YouTube2Text

सरकार इतनी ताकतवर, फिर सिस्टम इतना कमजोर क्यों? | Anshuman Tiwari | Artham — Transcript

by The Bonus · 6,648 words · 842 segments · language en · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:00खेल के एक मैदान की कल्पना कीजिए। एक बड़ा
  2. 0:02स्टेडियम खचाखच भरा हुआ। दो टीमें मैदान
  3. 0:06पर बीच में एक रेफरी या अंपायर मैच शुरू
  4. 0:09होता है। एक फैसला आता है। रेफरी एक ही
  5. 0:13टीम के हक में सीटी बजा देता है। फिर
  6. 0:15दूसरा फैसला फिर वही टीम फिर उसी के हक
  7. 0:18में फैसला। धीरे-धीरे दर्शकों के मन में
  8. 0:20एक शक पैदा होता है। कहीं रेफरी बिका हुआ
  9. 0:23तो नहीं है और यही खेल मर जाता है। ध्यान
  10. 0:26दीजिए। जरूरी नहीं कि रेफरी सचमुच बेईमान
  11. 0:28हो। हो सकता है हर फैसला सही रहा हो। मगर
  12. 0:31एक बार जब दर्शक को शक हो जाए कि रेफरी या
  13. 0:34अंपायर निष्पक्ष नहीं है तो मैच का नतीजा
  14. 0:37चाहे जो भी हो खेल पर से भरोसा उठने लगता
  15. 0:39है। और जिस खेल पर से भरोसा उठ जाए उसे
  16. 0:42कोई नहीं देखना चाहता। इस तस्वीर को याद
  17. 0:44रखिए क्योंकि लोकतंत्र भी इसी तरीके का
  18. 0:46खेल है। उसमें खिलाड़ी हैं राजनीतिक दल।
  19. 0:49उसमें रेफरी हैं चुनाव आयोग, अदालतें,
  20. 0:51नौकरशाही, ऑडिटर्स और तमाम संस्थाएं। इन
  21. 0:55रेफरी संस्थाओं का रेगुलेटर्स का एक ही
  22. 0:57काम है खेल को निष्पक्ष रखना ताकि जनता का
  23. 1:00भरोसा बना रहे। आज भारत में एक अजीब बात
  24. 1:03हो रही है। एक तरफ इतिहास के सबसे बड़े और
  25. 1:06प्रचंड जनादेश आ रहे हैं। सरकारें भारी
  26. 1:09बहुमत से जीत रही हैं। दूसरी तरफ इसी सरनी
  27. 1:12सरकारों के तहत काम करने वाली रेफरी
  28. 1:15संस्थाएं, रेगुलेटर्स, अंपायर्स सवालों के
  29. 1:17घेरे में हैं। उन पर भरोसा धड़क रहा है।
  30. 1:21और तीसरी तरफ एक और बेहद गहरी पहेली है कि
  31. 1:24इतनी मजबूत और इतनी लोकप्रिय सरकारें हैं।
  32. 1:27फिर भी हवा, शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य
  33. 1:30जैसे बुनियादी मसले हल क्यों नहीं हो
  34. 1:32पाते? राजनीतिक ताकत इतनी ज्यादा और नतीजे
  35. 1:35इतने कमजोर। क्यों? आज अर्थम में हम यही
  36. 1:39पहेली खोलेंगे। यह किसी एक सरकार, एक दल,
  37. 1:42एक नेता की कहानी नहीं है। यह उस व्यवस्था
  38. 1:44की कहानी है जो हर दल के दौर में कमजोर
  39. 1:47होती रही है और जिसे मजबूत करना हर दल के,
  40. 1:50हर नागरिक के और देश के भविष्य के हित में
  41. 1:53है। आइए अर्थम में आपका स्वागत है।
  42. 1:57[संगीत]
  43. 2:03पहले पुराना सवाल जो 2000 साल से पूछा जा
  44. 2:06रहा है। रोमन साम्राज्य के पहले से भी जब
  45. 2:09रोमन गणराज्य हुआ करता था। वहां राजा नहीं
  46. 2:11था। वहां संस्थाएं थी, सीनेट थी, चुने हुए
  47. 2:14नेता थे। सत्ता को बांटने वाले नियम थे।
  48. 2:17और इन्हीं संस्थाओं ने रोम को सदियों तक
  49. 2:19महान बनाकर रखा। फिर रोम के साथ आगे जो
  50. 2:22हुआ वह इतिहास का सबसे बड़ा सबक है।
  51. 2:24धीरे-धीरे सत्ता कुछ ताकतवर हाथों में
  52. 2:26सिमटती चली गई। सीनेट बनी रही, चुनाव होते
  53. 2:30रहे, संस्थाएं मौजूद रही मगर वो बेजान हो
  54. 2:32गई। वो सिर्फ ढांचे रह गए। जिनके पीछे
  55. 2:35असली ताकत किसी और की थी। और जिस दिन जनता
  56. 2:38ने मान लिया कि ये संस्थाएं सिर्फ दिखावा
  57. 2:40हैं, उसी दिन रोम का गणराज्य खत्म हो गया।
  58. 2:43साम्राज्य आ गया। एक व्यक्ति का राज्य
  59. 2:45शुरू हो गया। ध्यान दीजिए रोम की संस्थाएं
  60. 2:48एक दिन में नहीं गिरी। धीरे-धीरे खोखली
  61. 2:50हुई बाहर से खड़ी पहले दिखती रही और फिर
  62. 2:53अंदर से खाली होती चली गई और यही सबसे
  63. 2:56बड़ा खतरा है किसी भी देश में लोकतंत्र
  64. 2:59में संस्थाओं का कि वो अचानक नहीं मरती वो
  65. 3:01धीरे-धीरे अपनी साख खोती जाती हैं और फिर
  66. 3:03एक शैल खोल बन जाती हैं। रोम की उस फिसलन
  67. 3:06को करीब से देखिए क्योंकि उसमें आज की हर
  68. 3:09बात का बीज है। एक शुरुआत हुई थी रोम में
  69. 3:12इरादा नेक था। दो भाई थे जिन्हें ग्राचस
  70. 3:14ब्रदर्स कहते हैं। वो गरीबों के हक में
  71. 3:17सुधार लाना चाहते थे। मगर उन्होंने सत्ता
  72. 3:19पाने के लिए कुछ पुराने नियम तोड़े और
  73. 3:22जवाब में रोम की राजनीति में पहली बार खून
  74. 3:25बहा। दोनों भाई मार डाले गए और एक बार जब
  75. 3:28नियम तोड़ने का दरवाजा खुला तो बंद नहीं
  76. 3:30हुआ। फिर आया सुला एक सेनापति जो अपनी फौज
  77. 3:34लेकर खुद रोम पर चढ़ाया और खुद को तानाशाह
  78. 3:36घोषित कर दिया। उसने हजारों विरोधियों की
  79. 3:39सूची बनाई और उन्हें मरवा दिया। रोम ने
  80. 3:41पहली बार देखा कि संस्थाओं से नहीं तलवार
  81. 3:44से सत्ता ली जा सकती है और फिर आया सबसे
  82. 3:46मशहूर नाम जूलियस सीजर। 49 ईसा पूर्व में
  83. 3:49उसने अपनी फौज के साथ रूबिकॉन नदी पार की।
  84. 3:52वो सीमा जिसके पार रोमन गणराज्य में फौज
  85. 3:54को ले जाना मना था। कहते हैं उसने कहा
  86. 3:57पासा फेंका जा चुका है। सीजर ने खुद को
  87. 4:00आजीवन तानाशाह बना लिया। सीनेट बनी रही
  88. 4:02मगर ताली बजाती रही। फिर उसकी हत्या हुई
  89. 4:04इस उम्मीद में कि गणराज्य लौट आएगा। मगर
  90. 4:07जो हाथ आया या सीजर के बाद जो आया वह उससे
  91. 4:11भी ज्यादा गहरा पतन था। सीजर का वारिस
  92. 4:14अगस्टस सबसे चालाक निकला। उसने गणराज्य को
  93. 4:17खुलेआम खत्म नहीं किया। उसका ढांचा बनाए
  94. 4:19रखा। सीनेट चलती रही, चुनाव होते रहे।
  95. 4:21नेता चुने जाते रहे। लेकिन अगस्टस ने खुद
  96. 4:23को राजा नहीं बल्कि पहला नागरिक
  97. 4:25प्रिंसेप्स कहा और उसने ऐलान किया कि
  98. 4:28गणराज्य बहाल कर दिया गया है। मगर असली
  99. 4:30ताकत, फौज, खजाना, फैसले सब उसके हाथ में
  100. 4:32थे। यानी बाहर से रूम गणराज्य था। अंदर से
  101. 4:35एक व्यक्ति का राज था और सबसे डरावनी बात
  102. 4:37यह कि ज्यादातर रोम वासियों को यह पता भी
  103. 4:39नहीं था कि उनका प्यारा गणराज्य कब मर गया
  104. 4:43क्योंकि उसका खोल तो ज्यों का त्यों खड़ा
  105. 4:44था और यही संस्थाओं को मारने का उनकी मौत
  106. 4:47का असली तरीका है कि वे गिरती नहीं है
  107. 4:49खोखली होती हैं। इस सबक को लेकर आज के
  108. 4:52भारत पर आते हैं और पहले सवाल से जूझते
  109. 4:55हैं। तो पहला सवाल चुनाव जीतना और एक सफल
  110. 4:59जनहितार्थ सरकार चलाना यह दो अलग-अलग हुनर
  111. 5:02क्यों हैं? तो सबसे पहले उस पहेली को
  112. 5:05समझिए कि क्यों मजबूत सरकारें कमजोर नतीजे
  113. 5:07देती हैं। इसकी जड़ में गहरी बात है। बात
  114. 5:10यह है कि चुनाव जीतने का हुनर और देश
  115. 5:12चलाने का हुनर ये दो बिल्कुल अलग-अलग
  116. 5:14चीजें हैं। चुनाव जीतने के लिए क्या
  117. 5:16चाहिए? एक दमदार नेता, कुछ भावनात्मक
  118. 5:18संदेश, पहचान की राजनीति को उभारना, मुफ्त
  119. 5:21योजनाएं और जबरदस्त संगठन। ये सारे काम
  120. 5:24बेहद तेजी से होते हैं। कुछ महीनों में
  121. 5:26कुछ सालों में नतीजा दे देते हैं और दिखने
  122. 5:29भी लगता है चुनाव की जीत में। मगर देश की
  123. 5:31जटिल समस्याएं सुलझाने के लिए क्या चाहिए?
