गांव में पाव भाजी | Gaon me Pav Bhaji | HINDI KAHANIYA | CARTOON STORY | HINDI STORIES | KAHANI — Transcript
Full transcript
- 0:09जी साहब, और बना दूं?
- 0:11अरे नहीं-नहीं, हमारा हो गया।
- 0:13बताओ कितने पैसे हुए तुम्हारे?
- 0:16साहब, दो प्लेट के ₹50।
- 0:19इससे निकाल कर ₹40 दे दो।
- 0:2240 क्यों?
- 0:23अरे अनपढ़ है, इसे पैसे गिनना कहां आता
- 0:26है। कुछ भी दे दो, इसे मालूम नहीं पड़ेगा.
- 0:31अरे रुको-रुको, कहां जा रहे हो हमारे पैसे
- 0:33मार के, हैं?
- 0:35ए ए लड़के, क्या बोल रहा है, हां?
- 0:37सीधे-सीधे बाकी के ₹10 निकालो, वरना ऐसा
- 0:40घुमाऊंगा ना कि हिसाब किताब भूल जाओगे,
- 0:42हां।
- 0:44अरे भैया गुस्सा मत करो, देते हैं ना। ये
- 0:47लो तुम्हारे ₹10।
- 0:50छोटे, अगर तू नहीं होता तो मेरा क्या
- 0:53होता?
- 0:54कैसी बात करते हो भैया, अगर आप नहीं होते
- 0:57तो आज इस अनाथ की जिंदगी का क्या होता।
- 0:59इसलिए चाहे जो हो मैं हमेशा आप ही के साथ
- 1:03रहूंगा।
- 1:04गांव में राहुल को छोड़कर हर कोई नंदू के
- 1:07सीधेपन का फायदा उठाता था। पर एक शाम ने
- 1:11ऐसी करवट पलटी कि पूरा गांव नंदू के आगे
- 1:14झुकने को मजबूर हो गया।
- 1:17गांव वालों, कई सालों में गांव की सड़क से
- 1:20लेकर नाली तक विकास की गंगा मैंने ही बहाई
- 1:24है।
- 1:24अरे कौन सी विकास की गंगा, विकास की शादी
- 1:28तो जमुना से हुई है।
- 1:30अरे चुप करो जी।
- 1:31और प्रधान जी, पिछले चुनाव में भी आपने
- 1:34ऐसे ही बड़े-बड़े वादे किए थे, पर नतीजा
- 1:36कुछ नहीं निकला।
- 1:41हमारा नेता कैसा हो, चतुर सिंह जैसा हो।
- 1:45अरे चुप क्यों हो, बोलो सब हमारा नेता
- 1:48कैसा हो?
- 1:49चतुर सिंह जैसा हो।
- 1:52ए चुप,
- 1:53मेरे प्रचार में अपना विचार डालकर दिमाग
- 1:55का आचार मत करो।
- 1:57मंगल, तुम्हारे झूठे वादों की पोल अब तरह
- 2:00खुल चुकी है।
- 2:01इस प्रचार का कोई फायदा नहीं है।
- 2:04वो तो वक्त ही बताएगा कि सच्चा कौन और
- 2:07झूठा कौन है।
- 2:09दिमाग का दही कर दिया उस चतुर ने।
- 2:12अगर हम इस बार चुनाव हारे तो गांव वाले
- 2:14मुझे जूते मारेंगे।
- 2:16जीत के लिए कुछ भी करना पड़े साम, दाम,
- 2:19दंड, भेद जो अपनाना पड़े अपनाओ। [संगीत]
- 2:21पर मुझे हर हाल में वोट चाहिए ही चाहिए।
- 2:26आप फिक्र मत कीजिए प्रधान जी।
- 2:28अबकी बार हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।
- 2:31क्या तैयारी है तुम्हारी? बताओ।
- 2:34अब बारी है दाम लगाने की।
- 2:36हम उन्हें पैसों का लालच देकर अपने पाले
- 2:39में कर लेंगे।
- 2:40और अगर वे फिर भी ना माने तो?
