A Gambler Got A Stranger’s Hand, Now It Controls Him | I’m Game Explained in Hindi | CineStory — Transcript
Full transcript
- 0:00हाथों की लकीरों पे मत जाए ग़ालिब, नसीब
- 0:02उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते। पर
- 0:05आज की कहानी एक ऐसे हाथ की है जिसने किसी
- 0:08की किस्मत ही पलट दी। एक अमीर घर का बिगड़ा
- 0:10लड़का शॉर्टकट से अमीर बनने के चक्कर में
- 0:13रोज जुआ खेलता था। कर्ज में डूब कर भागते
- 0:16वक्त एक एक्सीडेंट में उसका हाथ ही चला
- 0:18गया। ऑपरेशन में उसे किसी अनजान का हाथ
- 0:21लगा दिया गया और यहीं से ज़िंदगी बदल गई।
- 0:24इस हाथ पर उसका कोई काबू नहीं [संगीत] था।
- 0:26यह उससे वो सब करवाता जो वो कभी नहीं करना
- 0:29चाहता था। आखिर यह हाथ किसका था? चाहता
- 0:31क्या था? यह वरदान बनेगा या श्राप? चलिए
- 0:35सुनते हैं एक हाथ की आपबीती।
- 0:39बारिश वाली रात थी। सबको घर पहुंचने की
- 0:42जल्दी थी। तभी सड़क पर एक भयानक एक्सीडेंट
- 0:44हुआ। एक प्राइवेट कार उल्टी पड़ी थी। आसपास
- 0:47के लोग और एम्बुलेंस वाले लड़के को निकाल
- 0:49कर अस्पताल ले गए। तब तक खबर सुनकर उसके
- 0:51घर वाले भी पहुंच चुके थे। डॉक्टरों ने
- 0:53बहुत कोशिश की लेकिन लड़के को बचा नहीं
- 0:56पाए. उसकी धड़कन थम गई। उसकी गर्लफ्रेंड
- 0:58आखिरी बार उसे देखने आई। चेहरे से कपड़ा
- 1:01जरा सा हटाया पर आगे देखने की हिम्मत नहीं
- 1:03हुई। वो जाने लगी तभी अचानक उस मरे हुए
- 1:06लड़के का हाथ हिला और उसने लड़की का हाथ कस
- 1:09के पकड़ लिया। ऐसा पल किसी के लिए भी हजम
- 1:12करना आसान नहीं और ऐसी अजीब घटना पर कोई
- 1:14यकीन भी नहीं करेगा। इसलिए इसका जवाब लेकर
- 1:16हम बाद में लौटेंगे। तब तक सुनते हैं
- 1:18हैदराबाद के एक अमीर बाप के बिगड़े बेटे
- 1:21[संगीत] की कहानी जो इस एक्सीडेंट से करीब
- 1:23हफ्ता भर पहले शुरू होती है। तो इस बिगड़े
- 1:26लड़के का नाम है डैन। उसकी आधी ज़िंदगी शराब
- 1:29में जाती है और बाकी आधी जुए में। हालांकि
- 1:31जुए को वो बुरा नहीं मानता। उसके हिसाब से
- 1:34इंसान की ज़िंदगी भी एक जुआ है जिससे खुदा
- 1:37और शैतान खेलते हैं। [संगीत] बाप ने उसे
- 1:39कंपनी खोलकर दी है पर काम में उसका कोई मन
- 1:41नहीं। उसे शॉर्टकट से अमीर बनना है और
- 1:44इसके लिए जुए से आसान रास्ता कोई नहीं
- 1:46लेकिन यही सबसे खतरनाक रास्ता है। यह बात
- 1:49जुआरियों के दिमाग में कभी [संगीत] नहीं
- 1:50घुसती। खैर आज भी डैन दाव लगाने बैठा था।
- 1:54कई राउंड खेलकर भी वो एक चाइनीज आदमी से
- 1:56बुरी तरह हार गया। फिर भी उसे होश नहीं
- 1:58आया।
- 1:59चाइनीज आदमी ने लूजर कहा तो उसका ईगो और
- 2:01भड़क गया।
- 2:02नेवर गिव अप बोलकर उसने एक सूदखोर से पैसे
