चीन जमा कर रहा सोना, तेल और अनाज! भारत के पास क्या है? | ARTHAM — Transcript
Full transcript
- 0:00आज एक सवाल से शुरू करते हैं।
- 0:02जब आप दुकान पर जाते हैं तो आपको शेल्फ
- 0:04भरी मिलती है।
- 0:05पेट्रोल पंप पर तेल मिलता है, खेत के लिए
- 0:07खाद मिलती है, रसोई के लिए तेल, दाल, आटा,
- 0:11चावल सब मिलता है। हम ये मानकर चलते हैं
- 0:13कि ये सब हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।
- 0:16जहाज चलते रहेंगे, बंदरगाह खुले रहेंगे,
- 0:18सामान बहता रहेगा।
- 0:21इसी सोच का एक नाम है जस्ट इन टाइम। यानी
- 0:24जितना चाहिए उतना एन वक्त पर मिल जाए।
- 0:27भरकर मत रखो, जब जरूरत हो तब मंगा लो।
- 0:30यही आधुनिक दुनिया का मंत्र बन गया है।
- 0:33सड़क पर दौड़ते ब्लिंकिट और जेप्टो के हर
- 0:35कार्य इसी मंत्र के मानवीय स्वरूप हैं।
- 0:37मगर पिछले कुछ सालों ने इस मंत्र की पोल
- 0:40खोल दी। 2020 में कोरोना आया और पूरी
- 0:43दुनिया भर की दुकानों की शेल्फ या दुकानों
- 0:45का सामान अचानक खाली हो गया।
- 0:482021 में एक जहाज एवर गिवन स्वेज नहर में
- 0:51फंस गया, तिरछा फंस गया और कुछ ही दिनों
- 0:53में दुनिया का व्यापार लड़खड़ा गया। फिर
- 0:55जंगें शुरू हो गईं। यूक्रेन, पश्चिम
- 0:58एशिया, ब्लैक सी
- 0:59और हर बार तेल, अनाज, खाद के दाम भड़क
- 1:02उठे।
- 1:04दुनिया को अचानक याद आया कि सामान हमेशा
- 1:06मिलता रहेगा, हमेशा बहता रहेगा, ये एक
- 1:08धोखा है।
- 1:10और यहीं से पुरानी भूली हुई ताकत की
- 1:12अहमियत लौट आई।
- 1:13वो ताकत है स्टोरेज, वेयरहाउस, भंडार यानी
- 1:16भरकर रखने की ताकत। यानी स्टॉक्स की
- 1:18इकॉनमी। भंडार का अर्थशास्त्र यानी वो
- 1:21ताकत जिसने इतिहास में देशों को बचाया भी
- 1:24और जिसकी कमी ने दुनिया के देशों को डुबो
- 1:26भी दिया।
- 1:28दुनिया की छठी या तीसरी जो कहें भारत की
- 1:30अर्थव्यवस्था का जो भी नंबर आप मानें,
- 1:33भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी दरार
- 1:35है।
- 1:36अर्थ में आपका स्वागत है।
- 1:39[संगीत]
- 1:451 जून 2024 याद कीजिए। हेडलाइंस आपने भी
- 1:47पढ़ी होंगी, सुर्खियां इजिप्ट से आई थीं।
- 1:51उस सुबह इजिप्ट के करीब 7 करोड़ से ज्यादा
- 1:54लोगों की जिंदगी की सबसे बुनियादी चीज
- 1:56सब्सिडी वाली रोटी का दाम अचानक चार गुना
- 1:58बढ़ गया। पांच पियास्ट्रा से सीधे 20
- 2:00पियास्ट्रा और ये बढ़ोतरी 36 साल में पहली
- 2:03बार हुई। 36 साल में रोटी इतनी महंगी हुई।
- 2:06मिस्र में रोटी सिर्फ खाना नहीं है। वहां
- 2:08उसे ऐश कहते हैं यानी जीवन। 1977 में जब
- 2:12रोटी महंगी हुई थी ना तो इजिप्ट में दंगे
- 2:13भड़क उठे थे।
- 2:15तो 2024 में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को ऐश
- 2:17यानी जिंदगी का दाम चार गुना करना पड़ा?
- 2:21जवाब एक शब्द में है निर्भरता। इजिप्ट
- 2:23अपनी जरूरत का थोड़ा सा ही गेहूं उगाता
- 2:26है, बाकी बाहर से आयात करता है और उसका
- 2:28बड़ा हिस्सा रूस और यूक्रेन से आता है।
- 2:302022 में जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध
- 2:33शुरू हुआ तो मिस्र का पूरा रोटी तंत्र हिल
- 2:35गया। गेहूं के दाम आसमान पर, विदेशी
- 2:37मुद्रा का भंडार खाली और भंडार में देश के
- 2:40अनाज भंडार में अनाज सिर्फ चंद महीनों के
- 2:42लिए।
- 2:43एक जंग हजारों किलोमीटर दूर और करोड़ों
- 2:45लोगों की थाली से रोटी गायब हो गई।
- 2:48ये कहानी सिर्फ इजिप्ट की नहीं है। ये उस
- 2:50पूरी दुनिया को चेतावनी है जो इस खतरनाक
- 2:53भरोसे पर बैठी है कि सामान हमेशा आता
- 2:55रहेगा, जहाज चलते रहेंगे, शेल्फ भरती
- 2:58रहेगी।
- 2:59तो चलते हैं पहले सवाल की तरफ। तो पहला
- 3:01सवाल
- 3:02भंडारों ने, स्टॉक्स ने इतिहास में किसे
- 3:04बचाया और किसे डुबो दिया?
- 3:06दरअसल भरकर रखने की, भंडार बनाने की ताकत
- 3:09कोई नई बात नहीं है। सभ्यता जितनी पुरानी
- 3:12है ये व्यवस्था या ये आदत या ये सुरक्षा
- 3:15उतनी ही पुरानी है।
- 3:16तो हम सबसे पुरानी कहानी से शुरू करते
- 3:18हैं।
- 3:19हजारों साल पुराने इजिप्ट से कहानी लेकर
- 3:21आते हैं। कहते हैं सम्राट फैरो को एक सपना
- 3:24आया।
- 3:25उसने यूसुफ नाम के एक समझदार व्यक्ति को
- 3:27बुलाकर पूछा कि उसके सपने का मतलब क्या
- 3:29है?
- 3:30यूसुफ ने कहा कि आने वाले सात साल बहुत
- 3:32अच्छे होंगे। फसल भरपूर होगी लेकिन उसके
- 3:35बाद सात साल तक भयंकर अकाल पड़ेगा।
- 3:38और फिर उसने एक सलाह दी जो आज भी हर
- 3:40अर्थशास्त्र की किताब का सार है कि अच्छे
- 3:43सालों में अनाज जमा करो ताकि बुरे सालों
- 3:45में देश जिंदा रहे। फैरो ने यही किया,
- 3:47गोदाम भरवाए और जब अकाल आया तो यूसुफ सही
- 3:50साबित हुआ।
- 3:52पूरा इजिप्ट और उसके आसपास के देश भी उसी
- 3:55अनाज से बचे जो फैरो ने जमा किया था।
- 3:58ये शायद दुनिया का सबसे पुराना
- 4:00स्ट्रेटेजिक रिजर्व या बफर था।
- 4:03अब इजिप्ट से चीन चलते हैं और यहां एक और
- 4:05बात ध्यान से सुनिए क्योंकि बात आगे
- 4:07बार-बार लौटेगी।
- 4:08क्योंकि चीन हम बार-बार भंडारों के मामले
- 4:10में अपनी चर्चा में लाएंगे। आज से करीब
- 4:132000 साल पहले चीन के हान राजवंश ने एक
- 4:15व्यवस्था बनाई थी।
- 4:17जिसका नाम था एवर नॉर्मल ग्रेनरी।
- 4:20यानी हमेशा संतुलित अन्न भंडार और इसका
- 4:23सिद्धांत बेहद सरल था। जब फसल भरपूर हो तो
- 4:25अनाज और अनाज सस्ता हो तो सरकार खरीद कर
- 4:27जमा कर ले और जब फसल कम हो, अनाज महंगा हो
- 4:30तो वही जमा अनाज बाजार में निकाल दिया
- 4:32जाए। इससे दाम भी काबू में रहेंगे और भूख
- 4:35भी दूर रहेगी।
- 4:36यानी बफर स्टॉक की पूरी अवधारणा और भंडार
- 4:39से भाव को संभालना चीन ने 2000 साल पहले
- 4:41ही इजाद कर ली थी।
- 4:43और जैसा हम देखेंगे आज कि आज भी चीन यही
- 4:46खेल दुनिया में सबसे बड़े पैमाने पर खेल
- 4:48रहा है। मगर भंडार को लेकर हर कहानी इतनी
- 4:50सुखद नहीं है जैसा कि हमने फैरो वाले
- 4:53इजिप्ट में या हान वंश के शासनकाल के
- 4:56दौरान चीन में देखा था।
- 4:58एक दूसरी कहानी सुनिए जो थोड़ी दर्दनाक
- 5:00है। इसके लिए हम रोम चलते हैं।
- 5:02रोमन साम्राज्य में महंगाई बेकाबू हुई। यह
- 5:05321 ईस्वी की बात थी। सम्राट था
- 5:07डायोक्लेशियन। उसने एक फरमान जारी किया।
- 5:10एडिक्ट ऑन मैक्सिमम प्राइसेस। उसने
- 5:12जबरदस्ती हर चीज का अधिकतम दाम तय कर
- 5:14दिया।
- 5:15नतीजा यह हुआ कि जिस दाम पर बेचना घाटे का
- 5:17सौदा था, व्यापारियों ने वो माल बेचना ही
- 5:20बंद कर दिया। माल बाजार से गायब हो गया।
- 5:22कालाबाजारी शुरू हो गई। भंडार भरने के
- 5:25बजाय दाम पर डंडा चलाया गया।
- 5:27और वो बुरी तरह नाकाम रहा।
- 5:30भाव नियंत्रण की नाकामी का यह सबसे पुराना
- 5:32सबक है कि दाम आदेश से नहीं भंडार से काबू
- 5:35होते हैं।
- 5:36और अब सबसे दर्दनाक कहानी अपने ही घर की
- 5:38भारत की।
- 5:391943 में बंगाल का अकाल दूसरे विश्वयुद्ध
- 5:42का दौर था। एक तरफ जंग, दूसरी तरफ जमाखोरी
- 5:44और तीसरी तरफ भंडारण और वितरण की पूरी तरह
- 5:47नाकामी। अनाज कहीं था, भूख कहीं और। लाखों
- 5:51लोग मारे गए। अनाज की कमी से लोग नहीं
- 5:53मरे, व्यवस्था की नाकामी से ज्यादा मरे।
- 5:55यह चोट इतनी गहरी थी कि आजादी के बाद भारत
- 5:58ने सबक को अपने पूरी अर्थव्यवस्था में
- 6:01सबसे ऊपर लिख लिया।
- 6:03कि अनाज का भंडार कभी खाली नहीं रहना
- 6:05और इसी सबक से आया भारत का खाद्य भंडार,
- 6:08एफसीआई, बफर स्टॉक और राशन की पूरी
- 6:11व्यवस्था। यह भारत की अकेली मगर सचमुच
- 6:14सबसे बड़ी भंडार सफलता है।
- 6:16लेकिन इस पूरे अर्थम का असली सवाल यहीं से
- 6:19निकलता है कि अगर भारत ने अनाज में यह सबक
- 6:22इतनी अच्छी तरह सीखा तो बाकी जरूरी चीजों
- 6:24में हम इसे क्यों भूल गए?