- 2:43फिर मालूम है ना क्या करना है? हां?
- 2:46जी मालिक।
- 2:47दोनों ही नेता चुनाव जीतने के लिए एड़ी
- 2:50चोटी का जोर लगा रहे थे।
- 2:53ये पूरे 10 क्विंटल चावल गेहूं की बोरियां
- 2:55हैं।
- 2:56इतने में तो पूरा गांव हमारे लपेटे में आ
- 2:58जाएगा।
- 2:59शाबाश।
- 3:01सभी आदमियों को काम पर लगा दो।
- 3:03सुबह होने से पहले पहले गांव के हर घर में
- 3:06राशन की बोरी पहुंच जानी चाहिए।
- 3:08ठीक है। सबसे कह भी दूंगा कि वोट आपको ही
- 3:11दे।
- 3:12अरे नहीं बेवकूफ।
- 3:14ये गलती मत करना।
- 3:16लोगों को लगना चाहिए ये खुशी भेंट है।
- 3:19उससे ज्यादा कुछ नहीं।
- 3:21वरना किसी ने वीडियो बना लिया ना
- 3:23तो लेने के देने पड़ जाएंगे हमें। हां
- 3:26हां।
- 3:33मिस्टर नंदू।
- 3:35हां जी, कहिए।
- 3:36लो तुम्हारा वोटर आईडी कार्ड आखिरकार बन
- 3:39ही गया।
- 3:41अरे वाह वाह। वोटर आईडी।
- 3:44बधाई हो बधाई हो।
- 3:48धन्यवाद भैया।
- 3:49और मेरे भाई राहुल का कार्ड कहां है?
- 3:52उसका कार्ड नहीं बन पाया।
- 3:53उसकी जन्म तिथि वाले फॉर्म में कुछ गड़बड़
- 3:55हो गई है। इसलिए कागज दफ्तर में अटक गया
- 3:58है।
- 3:59बताओ। वही तो बेचारा दुकानों के चक्कर काट
- 4:02काट कर मेरा कार्ड बनवाया और उसका ही अटक
- 4:05गया।
- 4:06अरे निराश मत हो। अभी नहीं बना तो क्या
- 4:09हुआ, बाद में बन जाएगा।
- 4:11प्रधान जी एक बहुत अच्छी खबर है।
- 4:14अच्छा क्या हुआ?
- 4:16चतुर ने चुनाव से नाम पीछे खींच लिया।
- 4:19अरे इतनी अच्छी भी खबर नहीं है मालिक।
- 4:22तो फिर?
- 4:24मालिक हमने आधी लड़ाई जीत ली है। लगभग आधे
- 4:27लोग हमारे साथ हैं लेकिन चतुर के समर्थन
- 4:30भी उतने ही हैं। मतलब दोनों तरफ के वोट
- 4:32बिल्कुल बराबर हैं।
- 4:34तो फिर यह अच्छी नहीं बुरी खबर है।
- 4:43अरे प्रधान जी लड़के की पूरी बात तो
- 4:45सुनिए। यह आपके लिए अच्छी खबर ही है
- 4:47क्योंकि दफ्तर में अभी-अभी एक नया वोटर
- 4:50लिस्ट का अपडेट आया है।
- 4:51नंदू का नया वोटर आईडी कार्ड जारी हो गया
- 4:54है।
- 4:55कौन वो नंदू गमार?
- 4:58उसका वोटर आईडी बन गया?
