YouTube2Text

Bina Kuch Banaye Duniya Kaise Khareedein — JP Morgan — Transcript

by DADA TuhiRam · 6,737 words · 824 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:05अक्टूबर 1907 न्यूयॉर्क शहर रात के 2:00
  2. 0:09बज रहे हैं। सर्दियों की ठंडी हवा चल रही
  3. 0:11है लेकिन शहर के सबसे बड़े बैंक्स के बाहर
  4. 0:13हजारों लोगों की भीड़ खड़ी है। इनके
  5. 0:16चेहरों पर खौफ है। इनके हाथों में पासबुक
  6. 0:18है। यह वो लोग हैं जिनकी पूरी जिंदगी की
  7. 0:20कमाई बैंक्स में जमा है और आज शहर में एक
  8. 0:23अफवाह फैल गई है कि बैंक डूबने वाले हैं।
  9. 0:25तो इन सबके दिमाग में एक ही बात है। सुबह
  10. 0:28होते ही अपना पैसा निकाल लो। इससे पहले कि
  11. 0:31सब खत्म हो जाए। बैंक के अंदर जो कैशियर
  12. 0:33हैं, जो कर्मचारी हैं, उन्हें ऊपर से एक
  13. 0:35बहुत सीक्रेट और सख्त ऑर्डर आया है। ऑर्डर
  14. 0:38यह है कि जब सुबह बैंक के गेट खुले और लोग
  15. 0:40पैसा मांगने आए तो तुम नोट बिल्कुल
  16. 0:42धीरे-धीरे गिनना। जानबूझकर [संगीत] टाइम
  17. 0:44लगाना। दस्तखत दो बार चेक करना। अगर एक
  18. 0:47आदमी को पैसा देने में 5 मिनट लगते हैं तो
  19. 0:50तुम 20 मिनट लगाना। क्यों? क्योंकि सरकार
  20. 0:53जानती है कि अगर इन सब ने एक साथ अपना
  21. 0:55पैसा निकाल लिया तो आज शाम तक पूरा
  22. 0:57अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। देश डूब
  23. 0:59जाएगा। कोई सरकार, कोई पुलिस, कोई सिस्टम
  24. 1:02उन्हें बचा नहीं सकता। उसी रात वाशिंगटन
  25. 1:04डीसी से एक फोन आता है। फोन करने वाला कोई
  26. 1:07और नहीं। अमेरिका का राष्ट्रपति थियोडोर
  27. 1:09रूजवेल्ट है। वही रूसवेल्ट जिसने [संगीत]
  28. 1:12अपनी पूरी राजनीतिक जिंदगी एक आदमी को
  29. 1:14बर्बाद करने में लगा दी। जिस आदमी की
  30. 1:16कंपनियों के टुकड़े-टुकड़े करवाए थे। जिसे
  31. 1:18उसने हमेशा गालियां दी। आज वही रूसवेल्ट
  32. 1:21उसी आदमी को फोन करके कह रहा है देश डूबने
  33. 1:24वाला है। सिस्टम फेल हो चुका है। अब सिर्फ
  34. 1:27तुम हमें बचा सकते हो। और वो आदमी 70 साल
  35. 1:30का एक बूढ़ा जिसे भयंकर सर्दी जुकाम है।
  36. 1:33खांस रहा है। जिसकी नाक किसी अजीब सी
  37. 1:35बीमारी की वजह से लाल और सूजी हुई है। वो
  38. 1:38अपनी शानदार प्राइवेट लाइब्रेरी में आराम
  39. 1:40से [संगीत] बैठा सॉलिट एयर यानी ताश खेल
  40. 1:43रहा है। उसने फोन रखा और ताश का एक पत्ता
  41. 1:46टेबल पर गिरा दिया। उसके चेहरे पर कोई
  42. 1:48हैरानी नहीं थी। उसे पता था यह कॉल आएगी।
  43. 1:50उसे कभी कोई डाउट था ही नहीं। उस इंसान का
  44. 1:53नाम था जेपी मॉ्गन। जेपी मॉ्गन ने एक बार
  45. 1:57कहा था इंसान कोई भी काम हमेशा दो वजहों
  46. 1:59से करता है। एक वो वजह जो सुनने [संगीत]
  47. 2:02में अच्छी लगती है और एक वो वजह जो असली
  48. 2:04होती है। यह वीडियो सिर्फ एक अमीर आदमी की
  49. 2:07लाइफ स्टोरी नहीं है। यह उस पावर की कहानी
  50. 2:09है जो नंगी [संगीत] आंखों से नहीं दिखती।
  51. 2:11यह जेपी मॉ्गन की कहानी है और यह सच आपको
  52. 2:14अंदर से हिला देगा।
  53. 2:17लेकिन इस स्टोरी में घुसने से पहले मुझे
  54. 2:19तुमसे कुछ [संगीत] पूछना है। तुमने कभी
  55. 2:22सोचा है कि एडिसन ने बिजली का बल्ब बनाया,
  56. 2:25टेस्ला ने करंट बनाया, कार्निगी ने स्टील
  57. 2:28एंपायर बनाया, फोर्ड ने गाड़ी बनाई? जेपी
  58. 2:32मॉ्गन ने क्या बनाया? कुछ नहीं। अपनी
  59. 2:36जिंदगी में एक सुई तक नहीं बनाई। कोई
  60. 2:38फैक्ट्री नहीं लगाई, कोई नया आविष्कार
  61. 2:41नहीं किया।
  62. 2:42लेकिन फिर भी इन सब में से सबसे ताकतवर वो
  63. 2:45था। उसने दुनिया के सबसे बड़े आविष्कारकों
  64. 2:49को खरीदा। राष्ट्रपति उसे रात को फोन करते
  65. 2:52थे। अमेरिका को दो-दो बार डूबने से बचाया
  66. 2:55और एक पूरी की पूरी अर्थव्यवस्था को अपनी
  67. 2:58मुट्ठी में कैद कर लिया। तो सवाल यह है और
  68. 3:02यह सवाल सिर्फ मॉ्गन का नहीं है। यह हम
  69. 3:04सबका सवाल है। क्या बिना कुछ बनाए बिना
  70. 3:08किसी इन्वेंशन के सिर्फ इस दुनिया के असली
  71. 3:10रूल्स को समझकर कोई उन सबसे ऊपर बैठ सकता
  72. 3:13है जो बनाते हैं? और अगर हां, तो वो रूल्स
  73. 3:17क्या हैं? मॉ्गन की जिंदगी इसी का जवाब
  74. 3:21है। लेकिन वो जवाब सीधा नहीं आता। वो पांच
  75. 3:24हिस्सों में आता है और जिनके पीछे एक ऐसा
  76. 3:27सच छुपा है जो आज भी उतना ही काम करता है।
  77. 3:31पहला सवाल किसी की मुसीबत से मजबूरी से
  78. 3:34पैसा कमाना गुनाह है या स्किल? दूसरा सवाल
  79. 3:39दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक जो
  80. 3:42चीज [संगीत] बनाते हैं और एक जो उस चीज पर
  81. 3:45मीटर लगाते हैं। मॉ्गन, एडिसन और टेस्ला
  82. 3:48जैसे जीनियस लोगों से ऊपर कैसे बैठा बिना
  83. 3:50एक भी चीज बनाए। तीसरा सवाल कंपटीशन से
  84. 3:55लड़ना है या कंपटीशन को ही खरीद लेना है?
  85. 3:58चौथा सवाल अमीर बनना अलग है। जरूरी बनना
  86. 4:02अलग है। जिस दिन तुम्हारा दुश्मन जिसने
  87. 4:05तुम्हें बर्बाद करने की कसम खाई हो रात को
  88. 4:08तुम्हें फोन करे उस दिन का मतलब क्या है?