- 6:26उस पर हम आगे आते हैं। पहले देखते हैं कि
- 6:28आज दुनिया में स्टॉक्स के चैंपियन कौन
- 6:30हैं?
- 6:32इतिहास चूंकि पुराना नहीं आधुनिक दौर में
- 6:34भी यही सबक दोहराया जाता है। इसलिए 1972
- 6:37का एक किस्सा सुनिए।
- 6:38जिसे ग्रेट ग्रेन रॉबरी कहते हैं।
- 6:41हुआ यह कि 1972 के साल में सोवियत संघ की
- 6:44फसल खराब हुई। चुपचाप उसने अमेरिका के
- 6:46खुले बाजार से इतना गेहूं खरीद लिया और
- 6:49अमेरिकी सरकार को पता भी नहीं चला और
- 6:51दुनिया के गेहूं भंडार खाली हो गए। नतीजा
- 6:54अगले कुछ महीनों में दुनिया भर में अनाज
- 6:56के दाम दोगुने से ज्यादा हो गए।
- 6:58एक देश में अनाज के भंडार खाली हो गए और
- 7:01दूसरी तरफ रूस ने चतुराई के साथ खरीदकर
- 7:03अपने भंडार भर लिए। नतीजा यह हुआ कि पूरी
- 7:06दुनिया की थाली महंगी हो गई।
- 7:08इसके बाद अमेरिका ने एग्री डेटा पर और
- 7:11एग्री प्रबंधन पर बड़ा सबक लिया। नई एग्री
- 7:14एजेंसी बनाई और उसके बाद तब से आज तक
- 7:16अमेरिका पूरी दुनिया में अनाज उत्पादन की
- 7:18मॉनिटरिंग करता है।
- 7:20तो यही भंडार की ताकत है कि जिसके पास
- 7:21होता है वह भाव बनाता है और जिसके पास
- 7:23नहीं वह भाव भुगतता है।
- 7:262008 को याद कीजिए। उस वक्त दुनिया में
- 7:28खाद्य संकट आया था। चावल के दाम चढ़ने लगे
- 7:30थे। भारत जैसे कई देशों ने घबराकर चावल के
- 7:33एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी ताकि अपने देश
- 7:36में चावल उपलब्ध रहे। मगर जब सब ने एक साथ
- 7:38दरवाजे बंद किए तो दुनिया के बाजार में
- 7:40चावल और दुर्लभ हो गया। दाम कुछ ही महीनों
- 7:42में तीन गुना तक चढ़ गए और फिर फिलीपींस
- 7:44जैसे देश चूंकि चावल के आयात पर निर्भर थे
- 7:47वहां अफरातफरी मच गई।
- 7:49तो यह दिखाता है कि स्पॉट बाजार की
- 7:51निर्भरता का संकट कैसे एक देश से दूसरे
- 7:53देश में फैल जाता है और भंडार वाला देश ही
- 7:56उस आंधी में शांत रह पाता है।
- 7:59तो आइए आज के दौर में समझते हैं कि क्या
- 8:01टूट गया है पूरी दुनिया की भंडारण
- 8:03व्यवस्था में और सप्लाई चेन में।
- 8:05तो हम अगले सवाल पर आते हैं।
- 8:07क्या जस्ट इन टाइम का भरोसा टूट गया है?
- 8:10मगर ये हुआ कैसे?
- 8:11दरअसल पिछले 30-40 साल से दुनिया यह मान
- 8:13रही थी कि जितना चाहिए उतना ही एन वक्त पर
- 8:16खरीदा जाए क्योंकि सामान तो बन ही रहा है
- 8:18और आता रहेगा।
- 8:19इस सिद्धांत को जापान की टोयोटा ने में
- 8:21शुरू किया था। सोच ये थी कि गोदाम में माल
- 8:23भरकर मत रखो इससे पैसा फंस जाता है। जब
- 8:26जरूरत हो तभी मंगा लो। सस्ते, खुले, शांत
- 8:29दौर में ये जादू जैसा सिद्धांत था। हर
- 8:31कंपनी ने, हर देश ने स्टॉक्स को बेकार का
- 8:34खर्च मान लिया।
- 8:36फिर झटके लगना शुरू हुए। 2020 में कोरोना
- 8:38आया। दुनिया भर के दुकानों की शेल्व्स
- 8:40खाली हो गईं। चिप की कमी के कारण खुद
- 8:43टोयोटा के कारखाने रुक गए और वही कंपनी
- 8:46जिसने जस्ट इन टाइम सिखाया
- 8:48करने लगी सेमीकंडक्टर्स का। जंग आई,
- 8:50यूक्रेन की, पश्चिम एशिया की, काला सागर
- 8:52बंद हुआ और हर बार तेल और अनाज और खाद के
- 8:55दामों पर गए और तब दुनिया को याद आया कि
- 8:57सामान हमेशा बहता रहेगा इसकी कोई गारंटी
- 9:00नहीं है। कभी-कभी ये भ्रम भी साबित होता
- 9:02है और इसी के साथ भंडार की अहमियत लौट आई।
- 9:04लेकिन यहां एक बुनियादी बात समझिए। दुनिया
- 9:06में दो तरह की अर्थव्यवस्थाएं हैं जो
- 9:08साथ-साथ चलती हैं और इनका सही संतुलन ही
- 9:11किसी देश की आर्थिक ताकत तय करता है। तो
- 9:13पहली है ट्रांजिट इकॉनमी यानी सामान के
- 9:16लगातार बहते रहने की अर्थव्यवस्था।
- 9:18यहां गति में ताकत है। माल लगातार चलता
- 9:21रहे। जहाज, बंदरगाह, ट्रक, गोदाम से दुकान
- 9:24तक सामान पहुंचता रहे। कम भंडार हो, तेज
- 9:27रफ्तार हो यही जस्ट इन टाइम की
- 9:28अर्थव्यवस्था है। इसका फायदा यह है कि
- 9:30पूरी व्यवस्था सस्ती है, कुशल है और इसमें
- 9:32पैसा कम फंसता है। Amazon से लेकर हर
- 9:35आधुनिक सप्लाई चेन इसी पर खड़ी है। लेकिन
- 9:37इसका खतरा भी है कि ये उतनी ही नाजुक है
- 9:40जितनी तेज है।
- 9:41एक जगह चेन टूटी, एक बंदरगाह बंद, एक जंग,
- 9:44एक महामारी और पूरा तंत्र बंद हो जाता है
- 9:46क्योंकि पीछे कोई स्टॉक्स तो है नहीं जो
- 9:48झटका सोख ले।
- 9:49पैमाना समझिए।
- 9:51जब 2021 में बस केवल एक जहाज स्वेज नहर
- 9:54में तिरछा फंस गया
- 9:56तो हर दिन करीब-करीब 9 से 10 बिलियन डॉलर
- 9:58का व्यापार रुक गया और उसी दौर में दुनिया
- 10:01ने पहली बार सेमीकंडक्टर की किल्लत को
- 10:04महसूस किया जिससे ऑटो इंडस्ट्री को अरबों
- 10:06डॉलर का नुकसान हुआ था।
- 10:08क्योंकि किसी के पास दो हफ्ते से ज्यादा
- 10:10का बफर नहीं था।
- 10:11स्पीड का पूरा मुनाफा सिर्फ एक झटके में
- 10:14एक हफ्ते में भारी घाटे में बदल गया।
- 10:17अब दूसरी अर्थव्यवस्था पर आइए स्टोरेज
- 10:19इकॉनमी भंडार की अर्थव्यवस्था। यहां ताकत
- 10:21गति में नहीं है ठहराव में है। माल भरकर
- 10:24रखो ताकि बुरे दिन में निकाल सको। गोदाम,
- 10:26रणनीतिक भंडार, बफर स्टॉक ये सब जस्ट इन
- 10:29केस इकॉनमी है। वो जस्ट इन टाइम इकॉनमी
- 10:32थी।
- 10:33इसका फायदा जब दुनिया कांपे तब भी आप शांत
- 10:35रहें क्योंकि आपके पास भंडार भरा हुआ है।
