है। अब आपके
- 10:24दिमाग में सवाल होगा कि यह डिजाइन से हो
- 10:28रहा है या अपने आप हो रहा है यह डिस्ट्रेस
- 10:30की वजह है और इसके लिए हम चलते हैं अगले
- 10:32सवाल की तरफ। अब बड़ा सवाल कि गोल्ड लोन
- 10:35यानी सोने के बदले कर्ज मोनेटाइजेशन है
- 10:38जिसको सरकार चाहती थी यानी सोने का
- 10:40मुख्यधारा में आना है या एक खामोश संकट है
- 10:43जिसे हम समझ नहीं पा रहे हैं। आइए आंकड़ों
- 10:45में उतरते हैं जहां असली सच छिपा हुआ है।
- 10:48अगर गोल्ड लोन सचमुच की तरक्की होती ना तो
- 10:50लोग पैसा धंधे में लगाते समय पर चुका
- 10:53देते। मगर क्या हो रहा है? पहला संकेत
- 10:56पकड़िए। गोल्ड लोन के एनपीए यानी नॉन
- 10:58परफॉर्मिंग एसेट्स यानी नहीं चुकाए गए
- 11:00कर्ज तेजी से बढ़े हैं। एक दौर में 30% तक
- 11:03बढ़ के करीब करीब 7000 करोड़ पर पहुंच गए
- 11:06थे। और दूसरा सबसे दर्दनाक संकेत है ऑ्शंस
- 11:09यानी नीलामी। जब कोई अपना गिरवी रखा गहना
- 11:11समय पर नहीं छुड़ा पाता तो कंपनी उसे
- 11:14नीलाम कर देती है। और ये नीलामी तेजी से
- 11:16बढ़ रही है। यानी वो हार वो चूड़ियां जो
- 11:18पीढ़ियों से घर में थे अब किसी के पास जा
- 11:21रहे हैं हमेशा के लिए। हाल फिलहाल में कुछ
- 11:23ऐसी कंपनियां अभी बाजार में आपको दिखेंगी।
- 11:26पोस्टर लगे हुए दिखेंगे दीवारों पर जहां
- 11:28लोग आपको लोन दे रहे हैं अपना सोना
- 11:30छुड़ाने के लिए। अब लोग अपना सोना क्यों
- 11:32नहीं छुड़ा पा रहे हैं? जो उन्होंने गिरवी
- 11:34रखा था कर्ज के लिए। स्टडीज बता रही हैं
- 11:36कि ज्यादातर लोगों का वो उधार किसी धंधे
- 11:39के लिए, कारोबार के लिए, दुकान के लिए
- 11:41नहीं था। जिंदगी चलाने के लिए था। बीमारी
- 11:43का खर्च, बच्चे की फीस, घर का राशन। तो जो
- 11:46पैसा कमाई नहीं बनाता उसे चुकाया कैसे
- 11:49जाए? और यही सोने के मोनेटाइजेशन का सपना
- 11:53और डिस्ट्रेस की हकीकत आमने-सामने आ जाती
- 11:56है। तो जब कोई मां अपना आखिरी गहना गिरवी
- 11:59रखे बच्चे की फीस भरने के लिए, इलाज कराने
- 12:02के लिए तो वो आंकड़ा क्रेडिट ग्रोथ नहीं
- 12:05एक खामोश चीख है। और यह हम नहीं कहते कि
- 12:08गोल्ड लोन संकट है। बहुत सारे लोग समझदारी
- 12:11के लिए, धंधे के लिए भी लोन लेते हैं।
- 12:13लेकिन नीलामी और एनपीए के आंकड़े हमें
- 12:16डराते हैं, चौंकाते हैं और यह तेजी से बढ़
- 12:18रहे हैं। तो फिर यह खतरे की घंटी है
- 12:20क्योंकि इस चमकते आंकड़े के नीचे एक गड्ढा
- 12:23है। एक खतरा है जो दिखाई दे रहा है। एक
- 12:25चेहरा देखिए त्रिशूर केरल की रहने वाली
- 12:27सरोजा उम्र 52 साल है। पति दिहाड़ी मजदूर
- 12:30है। पिछले साल पति को अस्पताल में भर्ती
- 12:32कराना पड़ा। करीब-करीब 1.2 लाख का बिल
- 12:35आया। सरोजा के पास ना कोई बचत थी ना बीमा।
- 12:38तो वही ले गई जो उसके पास था। बेटी की
- 12:41शादी के लिए जो सोने की चूड़ियां रखी थी।
- 12:43गिरवी रखी। ₹90 मिले। अस्पताल का बिल
- 12:46चुकाया। पति बच गया। लेकिन ब्याज चढ़ता
- 12:49गया। अब दिहाड़ी से घर का खर्च ही मुश्किल
- 12:51से चलता था। यह नया कर्ज कहां से चुकाया