  124. 5:33मजबूत, कुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष प्रशासन
  125. 5:37इसे अर्थशास्त्री स्टेट कैपेसिटी कहते
  126. 5:39हैं। यानी राज्य [गला साफ़ करने की आवाज़]
  127. 5:40की असली क्षमता। यह क्षमता धीमी चीज है।
  128. 5:42उबाऊ है, तकनीकी है, बरसों की मेहनत है जो
  129. 5:45वोट नहीं दिलाती और यही भारत का विरोधाभास
  130. 5:48है। भारत के नेता चुनाव जीतने के हुनर में
  131. 5:51दुनिया में सबसे माहिर हैं। मगर स्टेट की
  132. 5:53कैपेसिटी में यानी असल में चीजें करके
  133. 5:55दिखाने में बेहद कमजोर हैं। तो राजनीति
  134. 5:58शास्त्री से कहते हैं स्ट्रांग पॉलिटिक्स
  135. 5:59और वीक स्टेट। मजबूत राजनीति कमजोर राज्य।
  136. 6:02जरा इस टेबल से समझिए कि जनादेश और सरकारी
  137. 6:05मशीनरी के कामकाज में कैसा फर्क दिखता है।
  138. 6:09अमेरिका के एक मशहूर राजनीति विधु हुए हैं
  139. 6:12फ्रांसिस फोकियामा। उन्होंने एक मशहूर
  140. 6:14ट्रायंगल बताया था। उन्होंने कहा कि कोई
  141. 6:16देश तभी सचमुच काम करता है जब उसके तीनों
  142. 6:19कोने मजबूत हो। ट्रायंगल के तीनों हिस्से
  143. 6:22मजबूत हो। एक मजबूत राज्य हो यानी उसे काम
  144. 6:24करके दिखाने की क्षमता हो राज्य के भीतर।
  145. 6:27दूसरा कानून का राज्य हो ताकि सबके लिए
  146. 6:29नियम बराबर हो और जवाबदेही हो। यानी सत्ता
  147. 6:32जनता के प्रति जिम्मेदार हो। फुकयामा इसे
  148. 6:35गेटिंग टू डेनमार्क कहते थे। यानी एक ऐसा
  149. 6:38आदर्श देश जहां तीनों मौजूद हो। मगर बहुत
  150. 6:41कम देश गेटिंग टू डेनमार्क हो पाते हैं।
  151. 6:43डेनमार्क तक पहुंच पाते हैं। क्योंकि उनके
  152. 6:46पास इन तीन में से एक या दो ही होते हैं।
  153. 6:49जैसे उदाहरण से समझिए। चाइना को लीजिए।
  154. 6:51उसके पास हजारों साल पुरानी बेहद मजबूत
  155. 6:53स्टेट कैपेसिटी है। राज्य क्षमता है। वह
  156. 6:56तेजी से सड़कें, शहर बांध सकता है। उद्योग
  157. 6:58खड़े कर सकता है। फैक्ट्रियां लगा सकता
  158. 7:00है। लेकिन उसके पास कानून का राज नहीं है
  159. 7:03और जवाबदेही नहीं है। वहां सत्ता किसी को
  160. 7:05जवाब नहीं देती। इसके उलट कई गरीब
  161. 7:08लोकतंत्रों के पास जवाबदेही यानी चुनाव तो
  162. 7:10है मगर राज्य की क्षमता बेहद कमजोर है। वो
  163. 7:13वोट तो करवा लेते हैं लेकिन जनता की
  164. 7:15जिंदगी नहीं बदल पाते। उन्हें स्कूल,
  165. 7:18रोजगार, अस्पताल और अच्छी जीवन स्तर की
  166. 7:21सुविधाएं नहीं दे पाते। इतिहास में 18वीं
  167. 7:24सदी का प्रशिया एक मिसाल था जिसने सबसे
  168. 7:27पहले एक पेशेवर ईमानदार काबिल नौकरशाही
  169. 7:30बनाई जो आगे चलकर जर्मनी की ताकत की जड़
  170. 7:33बनी। अब इस आईने में भारत को देखिए। भारत
  171. 7:36का सबसे मजबूत कोना है चुनाव जिसे आप
  172. 7:39जवाबदेही भी कह सकते हैं। हमारे यहां
  173. 7:41जीवंत चुनाव होते हैं। जनता सरकारें बदलती
  174. 7:44हैं। हालांकि उन संस्थाओं पर अब सवाल हैं
  175. 7:46पर आगे उन पर बात करेंगे। पहले त्रिकोणों
  176. 7:47को समझते हैं। स्त्रीण में यानी चुनाव
  177. 7:50स्टेट कैपेसिटी और कानून के राज्य के दो
  178. 7:51कोने कमजोर हैं। राज्य क्षमता यानी वो
  179. 7:54धीमी मशीन जो आपकी हवा साफ करें।
  180. 7:56परीक्षाओं को पारदर्शी बनाए और कानून का
  181. 7:59राज लेकर आए। बगैर रिश्वत के सुविधाएं दे।
  182. 8:01पूरा पूरा प्रशासन सबके लिए बराबर हो। यह
  183. 8:04हमारे पास नहीं है। यानी हम वोट तो
  184. 8:06जबरदस्त करवाते हैं, मगर उस वोट को नतीजे
  185. 8:09में बदलने वाली मशीनें कमजोर हैं। और अब
  186. 8:12जिन संस्थाओं पर ये तीनों कोने टिके हैं,
  187. 8:14वही दबाव में है। यानी तीनों खतरे में
  188. 8:17हैं। यह बात हम इस समय इसलिए कह रहे हैं
  189. 8:19क्योंकि भारत ने पिछले दो चुनावों में
  190. 8:22प्रचंड जनादेश वाली अद्भुत सरकार देखी है।
  191. 8:24जो देश के अधिकांश हिस्से में एक ही दल की
  192. 8:27सरकार देश के अधिकांश हिस्से में है। तो
  193. 8:29वोट गिनना आसान है। धुआं गिनना मुश्किल
  194. 8:31है। सरकारें अक्सर वही करती हैं जो आसान
  195. 8:34है। बीते दशकों में हमारे विचारकों ने
  196. 8:37चुनाव जीतना जिताने वाली मशीन पर असंख्य
  197. 8:39चर्चाएं की हैं। किताबें लिखी हैं। यह
  198. 8:41बताया है कि भाजपा कैसे चुनाव जीतती है।
  199. 8:44लेकिन नतीजे देने वाली मशीन पर न तो सवाल
  200. 8:46उठते हैं और ना बहस होती है। अगर आप इस
  201. 8:49वक़्त सड़क पर लोगों का गुस्सा देख रहे हैं
  202. 8:52तो ध्यान रखिएगा कि भारत के विचारकों ने
  203. 8:54भारत को चुनाव जीतने की मशीन बताई। नतीजे
  204. 8:57देने वाली सरकार की मशीन कैसे काम करेगी,
  205. 8:59यह नहीं बताया। अब चलते हैं दूसरे सवाल की
  206. 9:01तरफ। अब सबसे बड़ी उलझन
  207. 9:04वोट मशीन का बटन दबाने से हवा, शिक्षा,
  208. 9:07नौकरी जैसे मुद्दे क्यों नहीं सुलझते?