- 10:38इसका खतरा है ये महंगी है। गोदाम में में
- 10:41सामान रखना पड़ता है, पूंजी फंस जाती है,
- 10:43कर्ज पर ब्याज लगता है, रखरखाव का खर्चा
- 10:46है, सामान सड़ने का खराब होने का जोखिम है
- 10:49और पैसा लंबे समय तक फंसा रहता है।
- 10:52अब समझिए असली बात। पिछले 30 साल में
- 10:54दुनिया ने ट्रांजिट को चुना स्टोरेज को
- 10:56छोड़ दिया क्योंकि वो दौर सस्ता था, शांत
- 10:58था, युद्ध का कोई खतरा नहीं था। लेकिन अब
- 11:00दुनिया उल्टी दिशा में लौट रही है।
- 11:02ट्रांजिट से स्टोरेज की तरफ, जस्ट इन टाइम
- 11:04से जस्ट इन केस की ओर।
- 11:05क्योंकि गति की कुशलता भंडार की सुरक्षा
- 11:08के बिना एक जुआ बन जाती है।
- 11:11और भारत की त्रासदी ये है कि उसने इन ने
- 11:14दोनों में से किसी एक को भी ठीक से नहीं
- 11:16बनाया। ना तो ट्रांजिट चुस्त है, बंदरगाह
- 11:19लॉजिस्टिक्स धीमे हैं, महंगे हैं और
- 11:22स्टोरेज भी बहुत गहरा नहीं है। अनाज को
- 11:24छोड़कर बाकी किसी चीज का कोई बड़ा भंडार
- 11:26नहीं है।
- 11:27और यही इस कहानी के दो ध्रुव हैं।
- 11:30एक चैंपियन जिसने स्टोरेज को हथियार बनाया
- 11:34यानी चीन और एक भारत जो दोनों के बीच फंसा
- 11:37हुआ है। तो पहले दुनिया के चैंपियंस को
- 11:39देखते हैं। तो अब अगला सवाल दुनिया में
- 11:41स्टॉक्स के चैंपियन कौन है चीन के अलावा।
- 11:43चीन पर हम अलग से बात करेंगे।
- 11:45हम अक्सर सोचते हैं कि भंडार भरना बस केवल
- 11:47चीन का शौक है मगर सच इससे बड़ा है।
- 11:49दुनिया के सबसे अमीर और सबसे समझदार देश
- 11:52सब भंडार बनाते हैं। आइए एक-एक करके देखें
- 11:55चीन पर इसके आगे बात करते हैं। पहले टेबल
- 11:57देखिए कि भंडार के चैंपियंस कौन हैं और
- 12:00कौन क्या-क्या जमा करता है।
- 12:03अमेरिका ने 1973 में तेल का संकट देखा जब
- 12:06अरब देशों ने तेल का एंबार्गो लगा दिया,
- 12:08तेल की आपूर्ति रोक दी। अमीर अमेरिका
- 12:10घुटनों पर आ गया, पंप पर लाइनें लगी और उस
- 12:13चोट से सीखकर अमेरिका ने 1975 में बनाया
- 12:16स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व एसपीआर।
- 12:18जमीन के नीचे करोड़ों बैरल तेल का भंडार
- 12:21और उसी का इस्तेमाल अभी युद्ध के दौरान
- 12:23शॉर्टेज में किया गया। अब 2026 में
- 12:25अमेरिका ने एक और भंडार शुरू किया है जिसे
- 12:28प्रोजेक्ट वॉल्ट कहा जा रहा है जहां करीब
- 12:3012 बिलियन डॉलर के क्रिटिकल मिनरल्स का एक
- 12:32अलग भंडार बनाया जाएगा जो चीन की काट के
- 12:35लिए होगा।
- 12:36उस समय का सबक अरब देशों से मिला था। इस
- 12:38समय का सबक चीन से मिला है।
- 12:40दूसरा देश समझिए जापान। जापान के पास
- 12:43दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल रिज़र्व है
- 12:45करीब 26 करोड़ बैरल और सिर्फ तेल ही नहीं
- 12:48जापान चावल का भी स्ट्रेटेजिक भंडार रखता
- 12:50है। वहां तो बाकायदा एक कानून है 1994 में
- 12:53पारित हुआ था जिसके जिसके तहत जापान की
- 12:55सरकार को चावल का स्ट्रेटेजिक रिज़र्व
- 12:58बनाना पड़ता है। 2025 में जब चावल के दाम
- 13:01रिकॉर्ड पर पहुंचे थे आप अगर बोनस देखते
- 13:03होंगे तो हमने इस खबर पर चर्चा भी की थी
- 13:05बोनस पॉइंट में किसी बोनस पॉइंट में तब
- 13:07जापान ने इसी स्टॉक से अपना जमा चावल
- 13:09बाजार में निकाला था और दामों को संभाला
- 13:11था।
- 13:12ठीक लगभग वैसे ही जैसा चीन ने 2000 साल
- 13:14पहले सिखाया था।
- 13:16अब इसके बाद यूरोप पर आइए। 2022 में
- 13:18यूक्रेन के साथ जंग के बाद रूस से गैस की
- 13:21आपूर्ति घटने लगी और घटते-घटते खत्म हो
- 13:24गई। यूरोप तो ठिठुर गया क्योंकि यूरोप को
- 13:27सर्दियों में गैस की जरूरत होती है हीटिंग
- 13:29के लिए और इस डर से यूरोप ने कानून बनाया
- 13:32कि हर सर्दी से पहले गैस का भंडार कम से
- 13:35कम 90 फीसदी भरा होना चाहिए और इसी नियम
- 13:38ने यूरोप की अगली सर्दियां बचाई जो जंग उस
- 13:41जंग के बाद आई थी और उस वजह से आज यूरोप
- 13:45में गैस के स्टॉक्स बने हुए हैं।
- 13:47और सबसे दिलचस्प किस्सा है स्विट्जरलैंड
- 13:49का। ये छोटा सा बेहद अमीर देश है। कानूनन
- 13:52अपनी कंपनियों को मजबूर करता है। ये बात
- 13:54दिलचस्प है जानने वाली है। कानूनन अपनी
- 13:56कंपनियों को मजबूर करता है कि वो चीनी,
- 13:59चावल, खाने के तेल, यहां तक कि कॉफी का भी
- 14:02महीनों का भंडार रखें। 2019 में एक बड़ी
- 14:04मजेदार बहस हुई स्विट्जरलैंड में। सरकार
- 14:06ने कहा कि कॉफी में कैलोरी नहीं जिंदगी के
- 14:09लिए जरूरी नहीं है इसलिए इसका भंडार हटा
- 14:11देते हैं। मगर जनता और उद्योग ने इतना
- 14:13विरोध किया कि सरकार को झुकना पड़ा और
- 14:16कॉफी का भंडार भी बचा रहा।
- 14:18गौर कीजिए कि दुनिया का सबसे अमीर देश
- 14:20काफी तक भरकर रखता है।
- 14:22तो भंडार गरीब की मजबूरी नहीं है, यह
- 14:25समझदार की तैयारी है।
- 14:27अब चलते हैं चीन को समझने अगले सवाल पर
- 14:30क्योंकि चीन के भंडार पूरी दुनिया में एक
- 14:32दूसरे तरीके से अर्थव्यवस्थाओं को
- 14:34प्रभावित करते हैं, बाजार को अपने तरीके
- 14:36से संचालित करते हैं। तो अब चीन का सवाल
- 14:39चीन दुनिया में भंडार की इतनी बड़ी
- 14:41अर्थव्यवस्था कैसे बन गया और चीन की पूरी
- 14:43भंडार इकॉनमी स्टॉक इकॉनमी चलती कैसे है?
