YouTube2Text

China ने Taiwan के लिए क्या प्लान बनाया? 3–5 साल सैन्य शासन की चर्चा! Europe भी सख्त | EP.15 — Transcript

by The Bonus · 7,392 words · 933 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:25नमस्कार मैं हूं अंशुमान चाइना वाच के
  2. 0:27संस्करण में आपका स्वागत है। चाइना वाच पर
  3. 0:29आपकी प्रतिक्रियाओं और प्रोत्साहन के लिए
  4. 0:31आभार। आपकी सराहना से हमारा विश्वास बढ़ता
  5. 0:34है। तो इस सप्ताह की बड़ी खबरें सुनिए।
  6. 0:36पहली और सबसे बड़ी खबर। बीजिंग के शोध
  7. 0:40संस्थानों ने वह दस्तावेज तैयार कर लिए
  8. 0:42हैं जो बताते हैं कि पुनर एकीकरण के बाद
  9. 0:44ताइवान पर चीन का शासन कैसे चलेगा। और
  10. 0:47उनमें एक परिदृश्य है तीन से पांच साल के
  11. 0:49अर्धसैन्य शासन का। इस पर हम चर्चा करेंगे
  12. 0:52और बताएंगे आपको अंदर की बात। दूसरी खबर
  13. 0:55सुनिए। जर्मनी और फ्रांस ने मिलकर एक नए
  14. 0:58व्यापार हथियार की मांग की है। यूरोपीय
  15. 1:00समुदाय से यह मांग की गई है और कोशिश यह
  16. 1:03है कि चीनी सामान के लिए यूरोप के बाजार
  17. 1:06का दरवाजा बंद किया जाए और इसकी वजह एक
  18. 1:08आंकड़ा है क्योंकि फ्रांस और जर्मनी सहित
  19. 1:11यूरोप की अर्थव्यवस्थाओं को रोजाना 1 अरब
  20. 1:14यूरो का 1 बिलियन यूरो का घाटा हो रहा है।
  21. 1:16क्या यह एक नया ट्रेड वार है? इसे
  22. 1:18समझेंगे। सुरक्षा के मोर्चे से खबर है कि
  23. 1:21अमेरिकी अधिकारियों ने अपना आकलन पेश किया
  24. 1:23है कि 2028 से पहले ताइवान पर चीन के हमले
  25. 1:26की आशंका घट रही है। लेकिन उसी हफ्ते यह
  26. 1:29खबर भी आई कि अमेरिका के रक्षा विशेषज्ञ
  27. 1:32ताइवान के सैन्य मुख्यालय के अंदर
  28. 1:34बैठेंगे। क्या है इन खबरों का मर्म? आज इस
  29. 1:36पर चर्चा करेंगे। अर्थव्यवस्था की खबर।
  30. 1:38चीन में छुट्टियों वाले गोल्डन वीक पर 88
  31. 1:41करोड़ 80 लाख यात्राएं हुई। लेकिन प्रति
  32. 1:43यात्रा खर्च 2022 के बाद सबसे कम रहा और
  33. 1:46यह चीन की आर्थिक चिंता है। तकनीक की खबर
  34. 1:49में एनवीडिया के चिप्स पाबंदी के बावजूद
  35. 1:51चीन पहुंच रहे हैं और अब सवाल पूछे जा रहे
  36. 1:53हैं कंपनी से।
  37. 1:56अगली खबर चीन के समाज से चीन की युवा
  38. 1:58महिलाएं अपने कपड़े खुद सिल रही हैं। और
  39. 2:00एक और दिलचस्प खबर कि इसी देश में एक
  40. 2:02महिला ने 200 पार्किंग लॉट्स खरीद लिए
  41. 2:04हैं। और भारत दुनिया की फार्मेसी है।
  42. 2:08लेकिन उसकी दवाओं का कच्चा माल कहां से
  43. 2:09आता है? और चीन अब अपनी फार्मा ताकत को
  44. 2:12कैसे बदल रहा है और इतिहास के हिस्से में
  45. 2:151984 की वह बातचीत जिसके बाद एक देश दो
  46. 2:19व्यवस्था का जन्म हुआ और दरअसल वो
  47. 2:21हांगकांग के लिए नहीं ताइवान के लिए सोचा
  48. 2:24गया था।
  49. 2:25तो शुरू करते हैं चाइना वाच का बोनस।
  50. 2:41तो अब पहला हिस्सा जिओपॉलिटिक्स
  51. 2:45भू राजनीति में इस हफ्ते दो बड़ी खबरें
  52. 2:47हैं और पहली खबर जो इस बुलेटिन की सबसे
  53. 2:49बड़ी खबर है। 6 अक्टूबर को साउथ चाइना
  54. 2:52मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट आई जो बड़ी
  55. 2:54सनसनीखेज है। यह रिपोर्ट बताती है कि चीन
  56. 2:56के कई रिसर्च इंस्टट्यूट्स ने अपने
  57. 2:58शुरुआती प्रस्ताव बना लिए हैं और पूरे कर
  58. 3:00लिए हैं। विषय क्या है? पुनर एकीकरण के
  59. 3:03बाद ताइवान पर चीन का शासन कैसे चलेगा। अब
  60. 3:05ध्यान से सुनिए। यहां एक अहम बात है।
  61. 3:07उन्होंने कोई मॉडल नहीं बनाए हैं।
  62. 3:09उन्होंने परिदृश्य बनाए हैं। यानी शासन का
  63. 3:12तरीका इस बात पर निर्भर करेगा कि ताइवान
  64. 3:15का चीन में विलय कैसे हुआ। पहला परिदृश्य
  65. 3:18यह है कि शांतिपूर्ण ढंग से पुनर एकीकरण
  66. 3:20हो जाए, इंटीग्रेशन हो जाए। ताइवान बगैर
  67. 3:23किसी जंग के झगड़े के चीन का हिस्सा बन
  68. 3:25जाए। इसमें ताइवान को एक देश दो व्यवस्था
  69. 3:28के ढांचे के तहत सबसे ज्यादा स्वायत्तता
  70. 3:30मिलेगी और यह स्वायत्तता हांगकांग और मकाऊ
  71. 3:33से भी ज्यादा होगी। जियामेन यूनिवर्सिटी
  72. 3:35के ताइवान मामलों के प्रोफेसर चीन इंशााई
  73. 3:37ने इसे बहुत सीधे शब्दों में कहा।
  74. 3:39उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी ताइवान
  75. 3:41बातचीत करेगा उसकी मोलभाव की ताकत उतनी
  76. 3:43ज्यादा होगी और उतनी ज्यादा जगह उसे अपनी
  77. 3:45शर्तें तय करने के लिए मिलेगी। यानी संदेश
  78. 3:48यह है कि अभी आओ ज्यादा मिलेगा बाद में आओ
  79. 3:50कम मिलेगा। दूसरा परिदृश्य है अगर शांति
  80. 3:54के साथ पुनर एकीकरण नहीं होता और वही
  81. 3:56जिसका डर है और यहां चीन आक्रामक है। यहां
  82. 3:59भाषा बदल जाती है। सहमति का प्रस्ताव यह
  83. 4:01है कि ताइवान चीन से के नियंत्रण के तहत 5
  84. 4:05साल के एक संक्रमण काल से गुजरेगा जिसे
  85. 4:08सेमी मिलिट्री रूल या अर्धसैन्य शासन कहा
  86. 4:10गया है। उस दौरान तीन चीजें होंगी। पहले
  87. 4:13केंद्रीय सरकार की सेना ताइवान में तैनात
  88. 4:16रहेगी। दूसरी ताइवान के मौजूदा आर्म्ड
  89. 4:18फोर्सेस भंग कर दिए जाएंगे और तीसरी
  90. 4:21ताइवान की मौजूदा राजनीतिक कानूनी और
  91. 4:23शिक्षा व्यवस्थाओं का पुनर्गठन किया
  92. 4:25जाएगा। अब शिक्षा की बात इसमें सुनकर
  93. 4:27पाठ्यक्रम की बात इसमें सुनकर आप
  94. 4:28चौंकेंगे। अब रुकिए और सोचिए कि खबर क्यों
  95. 4:31असाधारण है। आमतौर पर देश इस तरीके की
  96. 4:35रणनीतिक योजनाएं छापते नहीं है। सैन्य
  97. 4:37योजनाएं गुप्त रहती हैं। मगर यह दस्तावेज
  98. 4:39चीन में सार्वजनिक चर्चा में है।
  99. 4:41विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स इस पर बोल
  100. 4:43रहे हैं। तो क्या ये योजना है या कोई
  101. 4:45संदेश है? मेरा आकलन है कि ये दोनों है।
  102. 4:47योजना क्यों इसलिए है क्योंकि चीनी
  103. 4:49व्यवस्था में ऐसे दस्तावेज अक्सर तैयार
  104. 4:51किए जाते हैं। और संदेश इसलिए है कि यह
  105. 4:54ताइवान के मतदाता को सीधे बताता है कि
  106. 4:56दोनों रास्तों में फर्क क्या होगा। एक
  107. 4:58रास्ते में आपको स्वायत्तता मिलेगी और
  108. 5:00आपकी व्यवस्था चलेगी और दूसरे रास्ते में
  109. 5:02आपकी सेना खत्म हो जाएगी। आपके स्कूल का
  110. 5:04पाठ्यक्रम बदल दिया जाएगा। यह डराने की
  111. 5:07नीति है लालच के साथ। ताइवान में 2028 में
  112. 5:10राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं तब तक यह
  113. 5:11बहस और तेज हो जाएगी। यहां एक बात और
  114. 5:14ध्यान देने लायक है। जब कोई देश किसी
  115. 5:16इलाके के भविष्य की योजना सार्वजनिक रूप
  116. 5:19से बनाता है तो वह उस इलाके को विवादित
  117. 5:21नहीं अपना मानकर चल रहा होता है। भाषा में
  118. 5:24ही दावा छिपा होता है। तो इस बात को ध्यान
  119. 5:26रखिएगा क्योंकि अगला टकराव पूरी दुनिया
  120. 5:29में ताइवान से ही उठेगा।
  121. 5:31अब दूसरी खबर और यह भी बड़ी खबर है। इसमें
  122. 5:34भी जंग की अलगार है। लेकिन इसमें बात
