YouTube2Text

नवरात्रि की आखिरी दिन सरल पूजा कैसे करें !! Ashtmi/Navami Pooja Vidhi !! कन्या पूजन कैसे करें 2026.. — Transcript

by तीज त्यौहार और धर्म · 1,969 words · 230 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:00प्रेम से बोलिए सांचे दरबार की जय। आप सभी
  2. 0:04को दुर्गाष्टमी और महानवमी की ढेरों
  3. 0:07शुभकामनाएं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में
  4. 0:10अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है।
  5. 0:13आज की इस वीडियो में मैं आप सभी को अष्टमी
  6. 0:16और नवमी की सबसे सरल और संपूर्ण पूजा विधि
  7. 0:19करके दिखाऊंगी। साथ ही अष्टमी और नवमी का
  8. 0:22हवन कैसे किया जाता है? किस विधि से माता
  9. 0:24रानी को भोग लगाते हैं? कन्या पूजन कैसे
  10. 0:27किया जाता है? और उसके बाद में चौकी
  11. 0:29विसर्जन की विधि क्या होगी? चौकी पर स्थित
  12. 0:32सभी सामग्री का क्या करना है? माता रानी
  13. 0:34को चढ़ाई गई श्रृंगार सामग्री का क्या
  14. 0:36करना है? कौन सी सामग्री अपने पास रखनी
  15. 0:39है? और कौन सी वस्तुओं का विसर्जन करना
  16. 0:41है? कलश के जल का हमें क्या करना है?
  17. 0:43नारियल का क्या करना है? संपूर्ण जानकारी
  18. 0:46आज की इस वीडियो में मैं आप सभी को देने
  19. 0:48वाली हूं। तो सबसे पहला निवेदन है कि
  20. 0:50वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा और सबसे
  21. 0:52पहले माता रानी की इस वीडियो को लाइक करके
  22. 0:55कमेंट सेक्शन में जय माता दी जरूर ही लिख
  23. 0:57दीजिएगा। देखिए आप अष्टमी का पूजन करते हो
  24. 0:59या नवमी का पूजन करते हो पूजा विधि
  25. 1:01बिल्कुल एक ही रहती है। तो देखिए इस दिन
  26. 1:04सबसे पहले जल्दी उठकर स्नान इत्यादि से
  27. 1:06निवृत्त होने के बाद में सबसे पहले हम
  28. 1:08माता रानी का भोग तैयार कर लेंगे और भोग
  29. 1:10तैयार करने के लिए पहले हमें अपने चूल्हे
  30. 1:13को रसोई घर को अच्छे से साफ स्वच्छ कर
  31. 1:16लेना है और उसके बाद ही भोग तैयार करना
  32. 1:18है। कोशिश कीजिएगा कि आज के दिन देसी घी
  33. 1:20में ही आप यह भोग तैयार करें और भोग में
  34. 1:23काले चने, हलवा और पूरी बनाई जाती है। अब
  35. 1:26देखिए शाम की पूजा का जो भी सामान चौकी पर
  36. 1:29लगा हुआ है, सबसे पहले हम इन्हें साफ कर
  37. 1:31लेंगे। जैसे कि जल का लोटा, पूजा में
  38. 1:33चढ़ाए गए चावल, पुष्प जो भी चीजें आपने
  39. 1:36माता रानी को समर्पित की थी, उन सभी
  40. 1:38सामानों को आप वहां से हटा लें और बड़े ही
  41. 1:41आराम से चीजों को हटाइएगा। चौकी पर जो भी
  42. 1:43आपने स्थापना की हुई है, चाहे वह जवारे
  43. 1:46हो, अखंड ज्योत हो या फिर कलश हो, किसी भी
  44. 1:48वस्तु को हिलाना नहीं है क्योंकि जब हम