- 12:54जाता? 11 महीने बाद कंपनी ने चिट्ठी भेजी
- 12:56चूड़ियां नीलाम होंगी। बेटी की शादी वाला
- 12:59सोना जो बेटी के लिए रखा गया था, वह किसी
- 13:01और के घर जाएगा। सरोजा के आंकड़े के हिसाब
- 13:05से बैंक के लिए या गोल्ड लोन कंपनी के लिए
- 13:07गोल्ड लोन डिफॉल्ट है। क्योंकि सरोजा ने
- 13:10डिफॉल्ट किया। लेकिन सरोजा के लिए तो यह
- 13:12पीढ़ी का सपना है जो इस नीलामी में बिखर
- 13:15गया। और भारत में ऐसे लाखों लोग हैं जिनके
- 13:17गोल्ड ऑक्शन के पूरे पेज के विज्ञापन
- 13:19अखबारों में छपते हैं। गोल्ड लोन कंपनियां
- 13:22समय पर कर्ज नहीं चुकाने के कारण वह सोना
- 13:24बेच लेती हैं। यही वो गड्ढा है, यही वो
- 13:27संकट है जो गोल्ड मोनेटाइजेशन के दावे की
- 13:30चुगली खाता है। अब हम चलते हैं अगले सवाल
- 13:32पर बैंकों के नजरिए से इसे समझने के लिए।
- 13:35तो, अगला सवाल है कि गोल्ड लोन में बैंकों
- 13:37को फायदा है या जोखिम? यह एक ऐसा सवाल है
- 13:39जो आम आदमी नहीं सोचता क्योंकि यही पूरे
- 13:41बैंकिंग तंत्र के लिए सबसे बड़ा जोखिम है।
- 13:43देखिए सोना एक नॉन ईल्डिंग एसेट है।
- 13:46अंग्रेजी में इसे कहते हैं। इसका मतलब
- 13:48सोना अपने आप कुछ नहीं कमाता। अगर आप एक
- 13:50फैक्ट्री को कर्ज दें तो वो माल बनाकर
- 13:52बेचेगी। कमाई से कर्ज चुकाएगी। अगर आप
- 13:54किसान को कर्ज दें तो फसल बेचेगा। उससे जो
- 13:57कमाई होगी उससे कर्ज चुकाएगा। मगर तिजोरी
- 13:59में रखा सोना सिर्फ पड़ा रहता है। ना फसल
- 14:01उगाता है ना माल बनाता है ना एक कमाता है।
- 14:04तो गोल्ड लोन चुकता कैसे होता है? गोल्ड
- 14:07लोन चुकाने के दो ही तरीके हैं कि या तो
- 14:09उधार लेने वाला कहीं और से कमा कर चुकाए
- 14:12या फिर वह सोना बिक जाए, नीलाम हो जाए और
- 14:15यही वजह सिर्फ उस व्यक्ति के लिए खतरनाक
- 14:18नहीं है। उसको सं उसका संकट नहीं बताती जो
- 14:20गोल्ड लोन ले रहा है। बैंक के लिए भी
- 14:22खतरनाक है। क्योंकि जब बैंक फैक्ट्री या
- 14:24घर को कर्ज देता है तो उसके पीछे एक
- 14:27अर्निंग सिस्टम होता है। कमाऊ चीज होती है
- 14:30जो खुद कर्ज चुकाने में मदद करती है।
- 14:32लेकिन गोल्ड लोन के पीछे एक ऐसी चीज है
- 14:34जिसकी कीमत तो रोज ऊपर नीचे होती रहती
- 14:37लेकिन उस पर कोई ईल्ड नहीं है। उसकी उसका
- 14:39उसके पास खुद करने के लिए कुछ नहीं है। और
- 14:42यही असली जाल है क्योंकि सोने की कीमत
- 14:44हमेशा दोधारी होती है। सोना महंगा होता है
- 14:46तो सब ठीक दिखता है। कोलटरल महंगा है बैंक
- 14:49निश्चिंत है। मगर मान लीजिए सोना गिरा ऐसा
- 14:522013 में हुआ था। अचानक सोने में तेजी से
- 14:54गिरावट आई। तब क्या होगा? बैंक ने जिस हार
- 14:58पर या कंगन पर ₹80,000 दिए थे, उसकी कीमत
- 15:01घटकर अब 70,000 या 60,000 रह गई। बैंक
- 15:03घबराएगा, उधार लेने वाले से कहेगा या तो
- 15:06और गहना लेकर आओ या पैसा जमा करो। इसी को
- 15:08मार्जिन कॉल कहते हैं। बहुत सारे लोग ये
- 15:10पैसा नहीं दे पाते और फिर बैंक एक साथ
- 15:13हजारों गहने नीलाम करने दौड़ पड़ते हैं।
- 15:16जब सब एक साथ बेचेंगे तो सोने की कीमत और