  123. 5:36व्यापार की है। दरअसल हुआ यह कि 5 अक्टूबर
  124. 5:38को पेरिस और बर्लिन ने यानी फ्रांस और
  125. 5:40जर्मनी ने यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उला
  126. 5:43वांडेर लेयन को एक चिट्ठी भेजी है। इस
  127. 5:45चिट्ठी के साथ एक पॉलिसी पेपर भी है जो एक
  128. 5:48नए तरीके की मांग लेकर आता है। इस नीति
  129. 5:51पत्र में नई मांग क्या है? ईयू से यह कहा
  130. 5:53गया है कि उन्हें एक नया ट्रेड
  131. 5:55इंस्ट्रूमेंट बनाना चाहिए जो ईयू के सिंगल
  132. 5:57मार्केट में बाहरी पहुंच को सीमित करें।
  133. 6:00अब समझिए कितना बड़ा कदम है। अब तक यूरोप
  134. 6:02का तरीका क्या रहा है? अगर कोई देश सस्ता
  135. 6:04निर्यात करता है, यूरोप के बाजार में
  136. 6:06पहुंच का फायदा उठाता है तो उस पर एंटी
  137. 6:08डंपिंग ड्यूटी लगाई जाती है, जांच की जाती
  138. 6:10है, डब्ल्यूटीओ में शिकायत की जाती है,
  139. 6:12कीमत बढ़ाई जाती है ताकि उसका उत्पाद
  140. 6:14महंगा हो जाए। लेकिन यह नया इंस्ट्रूमेंट
  141. 6:16अलग है। यह कीमत नहीं बढ़ाता। यह यूरोप के
  142. 6:19सिंगल मार्केट का दरवाजा बंद करता है। और
  143. 6:21फ्रांस और जर्मनी का तर्क है कि सिंगल
  144. 6:23मार्केट ही यूरोप की सबसे बड़ी ताकत है।
  145. 6:25क्योंकि चीन को यूरोप में अपना माल बेचना
  146. 6:27है। 45 करोड़ भरी जेब वाले उपभोक्ताओं का
  147. 6:30बाजार है और चीन की इस पर निगाहें हैं।
  148. 6:32इसलिए यह पूरा पूरी कोशिश की जा रही है।
  149. 6:35इस प्रस्ताव में एक बात और है जो बहुत
  150. 6:37चतुर है। फ्रांस और जर्मनी ने कहा है कि
  151. 6:40बाजार बंद करने की मंजूरी यूरोपीय आयोग
  152. 6:42में अपने आप होनी चाहिए। स्वतः ऑटोमेटिक
  153. 6:44होनी चाहिए। इसे तब तक रोका ना जाए जब तक
  154. 6:47कि सदस्य देशों का बहुमत इसका विरोध ना
  155. 6:50करे। यह प्रस्ताव क्यों अहम है? यह सुझाव
  156. 6:52क्यों अहम है? क्योंकि यू में 27 देश हैं।
  157. 6:54उनमें से कई देश हंगरी, ग्रीस, स्पेन, चीन
  158. 6:56के साथ टकराव नहीं चाहते। चीन ने उनके
  159. 6:58यहां भारी निवेश किया है। अभी तक एक दो
  160. 7:01देश मिलकर भी यूरोपीय समुदाय में किसी
  161. 7:03कड़े कदम का प्रस्ताव रोक सकते थे। नए
  162. 7:05प्रस्ताव को अगर माना गया तो उल्टा हो
  163. 7:07जाएगा। अब रोकने के लिए यूरोपीय कमीशन में
  164. 7:09बहुमत चाहिए होगा। यानी चुप्पी का मतलब
  165. 7:12होगा सहमति। और अब वो आंकड़ा सुनिए जिस
  166. 7:14वजह से फ्रांस और जर्मनी ये कर रहे हैं।
  167. 7:172025 में यूरोपीय संघ का चीन के साथ
  168. 7:19व्यापार घाटा था। रोजाना करीब-करीब 1
  169. 7:22बिलियन यूरो। 1 बिलियन यूरो रोज साल भर
  170. 7:25में 365 बिलियन यूरो बनता है। इसलिए ईू
  171. 7:28कमीशन को भेजे गए पॉलिसी पेपर की भाषा
  172. 7:30बेहद तीखी है। यूरोप की अर्थव्यवस्था के
  173. 7:33प्रमुख उद्योग बड़ी चुनौती झेल रहे हैं
  174. 7:35चीन से और उनका दबाव इस पेपर पर साफ दिखता
  175. 7:38है। पांच क्षेत्रों के नाम गिनाए गए हैं।
  176. 7:40इन्हें ध्यान से सुनिए तो आपको चाइना का
  177. 7:42कनेक्शन समझ में आ जाएगा। इस प्रस्ताव में
  178. 7:45जो फ्रांस और जर्मनी का प्रस्ताव है उसमें
  179. 7:46कहा गया है फार्मासटिकल्स, एरोस्पेस,
  180. 7:49ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल मशीनरी और
  181. 7:50केमिकल्स। इस सूची पर गौर कीजिए। यह सूची
  182. 7:53सस्ते खिलौनों या कपड़ों की नहीं है। यह
  183. 7:56यूरोप के सबसे ज्यादा उन्नत और सबसे
  184. 7:58ज्यादा मुनाफे वाले उद्योग की सूची है।
  185. 8:00यानी यूरोप की शिकायत यह नहीं है कि चीन
  186. 8:02सस्ता बना रहा है। शिकायत यह है कि चीन अब
  187. 8:05वो चीजें बना रहा है जिन पर यूरोप की
  188. 8:07मोनोपोली थी। एकाधिकार था। तो मैक्रॉन और
  189. 8:09मर्ज के विचार अगले हफ्ते ब्रसेल्स में
  190. 8:12ईयू नेताओं के शिखर सम्मेलन में रखे
  191. 8:13जाएंगे। यहां भारत के लिए दो बातें हैं।
  192. 8:16पहली यह कि जिन पांच क्षेत्रों का नाम
  193. 8:18लिया गया है उनमें तीन में भारत भी
  194. 8:20प्रतिस्पर्धी बनने की कोशिश में है। यानी
  195. 8:22चीन का प्रतिस्पर्धी है। फार्मा में भारत
  196. 8:24मजबूत है। ऑटोमेटिव में बढ़ने की कोशिश हो
  197. 8:26रही है। केमिकल्स में भी भारत की पहुंच
  198. 8:28है। तो अगर यूरोप चीन का दरवाजा छोटा करता
  199. 8:31है तो किसी को वो जगह भरनी होगी। देखिएगा
  200. 8:33कि क्या भारत को वो जगह मिलेगी। मगर एक और
  201. 8:36बात इसमें जो समझने जैसी है कि जब किसी
  202. 8:38देश को रोकने के लिए एक उपाय तैयार किया
  203. 8:40जाता है तो आगे चलकर दूसरों पर भी लागू
  204. 8:43होता है। यूरोप का कार्बन बॉर्डर टैक्स
  205. 8:45चीन के लिए बना था और आज भारत के इस्पात
  206. 8:47निर्यात पर लगाया जा रहा है। तो हथियार
  207. 8:50अगर एक बार बन जाए तो उसका निशाना बदलता
  208. 8:52रहता है। अब चलते हैं दूसरे हिस्से की तरफ
  209. 8:55सुरक्षा के हिस्से पे।
  210. 8:58सुरक्षा के खंड में इस हफ्ते चार खबरें
  211. 9:00हैं और उन्हें एक साथ देखने पर आपको एक
  212. 9:01दिलचस्प विरोधाभास दिखेगा। पहली खबर
  213. 9:04ताइवान से जुड़ती है। 6 अक्टूबर को
  214. 9:06राइटर्स की एक रिपोर्ट आई जिसमें अमेरिकी
  215. 9:08अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि 2028
  216. 9:10से पहले चीन पर ताइवान के हमले की संभावना
  217. 9:14लगातार कम होती जा रही है। ऊपर से देखने
  218. 9:16में यह खबर अपने आप में राहत की लगती है।
  219. 9:18लेकिन इसे समझना जरूरी है क्योंकि पिछले 3
  220. 9:21साल से वाशिंगटन में एक तारीख बार-बार आती
  221. 9:24रही है। 2027 पीएलए की यानी चीन की सेना
  222. 9:27की स्थापना के 100 साल 2027 में पूरे
  223. 9:29होंगे। इंडोपेसिफिक कमांड के तत्कालीन
  224. 9:32प्रमुख अमेरिका की ये कमांड है। इसके
  225. 9:34तत्कालीन प्रमुख ने 2021 में कहा था कि
  226. 9:36खतरा छ साल के भीतर है और इसीलिए इसे
  227. 9:39डिविडसन विंडो कहा जाने लगा। यानी 6 साल
  228. 9:41के भीतर चीन ताइवान पर हमला कर सकता है।
  229. 9:44अब आकलन बदल रहा है और अमेरिका के इस आकलन
  230. 9:46बदलने की तीन वजह दिखती हैं। पहला तो यह
  231. 9:49कि चीनी सेना में भ्रष्टाचार की जांच चल
  232. 9:51रही है। पिछले 2 साल में चीन ने अपने
  233. 9:53रक्षा मंत्री सहित दर्जनों वरिष्ठ सैन्य
  234. 9:55अधिकारियों को हटाया है। यह बताता है कि
  235. 9:57पीएलए के भीतर सब कुछ ठीक ठीक-ठाक नहीं
  236. 9:59है। दूसरा चीन के आर्थिक हालात है। जो देश
  237. 10:02अपनी खुदरा बिक्री को नहीं बढ़ा पा रहा।
  238. 10:04का आर्थिक ग्रोथ पर दबाव है। वो युद्ध की
  239. 10:06आर्थिक कीमत आसानी से शायद नहीं उठा सकता
  240. 10:08है। और तीसरा और सबसे अहम बात यह है कि
  241. 10:11अगर दबाव से काम चल रहा है तो युद्ध की
  242. 10:13जरूरत क्यों है? लेकिन अब एक दूसरा पहलू
  243. 10:15सुनिए क्योंकि इस हफ्ते एक और खबर आई। खबर
  244. 10:18यह थी कि ताइवान को अमेरिका से खरीदे गए
  245. 10:22दो F16 भी लड़ाकू विमान मिल गए। इस साल