- 14:46चीन की स्टोरेज या स्टॉक की ताकत वो चेहरा
- 14:49है है जो लोगों को नहीं दिखता। हमें दिखती
- 14:52है चीन की फैक्ट्रियां, चीन का निर्यात,
- 14:54चीन के बड़े-बड़े कंटेनरशिप, चीन के
- 14:56बंदरगाहों से लगातार दुनिया को जाता
- 14:58सामान। इसके पीछे जो छिपा दूसरा चेहरा है
- 15:00वो तहखानों और गोदामों में छिपा हुआ है और
- 15:03वो पहले से ज्यादा ताकतवर है और जो पहली
- 15:06इकॉनमी है सप्लाई चेन इकॉनमी है उसकी जान
- 15:08इसी ताकत में इसी भंडारण की ताकत में बसती
- 15:11है। उसकी वजह यह है कि चीन ने वेयरहाउसिंग
- 15:13को स्टोरेज को एक राष्ट्रीय रणनीति बना
- 15:16दिया है, एक नेशन सिक्योरिटी स्ट्रेटजी
- 15:18में बदल दिया है। चीन गोल्ड से लेकर सोने
- 15:21से लेकर पोर्क तक और तेल से लेकर तांबे तक
- 15:23सबका स्टॉक करता है। सोयाबीन, चावल हर चीज
- 15:26का स्टॉक करता है और सबसे खास बात यह है
- 15:29कि सब एक ही संस्था की छतरी के नीचे होता
- 15:32है। चीन में एक संस्था है नेशनल फूड
- 15:34स्ट्रेटेजिक रिजर्व एडमिनिस्ट्रेशन, इसे
- 15:36पहले स्टेट रिजर्व ब्यूरो कहते थे। यही एक
- 15:39एजेंसी है जो क्रूड ऑयल, पोर्क, तांबा,
- 15:41गोल्ड सब कुछ जमा करती है। अब आप एक-एक
- 15:44करके देखिए चीन के अलग-अलग चीजों के भंडार
- 15:46का और पैमाना महसूस कीजिए। सबसे पहले
- 15:48गोल्ड को लीजिए। चीन का केंद्रीय बैंक
- 15:50पीबीओसी लगातार सोना खरीद रहा है। 2026 की
- 15:53शुरुआत तक बीते 23 महीनों से अटूट खरीद चल
- 15:56रही थी चीन में सोने की जो हाल फिलहाल के
- 15:59वर्षों में सबसे लंबी रिकॉर्ड खरीद है।
- 16:01चीन का आधिकारिक गोल्ड रिजर्व 2410 टन है
- 16:04लेकिन यह ऑफिशियल है। कई जानकार मानते हैं
- 16:06कि असली भंडार इससे ज्यादा हो सकता है
- 16:08क्योंकि चीन की दूसरी सरकारी संस्थाएं भी
- 16:10गोल्ड रिजर्व रखती हैं जो पीबीओसी के
- 16:12अकाउंट्स में नहीं दिखता। मकसद साफ है
- 16:14डॉलर पर निर्भरता घटाना। चीन अमेरिकी
- 16:16बॉन्ड से निवेश निकालकर सोने में निवेश कर
- 16:19रहा है।
- 16:20चीन के एक और खासियत है कि उसे भंडार को
- 16:22हथियार बनाना आता है। 2018 में जब डोनाल्ड
- 16:25ट्रम्प के साथ के साथ चीन का व्यापार
- 16:27युद्ध शुरू हुआ था, डोनाल्ड ट्रम्प के
- 16:28कार्यकाल में अमेरिका और चीन का ट्रेड वार
- 16:30हुआ था तो चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीदना
- 16:32अचानक रोक दिया। इससे अमेरिका के किसानों
- 16:35की कमर टूट गई, दाम गिर पड़े। यानी चीन जो
- 16:38चीज जमा करता है और जो नहीं खरीदता है,
- 16:41दोनों से दुनिया के भाव हिलते हैं। इसलिए
- 16:43इस बार जब शी जिनपिंग अभी हाल में में
- 16:46वाशिंगटन के दौरे पर गए तो सोयाबीन की
- 16:48खरीद एजेंडे का बड़ा हिस्सा थी।
- 16:51तो चीन के लिए भंडार रक्षा भी है और
- 16:53बाजारों को हिलाने की, कूटनीतिक बढ़त लेने
- 16:56की रणनीति का हथियार भी।
- 16:58अब दूसरी कमोडिटी पर आइए, वो है क्रूड
- 17:00ऑयल।
- 17:01अमेरिका की एनर्जी एजेंसी का मानना है कि
- 17:03चीन 2026 में रोजाना करीब 10 लाख बैरल तेल
- 17:08अपने रणनीतिक भंडार में जमा कर रहा था।
- 17:11अभी तक के आंकड़े बताते हैं यानी भविष्य
- 17:13में किसी संकट के लिए जमीन के नीचे भंडार
- 17:16भरता जा रहा है।
- 17:17कुल कितना है, ये किसी को नहीं पता।
- 17:20तीसरी चीज भविष्य की धातुएं यानी क्रिटिकल
- 17:22मिनरल्स कोबाल्ट, तांबा, रेयर अर्थ,
- 17:25बैटरी, चिप
- 17:27ग्रीन एनर्जी की जो भी रीढ़ हैं प्रमुख अह
- 17:30खनिज, उनको चीन रिकॉर्ड लेवल पर जमा करता
- 17:34है। चीन ने एक साल में रिकॉर्ड 15,000 टन
- 17:36कोबाल्ट जमा करने की तैयारी की। कॉपर का
- 17:39भंडार बढ़ रहा है। 2026 में चीन ने कानून
- 17:42बनाया कि रणनीतिक धातुओं को कम से कम 5
- 17:44साल तक रखना होगा। यानी बिना सरकारी इजाजत
- 17:47के उन्हें निकाला नहीं जा सकेगा। उस स्टॉक
- 17:49की सीमा हमेशा मेंटेन करके रखनी होगी,
- 17:51उसके बाद उनका इस्तेमाल किया जाएगा। ये
- 17:54माना जा रहा है कि चीन के पास कुछ जरूरी
- 17:56मेटल्स का भंडार उसकी अपनी सालाना जरूरत
- 17:58के 35% से 133% तक हो सकता है। चीन इन
- 18:03धातुओं को जुटाने के लिए किस सीमा तक जा
- 18:05रहा है और कैसे गहरे समुद्र में खोज कर
- 18:08रहा है, ये किस्सा जानना हो तो फिर चाइना
- 18:10वाच पिछले दिनों में का आप जरूर देखिएगा
- 18:13जो हमने अह अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में
- 18:16आपको दिखाया था, उसमें विस्तार से इसे
- 18:18बताया था। अब चौथी चीज पोर्क
- 18:21जो चीन का सबसे अहम प्रोटीन है। जब पूरी
- 18:23दुनिया में पिग्स के दाम गिरते हैं तो चीन
- 18:25अपने सरकारी भंडार के लिए पोर्क खरीद लेता
- 18:27है। 2026 में भी यही हुआ जब आठ साल की की
- 18:31निचले स्तर पर पोर्क के दाम थे
- 18:33तो चीन ने किसानों को बचाने के लिए पोर्क
- 18:36की खरीदारी की और दाम संभाल लिए। पांचवी
- 18:38चीज है अनाज। माना जाता है कि दुनिया का
- 18:40करीब 70% कॉर्न यानी मक्का और आधे से
- 18:43ज्यादा गेहूं चावल के भंडार चीन के पास
- 18:45है। इस टेबल में देखिए कि चीन भंडार का
- 18:47दानव है। चीन के पास भंडार की ताकत कितनी
- 18:49बड़ी है।
- 18:50चीन का यह भंडार काम कैसे करता है समझना
- 18:52जरूरी है। सिद्धांत वही 2000 साल पुराना
- 18:54है हान डायनेस्टी का सस्ते में जमा करो
- 18:57महंगे में निकालो। लेकिन अब यह पैमाना
- 19:00पूरी दुनिया जितना बड़ा है और यही असली
- 19:02ताकत है। जब चीन किसी चीज को सस्ते में
- 19:04जमा करने लगता है तो उसकी मांग से पूरी
- 19:07दुनिया में दाम चढ़ जाते हैं। जैसे 2026
- 19:09में चीन ने मेटल का रिजर्व बनाने का इरादा
- 19:11किया तो तांबा एक झटके में ही 4% ऊपर चला
- 19:15गया क्योंकि इशारा चीन के बाजार से था।