- 15:19गिरेगी और नीलामी की बाढ़ आ जाएगी और यहीं
- 15:21से गोल्ड लोन क्राइसिस का की शुरुआत होती
- 15:24है। यानी एक ऐसा कर्ज जो एक ऐसी चीज पर
- 15:27टिका है जो खुद कुछ नहीं कमाती जिसकी कीमत
- 15:30कभी भी गिर सकती है। समझिए कि सोने की का
- 15:32गिरवी दोधारी तलवार क्यों बन गया है और
- 15:35क्यों यह संकट इसमें दिख रहा है। इसीलिए
- 15:38आरबीआई ने अप्रैल 2026 से थोड़े नियम कसे।
- 15:41गहना नीलाम करने से पहले 14 दिन की
- 15:43चेतावनी रखी गई। कम से कम 90% का फ्लोर
- 15:46प्राइस की शर्त रखी गई और यह कहा गया कि
- 15:48नीलामी में जो अतिरिक्त पैसा मिलेगा वह
- 15:50ग्राहक को वापस 7 दिन में लौटाना होगा। यह
- 15:53नियम अच्छे हैं। मगर वह जोखिम की जड़ को
- 15:56ठीक नहीं करते। क्योंकि जड़ यह है कि भारत
- 15:59का सबसे तेजी से बढ़ता कर्ज। ध्यान
- 16:01दीजिएगा। भारत का सबसे तेजी से बढ़ता कर्ज
- 16:04एक ऐसी चीज पर टिका है जो अपने आप एक भी
- 16:07रुपया नहीं कमाती। सोना दुनिया का सबसे
- 16:09भरोसेमंद गहना है, एसेट है लेकिन सबसे
- 16:13कमजोर कोलटरल है, सबसे कमजोर जमानत है।
- 16:16यानी ऐसी जमानत है वो चमकती तो है मगर
- 16:18कमाती कुछ नहीं। और यहां से हम चलते हैं
- 16:22अपने अगले सवाल की तरफ दुनिया की तरफ
- 16:24देखने। अब अगला सवाल गहने के बदले कर्ज का
- 16:27यह संकट क्या भारत अनोखा है इस संकट के
- 16:30मामले में? या इससे पहले कहीं हो चुका है।
- 16:32दरअसल इतिहास में गहनों के बदले गिरवी
- 16:35बढ़ना हमेशा इस बात का इशारा रहा है कि
- 16:37घरों की अर्थव्यवस्था पर दबाव है। 2008 का
- 16:40अमेरिका याद करिए जब वहां मंदी आई थी,
- 16:42बैंक्स डूबे थे। लीमन बैंक का कोलैप्स हुआ
- 16:44था। उस वक्त अमेरिका में कारोबार फला फुला
- 16:47उसे पान शॉप्स कहते थे। यानी गिरवी की
- 16:49दुकानें। लोग अपनी घड़ियां, गहने, गिटार
- 16:52ये सब गिरवी रखते थे और पैसे लेते थे।
- 16:55इकोनॉमिस्ट ने इसे पान शॉप इकॉनमी कहा।
- 16:57यानी एक ऐसी अर्थव्यवस्था जहां लोग नई चीज
- 17:00बनाकर नहीं पुरानी चीज गिरवी रखकर जी रहे
- 17:03थे और अपने खर्चे चला रहे थे। दूसरा
- 17:06उदाहरण बेहद खतरनाक 2010 से 12 का ग्रीस।
- 17:09यूरो संकट में ग्रीस की अर्थव्यवस्था ढह
- 17:12गई तो वहां के लोगों ने अपना पारिवारिक
- 17:14सोना सड़क पर बेचना शुरू कर दिया। कैश फॉर
- 17:16गोल्ड की दुकानें हर गली में खुल गई। पूरे
- 17:19देश ने अपनी विरासत बेचकर गुजारा किया
- 17:21क्योंकि करेंसी पूरी तरह टूट चुकी थी और
- 17:24तीसरा भारत खुद 1991 जहां से हमने कहानी
- 17:27शुरू की थी भारत ने अपना राष्ट्रीय सोना
- 17:29गिरवी रखा था। फर्क सिर्फ इतना है कि 1991
- 17:32में देश ने सोना गिरवी रखा और एक बार जब
- 17:34अर्थव्यवस्था सुधर गई बेहतर हुई तो फिर
- 17:37सोना छुड़ा लिया और आज तो भारत दुनिया में
- 17:40सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाले देशों में
- 17:42से है। भारत का रिजर्व बैंक दुनिया के टॉप
- 17:4410 देशों में जो सोना सोना सबसे ज्यादा
- 17:46खरीदता है। मगर यहां फर्क ये है कि आज