- 5:01हां प्रधान जी आपको तो पता ही है वो
- 5:03सीधा-साधा आदमी है। उसे राजनीति की कोई
- 5:06समझ नहीं है।
- 5:07उसे तो आप यूं अपने खेमे में कर लेंगे।
- 5:11बिल्कुल सही जग्गू।
- 5:12इससे पहले कि वो चालाक चतुर उस तक पहुंचकर
- 5:15उसका वोट हथिया ले
- 5:17तुम फौरन नंदू के पास जाओ।
- 5:25नंदू भाई बहुत-बहुत बधाई हो तुम्हें।
- 5:29हां भैया बधाई हो। सुना है तुम्हारा वोटर
- 5:32कार्ड बनकर आ गया तो इसी खुशी में चतुर
- 5:34सेठ की तरफ से यह स्वीकार करिए।
- 5:37और यह प्रधान जी ने भिजवाया है। शुद्ध
- 5:40देसी घी के हैं।
- 5:45रहने दीजिए अपनी यह मिठाई। मुझे सब मालूम
- 5:48है। आप लोग यहां बधाई देने नहीं नंदू भैया
- 5:51का वोट खरीदने आए हैं।
- 5:54[हंसी]
- 5:55अरे भैया कैसी बातें करते हो हैं वोट
- 5:58खरीदना छी छी छी छी।
- 6:00हम तो बस एक सीधे-सादे और मेहनती इंसान की
- 6:03खुशी में शरीक होने हैं। क्यों भीमा?
- 6:06या वाह हां हां और नहीं तो क्या?
- 6:09इस घटना के बाद नंदू की जिंदगी रातों रात
- 6:13बदल गई। उसके घर पर तोहफों की लाइन लगने
- 6:16लगी।
- 6:28राम राम नंदू भाई।
- 6:30राम राम।
- 6:31अरे सुबह सुबह किस तरफ?
- 6:33वैसे बड़ा बढ़िया कपड़ा पहने हो। कहां से
- 6:36लिया?
- 6:38लिया नहीं है, तोहफे में मिला है।
- 6:40अच्छा क्या बात है। लेकिन बड़े दिन हो गए
- 6:44तुम्हारे पाव भाजी खाए। दुकान क्यों बंद
- 6:47है?
- 6:48अभी कुछ दिनों की छुट्टी चल रही है। चुनाव
- 6:50के बाद धंधा लगाएंगे।
- 6:52मुफ्त की चीजें पाकर नंदू के मन में भी
- 6:55लालच पैदा हो गया था। जिसका नतीजा यह
- 6:58निकला कि अब उसे धमकियां मिलनी शुरू हो गई
- 7:02थी।
- 7:03नंदू भाई अभी बहुत हो गया तुम्हारा।
- 7:05मुफ्त का खा खाकर पेट बढ़ा लिया है पर अभी
- 7:08तक कोई फैसला नहीं लिया।
- 7:10इसलिए मालिक ने तुम्हारे लिए फरमान जारी
- 7:12किया है।
- 7:13अगर तुमने जल्दी से उनके पक्ष में फैसला
- 7:15नहीं सुनाया ना तो तुम्हें इसकी बहुत भारी
- 7:19कीमत चुकानी पड़ेगी।
- 7:31हेलो।
- 7:32नंदू अगर तुम चाहते हो कि तुम और तुम्हारा
- 7:35भाई सही सलामत इस दुनिया में रहे तो
- 7:37चुपचाप अपना बोरिया बिस्तर समेटो और इस
- 7:40गांव को छोड़कर हमेशा के लिए भाग जाओ।
- 7:43हेलो कौन बोल रहा? हेलो।
- 7:50राहुल अरे भगवान तुम तुम तुम ठीक तो हो
- 7:53भाई। यह यह क्या हुआ? अरे किसने किया यह
- 7:56सब?
- 7:57भैया मैं रास्ते से आ रहा था। तभी कुछ
- 8:00अनजान लोगों ने मुझे रास्ते में घेर लिया
- 8:03और
- 8:04और मुझे लाठी डंडों से पीटने लगे।
- 8:07ना जाने, ना जाने कौन थे वो लोग?