  209. 9:10अब ये देखिए कि एक कमजोर स्टेट कैपेसिटी
  210. 9:12जमीन पर कैसी दिखती है। कुछ समस्याएं सीधी
  211. 9:14होती हैं। एक पुल बनाना, एक योजना का पैसा
  212. 9:17बांटना, एक फैसला, एक उद्घाटन और काम हो
  213. 9:19गया। मगर कुछ समस्याएं टेढ़ी होती हैं
  214. 9:22जिन्हें पॉलिटिकल साइंस की इकोनॉमिक्स की
  215. 9:25भाषा में विकेट प्रॉब्लम्स कहते हैं।
  216. 9:26जिनमें कई विभाग, कई राज्य, कई इंटरेस्ट
  217. 9:29एक साथ उलझे होते हैं। और कोई ऐसी एक बटन
  218. 9:32नहीं होती। कोई ऐसा नाटकीय उद्घाटन नहीं
  219. 9:34होता जिससे इनको हल किया जा सके। इन्हें
  220. 9:36सुलझाने के लिए बरसों की तैयारी, उबाऊ और
  221. 9:39तालमेल वाली मेहनत चाहिए। वही स्टेट
  222. 9:41कैपेसिटी की जड़ है। तीन मिसालें देखिए।
  223. 9:44पहली यह कि दिल्ली की हवा हर साल सर्दियों
  224. 9:46में गैस चेंबर बन जाती है और यह किसी एक
  225. 9:49सरकार की नाकामी नहीं है। हर दल की सरकार
  226. 9:51हर साल फेल हुई है क्योंकि एक विकेट
  227. 9:53प्रॉब्लम है। इसमें पड़ोसी राज्यों की
  228. 9:55पराली, गाड़ियां, उद्योग, निर्माण, मौसम
  229. 9:58सब जुड़े हैं। कोई एक मुख्यमंत्री, कोई एक
  230. 10:01मंत्रालय से अकेले नहीं सुलझा सकता। और यह
  231. 10:03साफ दिखाता है कि चुनावी ताकत और
  232. 10:05प्रशासनिक क्षमता में कितना बड़ा फर्क है।
  233. 10:08सरकार कितनी भी मजबूत हो, बिना तालमेल
  234. 10:10वाली क्षमता के वह हवा तक साफ नहीं कर
  235. 10:12पाती। और यह तब है जबकि देश के अधिकांश
  236. 10:15हिस्से में एक ही दल की सरकार है। यानी जो
  237. 10:18धुएं में जूझ रहा है दिल्ली का व्यक्ति और
  238. 10:20जहां से धुआं आ रहा है दोनों जगह एक ही
  239. 10:22दलों की सरकारें हैं। अब दूसरी बात देखिए
  240. 10:25परीक्षाओं का हाल। 2026 में नीट देश की
  241. 10:28सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर
  242. 10:30लीक हुआ। बच्चों की जिंदगी परीक्षा पर
  243. 10:32टिकी थी। वही परीक्षा लीक हो गई। देश भर
  244. 10:34में छात्र सड़कों पर उतरे। यह सिर्फ एक
  245. 10:37अपराध नहीं है। यह राज्य क्षमता की सबसे
  246. 10:39बड़ी विफलता है। एक देश चांद पर अपना यान
  247. 10:42भेज सकता है। लेकिन परीक्षा का पेपर
  248. 10:44सुरक्षित नहीं रख सकता। चांद पर यान भेजना
  249. 10:47विकेट प्रॉब्लम नहीं है। परीक्षा को
  250. 10:48सुरक्षित रखना विकेट या टेढ़ी समस्या है।
  251. 10:51तीसरी चीज देखिए स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया
  252. 10:54की 2026 जैसी रिपोर्ट के मुताबिक पढ़े
  253. 10:56लिखे लिखे नौजवान 15 से 25 साल के
  254. 10:59नौजवानों में बेरोजगारी 40% तक है। तो जब
  255. 11:02अच्छी नौकरी कुछ अति प्रतिस्पर्धी
  256. 11:04परीक्षाओं तक सिमट जाए और वो परीक्षाएं ही
  257. 11:06टूटी हो, बिखरी हो उनकी ही साख नहीं हो तो
  258. 11:09पूरी पीढ़ी का भरोसा रखता है। हमने उदाहरण
  259. 11:12के लिए यहां तीन तीन मामले लिए। हवा,
  260. 11:15शिक्षा, नौकरी ये तीनों वो मसले हैं जिन
  261. 11:17पर चुनाव नहीं लड़े जाते और जो सुलझाने
  262. 11:19में सबसे कठिन है। इसलिए सरकारें वो किसी
  263. 11:21भी दल की हो इन्हें टालती हैं और वह काम
  264. 11:23करती है जो वोट दिलाता है। ध्यान दीजिए कि
  265. 11:26आसान काम तालियां दिलाते हैं। मुश्किल काम
  266. 11:29लोगों की जिंदगी बदलते हैं। और राजनीति
  267. 11:31अक्सर तालियों को चुनती है और वो तालियां
  268. 11:33आपकी होती हैं। मगर जरा सोचिए कि बीते तो
  269. 11:37जनादेश तो इसी बदलाव के लिए आए थे। तो जो
  270. 11:40जटिल समस्याएं हल नहीं हुई उनके लिए कोई
  271. 11:42सवाल पूछे जाएंगे या उनके लिए कुछ किया
  272. 11:44जाएगा। अब चलिए अगले सवाल पर। अब आप
  273. 11:47पूछेंगे कि क्या नियामक संस्थाएं यानी
  274. 11:49रेफरी या अंपायर या रेगुलेटर्स क्या उनकी
  275. 11:52वजह से नतीजे नहीं आते? क्या उनकी वजह से
  276. 11:54स्टेट कैपेसिटी नतीजों को डिलीवर नहीं कर
  277. 11:57पाती? अब आइए अर्थम के दूसरे हिस्से पर।
  278. 12:00वह रेफरी संस्थाएं जो पूरे सिस्टम का एक
  279. 12:03बड़ा हिस्सा हैं। बहुत से लोग सोचते हैं
  280. 12:05कि लोकतंत्र का मतलब सिर्फ चुनाव है। 5
  281. 12:07साल में वोट डालो मगर यह आधा सच है। चुनाव
  282. 12:09तो सिर्फ खेल है। उस खेल को निष्पक्ष रखने
  283. 12:11वाली संस्थाएं ही असली लोकतंत्र हैं।
  284. 12:14चुनाव आयोग जो चुनाव कराता है। अदालतें जो
  285. 12:16नियम लागू करती हैं, नौकरशाही जिसे बिना
  286. 12:18पक्षपात के काम करना चाहिए। ऑडिट
  287. 12:21संस्थाएं, सांख्यिकीय संस्थाएं जो सच्चे
  288. 12:22आंकड़े देती हैं। मीडिया जो सरकार से सवाल
  289. 12:25पूछता है, ये सब रेफरी हैं और रेफरी का
  290. 12:27काम किसी को जिताना नहीं खेल को साफ रखना
  291. 12:29है। अब आज भारत में अगर इन संस्थाओं पर
  292. 12:32दबाव दिख रहा है तो उसके कुछ ताजा संकेत
  293. 12:35पकड़ी है तथ्यों के साथ। चुनाव आयोग ने
  294. 12:382026 में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव
  295. 12:40रिवीजन को लेकर एक व्यवस्था शुरू की और इस
  296. 12:43पर गहरा विवाद हुआ। खुद चुनाव आयुक्तों ने
  297. 12:4610 महीने में 14 बार से ज्यादा आंतरिक
  298. 12:48आपत्तियां दर्ज की। मतदाता सूची, फार्म,
  299. 12:51आईटी जैसी व्यवस्था के मुद्दों पर भरोसे
  300. 12:54पर सबसे बड़ा सवाल तब उठा जब चुनाव
  301. 12:56आयुक्तों को चुनने वाली समिति से भारत के
  302. 12:58मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक केंद्रीय
  303. 13:00मंत्री को जोड़ दिया गया। एसआईआर से पहले
  304. 13:03जहां जड़ है वह चुनाव आयोग की साख को लेकर
  305. 13:05थी जो हिल गई। अदालतों को देखिए सुप्रीम
  306. 13:07कोर्ट को। सितंबर 2026 में एक अहम
  307. 13:10नियुक्ति के कानून पर दो जजों की बेंच के
  308. 13:12के का फैसला बट गया। स्प्लिट वर्डिक्ट
  309. 13:14आया। इसमें एक जज ने बड़ी बेंच को फैसला
  310. 13:16भेजने से इंकार कर दिया और दूसरे ने इसके
  311. 13:18पक्ष में राय दी। कानूनी रूप से इस तरीके
  312. 13:21के मतभेद सामान्य हैं। लेकिन जब बार-बार
  313. 13:24वो जरूरी और अहम मामलों में हो तो जनता के
  314. 13:26मन में सवाल गहराते हैं। इसे टेबल से
  315. 13:29समझिए जो आपके सामने आ रही है। इसी सूची
  316. 13:31में आप सेबी को जोड़ सकते हैं। सुभाष