- 19:17जबकि चीन ने खरीदारी नहीं भी की थी।
- 19:19शुरुआत की थी केवल बात की थी।
- 19:22और दुनिया का आधा से ज्यादा अनाज जब चीन
- 19:25के भंडार में है तो बाकी आयात निर्भर
- 19:27देशों के लिए बाजार में कम माल बचता है।
- 19:29दाम ऊंचे रहते हैं। क्रिटिकल मिनरल्स में
- 19:31चीन की पकड़ और भी गहरी है जिस पर हम
- 19:33चर्चा करते रहे हैं क्योंकि चीन इनकी
- 19:35प्रोसेसिंग पर राज करता है। गैलियम का 99%
- 19:38अर्थ का करीब-करीब 69% प्रोसेसिंग चीन के
- 19:41पास है। तो इसलिए चीन जब चाहे तो सप्लाई
- 19:43रोककर भंडार से छोड़कर दुनिया की
- 19:45फैक्ट्रियों में उत्पादन की कीमत तय कर
- 19:47सकता है। कभी वह बाजार में छोड़ेगा और कभी
- 19:51बाजार से लेगा।
- 19:52इसीलिए रेयर अर्थ गैलियम जर्मेनियम के
- 19:54निर्यात पर चीन की पाबंदियां पूरी दुनिया
- 19:57को हिलाती हैं। यानी भंडार सिर्फ चीन के
- 19:59लिए बीमा नहीं है। सुरक्षा की व्यवस्था
- 20:01नहीं है। यह किस्म की प्राइसिंग पावर है।
- 20:03यह जियो पॉलिटिक्स का एक हथियार है और
- 20:06जिसके पास भंडार है उसी के पास भाव है और
- 20:09जिसके पास भाव है उसके पास ताकत है।
- 20:11सबसे आखिरी बात कि चीन यह सब क्यों करता
- 20:13है? इसका जवाब उसकी याददाश्त में उसके
- 20:16इतिहास में है।
- 20:17[नाक से की जाने वाली आवाज़] चीन ने 1959
- 20:19से 61 के बीच इतिहास का सबसे भयानक अकाल
- 20:21देखा था जिसमें लाखों लोग मारे गए।
- 20:25उसे अपमान का दौर कहा जाता है और वही वो
- 20:28दौर था जो विदेशी ताकतों ने उसे घुटनों पर
- 20:30रखा और उस दौरान चीन ने जिस तरीके का
- 20:32ह्यूमिलिएशन, जिस तरीके की
- 20:35अंतरराष्ट्रीय उपेक्षा झेली,
- 20:38उसके घाव उसकी स्मृति में गहरे हैं।
- 20:41भूख और कमी यानी हंगर और शॉर्टेज की यही
- 20:44गहरी सामूहिक याद चीन को भंडार का जुनूनी
- 20:47बना चुकी है।
- 20:49उसके लिए गोदाम अब सिर्फ अर्थशास्त्र नहीं
- 20:51है। ये अस्तित्व और सम्मान का सवाल है कि
- 20:53दुनिया में हर चीज का सबसे बड़ा स्टॉक चीन
- 20:55के पास है।
- 20:57भारत के पास भी 1943 के अकाल की ऐसी ही
- 20:59याद है। मगर हमने वो सबक केवल अनाज तक
- 21:02सीमित रखा। चीन ने उसे अपनी हर जरूरत तक
- 21:04फैला दिया। अब इसी आईने में भारत को देखिए
- 21:07और अगले सवाल की तरफ चलिए।
- 21:08अब सवाल भारत का
- 21:10भंडार की अर्थव्यवस्था में भारत कहां खड़ा
- 21:12है और हमारी महंगाई का स्टॉक से क्या
- 21:15रिश्ता है? ये सवाल इस वक्त बेहद
- 21:17महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने
- 21:19अपने पूरे त्यौहार के सीजन को भारी महंगाई
- 21:22की छाया में बिताया है।
- 21:25थोक महंगाई दहाई के अंक में है। खुदरा
- 21:27महंगाई करीब 6 फीसदी के आसपास है।
- 21:30भारत कच्चे तेल के लिए, नेचुरल गैस के
- 21:32लिए, खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर है।
- 21:34ये बात आप जानते हैं और हम बार-बार इस पर
- 21:35चर्चा करते रहे हैं। लेकिन आज हम यहां
- 21:38आपको यहां एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे
- 21:40जिसके बारे में शायद आपने कभी सोचा भी
- 21:42नहीं होगा।
- 21:44आप जिस डिटर्जेंट से अपने कपड़े धोते हैं,
- 21:47वो बनता है जिस तत्व से उसका नाम है लैबसे
- 21:50यानी लीनियर अल्काइल बेंजीन सल्फोनिक
- 21:52एसिड।
- 21:53डिटर्जेंट बनाने का ये सबसे मुख्य सक्रिय
- 21:55एलिमेंट है।
- 21:57इसका आयात होता है भारत में सऊदी अरब और
- 22:00कतर से।
- 22:01क्योंकि ये बेंजीन नेफ्ता की सप्लाई चेन
- 22:03है, उसी के जरिए आता है। होर्मज बंद होने
- 22:06के कारण सप्लाई चेन ध्वस्त है। यानी भारत
- 22:08में साबुन और सर्फ की हर डिब्बी सीधे
- 22:12खाड़ी की मॉलिक्यूल चेन से बंधी हुई है।
- 22:15फीड स्टॉक महंगा होते ही लैबसे की कीमत
- 22:1860% से ज्यादा बढ़ गई और 3-3.5% के
- 22:21मार्जिन पर चलने वाली जो डिटर्जेंट बनाने
- 22:23वाली छोटी इकाइयां थीं, उनके लिए कारोबार
- 22:25असंभव हो गया।
- 22:26आप जरा सोचिए कि अगर एक अनदेखी चीज जैसे
- 22:29सर्फैक्टेंट तक आयात पर निर्भर है, तो
- 22:31बाकी निर्भरता कितनी गहरी होगी।
- 22:34होर्मूज बंद है। खाड़ी का वो सकरा दरवाजा
- 22:37जिससे भारत का करीब 98 बिलियन डॉलर का
- 22:40इंपोर्ट हर साल गुजरता था और उसमें सबसे
- 22:43नाजुक चीज केवल कच्चा तेल नहीं थी। सबसे
- 22:45नाजुक है वो मॉलिक्यूल्स जो कच्चे तेल के
- 22:47बाद बनते हैं। पेट्रोकेमिकल का फीड स्टॉक।
- 22:50वही रसायन जो भारत की पूरी केमिकल और
- 22:52मैन्युफैक्चरिंग अर्थव्यवस्था को चलाते
- 22:54हैं। पैमाना देखिए।
- 22:56एथिलीन ग्लाइकोल यानी पॉलिएस्टर पैकेजिंग
- 22:59में इस्तेमाल होने वाला तत्व करीब 100
- 23:01फीसदी होर्मूज के रास्ते से आता है।
- 23:03मेथनॉल भारत में 87 से 88% आयात होता है
- 23:07जरूरत का यानी भारत अपनी मांग का एक तिहाई
- 23:09भी नहीं बनाता। नेफ्था जो कि क्रैकिंग का
- 23:11कच्चा माल है। 50 से 55% मिडिल ईस्ट से
- 23:14आता है। इन्हीं से बनते हैं बेंजीलीन,
- 23:16एथिलीन, प्रोपलीन, प्लास्टिक पैकेजिंग,
- 23:18पाइप तमाम औद्योगिक उत्पादनों के जो
- 23:21इनिशियल मॉलिक्यूल्स हैं, वो इसी से आते
- 23:24हैं।
- 23:25सबसे डरावनी बात नोट करिए कि भारत के पास
- 23:28इन फ्यूरी स्टॉक्स का कोई स्ट्रेटेजिक
- 23:30रिजर्व नहीं है। ये पूरी तरह जस्ट इन टाइम
- 23:32चेन पर चलते हैं।
- 23:34शांति में ये नहीं दिखते, संकट में घातक
- 23:36हो जाते हैं। जब होर्मूज बंद हुआ तो झटका
- 23:39रिफाइनरी पर देर से आया। बाजार में पहले आ
- 23:42गया क्योंकि नेफ्था से बेंजीन, बेंजीन से
- 23:45पॉलीमर और पॉलीमर से फैक्ट्री के फर्श तक।
- 23:48इसलिए पहली आवाज तेल बाजार से नहीं आई,
- 23:50आपके ग्रोसरी बिल से आई। आइए देखिए इस
- 23:52टेबल में कि भारत का जो छुपा हुआ आयात का
- 23:55जाल है, वो क्या है?