  89. 4:11और पांचवा सवाल इस सबकी एक कीमत है। और वो
  90. 4:15कीमत क्या है? वो भी आज तुम्हें पता
  91. 4:17चलेगी। यह वीडियो देखने के बाद तुम खुद तय
  92. 4:20करोगे कि यह खेल खेलना है या नहीं। लेकिन
  93. 4:23यह खेल समझे बिना तुम हमेशा उसमें मोहरे
  94. 4:26बनते रहोगे। तो चलो [संगीत] शुरू करते
  95. 4:29हैं। इस इंसान और इसके खौफनाक खेल को
  96. 4:32समझने से पहले उन तीन बातों को जानो
  97. 4:35जिन्होंने इसे बनाया क्योंकि उसके बाद ही
  98. 4:38तुम्हें इसके असली खेल का मजा आएगा। अक्सर
  99. 4:40हम फिल्मों में देखते हैं या मोटिवेशनल
  100. 4:42वीडियोस में सुनते हैं कि फलां आदमी सड़क
  101. 4:45से उठा और महल तक पहुंचा। जेपी मॉ्गन के
  102. 4:47साथ ऐसा कुछ नहीं था। वो पैदा ही महल में
  103. 4:50हुआ था। अब तुम कहोगे यार अमीर बाप का
  104. 4:53बेटा था। इसका तो राज करना ही था। लेकिन
  105. 4:55रुको। उसी जमाने में वेंडेबिल्ट फैमिली के
  106. 4:58बेटे थे रेजिनल वेंडेबिल्ट। उनके पास इतना
  107. 5:01पैसा था जो गिना नहीं जा सकता था।
  108. 5:04कॉर्निलियस वेंडेबिल्ट ने पूरी जिंदगी
  109. 5:06लगाकर एक एंपायर खड़ा किया था। लेकिन उसके
  110. 5:08पोते रजिनल ने वो सब गैंबलिंग और शराब में
  111. 5:11उड़ा दिया। 45 साल की उम्र में मरे कर्ज
  112. 5:14में डूबे हुए। आज उनका नाम कोई नहीं
  113. 5:16जानता। तो क्वेश्चन यह है मॉ्गन में ऐसा
  114. 5:19क्या था जो बाकी अमीर बाप के बेटों में
  115. 5:21नहीं था? जवाब उसके खून में था। उसके खून
  116. 5:25में दो बिल्कुल अलग-अलग किस्म के खतरनाक
  117. 5:27लोगों का डीएनए दौड़ रहा था। उसके दादा का
  118. 5:30नाम था जॉन पीियरपोंड। वो एक पादरी थे
  119. 5:33लेकिन कोई आम पादरी नहीं। वो एक ऐसे
  120. 5:35भड़काऊ और कड़क इंसान थे जो चर्च में खड़े
  121. 5:38होकर बोलते थे तो भीड़ कांप जाती थी। वो
  122. 5:41शब्दों से लोगों के दिमाग को हैक करना
  123. 5:43जानते थे। जब दादा भरी महफिल में बोलते थे
  124. 5:46तो वह छोटा बच्चा मॉर्गन देखता था और उसके
  125. 5:49दिमाग में एक बात घर कर गई। असली ताकत तोप
  126. 5:53में नहीं होती। असली ताकत उस आदमी में
  127. 5:55होती है जो बिना हथियार के सामने वाले को
  128. 5:58झुका दे। यहां मॉर्गन ने आवाज की ताकत और
  129. 6:01आंखों में आंखें डालकर डराने की कला अपने
  130. 6:04दादा से सीखी थी। जॉन पीियर पॉनोंट
  131. 6:06मॉर्गन, यानी जेपी मॉर्गन का नाम इन्हीं
  132. 6:09दादा के नाम पर रखा गया था। और दूसरी तरफ
  133. 6:12थे उसके पिता जूनियस स्पेंसर मॉर्गन।
  134. 6:14बिल्कुल उलट किस्म के इंसान। ठंडे दिमाग
  135. 6:17वाले बिल्कुल कैलकुलेटेड। इमोशन को वो
  136. 6:19कमजोरी मानते थे। वो लंदन के बहुत बड़े
  137. 6:22बैंकर थे। उनका एक ही फलसफा था। धीरे चलो
  138. 6:26सोच कर चलो और कभी भी जल्दबाजी में कोई
  139. 6:28फैसला मत करो। अब सोचो एक तरफ दादा का
  140. 6:32जोश, जुनून, जबान की ताकत और दूसरी तरफ
  141. 6:35बाप का शातिर, ठंडा दिमाग। जब यह दोनों
  142. 6:38चीजें एक बच्चे के [संगीत] अंदर आई तो जो
  143. 6:39केमिकल लोचा हुआ वो दुनिया के लिए बहुत
  144. 6:42खतरनाक था। अब एक बात और मॉर्गन बचपन से
  145. 6:46ही बहुत बीमार रहता था। कभी बुखार, कभी
  146. 6:48माइग्रेन, कभी झटके आते थे। लेकिन उसकी
  147. 6:51सबसे बड़ी तकलीफ थी उसकी नाक। उसे
  148. 6:53रोजेशिया और राइनोफाइमा नाम की बीमारियां
  149. 6:56थी। इनकी वजह से उसकी नाक के सेल्स इस तरह
  150. 6:59बढ़ते थे कि नाक धीरे-धीरे लाल, सूजी हुई
  151. 7:02और बदशकल हो गई। बचपन में जो बच्चे बाहर
  152. 7:05खेलते थे मॉर्गन घर के अंदर बंद रहता था
  153. 7:08और जो बच्चा बाहर नहीं जा सकता वह अंदर
  154. 7:10जाता है अपने दिमाग के अंदर किताबों के
  155. 7:13अंदर नंबरों के अंदर बाकी बच्चों का मैदान
  156. 7:16था मॉ्गन का मैदान था वित्तीय विवरण यानी
  157. 7:19फाइनेंसियल स्टेटमेंट स्कूल में एक बार
  158. 7:21टीचर ने बच्चों से कहा कि अपने फेवरेट
  159. 7:22हीरो पर एक निबंध लिखो क्लास के बाकी शरीफ
  160. 7:25बच्चों ने लिखा जॉर्ज वाशिंगटन अब्राहम
  161. 7:28लिंकन उन नेताओं पर जिन्होंने देश बनाया
  162. 7:30लेकिन इस भाई ने किस पर लिखा नेपोलियन
  163. 7:33बोनाप पाट पर घर वालों ने उसे बहुत
  164. 7:36समझाया। कहा बेटा वो कोई अच्छा आदमी नहीं
  165. 7:39था। वो एक तानाशाह था। वो रोल मॉडल नहीं
  166. 7:42हो सकता। लेकिन 15 साल के उस मॉ्गन के
  167. 7:45दिमाग में बहुत क्लेरिटी थी। उसने कहा
  168. 7:48नेपोलियन ने पूरी दुनिया के बिखरे हुए
  169. 7:50टुकड़ों को एक किया। उसने राज किया। उसने
  170. 7:53यह साबित किया कि अगर एक इंसान की
  171. 7:55इच्छाशक्ति मजबूत हो तो वह पूरी दुनिया को
  172. 7:58अपने घुटनों पर ला सकता है। जो बच्चा 15
  173. 8:01साल की उम्र में नेपोलियन को अपना गुरु
  174. 8:03मान ले वो बड़ा होकर गांधीजी तो नहीं
  175. 8:05बनेगा [संगीत] यह तय था। और फिर उसके बाप
  176. 8:08ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने मॉ्गन को अंदर
  177. 8:11से पूरी तरह बदल दिया। 15 साल की उम्र में
  178. 8:14मॉ्गन को रोमेटिक फीवर हो गया। बहुत गंभीर
  179. 8:16बीमारी। मॉ्गन के पिता जूनियस ने सोचा
  180. 8:20बेटे को ठीक करना है या शायद बेटे को टफ
  181. 8:22बनाना है क्योंकि उनका तरीका अजीब था।
  182. 8:25उन्होंने उस 15 साल के बीमार बच्चे को
  183. 8:27अटलांटिक महासागर के बीचोंबीच अजोरस नाम
  184. 8:31के एक अनजान टापू पर भेज दिया अकेले कोई
  185. 8:34दोस्त नहीं कोई भाई-बहन नहीं कोई बात
  186. 8:36नहीं। पूरे एक साल जरा आंखें बंद करके
  187. 8:40सोचो। आज के टाइम में तुम एक 15 साल के
  188. 8:43बच्चे का वाई-फाई बंद कर दो या उसे एक दिन
  189. 8:45के लिए कमरे में बंद कर दो तो वह डिप्रेशन
  190. 8:47में आ जाता है। बाप को लगा कि उसने बेटे
  191. 8:49को मजबूत बना दिया है। लेकिन मशहूर
  192. 8:51साइकोलॉजिस्ट कार्ल जंग की एक थ्योरी है
  193. 8:54शैडो की। वह कहते हैं कि जब इंसान किसी
  194. 8:56भयंकर ट्रॉमा या अकेलेपन से गुजरता है तो
  195. 8:59उसके अंदर एक शैडो जन्म लेती है। एक ऐसा
  196. 9:02अंधेरा हिस्सा जो दुनिया से छुप कर रहता
  197. 9:04है जो डर और दर्द को ताकत में बदलता रहता
  198. 9:07है। उस टापू पर मॉ्गन ने यह नहीं सीखा कि
  199. 9:10अकेले कैसे रहना है। उसने यह सीखा कि इस
  200. 9:12दुनिया में किसी पर भरोसा मत करो। किसी पर
  201. 9:15डिपेंड मत रहो क्योंकि जब तुम कमजोर
  202. 9:17पड़ोगे तो तुम्हारे अपने भी तुम्हें समंदर
  203. 9:19के बीच मरने के लिए छोड़ देंगे। वो लड़का
  204. 9:21जब टापू से वापस लौटा [संगीत] तो उसका
  205. 9:23शरीर ठीक हो चुका था। लेकिन अंदर का इंसान
  206. 9:26पत्थर बन चुका था। वो एक ऐसा इंसान बन गया
  207. 9:28था जिसे अब किसी की जरूरत नहीं थी बल्कि
  208. 9:31वह चाहता था कि पूरी दुनिया उसकी मोहताज
  209. 9:34बने। अब आपने उस इंसान की जड़े देख ली।
  210. 9:36आपको समझ आ गया कि जेपी मॉ्गन का दिमाग
  211. 9:39किस भट्टी में पक कर तैयार हुआ था। तो अब
  212. 9:42उस इंसान के असली खेल में चलते हैं। पहला
  213. 9:46सवाल किसी की मुसीबत से मजबूरी से पैसा
  214. 9:49कमाना। जब दुनिया रो रही हो तब पैसा
  215. 9:52कमाना। आम आदमी उस वक्त घर में बैठता है,
  216. 9:55दरवाजा बंद कर लेता है, डर जाता है। मॉ्गन
  217. 9:58ने 24 साल की उम्र में कुछ और किया। जब
  218. 10:00मॉर्गन 24 साल का हुआ तो अमेरिका में
  219. 10:03सिविल वॉर यानी गृह युद्ध छिड़ गया। नॉर्थ
  220. 10:06और साउथ के लोग एक दूसरे का गला काट रहे
  221. 10:08थे। देश में लाशें बिछ रही थी। सरकार ने
  222. 10:11नियम निकाला कि हर नौजवान को फौज में
  223. 10:13भर्ती होकर लड़ना पड़ेगा। लेकिन मॉ्गन के
  224. 10:15पास तो पैसा था। उस जमाने में एक खास नियम
  225. 10:18भी था। अगर तुम्हारे पास पैसे हैं तो
  226. 10:20[संगीत] तुम $300 देकर अपनी जगह किसी
  227. 10:23दूसरे को भेज सकते हो। जो गरीब था वो
  228. 10:25लड़ने गया। जो अमीर था उसने $300 दिए और
  229. 10:29घर बैठा रहा। वो मजाक में कहता था वो जंग
  230. 10:32में लड़ने वाला मेरा दूसरा मॉर्गन है।
  231. 10:34लेकिन क्या मॉर्गन युद्ध से दूर रहा?