  317. 13:33चंद्रा पर फैसला देने वाली एनसीएलटी को
  318. 13:35जोड़ सकते हैं। हम यहां यह नहीं कह रहे कि
  319. 13:37कोई संस्था बिक गई है या कोई फैसला गलत
  320. 13:39था। हम सिर्फ यह बता रहे हैं कि जब दर्शक
  321. 13:42को शक होने लगे कि अंपायर निष्पक्ष नहीं
  322. 13:44है तो नतीजा भले ही सही हो खेल पर से
  323. 13:46भरोसा खत्म हो जाता है और लोकतंत्र में वो
  324. 13:49दर्शक आप हैं हम हैं यानी नागरिक तो जब
  325. 13:51रेफरी खिलाड़ी जैसा दिखने लगे तो जीत
  326. 13:53के घेरे में आ जाती है और यही
  327. 13:55लोकतंत्र की साख पर सबसे बड़ी चोट है और
  328. 13:57अब चलिए अगले सवाल पर जो बड़ा जटिल है अब
  329. 14:00चौथा सवाल
  330. 14:02सरकार का भरोसा बनाम संस्था का भरोसा कौन
  331. 14:05सा टूटना ज्यादा घातक है अब ये सबसे जरूरी
  332. 14:08फर्क है जो ज्यादातर लोग नहीं समझते।
  333. 14:10व्यवस्था में दो तरह का भरोसा होता है।
  334. 14:12पहला सरकार पर भरोसा और दूसरा संस्थाओं पर
  335. 14:15भरोसा। और ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग हैं।
  336. 14:17यह हमारे लिए इस वक्त समझना बेहद जरूरी है
  337. 14:19क्योंकि भारत एक बेहद संवेदनशील निर्णायक
  338. 14:21बिंदु पर है। सरकार पर भरोसा हमेशा अस्थाई
  339. 14:24होता है। एक वोट से बनता है। दूसरे वोट से
  340. 14:26टूट जाता है। एक सरकार अच्छी लगी तो जिता
  341. 14:29दिया, बुरी लगी तो अगली बार हरा दिया।
  342. 14:30यानी सरकार ने विश्वास खो दिया और इसीलिए
  343. 14:33सरकार का संसद में विश्वास मत लेकर आती है
  344. 14:36और उस पर चुनी हुई संसद विश्वास दर्ज
  345. 14:39कराती है। ये लोकतंत्र की सामान्य स्वस्थ
  346. 14:41प्रक्रिया है। सरकारें आती जाती रहती है।
  347. 14:43कोई संकट नहीं है। मगर संस्थाओं पर भरोसा
  348. 14:45स्थाई पूंजी है। चुनाव आयोग निष्पक्ष है।
  349. 14:48अदालत न्याय देगी। आंकड़े सच्चे हैं। मेरा
  350. 14:51वोट ईमानदारी से गिना जाएगा। यह भरोसा
  351. 14:54चुनावों में नहीं पीढ़ियों में बनता है और
  352. 14:56इसकी सबसे खतरनाक बात यह है कि सरकार का
  353. 14:58भरोसा टूटे तो अगले चुनाव में सरकार बदल
  354. 15:00जाती है और वह भरोसा ठीक हो जाता है। मगर
  355. 15:03एक संस्था का भरोसा टूटे तो दशकों तक नहीं
  356. 15:05लौटता। इस दो तरह के भरोसे को देख को और
  357. 15:08करीब से समझना जरूरी है। क्योंकि संस्थाओं
  358. 15:10से भरोसा टूटना घातक है। एक कमजोर संस्था
  359. 15:13वाली व्यवस्था में कोई भी सरकार किसी भी
  360. 15:15दल की हो कुछ भी बड़ा नहीं कर सकती।
  361. 15:17क्योंकि हर नई सरकार को उन्हीं संस्थाओं
  362. 15:20के जरिए काम करना होता है। वही नौकरशाही,
  363. 15:22वही चुनाव आयोग, वही अदालत, वही आंकड़े,
  364. 15:24वही व्यवस्था। अगर ये संस्थाएं खोखली हो
  365. 15:26गई तो सबसे नेक इरादे वाली सरकार भी
  366. 15:29उन्हीं टूटे औजारों से काम करने पर मजबूर
  367. 15:31होगी। इसलिए संस्थाओं को मजबूत रखना किसी
  368. 15:34दल की बात नहीं है। यह देश के पक्ष में
  369. 15:36है। हर आने वाली सरकार और हर नागरिक के
  370. 15:39हित में है कि संस्थाएं मजबूत रहें। जो दल
  371. 15:41आज संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं कल जब वो
  372. 15:43विपक्ष में होगा तो वो उन्हीं कमजोर
  373. 15:46संस्थाओं का शिकार बनेगा और यह जुड़ता है
  374. 15:48अर्थम की पिछली कड़ी से जब हमने आपसे
  375. 15:50जीडीपी और सांख्यिक संस्थाओं की
  376. 15:51स्वायत्तता की बात की थी वहां भी यही सबक
  377. 15:54था। आंकड़ा बनाने वाली संस्था जितनी
  378. 15:56स्वतंत्र है उतनी भरोसेमंद है। सरकारें
  379. 15:59मौसम है आती जाती हैं। संस्थाएं जलवायु
  380. 16:01हैं। वो बदल जाए तो क्लाइमेट चेंज हो जाता
  381. 16:04है। पूरा देश बदल जाता है। रोम ने
  382. 16:06संस्थाएं गवा दी तो रोम का गणराज्य नाकारा
  383. 16:09हो गया। साम्राज्य आ गया। अब चलते हैं
  384. 16:11पांचवें सवाल पर कि इस भरोसे के टूटने की
  385. 16:14आर्थिक कीमत क्या है? क्या भरोसे की भी इस
  386. 16:17ट्रस्ट की भी कोई अर्थव्यवस्था है? तो अब
  387. 16:19तक जो बात की हमने वो राजनीति और नैतिकता
  388. 16:21की लगती है। पर हम इसे वहीं ले जाते हैं
  389. 16:23जहां ये सबसे ज्यादा चुभती है आपकी जेब
  390. 16:25देश की अर्थव्यवस्था। और एक बुनियादी सच
  391. 16:28कि पैसा वहीं जाता है जहां भरोसा होता है।
  392. 16:31कोई भी निवेशक चाहे विदेशी हो या घरेलू
  393. 16:33सिर्फ पॉलिसी देखकर पैसा नहीं लगाता। वो
  394. 16:35ट्रस्ट और भरोसा देखकर पैसा लगाता है। उसे
  395. 16:37यकीन हो कि यहां कानून सबके लिए बराबर है।
  396. 16:39अदालत न्याय देगी। नियम अचानक नहीं
  397. 16:41बदलेंगे। आंकड़े सच्चे हैं तो वह लंबे समय
  398. 16:44के लिए निवेश करेगा। लेकिन सब कुछ इसका
  399. 16:46उल्टा हो। संस्थाएं अनिश्चित हो, पक्षपाती
  400. 16:48लगे, कमजोर हो तो पैसा नहीं लगाता।
  401. 16:51क्योंकि यहां पर निवेश बहुत ऊंचा जोखिम
  402. 16:54मांगता है। इसे इंस्टीट्यूशनल रिस्क
  403. 16:56प्रीमियम कहते हैं और कमजोर संस्थाओं की
  404. 16:59वजह से ही निवेश डूबता है और पूंजी महंगी
  405. 17:01हो जाती है। इतिहास का से इससे सबसे बड़ी
  406. 17:04गवाही मिलती है। अर्थशास्त्र का एक बड़ा
  407. 17:07सवाल रहा है कि कुछ देश अमीर क्यों बने और
  408. 17:09कुछ गरीब क्यों रह गए? और इसका सबसे बड़ा
  409. 17:11जवाब तकनीक या मानव संसाधन से नहीं निकला
  410. 17:14बल्कि इंस्टीट्यूशन से निकला। जिन देशों
  411. 17:16में मजबूत निष्पक्ष संस्थाएं बनी, कानून
  412. 17:18का राज हुआ, संपत्ति के अधिकार मिले,
  413. 17:20अदालतें स्वतंत्र थी, वो अमीर हुए और जहां
  414. 17:22सत्ता चंद हाथों में सिमट गई, संस्थाएं
  415. 17:25कमजोर रही, वो गरीब रह गए और उनके पास तेल
  416. 17:28सोना कुछ भी था, लेकिन उनके लोगों की
  417. 17:30जिंदगी नहीं बदली। आइए इस पूरे परिदृश्य
  418. 17:32को कुछ अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में समझते
  419. 17:34हैं क्योंकि इतिहास की गवाही सबसे मजबूत
  420. 17:36है। अर्जेंटीना इसकी सबसे दुखद मिसाल है।
  421. 17:39100 साल पहले वो दुनिया के सबसे अमीर
  422. 17:41देशों में था। दशकों तक वहां ताकतवर
  423. 17:43लोकप्रिय नेता आते रहे। लेकिन वे जानबूझकर
  424. 17:46संस्थाओं को कमजोर करते गए। नियम बदलते