- 23:59ऊर्जा आपको पता है। कच्चे तेल की हमारी
- 24:01जरूरत का 85 फीसदी हिस्सा आयात से आता है।
- 24:04खाने का तेल करीब 60 फीसदी इंपोर्ट से
- 24:06होता है। दालें हम दुनिया के सबसे बड़े
- 24:08उत्पादक होकर भी सबसे बड़े इम्पोर्टर हैं।
- 24:10खाद में पोटाश का लगभग 100 फीसदी इंपोर्ट
- 24:13होता है जो कि मध्य पूर्व से आता है।
- 24:15प्लास्टिक पॉलीमर यानी पीवीसी की करीब तीन
- 24:17चौथाई जरूरत भारत आयात से पूरी करता है।
- 24:19पीपी और पीई में भी लगभग पांचवा हिस्सा
- 24:22आयात से आता है। क्रिटिकल मिनरल्स पूरी
- 24:24तरह हम इंपोर्ट करते हैं और इन सबके ऊपर
- 24:26दवाओं का कच्चा माल यानी एपीआई।
- 24:29इन्हें इनको मिला लें और उसके बाद
- 24:31इलेक्ट्रॉनिक्स को भी जोड़ लें तो एक लंबी
- 24:33फेहरिस्त है जिसका बड़ा हिस्सा चीन से आता
- 24:35है।
- 24:35यानी भारत की रोजमर्रा की जिंदगी, उसका
- 24:38खाना, उसकी रसोई, उसका साबुन, उसकी
- 24:40प्लास्टिक की बाल्टी, उसकी खेत की खाद,
- 24:43उसकी दवा, उसकी फोन किसी ना किसी इम्पोर्ट
- 24:46के धागे से बंधे हैं।
- 24:48अब सबसे बड़ा विरोधाभास सुनिए।
- 24:50यह देश जो हर जरूरी चीज के लिए इम्पोर्ट
- 24:52पर टिका है, वो सिर्फ एक चीज का भंडार
- 24:54बनाता है और वो है अनाज।
- 24:571943 के बंगाल के अकाल की कीमत हमने चुकाई
- 24:59थी और भारत ने अनाज का भंडार बनाना सीखा
- 25:02था। एफसीआई बना, बफर स्टॉक बने, राशन की
- 25:05व्यवस्था बनी और ये दुनिया की सबसे बड़ी
- 25:07खाद्य सुरक्षा अर्थव्यवस्थाओं में से एक
- 25:09है। लेकिन उसके बाद हमने इस सबक को ना तो
- 25:12तेल में, ना फर्टिलाइजर में, ना एडिबल ऑयल
- 25:15में, ना धातुओं में कहीं लागू नहीं किया।
- 25:18यानी भारत अनाज को छोड़कर हर सप्लाई के
- 25:20लिए स्पॉट पर सीधे बाजार में खड़ा है।
- 25:23यानी जिस दिन संकट आता है, उसी दिन उसे
- 25:25बाजार में उसी भाव पर दुनिया के खुले
- 25:28बाजार में खरीदना पड़ता है जहां बाकी
- 25:30घबराए हुए खरीददार होते हैं और उनके साथ
- 25:32धक्का-मुक्की करनी होती है।
- 25:35अब आप आइए अगले सवाल पर। सवाल ये है कि
- 25:37स्पॉट पर ये तत्काल खरीदने का असर क्या
- 25:40होता है? स्पॉट की कीमत और इसका दाम जो
- 25:42होता है वो कौन चुकाता है?
- 25:45स्पॉट पर टिकने की कीमत थोड़ी महंगाई नहीं
- 25:47होती है, मत समझिए। ये एक दोहरी मार है और
- 25:48उसे ताजा आंकड़ों में देखिए।
- 25:50खाने के तेल को देखिए। सीधे आपकी रसोई की
- 25:52बात करते हैं। सितंबर 2026 तक एक साल में
- 25:55सोयाबीन के तेल की कीमत 14% से ज्यादा बढ़
- 25:58गई।
- 25:59सूरजमुखी के तेल की कीमत करीब-करीब 20%
- 26:01बढ़ी। पाम तेल की कीमत करीब-करीब 16.3%
- 26:04बढ़ी। इन चार महीनों में रिफाइंड खाद्य
- 26:06तेल की महंगाई दोगुनी हो गई। वजह वही
- 26:08पुरानी कहानी। ब्लैक सी में जंग थी,
- 26:11इम्पोर्ट बाधित था और भारत के पास कोई बफर
- 26:13नहीं था।
- 26:14अब देखिए सरकार ने क्या किया और इसमें
- 26:15असली पेंच क्या है? 24 सितंबर 2026 को
- 26:18सरकार ने एडिबल ऑयल पर इम्पोर्ट ड्यूटी
- 26:20घटा दी।
- 26:21कच्चे सूरजमुखी तेल पर तो इम्पोर्ट ड्यूटी
- 26:2410% से घटाकर सीधे शून्य फीसदी कर दी गई।
- 26:26यानी सरकार ने अपनी कमाई, अपना राजस्व
- 26:28कुर्बान कर दिया कि दाम घट जाएं। लेकिन
- 26:30उसके कुछ दिन बाद सरकार को कंपनियों से
- 26:33गुजारिश करनी पड़ी कि अब आप भी खुदरा दाम
- 26:35घटाइए।
- 26:36और यही असली पेच है।
- 26:37सरकार सब्सिडी और राजस्व का बोझ उठाती है
- 26:39मगर उद्योग को इस बात के लिए बाध्य नहीं
- 26:41कर पाती कि फायदा उपभोक्ता तक पहुंचा दें।
- 26:44पहुंचता भी है तो धीमे-धीमे पहुंचता है।
- 26:46उल्टा ये होता है कि लागत बढ़ते ही
- 26:48कंपनियां दाम फौरन बढ़ा लेती हैं। साबुन,
- 26:50बिस्किट जैसे एफएमसीजी उत्पादों पर
- 26:525 से 10 फीसदी की कीमतें बढ़ चुकी हैं या
- 26:55पैकेट छोटे हो गए हैं जिसे श्रिंक
- 26:56इन्फ्लेशन कहते हैं।
- 26:58उपभोक्ता दोनों तरफ से पिसता है। महंगाई
- 27:00चढ़ते वक्त दाम तुरंत बढ़ते हैं और घटते
- 27:03वक्त घटते ही नहीं हैं या बेहद धीमे घटते
- 27:05हैं।
- 27:06और अर्थशास्त्र में इसे रॉकेट्स एंड
- 27:07फेदर्स कहते हैं। यानी दाम रॉकेट की तरह
- 27:10ऊपर चढ़ते हैं और दाम पंख की तरह जब पंख
- 27:13हवा में से नीचे आते हैं वो धीमे-धीमे
- 27:16गिरते हैं।
- 27:17और ये सिर्फ रसोई के तेल की बात नहीं है।
- 27:18क्रूड ऑयल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत
- 27:21अपनी जरूरत का अब तो 90 फीसदी क्रूड ऑयल
- 27:22इंपोर्ट कर रहा है। उसका हर
- 27:25बिल हर साल करीब-करीब
- 27:27लाखों करोड़ रुपए से ऊपर होता है।
- 27:30महंगा कच्चा तेल, ऊंचा इंपोर्ट बिल, कमजोर
- 27:32रुपया और ये पूरा का पूरा इंपोर्ट विशियस
- 27:36साइकिल दुषक्र बनता है जो खत्म ही नहीं
- 27:38होता।
- 27:39अगर एक रणनीतिक तेल भंडार होता तो शायद
- 27:41भारत के पास तुरंत आयात की जरूरत नहीं
- 27:43होती। ये पहिया कुछ समय के लिए रुक जाता
- 27:45और भारत को बार्गेन करने का मौका मिल
- 27:47जाता। इस टेबल में देखिए कि स्पॉट की मार,
- 27:51सब्सिडी और आपके पास तक के ये स्पॉट पर
- 27:53खरीदी गई चीजों की कीमत कैसे आती है।
- 27:56स्पॉट पर निर्भरता की असली कीमत ये है कि
- 27:59सरकार का खजाना हल्का होता है, उद्योग का
- 28:01मुनाफा बचता है और बीच में पिस जाते हैं
- 28:03आम लोग। एक भंडार होता तो ये पूरी मार
- 28:05डाली जा सकती थी।
- 28:07एक उदाहरण से समझिए जिसकी बात हमने ऊपर की
- 28:09थी शुरुआत में डिटर्जेंट के संदर्भ में
- 28:12जिसका प्रमुख केमिकल आयात होता है और कोई
- 28:14भंडारण नहीं है। पहले टेबल देखिए। भारत के
- 28:16मॉलिक्यूल चेन की जो फीड स्टॉक निर्भरता
- 28:19है उसको इस टेबल से समझिए।
- 28:22अब इस पूरे पूरी गणित को समझिए। जैसे ही
- 28:24पेंट की कीमत $100 से ऊपर जाती है और उससे
- 28:28गुजरते टैंकर अब तो रोजाना घटकर चार के
- 28:31पास आ गए हैं जो 24-25 थे।
- 28:33एशिया स्टीम क्रैकर उत्पादन अपना 60 से 70
- 28:36फीसदी उत्पादन कम कर देते हैं। दाम फिर
- 28:39चढ़ते हैं। बेंजीन 20% एथिलीन 5% प्रोपलीन
- 28:427%
- 28:43क्रूड के आगे छोटे लगते हैं क्योंकि क्रूड
- 28:45की कीमत और ब्रेंट क्रूड के फ्यूचर्स की
- 28:46कीमत हम लगातार देखते हैं पर हमें नहीं
- 28:48पता कि एथिलीन, बेंजीन, प्रोपलीन की कीमत
- 28:50कितनी बढ़ती है। पर यही वो बुनियादी लागत
- 28:52है जिस पर भारत का हर उत्पाद टिका है। फीड
- 28:55स्टॉक के झटके हेडलाइन में नहीं आते।
- 28:57क्रूड की कीमतें हेडलाइन में आती हैं।
- 28:59वहां तो वो तो सीधे फैक्ट्री को घाटे में
- 29:02धकेल देते हैं और फैक्ट्री बंद होने लगती
- 29:04है। दूसरा झटका है पॉलीमर का।
- 29:06भारत में इसके दाम बेहद तेजी से चढ़ते
- 29:08हैं।
- 29:09हाल में जब जंग शुरू हुई और सऊदी अरब की
- 29:11कंपनी एडवांस पेट्रोकेमिकल ने आपूर्ति बंद
- 29:14कर दी। जंग के लिए फोर्स मेजर घोषित कर
- 29:16दिया। तब पैकेजिंग बनाने वालों के पास
- 29:18केवल पांच से 12 दिन का पॉलीमर स्टॉक होता
- 29:21था और उसके बाद जो नई आपूर्ति आई वो महंगी
- 29:23होती चली गई।
- 29:25यह दबाव कागज पर नहीं भारत के औद्योगिक
- 29:27इलाकों में दिखता है। गुजरात के मोरबी
- 29:29इलाके में टाइल उद्योग गैस नहीं मिलने के
- 29:31कारण संकट में है। कानपुर और नोएडा के
- 29:34प्लास्टिक निर्माता मुश्किल में है।
- 29:35लुधियाना की इंजीनियरिंग एमएसएमई की इनपुट
- 29:37लागत 60% से ऊपर चली गई है। कहीं गैस की
- 29:40किल्लत है, कहीं केमिकल्स की किल्लत है।
- 29:42दबाव और एग्रो एग्रो केमिकल तो बुरी तरह
- 29:44महंगे हो गए हैं।
- 29:47अब अगला सवाल अब सवाल आप कहेंगे कि भारत
- 29:49के पास वेयरहाउस भी हैं। वेयरहाउसिंग के
- 29:52लिए नीतियां भी हैं। राज्य सरकारों के पास
- 29:54तक नीतियां हैं। फिर आखिर भंडार क्यों
- 29:55नहीं बनते?