- 2:04उधार लिए। फिर खेलने बैठा और फिर सब हार
- 2:07गया। इतना हारकर भी अक्ल आ जाए ऐसा भी
- 2:10नहीं हुआ। जिससे उसने पैसे उधार लिए के वो
- 2:13बलराज बड़ा खतरनाक गैंगस्टर था। पैसे ना
- 2:16लौटा पाने की वजह से डेन उसके फोन इग्नोर
- 2:18कर रहा था।
- 2:19तो बलराज सीधा उसके ऑफिस आ धमका और स्टाफ
- 2:22के सामने ही उसे पीटने लगा। डेन हाथ पैर
- 2:24जोड़कर दो हफ्ते की मोहलत मांगने लगा।
- 2:26बलराज ने फिर एक थप्पड़ जड़ा और बोला उसने
- 2:29सिर्फ डेन के बाप की वजह से पैसे दिए थे।
- 2:31उसने 24 घंटे की मोहलत दी कि इसी में पैसे
- 2:34लौटा दे वरना बाप बेटे दोनों को नंगा करके
- 2:36नचाएगा। पिट कर नाक मुंह फड़वा कर डेन घर
- 2:39लौटा तो अब बाप का गुस्सा झेलना पड़ा। मां
- 2:42ने बचाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं
- 2:44हुआ। बाप का पारा सात में आसमान पर था।
- 2:47बेटे की ये मनमानी वो कब तक बर्दाश्त
- 2:49करता। डेन की कंपनी के स्टाफ की सैलरी तक
- 2:51बाप के अकाउंट से जाती थी। फिर भी उसे
- 2:53शर्म नहीं आती। उसने उस सूदखोर से ₹3.5
- 2:56करोड़ उधार लिए थे और सब जुए में उड़ा
- 2:58दिए। कौन बाप ये सब सहेगा। लेकिन डेन
- 3:01उल्टा बाप पर ही इल्जाम लगाने लगा कि उसकी
- 3:04इस हालत का जिम्मेदार बाप ही है। उसने बाप
- 3:06से ही सीखा है कि जिसके पास पैसा है
- 3:09दुनिया [संगीत] उसकी है। बाप ने उसे कभी
- 3:12अपनी मर्जी से कुछ करने नहीं दिया। बस
- 3:14पैसा पहचानना सिखाया। इसीलिए वो आज ऐसा
- 3:16बना है। अब उसका एक ही मकसद है ढेर सारा
- 3:20पैसा कमाना। बाप ने उसे ताना मारा था तू
- 3:23मेरा बेटा है इसके अलावा तेरी कोई पहचान
- 3:25नहीं। इसीलिए डेन बेशुमार पैसा कमाकर अपने
- 3:28बाप को हराना चाहता है। बेटे की इस मुसीबत
- 3:31में मां मर्सी उसके साथ खड़ी हुई। मर्सी
- 3:33के अकाउंट में ₹60 लाख की सेविंग्स थीं।
- 3:36उसने वो निकाल कर डेन को दे दिए। हालांकि
- 3:39डेन इससे खुश नहीं था। बलराज को संभालने
- 3:41के लिए उसे कम से कम 1.5 करोड़ देने
- 3:43पड़ेंगे। लेकिन मर्सी ने बताया ये उसके
- 3:46आखिरी बचे हुए पैसे हैं जो वो डेन के पापा
- 3:49जॉन को बताए बिना दे रही है। अगली बार डेन
- 3:51मांगेगा भी तो वो नहीं दे पाएगी। [संगीत]
- 3:54जाते-जाते मर्सी ने कहा अब सुधरना है या
- 3:56बर्बाद होना है ये फैसला डेन का है। लेकिन
- 3:59चिकने घड़े पर पानी कहां ठहरता है। डेन ने
- 4:02इन पैसों से फिर जुआ खेलने का फैसला किया।
- 4:04वो अपने दोस्त फ्रेडी से मिला और
- 4:06स्पोर्ट्स बैटिंग की ठानी। फ्रेडी ने सलाह
- 4:08दी कि ये पैसे बलराज को देकर फिलहाल उसे
- 4:11शांत कर दें। पर डैन पूरे कॉन्फिडेंस में
- 4:13था। वो अब तक सीपीएल के 16 सीजन देख चुका
- 4:16है। उसके एनालिसिस में हर टीम और हर