  232. 10:36बिल्कुल नहीं। वो युद्ध में गया बस अलग
  233. 10:39तरह से। इसे किस्से को इतिहास में हॉल
  234. 10:41कार्बाइन अफेयर कहते हैं। सरकार के पास
  235. 10:445000 पुरानी और खराब राइफलें पड़ी थी।
  236. 10:46कबाड़ के भाव। इन्हें सेना ने रद्द कर
  237. 10:49दिया था क्योंकि यह पुरानी और खतरनाक थी।
  238. 10:51कुछ बंदूकें तो ऐसी थी कि चलाने वाले की
  239. 10:53खुद की उंगलियां उड़ जाती थी। मॉ्गन ने एक
  240. 10:56वकील के साथ मिलकर [संगीत] किसी जुगाड़ से
  241. 10:58वो 5000 बंदूके सरकार से सिर्फ $3.5 प्रति
  242. 11:02बंदूक के हिसाब से खरीद ली। उनमें थोड़ा
  243. 11:04बहुत डेंट पेंट करवाया। गोली की नली थोड़ी
  244. 11:07चौड़ी करवाई। यानी इन राइफलों के बैरल को
  245. 11:09थोड़ा सुधारा गया। बोर आउट करके 58 कैलिबर
  246. 11:13में बदला गया। इस काम में प्रतिबंध बंदूक
  247. 11:15सिर्फ 75 सेंट का खर्च आया और फिर मॉ्गन
  248. 11:18ने इंतजार किया। कुछ ही हफ्तों बाद जब
  249. 11:20नॉर्थ की सेना एक बड़ी जंग हार गई और
  250. 11:23उन्हें रातोंरात बंदूकों की भयंकर जरूरत
  251. 11:25पड़ी तो मॉ्गन ने वही 5000 बंदूके सरकार
  252. 11:28को वापस बेच दी। कितने में? $2 प्रति
  253. 11:32बंदूक। सीधा 600% का मुनाफा। जिन सैनिकों
  254. 11:36ने वह बंदूके चलाई उनके हाथ फट गए। अंगूठे
  255. 11:38उड़ गए क्योंकि बंदूके डिफेक्टिव थी। बाद
  256. 11:41में जब जांच बैठी तो कांग्रेस की एक कमेटी
  257. 11:43ने कहा यह इंसान गद्दारों से भी बदतर है।
  258. 11:46लेकिन मॉर्गन ने बड़ी शांति से जवाब दिया
  259. 11:49मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा और सच यही था।
  260. 11:52आम आदमी के लिए जो चीज गद्दारी होती है,
  261. 11:54अमीर आदमी के लिए वह सप्लाई और डिमांड
  262. 11:56होती है। पहले सवाल का जवाब यहां है। आम
  263. 11:59आदमी जब किसी मुसीबत को देखता है, घबरा
  264. 12:02जाता है, दूर हट जाता है। लेकिन एक अलग
  265. 12:04किस्म का दिमाग उसी मुसीबत में पूछता है,
  266. 12:07अब किस चीज की डिमांड बढ़ेगी? कौन कमजोर
  267. 12:09हुआ है? कौन सी सप्लाई कम होगी? पैटर्न
  268. 12:12देखो। मॉ्गन बुरा नहीं था। वो
  269. 12:14कंपार्टमेंटलाइज था। इमोशंस अलग, बिजनेस
  270. 12:18अलग। और यही उस खेल की पहली शर्त है जो
  271. 12:20बिना कुछ बनाए सब कुछ हासिल करना चाहते
  272. 12:23हैं। अब आप सोचेंगे क्या इस पत्थर दिल
  273. 12:26इंसान के अंदर कभी कोई फीलिंग थी? क्या वो
  274. 12:29सच में सिर्फ एक मशीन था? जवाब है हां,
  275. 12:33उसके अंदर फीलिंग थी। एक बार। सिर्फ एक
  276. 12:37बार। उसी दौर में मॉ्गन की जिंदगी में एक
  277. 12:39लड़की आई अमिलियस टर्जस जिसे वह प्यार से
  278. 12:43मीमी बुलाता था। बैंकिंग परिवार की लड़की
  279. 12:45और मॉ्गन को पहली बार किसी इंसान में वो
  280. 12:48दिखा जो उसे बैलेंस शीट में नहीं मिला था।
  281. 12:50सुकून 3 साल की दोस्ती फिर इश्क, टिफनी का
  282. 12:54हीरे का छल्ला और शादी की तैयारी। लेकिन
  283. 12:57शादी से कुछ महीने पहले मीमी बीमार पड़
  284. 12:59गई। उसे भयंकर खांसी होने लगी। डॉक्टरों
  285. 13:02ने चेक किया तो पता चला कि उसे टीबी है।
  286. 13:05आज टीबी का इलाज है। लेकिन 1860 के दशक
  287. 13:08में टीबी का मतलब था सीधी मौत। आपके
  288. 13:11फेफड़े खून उगलने लगते थे। डॉक्टरों ने
  289. 13:14शादी से मना किया, घरवालों ने मना किया
  290. 13:16लेकिन मॉ्गन अड़ गया। उसने कहा मैं शादी
  291. 13:19इसी से करूंगा। अक्टूबर 1861 में शादी
  292. 13:22वाले दिन मीमी इतनी कमजोर हो चुकी थी कि
  293. 13:25वो खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। वो इंसान
  294. 13:28जो अपनी मर्जी से सरकारों को नचाने वाला
  295. 13:30था। उस दिन अपनी दुल्हन को अपनी बाहों में
  296. 13:32उठाकर सीढ़ियों से नीचे लाया था। उसने उसे
  297. 13:35कुर्सियों के सहारे खड़ा किया ताकि शादी
  298. 13:37की रस्में पूरी हो सके। मॉ्गन ने पानी की
  299. 13:40तरह पैसा बहाया। दुनिया के बेस्ट डॉक्टर्स
  300. 13:42बुलाए। मीमी को लेकर वो विदेश गया ताकि
  301. 13:44वहां की गर्म हवाओं से वह ठीक हो जाए।
  302. 13:47लेकिन मौत किसी बैंकर से रिश्वत नहीं
  303. 13:49लेती। शादी के सिर्फ 4 महीने बाद फरवरी
  304. 13:521862 में मिमी उसकी बाहों में दम तोड़ गई।
  305. 13:55मॉ्गन 24 साल का था और विधुर हो गया। अब
  306. 13:58यहां एक बहुत जरूरी बात है। कोई आम लड़का
  307. 14:01होता तो शायद इस सदमे से टूट कर शराब में
  308. 14:03डूब जाता या देवदास बन जाता। मॉ्गन वापस
  309. 14:06न्यूयॉर्क लौटा। उसने कभी किसी के सामने
  310. 14:09एक आंसू नहीं बहाया। उसने अपना दुख किसी
  311. 14:11को नहीं दिखाया। काल यंग की शैडो थ्योरी
  312. 14:14कहती है कि जो इमोशंस हम बाहर एक्सप्रेस
  313. 14:16नहीं करते वो खत्म नहीं होते। वो हमारे
  314. 14:19अंदर बैठ जाते हैं और हमें अंदर से
  315. 14:20कंट्रोल करने लगते हैं। मॉ्गन का दुख बाहर
  316. 14:23नहीं आया। वह अंदर ही अंदर सड़कर एक
  317. 14:26खौफनाक एंबिशन बन गया। मीमी के जाने के
  318. 14:29बाद मॉ्गन ने खुद को एक कमरे में बंद कर
  319. 14:31लिया। 2 साल तक वह उस कमरे में अकाउंटिंग,
  320. 14:33फाइनेंस और बैलेंस शीट्स पढ़ता रहा। मीमी
  321. 14:36के बाद मॉ्गन की जो भूख जागी वो सिर्फ
  322. 14:39पैसे की भूख नहीं थी। वो उस इंसान की भूख
  323. 14:42थी जिसे पता था कि वो मौत को कंट्रोल नहीं
  324. 14:44कर सकता। लेकिन शायद वह बाकी सब कुछ
  325. 14:46कंट्रोल कर सकता था। दौलत, पावर,
  326. 14:49इंडस्ट्री सब कुछ। क्योंकि पावर ही वो