- 29:56दरअसल भंडार बनाना केवल कागज पर नीतिगत
- 29:59दस्तावेज लिखना नहीं है। यह ईंट सीमेंट का
- 30:01ढांचा भी है और यहां भारत की तस्वीर दो
- 30:04हिस्सों में बंटी है। अनाज के भंडार को
- 30:06लेकर भारत का ऑब्सेशन है। हम आपको बताते
- 30:09रहे हैं। 1 जुलाई 2025 तक एफसीआई के पास
- 30:12करीब 917 लाख टन के आसपास का भंडार था।
- 30:15भारत एक नई अनाज भंडारण योजना ला रहा है
- 30:17जिसमें सहकारी क्षेत्र में 7 लाख टन की नई
- 30:20क्षमता बनाई जाएगी।
- 30:21अह पांच साल में गांव के सहकारी समितियां
- 30:24भी अपने गोदाम बनाकर भंडार बनाएंगी अनाज
- 30:27के लिए।
- 30:28हालांकि योजना भी कागज पर है। शुरुआत हो
- 30:30रही है। अह पायलट केवल 11 राज्यों में हुआ
- 30:33है लेकिन तैयारी यह है कि अनाज के बड़े
- 30:35भंडार बनाए जाएंगे और जो एफसीआई के के
- 30:39भंडार के पैरेलल होंगे। लेकिन इस पूरे जोर
- 30:41के बावजूद यह सारा भंडारण सिर्फ अनाज के
- 30:44लिए है।
- 30:44पेरिशेबल्स को देखिए, जल्दी खराब होने
- 30:46वाली चीजों का हाल देखिए जहां से असली
- 30:48महंगाई आती है। हर साल भारत करीब-करीब 92
- 30:51हजार करोड़ रुपए का खाना, फल, सब्जी, दूध
- 30:53सिर्फ इसलिए गंवा देता है कि कोल्ड चेन
- 30:55नहीं है। कोल्ड स्टोरेज की कमी करीब-करीب
- 30:57तीन साढ़े तीन करोड़ टन की है और जो भी है
- 31:00वह बेहद महंगा है। भारत में कोल्ड स्टोरेज
- 31:03की लागत करीब-करीb 60 डॉलर प्रति
- 31:06घन मीटर है।
- 31:08जो पश्चिम में में लगभग 30 डॉलर है यानी
- 31:10भारत की लागत दोगुनी है। तो एक तरफ प्याज,
- 31:13टमाटर खेत में सड़ता है, दूसरी तरफ वही
- 31:15शहर में महंगा बिकता है और यह बीच की एक
- 31:17खाई है जहां पर भंडारण ढांचा अनुपस्थित
- 31:20है।
- 31:21तो भारत में गोदामों का सच यह है कि हमने
- 31:23भंडार का हुनर सिर्फ गेहूं, चावल में
- 31:24सीखा। फल, सब्जी, तेल, खाद, धातु हर जगह
- 31:27गोदाम खाली हैं या गोदाम है ही नहीं। आइए
- 31:29इस टेबल में देखिए भारत का भंडारण ढांचा
- 31:31और इसमें ताकत कितनी है और कमजोरी क्या
- 31:33है।
- 31:34दरअसल स्टोरेज या वेयर हाउसिंग केवल
- 31:37सरकारी खर्च से बनने वाली व्यवस्था नहीं
- 31:39है। यह अरबों डॉलर का खरबों डॉलर का
- 31:41उद्योग है।
- 31:42दुनिया की सबसे बड़ी गोदाम कंपनी
- 31:44प्रोलोजिस के पास करीब 1.3 बिलियन
- 31:47स्क्वायर की स्टोरेज कैपेसिटी है। 20
- 31:49देशों में फैली हुई है और यह कंपनी अकेली
- 31:52दुनिया में वेयर हाउस की लीडर है।
- 31:54अनाज की के का जो ग्लोबल ट्रेड है उस पर
- 31:57चार कंपनियों एडीएम, बंगी, कारगिल और लुईस
- 32:00ड्रेफस इनको एबीसीडी कहा जाता है, इनका
- 32:02दबदबा है जो दुनिया के पूरी अनाज सप्लाई
- 32:05चेन और स्टोरेज का बड़ा हिस्सा चलाती है।
- 32:07हालांकि भारत का गोल्ड चेन बाजार बढ़ रहा
- 32:09है, करीब साढ़े तीन बिलियन
- 32:11अ 2024 में था, साढ़े तीन बिलियन डॉलर के
- 32:13आसपास था जो 2033 तक 74 बिलियन डॉलर हो
- 32:16जाएगा।
- 32:18भारत के लिए भंडारण अ दोहरे फायदे की वजह
- 32:20बन सकता है लेकिन होता नहीं है।
- 32:23भंडारण एक तरफ अनैतिक सुरक्षा भी है,
- 32:25दूसरी तरफ रोजगार और निवेश का बड़ा अवसर
- 32:27है।
- 32:28अ कोल्ड चेन, वेयर हाउसिंग यह बीमा नहीं
- 32:30है केवल अर्थव्यवस्था के लिए। ऐसे उद्योग
- 32:32हैं जहां नौकरियां, किसान की बेहतर कीमत,
- 32:35तमाम और चीजें भी इसके साथ मिल सकती हैं।
- 32:38लेकिन भंडार भरना मुश्किल भी है। सवाल
- 32:40उठता है कि अगर भंडार इतना जरूरी है तो हर
- 32:42देश सब कुछ भर कर क्यों नहीं रख लेता?
- 32:45क्योंकि भंडार मुफ्त नहीं है।
- 32:47लागत, गोदाम, ब्याज, इंश्योरेंस,
- 32:50मेंटेनेंस यहां पैसा फंसता है।
- 32:52स्विट्जरलैंड जैसे देश में यह लागत है कि
- 32:54इंपोर्ट लेवी से वसूली जाती है जो आखिर
- 32:57में उपभोक्ता चुकाता है।
- 32:59सड़न अनाज कुछ साल तक चलता है मगर फल,
- 33:01सब्जी, तेल जल्दी खराब होते हैं। इसलिए
- 33:04पेरिशेबल का भंडार मुश्किल है और इसकी
- 33:05कीमत वहां उपभोक्ताओं से ली जाती है।
- 33:08भंडार बनाना, स्टोरेज क्रिएट करना एक एक
- 33:11अलग कौशल की अर्थव्यवस्था है। अगर सरकार
- 33:14हर चीज का भंडार करने लगे
- 33:16तो फिर बाजार बिगड़ जाएगा। व्यापारी
- 33:18भंडारण छोड़ देंगे।
- 33:19इसलिए
- 33:20और एच ने दिखाया भी है कि बहुत बड़ा भंडार
- 33:22दुनिया के भाव तक बिगाड़ देता है। तो सबसे
- 33:24बड़ी चुनौती यह है कि क्या कहां कितना
- 33:26भंडार किया जाए। हर चीज का ना तो स्टॉक
- 33:29संभव है और ना समझदारी है। असली कला है
- 33:32सिर्फ उन चार-पांच जरूरी चीजों को चुनना
- 33:35जिनके बिना देश रुक जाएगा।
- 33:37यानी भंडार का मतलब सब कुछ भर लेना नहीं
- 33:39है।
- 33:40सही चीज का सही मात्रा में भंडार और यही
- 33:43समझदारी का बीमा है। अब हम आ गए हैं अर्थ
- 33:45हम के उस सवाल पर कि भारत क्या करे?