  45. 1:51इनका विसर्जन करते हैं, तो उसके थोड़े समय
  46. 1:54पहले ही इन चीजों को हिलाया जाता है। तो
  47. 1:56इस तरीके से बिना चीजों को हिलाए बड़े ही
  48. 1:58ध्यान पूर्वक हम चौकी के सभी सामानों को
  49. 2:01हटा लेंगे, साफ कर लेंगे और अब हम सबसे
  50. 2:03पहले जल और पुष्प से भाव स्वरूप में सभी
  51. 2:06को स्नान करा देंगे। और साथ ही में जवारों
  52. 2:09में भी हम जल सींच देंगे। और देखिए
  53. 2:11जिन्होंने जवारे नहीं बोए हैं वे भी इसी
  54. 2:14तरीके से ही पूजन कर सकते हैं। अब देखिए
  55. 2:16वस्त्र के भाव से हम यहां पर सभी को कलावा
  56. 2:18समर्पित कर देंगे। सबसे पहले हम गणेश जी
  57. 2:21को कलावा समर्पित करेंगे और अब हम माता
  58. 2:23रानी को कलावा समर्पित कर देंगे और अब हम
  59. 2:26गणेश जी, माता रानी, जवारी, दीप, कलश सभी
  60. 2:29को हम चंदन और रोली से टीका करेंगे। और अब
  61. 2:32हम सभी को अक्षत समर्पित करेंगे। और अगर
  62. 2:35आपने शोडस मात्रिका नवग्रह बनाए हैं,
  63. 2:37स्थापित किए हैं, तो उनका भी विधिवत पूजन
  64. 2:40करें। नवग्रह और शोडस मात्रिकाओं को आप
  65. 2:42सूखा चंदन, रोली समर्पित कीजिएगा क्योंकि
  66. 2:45अगर आप गीले चंदन या रोली से टच करेंगे तो
  67. 2:47वह हिल सकते हैं और इन्हें हिलाना नहीं
  68. 2:49होता है और अब हम यहां पर पुष्प समर्पित
  69. 2:52करेंगे। आज के दिन अगर आपको लाल, गुलाब या
  70. 2:54गुड़हल मिल जाता है तो आप जरूर समर्पित
  71. 2:57कीजिएगा। नहीं मिले तो जो भी फूल आपके पास
  72. 2:59में उपस्थित हो गेंदे के फूल हो तो वह भी
  73. 3:02आप समर्पित कर सकते हैं। और अब हम कलश देव
  74. 3:04को भी फूलों की माला समर्पित कर देंगे।
  75. 3:07देखिए अगर आपने पहले दिन स्थापना वाले दिन
  76. 3:09पुष्प माला समर्पित की है तो बहुत अच्छी
  77. 3:11बात है। वरना आप अष्टमी या नवमी की पूजा
  78. 3:14में भी फूलों की माला समर्पित कर सकते
  79. 3:16हैं। और अब हम सभी को सुगंध अर्पित कर
  80. 3:18देंगे। साथ ही में प्रथम पूजनीय भगवान
  81. 3:20श्री गणेश जी को जनेऊ समर्पित करेंगे। और
  82. 3:23देखिए अष्टमी या नवमी जिस भी दिन आप कन्या
  83. 3:25पूजन करते हैं उस दिन माता रानी को विशेष
  84. 3:28भोग में काले चने, हलवा और पूरी इत्यादि
  85. 3:31का भोग समर्पित किया जाता है। साथ ही में
  86. 3:33आप लड्डू, मिठाई और भी पकवान माता रानी को
  87. 3:36शुद्ध सात्विक समर्पित कर सकते हैं। देखिए
  88. 3:39इस दिन किसी किसी के घर पर अठवाई चलती है
  89. 3:41या यूं कहूं कि आठ पूड़िया और किसी किसी
  90. 3:44के घर पर नौ पूड़ियों का भोग माता रानी को
  91. 3:46समर्पित किया जाता है। तो जैसी भी आपकी
  92. 3:49यहां पर मान्यता हो उतनी पूियां आप माता
  93. 3:51रानी को समर्पित कर सकते हैं। तो इस
  94. 3:53प्रकार से हम माता रानी को भोग समर्पित कर