  246. 10:25ऐसे 64 विमान ताइवान के पास पहुंचेंगे।
  247. 10:27चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
  248. 10:29गोजकवान ने कहा कि चीन ताइवान को अमेरिकी
  249. 10:32हथियारों की बिक्री का दृढ़ता से विरोध
  250. 10:34करता है और हमेशा इसका विरोध करता रहेगा।
  251. 10:37अब सुरक्षा की दूसरी खबर सुनिए जिसके तार
  252. 10:39पहले से जुड़े हुए हैं। एआई की 2 अक्टूबर
  253. 10:42की रिपोर्ट ने बताया कि चीनी सेना ने
  254. 10:44पीएलए ने ताइवान के एडीआईजी में जो स्पेशल
  255. 10:47जोन है ताइवान का उसमें 181 हवाई घुसपैठ
  256. 10:50की। 181 यह संख्या बड़ी लगती है। लेकिन
  257. 10:53असली खबर यह है कि यह संख्या 2024 और 2025
  258. 10:56से कम है। यानी ताइवान की तरफ चीन का हवाई
  259. 11:00दबाव, हवाई निगरानी कम हो रही है। लेकिन
  260. 11:02पिछले हफ्ते की खबर याद कीजिए। पिछले
  261. 11:04हफ्ते हमने आपको सीएसआईएस के हवाले से
  262. 11:06बताया था कि ताइवान के पूर्व में चीनी
  263. 11:09तटरक्षक जहाजों की कोस्ट गार्ड शिप्स की
  264. 11:11मौजूदगी में 3800% की बढ़ोतरी हुई है। तो
  265. 11:14तस्वीर यह बनती है कि हवाई जहाज कम हो रहे
  266. 11:17हैं। कोस्ट गार्ड्स के जहाज बढ़ रहे हैं।
  267. 11:19यानी दबाव की मात्रा घट नहीं रही है। उसका
  268. 11:22रूप बदल रहा है और यह बदलाव बेहद सोचा
  269. 11:25समझा है। इसे समझना जरूरी है। लड़ाकू
  270. 11:27विमान अगर ताइवान के पास सुरक्षित जोन में
  271. 11:29घुसते हैं तो वह सैन्य घटना है। हर बार
  272. 11:31अंतरराष्ट्रीय खबर बनती है। ताइवान के
  273. 11:33विमान उड़ते हैं। ईंधन और घंटे खर्च होते
  274. 11:35हैं। तटरक्षक जहाज समुद्र में बैठे रहे तो
  275. 11:38वह कानून व्यवस्था है। कोई हेडलाइन नहीं
  276. 11:39बनती। तो चीन ने महंगे और शोर वाले दबाव
  277. 11:42से सस्ते और चुप दबाव की तरफ अपने को बढ़ा
  278. 11:46दिया है। और यही चीन का तरीका है। अब
  279. 11:49सुरक्षा में तीसरी खबर सुनिए। साउथ चाइना
  280. 11:52मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक
  281. 11:53समझौते के तहत एक कथित समझौते के तहत
  282. 11:56अमेरिकी रक्षाकर्मी ताइवान के सैन्य
  283. 11:58मुख्यालय में तैनात होंगे। इस खबर का
  284. 12:00ऐतिहासिक वजन समझना जरूरी है। 1979 तक
  285. 12:03अमेरिका में ताइवान के सैनिक तैनात थे। पर
  286. 12:05जब अमेरिका ने बीजिंग को मान्यता दी तो
  287. 12:07उसने ताइवान से अपनी सेना हटा ली और
  288. 12:08रक्षासंध खत्म कर दी। उसके बाद अमेरिकी
  289. 12:11सैन इस उपस्थिति को ताइवान में जानबूझकर
  290. 12:14थोड़ा भ्रम में रखा गया। स्पष्ट रखा गया।
  291. 12:16कहा गया कुछ ट्रेनर हैं, कुछ कंसलटेंट
  292. 12:18हैं। लेकिन चुपचाप अमेरिका ताइवान में
  293. 12:20मौजूद रहा है। लेकिन सैन्य मुख्यालय से
  294. 12:23बाहर। अब सैन्य मुख्यालय के अंदर तैनाती
  295. 12:25हो रही है जो अलग बात है क्योंकि मुख्यालय
  296. 12:28वह है जहां युद्ध की योजना बनती है। इसका
  297. 12:30मतलब यह नहीं है कि अमेरिका लड़ेगा। इसका
  298. 12:32मतलब यह है कि दोनों की योजनाएं एक दूसरे
  299. 12:34से मेल खाने लगेंगी और साथ में 5 अक्टूबर
  300. 12:37को जापान टाइम्स ने खबर दी। ताइवान ने के
  301. 12:40अमेरिका में प्रतिनिधि ने उम्मीद जाहिर की
  302. 12:42कि अमेरिका उन्हें और हथियार देगा। ताइवान
  303. 12:45करीब 15 बिलियन डॉलर के एक पैकेज का
  304. 12:46इंतजार कर रहा है जो अमेरिका में अटका हुआ
  305. 12:48है। तो एक तरफ अमेरिका और ताइवान में गहरा
  306. 12:50सहयोग है और दूसरी तरफ हथियार अटके हुए
  307. 12:52हैं। यह विरोधाभास नहीं है। यह अमेरिका की
  308. 12:55नीति की स्थाई दुविधा है। ताइवान को इतना
  309. 12:57मजबूत करो कि वह टिके लेकिन इतना भी नहीं
  310. 13:00कि बीजिंग भड़क जाए। अब आइए चौथी खबर पर।
  311. 13:04ताइवान ने अपनी एक बहुस्तरीय वायु रक्षा
  312. 13:06परियोजना बनाई है जिसका नाम दिया गया है
  313. 13:08टीडोम। नाम से साफ है कि इसकी प्रेरणा
  314. 13:10कहां से आई है? इजराइल के आयरन डोम से।
  315. 13:12तैयार यह है कि आकाश में अलग-अलग ऊंचाई पर
  316. 13:15और दूरी पर अलग-अलग रक्षा परतें बनाई
  317. 13:18जाएं। यानी छोटी मिसाइलों के लिए एक रक्षा
  318. 13:20परत, बड़ी के लिए दूसरी और ड्रोन के लिए
  319. 13:22तीसरी रक्षा परत। इसके साथ ताइवान ने अपने
  320. 13:24उत्तरी क्षेत्र में सेना की सक्रिय युद्ध
  321. 13:27क्षमता मजबूत करना शुरू किया है। क्योंकि
  322. 13:30ताइवान की राजधानी ताइप उत्तर में ही है।
  323. 13:32अब एक और आंकड़ा सुनिए जो बहुत कुछ कहता
  324. 13:34है। 2026 में ताइवान के बड़े सैन्य भासों
  325. 13:37की कुल अवधि लगभग एक महीने का का टाइम पार
  326. 13:40कर चुकी है। यानी साल के 12 महीनों में से
  327. 13:43सेना 1 महीने तक जंग का अभ्यास कर रही है।
  328. 13:47अब चलते हैं अर्थव्यवस्था की खबरों की
  329. 13:48तरफ।
  330. 13:50अर्थव्यवस्था में इस हफ्ते दो खबरें हैं।
  331. 13:52पहली खबर हमने बीते सप्ताह चाइना के
  332. 13:55गोल्डन वीक की बात की थी। आपको बताया था
  333. 13:57कि दुनिया भर के निवेशक इस सप्ताह के
  334. 13:59आंकड़ों पर निगाहें जमाए हैं। क्योंकि चीन
  335. 14:01में खपत का तापमान इस गोल्डन वीक के खर्च
  336. 14:03से पता चलता है। तो पहले बड़े आंकड़े
  337. 14:05सुनिए। इस गोल्डन वीक में यानी चीन में
  338. 14:07सार्वजनिक छुट्टियों के हफ्ते में
  339. 14:09करीब-करीब 89 करोड़ यात्राएं हुई। घरेलू
  340. 14:12पर्यटन राजस्व करीब 809 बिलियन युवान रहा
  341. 14:15जो कि पिछले साल से लगभग 15% ऊपर था। पहली
  342. 14:18में नजर में यह खबर शानदार दिखती है।
  343. 14:20यात्राएं बढ़ी, राजस्व बढ़ा लेकिन वह
  344. 14:22आंकड़ा जो सुर्खियों में नहीं दिखा वह
  345. 14:24जरूरी है। प्रति यात्रा औसत खर्च 911
  346. 14:27युवान रहा। 911.04
  347. 14:30युवान करीब-करीब 113 यह पिछले साल से 0.5%
  348. 14:34नीचे है और 2022 के बाद सबसे कम है। 2022
  349. 14:37इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि महामारी के
  350. 14:39बाद लॉकडाउन वाला महामारी का लॉकडाउन वाला
  351. 14:42साल था जब लोग घर से नहीं निकले थे। तो
  352. 14:44गोल्डन वीक में कुल खर्च तो बढ़ा क्योंकि
  353. 14:46लोग ज्यादा थे मगर प्रति व्यक्ति खर्च में
  354. 14:49कमी आई और यही छिपा हुआ आंकड़ा है जो
  355. 14:51बताता है कि चीन में खर्च का व्यवहार बदल
  356. 14:53रहा है। अब जरा आंकड़े भीतर से देखिए।
  357. 14:56होटलों में सात रातों या उससे ज्यादा की
  358. 14:58बुकिंग पिछले साल से करीब 123% ऊपर रही।
  359. 15:02मल्टीडेस्टिनेशन ट्रैवल यानी बहुगंतव्य
  360. 15:04यात्राएं करीब-करीब 84% ऊपर रही। और सबसे
  361. 15:07दिलचस्प बात ये कि लोगों ने मिड आर्टम
  362. 15:09फेस्टिवल को नेशनल डे की छुट्टी के साथ
  363. 15:11जोड़कर 13 दिन की छुट्टी बना ली। अब इन
  364. 15:14तीनों को जोड़िए। लोगों के पास ज्यादा दिन
  365. 15:17थे। ज्यादा जगहों पर लोग गए लेकिन
  366. 15:19प्रतिदिन खर्च कम हुआ। इसका मतलब क्या है?