  327. 14:52इकलौती चीज थी जो उसे उस अजोर्स के टापू
  328. 14:55वाले अकेलेपन से बचा सकती थी। कुछ ही
  329. 14:57महीनों बाद उसने फैनी नाम की एक लड़की से
  330. 14:59दूसरी शादी कर ली। मीमी के लिए उसने 3 साल
  331. 15:02इंतजार किया था। फैनी से उसने कुछ महीनों
  332. 15:04में ही शादी कर ली। कोई रोमांस नहीं, कोई
  333. 15:06फीलिंग्स नहीं। सिर्फ एक प्रैक्टिकल
  334. 15:08फैसला। प्यार का कोटा तो मीमी के साथ दफन
  335. 15:11हो चुका था। मॉ्गन अब पूरी तरह पत्थर बन
  336. 15:13चुका था। और यह पत्थर दिल इंसान अब दुनिया
  337. 15:16को अपनी शर्तों पर नचाने के लिए तैयार था।
  338. 15:19दूसरा सवाल एडिसन ने बिजली बनाई, टेस्ला
  339. 15:23ने करंट बनाया। दोनों जीनियस थे। दोनों के
  340. 15:26पास स्किल्स थी जो मॉ्गन के पास नहीं थी।
  341. 15:29तो वो उनसे ऊपर कैसे बैठा? इसका जवाब एक
  342. 15:32ऐसी लाइन में है जो मॉ्गन ने टेस्ला से
  343. 15:35पूछी थी और जिसने टेस्ला की पूरी जिंदगी
  344. 15:37का रुख बदल दिया। यह वो दौर था जिसे
  345. 15:40अमेरिका का गिल्डेड एज कहा जाता था। देश
  346. 15:43बन रहा था। सब तरफ पैसा था। हर कोई अमीर
  347. 15:46होना चाहता था। एंड्र्यू कार्नगी स्टील का
  348. 15:48राजा बन चुका था। जॉन डी रॉकफेलर तेल का
  349. 15:51राजा था। हर कोई रेलवे में घुसना चाहता
  350. 15:54था। नतीजा यह हुआ कि एक ही रूट पर चार-चार
  351. 15:57कंपनियां ट्रेन चला रही थी। अगर सीधी भाषा
  352. 15:59में कहूं तो अमेरिका का जो रेलवे का धंधा
  353. 16:01था पटरिया बिछाने का धंधा उसमें कुत्तों
  354. 16:04वाली लड़ाई चल रही थी। इसे एक देसी उदाहरण
  355. 16:07से समझो। मान लो एक हाईवे पर 10 ढाबे खुल
  356. 16:10गए हैं। कस्टमर खींचने के चक्कर में पहला
  357. 16:12ढाबे वाला 50 की थाली 40 में दे रहा है।
  358. 16:15दूसरा 30 में दे रहा है। तीसरा 20 में दे
  359. 16:17रहा है। इससे हो क्या रहा है? कस्टमर का
  360. 16:20तो फायदा है लेकिन ढाबे वाले सब के सब
  361. 16:22घाटे में मर रहे हैं। कोई प्रॉफिट नहीं
  362. 16:24कमा रहा। रेल्वेज में यही हो रहा था। एक
  363. 16:27ही रूट पर चार-चार कंपनियां ट्रेन चला रही
  364. 16:30थी और एक दूसरे को काटने के चक्कर में सब
  365. 16:32घाटे में सब कर्जे में सब बर्बाद होने की
  366. 16:34कगार पर। अब एक आदमी आता है सूट पहने
  367. 16:38सिगार पीते हुए। वह 10ों ढाबे वालों को
  368. 16:40बुलाता है और कहता है तुम सब मिलकर मेरे
  369. 16:43साथ एक काम करो। मैं पैसा लगाऊंगा। तुम सब
  370. 16:46मिलकर एक हो जाओ। थाली का रेट फिक्स्ड ₹60
  371. 16:49और इस पूरे हाईवे में खाना सिर्फ हम
  372. 16:51बेचेंगे। जो नहीं मानेगा उसे मैं खरीद
  373. 16:54लूंगा और बंद कर दूंगा। यह था मॉ्गन का
  374. 16:57खेल और इस खेल को उस जमाने में एक नाम
  375. 16:59मिला मॉर्गनाइजेशन।
  376. 17:01मॉ्गन को कंपटीशन से नफरत थी। वो कहता था
  377. 17:04कंपटीशन बेवकूफों के लिए है। यह बर्बादी
  378. 17:07लाता है। असली पैसा कंट्रोल में है। ऑर्डर
  379. 17:10में है। मॉ्गन ने एक-एक करके उन घाटे में
  380. 17:12चल रही रेलवे कंपनियों को खरीदना शुरू
  381. 17:14किया। वो उन्हें पैसा देता लेकिन एक शर्त
  382. 17:17पर मैं पैसा लगाऊंगा लेकिन तुम्हारे बोर्ड
  383. 17:20ऑफ डायरेक्टर्स में मेरी कुर्सी होगी। और
  384. 17:22जो मैं कहूंगा वही होगा। उसने सारी
  385. 17:24[संगीत] छोटी और डूबती कंपनियों को
  386. 17:26मिलाया। उनके नालायक मालिकों को लात मारकर
  387. 17:29बाहर निकाला और सबको जोड़कर एक मोनोपोली
  388. 17:31[संगीत]
  389. 17:31बना दी। अब कोई कंपटीशन नहीं था। अब टिकट
  390. 17:34का रेट मॉ्गन तय करता था। आजकल के जो
  391. 17:38प्राइवेट इक्विटी वाले हैं जो शार्क टैंक
  392. 17:40में बैठे इन्वेस्टर्स हैं जो डूबती कंपनी
  393. 17:42को कम दाम में खरीद कर उसे रिस्ट्रक्चर
  394. 17:44करते हैं। यह सब मॉर्गन के ही चेले हैं।
  395. 17:48उसने बिना एक भी ट्रेन बनाए अमेरिका के
  396. 17:501/3 रेलवे नेटवर्क को अपनी जेब में डाल
  397. 17:53लिया था। और यही वजह थी कि थॉमस एडिसन और
  398. 17:56निकोला टेस्ला जैसे लोग मॉ्गन के सामने
  399. 17:59पानी भरते थे। एडिसन बल्ब बना रहा था और
  400. 18:02मॉ्गन ने एडिसन की बिजली की कंपनी में
  401. 18:04पैसा लगाया क्योंकि बिजली को तारों से
  402. 18:06घर-घर पहुंचाना था और हर घर में मीटर
  403. 18:09लगाना था। यह धंधा था। लेकिन जब निकोला
  404. 18:12टेस्ला नाम का जीनियस मॉ्गन के पास आया और
  405. 18:15बोला सर मैं एक ऐसा टावर बना रहा हूं
  406. 18:17जिससे पूरी दुनिया को हवा में फ्री बिजली
  407. 18:20मिलेगी। कोई तार नहीं, कोई बिल नहीं।
  408. 18:22मॉर्गन ने टेस्ला की आंखों में देखकर
  409. 18:25सिर्फ एक ऐसा सवाल पूछा जो आज तक
  410. 18:27कॉर्पोरेट दुनिया का सबसे कड़वा सच है।
  411. 18:30अगर बिजली फ्री में हवा में उड़ेगी तो मैं
  412. 18:32अपना मीटर कहां लगाऊंगा? टेस्ला के पास
  413. 18:35जवाब नहीं था। मॉ्गन ने फंडिंग बंद कर दी।
  414. 18:38टेस्ला का करियर वहीं खत्म हो गया। दूसरे
  415. 18:41सवाल का जवाब यहां है। दुनिया में दो तरह
  416. 18:44के लोग होते हैं। एक जो चीज बनाते हैं और
  417. 18:47एक जो उस चीज पर मीटर लगाते हैं। मॉ्गन ने
  418. 18:51बल्ब नहीं बनाया। उसने बल्ब का बिल बनाया
  419. 18:54और जो चीज मीटर नहीं हो सकती कंट्रोल नहीं
  420. 18:57हो सकती [संगीत] टेस्ला की फ्री बिजली की
  421. 18:59तरह उसे उसने मरने दिया। अभी इस वक्त खुद
  422. 19:03से पूछो। मैं किस साइड पर हूं? क्या मेरी
  423. 19:05मेहनत पर किसी और का मीटर लगा हुआ है?