- 17:48बहुत सारे घर अपना सोना गिरवी रख रहे हैं
- 17:50और छुड़ा नहीं पा रहे हैं। तो दुनिया का
- 17:53सबक एक ही है। गहने गिरवी की चमक जब बढ़े
- 17:56तो जश्न मत मनाइए। बल्कि यह सवाल पूछिए कि
- 17:59लोग गिरवी रख क्यों रहे हैं? और यहां से
- 18:02हम अगले सवाल की तरफ आते हैं। सवाल यह है
- 18:05कि क्या यह सरकार के लिए अलार्म है या
- 18:07मोनेटाइजेशन का अवसर है? दोनों पक्ष एक
- 18:10साथ देखिए। अवसर वाला पक्ष भी गलत नहीं
- 18:12है। गोल्ड लोन ने करोड़ों लोगों को गली के
- 18:14सूदखोर साहूकारों से आजाद किया है। जो 40%
- 18:1850% ब्याज लेते थे। इन्होंने के बदले अब
- 18:21लोगों के पास एक सिक्यर्ड सस्ता और तेज
- 18:23कर्ज है। कोई लंबी कागजी कार्यवाही नहीं
- 18:26होती और एक हद तक इसने सोए सोने को जगाया
- 18:29है और उसे अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में
- 18:32पहुंचाया है। यानी गोल्ड लोन इतना भी बुरा
- 18:34नहीं है। छोटे धंधों के लिए दुकानदारों के
- 18:37लिए एक एक रास्ता है जिसके जरिए वह अपने
- 18:40गोल्ड को उपयोगी पूंजी में बदल लेते हैं।
- 18:43लेकिन अलार्म वाला पक्ष भी उतना ही सच्चा
- 18:45है और ज्यादा चिंताजनक है। यह कर्ज जब
- 18:48इतनी तेजी से बढ़े कि डिस्ट्रेस हो जाए तो
- 18:50यह घरेलू दबाव का घरेलू कर्ज का पहाड़
- 18:53बनाता है और जब नीलामी बढ़ने लगे तो यह
- 18:55पीढ़ियों की विरासत का बिखरना है। तो जब
- 18:58पूरा तंत्र एक नॉन यील्डिंग अस्थिर कीमत
- 19:00वाली धातु पर टिक जाए तो यह बैंकिंग तंत्र
- 19:03के लिए एक छुपा जोखिम हो जाता है। तो यह
- 19:06अवसर भी है, अलार्म भी है और कौन सा बनेगा
- 19:09यह इस पर निर्भर करता है कि हम इसे कैसे
- 19:11संभालते हैं। तब आपके दिमाग में सवाल होगा
- 19:13और अगला सवाल यह होगा कि यह रुख किस तरफ
- 19:15ले जाएगा? सोने के कर्ज का बबल फूटेगा या
- 19:18कर्ज बढ़ता ही जाएगा। और यही आज का सबसे
- 19:21महत्वपूर्ण सवाल है। ठीक दिवाली के आसपास
- 19:24इस पूरे खेल का अंत आपको समझना जरूरी है
- 19:27क्योंकि दिवाली आमतौर पर सोने की, ज्वेलरी
- 19:29की खरीद के लिए एक पारंपरिक त्यौहार माना
- 19:31जाता है। तो पहले उस चक्र को समझिए जिसे
- 19:33अर्थशास्त्र में हम रिफ्लेक्सिव लोप कहते
- 19:36हैं। यानी खुद को खिलाने वाला एक चक्र।
- 19:38सोना चढ़ता है। उसी गहने पर ज्यादा उधार
- 19:41मिलता है। ज्यादा लोग गिरवी रखते हैं।
- 19:43गोल्ड लोन कंपनियों का मुनाफा बढ़ता है और
- 19:45वह और आक्रामक होकर उधार बांटती है और
- 19:47उधार बढ़ता है। और यही वो रिफ्लेक्सिव लूप
- 19:50है। जब तक के चक्र चल रहा है, सोना महंगा
- 19:54हो रहा है, यह पहिया खूबसूरत लगता है,
- 19:56चमकता है क्योंकि सोने की महंगाई मदद करती
- 19:59है। लेकिन हर ऊपर जाती चीज का एक दूसरा
- 20:01पहलू होता है। और यहां एक तथ्य याद रखिए
- 20:03आरबीआई ने गोल्ड लोन पर एलटीवी यानी सोने
- 20:05की कीमत का ज्यादा से ज्यादा कितना उधार
- 20:08मिल सकता है वह 75% पर रखा है। यानी अगर
- 20:11आप ₹100 का सोना गिरवी रख रहे हैं तो
- 20:13उसमें ₹75 तक का उधार मिलेगा। अब मान