  367. 15:21इसका मतलब यह है कि चीनी उपभोक्ता ने खर्च
  368. 15:23करना बंद नहीं किया है। उसने खर्च का
  369. 15:25तरीका बदल दिया है। पहले का मॉडल क्या था?
  370. 15:273 दिन में एक महंगी जगह अच्छा होटल, महंगा
  371. 15:30खाना, खरीदारी। लेकिन अब का मॉडल है 13
  372. 15:32दिन में पांच जगह सस्ती लंबे स्टेप पर
  373. 15:34होटल सस्ता होता है नहीं तो ट्रेन से
  374. 15:36यात्रा स्थानीय खाना खाना अंग्रेजी में
  375. 15:38इसे वैल्यू ट्रैवल कहते हैं और मार्केट
  376. 15:40इकॉनमी की भाषा में यह वैल्यू ट्रैवल बेहद
  377. 15:43अहम है क्योंकि पर्यटन से होने वाली बड़ी
  378. 15:46कमाई आती है होटलों में छोटे हिस्से स्टे
  379. 15:49से और महंगी खरीददारी से तो जब लोग लंबा
  380. 15:52रुकते हैं और कम खरीदते हैं तो होटल तो
  381. 15:54भरे रहते हैं लेकिन दुकानें खाली रहती हैं
  382. 15:56और ठीक यही हुआ चीन के ताजा आंकड़ों में
  383. 15:59जो हमें दिखाई देता याद कीजिए हमने पिछले
  384. 16:02महीने पिछले सप्ताह आपको यह बताया था कि
  385. 16:04चीन की खुद्रा बिक्री केवल 0.4% बढ़ी थी।
  386. 16:07गोल्डन वीक ने उसी बात की पुष्टि कर दी
  387. 16:09बड़े पैमाने पर। चीन में भीड़ तो है पर
  388. 16:12खर्च नहीं है। भारत में त्यौहारी मौसम अभी
  389. 16:14शुरू हो रहा है। हमारी स्थिति उल्टी है।
  390. 16:16हमारा उपभोक्ता जो खर्च कर सकता है, वह
  391. 16:18कर्ज लेकर खर्च कर रहा है। अपनी क्षमता से
  392. 16:21ज्यादा। दोनों में बेहतर कौन है? बहस का
  393. 16:23विषय है। लेकिन चीन के उपभोक्ता मुट्ठी
  394. 16:25बांधे हुए हैं। जो चीन की अर्थव्यवस्था के
  395. 16:27लिए अच्छी खबर हरगिज़ नहीं है।
  396. 16:31अब दूसरी खबर सुनिए। जिओपॉलिटिक्स में
  397. 16:33हमने आपको फ्रांस और जर्मनी के उस
  398. 16:36प्रस्ताव के बारे में बताया था जिसके तहत
  399. 16:38वो यूरोपियन सिंगल मार्केट का दरवाजा चीन
  400. 16:40के लिए बंद करना चाहता है। यह व्यापार की
  401. 16:43दुनिया में सबसे दूर तक मार करने वाला
  402. 16:45घटनाक्रम हो सकता है और यूरोप के भीतर
  403. 16:47मतभेद भी बढ़ेंगे। इस खबर का आर्थिक पहलू
  404. 16:49समझते हैं। मैं आपको वो आंकड़ा दोहराता
  405. 16:51हूं कि यूरोपीय संघ का चीन के साथ व्यापार
  406. 16:54घाटा 2025 में 1 बिलियन यूरो प्रतिदिन था।
  407. 16:57अब सवाल यह है कि घाटा कैसे बना? 20 साल
  408. 17:00पहले यूरोप का चीन के साथ रिश्ता बेहद सरल
  409. 17:03था। यूरोप मशीनें बेचता था। चीन सस्ता
  410. 17:05सामान बेचता था। जर्मनी की पूरी औद्योगिक
  411. 17:07समृद्धि इस पर टिकी थी कि वो चीन को मशीन
  412. 17:09टूल कार और रसायन बेचे। Foxwagen का सबसे
  413. 17:13बड़ा बाजार चीन था। BMW Mercedes के लिए
  414. 17:15चीन सबसे महत्वपूर्ण बाजार था। अब क्या
  415. 17:17हुआ? चीन ने खुद सीख लिया और सिर्फ सीखा
  416. 17:20ही नहीं। अब वो यूरोप को बेच रहा है और
  417. 17:22इसीलिए
  418. 17:24बर्लिन और पेरिस के नीति पत्र में वो पांच
  419. 17:26क्षेत्र गिनाए गए हैं। फार्मा,
  420. 17:27एयररोस्पेस, ऑटोमेटिव, इंडस्ट्रियल
  421. 17:29मशीनरी, केमिकल्स। इनमें ऑटोमोटिव वो
  422. 17:31उद्योग है जहां यूरोप सचमुच दर्द से करा
  423. 17:34रहा है। क्योंकि जर्मनी की अर्थव्यवस्था
  424. 17:36का लगभग 5% और लाखों नौकरियां कार उद्योग
  425. 17:39से जुड़ी हैं। सितंबर की याद कीजिए। हमने
  426. 17:42आपको बताया था कि चीन की इलेक्ट्रिक
  427. 17:43गाड़ियां अब यूरोप की सड़कों पर कब्जा कर
  428. 17:46रही हैं। सस्ती हैं। फाइव स्टार
  429. 17:48सिक्योरिटी रेटिंग है और उनको यूरोप के
  430. 17:50बाजार में बड़ी सफलता मिल रही है। तो
  431. 17:52यूरोप की दुविधा यह है कि अगर वह दरवाजा
  432. 17:54बंद करता है तो उसके उपभोक्ताओं को महंगी
  433. 17:56गाड़ी मिलेगी और उसकी कंपनियों को चीन में
  434. 17:59जवाबी कार्यवाही झेलनी पड़ेगी और अगर नहीं
  435. 18:01बंद करता तो चीन की सस्ती कारें और चीन का
  436. 18:04सामान धीरे-धीरे उनका उद्योग खत्म कर
  437. 18:06देगा। यह वही दुविधा है जो अमेरिका ने 5
  438. 18:09साल पहले झेली थी और जिसका जवाब उसने
  439. 18:11टेरिफ में खोजा था। यूरोप अब उसी मोड़ पर
  440. 18:14है। एक और बात ध्यान देने लायक है कि
  441. 18:16ब्रसेल्स खुद चीन से अपने रिश्ते को
  442. 18:18अनसस्टेनेबल कहने लगा है। यानी टिकाऊ नहीं
  443. 18:22है। जब कूटनीति में इस शब्द का इस्तेमाल
  444. 18:24होता है तो बदलाव आता ही है। तो इस
  445. 18:26घटनाक्रम पर नजर रखिएगा।
  446. 18:29अब चलते हैं हम अगले खंड की तरफ जो तकनीक
  447. 18:32का खंड है।
  448. 18:34तो तकनीक के खंड में इस हफ्ते तीन खबरें
  449. 18:36हैं और तीनों मिलाकर एक ही बात कहती हैं
  450. 18:38कि दीवार में दरारें हैं। पहली खबर हम जिस
  451. 18:41वक्त ये बुलेटिन बना रहे थे उस समय खबर आई
  452. 18:43कि बीरेन टेक्नोलॉजी ने अगली पीढ़ी का चिप
  453. 18:46बीआरx 20x पावर ऑन टेस्टिंग पर पहुंचा
  454. 18:49दिया है। यानी इसकी पावर ऑन टेस्टिंग पूरी
  455. 18:51हो गई है और अब इसे पोस्ट टेप आउट
  456. 18:54वेरिफिकेशन में ले जाया जा रहा है। कंपनी
  457. 18:56ने कहा है कि अगली कुछ तिमाहियों में इस
  458. 18:58चिप की ग्राहक सैंपलिंग और बड़े पैमाने पर
  459. 19:00उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह दो तकनीकी शब्द
  460. 19:03जिनका इस्तेमाल हमने किया उनका मतलब समझा
  461. 19:05दूं आपको क्योंकि यह बेहद जरूरी है। चिप
  462. 19:07बनाने की प्रक्रिया में टेप आउट वो पड़ाव
  463. 19:09होता है जहां चिप का डिजाइन पूरा हो जाता
  464. 19:11है और उसे कारखाने में भेजा जाता है। उसके
  465. 19:14बाद होता है पावर ऑन टेस्ट। और यह ऐसा
  466. 19:17होता है जब पहली बार उस चिप में बिजली
  467. 19:19दौड़ाई जाती है और यह देखा जाता है कि वह
  468. 19:22चिप जागता है, दौड़ता है या नहीं। और यही
  469. 19:25सबसे डरावना पड़ाव होता है चिप में
  470. 19:27क्योंकि चिप अगर यहां फेल हो जाए तो सालों
  471. 19:30की मेहनत और करोड़ों डॉलर बेकार हो जाए।
  472. 19:32तो खबर यह है कि बीरेन टेक्नोलॉजी का चिप
  473. 19:35जाग गया है। अभी बरेन कौन है जानना जरूरी
  474. 19:38है। यह चीन की उन एआई चिप कंपनियों में है
  475. 19:40जिन्हें अमेरिका ने प्रतिबंध की एंटिटी
  476. 19:42लिस्ट में यानी ब्लैक लिस्ट में काली सूची
  477. 19:44में डाला था। मतलब यह था कि अमेरिका को की
  478. 19:47तकनीक उसे नहीं मिलेगी। टीएसएमसी उसके लिए
  479. 19:49चिप नहीं बनाएगी। उस समय माना गया कि बरेन
  480. 19:52खत्म हो जाएगी और अब बरेन तो अगली पीढ़ी
  481. 19:54का चिप ले आई। अब दूसरी खबर सुनिए। यह
  482. 19:56पहले से जुड़ी हुई है। लेकिन दूसरे सिरे