  424. 19:09तीसरा सवाल कंपटीशन से लड़ना है या
  425. 19:13कंपटीशन को ही खरीद लेना है? यह सवाल
  426. 19:16सुनने में सिंपल लगता है, लेकिन इसका जवाब
  427. 19:18वो है जो 99% लोग कभी नहीं सोचते। मॉ्गन
  428. 19:22ने एक ऐसा जवाब दिया समंदर के बीच एक
  429. 19:25यॉर्ड पर। दो बहुत बड़ी रेलवे कंपनियां
  430. 19:28पेंसिल्वनिया और न्यूयॉर्क सेंट्रल एक
  431. 19:30दूसरे को खत्म करने पर तुली थी। उनके बीच
  432. 19:33की प्रतिस्पर्धा इतनी खूंखार थी कि दोनों
  433. 19:36कंपनियां दिवालियां होने के कगार पर थी।
  434. 19:38ब्रिटिश निवेशकों ने $.5 अरब डॉलर लगाए थे
  435. 19:41अमेरिकी रेलवे में। वो घबराकर पैसा निकाल
  436. 19:44रहे थे और रेलवे उस वक्त अमेरिका के शेयर
  437. 19:46बाजार का दो तिहाई हिस्सा था। अगर रेलवे
  438. 19:49डूबी तो अमेरिका का मार्केट क्रैश हो
  439. 19:51जाता। पूरी अर्थव्यवस्था डूब जाती। मॉ्गन
  440. 19:55ने दोनों कंपनियों के प्रेसिडेंट्स को
  441. 19:56बुलाया। किसी ऑफिस में नहीं अपनी एक बहुत
  442. 19:59बड़ी शानदार प्राइवेट पानी की जहाज यानी
  443. 20:01[संगीत] एक यॉट पर जिसका नाम था कॉरसेसर।
  444. 20:05जैसे ही वह दोनों सूट बूट वाले मालिक
  445. 20:07यॉर्ड पर चढ़े मॉ्गन ने कैप्टन को इशारा
  446. 20:09किया। यॉट समंदर के बीच में चली गई। मॉ्गन
  447. 20:13ने सिगार जलाई और दोनों से कहा, जब तक तुम
  448. 20:16दोनों एक एग्रीमेंट पर साइन नहीं कर देते
  449. 20:18कि तुम एक दूसरे के इलाके में ट्रेन नहीं
  450. 20:20चलाओगे, तब तक यह यॉर्ड किनारे पर वापस
  451. 20:22नहीं जाएगी। सोच के देखो इस साइकोलॉजी को।
  452. 20:25दो अरबपति लोग समंदर के बीचों-बीच ना फोन
  453. 20:29है ना भागने का कोई रास्ता। सामने एक लाल
  454. 20:32नाक वाला 6 फुट 2 इंच लंबा सिगार के धुएं
  455. 20:35में लिपटा खूंखार आदमी बैठा है। बिना किसी
  456. 20:38बंदूक के बिना किसी धमकी के मॉर्गन ने
  457. 20:40उन्हें किडनैप कर लिया था। इटालियन
  458. 20:43दार्शनिक मैक्यावेली ने अपनी किताब द
  459. 20:44प्रिंस में लिखा था। [संगीत] अपने दुश्मन
  460. 20:47को अपनी जमीन पर बुलाओ जहां तुम मजबूत हो
  461. 20:49और वो कमजोर। मॉ्गन ने यही किया। बस जमीन
  462. 20:53की जगह पानी था। शाम होते-होते दोनों ने
  463. 20:56चुपचाप पेपर पर साइन कर दिए। यह समझौता
  464. 20:58इतिहास में कोर्सर [संगीत] पैक्ट के नाम
  465. 21:00से जाना गया। बिना किसी हथियार के, बिना
  466. 21:03किसी धमकी के। सिर्फ परिस्थिति का
  467. 21:05नियंत्रण। तीसरे सवाल का जवाब यहां है।
  468. 21:08चमकती हुई चीज अपनी कीमत पर बिकती है अपनी
  469. 21:11शर्तों पर। डूबती हुई चीज तुम्हारी कीमत
  470. 21:14पर बिकती है तुम्हारी शर्तों पर। और जब
  471. 21:17तुम किसी डूबती चीज को बचाते हो, [संगीत]
  472. 21:19दुनिया तुम्हें मसीहा कहती है, लेकिन
  473. 21:21कागजों पर तुम उसके मालिक बन जाते हो।
  474. 21:24कमजोरी की कीमत हमेशा ताकत की कीमत से
  475. 21:27सस्ती होती है। और इसी ताकत के घमंड ने
  476. 21:29मॉ्गन को वह काम करने पर मजबूर किया जो
  477. 21:32इतिहास में किसी ने नहीं किया था। अब आते
  478. 21:36हैं चौथे सवाल पर। अमीर बनना अलग है,
  479. 21:39जरूरी बनना अलग है। तुम्हारा सबसे बड़ा
  480. 21:43दुश्मन जिसने तुम्हें बर्बाद करने की कसम
  481. 21:46खाई हो, जिस रात वो तुम्हें फोन करे और
  482. 21:48मदद मांगे, उस रात का मतलब क्या है? मॉ्गन
  483. 21:52की जिंदगी में यह रात दो बार आई। इस सवाल
  484. 21:55का जवाब दो अलग-अलग वक्त में आया। पहली
  485. 21:58बार 1895 में उस जमाने में अमेरिकी डॉलर
  486. 22:02की कीमत सोने से तय होती थी। यानी हर कागज
  487. 22:05के नोट के पीछे सरकार के खजाने में सोना
  488. 22:08रखा होता था। सोना है तो नोट की कीमत है।
  489. 22:11सोना नहीं तो नोट सिर्फ कागज है। सरकार के
  490. 22:15खजाने में कम से कम $10 करोड़ डॉलर का
  491. 22:17सोना होना चाहिए था। लेकिन 1895 तक यूरोप
  492. 22:21के निवेशक डर कर अपने डॉलर सोने में बदलवा
  493. 22:24रहे थे। सोना लगातार निकल रहा था और खजाने
  494. 22:27में जो बचा था वो था सिर्फ $90 लाख डॉलर
  495. 22:30का सोना। तीन हफ्ते में अमेरिका दिवालिया
  496. 22:33होने वाला था। मॉ्गन ने एक प्लान बनाया और
  497. 22:36राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड को भिजवाया।
  498. 22:39वो अपनी लाइब्रेरी में बैठा ताश खेल रहा
  499. 22:41था। इंतजार कर रहा था कि राष्ट्रपति मान
  500. 22:43जाएगा। एक घंटे बाद जवाब [संगीत] आया
  501. 22:46नहीं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम पब्लिक को
  502. 22:49बॉन्ड बेचेंगे। हमें किसी बैंकर की खैरात
  503. 22:52नहीं चाहिए। मॉर्गन ने हिसाब लगाया पब्लिक
  504. 22:55को बॉन्ड बेचने में महीनों लगेंगे और देश
  505. 22:58के पास सिर्फ दिन बचे हैं। अगली सुबह
  506. 23:01मॉ्गन अपनी ट्रेन में बैठा और सीधा
  507. 23:03वाशिंगटन डीसी पहुंच गया। वो वाइट हाउस के
  508. 23:06दरवाजे पर गया। राष्ट्रपति ने मिलने से
  509. 23:08मना कर दिया। मॉ्गन ने गार्ड से कहा जाकर
  510. 23:11अपने राष्ट्रपति से बोल दो मैं यहीं बाहर
  511. 23:13सोफे पर बैठा हूं और मैं तब तक यहां से
  512. 23:15नहीं हिलूंगा जब तक वह मुझसे मिलेगा नहीं।
  513. 23:18अगले दिन सुबह राष्ट्रपति अपने सारे
  514. 23:21मंत्रियों के साथ एक कमरे में बैठा था।
  515. 23:23मॉ्गन भी वहां था। बहस चल रही थी। तभी एक
  516. 23:26क्लर्क भागता हुआ कमरे में आया। उसकी सांस
  517. 23:29फूली हुई थी। उसने कहा सर खजाने में सिर्फ
  518. 23:329 मिलियन डॉलर बचे हैं। सन्नाटा छा गया।
  519. 23:36मॉर्गन ने अपनी कुर्सी आगे की और बहुत
  520. 23:38ठंडी आवाज में बोला। मिस्टर प्रेसिडेंट
  521. 23:41मेरे पास एक पक्की खबर है। आज दोपहर 3:00
  522. 23:44बजे $ मिलियन डॉलर का एक ड्राफ्ट कैश होने
  523. 23:47के लिए आने वाला है। और जब वह आएगा तो आज
  524. 23:50शाम 3:00 बजे तक आपका पूरा यूनाइटेड