  425. 17:49रहे और लोगों का भरोसा टूटता गया और वो
  426. 17:51देश बार-बार दिवालिया होता रहा। एक दर्जन
  427. 17:54से बार से ज्यादा दिवालिया हुआ
  428. 17:55अर्जेंटीना। यानी एक अमीर देश कमजोर
  429. 17:58संस्थाओं की वजह से गरीबी में धंस गया और
  430. 18:01यही भारत के लिए सबसे बड़ी चेतावनी है।
  431. 18:02अर्जेंटीना आज भी उसका दंश भोग रहा है।
  432. 18:05दुनिया के बॉन्ड मार्केट से बाहर है। हम
  433. 18:08दुनिया की सबसे बड़ तेज बढ़ती
  434. 18:09अर्थव्यवस्था है। मगर रफ्तार तब टिकेगी जब
  435. 18:11इसके नीचे की संस्थाएं मजबूत रहें।
  436. 18:13क्योंकि इमारत तब ऊंची होगी जब उसकी नींव
  437. 18:17मजबूत हो और संस्थाएं ही किसी
  438. 18:18अर्थव्यवस्था की नीव है और ये बात आर्थिक
  439. 18:20रूप से से स्थापित है। संस्थाओं में
  440. 18:24ट्रस्ट कोई आदर्शवाद नहीं है। जीडीपी का
  441. 18:26सवाल है क्योंकि जहां भरोसा गिरता है वहां
  442. 18:28पूंजी महंगी होती है और निवेश भागता है।
  443. 18:30ध्यान दीजिए और दर्ज कीजिए। चुनाव आयोग,
  444. 18:33संसद, अदालतें, रिजर्व बैंक, सेबी,
  445. 18:35एनसीएलटी, यूजीसी, मीडिया यह सब पूरे देश
  446. 18:38की साख का पैमाना है। यही दुनिया के निवेश
  447. 18:41का मैगनेट यानी चुंबक है। इनका धीरे-धीरे
  448. 18:44ढहना भारत में निवेशकों का विश्वास खत्म
  449. 18:46कर रहा है। और अब अगला सवाल जो हमारे लिए
  450. 18:49इस वक्त सबसे बड़ी उलझन है। सबसे जटिल
  451. 18:52सवाल मजबूत सरकार कठिन समस्याएं क्यों
  452. 18:55नहीं सुलझा पाती? अब दोनों धागों को
  453. 18:58जोड़िए। कमजोर स्टेट कैपेसिटी और दबाव में
  454. 19:02आती संस्थाएं। अब यह समझिए कि दो अलग-अलग
  455. 19:05बीमारियां नहीं है। यह एक ही जड़ से निकले
  456. 19:07दो पल हैं। जब सत्ता बहुत केंद्रित हो
  457. 19:10जाती है यानी सारे फैसले बहुत ऊपर बहुत कम
  458. 19:12हाथों में सिमट जाते हैं तो दो चीजें एक
  459. 19:15साथ होती हैं। पहली संस्थाएं कमजोर पड़ती
  460. 19:17हैं। क्योंकि रेफरी तभी मजबूत रहेगा जब वह
  461. 19:19स्वतंत्र हो। केंद्र सत्ता हर स्वतंत्र
  462. 19:21आवाज को अपने नीचे लाना चाहती है और दूसरी
  463. 19:24ऐसी परिस्थिति में स्टेट की समाधान की
  464. 19:27क्षमता स्टेट की जो कैपेसिटी सॉल्यूशन
  465. 19:30प्रोवाइड करने की कैपेसिटी होती है वो कम
  466. 19:32होती जाती है क्योंकि जटिल मसले ऊपर से
  467. 19:34आदेश देकर नहीं सुलझते वो नीचे जमीन पर
  468. 19:37हजारों अफसरों, स्थानीय सरकारों,
  469. 19:40विशेषज्ञों और जनता से बात करके सुलझते
  470. 19:42हैं। जब सब कुछ ऊपर से तय हो तो नीचे की
  471. 19:44हर संस्था सिर्फ आदेश मानती है। यह
  472. 19:47व्यवस्था आज्ञाकारी तो हो जाती है, मगर
  473. 19:49सक्षम नहीं रहती। और यही वो विरोधाभास है
  474. 19:52जो दुनिया में हर मजबूत सरकार को घेरता है
  475. 19:54और भारत को भी उस इस विरोधाभास ने घेर
  476. 19:57लिया है। यह सरकारें चुनाव जीतने में
  477. 19:59जितनी ताकतवर होती हैं जटिल समस्याएं
  478. 20:02सुलझाने में उतनी ही बोदी उतनी ही बेबस और
  479. 20:04कमजोर दिखाई देती हैं। यहां एक गहरी बात
  480. 20:07समझिए क्योंकि केंद्रीयकरण बनाम जवाबदेही
  481. 20:10का रिश्ता बिल्कुल उल्टा है। आम लोग यह
  482. 20:13समझ रहे हैं कि जब सारी ताकत एक जगह हो तो
  483. 20:15जवाबदेही भी साफ होगी। सब कुछ ऊपर वाले के
  484. 20:17हाथ में है तो जिम्मेदार भी वही है। मगर
  485. 20:19हकीकत में ठीक इसका उल्टा होता है। जब
  486. 20:22सत्ता बहुत ऊपर सिमट जाती है तो नीचे की
  487. 20:24हर संस्था आदेश का इंतजार करने लगती है।
  488. 20:26कोई अफसर खुद फैसला नहीं लेता। कोई
  489. 20:28जिम्मेदारी नहीं उठाता। हर कोई कहता है कि
  490. 20:30मैं ऊपर के आदेश पर चल रहा हूं और ऊपर
  491. 20:32वाला कहता है यह तो व्यवस्था का काम है।
  492. 20:34नतीजा एक ऐसा तंत्र जहां हर चीज के लिए
  493. 20:36कोई जिम्मेदार दिखता तो है मगर असल में
  494. 20:38कोई जिम्मेदार होता नहीं है। इसे एक नाम
  495. 20:41दिया जाता है जिसे हम अकाउंटेबिलिटी सिंक
  496. 20:43कहते हैं। यानी जवाबदेही का एक गटर एक ऐसी
  497. 20:46नाली जिसमें हर जिम्मेदारी बहकर गायब हो
  498. 20:48जाती है और आखिर में कोई जिम्मेदार नहीं
  499. 20:50होता। परीक्षा लीक हुई जिम्मेदार कौन?
  500. 20:53जांच चल रही है। हवा जहरीली हुई जिम्मेदार
  501. 20:55कौन? यह तो हर साल होता है। अकाउंटेबिलिटी
  502. 20:57का यही सिंक है और इसी वजह से नतीजे नहीं
  503. 20:59आते क्योंकि जहां कोई जिम्मेदारी ना हो
  504. 21:01वहां कोई सुधार भी नहीं हो सकता। यह
  505. 21:03व्यवस्था बाद में खुद को खाने लगती है।
  506. 21:05ताकत ऊपर जमा होती जाती है। जवाबदेही नीचे
  507. 21:08गायब होती जाती है और बीच में असली
  508. 21:10समस्याएं, हवा, शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य
  509. 21:12जहां की तहां पड़ी रह जाती है। जब सबके
  510. 21:14पास थोड़ी-थोड़ी ताकत हो ना तो हर कोई
  511. 21:16जिम्मेदार होता है। जब सारी ताकत एक के
  512. 21:18पास हो तो अजीब तरह से कोई जिम्मेदार नहीं
  513. 21:20रहता। क्योंकि दोनों एक दूसरे को काटते
  514. 21:22हैं। तो जिस केंद्रीकरण से चुनाव जीतने की
  515. 21:25ताकत आती है, वही केंद्रीकरण स्टेट
  516. 21:27कैपेसिटी और इंस्टीटशंस के ट्रस्ट को
  517. 21:30संस्थागत भरोसे को खा जाता है। और ये किसी
  518. 21:33एक नेता की गलती नहीं है। यह ताकत की
  519. 21:35प्रकृति है। रोम में भी यही हुआ।
  520. 21:37अर्जेंटीना में भी यही हुआ और इसलिए सबसे
  521. 21:39लोकप्रिय और सबसे मजबूत सरकारें लोगों के
  522. 21:42हित करने में बुरी तरह सफल साबित हुई और
  523. 21:44असली मसलों पर पिछड़ गई। तो जिस
  524. 21:46केंद्रीयकरण से चुनाव जीते जाते हैं वही
  525. 21:49अक्सर देश चलाने की क्षमता को बगैर चबाए
  526. 21:52निगल जाता है। क्या भारत के बारे में आपको
  527. 21:54ऐसा महसूस हो रहा है? बताइएगा जरूर इस
  528. 21:56सर्वम में। हम चलते हैं अगले सवाल पर कि
  529. 21:59इस पूरे परिदृश्य में इस परिप्रेक्ष में
  530. 22:01हमें दुनिया क्या सिखाती है? तो अब सवाल
  531. 22:03कि जब संस्थाओं का भरोसा टूटता है तो क्या
  532. 22:05होता है? क्यों इतनी इतना महत्व दिया जाता
  533. 22:08है संस्थाओं पर ट्रस्ट को? क्या कहते हैं
  534. 22:10दुनिया के नतीजे और दुनिया की कहानियां?