  483. 19:59पर ब्लूमबर्ग की एक विस्तृत रिपोर्ट आई है
  484. 20:01जो बताती है कि अमेरिकी पाबंदियों के
  485. 20:03बावजूद एनवीडिया के एआई चिप चीन पहुंचते
  486. 20:05रहे हैं। जिस पर अब अमेरिका में एनवीडिया
  487. 20:08से जवाब तलब शुरू हुआ है। यह कैसे होता
  488. 20:10है? इसे समझिए। चीन को सीधे चिप बेचना मना
  489. 20:13है। लेकिन सिंगापुर को बेचने पर कोई
  490. 20:14पाबंदी नहीं है। मलेशिया को एनवीडिया के
  491. 20:16चिप बेचे जा सकते हैं। यूएई को एनवीडिया
  492. 20:19के चिप मिल रहे हैं। लेकिन वो चिप वहां से
  493. 20:21आगे कहां जाते हैं? निगरानी बहुत मुश्किल
  494. 20:23है। तरीके कई हैं। कागजों पर खरीददार कोई
  495. 20:26और है। असली खरीदार कोई और। चिप किसी
  496. 20:28सर्वर में लगाकर या पूरा सर्वर सीधे भेज
  497. 20:30दिया जाता है। सीधी तस्करी भी एक रास्ता
  498. 20:33है। चिप छोटे होते हैं। एक सूटकेस में
  499. 20:35लाखों डॉलर के चिप्स आते हैं और मांग इतनी
  500. 20:37ज्यादा है कि कीमत कई गुना तक बाजार में
  501. 20:41मिलती है। तो पूरी तस्वीर देखिए। एक तरफ
  502. 20:43बरेन अपना चिप बना रही है क्योंकि पाबंदी
  503. 20:45है और दूसरी तरफ पाबंदी के बावजूद
  504. 20:47एनवीडीआई के चिप तस्करी के जरिए चीन में
  505. 20:49पहुंच रहे हैं। यानी अमेरिका की पाबंदी ने
  506. 20:52दो काम किए। एक तो उसने चीन को अपना चिप
  507. 20:54बनाने पर मजबूर किया और दूसरा उसने एक
  508. 20:56ब्लैक मार्केट पैदा कर दिया। असली बात यह
  509. 20:59है कि किसी तरह के एक्सपोर्ट कंट्रोल की
  510. 21:02दुनिया में यही सबसे बड़ी सीमा है जिसकी
  511. 21:04चर्चा सबसे कम होती है। जब आप किसी चीज पर
  512. 21:06पाबंदी लगाते हैं तो आप उसे खत्म नहीं
  513. 21:08करते। आप उसकी कीमत बढ़ा देते हैं और जहां
  514. 21:11कीमत बढ़ती है वहां रास्ते बनते हैं। अब
  515. 21:14आइए तीसरी खबर पर जो सबसे तकनीकी है लेकिन
  516. 21:17सबसे अहम हो सकती है। 14 से 16 अक्टूबर को
  517. 21:20बे एरिया सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम एक्सपो
  518. 21:23होने वाला है और वहां चीन की कंपनी क्वीन
  519. 21:25इडा टेक्नोलॉजी अपने उत्पाद पेश करेगी
  520. 21:28जिसमें एक सिस्टम लेवल इडीए टूल चेन भी
  521. 21:31है। तकनीकी है लेकिन समझिए इडीए क्या है?
  522. 21:34इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन। यह वह
  523. 21:36सॉफ्टवेयर है जिस पर चिप डिजाइन किया जाता
  524. 21:39है। और इसका महत्व समझिए। आज एक आधुनिक
  525. 21:42चिप में अर्मो ट्रांजिस्टर्स होते हैं।
  526. 21:43इंसान उन्हें हाथ से डिजाइन नहीं कर सकता।
  527. 21:45वो सॉफ्टवेयर से बनते हैं। और यह
  528. 21:47सॉफ्टवेयर दुनिया में सिर्फ तीन कंपनियां
  529. 21:49बनाती हैं। सिनोप्सिस, कैड्स और सीमेंडीए।
  530. 21:53तीनों पश्चिम की हैं। दो अमेरिका की हैं।
  531. 21:55यानी चिप बनाने की श्रंखला में सबसे
  532. 21:57सक्रिय जगह चिप बनाने का सॉफ्टवेयर है।
  533. 22:00यानी अगर आप किसी को लिथोग्राफी मशीन ना
  534. 22:02भी दें तो वह पुरानी मशीन से काम चला
  535. 22:04लेगा। धीमा होगा, चलेगा। लेकिन यदि किसी
  536. 22:07के पास ईडीए सॉफ्टवेयर नहीं है तो वह चिप
  537. 22:09डिजाइन ही नहीं कर पाएगा। इसलिए 2025 में
  538. 22:12अमेरिका ने ईडीए पर पाबंदी की बात की थी।
  539. 22:14और इसके बाद चीनी उद्योग में हड़कंप मच
  540. 22:16गया था। इसलिए चीन ने अपना ईडीए बनाने का
  541. 22:18काम शुरू कर दिया। और अब अंदर की बात यह
  542. 22:21है और यहां सच का सामना करना जरूरी है
  543. 22:23क्योंकि चाइना वाच में हम आपको दो टूक
  544. 22:24विश्लेषण देने की कोशिश करते हैं। सच यह
  545. 22:26है कि चीन का ईडीए भी बेहद पीछे है।
  546. 22:29सिनोप्सिस और कैडेंस के पास 30 साल का
  547. 22:31अनुभव है और दुनिया भर के इंजीनियरों की
  548. 22:34आदत बन गई है उसके सिस्टम्स को यूज़ करने
  549. 22:36की। लेकिन चीन की दिशा साफ है और यह उसी
  550. 22:39पैटर्न का हिस्सा है जो हम हर हफ्ते चाइना
  551. 22:41वाच में देख रहे हैं। जहां दरवाजा बंद हुआ
  552. 22:44चीन ने अपना दरवाजा बनाना शुरू कर दिया।
  553. 22:46भारत का सेमीकंडक्टर सफर असेंबली और
  554. 22:49टेस्टिंग के साथ शुरू हुआ है। जो इस चिप
  555. 22:51श्रंखला का सबसे आसान हिस्सा है। वैसे
  556. 22:53डिजाइन में हमारा योगदान बड़ा है। दुनिया
  557. 22:55के चिप डिजाइनर्स में भारतीय इंजीनियरों
  558. 22:57का हिस्सा काफी ऊंचा है। लेकिन वो डिजाइन
  559. 22:59भारतीय कंपनियों के लिए नहीं विदेशी
  560. 23:00कंपनियों के लिए होता है। दिमाग हमारा है।
  561. 23:03मालिकाना हक किसी और का है। भारत कब चिप
  562. 23:06डिजाइन शुरू करेगा? इससे तय होगा कि भारत
  563. 23:08में सेमीकंडक्टर उद्योग का भविष्य क्या
  564. 23:10होगा। क्या यह मोबाइल जैसा होगा? यानी
  565. 23:12इंपोर्टेड पुरजे और असेंबलिंग वाला
  566. 23:14उत्पादन या फिर चीन जैसा आत्मनिर्भर।
  567. 23:18अब चलते हैं चीन के समाज और संस्कृति की
  568. 23:21तरफ।
  569. 23:23समाज और संस्कृति में इस हफ्ते दो
  570. 23:24कहानियां और दोनों चीन के बदलते मिजाज के
  571. 23:27बारे में बहुत कुछ कहती हैं। पहली खबर यह
  572. 23:29है कि चीन की युवा महिलाएं अपने कपड़े खुद
  573. 23:32सिल रही हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट
  574. 23:34की रिपोर्ट बताती है कि चीन में युवा
  575. 23:35महिलाओं के बीच सिलाई सीखने का चलन बढ़ा
  576. 23:38रहा है। कारण क्या है? दरअसल फास्ट फैशन
  577. 23:41से मोह भंग हो रहा है। और इस रिपोर्ट में
  578. 23:43एक बात बेहद दिलचस्प है। जब इन महिलाओं ने
  579. 23:45सिलाई सीखी तो उन्हें फास्ट फैशन की
  580. 23:47खामियां दिखाई देने लगी। खराब फिटिंग है,
  581. 23:50घटिया कपड़ा है, कमजोर सिलाई है। यानी
  582. 23:52बनाना सीखने से खरीदने की नजर बदल गई। अब
  583. 23:56रुकिए क्योंकि यह कहानी असाधारण है। दो
  584. 23:58हफ्ते पहले हमने इसी शो में आपको बताया था
  585. 24:00डिस्पोजेबल क्लथिंग के बारे में कि चीन के
  586. 24:02पर्यटक सस्ते कपड़े खरीदते हैं, पहनते हैं
  587. 24:04और छोड़ देते हैं क्योंकि फेंकना उन्हें
  588. 24:06धोने से उनके ल्ड्री से ज्यादा सस्ता
  589. 24:09पड़ता है। ये आज की कहानी उसकी दूसरी दिशा
  590. 24:12है कि उसी देश की युवा महिलाएं अब सुई
  591. 24:14धागा उठा रही हैं। एक ही समाज है। दो
  592. 24:16बिल्कुल विपरीत दिशाएं हैं। और यही सबसे
  593. 24:18अहम बात है। जब कोई समाज तेजी से बदलता है
  594. 24:20तो वह एक दिशा में नहीं जाता। वो बट जाता
  595. 24:22है। कुछ लोग और तेज उपभोग की तरफ जाते हैं
  596. 24:24और कुछ लोग उल्टी दिशा में जाते हैं। और