  525. 23:52स्टेट्स ऑफ अमेरिका खत्म हो जाएगा।
  526. 23:55पूरे कमरे में मौत जैसी खामोशी थी। मॉ्गन
  527. 23:59ने बिना गाली दिए, बिना आवाज ऊंची किए,
  528. 24:02पूरी सरकार की कनपटी पर बंदूक रख दी थी।
  529. 24:05वह बता रहा था कि तुम्हारी औकात आज शाम
  530. 24:083:00 बजे तक की है। राष्ट्रपति क्लीवलैंड
  531. 24:10ने मॉर्गन की तरफ देखा और हार मानते हुए
  532. 24:13पूछा आपके पास क्या सुझाव है मिस्टर
  533. 24:16मॉ्गन। मॉ्गन ने कहा उसने एक सिंडिकेट
  534. 24:18बनाया है। अमेरिका और यूरोप के बड़े
  535. 24:20निवेशकों का और इस सिंडिकेट में एक नाम था
  536. 24:23जो उस जमाने में भी लोग दबी आवाज में लेते
  537. 24:26थे। रथ्स चाइल्ड्स यूरोप का वह ताकतवर
  538. 24:29बैंकिंग परिवार जिसके बारे में कहा जाता
  539. 24:32था कि यह परिवार राजाओं तक को कर्ज देता
  540. 24:35है। मॉ्गन ने कहा यह सिंडिकेट $6.5 करोड़
  541. 24:38डॉलर के गोल्ड बॉन्ड्स खरीदेगा। सोना
  542. 24:41यूरोप से आएगा। अमेरिका का खजाना भर
  543. 24:43जाएगा। डॉलर को भरोसा वापस मिलेगा।
  544. 24:46राष्ट्रपति ने साइन किए। मॉ्गन ने
  545. 24:48न्यूयॉर्क में तार भेजा। डील पक्की हुई और
  546. 24:52पता है इस डील को पूरा करने में मॉर्गन को
  547. 24:54कितना टाइम लगा? न्यूयॉर्क में सिर्फ 22
  548. 24:57मिनट 22 मिनट्स। 22 मिनट के अंदर मॉ्गन ने
  549. 25:02सारे गोल्ड बॉन्ड्स खरीद लिए। उसने एक दिन
  550. 25:05में अमेरिका को खरीद कर वापस अमेरिका को
  551. 25:08ही दे दिया। यह कहानी 1907 में फिर से
  552. 25:11दोहराई गई जब हमने अपनी कहानी शुरू की थी।
  553. 25:14शेयर बाजार फिर से क्रैश हो रहा था।
  554. 25:16बैंकों के बाहर फिर से लाइनें थी।
  555. 25:18रूसवेल्ट ने फोन उठाया और मॉ्गन को
  556. 25:20बुलाया। मॉ्गन 70 साल का था। भयंकर सर्दी
  557. 25:24में था। लेकिन वो आया। उसने अमेरिका के
  558. 25:27सबसे बड़े बैंकरों को अपनी निजी लाइब्रेरी
  559. 25:29में बुलाया। प्लान समझाया कि कौन सा बैंक
  560. 25:31डूबेगा और किसे बचाना है। और फिर उसने
  561. 25:34लाइब्रेरी का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया।
  562. 25:37ताला मार दिया भाई। अमेरिका के सबसे अमीर
  563. 25:39सबसे ताकतवर बैंकर अंदर बंद। उनके हाथों
  564. 25:43में पेन और कागज। बाहर अखबार के पत्रकार
  565. 25:45इंतजार में और मॉ्गन बाहर आराम से ताश खेल
  566. 25:48रहा था। उसी दौरान अमेरिका का सबसे अमीर
  567. 25:51इंसान जॉन डी रॉकफेलर उसके पास आया। बोला
  568. 25:54मॉ्गन मेरी आधी दौलत ले लो। जो भी चाहिए
  569. 25:58बस देश बचाओ। मॉ्गन ने दौलत नहीं ली। सुबह
  570. 26:01तक उसने लाइब्रेरी में बंद उन सारे
  571. 26:02बैंकरों को अपनी बात मनवा ली। रूसवेल्ट ने
  572. 26:05सरकारी खजाने से $25 मिलियन और जोड़े और
  573. 26:08एक बार फिर देश बच गया। चौथे सवाल का जवाब
  574. 26:12यहां है। दुश्मन तुम्हें तभी फोन करता है
  575. 26:14जब तुम सिर्फ अमीर नहीं रहते। तुम जरूरी
  576. 26:17बन जाते हो। अमीर आदमी के पास पैसा होता
  577. 26:20है। जरूरी आदमी के बिना सिस्टम चल नहीं
  578. 26:22सकता। और जिस दिन तुम जरूरी बन जाते हो,
  579. 26:25कानून, सरकार, दुश्मन सब तुम्हारी शर्तों
  580. 26:28पर आते हैं। यह कांसेप्ट बड़े लेवल पर
  581. 26:31दिखता है। लेकिन यही अपने ऑफिस में, अपने
  582. 26:33मार्केट में, अपने मोहल्ले में भी उतना ही
  583. 26:35सच है। जिस दिन तुम्हारे बिना काम नहीं
  584. 26:38चलता, उस दिन रूल्स तुम्हारे हाथ में आ
  585. 26:40जाते हैं। और अब आखिरी सवाल। सबसे जरूरी
  586. 26:46मॉर्गन ने यह सब हासिल किया। रेलवेेज,
  587. 26:49स्टील, बैंक्स, सरकारें सब कुछ। लेकिन एक
  588. 26:53सवाल जो कोई नहीं पूछता वो यह है जो आदमी
  589. 26:57सबसे ऊपर बैठता है क्या वो सबसे आजाद होता
  590. 27:00है या सबसे बड़ा कैदी? इसका जवाब रोम के
  591. 27:05एक होटल रूम में मिला। इसे समझने के लिए
  592. 27:08हमें 1901 में वापस जाना होगा। जब मॉर्गन
  593. 27:12ने एक ऐसा कांड किया जो आज तक बिजनेस की
  594. 27:15दुनिया का सबसे बड़ा भौकाल माना जाता है।
  595. 27:18एंड्र्यू कार्नगी उस वक्त अमेरिका का
  596. 27:21स्टील किंग था। दुनिया का सबसे अमीर आदमी
  597. 27:24उसकी कंपनी हर साल $4 करोड़ डॉलर का
  598. 27:27मुनाफा कमाती थी। लेकिन कार्नेगी थक चुका
  599. 27:29था। 70 साल की उम्र में उसे रिटायरमेंट
  600. 27:32चाहिए थी। लेकिन उसका अहंकार इतना बड़ा था
  601. 27:35कि वह कहता था कोई है जो मुझे खरीद सके।
  602. 27:38अरे वो इंसान पैदा ही नहीं हुआ। मॉ्गन ने
  603. 27:41कार्नगी के एक सहयोगी को बुलाया। उसे खाली
  604. 27:44कागज दिया और कहा जाओ अपने मालिक से पूछ
  605. 27:47कर आओ कि वो अपनी कंपनी कितने में बेचेगा।
  606. 27:49जो भी अमाउंट उसके दिमाग में हो इस कागज
  607. 27:52पर लिख दे। कार्निगी ने अपनी पूरी ताकत
  608. 27:55लगाकर एक नंबर लिखा जो उसे लगा दुनिया में
  609. 27:57कोई नहीं दे सकता। $80 मिलियन।
  610. 28:02उस जमाने में इतना पैसा एक साथ शायद किसी
  611. 28:04ने देखा भी नहीं था। मॉ्गन ने कागज देखा।
  612. 28:07एक सेकंड में बोला, डन। कोई बारगेनिंग
  613. 28:11नहीं, कोई ₹10 कम करने वाली बात नहीं। बाद
  614. 28:14में कार्नगी ने कहा कि मुझे 100 मिलियन और
  615. 28:17मांगने चाहिए थे। मॉ्गन ने मुस्कुरा कर
  616. 28:20जवाब दिया, "अगर तुम मांगते, तो मैं वह भी
  617. 28:23दे देता।" मॉ्गन ने कारनेगी स्टील को
  618. 28:26मिलाकर बनाई दुनिया की पहली 1 बिलियन डॉलर
  619. 28:29वाली कंपनी, यूएस स्टील। अब वो इंसान देश
  620. 28:33का 70% स्टील कंट्रोल कर रहा था। 1/3
  621. 28:36रेलवे कंट्रोल कर रहा था। जनरल इलेक्ट्रिक
  622. 28:39जीई कंट्रोल कर रहा था। जो आगे चलकर एटीए
  623. 28:43टी बनी वो भी उसी की थी। पूरा अमेरिका
  624. 28:46फुसफुसाने लगा था। मॉ्गन ने अमेरिका खरीद
  625. 28:49लिया है। लेकिन यही बात राष्ट्रपति
  626. 28:52थियोडोर रूसवेल्ट को चुभ गई। मैकिंले की