  535. 22:13आपको ऊपर की पूरी चर्चा सैद्धांतिक लगती
  536. 22:15है तो आप वास्तविक उदाहरणों के साथ देखिए
  537. 22:17कि जब किसी देश में रेफरी का अंपायर का
  538. 22:20रेगुलेटर का ने भरोसा गवाया तो हुआ क्या?
  539. 22:23सबसे पहले अर्जेंटीना चलते हैं जिसका
  540. 22:25जिक्र हमने ऊपर किया था। 100 साल पहले
  541. 22:27अर्जेंटीना दुनिया के सबसे अमीर देशों में
  542. 22:29था। प्रति व्यक्ति आय में टॉप 10 में फिर
  543. 22:312007 के आसपास सरकार ने अपनी सांख्यिकी
  544. 22:35संस्था जिसे इंडेक कहते थे उस पर कब्जा कर
  545. 22:37लिया। और क्यों किया? क्योंकि उसे महंगाई
  546. 22:40का असली आंकड़ा छुपाना था। सरकार कहती रही
  547. 22:42महंगाई 8 से 9सदी है। जबकि लोगों को
  548. 22:45वास्तव में 25 से 30% महंगाई दिख रही थी।
  549. 22:48जो ईमानदार अर्थशास्त्री महंगाई का सच्चा
  550. 22:51आंकड़ा लेकर आते थे उन्हें निकाल दिया
  551. 22:53गया। जुर्माने लगे। धीमे-धीमे सरकार के
  552. 22:55आंकड़े से भरोसा उठ गया और निवेशक भाग
  553. 22:58खड़े हुए। 2013 में आईएमएफ ने अर्जेंटीना
  554. 23:01को औपचारिक रूप से फटकारा। अपने ही इतिहास
  555. 23:04में पहली बार किसी देश को झूठे आंकड़ों के
  556. 23:08लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम होना
  557. 23:09पड़ा। यह वही देश है जो 2001 में करीब 100
  558. 23:14बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के इतिहास का
  559. 23:17सबसे बड़ा सोवरन डिफाॉल्ट या सबसे बड़ा
  560. 23:20दिवालिया देश बना। बैंक में जमा फ्रीज हो
  561. 23:23गई, दंगे हुए और दो हफ्तों में पांच
  562. 23:25राष्ट्रपति बदले। तो एक अमीर देश कमजोर
  563. 23:28संस्थाओं की वजह से बार-बार घुटनों पर आ
  564. 23:31गया। अर्जेंटीना ने आज तक वापसी नहीं की
  565. 23:33है। अभिशाप जारी है। दुनिया के सबसे
  566. 23:36अभिशप्त देशों में है अर्जेंटीना।
  567. 23:37पीढ़ियां बदल गई। अर्जेंटीना घिसट रहा है।
  568. 23:41दूसरा उदाहरण ग्रीस का 2009 का। यह ध्यान
  569. 23:44से सुनिए। 2009 में यह पता चला कि ग्रीस
  570. 23:47सालों से अपने घाटे के आंकड़े छुपा रहा
  571. 23:49था। असली घाटा बताए गए घाटे से दो गुने से
  572. 23:51ज्यादा था। एक ईमानदार अफसर था एंड्रियास
  573. 23:54जॉर्जियो। उसने स्टैटिस्टिक्स के
  574. 23:57ऑर्गेनाइजेशन को सांख्यिकी संस्था को
  575. 23:59संभाला और सच्चा आंकड़ा सामने रख दिया। तो
  576. 24:01उस पर मुकदमे चलने लगे। मानो सच बोलना
  577. 24:03अपराध हो और झूठे आंकड़ों की कीमत उससे
  578. 24:05वसूली जाने लगी। ग्रीस की अर्थव्यवस्था
  579. 24:08करीब 1/4 सिकुड़ गई क्योंकि सच सामने आ
  580. 24:10चुका था। युवा बेरोजगारी 50सदी तक बढ़ गई
  581. 24:13और ग्रीस भी दिवालिया हो गया। पूरे यूरोप
  582. 24:16में संकट आया। बैंक डूबे ग्रीस का संकट
  583. 24:18साइपरस, जर्मनी, फ्रांस तक फैला। ग्रीस,
  584. 24:20ग्रीस भी आज तक घिसट रहा है। तीसरा उदाहरण
  585. 24:24आपके सामने टर्की का। हर देश में केंद्रीय
  586. 24:26बैंक एक स्वतंत्र रेगुलेटर होता है।
  587. 24:28सेंट्रल बैंक जैसे आरबीआई है। उसकी
  588. 24:30जिम्मेदारी होती है महंगाई रोकना। टर्की
  589. 24:32के राष्ट्रपति ने अपनी एक अलग थ्योरी
  590. 24:34चलाई। उन्होंने 2 साल में तीन केंद्रीय
  591. 24:36बैंक गवर्नर बदल डाले और यह कहा कि ब्याज
  592. 24:38दरों में जबरदस्ती कमी की जानी चाहिए। जब
  593. 24:41रेफरी सत्ता के नियंत्रण में आ गया तो देश
  594. 24:44की करेंसी अपनी 80% कीमत कमा बैठी। महंगाई
  595. 24:4780% से ऊपर चली गई। ऑलमोस्ट एक छोटी-मोटी
  596. 24:50हाइपर इनफ्लेशन थी टर्की में। आम तुर्की
  597. 24:53लोगों की जीवन भर की बचत कुछ ही सालों में
  598. 24:54राख हो गई। और चौथी और सबसे करीब की घटना
  599. 24:58अभी हाल की श्रीलंका में है 2022 की। जहां
  600. 25:01संस्थाएं और फैसले एक ही परिवार के
  601. 25:03इर्द-गिर्द सिमटे। अर्थव्यवस्था ठई ही और
  602. 25:05देश दिवालिया [गला साफ़ करने की आवाज़]
  603. 25:06हो गया। पेट्रोल दवाएं खत्म हो गई। महंगाई
  604. 25:0870% हो गई। एक दिन जनता सड़कों पर उतर आई।
  605. 25:11राष्ट्रपति भवन में घुस गई। राष्ट्रपति को
  606. 25:13देश छोड़कर भागना पड़ा। चारों कहानियों का
  607. 25:15एक ही सबक है कि अंपायर या रेगुलेटर्स
  608. 25:18चाहे वो सांख्यिकी संस्था हो, वो केंद्रीय
  609. 25:20बैंक हो, अदालतें हो, चुनाव आयोग हो इनसे
  610. 25:22जब भरोसा उठता है तो सबसे पहले पैसा भागता
  611. 25:26है। फिर मुद्रा गिरती है और आखिर में
  612. 25:28सरकार भी चली जाती है। ध्यान दीजिए ये
  613. 25:31भरोसा एक बार टूटे तो भाषण से नहीं
  614. 25:33जुड़ता। उसे बरसों दिखाकर कमाना पड़ता है।
  615. 25:37मगर साइना का दूसरा हिस्सा अगर हम आपको
  616. 25:38नहीं बताएंगे तो बात पूरी नहीं होगी। जहां
  617. 25:41संस्थाएं बचा ली गई उन्होंने दुनिया में
  618. 25:44क्या किया क्योंकि दुनिया ने वह दूसरा
  619. 25:46रास्ता भी देखा है। दूसरे विश्व युद्ध के
  620. 25:48बाद जर्मनी ने एक बेहद स्वतंत्र केंद्रीय
  621. 25:50बैंक बनाया बंडिस बैंक जिसे सरकार आदेश तक
  622. 25:53नहीं दे सकती थी। नतीजा यह कि जब जहां दो
  623. 25:56बार महंगाई ने जर्मनी को तबाह किया था।
  624. 25:58खासतौर से 1920 के दशक की वो हाइपर
  625. 26:00इनफ्लेशन जिसकी इमेजज़ आपने देखी होंगी,
  626. 26:04तस्वीरें देखी होंगी जिसमें लोग झाड़ू से
  627. 26:06नोट बटोर रहे थे। युद्ध के बाद जर्मनी ने
  628. 26:09दुनिया में बंडिस बैंक को ताकत दी और सबसे
  629. 26:12स्थिर मुद्रा और सबसे भरोसेमंद
  630. 26:14अर्थव्यवस्था की की स्थापना की। जापान ने
  631. 26:17भी यही किया। स्वतंत्र अदालत, काबिल
  632. 26:19नौकरशाही और मजबूत स्थानीय सरकारें और राख
  633. 26:21से उठकर जंग की राख से उठकर दुनिया की
  634. 26:23तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
  635. 26:25अमेरिका की एक मिसाल और लेते हैं। 1980 के
  636. 26:27दशक में जब महंगाई बेकाबू थी तो वहां
  637. 26:29केंद्रीय बैंक के प्रमुख पालकर बोलकर आए।
  638. 26:32ब्याज दरें इतनी बढ़ाई कि राजनीतिक दबाव