  597. 24:26चीन में यह दूसरी धारा अब काफी बड़ी हो
  598. 24:28चुकी है। याद कीजिए हमने शो में आपको
  599. 24:30क्या-क्या बताया था। लाइन फ्लैट यानी
  600. 24:32मेहनत की दौड़ से इंकार लेट राट कुछ भी
  601. 24:34मायने नहीं रखता। ओल्ड स्कूल ह्यूमंस,
  602. 24:37सादा जीवन, स्ट्रीट फूड, गोजी की चाय,
  603. 24:39गर्मी के लिए कपड़े, फैशन के लिए नहीं। और
  604. 24:42अब अपने लिए कपड़े खुद सिलना। चारों एक ही
  605. 24:45बीज के पौधे हैं। तो बीज क्या है? वो बीजे
  606. 24:47एहसास है कि प्रगति के लिए जो दौड़ दिखाई
  607. 24:50गई थी पढ़ो नौकरी लो घर खरीदो आगे बढ़ो वो
  608. 24:53दौड़ अब वैसे नतीजे नहीं दे रही है जैसी
  609. 24:55उम्मीद है जब बाहरी दुनिया में सफलता नहीं
  610. 24:57मिलती तो लोग अंदर की तरफ मुड़ते हैं अपने
  611. 25:00हाथ अपना घर अपना नियंत्रण यहां एक बात और
  612. 25:03समझने जैसी है जिस परिवर्तन को और गहरा
  613. 25:05बनाती है। यह उस देश में हो रहा है जो
  614. 25:08दुनिया का 43 से 44% कपड़ा बनाता है और
  615. 25:11जिसका पूरा आर्थिक चमत्कार सिलाई मशीनों
  616. 25:14से ही शुरू हुआ था। तीन पीढ़ी पहले चीनी
  617. 25:16महिलाएं कारखानों में कपड़े सिलती थी
  618. 25:18मजबूरी में। आज उनकी तीसरी पीढ़ी उनके
  619. 25:22उनकी पोतियां घर पर कपड़े सिल रही हैं।
  620. 25:24पूरे आनंद और गर्व के साथ अपनी कला को
  621. 25:27निखारते हुए। चीन के इस नहर को भारत के
  622. 25:29संदर्भ में समझिए। भारत के पास एक चीज है
  623. 25:32जो चीन के पास नहीं है। दर्जियों की जीवित
  624. 25:35परंपरा। हमने उसे कभी पूरी तरह नहीं खोया।
  625. 25:37मगर लागत, कपड़ा और किराए महंगे हैं और इस
  626. 25:40वजह से रेडीमेड कपड़े बाजार में अब सबसे
  627. 25:43बड़ा हिस्सा लेकर बिक रहे हैं। अब चलते
  628. 25:46हैं दूसरी खबर की तरफ जो बड़ी दिलचस्प है।
  629. 25:48लेकिन इस खबर का अर्थ गंभीर है। 7 अक्टूबर
  630. 25:51को एक खबर आई कि चीन की एक महिला ने 200
  631. 25:53पार्किंग लॉट्स खरीद ली। मकसद यह कि
  632. 25:56पड़ोसियों को मुनाफे पर कार की पार्किंग
  633. 25:58की जगह बेचना। आपको हंसी आएगी। लेकिन
  634. 26:00सोचिए क्यों हो रहा है? चीन में पिछले 30
  635. 26:03साल से पैसा कमाने का एक ही पक्का रास्ता
  636. 26:05था। प्रॉपर्टी मध्यम वर्ग की लगभग सारी
  637. 26:07बचत घरों में लगी थी। कई लोगों ने दूसरा
  638. 26:09तीसरा घर खरीदा रहने के लिए नहीं निवेश के
  639. 26:12लिए और वह काम करता रहा क्योंकि कीमतें
  640. 26:13बढ़ती रही। फिर 2021 के बाद प्रॉपर्टी
  641. 26:16मार्केट टूट गया। क्रैश हो गया। एवर
  642. 26:18ग्रांडे गिरी, कीमतें गिरी, अधूरी इमारतें
  643. 26:20खड़ी रह गई। तो अब सवाल यह है कि बचत का
  644. 26:22पैसा कहां जाए? बैंक में ब्याज बहुत मिलता
  645. 26:25है। शेयर बाजार पर आम चीनी निवेशक का
  646. 26:27भरोसा कमजोर है। समझ भी नहीं है उतनी।
  647. 26:30विदेश भेजने पर कैपिटल कंट्रोल है। गोल्ड
  648. 26:32एक विकल्प है और चीनी लोग उसमें भी गए मगर
  649. 26:34उतार-चढ़ाव तेज है। तो अब रियल स्टेट में
  650. 26:37निवेश लौट रहा है। मगर बिल्कुल अलग तरीके
  651. 26:40से। तो इस पार्किंग वाली खबर का के पीछे
  652. 26:43तर्क क्या है? शहरों में कारें बढ़ रही
  653. 26:44है, पार्किंग नहीं बढ़ रही। पुरानी
  654. 26:46सोसाइटी में जगह कम है तो मांग पक्की और
  655. 26:49ज्यादा पक्की है। सबसे अहम ये कि छोटा
  656. 26:51निवेश है। एक पार्किंग स्पॉट एक बड़े घर
  657. 26:53से कहीं सस्ता है। तो ये कहानी किसी महिला
  658. 26:55की चतुराई की कहानी नहीं है। ये उस पैसे
  659. 26:57की कहानी है जिसे ठिकाना नहीं मिल रहा है
  660. 27:00और यही चीन की इस वक्त सबसे बड़ी आर्थिक
  661. 27:02समस्या है जिसे हम हर हफ्ते आंकड़ों में
  662. 27:04देखते हैं। लोगों के पास बचत तो है लेकिन
  663. 27:06खर्च करने का भरोसा नहीं है। निवेश करने
  664. 27:08की जगह नहीं है। तो पैसा अजीब तरीके के
  665. 27:10निवेश में जाता है। भारत यहां बेहतर है।
  666. 27:13हमारा मध्यम वर्ग शेयर बाजार और में निवेश
  667. 27:16कर रहा है। पहले सोना और जमीन थी। भारत के
  668. 27:18पास विकल्प बढ़ रहे हैं। चीन में घट रहे
  669. 27:20हैं। मगर पूंजी बाजार के अपने जोखिम है और
  670. 27:23लाखों निवेशक इस वक्त अपने घाव सहला रहे
  671. 27:25हैं। तो अब चलिए बाजार होकर आते हैं।
  672. 27:30और हमारी यात्रा आज पहुंच रही है गुंडांग
  673. 27:32के शट में और शट में खासतौर पर उसके
  674. 27:34छिंगाई जिले में। यह जगह दुनिया को वो
  675. 27:38देती है जिससे सबका बचपन बना है। खिलौने।
  676. 27:40शघाई खिलौनों का शहर है और यहां के आंकड़े
  677. 27:43सुनिए वे बेहद असाधारण है। 400 वर्ग
  678. 27:45कि.मी. से भी कम इलाके में 500 से ज्यादा
  679. 27:48खिलौना कंपनियां हैं। एक जिले में 500
  680. 27:50कंपनियां दुनिया के 70% प्लास्टिक खिलौने
  681. 27:53यहीं बनते हैं। ग्लोबल खिलौना बाजार में
  682. 27:55टॉय मार्केट में इस जिले की हिस्सेदारी
  683. 27:58करीब 60% है। 150 से ज्यादा देशों को
  684. 28:01निर्यात होता है। 2025 में इस उद्योग का
  685. 28:03उत्पादन 50 बिलियन युवान के पार निकल गया।
  686. 28:06मगर इस बाजार के दो ऐसे आंकड़े हैं, दो
  687. 28:08ऐसी सूचनाएं हैं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद
  688. 28:11आई। वो आपको बताता हूं। पहली छिंगाई में
  689. 28:14हर रोज 1000 से ज्यादा नए खिलौना मॉडल
  690. 28:17निकलते हैं। रोज 1000 खिलौनों की
  691. 28:20क्रिएटिविटी का यह शायद सबसे अनोखा नमूना
  692. 28:23है। और दूसरा आंकड़ा यह तो और भी बेजोड़
  693. 28:25है। यहां 3 दिन के भीतर कोई खिलौना डिजाइन
  694. 28:28से उत्पादन तक आ जाता है। पैकिंग तक आ
  695. 28:31जाता है। यानी 3 दिन में खिलौने की कल्पना
  696. 28:34और आइडिया एक छूने चलने दौड़ने वाले
  697. 28:37खिलौने में बदल जाती है। यहां साल भर में
  698. 28:3910 अरब से ज्यादा बिल्डिंग ब्रिक्स बनते
  699. 28:41हैं जो कि इलिगो जैसे जोड़ने वाले टुकड़े
  700. 28:44जिनसे बच्चे खेलते हैं। रोजाना 60 लाख
  701. 28:46खिलौने यहां से चीन और दुनिया में जाते
  702. 28:48हैं। इस बाजार को परखते हुए मैं फिर उसी
  703. 28:51सवाल से उलझ गया कि ये तीन दिन वाली
  704. 28:54रफ्तार कैसे संभव है? जवाब वही है जो हमने
  705. 28:57बाइगो में देखा था। यानी बैग बनाने वाले
  706. 28:59क्लस्टर में। शघाई में पूरी सप्लाई चैन और
  707. 29:03पूरी उत्पादन चैन एक जगह है। डिजाइन करने
  708. 29:05वाले, मोल्ड बनाने वाले, प्लास्टिक ढालने
  709. 29:07वाले, रंग भरने वाले, पैकेजिंग,
  710. 29:09लॉजिस्टिक्स, निर्यात का दफ्तर सब कुछ अब
  711. 29:12उसी एक जिले के भीतर कुछ किलोमीटर के