- 8:11मुझे मालूम है, ये सब चतुर सिंह का किया
- 8:13धरा है।
- 8:14मैं अभी प्रधान के पास जाकर उन्हें सब
- 8:16बताता हूं।
- 8:17अब वही हमारी मदद कर सकते हैं।
- 8:27प्रधान जी, प्रधान जी, हमें बचा लीजिए। अब
- 8:30आप ही हमारी रक्षा कर सकते हैं।
- 8:32नंदू, क्या बात है?
- 8:39नंदू, तू फिक्र क्यों करता है?
- 8:41हम हैं ना तेरे साथ।
- 8:43बस उसके लिए एक छोटी से शर्त है।
- 8:46मुझे आपकी हर शर्त मंजूर है।
- 8:49शाबाश।
- 8:50अगर तू चाहता है कि मैं हमेशा तेरी ढाल
- 8:53बनकर रहूं और तुम दोनों भाई को पूरी
- 8:55सुरक्षा दूं
- 8:57तो तुम्हें अपना वोट मुझे देना होगा।
- 9:00ठीक है प्रधान जी, मैं अपना वोट सिर्फ आप
- 9:03ही को दूंगा। बस मेरे और मेरे भाई की जान
- 9:06बचा लीजिए।
- 9:11भैया, भैया ये लोग बहुत खतरनाक हैं।
- 9:14मुझे तो लगता है कि हम फंस चुके हैं।
- 9:17तुम ऐसा क्यों सोच रहे हो छोटे?
- 9:19अब तो प्रधान जी भी हमारे साथ हैं।
- 9:22अरे आप नहीं समझ रहे भैया।
- 9:24अब हम चाहे जो कुछ भी करें, ये लोग हमें
- 9:27चैन से जीने नहीं देंगे। अगर, अगर हम यहां
- 9:30रहे तो वो फोन वाला हमें छोड़ेगा नहीं और
- 9:33अगर यहां से भाग गए तो हम प्रधान और चतुर
- 9:36सिंह से दुश्मनी मोल लेंगे।
- 9:38अरे ये क्या तमाशा लगा रखा है आपने? कभी
- 9:41इसके पाले में जा रहे हैं तो कभी उसके
- 9:43पाले में।
- 9:44ऊपर से ये नंदू को धमकी देने का क्या मतलब
- 9:47है?
- 9:48क्यों आप उसे गांव में भगाना चाहते हैं?
- 9:51अरे ये सब खेल तुम नहीं समझेगी। वो दोनों
- 9:54नेता सब उससे ही पूछ रहे हैं जबकि हमारे
- 9:57वोट की भी अपनी अहमियत है।
- 10:00लेकिन हमें तो कोई पूछ भी नहीं रहा।
- 10:03अगर आपके ज्यादा चालाकी दिखाने के चक्कर
- 10:06में हमारी जान खतरे में पड़ गई तो?
- 10:09ऐसा कुछ भी नहीं
- 10:10होगा। बस तुम देखती जाओ। एक बार ये नंदू
- 10:13गांव से भाग जाए, फिर मैं अपना असली खेल
- 10:16शुरू करूंगा, जिससे उससे मिलने वाली सारी
- 10:19सुख सुविधा और तोहफे हमें मिलेंगे हमें।
- 10:22दूसरी तरफ नंदू और राहुल मदद के लिए गांव
- 10:26की शिक्षिका के घर पहुंचते हैं।
- 10:29काकी,
- 10:30हम हम बुरी तरह फंस चुके हैं।
- 10:33अब आप ही कोई रास्ता बताओ काकी।
- 10:35मुझे ये सब मालूम है नंदू।
- 10:39गलती तो तुमसे हुई है।
- 10:41लेकिन डर कर भागना किसी समस्या का समाधान
- 10:45थोड़ी है।
- 10:46यही समय है कि तुम इस आपदा को अवसर में
- 10:50बदलो।
- 10:51वो कैसे काकी?