- 4:18प्लेयर का अपना पैटर्न होता है। वो पैटर्न
- 4:20क्रैक कर लो तो मैच प्रेडिक्ट करना बच्चों
- 4:22का खेल है। उसका कॉन्फिडेंस देखकर फ्रेडी
- 4:25उसे एक पब में ले गया। अंदर जाने से पहले
- 4:27उसने एक बार फिर चेताया कि यहां दांव
- 4:29लगाना बहुत रिस्की है। फिर भी डैन ने मना
- 4:32किया। अंदर अनाउंसमेंट हो रहा था। आज
- 4:34सीपीएल का फाइनल है। राजीव गांधी स्टेडियम
- 4:37में मुंबई टाइटंस और मद्रास रेसिंग बुल्स
- 4:39आमने-सामने होंगे। फ्रेडी ने बताया यहां
- 4:42कैबिनेट मिनिस्टर से लेकर मल्टीमिलियनेयर
- 4:44तक सब दांव लगाते हैं। टॉस से पहले ही
- 4:46बैटिंग शुरू हो गई। डैन बोला लगभग हर मैच
- 4:49में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी
- 4:51है और मद्रास ने बॉलिंग यानी टॉस कोई भी
- 4:54जीते मुंबई के बैटिंग करने के चांस सबसे
- 4:57ज्यादा है। इसलिए उसने टॉस पर 10 लाख का
- 5:00दांव लगा दिया। मद्रास के कप्तान जेसन
- 5:02एंटनी ने सिक्का उछाला, टॉस जीता और
- 5:05बॉलिंग चुनी। मुंबई की बैटिंग पर दांव
- 5:07लगाकर डैन पहली बाजी जीत गया। अब डैन ने
- 5:10कहा इस सीजन मुंबई का एवरेज स्कोर 160 से
- 5:13170 के बीच रहा है। पर आज फाइनल है तो वो
- 5:17पूरा जोर लगाएंगे। इसलिए उसका अंदाजा था
- 5:20कि मुंबई 180 से 190 के बीच बनाएगी। इस
- 5:24बार उसने 25 लाख का दांव लगाया। 20 ओवर के
- 5:27बाद मुंबई का स्कोर था पांच विकेट पर 187
- 5:30रन यानी ये बाजी भी डैन जीत गया और उसका
- 5:34कॉन्फिडेंस और बढ़ गया। अब डैन जीतने वाली
- 5:37टीम पर दांव लगाना चाहता था। उसके
- 5:39प्रेडिक्शन के हिसाब से मुंबई को जीतना
- 5:41चाहिए। फ्रेडी ने चेताया इस सीजन सबसे
- 5:44ज्यादा रन रेट के साथ मद्रास नंबर वन टीम
- 5:47है। मुंबई पर दांव लगाना खुदकुशी जैसा हो
- 5:50सकता है। लेकिन डैन ने उसकी एक न सुनी और
- 5:53अपने पास के सारे पैसे जो 1 करोड़ से भी
- 5:56ज्यादा थे सब मुंबई पर लगा दिए। उसका
- 5:59एनालिसिस था मद्राс का कप्तान बड़े मैचों
- 6:02में फ्लॉप हो जाता है। मद्रास का असली
- 6:04पावर हाउस है उनका स्टार बैट्समैन विकी।
- 6:07अगर विकी आउट हो गया तो मद्रास खत्म।
- 6:10इसलिए उसे पूरा भरोसा था कि मुंबई ही
- 6:12जीतेगी। शुरुआत में विकेट गिरने से मद्रास
- 6:15सच में मुश्किल में आ गई। सब ने मान लिया
- 6:17था कि मद्रास हारेगी लेकिन विकी के क्रीज
- 6:20पर आते ही बाउंड्री पर बाउंड्री बरसने
- 6:22लगी। कह सकते हैं विकी ने अकेले दम पर मैच
- 6:25जिता दिया और डेन अपना सब कुछ हार कर
- 6:28कंगाल हो गया। कुछ समझ ना आने पर उसने एक
- 6:31सिक्योरिटी गार्ड की गन छीन ली, उसे बंधक
- 6:34बनाया और अपने पैसे वापस मांगने लगा।
- 6:36पुलिस बुलाने की धमकी भी दी। मजबूरन पब
- 6:38वालों ने उसके पैसे लौटा दिए लेकिन जैसे