  712. 29:15दायरे में है। तो जब कोई नया आईडिया आता
  713. 29:17है खिलौने का तो उसे किसी दूसरे शहर नहीं
  714. 29:19भेजना पड़ता। उसका मॉल्ड अगली गली में बन
  715. 29:21जाता है। उत्पादन उसके बाद की गली में
  716. 29:24होने लगता है। और यही है असली कॉम्पिटिटिव
  717. 29:26एडवांटेज। सस्ती मजदूरी नहीं कमजोरी। और
  718. 29:30एक और बात जो आज के संदर्भ में दिलचस्प
  719. 29:32है। शघाई अब एआई की तरफ बढ़ रहा है।
  720. 29:34स्मार्ट खिलौने बना रहा है। आवाज पहचानने
  721. 29:37वाले इंटरेक्टिव रोबोट्स बनाए जा रहे हैं।
  722. 29:39यानी जो जिला प्लास्टिक से शुरू हुआ था,
  723. 29:41वह अब चिप की तरफ जा रहा है। भारत के लिए
  724. 29:44बात बहुत नजदीकी है। हमारे बाजार में जो
  725. 29:46खिलौने बिक रहे हैं, उनका बड़ा हिस्सा
  726. 29:48यहीं से आया है। यहीं के डिजाइन की नकल
  727. 29:50है। भारत ने 2020 के बाद खिलौनों के पर
  728. 29:53क्वालिटी कंट्रोल आर्डर लगाया था। इंपोर्ट
  729. 29:55ड्यूटी बढ़ाई थी और मेड इन इंडिया खिलौनों
  730. 29:57को बढ़ावा दिया था। भारत का खिलौना आयात
  731. 30:00चीन से घटा है। मगर चंगाई वाली तीन दिन
  732. 30:02वाली रफ्तार हमारे पास नहीं है। क्योंकि
  733. 30:05ड्यूटी से आप आयात तो घटा सकते हैं।
  734. 30:07रफ्तार के लिए उत्पादन ढांचा बनाना होता
  735. 30:09है। अब चलते हैं चीन नंबर एक पर।
  736. 30:15चीन नंबर एक के इस खंड में आज आपको जो पता
  737. 30:17चलेगा वह भारत को असहज करता है। हम कहते
  738. 30:20हैं भारत दुनिया की फार्मेसी है और यह सच
  739. 30:22भी है। हम दुनिया की 20% जेनेरिक दवाएं
  740. 30:25बनाते हैं। अफ्रीका को आधी से ज्यादा
  741. 30:27दवाएं भारत से ही जाती हैं। अमेरिका में
  742. 30:29बिकने वाली हर तीन में से एक गोली भारतीय
  743. 30:31है। लेकिन आंकड़ा सुनिए चीन के संदर्भ
  744. 30:34में। भारत अपने एपीआई का लगभग 70% चीन से
  745. 30:37इंपोर्ट करता है। एपीआई यानी एक्टिव
  746. 30:40फार्मासटिकल इंग्रेडिएंट। दवा का वह असली
  747. 30:42रासायनिक तत्व जो वास्तविक तौर पर इलाज
  748. 30:45करता है। बाकी सब उसका आवरण है। यानी गोली
  749. 30:48भारत में बनती है लेकिन उसका दिल चीन से
  750. 30:50आता है और यह निर्भरता कुछ दवाओं में 90%
  751. 30:52से ज्यादा है। इनमें आपकी रोजमर्रा की
  752. 30:55पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक्स और विटामिंस
  753. 30:57भी हैं। यानी आपकी सेहत चीन की दवा पर
  754. 31:00निर्भर है। 2020 में जब महामारी आई, चीन
  755. 31:02से आपूर्ति रुकी तब भारत को एक खतरा समझ
  756. 31:04में आया। पीएलआई की योजना बनी, बल्क ड्रग
  757. 31:06पार्क्स की घोषणा हुई। लेकिन छ साल बाद भी
  758. 31:09चीन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है क्योंकि
  759. 31:12एपीआई बनाने में सस्ती बिजली, सस्ते
  760. 31:14केमिकल्स और पर्यावरण के नियमों में
  761. 31:16उदारता चाहिए और चीन ने 40 साल में पूरा
  762. 31:18ढांचा बना लिया है। लेकिन असली खबर यह है
  763. 31:21कि चीन अब इससे आगे बढ़ गया है। इसलिए
  764. 31:23दूसरा आंकड़ा सुनिए। 2026 की पहली तिमाही
  765. 31:25में चीन ने 3 महीनों में बायोटेक कंपनियों
  766. 31:29के साथ 60 बिलियन डॉलर के क्रॉस बॉर्डर
  767. 31:32लाइसेंसिंग समझौते किए। 60 बिलियन 3 महीने
  768. 31:34में। यह पिछले साल की तिमाही से 73%
  769. 31:38ज्यादा है। अब तीसरा आंकड़ा जो सबसे कीमती
  770. 31:40है। 2025 में दुनिया के बाजार में जो नई
  771. 31:43दवाएं आई उनमें ज्यादातर चीन की थी। यह
  772. 31:45बात बेहद ध्यान से सुनिए। 2025 में दुनिया
  773. 31:48के बाजार में जितनी नई दवाएं लांच उनमें
  774. 31:50ज्यादातर चीन की थी और उनकी संख्या
  775. 31:52अमेरिका से ज्यादा है। किसी देश ने पहली
  776. 31:55बार नई दवाओं के मामले में अमेरिका को
  777. 31:57इतने बड़े पैमाने पर पीछे छोड़ा। चीन ने
  778. 32:002025 में 76 76 इनोवेटिव ड्रग्स मंजूर की।
  779. 32:032024 में या 48 थी। ध्यान दीजिए एनएमपीए
  780. 32:06यानी जो चीन का दवा नियामक है उसने हाल
  781. 32:09में ही 19 नई दवाएं मंजूर की हैं और उनमें
  782. 32:11से 15 घरेलू कंपनियों की हैं। एक बात और
  783. 32:14गौर करने लायक है। चीन के फार्मा उद्योग
  784. 32:16का मॉडल भी बदल रहा है। पहले फार्मा
  785. 32:18कंपनियां एक दवा का लाइसेंस खरीदती थी
  786. 32:20पश्चिम की कंपनियों से। अब वह पूरा
  787. 32:22प्लेटफार्म खरीदती हैं। एडीसी कंजगेशन,
  788. 32:25केमिस्ट्री, एसआईआरएनए स्वीट्स, ऑल
  789. 32:28डिस्कवरी इंजंस, मल्टीस्पेश एंटीबॉडी
  790. 32:31सिस्टम्स यानी अब एक मछली नहीं पूरा तालाब
  791. 32:33खरीदा जा रहा है। चीन के दबाव उद्योग में
  792. 32:35तीन क्षेत्र इस वक्त सबसे ज्यादा सक्रिय
  793. 32:37हैं और तेजी से उभर रहे हैं। एक जीएलपी वन
  794. 32:39यानी मोटापाधी दवाएं। दूसरा एआई से खोले
  795. 32:42खोजे गए मॉलिक्यूल्स और तीसरी एंटीबॉडी
  796. 32:45ड्रग्स कंजूगेट्स यानी कैंसर की दवाएं जो
  797. 32:47सीधे ट्यूमर तक जाती हैं। अब पूरी कहानी
  798. 32:50को जोड़िए। पिछले हफ्ते हमने आपको बताया
  799. 32:52था कि नोवो नोडिस्क और हेनगरी फार्मा के
  800. 32:54बीच 2.6 बिलियन की डील हुई है। तो वो
  801. 32:58अपवाद नहीं थी। वो इसी लहर का हिस्सा था।
  802. 33:01अब भारत से तुलना कीजिए। भारत ने भी चुना
  803. 33:04सस्ता बनाओ बड़े पैमाने पर बनाओ। जब
  804. 33:05पेटेंट खत्म हो तुरंत दवा बनाकर बाजार में
  805. 33:08जारी कर दो। यह रणनीति सफल रही। उसने
  806. 33:10दुनिया भर में करोड़ों जाने बचाई। एचआईवी
  807. 33:12की और तमाम दवाओं की कीमत भारतीय कंपनियों
  808. 33:15ने $00 से $300 पर पहुंचा दी। यानी इतनी
  809. 33:18तेज कमी हुई भारतीय कंपनियों की वजह से।
  810. 33:21चीन ने चुना पहले कच्चा माल पकड़ो फिर नई
  811. 33:23दवा की खोज में उतरो। तो इस वक्त वो दूसरी
  812. 33:25सीढ़ी पर चढ़ रहा है। यह ठीक वही पैटर्न
  813. 33:28है जो हमने कपड़े में देखा था। सिलाई
  814. 33:30छोड़ी, कपड़ा पकड़ा। यानी सबसे कम मुनाफे
  815. 33:32वाला काम छोड़ा और ज्यादा मुनाफे वाला काम
  816. 33:34अपने पास रखा। जेनेरिक दवाओं में मुनाफा 3
  817. 33:37से 5सदी होता है। लेकिन जब आप नई दवा
  818. 33:40बनाते हैं तो मुनाफा 80% तक जाता है। भारत
  819. 33:43को जेनेरिक बनाना पड़ेगा। मगर सवाल यह
  820. 33:46पूछा जाना चाहिए कि हम इस दूसरी सीढ़ी पर
  821. 33:48कब चढ़ेंगे
  822. 33:50और अब हम आ गए हैं चाइना आवाज के अंत में
  823. 33:52इतिहास के हिस्से पर इतिहास पत्र पर।
  824. 33:56इतिहास का जो पन्ना इस हफ्ते हम खोलने जा
  825. 33:58रहे हैं वो इस बुलेटिन की पहली खबर से
  826. 34:00जुड़ता है। याद कीजिए शुरुआत में हमने