  639. 26:34के बावजूद महंगाई टूट गई। तो एक स्वतंत्र
  640. 26:38रेफरी ने अंपायर ने वह किया जो कोई चुनावी
  641. 26:40नेता नहीं कर सकता और अगर उस समय के
  642. 26:42रिकॉर्ड देखें तो शायद हर वाइट हाउस के
  643. 26:44राष्ट्रपति ने पाल बोलकर को को बुरा भला
  644. 26:47ही कहा था। तो आज पाल बोलकर की पॉलिसी को
  645. 26:50अमेरिकी समृद्धि की नियम माना जाता है।
  646. 26:52देखिए दो रास्ते और दो अलग-अलग नतीजे।
  647. 26:55इसके उलट कई देशों में लोकप्रिय ताकतवर
  648. 26:58नेता आए और उन्होंने धीरे-धीरे संस्थाओं
  649. 27:00को खत्म कर दिया। अदालत, मीडिया चुनाव
  650. 27:02तंत्र, केंद्रीय बैंक शुरू में सब ठीक
  651. 27:04लगा। लोग ताली बजाते रहे क्योंकि नेता
  652. 27:06लोकप्रिय थे। तेज फैसले हो रहे थे।
  653. 27:08लोकप्रिय कदम उठाए जा रहे थे। लेकिन कुछ
  654. 27:10सालों बाद करेंसी टूट गई। निवेश भाग गया।
  655. 27:13महंगाई फट पड़ी और भरोसा ठह गया। तो सबक
  656. 27:16साफ है। जिन देशों ने ताकत के साथ
  657. 27:17संस्थाओं का आईना बचाया, वो टिके।
  658. 27:19जिन्होंने आईना तोड़ दिया वो कुछ साल तो
  659. 27:21चमकते रहे लेकिन बाद में बिखर गए। भारत
  660. 27:24अभी इसी जगह खड़ा है जहां से दोनों रास्ते
  661. 27:27देते हैं। इतिहास में वह देश नहीं टिके
  662. 27:29जिनके नेता सबसे ताकतवर थे। वही देश टिके
  663. 27:32जिनकी संस्थाएं सबसे मजबूत थी। अब भारत का
  664. 27:35इस वक्त का सबसे जलता हुआ सवाल भारत में
  665. 27:38इस वक्त जब एक लोकप्रिय सरकार है। देश के
  666. 27:40अधिकांश राज्यों में एक ही पार्टी का शासन
  667. 27:43है तो इतना असंतोष क्यों दिख रहा है?
  668. 27:45संस्थाओं पर दबाव तो पहले भी रहा है। याद
  669. 27:47कीजिए 1975 का आपातकाल फिर आज की बात अलग
  670. 27:49क्यों है? इसके पीछे कुछ चीजें जो एक साथ
  671. 27:51जुड़ी है और यह समझना जरूरी है। दोष देने
  672. 27:53के लिए नहीं पूरी तस्वीर को बड़ी तस्वीर
  673. 27:55को बिग पिक्चर को समझने के लिए। पहली बात
  674. 27:58यह समझिए कि प्रचंड और एकतरफा जनादेश की
  675. 28:02वजह से जब सत्ता के सामने संसद में मजबूत
  676. 28:04संतुलन ना हो तो हर संस्था पर दबाव
  677. 28:07स्वाभाविक रूप से बढ़ता है और ये किसी एक
  678. 28:09दल का स्वभाव नहीं है। ताकत का अपना गणित
  679. 28:11है कि जब प्रचंड जनादेश आते हैं तो
  680. 28:13संस्थाएं सहम जाती हैं कमजोर होती हैं।
  681. 28:16दूसरी वजह कमजोर बिखरा विपक्ष है।
  682. 28:18लोकतंत्र में विपक्ष अंपायर होता है। सवाल
  683. 28:20पूछता है जब वो कमजोर हो। तो ये
  684. 28:22जिम्मेदारी अदालत और चुनाव आयोग जैसी
  685. 28:24संस्थाओं पर बढ़ जाती है और वो कोई सवाल
  686. 28:27नहीं पूछ पाती क्योंकि सरकार बेहद ताकतवर
  687. 28:29होती है और उन्हें आजादी नहीं देती। तीसरा
  688. 28:32आज सूचना का सैलाब है मगर उसके साथ अफवाह
  689. 28:34और एक तरफा कहानी भी है। जब हर पक्ष अपनी
  690. 28:37सच्चाई बना रहा हो, बता नहीं रहा हो तो
  691. 28:39निष्पक्ष संस्था पर भरोसा और ज्यादा जरूरी
  692. 28:41होता है। और इसलिए संस्थाओं की साख बचाना
  693. 28:44और भी कठिन हो जाता है। और चौथा सिर्फ
  694. 28:47भारत में नहीं हो रहा। दुनिया भर के कई
  695. 28:48बड़े लोकतंत्रों में ताकत केंद्र में सिमट
  696. 28:51रही है और रेफरी संस्थाएं, अंपायर
  697. 28:53संस्थाएं दबाव में हैं। यह इस दौर की
  698. 28:55वैश्विक बीमारी है। भारत उसका एक हिस्सा
  699. 28:57है। इन चारों का मेल ही वो वजह है जिस वजह
  700. 29:00से आज बहस इतनी तीखी है लोग सड़क पर हैं।
  701. 29:03अगर आपको अब तक की बात एक तरफफ़ा लगती है
  702. 29:05तो यह पक्ष भी समझिए पूरी ईमानदारी से। एक
  703. 29:07मजबूत निर्णायक सरकार के अपने असली फायदे
  704. 29:10हैं। जब सत्ता बटी हो, कमजोर हो तो अक्सर
  705. 29:12कुछ बड़ा नहीं हो पाता। हर फैसला अटकता
  706. 29:14है। गठबंधन की खींचतान में वर्षों निकल
  707. 29:16जाते हैं। भारत ने वह दौर भी देखा है।
  708. 29:19अर्थ हम यह नहीं कह रहा या मैं यह नहीं कह
  709. 29:21रहा हूं कि मजबूत सरकार बुरी होती है। हम
  710. 29:23सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि मजबूत सरकार
  711. 29:26के साथ मजबूत संस्थाएं भी चाहिए। दोनों एक
  712. 29:29साथ चाहिए। ताकत अच्छी हो मगर उसके सामने
  713. 29:31एक आईना हो जो उसे सच दिखाता रहे। और यह
  714. 29:34बेहद असंभव सी परिस्थिति बनती है जब मजबूत
  715. 29:37सरकार मजबूत संस्थाएं नहीं बनाती क्योंकि
  716. 29:40दोनों एक दूसरे की विपरीत हैं और ये
  717. 29:42संस्थाएं ही आईना है। एक सरकार जो तेज चले
  718. 29:45मगर उसके सामने एक स्वतंत्र अदालत हो, एक
  719. 29:47निष्पक्ष चुनाव आयोग हो, एक सच्चा आंकड़ा
  720. 29:49खड़ा हो तो वो सबसे अच्छी व्यवस्था है।
  721. 29:51निर्णायक भी, जवाबदेह भी, ताकत बुरी नहीं
  722. 29:53होती, लेकिन बिना आईने के ताकत बुरी होती
  723. 29:56है और संस्थाओं को मजबूत होना जरूरी है।
  724. 29:58अर्थम में हम हमेशा आपको बताते हैं कि अब
  725. 30:00क्या करें? आगे सरकार इसे कैसे बदल सकती
  726. 30:02है? आइए इसे भी समझते हैं। पूरी तरह दल
  727. 30:05तटस्थ व्यवस्था के लिए सबसे पहली चीज़ यह
  728. 30:08कि भारत में संस्थाओं की दिखावटी
  729. 30:10स्वायत्तता ठीक की जाए। केवल फेरबदल काफी
  730. 30:12नहीं है। भरोसा तब लौटता है जब संस्थाएं
  731. 30:15पारदर्शिता के साथ ये दिखाएं कि वो
  732. 30:17स्वतंत्र हैं। चुनाव आयोग, अदालत, सीएसओ,
  733. 30:20सांख्यिकी की संस्था इनकी नियुक्ति और
  734. 30:22कामकाज जितना पारदर्शी होगा उतना ही भरोसा
  735. 30:24होगा। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि
  736. 30:27पिछले 20 साल में हमने भारत में स्टेट
  737. 30:29कैपेसिटी में कोई निवेश नहीं देखा। खासतौर
  738. 30:31पर इतने प्रचंड दिनादेश के बाद भी सरकारों
  739. 30:34ने स्टेट कैपेसिटी नहीं बढ़ाई। ज्यादा
  740. 30:35विशेषज्ञ नहीं लाए गए। बेहतर डाटा नहीं।
  741. 30:38सबसे जरूरी है कि स्थानीय सरकारों को असली
  742. 30:40ताकत नहीं दी गई। क्योंकि हवा और कचरा