  95. 3:55देंगे और इसके बाद में माता रानी के मुख
  96. 3:58शुद्धि के लिए यहां पर पान के पत्ते के
  97. 4:00ऊपर में एक बताशा, दो लौंग, फूल वाली लौंग
  98. 4:03होनी चाहिए। खंडित नहीं होनी चाहिए। साथ
  99. 4:05ही में एक हरी इलायची और सुपारी रखकर हम
  100. 4:09इस प्रकार से माता रानी को समर्पित
  101. 4:11करेंगे। अगर आपने हर रोज माता रानी को पान
  102. 4:13का बीड़ा समर्पित किया है तो बहुत अच्छी
  103. 4:15बात है। नहीं तो फिर आप अष्टमी या नवमी पर
  104. 4:18पान का भोग माता रानी को जरूर समर्पित
  105. 4:20कीजिएगा और अब हम माता रानी को दक्षिणा
  106. 4:23समर्पित कर देंगे। यह दक्षिणा पूजा में
  107. 4:25रही कमियों को पूर्ण करती है और अगर आपने
  108. 4:27इन 9 दिनों में किसी भी एक दिन दक्षिणा
  109. 4:30समर्पित कर दी है तो फिर आपको इसकी
  110. 4:32आवश्यकता नहीं है। और अब हम माता रानी को
  111. 4:34श्रृंगार यानी कि सुहाग की सामग्री
  112. 4:36समर्पित करेंगे। अगर आपने किसी भी एक दिन
  113. 4:39माता रानी को श्रृंगार की सामग्री समर्पित
  114. 4:41कर दी है तो इसकी आपको आवश्यकता नहीं है
  115. 4:43और आप चाहे तो आज के दिन भी माता रानी को
  116. 4:465, 7, 11 या 16 सुहाग सामग्री आप सभी
  117. 4:49समर्पित कर सकते हैं और खासकर सुहागिन
  118. 4:52महिलाओं को तो समर्पित करना ही चाहिए। अब
  119. 4:54देखिए जो सबसे मुख्य होता है वह है माता
  120. 4:57रानी का अष्टमी और नवमी के दिन किया जाने
  121. 4:59वाला हवन। तो इसके लिए एक कुंडे में मैंने
  122. 5:02यहां पर गाय के गोबर से बने हुए उपले को
  123. 5:04रख लिया है और इसके ऊपर में थोड़ा सा घी
  124. 5:06और कपूर रख दिया है। अगर आपके पास कुंडा
  125. 5:09नहीं है तो आप छोटे से दीपक में भी हवन कर
  126. 5:12सकते हैं। सूक्ष्म हवन कर सकते हैं। अब
  127. 5:14सबसे पहले हम घी की पांच आहुतियां देंगे।
  128. 5:17तो गौरी और गणेश का नाम लेते हुए हम यहां
  129. 5:20पर आहुतियां दे देंगे। देखिए नवरात्रि में
  130. 5:22वैसे तो पूरे 9 दिनों तक डेली ही हवन करना
  131. 5:24चाहिए। पर कन्या पूजन के दिन हवन का विशेष
  132. 5:27महत्व होता है। और यह देखिए माता रानी को
  133. 5:30जो हलवा पूरी का भोग हमने अर्पित किया है।
  134. 5:32इसकी आहुतियां भी हम एक-एक करके यहां पर
  135. 5:35अग्नि में दे देंगे। आठ पूड़ आपने बनाई है
  136. 5:37या नौ पूड़ बनाई है। हर एक पूरी से हलवा
  137. 5:40लगाकर हम इस प्रकार से थोड़ा-थोड़ा सा अग्नि
  138. 5:43में आहुति देंगे और देखिए चने में नमक
  139. 5:46होता है और नमक की आहुति अग्नि में नहीं
  140. 5:48दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अग्नि के
  141. 5:51माध्यम से जो भी भोग प्रसाद है यह सीधे
  142. 5:54देवी देवताओं को प्राप्त होता है और देखिए
  143. 5:56भोग नैवेद्य की आहुति देने के साथ-साथ ही