  827. 34:03आपको बताया था कि चीन में चर्चा है कि
  828. 34:05उसके नियंत्रण वाला ताइवान कैसा होगा? किस
  829. 34:07तरह से चीन ताइवान का एकीकरण करेगा और उस
  830. 34:09पर शासन कैसे होगा। तो आज इस फार्मूले के
  831. 34:12जन्म की कहानी समझते हैं और इसमें एक
  832. 34:14अनोखी बात है जो लगभग कोई नहीं जानता कि
  833. 34:16ये दो शासन व्यवस्था वाला फार्मूला
  834. 34:18हांगकांग के लिए नहीं बना था। वो ताइवान
  835. 34:21के लिए ही सोचा गया था। किस्सा 1979 से
  836. 34:23शुरू होता है। ढंग शॉपिंग अमेरिका से लौटे
  837. 34:26थे। वही काऊबॉय हट वाली यात्रा जिसका
  838. 34:28जिक्र हमने आपसे पिछले संस्करण में किया
  839. 34:30था और आपको को उसके बारे में बताया था।
  840. 34:33उसी साल चीन ने ताइवान के लिए अपनी नीति
  841. 34:35में बदलाव किया। पहली नीति थी ताइवान को
  842. 34:37आजाद कराओ। भाषा सेना की थी, आक्रमण की
  843. 34:41थी। 1979 में भाषा बदली और एक कहा गया कि
  844. 34:44चीन का चीन ताइवान का शांतिपूर्ण
  845. 34:47रीइीग्रेशन चाहता है। पीसफुल इंटीग्रेशन
  846. 34:49चाहता है। यानी ताइवान का पुन एकीकरण चीन
  847. 34:52में। इसी भाषा से यह विचार निकला कि अगर
  848. 34:55ताइवान शांति से चीन के नियंत्रण में आ
  849. 34:57जाएगा तो उसे अपनी व्यवस्था अपनी
  850. 34:59स्वायत्तता रखने दी जाएगी। उसकी अपनी सेना
  851. 35:01होगी। उसकी अपनी अर्थव्यवस्था होगी। 1981
  852. 35:04में इसे एक औपचारिक प्रस्ताव के तौर पर
  853. 35:07पारित किया गया। इसे नौ इसमें नौ सूत्र
  854. 35:09जोड़े गए और 198283 में दंग शॉपिंग ने इसे
  855. 35:13एक नाम दिया एक देश दो व्यवस्था उस वक्त
  856. 35:16ताइवान ने मना कर दिया और तभी इतिहास ने
  857. 35:18एक मोड़ लिया क्योंकि उसी समय एक नया
  858. 35:20मामला सामने आ गया था हांगकांग का
  859. 35:22हांगकांग [नाक से की जाने वाली आवाज़] का
  860. 35:23पट्टा 1997 में खत्म हो रहा था और ब्रिटेन
  861. 35:25को तय करना था कि वो हांगकांग चीन को वापस
  862. 35:28करेगा या नहीं। 1982 में मार्गेट थेचर
  863. 35:30बीजिंग आई और मुलाकात चीनी कूटनीति के
  864. 35:33इतिहास की सबसे प्रसिद्ध मुलाकातों में से
  865. 35:35है। थैचर उस वक्त अपनी ताकत के चरम पर थी।
  866. 35:38फॉकलैंड का युद्ध जीत चुकी थी। उन्हें
  867. 35:40आयरन लेडी कहा जाता था। उनका तर्क कानूनी
  868. 35:43था। उन्होंने कहा कि हांगकांग आइलैंड और
  869. 35:45कोलोन हमें स्थाई रूप से मिले हैं।
  870. 35:47संधियों के तहत सिर्फ नई टेरिटरीज का
  871. 35:50पट्टा खत्म हो रहा है। पुरानी संधियां
  872. 35:52मानी जानी चाहिए। इस पर दंग शॉपिंग का जो
  873. 35:55जवाब आया वह चीन के इतिहास में दर्ज है।
  874. 35:57उन्होंने कहा कि चीन की के लिए वह संधियां
  875. 35:59गलत थी और चीन उन्हें नहीं मानता। दे ने
  876. 36:02साफ कहा कि हांगकांग की सोवनिटी पर कोई
  877. 36:05समझौता नहीं होगा। उस पर चीन का नियंत्रण
  878. 36:07होगा। और कहा जाता है कि उन्होंने यह भी
  879. 36:10कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो चीन हांगकांग पर
  880. 36:12एक दिन में कब्जा कर सकता है। थैचर ने बाद
  881. 36:15में लिखा कि बीजिंग में उनकी बातचीत डेंग
  882. 36:18के साथ जो हुई थी वह बेहद कठोर थी। और
  883. 36:21आपको याद होगा अगर आपने उन घटनाओं को को
  884. 36:24देखा होगा कि उस इमारत से निकलते समय
  885. 36:26मार्गट थेचर सीढ़ियों पर लड़खड़ा गई थी।
  886. 36:28वो तस्वीर पूरी दुनिया में छपी और चीन में
  887. 36:31उसे प्रतीक की तरह देखा गया। दो साल तक
  888. 36:33ब्रिटेन और चीन की बातचीत चली और 1984 के
  889. 36:37दिसंबर में साइनो ब्रिटिश जॉइंट
  890. 36:39डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर हुए। शर्तें क्या
  891. 36:42थी? हांगकांग 1997 में चीन को वापस
  892. 36:44लौटेगा। लेकिन उसे स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव
  893. 36:46जोन का दर्जा मिलेगा और 50 साल तक 2047 तक
  894. 36:49उसकी व्यवस्था नहीं बदलेगी। हांगकांग की
  895. 36:51अपनी अदालतें होंगी, अपनी करेंसी होगी,
  896. 36:53अपना कानून होगा, अपनी आजाद प्रेस होगी और
  897. 36:56अपना कैपिटलिज्म होगा। दें ने कहा 50 साल
  898. 36:58तक कुछ नहीं बदलेगा। और सबसे अहम बात दें
  899. 37:01ने खुलकर कहा कि हांगकांग दुनिया के लिए
  900. 37:03एक उदाहरण होगा और खासतौर पर ताइवान के
  901. 37:05लिए एक उदाहरण होगा। यानी संदेश उस वक्त
  902. 37:07भी ताइवान के लिए था कि गौर से देखो हम
  903. 37:10वादा निभाते हैं। तुम भी आ जाओ। हांगकांग
  904. 37:13एक प्रयोग था और उसका असली दर्शक ताइवान
  905. 37:16था। अब आगे क्या हुआ यह सब हम जानते हैं।
  906. 37:181997 में हांगकांग का ट्रांसफर हुआ,
  907. 37:20हस्तांतरण हुआ। शुरुआती साल काफी हद तक
  908. 37:22वादे के मुताबिक चले। फिर 2014 में
  909. 37:24हांगकांग में अंब्रेला मूवमेंट आया।
  910. 37:26मताधिकार की मांग पर एक आंदोलन हुआ जिसे
  911. 37:29दुनिया ने देखा। 2019 में एक प्रत्यार्पण
  912. 37:31विधेयक आया जिस पर महीनों प्रदर्शन हुए और
  913. 37:332020 में बीजिंग ने हांगकांग के लिए
  914. 37:35राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित कर दिया।
  915. 37:37यानी उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत
  916. 37:39अह शामिल कर लिया। इसके बाद हांगकांग के
  917. 37:42विपक्षी नेता जेल गए या देश छोड़ गए। कई
  918. 37:44अखबार बंद हुए। चुनाव प्रणाली बदली। यानी
  919. 37:4750 साल में 23 साल बीते थे और हांगकांग
  920. 37:50बदल गया। यही इस कहानी का असली मोड़ है।
  921. 37:53बीते हफ्ते जब बीजिंग के रिसर्च
  922. 37:55इंस्टट्यूट में चर्चा हुई कि ताइवान को
  923. 37:57हांगकांग और मकाऊ से ज्यादा ऑटोनमी मिलेगी
  924. 38:00तो चीन के पास उदाहरण मौजूद था जिसे
  925. 38:02ताइवान को दिखाया जा सकता था कि हांगकांग
  926. 38:05एक प्रयोग था ताइवान के लिए और ताइवान ने
  927. 38:08उस प्रयोग का नतीजा देख लिया है। तो इस
  928. 38:12हफ्ते के चाइना वाच में इतना ही। अब बताइए
  929. 38:13कैसा लगा यह बुलेटिन। अगले हफ्ते मिलते
  930. 38:15हैं। बने रहिए बोनस के साथ और बोनस का ऐप
  931. 38:17जरूर डाउनलोड कर लीजिए क्योंकि क्या पता
  932. 38:19चाइना बा जल्द ही बोनस के ऐप पर आपको पहले
  933. 38:22मिलने लगे।

About this transcript

This page contains the full transcript of China ने Taiwan के लिए क्या प्लान बनाया? 3–5 साल सैन्य शासन की चर्चा! Europe भी सख्त | EP.15 by The Bonus, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 7,392 words across 933 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.