- 20:15लीजिए सोना अचानक 25 से 30% टूट जाए। सोने
- 20:19की कीमत 25 से 30% टूट जाए तो वह ₹75 का
- 20:23उधार सोने की पूरी कीमत के बराबर पहुंच
- 20:25जाता है और यहां कोलटरल का जमानत का कुशन
- 20:29खत्म हो जाता है। और यह कोई कल्पना नहीं
- 20:30है। 2013 में ठीक ऐसा ही हुआ था। हमने
- 20:33इशारा किया था ऊपर। उस साल सोना 28% गिरा
- 20:36था। कई दशकों की सबसे बड़ी गिरावट थी।
- 20:38गोल्ड लोन कंपनियां मनापुरम मुथूट संकट
- 20:40में आ गई थी। उनके शेयर टूट गए। नीलामी की
- 20:42बाढ़ आई और आरबीआई को आननफानन में एलटीवी
- 20:46घटाकर 60% करना पड़ा। यानी गोल्ड लोन के
- 20:50बाजार ने एक छोटा बबल फूटते हुए देखा है।
- 20:53तो आज जब गोल्ड लोन 18.6 लाख करोड़ पर है
- 20:56और 50% की रफ्तार से दौड़ रहा है। सोना
- 20:58रिकॉर्ड ऊंचाई पर है तो आगे हमें तीन
- 21:01रास्ते खुलते दिखते हैं जो इस टेबल में
- 21:04आपको दिखाई देगा।
- 21:06देखिए दोनों चरम खतरनाक है। पहला रास्ता
- 21:09यह कि अगर बबल फूटा तो एक झटके में पूरा
- 21:11बैंकिंग तंत्र हिल जाएगा। लाखों घरों का
- 21:13गहना नीलाम होगा। और अगर कर्ज यूं ही
- 21:16बढ़ता रहा जो दूसरा रास्ता है तो यह धीमा
- 21:18जहर है। कोई धमाका नहीं होगा। लेकिन एक-एक
- 21:22घर खामोश कर्ज के बोझ के तले दबता चला
- 21:25जाएगा। यह डिस्ट्रेस है जो और गहरा होता
- 21:28जाएगा। और सबसे अच्छा रास्ता तीसरा है।
- 21:30यानी संतुलित कमी हो मगर वह अपने आप नहीं
- 21:33आएगा। उसके लिए सरकार को पॉलिसी में दखल
- 21:35देने होंगे। अभी इस वक्त होश में आकर कदम
- 21:39उठाने होंगे। और यही सरकार की नीतिगत उलझन
- 21:42सोने को लेकर अपने चरम पर दिखती है जिसे
- 21:44आपके लिए समझना जरूरी है। उलझन यह है कि
- 21:47अगर आरबीआई सख्ती करे गोल्ड लोन पर एलटीवी
- 21:50घटाए यानी लोन टू वैल्यू कित सोने के
- 21:53मूल्य के कितने हिस्से तक को लोन में बदला
- 21:56जा सकता है। ₹100 के सोने पर मान लीजिए
- 21:58₹75 का लोन दिया जाता है। अगर नियम कसे तो
- 22:02फिर भारत का वह आसान कर्ज छीन जाएगा। लोग
- 22:04वापस सूदखोर साहूकार के पास लौट जाएंगे।
- 22:07क्योंकि अभी तो वह अपने सोने को कम से कम
- 22:09बैंकों के पास ले जाकर पैसा ले रहे हैं।
- 22:11लेकिन अगर ढील दे दे तो यह बबल और बड़ा
- 22:13होता चला जाएगा। फूलेगा और फटेगा। और
- 22:16इसलिए सरकार और रिजर्व बैंक इस वक्त एक
- 22:19बेहद तंग रस्सी पर चल रहे हैं। एक तरफ खाई
- 22:22है बबल का रिस्क और दूसरी तरफ गड्ढा है
- 22:24साहूकार की वापसी। तो गिरवी का यह पहाड़
- 22:27नोट कीजिए। ध्यान दीजिए। इस वक्त जब आप
- 22:29सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या
- 22:31सोने की कीमतों को समझने की कोशिश कर रहे
- 22:33हैं तो गिरवी का यह पहाड़ गोल्ड लोन के का
- 22:36पहाड़ या सोने के बदले लिए गए कर्ज का ये
- 22:38जो बोझ है एक दिन भरभरा कर गिरेगा और तब
- 22:42चुपचाप हर घर दबता जाएगा तो दोनों रास्ते
- 22:45एक ही जगह जाते हैं। बस एक तेज है और
- 22:48दूसरा धीमा है। और अब हम आ गए हैं इस सवाल
- 22:50पर जो अर्थम हमेशा हम कोशिश करते हैं
- 22:53बताने की कि इस वक्त क्या करना चाहिए