  627. 28:55हत्या के बाद थियोडोर रूसवेल्ट राष्ट्रपति
  628. 28:57बना था। यह अलग माटी का इंसान था।
  629. 29:00रूसवेल्ट को मोनोपोली से नफरत थी। उसे
  630. 29:02नफरत थी कि एक प्राइवेट आदमी सरकार से
  631. 29:04ज्यादा ताकतवर कैसे हो सकता है। रूसवेल्ट
  632. 29:07ने अचानक से बिना कोई वार्निंग दिए मॉ्गन
  633. 29:10की कंपनी पर एंटी ट्रस्ट का केस ठोक दिया।
  634. 29:13उसे तोड़ने का फरमान सुना दिया। मॉ्गन
  635. 29:16भड़क गया। वो वाइट हाउस गया और रूसवेल्ट
  636. 29:19से बोला, "अगर तुम्हें मेरी कंपनी से कोई
  637. 29:21दिक्कत थी, तो तुमने अपने आदमी को मेरे
  638. 29:23आदमी के पास क्यों नहीं भेजा?" "हम टेबल
  639. 29:26पर बैठकर इसे फिक्स कर लेते।"
  640. 29:28रूसवेल ने जवाब दिया, यही तो मैं नहीं
  641. 29:31चाहता। मैं तुम्हें फिक्स नहीं करना
  642. 29:33चाहता। मैं तुम्हें रोकना चाहता हूं।
  643. 29:36मॉर्गन ने समझ लिया कि यह नेता बिकने वाला
  644. 29:39नहीं है। मॉ्गन को रूसवेल्ट से इतनी नफरत
  645. 29:41हो गई थी कि एक बार जब उसे पता चला कि
  646. 29:44रूसवेल्ट अफ्रीका के जंगलों में शिकार
  647. 29:46करने जा रहा है तो मॉ्गन ने सरेआम मीडिया
  648. 29:49में कहा बहुत अच्छी बात है। मैं बस यही
  649. 29:52उम्मीद करता हूं कि जंगल में जो पहला शेर
  650. 29:54रूसवेल्ट को मिले वो शेर अपना काम पूरी
  651. 29:57ईमानदारी से करें। एक प्राइवेट आदमी सरेआम
  652. 30:01देश के राष्ट्रपति को मौत की बद्दुआ दे
  653. 30:03रहा था। यह कोई आम लड़ाई नहीं थी। यह इस
  654. 30:06बात की लड़ाई थी कि दुनिया को कौन चलाएगा,
  655. 30:09सरकारें या पैसा? मॉ्गन की ताकत का अंदाजा
  656. 30:12इसी बात से लगा लो कि जब अमेरिका का स्पेन
  657. 30:15के साथ युद्ध हुआ तो अमेरिका की नेवी ने
  658. 30:17मॉ्गन की वह प्राइवेट यर्ड कोरसे 2 खरीद
  659. 30:20ली और उसे जंग में इस्तेमाल किया। एक
  660. 30:22प्राइवेट बैंकर की संपत्ति देश की सेना की
  661. 30:25संपत्ति बन गई थी। लाइनें पूरी तरह मिट
  662. 30:27चुकी थी। लेकिन इतना पावरफुल होने के
  663. 30:30बावजूद क्या मॉ्गन अपनी किस्मत कंट्रोल कर
  664. 30:32सकता था? आपको पता है 1912 में जब
  665. 30:36टाइटेनिक जहाज डूबा था तो वह जहाज असल में
  666. 30:38जेपी मॉ्गन की ही एक कंपनी वाइट स्टार
  667. 30:41लाइन का था और उससे भी बड़ी बात टाइटेनिक
  668. 30:44की पहली यात्रा में फर्स्ट क्लास में
  669. 30:46मॉ्गन का खुद का एक आलीशान स्वीट बुक था।
  670. 30:49वो सफर पर जाने वाला था। लेकिन आखिरी
  671. 30:51मोमेंट पर अपनी खराब तबीयत की वजह [संगीत]
  672. 30:53से उसने अपना टिकट कैंसिल कर दिया और जहाज
  673. 30:56डूब गया। 1500 लोग बर्फ के पानी में जमकर
  674. 30:59मारे गए। जरा सोचो वो इंसान जो पूरी
  675. 31:02दुनिया को कंट्रोल कर रहा था जो
  676. 31:04राष्ट्रपतियों को अपनी उंगलियों पर नचाता
  677. 31:06था वो मौत से महज एक इत्तेफाक की वजह से
  678. 31:08बचा था और फिर आया उसका आखिरी इम्तिहान
  679. 31:12सरकार ने मॉ्गन को पूरी तरह तोड़ने का
  680. 31:14फैसला किया। 1912 में वाशिंगटन में एक
  681. 31:17पुजो कमेटी बैठी। 75 साल का मॉर्गन अब
  682. 31:20बूढ़ा हो चला था। बीमार था। उसे पूरी
  683. 31:23दुनिया की मीडिया के सामने कटघरे में
  684. 31:25बिठाया गया। सरकार साबित करना चाहती थी कि
  685. 31:28यह आदमी एक लालची राक्षस है। कमेटी के
  686. 31:31वकील ने मॉ्गन से पूछा, क्या बैंकों का
  687. 31:33सारा खेल सिर्फ पैसे और प्रॉपर्टी पर टिका
  688. 31:35होता है? मॉ्गन ने अपनी गहरी डरावनी आंखों
  689. 31:38से वकील को देखा और कहा नहीं सर सबसे पहली
  690. 31:42चीज होती है किरदार यानी कैरेक्टर। वकील
  691. 31:45ने तंज कसते हुए पूछा, किरदार पैसे से भी
  692. 31:48पहले। मॉ्गन ने कहा, "पैसे से भी पहले। हर
  693. 31:51चीज से पहले।" जिस इंसान पर मैं भरोसा
  694. 31:54नहीं कर सकता, वो पूरी दुनिया के बॉन्ड्स
  695. 31:56मेरे कदमों में रख दे, मैं उसे एक फूटी
  696. 31:58कौड़ी उधार नहीं दूंगा। कोर्ट रूम में
  697. 32:01तालियां बजने लगी। एक लाइन में उस बूढ़े
  698. 32:03ने पूरी कमेटी को धोकर रख दिया था। कमेटी
  699. 32:06को कोई लीगल सबूत नहीं मिला जिससे वह
  700. 32:08मॉ्गन को जेल में डाल सके। लेकिन उन्होंने
  701. 32:10जो डाटा निकाला वो खौफनाक था। मॉ्गन अकेला
  702. 32:14112 बड़ी कंपनियों को कंट्रोल कर रहा था।
  703. 32:16341 डायरेक्टर्स उसकी मुट्ठी में थे और वह
  704. 32:2022 बिलियन डॉलर की इकॉनमी चला रहा था जो
  705. 32:23अमेरिका की कुल जीडीपी का 2/3 हिस्सा था।
  706. 32:26सरकार इतनी बुरी तरह डर गई कि उन्होंने
  707. 32:28अमेरिका में फेडरल रिजर्व यानी सेंट्रल
  708. 32:30बैंक बनाने का फैसला किया ताकि भविष्य में
  709. 32:33कोई दूसरा जेपी मॉ्गन कभी पैदा ही ना हो
  710. 32:36सके। लेकिन बाहर से इतना मजबूत दिखने वाला
  711. 32:39मॉर्गन अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका
  712. 32:42था। मॉ्गन बहुत थिन स्किंड आदमी था। उसे
  713. 32:46पब्लिक ओपिनियन से बहुत डर लगता था। जब
  714. 32:48अखबारों में उसके कार्टून छपते थे जिसमें
  715. 32:51उसे एक सूअर या एक लालची राक्षस की तरह
  716. 32:53दिखाया जाता था तो वो डिप्रेशन में चला
  717. 32:55जाता था। कई-कई दिन वो बिस्तर से नहीं
  718. 32:58उठता था। वो अपनी शक्ल, अपनी सूझी हुई लाल
  719. 33:01नाक को लेकर इतना इनसिक्योर था कि अगर कोई
  720. 33:04फोटोग्राफर उसकी बिना परमिशन के फोटो खींच
  721. 33:07लेता, तो वह छड़ी लेकर उसे मारने दौड़ता
  722. 33:09था। वो अपने हर फोटो को पब्लिश होने से
  723. 33:12पहले रिटच करवाता था। जैसे आजकल लोग
  724. 33:15फोटोशॉप या फिल्टर लगाते हैं। सार्वजनिक
  725. 33:18रूप से वह पक्का ईसाई था। चर्च कभी नहीं
  726. 33:20छोड़ता था। लेकिन निजी जिंदगी में वह बहुत
  727. 33:23अलग इंसान था। दोनों चेहरे थे उसके। वो
  728. 33:27आदमी जो दुनिया का मालिक बना। वो अपनी खुद