  144. 5:59अगर आप चाहे तो जो पान आपने माता रानी को
  145. 6:02समर्पित किया था मुख शुद्धि के लिए आप
  146. 6:04इसकी भी आहुति दे सकते हैं। तो इस तरह से
  147. 6:07आप 9, 11 या 21 इस तरह से आहुति दें और
  148. 6:10अंत में अगर आप पान की आहुति देनी चाहिए।
  149. 6:13आहुतियां देने के बाद में सीधे हाथ में
  150. 6:15थोड़ा सा जल लेकर इस प्रकार से हवन कुंड
  151. 6:18के आसपास जरूर फहराएं और अपने हाथ को
  152. 6:20जोड़कर माता रानी से भोग ग्रहण करने के
  153. 6:23लिए विनती करें। अब देखिए इन 9 दिनों में
  154. 6:25अगर आपने किसी भी प्रकार के माता रानी से
  155. 6:27संबंधित पुस्तक का पाठ किया है जैसे कि
  156. 6:29दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती और बहुत
  157. 6:32से लोग तो इस समय में रामायण और
  158. 6:34रामचरितमानस का भी पाठ करते हैं तो आज के
  159. 6:37दिन अष्टमी और नवमी पर इसे आपको संपूर्ण
  160. 6:40करना होता है। तो एक लोटा जल भरकर चौकी पर
  161. 6:43रखें और सीधे हाथ में थोड़े से अक्षत और
  162. 6:45पुष्प लेकर आप इस पाठ को करें। पाठ संपन्न
  163. 6:48होने के बाद में जो पुष्प और अक्षत है
  164. 6:50इन्हें आप माता रानी के चरणों में समर्पित
  165. 6:53कर दें और फिर बड़े ही प्रेम भाव के साथ
  166. 6:55हम आरती करेंगे तो सबसे पहले गणेश जी की
  167. 6:57आरती करें और उसके बाद में माता रानी की
  168. 7:00आरती करें। आरती करने के बाद में अपने
  169. 7:02सीधे हाथ में थोड़ा सा जल लेकर चौकी के
  170. 7:04आसपास इस प्रकार से हम फिरा देंगे आचमन कर
  171. 7:07लेंगे और अपने दोनों हाथों को जोड़कर माता
  172. 7:09रानी से क्षमा याचना करें। हे माता रानी
  173. 7:12अगर इन 9 दिनों में मुझसे या मेरे परिवार
  174. 7:15के किसी भी सदस्य से कोई भी भूल चूक हो गई
  175. 7:18हो आपके पूजा पाठ में कोई कमी रह गई हो तो
  176. 7:21कृपया करके अपनी संतान समझकर हमें क्षमा
  177. 7:24कर देना और अपनी कृपा दृष्टि अपना
  178. 7:26आशीर्वाद सदैव हम पर बनाए रखना। अब देखिए
  179. 7:29माता रानी की पूजा करने के बाद में फिर
  180. 7:31हमें कन्या पूजन करना होता है। तो जो भी
  181. 7:33भोग प्रसाद आपने माता रानी को समर्पित
  182. 7:35किया है वह सभी आप खाने में मिला दीजिए और
  183. 7:38उसके बाद आप कन्या पूजन करें। कन्याओं को
  184. 7:41भोजन कराएं और उसके बाद में फल, दक्षिणा
  185. 7:44इत्यादि देकर उनके मनपसंद गिफ्ट आप जरूर
  186. 7:47दें। और देखिए जो कलश हमने स्थापित किया
  187. 7:49है पूजा और हवन करने के बाद में आप इस
  188. 7:52नारियल को यहां से उठा लें और प्रसाद के
  189. 7:54स्वरूप में आप माता रानी को इसका भोग
  190. 7:56समर्पित करें और फिर नौ कन्याओं की थाली
  191. 7:59में भी नारियल का भोग आप जरूर दें और पूरे