- 10:53जिस वोट को राहुल अपनी मुसीबत समझ रहा है,
- 10:57असल में वही उसकी ताकत है। इसलिए डरने के
- 11:01बजाय तुम उन्हें अपनी उंगलियों पर नचाओ।
- 11:04जैसा मैं कहती हूं, वैसा करते जाओ।
- 11:09ठीक है काकी।
- 11:17प्रधान जी और चतुर भैया, अब मैंने फैसला
- 11:20कर लिया है कि मैं वोट किसे दूंगा।
- 11:23इतना सुनते ही गांव में हड़कंप समझ जाता
- 11:26है।
- 11:27अच्छा, तो किसे वोट दोगे तुम? जरा हम लोग
- 11:30भी तो जानें।
- 11:31मैं अपना वोट उसे ही दूंगा
- 11:33जो सबके सामने ये वादा करे कि गांव में
- 11:36पक्की सड़क बनेगी।
- 11:38मैं बनाऊंगा।
- 11:39एक पल ठहरिए प्रधान जी।
- 11:41अभी बात बाकी है।
- 11:43मेरा वोट उसको जाएगा जो गांव में अस्पताल
- 11:46का नवीनीकरण करेगा, जो हर घर में साफ पानी
- 11:49पहुंचाएगा।
- 11:51बस।
- 11:52अरे ये सब तो मेरे बाएं हाथ का खेल है।
- 11:54मैं तो यूं कर दूंगा।
- 11:57तो मेरे भी दोनों हाथ बराबर ही है। ये
- 12:00सारा काम मैं भी कर सकता हूं।
- 12:02अच्छा, तो अब तक किया क्यों नहीं?
- 12:05और इस तरह काकी की तरकीब का इस्तेमाल करके
- 12:09नंदू ने दोनों नेताओं को काम पर लगा दिया।
- 12:13देख
- 12:13रहे हो, आज गांव में वो हो रहा जो सालों
- 12:16से नहीं हुआ।
- 12:17अरे हां, ये सब नंदू भैया का कमाल है।
- 12:22दिन बीत गए और चुनाव की मतगणना भी पूरी हो
- 12:26चुकी थी।
- 12:27सभी गांव वाले उत्सुकता [संगीत] के साथ
- 12:29नतीजों का इंतजार कर रहे थे।
- 12:32आज तो नंदू गया। चाहे जीते कोई भी, बैंड
- 12:36तो उसका ही बजेगा।
- 12:38अरे क्या आप भी शुभ शुभ बोलिए ना।
- 12:41सभी गांव वाले ध्यान से सुनें। ग्राम
- 12:44पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस
- 12:46चुनाव में सबसे अधिक वोट मिला है
- 12:49मालिक को।
- 12:50नोटा को।
- 12:52नोटा
- 12:53अरे कौन है ये नोटा? सामने आओ।
- 12:56जग्गू नोटा का मतलब है इनमें से कोई नहीं।
- 12:58यानी गांव की अधिकतर लोग इन दोनों को ही
- 13:01अपने नेता के रूप में नहीं देखते। इसलिए
- 13:03नियम के अनुसार मंगल सिंह और चतुर सिंह
- 13:07दोनों ये चुनाव हार चुके हैं।
- 13:11ये क्या बकवास है?
- 13:13अरे और नहीं तो क्या? इस गांव के लोगों का
- 13:15दिमाग खराब हो गया है क्या?
- 13:17आखिरकार हम बच गए छोटे।
- 13:20हां भैया, इस गांव के लोगों ने आज ना केवल
- 13:23सही का साथ दिया बल्कि हमारी भी जान बचा
- 13:26ली।
- 13:27और आखिर में लोगों के इस फैसले से गांव
- 13:30में एक बेहतर कल की शुरुआत हुई।
- 13:33अब बताइए नंदू के एक प्लेट पाव भाजी की
- 13:36कीमत कितनी थी?
- 13:38अपना जवाब कमेंट में जरूर बताइए।
About this transcript
This page contains the full transcript of गांव में पाव भाजी | Gaon me Pav Bhaji | HINDI KAHANIYA | CARTOON STORY | HINDI STORIES | KAHANI by Hindi Kahaniya, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 1,864 words across 301 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.