- 22:55सरकार को? क्या करना चाहिए रिजर्व बैंक को
- 22:58और क्या करना चाहिए उनको आपको जो कर्ज ले
- 23:01रहे हैं सोने के बदले या लेने की तैयारी
- 23:04कर रहे हैं। तो सबसे पहले सरकार और आरबीआई
- 23:06की बात कर लेते हैं। आरबीआई और सरकार को
- 23:09डिस्ट्रेस और प्रोडक्टिव लोन का अलग-अलग
- 23:11हिसाब रखना होगा। ऐसा क्यों नहीं होता
- 23:13भारत में आश्चर्यजनक बात है। रिजर्व बैंक
- 23:15के पास ये पूरी क्षमता है कि वह ऐसी
- 23:17व्यवस्था कर सके कि कितना सोना धंधे के
- 23:19लिए गिरवी में जा रहा है और कितना दवा फीस
- 23:21के लिए। यह डाटा साफ होना चाहिए। तभी इस
- 23:24जोखिम की असली तस्वीर दिखाई देगी। भले ही
- 23:26यह बबल हो या ना हो। दूसरी महत्वपूर्ण बात
- 23:30जो नीलामी है और एलटीवी है लोन टू वैल्यू
- 23:33इस पर बड़ी पैनी निगरानी चाहिए। एलटीवी
- 23:35यानी लोन टू वैल्यू सोने की कीमत और उसके
- 23:37बदले दिए गए कर्ज का रिश्ता बहुत कायदे से
- 23:41से मॉनिटर किया जाना चाहिए ताकि सोना सोने
- 23:43की कीमत अचानक गिरने पर जो गिर सकती है एक
- 23:46साथ नीलामी की बाढ़ ना आ जाए और पूरा
- 23:48बैंकिंग सिस्टम और पूरा गोल्ड लोन सिस्टम
- 23:51हिल ना जाए। और तीसरी बात ये कि अगर सरकार
- 23:54सचमुच चाहती है कि लोग घरों का पैसा
- 23:56निकालकर मुख्यधारा में लाएं, घरों का सोना
- 23:58निकालकर मुख्यधारा में लाएं, मोनेटाइजेशन
- 24:00करें तो इसे और आकर्षक बनाना होगा। एसजीबी
- 24:03और जैसी स्कीमें और अच्छी हो तो लोग सोना
- 24:08गिरवी रखने की जगह वहां निवेश करेंगे और
- 24:10तब सोना पूंजी बनेगा। और चौथा एक बेहद
- 24:13सख्त नियम की जरूरी है ताकि कोई कंपनी
- 24:16किसी की मजबूरी में उसकी जो भावुक विरासत
- 24:20है उसे जल्दबाजी में बेच ना दे। तो यह बात
- 24:22तो हुई सरकार और आरबीआई की। आम लोगों को
- 24:25क्या ध्यान रखना है? ध्यान दीजिए गोल्ड
- 24:28लोन एक इमरजेंसी लोन है। रोज की आदत नहीं।
- 24:31निवेश के लिए ईटीएफ, सावरन गोल्ड बंड जैसे
- 24:34रास्ते बेहतर हैं। अपना गहना गिरवी रखने
- 24:36से पहले एक बार ठहर कर सोचिए कि क्या यह
- 24:38पैसा मुझे कमाई देगा या जो आज का खर्च है
- 24:42उसे चलाएगा। तो अब हम आ गए हैं अर्थम के
- 24:44समापन पर। इस वक्त बैंकों के गोल्ड नीलामी
- 24:48हाल किसी पुरानी फिल्म के साहूकार जैसे
- 24:49नजर आते हैं। पुरानी फिल्म याद कीजिए मदर
- 24:52इंडिया 1957 की। एक किरदार है सुखीलाल
- 24:55गांव का साहूकार है। राधा एक मां है जो
- 24:57अपनी जमीन गहने सब कुछ उस साहूकार के पास
- 25:00गिरवी रखती है। सिर्फ इसलिए कि परिवार
- 25:02जिंदा है। ब्याज पर ब्याज चढ़ता है। कर्ज
- 25:04कभी पूरा नहीं होता। कहानी 70 साल पुरानी
- 25:06है। लेकिन चुपचाप आज हर उस घर में इसे
- 25:09दोहराया जा रहा है। जहां कोई अपना आखिरी
- 25:11गहना किसी इमेज पर रखाता है। हां, फर्क यह
- 25:14है कि साहूकार की जगह एक शाखा है। एक
- 25:16ब्रांच है चमकती हुई। वही खाती की जगह
- 25:18मोबाइल ऐप है। कहानी वही पुरानी है।
- 25:20मजबूरी है। सोने को गिरवी रखने की जरूरत