- 33:47पांच ठोस बातें बताता हूं आपको।
- 33:49पहली अनाज वाला जो डिसिप्लिन अनुशासन है
- 33:52वह सेलेक्टिव स्ट्रेटेजी चीजों तक बढ़ाया
- 33:54जाए। कम से कम
- 33:56एडिबल ऑयल का, दालों का और पोटाश डीएपी का
- 33:59फर्टिलाइजर के लिए रणनीतिक भंडार बनाना
- 34:02बेहद जरूरी है।
- 34:03दूसरी बात क्रिटिकल मिनरल्स के रिजर्व
- 34:05बनाए जाएं जो कि बैटरी मिनरल्स हैं या जो
- 34:08चिप हैं उनके लिए। 2025 में नेशनल
- 34:11क्रिटिकल मिनरल मिशन लाया गया था लेकिन
- 34:13इसका असली पैमाना और रफ्तार अभी हमें दिखी
- 34:16नहीं है।
- 34:17तीसरी चीज है ट्रांजिट और स्टोरेज दोनों
- 34:19सुधारे जाएं। बंदरगाह लॉजिस्टिक्स तेज और
- 34:22सस्ते होने चाहिए जो कि ट्रांजिट है और
- 34:25कोल्ड चेन और स्टोरेज की लागत कम होनी
- 34:27चाहिए और चौथी चीज इनपुट की सिक्योरिटी दी
- 34:30जाए। सिर्फ उपज ही नहीं खाद, ईंधन, बीज की
- 34:34सप्लाई भी सुरक्षित जरूरी है।
- 34:36सप्लायर्स का डायवर्सिफिकेशन लंबे समय के
- 34:39लिए सरकार आयात के अनुबंध करें ताकि कोई
- 34:41एक दरवाजा बंद हो तो दूसरा खुल जाए। और
- 34:43पांचवी चीज निजी साझेदारी के साथ इन्हें
- 34:47बनाया जाए। सब कुछ सरकार अकेले ना करें।
- 34:48रणनीतिक रिजर्व और नियम सरकार संभाले।
- 34:51गोदाम का ढांचा निजी पूंजी बनाए। भारत में
- 34:53निजी क्षेत्रों ने निवेश भी शुरू किया है
- 34:56लेकिन वो भी अभी भी अनाज तक ही और कुछ
- 34:58चीजों तक सीमित है।
- 35:00भारत को जस्ट इन टाइम की अंधी नकल छोड़नी
- 35:02होगी और अपनी सबसे जरूरी जरूरतों को जस्ट
- 35:04इन केस को लेकर जस्ट इन केस की तरफ लौटना
- 35:07पड़ेगा।
- 35:08अब हम आ गए हैं अर्थ के समापन पर।
- 35:11ये 2022 की बात है और भारत के पड़ोस की
- 35:13श्रीलंका की। एक खूबसूरत सा मिडिल इनकम
- 35:17वाला देश कुछ ही महीनों में बिखर गया।
- 35:19कैसे? कहानी स्टॉक से शुरू हुई।
- 35:22पहले उसका विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हुआ।
- 35:24मई 2022 तक उसके पास केवल 5 करोड़ डॉलर
- 35:26बचे। इंपोर्ट का पैसा नहीं था।
- 35:29श्रीलंका की सबसे बड़ी चुनौती थी आयात का
- 35:31सबसे बड़ा हिस्सा जाता था फर्टिलाइजर्स
- 35:33पर, केमिकल फर्टिलाइजर पर।
- 35:35सरकार ने एक जल्दबाजी भरा फैसला लिया 2021
- 35:38में। रासायनिक खाद के आयात पर पूरी तरह
- 35:41रोक लगा दी गई और रातों रात ऑर्गेनिक खेती
- 35:43शुरू करने का फैसला किया गया।
- 35:46इतनी तेजी से ऑर्गेनिक खेती हो नहीं सकती
- 35:47थी। फसल धराशाई हो गई। चावल और चाय की
- 35:50पैदावार गिरी। यानी जो थोड़ी बहुत कमाई हो
- 35:53भी रही थी देश को लोगों को वो भी चली गई
- 35:55और फिर आया असली अंधेरा।
- 35:57सरकार के पास विदेशी मुद्रा भंडार नहीं
- 35:59था। पेट्रोल का कच्चे तेल का और पेट्रोल
- 36:02का आयात खत्म हो गया। पेट्रोल पंपों पर
- 36:05किलोमीटरों लंबी लाइनें लगी। बिजली रोज का
- 36:07गायब। दवाएं खत्म। खाना महंगा और सितंबर
- 36:092000 में खाद्य महंगाई 100 फीसदी तक 94.9
- 36:13फीसदी तक लगभग माने तो पहुंच गई। दोगुनी
- 36:16हो गई।
- 36:17सामानों की लाइन में खड़े-खड़े कम से कम
- 36:1915 लोगों की जान चली गई और आखिर में जनता
- 36:21सड़कों पर उतरी। राष्ट्रपति भवन में घुसी।
- 36:24वो दृश्य आपने देखे होंगे जो कि सदियों
- 36:26में कभी दिखाई देते हैं और राष्ट्रपति
- 36:28राजपक्षे को इस्तीफा देकर देश से भागना
- 36:30पड़ा। गौर कीजिए श्रीलंका पर किसी ने हमला
- 36:32नहीं किया था। कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई
- 36:34थी। वो सिर्फ इसलिए ढह गया कि उसके पास
- 36:37भंडार नहीं था। ना डॉलर का भंडार था, ना
- 36:40ईंधन का भंडार था, ना खाद का, ना अनाज का।
- 36:43तो एक देश जो स्पॉट पर जी रहा था, हर चीज
- 36:46एन वक्त पर मंगा रहा था। और जिस दिन
- 36:48मंगाने का पैसा खत्म हुआ, उस दिन सब कुछ
- 36:49रुक गया।
- 36:51यह कोई दूर की पुरानी कहानी नहीं है। 2022
- 36:54की बात है और हमारी सीमा से चंद सौ
- 36:55किलोमीटर दूर हमने इसे होते हुए देखा है।
- 36:58भारत श्रीलंका नहीं है। ध्यान दीजिए। हम
- 37:00बड़े हैं, मजबूत हैं, अनाज में सुरक्षित
- 37:03हैं। लेकिन जिस रास्ते पर श्रीलंका फिसला
- 37:05बिना भंडार के स्पॉट के भरोसे, उस रास्ते
- 37:08पर कई मोड़ हमारे सामने और वहां हम फिसल
- 37:11रहे हैं। तेल को देख लीजिए, खाद को देख
- 37:13लीजिए, खाद्य तेल को देख लीजिए, धातुओं को
- 37:15ले देख लीजिए।
- 37:17फर्क सिर्फ इतना है कि अभी वक्त है।
- 37:20भंडार या भगदड़ चुनना हमें है। और यह
- 37:23चुनाव हमें अगली आंधी आने से पहले करना
- 37:25होगा।
- 37:27अर्थम में आज इतना ही।
- 37:28फिर मिलते हैं अगली बार अर्थम में। अगर आप
- 37:31रोज की खबरों के पीछे छिपे क्या और क्यों
- 37:34को जानना चाहते हैं तो वाई फैक्टर को फॉलो
- 37:36करिए, बोनस का ऐप डाउनलोड करिए। अगर आप
- 37:38जानना चाहते हैं इतिहास के किस्सों को,
- 37:40किताबों के बारे में तो Instagram पर
- 37:42मुझसे मेरे साथ जुड़िए टाइम मशीन में और
- 37:44बुकनू में। और अगर भविष्य कैसा बदलने वाला
- 37:47है इसके बारे में जानना चाहते हैं तो
- 37:48Instagram पर फ्यूचरिज्म को फॉलो करिए
- 37:50मेरे साथ। और यदि
- 37:52पूरे सप्ताह की घटनाओं का असर आपके
- 37:54पोर्टफोलियो पर क्या होने वाला है, आपके
- 37:57स्टॉक्स
- 37:58पर, बॉन्ड पर क्या होने वाला है तो
- 38:00LinkedIn पर पॉलिसी एंड पोर्टफोलियो को
- 38:02मुझे फॉलो करिए, पॉलिसी एंड पोर्टफोलियो
- 38:04से जुड़िए।
- 38:05फिर मिलते हैं अगले सप्ताह।
- 38:09[संगीत]
- 38:09[घंटी की आवाज़]
About this transcript
This page contains the full transcript of चीन जमा कर रहा सोना, तेल और अनाज! भारत के पास क्या है? | ARTHAM by The Bonus, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 7,175 words across 983 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.