  729. 33:30की छवि का गुलाम था। 31 मार्च 1913 रोम
  730. 33:35इटली के ग्रैंड होटल के कमरे में 75 साल
  731. 33:38की उम्र में जेपी मॉ्गन ने अपनी आखिरी
  732. 33:40सांस ली। जब उसकी मौत की खबर अमेरिका
  733. 33:42पहुंची तो पूरा देश रुक गया। वॉल स्ट्रीट
  734. 33:45ने अपना झंडा आधा झुका दिया। न्यूयॉर्क
  735. 33:48स्टॉक एक्सचेंज दोपहर तक के लिए बंद कर
  736. 33:50दिया गया। यह वो सम्मान था जो सिर्फ किसी
  737. 33:53देश के राष्ट्रपति के मरने पर दिया जाता
  738. 33:55था। लेकिन कहानी का सबसे बड़ा और आखिरी
  739. 33:58ट्विस्ट उसकी मौत के बाद आया। जब मॉर्गन
  740. 34:02की वसीयत और दौलत गिनी गई तो पता चला कि
  741. 34:04उसकी कुल नेटवर्थ करीब 80 मिलियन थी। जब
  742. 34:08यह बात जॉन डी रॉकफेलर को पता चली जिसके
  743. 34:10पास उस वक्त $ बिलियन डॉलर से ज्यादा की
  744. 34:13दौलत थी तो उसने अपने सेक्रेटरी की तरफ
  745. 34:15देखकर एक बहुत गहरी बात कही और लोग सोचते
  746. 34:19थे वह दुनिया का मालिक है। अरे वह तो एक
  747. 34:21अमीर आदमी भी नहीं था। जरा ठंडे दिमाग से
  748. 34:25सोचना इस बात को। रॉकफेलर सही था और गलत
  749. 34:28भी। मॉर्गन रॉकफेलर जितना अमीर नहीं था
  750. 34:31क्योंकि मॉर्गन ने पैसा कभी इकट्ठा ही
  751. 34:33नहीं किया। उसने जो इकट्ठा किया वो पैसे
  752. 34:36से बहुत ऊपर की चीज थी। रॉकरफेलर की दौलत
  753. 34:40बैंकों के लॉकर में थी। मॉर्गन की दौलत उन
  754. 34:43112 डायरेक्टर्स के दिमाग में थी जो मॉ्गन
  755. 34:46के एक इशारे पर उठते और बैठते थे। मॉ्गन
  756. 34:49की दौलत उन 112 कंपनियों के बोर्ड रूम में
  757. 34:52थी। मॉर्गन की दौलत वो थी जिसे गिना नहीं
  758. 34:55जा सकता था। पैसा वह होता है जिसे आप गिन
  759. 34:58सकते हो। पावर वो होती है जिसे आप गिन
  760. 35:01नहीं सकते। सिर्फ महसूस कर सकते हो। मरने
  761. 35:04के बाद मॉ्गन के पर्सनल कलेक्शन से कुछ
  762. 35:06ऐसी चीजें निकली जो दुनिया को हैरान कर
  763. 35:09देने वाली थी। जॉर्ज वाशिंगटन की पर्सनल
  764. 35:12चिट्ठियां, लनाडो द विंची की लिखी हुई
  765. 35:14पुरानी किताबें और सबसे खास चीज नेपोलियन
  766. 35:18बोनापार्ट की हाथ की घड़ी। हां, वही
  767. 35:20नेपोलियन जिस पर उस 15 साल के बच्चे ने
  768. 35:23स्कूल [संगीत] में निबंध लिखा था। मॉ्गन
  769. 35:25ने नेपोलियन की घड़ी खरीद कर अपने पास रख
  770. 35:28ली थी। शायद वह दुनिया को यह बताना चाहता
  771. 35:30था कि नेपोलियन तो मर गया लेकिन उसका वक्त
  772. 35:33आज भी जेपी मॉर्गन की जेब में रखा है।
  773. 35:36कंट्रोल हमेशा कंट्रोल।
  774. 35:39आखिरी सवाल का जवाब यहां है। अजोस के उस
  775. 35:43अकेले टापू पर जो 15 साल का बच्चा छोड़ा
  776. 35:45गया था। वो बच्चा 75 साल की उम्र में रोम
  777. 35:48के उस होटल रूम में भी अकेला ही था।
  778. 35:51112 कंपनियों का मालिक, 22 बिलियन डॉलर्स
  779. 35:55का बादशाह, राष्ट्रपतियों का सहारा और
  780. 35:58अंदर से वही बच्चा जिसे अपनी नाक से शर्म
  781. 36:01आती थी जो अखबार में अपना कार्टून देखकर
  782. 36:03दिनों बिस्तर पर पड़ा रहता था। जिसने मीमी
  783. 36:06के जाने के बाद कभी सच में किसी से प्यार
  784. 36:08नहीं किया। पावर अकेलेपन का इलाज नहीं है।
  785. 36:12पावर अकेलेपन का सबसे महंगा वर्जन है। तुम
  786. 36:15पूरी दुनिया खरीद लोगे। बस अपने अंदर का
  787. 36:18वह बच्चा नहीं खरीद पाओगे जो [संगीत] अब
  788. 36:20भी उस टापू पर खड़ा है। यह खेल खेलना है
  789. 36:23या नहीं यह तुम तय करो। लेकिन यह खेल समझे
  790. 36:25बिना तुम हमेशा उसमें मोहरे बनते रहोगे।
  791. 36:29अब आप मुझसे पूछ सकते हो जेपी मॉ्गन आखिर
  792. 36:32कौन था? क्या वो एक हीरो था जिसने अपनी
  793. 36:35सूझबूझ से अमेरिका को दो-दो बार डूबने से
  794. 36:37बचाया? या वो एक विलेन था जिसने अपने
  795. 36:40फायदे के लिए अपनी मोनोपोली बनाने के लिए
  796. 36:41पूरे देश को ब्लैकमेल किया? मैंने शुरू
  797. 36:44में आपसे एक लाइन सुनाई थी। इंसान कोई भी
  798. 36:46काम दो वजहों से करता है। एक जो सुनने में
  799. 36:49अच्छी लगे और एक जो असली हो। मॉ्गन ने देश
  800. 36:52बचाया यह सुनने में अच्छा लगता है। मॉर्गन
  801. 36:55ने देश को इसलिए बचाया ताकि उसकी खुद की
  802. 36:57कंपनियां ना डूब जाए। यह असली वजह है।
  803. 37:00दुनिया में जो लोग वाकई में सत्ता के शिखर
  804. 37:02पर बैठते हैं, वह ब्लैक एंड वाइट नहीं
  805. 37:04होते, वह डार्क ग्रे होते हैं। आज के टाइम
  806. 37:07में जेपी मॉर्गन चेस दुनिया का सबसे बड़ा
  807. 37:10बैंक है। 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा इसके
  808. 37:12पास एसेट्स हैं। आज जो लोग दुनिया को चला
  809. 37:15रहे हैं, ईलॉन मस्क, ब्लैक रॉक के मालिक,
  810. 37:17वारेन बफे यह सब उसी मॉर्गनाइजेशन के
  811. 37:20रास्ते पर चल रहे हैं जो रास्ता 120 साल
  812. 37:23पहले उस लाल नाक वाले बूढ़े ने बनाया था।
  813. 37:27अजोर्स के उस अकेले टापू से लेकर रोम के
  814. 37:29उस होटल रूम तक मॉ्गन पूरी जिंदगी अंदर से
  815. 37:32अकेला ही रहा। क्योंकि जो इंसान सत्ता के
  816. 37:35पहाड़ पर सबसे ऊपर बैठता है उसके लिए वहां
  817. 37:38किसी और की जगह नहीं होती। अगर पावर
  818. 37:41डायनामिक्स और डार्क साइकोलॉजी की इस
  819. 37:43कहानी ने आपके दिमाग के जाले खोले हो तो
  820. 37:46कमेंट्स में मुझे सिर्फ इतना बताना। क्या
  821. 37:48आज के भारत में कोई ऐसा इंसान है जिसे आप
  822. 37:51जेपी मॉ्गन कह सकते हो? जो कुछ बनाता नहीं
  823. 37:54लेकिन सब कुछ कंट्रोल करता है। मिलते हैं
  824. 37:56अगली वीडियो में।

About this transcript

This page contains the full transcript of Bina Kuch Banaye Duniya Kaise Khareedein — JP Morgan by DADA TuhiRam , generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 6,737 words across 824 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.