- 25:24है। और इसे छूट ना पाने का डर है क्योंकि
- 25:26ये वापस नहीं लिया जा सकता। आप किसी शहर
- 25:29की गोल्डन शाखा में जाइए। पीछे के कमरे
- 25:31में मेज पलट्री में दर्जनों गहने सजे
- 25:33होंगे। हर गहने पर एक छोटी पर्ची होगी।
- 25:35नाम होगा नंबर होगा। एक तारीख होगा। ये उन
- 25:38लोगों के गहने होंगे जो कर्ज नहीं चुका
- 25:40पाए। इनकी नीलामी होगी। इसमें हार होगा।
- 25:42किसी मां मां का जो उसने बेटी की शादी के
- 25:45लिए रखा था कंगन होगा। किसी की दादी की
- 25:48निशानी किसी बच्चे की चैन होगी। यह सब
- 25:50एक-एक करके हथौड़े की एक आवाज पर किसी
- 25:52अजनबी के हाथ में चले जाएंगे। नीलामी करने
- 25:55वाला इन्हें सिर्फ तौलता है कैरेट में 22
- 25:58कैरेट इतने ग्राम इतनी कीमत। मगर हर गहने
- 26:01में कहानी है जो किसी तराजू पर नहीं तलती।
- 26:04और आंकड़े में गोल्ड लोन रिकवरी है। यह एक
- 26:08साफ सुथरा लेनदेन है। मगर यहीं वह सवाल
- 26:11लौटता है जिससे हम शुरू से जूझ रहे थे कि
- 26:14चमकता आंकड़ा अवसर है या अलार्म है। जवाब
- 26:17उसी नीलामी हाल में है। अगर वो ट्रे इसलिए
- 26:20भरी है कि लोगों ने धंधा बढ़ाने के लिए
- 26:22उधार लिया है और कुछ का धंधा नहीं चला तो
- 26:24यह बाजार का सामान्य जोखिम है। लेकिन अगर
- 26:27वह ट्रे इसलिए भरी है कि लोगों ने बीमारी
- 26:29और भूख के लिए गहना गिरवी रखा तो और उसे
- 26:32कभी छुड़ा नहीं पाए तो वह ट्रे देश की
- 26:34अंतरात्मा का आईना है। पर यहां एक कहानी
- 26:37याद आती है जो आज से लगभग 2000 साल पहले
- 26:39रोम में घटी थी। 33 ईस्वी की बात है
- 26:41सम्राट तिबेरियस का रोम था वो। एक पुराने
- 26:44कानून को अचानक सख्ती से लागू किया गया और
- 26:46साहूकारों ने एक साथ अपने कर्ज वापस
- 26:48मांगनी शुरू कर दिए। कर्ज चुकाने के लिए
- 26:51लोगों ने अपनी जमीनें बेचनी शुरू की। जब
- 26:53सब एक साथ जमीनें बेचने लगे तो जमीन के
- 26:56दाम औंधे मुंह गिर गए। जिसने जमीन गिरवी
- 26:58रखकर कर्ज लिया था उसका वही गिरवी अब आधी
- 27:01कीमत का रह गया। यानी उसकी जमानत की कीमत
- 27:03आधी रह गई। एक के डूबने से दूसरा डूबा
- 27:06दूसरे से तीसरा और पूरा रूह में कर्ज संकट
- 27:09की चपेट में आ गया। आखिर में सम्राट को
- 27:11खुद खजाने से 10 करोड़ सिस्टर्स निकालकर
- 27:14बिना ब्याज के बांटने पड़े कर्ज के तौर
- 27:17पर। तब जाकर यह संकट थमा। 2000 साल बाद भी
- 27:20कहानी का वही ढांचा है। गिरवी रखी गई
- 27:22संपत्ति, एक साथ मांगा गया भारी कर्ज,
- 27:25गिरते दाम और डिफॉल्ट की वह जंजीर जो एक
- 27:28घर से शुरू होकर पूरे बैंकिंग सिस्टम तक
- 27:30पहुंच जाती है। बस रोम की जमीन की जगह आज
- 27:32हमारे पास सोना है। और यहां एक और सच है
- 27:35जो इस चमकते आंकड़े के नीचे दबा है। भारत
- 27:38के ज्यादातर परिवार आज भी इन्वेस्टमेंट की
- 27:40मेन स्ट्रीम से निवेश की मुख्यधारा से
- 27:42बाहर हैं। हर 10 में से मुश्किल से एक दो
- 27:45परिवार ही शेयर या म्यूच्यूल फंड तक निवेश
- 27:47करते हैं। बैंकों की बचत कम है और
- 27:50परिवारों की शुद्ध वितीय बचत इस समय भारत
- 27:52में पांच दशक के न्यूनतम स्तर पर है। ऐसे