  192. 8:01परिवार के साथ इस नारियल को आप प्रसाद के
  193. 8:04रूप में ग्रहण कर सकते हैं। और देखिए जो
  194. 8:06चौकी है यह दशहरे वाले दिन ही उठानी
  195. 8:09चाहिए। उठाने का जो शुभ मुहूर्त है वह मैं
  196. 8:11अपने चैनल पर डाल दूंगी। विसर्जन वाले दिन
  197. 8:14जो भी आपने यहां पर अक्षत समर्पित किए हुए
  198. 8:16हैं, अष्टदल कमल बनाया है, इन चावलों को
  199. 8:18या तो आप दान कर सकते हैं। इनमें थोड़े और
  200. 8:21चावल मिलाकर या आप चाहे तो खीर बनाकर
  201. 8:23स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते
  202. 8:25हैं। कलश में जो जल रखा हुआ है, इससे आप
  203. 8:28अपने पूरे घर का शुद्धिकरण कर लें और बाकी
  204. 8:30के जल से आप अपने घर के पौधों में सींच
  205. 8:33लीजिएगा और जो यह पान के पत्ते हैं, जो भी
  206. 8:35फूल सामग्री आपने माता रानी को समर्पित की
  207. 8:37है, यह भी आप अपने घर के गमले में डाल
  208. 8:40सकते हैं या फिर बहते हुए जल में प्रवाहित
  209. 8:42कर दीजिएगा और जो माता रानी को श्रृंगार
  210. 8:44सामग्री आपने समर्पित की थी, इनमें से दो
  211. 8:46या चार चीजें आप अपने लिए प्रसाद के रूप
  212. 8:48में रख लें और बाकी की सामग्री को आप
  213. 8:50मंदिर में दान कर सकते हैं। दक्षिणा को भी
  214. 8:53आप मंदिर में दान कर दीजिएगा और माता रानी
  215. 8:55की फोटो मूर्ति जो भी आपने यहां पर
  216. 8:57स्थापित की है इन्हें आप अपने घर के मंदिर
  217. 8:59में वापस से विराजमान कर दीजिएगा। अगले
  218. 9:02साल फिर से आप माता रानी की चौकी पर
  219. 9:04इन्हें विराजमान करके पूजन कर सकते हैं।
  220. 9:06तो यह थी अष्टमी और नवमी की संपूर्ण और
  221. 9:09सरल पूजा विधि। अगर फिर भी आपके मन में
  222. 9:11कोई प्रश्न है तो मुझे कमेंट सेक्शन में
  223. 9:13जरूर ही पूछिएगा और अगर मेरी यह मेहनत
  224. 9:15पसंद आई है तो वीडियो को लाइक करके कमेंट
  225. 9:17सेक्शन में मुझे जरूर ही बताइएगा। आपका एक
  226. 9:20छोटा सा कमेंट हमारी इस मेहनत को सफल
  227. 9:22बनाता है और इस वीडियो को हर हिंदू
  228. 9:24भाई-बहन के साथ शेयर करना बिल्कुल भी मत
  229. 9:27भूलिएगा। आप सभी को दुर्गाष्टमी और महानमी
  230. 9:30की ढेरों शुभकामनाएं।

About this transcript

This page contains the full transcript of नवरात्रि की आखिरी दिन सरल पूजा कैसे करें !! Ashtmi/Navami Pooja Vidhi !! कन्या पूजन कैसे करें 2026.. by तीज त्यौहार और धर्म , generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 1,969 words across 230 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to translate the transcript into 100+ languages.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, translation to 100+ languages, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.