  743. 30:42दिल्ली से नहीं स्थानीय स्तर पर सुलझते
  744. 30:44हैं। सत्ता का केंद्रीकरण ऊपर है। नीचे की
  745. 30:46संस्थाएं केवल आदेश मानती हैं। और तीसरा
  746. 30:49जटिल मसलों के लिए दीर्घकालिक तंत्र की
  747. 30:52जरूरत है। इसमें दलगत राजनीति बीच में
  748. 30:54नहीं आती। हम एक दौर में सुनते थे कि
  749. 30:56रिफॉर्म्स, विदेश नीति जैसी चीजें
  750. 30:58दलनिरपेक्ष होती हैं क्योंकि पूरे देश के
  751. 31:00भविष्य से जुड़ी होती हैं। तो हवा,
  752. 31:02शिक्षा, नौकरी इन पर 5 साल की राजनीति
  753. 31:04नहीं चाहिए। इसमें 20 साल की 30 साल की
  754. 31:06निरंतर नीति चाहिए जो सरकार बदलने पर भी
  755. 31:09चलती रहे। तो अगर आप वोटर हैं तो सरकार के
  756. 31:11नतीजों को सिर्फ जनादेश से नापना बंद कर
  757. 31:13दीजिए। भारत में चुनाव की जीत को यह मान
  758. 31:15लिया जाता है कि देश अह सरकार के समर्थन
  759. 31:19में मतदान कर रहा है। संस्थाओं की सेहत को
  760. 31:21जरूर नापिए। एक मजबूत नेता बनना आसान है।
  761. 31:24मगर असली सवाल पूछिए कि क्या वह अपने पीछे
  762. 31:27मजबूत संस्थाएं छोड़ रहा है या कमजोर
  763. 31:29सिस्टम? क्योंकि किसी देश के भविष्य का
  764. 31:31असली बीमा नेता में, प्रधानमंत्री में,
  765. 31:34राष्ट्रपति में, मुख्यमंत्री में नहीं है।
  766. 31:36उस संस्था में है क्योंकि वो नेता तो
  767. 31:38जाएगा। संस्था रहेगी। तो अब हम आ गए हैं
  768. 31:41अर्थम के समापन पर। वापस रोम चलते हैं।
  769. 31:44रोम का रिपब्लिक या गणराज्य एक दिन में
  770. 31:46नहीं गिरा था। गणराज्य या लोकतंत्र एक दिन
  771. 31:48में गिरते भी नहीं है। रोम के में चुनाव
  772. 31:51आखिरी तक होते रहे। सीनेट बैठती रही।
  773. 31:54संस्थाएं मौजूद रही लेकिन उनकी आत्मा निकल
  774. 31:56गई थी। वो शेल खोल रह गए थे। असली ताकत
  775. 31:59कहीं और थी। अगस्टस ने यही किया था। उसने
  776. 32:01सीनेट को तोड़ा नहीं। सीनेट को सजावटी बना
  777. 32:03दिया। चुनाव होते रहे, नेता चुने जाते
  778. 32:06रहे। मगर हर असली फैसला एक जगह से आता था।
  779. 32:09रूम के लोगों ने इसे धीरे-धीरे चुपचाप
  780. 32:12होते हुए देखा। इस गणतंत्र को धीरे-धीरे
  781. 32:15ढहते हुए देखा और वे इसे तब तक देखते रहे
  782. 32:18जब तक बहुत देर नहीं हो गई। और जब उन्हें
  783. 32:21एहसास हुआ ध्यान दीजिएगा जब रोम के लोगों
  784. 32:23को एहसास हुआ कि उनका गणराज्य सिर्फ एक
  785. 32:26नाम का गणराज्य रह गया है तब तक वो पीढ़ी
  786. 32:29जा चुकी थी जिसे याद था कि असली गणराज्य
  787. 32:31होता कैसा है और यही संस्थाओं की सबसे
  788. 32:34डरावनी बात है जो आपको नोट करनी चाहिए और
  789. 32:36भारत में जितना भी विरोध दिख रहा है उसके
  790. 32:38पीछे ये ये अंतर्निहित सच है जो शायद
  791. 32:41विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग नहीं बता पा
  792. 32:44रहे हैं कि संस्थाएं कभी भी एक धमाके से
  793. 32:46नहीं गिरती वो चुपचाप एक-एक समझौते से
  794. 32:49अपनी साख होकर खोखली होती चली जाती है और
  795. 32:52एक दिन भीतर से अंदर से सब कुछ खाली हो
  796. 32:55जाता है। भारत शायद दुनिया के उन देशों
  797. 32:58में है इतिहास दर्ज करेगा जो एक बेहद अजीब
  798. 33:00मोड़ पर है। आज हमारे पास इतिहास के सबसे
  799. 33:03बड़े जनादेश हैं। एक दल की अखिल भारतीय
  800. 33:05सरकार है। मगर उसी के साथ सवालों के घेरे
  801. 33:08में खड़ी हुई संस्थाएं हैं। एक हारती हुई
  802. 33:10व्यवस्था है जो स्टॉक मार्केट के रेगुलेटर
  803. 33:13से लेकर एनसीएलटी तक और चुनाव आयोग से
  804. 33:15लेकर अदालतों तक और जगह-जगह बैठी सरकारों
  805. 33:18तक हार रही है। तो भरोसा वो जो असली पूंजी
  806. 33:21है वो जा रहा है। मगर एक फर्क है जो
  807. 33:23उम्मीद देता है। रोम के पास ना तो जागरूक
  808. 33:26जनता थी और ना वो संविधान जो भारत के पास
  809. 33:28है। भारत के पास यह सब है अगर हम इसका
  810. 33:30इस्तेमाल करें क्योंकि संस्थाएं जनता की
  811. 33:33चुप्पी से कमजोर होती है और जनता की
  812. 33:35जागरूकता से मजबूत होती हैं। अर्थम की
  813. 33:37आखिरी बात ध्यान से सुनिए। संस्थाओं का
  814. 33:40पतन आने वाली सरकार के लिए कुछ भी करने की
  815. 33:43ताकत गारंटी सर्टिफिकेट बन जाता है।
  816. 33:46क्योंकि उनके पास पिछले उदाहरण है कि तब
  817. 33:48इतना पतन हो चुका था। इसलिए संस्थाओं की
  818. 33:51ढलान एक ऐसी ढलान है जिसे रोकना जरूरी है।
  819. 33:54रोम के पतन को देखते हुए एक लैटिन कवि ने
  820. 33:56सवाल पूछा था। क्विस कस्टोडियट स्पॉस
  821. 33:59कस्टोडस पहरेदारों को पहराद कौन देगा?
  822. 34:02राजा की रक्षा पहरेदार करते हैं। लेकिन
  823. 34:04अगर पहरेदार ही बिगड़ जाए तो जनता को और
  824. 34:06खुद राजा को कौन बचाएगा? इसलिए समझिए
  825. 34:09बार-बार समझिए कि किसी देश की ताकत उसके
  826. 34:11सबसे बड़े जनादेश से नहीं नापी जाती। वो
  827. 34:14नापी जाती है उसकी सबसे कमजोर संस्था की
  828. 34:17सेहत से। राज बदलते हैं व्यवस्था रहती है
  829. 34:20या ढह जाती है। आज तय होगा कि 50 साल बाद
  830. 34:24हम किस तरह के भारत में जिएंगे। तो अर्थम
  831. 34:26में आज इतना ही फिर मिलते हैं अगले अर्थम
  832. 34:28में। यदि आप रोज की खबरों के पीछे छिपे
  833. 34:31क्यों को समझना चाहते हैं तो बनस्का ऐप
  834. 34:33डाउनलोड करिए। बाय फैक्टर को देखिए। अगर
  835. 34:36आप किताबों के और इतिहास से के किस्सों से
  836. 34:39जुड़ना चाहते हैं तो बुकनो को फॉलो करिए।
  837. 34:41टाइम मशीन को फॉलो करिए। Instagram पर
  838. 34:44मेरे साथ जुड़िए। और अगर आप पूरे सप्ताह
  839. 34:46की घटनाओं का अपने पोर्टफोलियो पर क्या
  840. 34:48असर है जानना चाहते हैं तो पॉलिसी एंड
  841. 34:50पोर्टफोलियो को फॉलो करिए। इंडियन पर
  842. 34:53[संगीत]

About this transcript

This page contains the full transcript of सरकार इतनी ताकतवर, फिर सिस्टम इतना कमजोर क्यों? | Anshuman Tiwari | Artham by The Bonus, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 6,648 words across 842 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.