- 27:55करोड़ों घरों के पास ना तो शेयर है ना
- 27:57एफडी है। उनके पास क्या है? सिर्फ सोना और
- 28:00वह सोना उनकी आखिरी ढाल है। तो जब कोई
- 28:03अपनी आखिरी ढाल भी गिरवी रखने लगे तो
- 28:05समझिए कि यह दौलत का इस्तेमाल नहीं है। यह
- 28:08आखिरी रिजर्व का बाजार में आ जाना है।
- 28:11आखिरी रिजर्व का खत्म होना है। आज
- 28:14अकेले-अकेले बात छोटी लगती है। मगर जिस
- 28:17दिन सोने के दाम जरा फिसले जरा गिरे, ठीक
- 28:22उस दिन रोम की जमीन की तरह लाखों गिरवी
- 28:25रखे हुए सोने के गहने एक साथ खतरे में
- 28:28होंगे। नीलामी की बाढ़ आएगी, एनपीए
- 28:30बढ़ेंगे और लेनदारों की बुनियाद हिलने
- 28:33लगेगी। इतिहास बार-बार एक ही बात कहता है।
- 28:37हर बड़ा कर्ज संकट चुपचाप शुरू होता है और
- 28:40हर बार उसे मामूली कहकर टाल दिया जाता है।
- 28:42तो गोल्ड लोन की चमक मोनेटाइजेशन का सपना
- 28:45है। यह एक ऐसे डिफॉल्ट की पहली दरार है
- 28:49जिसे कल आप कहेंगे और इस अर्थम को याद
- 28:52कहेंगे कि तब तो यह साफ दिख रहा था। जवाब
- 28:54सोने के दाम में नहीं है इस सवाल का। उस
- 28:57परिवार की मजबूरी में है जो गहना रख रहा
- 29:00है। रोम में अंत में सम्राट को उतरना
- 29:02पड़ा। तो आज का सवाल बस इतना है कि हम उस
- 29:05मोड़ तक पहुंचने से पहले चेत जाएंगे जग
- 29:08जाएंगे या बाद में जागेंगे। क्योंकि जिस
- 29:10दिन देश के सबसे कमजोर हाथों को अपनी
- 29:13आखिरी हिफाजत आखिरी जरूरत, अपनी आखिरी ढाल
- 29:16गिरवी रखने की जरूरत ना पड़े उस दिन सोने
- 29:20का रिकॉर्ड भाव एक जश्न होगा। और तब तक
- 29:22सोने की महंगाई हमेशा एक खामोश अलार्म है।
- 29:26इस दिवाली पर जब सोना महंगा हो या सस्ता
- 29:28जो भी परिस्थिति हो आपके सामने इस अलार्म
- 29:30को जरूर सुनते रहिएगा। तो अर्थम में आज
- 29:33इतना ही। अगर आप रोज की खबरों के पीछे
- 29:35छिपे क्यों को जानना चाहते हैं तो दवाई
- 29:37फैक्टर को फॉलो करिए। बोनस का ऐप जरूर
- 29:39डाउनलोड कर लीजिए। अगर आप किताबों की
- 29:42दुनिया से जुड़ना चाहते हैं तो Instagram
- 29:44पर मुझसे जुड़िए बुकों में इतिहास के
- 29:46किस्से जानिए। टाइम मशीन में भविष्य में
- 29:48क्या होने वाला है? आपके सामने जो भविष्य
- 29:51आ रहा है वह कैसा है इसे जानना चाहते हैं
- 29:53तो Instagram पर मेरे साथ जुड़िए
- 29:55फ्यूचरिज्म में और पूरे सप्ताह जो हुआ
- 29:58अर्थव्यवस्था में दुनिया की राजनीति में
- 30:00उसने आपके पोर्टफोलियो को कैसे प्रभावित
- 30:03किया आपके बॉन्ड के इन्वेस्टमेंट को
- 30:05कमोडिटी के स्टॉक्स के इन्वेस्टमेंट पर
- 30:07क्या असर डाला और आगे क्या हो सकता है इसे
- 30:09जानना है तो linkin पर मेरे साथ जुड़िए
- 30:12पॉलिसी एंड पोर्टफोलियो में [संगीत]
About this transcript
This page contains the full transcript of सोना महंगा, फिर भी गहने गिरवी क्यों? भारत में Gold Loan का बढ़ता संकट | Anshuman Tiwari | Artham by The Bonus, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 5,799 words across 694 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.