- 6:41ही डेन पैसों का बैग लेकर गाड़ी में बैठा
- 6:43वो लोग उसका पीछा करने लगे। डेन तेजी से
- 6:46भागा और काफी देर तक चेस चलता रहा। आखिर
- 6:49में सिग्नल तोड़कर भागते हुए उसकी गाड़ी
- 6:51एक ट्रक से टकरा गई। कई पलटियां खाने के
- 6:54बाद डेन बाहर जा गिरा और फिर ट्रक का एक
- 6:56पहिया सीधे डेन के हाथ के ऊपर से गुजर
- 6:59गया। डेन को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल
- 7:01लाया गया। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से
- 7:04उसकी जान [संगीत] बचाई। कुछ दिन बाद कोमा
- 7:06से जागा तो एक झटका लगा। उसका दाया हाथ
- 7:09बुरी तरह कुचल गया था इसलिए काटना पड़ा पर
- 7:12किस्मत से उसी दिन अस्पताल में एक मरे हुए
- 7:15इंसान के ऑर्गन डोनेट हुए थे और उस डोनर
- 7:18का दाया हाथ डेन को ट्रांसप्लांट कर दिया
- 7:20गया। यह सुनकर डेन थोड़ा परेशान हुआ। न
- 7:23जाने किसका हाथ लगा दिया यह सोच कर ही उसे
- 7:25अजीब लग रहा था। कुछ दिनों में वो काफी
- 7:27ठीक हो गया लेकिन हाथ में कोई एहसास नहीं
- 7:30था। [संगीत] डॉक्टर भी फिक्रमंद हो गए।
- 7:32फिर कुछ और दिन बाद डेन ने पहली बार हाथ
- 7:36हिलाकर एक पेन जरा सा उठाया। डॉक्टर खुश
- 7:38होकर बोले अब कोई दिक्कत नहीं बाकी
- 7:41फिजियोथेरेपी से ठीक हो जाएगा। डेन फ्रेडी
- 7:43के साथ फिजियोथेरेपी सेंटर में इंतजार कर
- 7:45रहा था। थोड़ी देर में थेरेपिस्ट आई, नाम
- 7:48था ईशा, बेहद खूबसूरत और मिलनसार लड़की।
- 7:52डेन काफी [संगीत] फ्रस्ट्रेटेड था तो ईशा
- 7:54ने पहले उसे मेंटली हौसला दिया। उसने इतने
- 7:57प्यार से समझाया कि डेन उस पर फिदा हो
- 7:59गया। अब वो रोज वक्त से पहले ही थेरेपी के
- 8:02लिए पहुंच जाता और दोनों में अच्छी
- 8:04बॉन्डिंग हो गई लेकिन एक लड़की कभी-कभी
- 8:06आकर छुपकर नम आंखों से डेन को देखती थी।
- 8:09यह वही लड़की थी। शुरुआत वाले एक्सीडेंट
- 8:12में मरे लड़के की गर्लफ्रेंड। इसका यहां
- 8:14क्या लेना देना है यह भी धीरे धीरे
- 8:16खुलेगा। खैर लंबे सेशंस के बाद डेन का हाथ
- 8:19पूरी तरह ठीक हो गया। बल्कि जितना ठीक
- 8:21होना चाहिए उससे भी बेहतर काम करने लगा।
- 8:24आखिरकार उसे रेगुलर इलाज से छुट्टी मिली
- 8:26और वह खुशी खुशी घर लौट आया।
- 8:28असली मुसीबत अगली सुबह शुरू हुई। ठीक 5:00
- 8:32वह ट्रांसप्लांट वाला हाथ अपने आप हिला और
- 8:34डेन के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
- 8:36[संगीत] डेन हड़बड़ा कर उठ बैठा। कुछ समझ
- 8:39नहीं आया पर गाल का दर्द तो असली था।
- 8:41फ्रेश होकर शर्ट पहनने लगा तो देखा कि
- 8:43उसने फटाफट सारे बटन लगा लिए। जबकि जिंदगी
- 8:46भर उसे सही छेद में बटन लगाने में दिक्कत
- 8:49होती थी।
- 8:50बाल बनाने गया तो हाथ ने अपनी मर्जी से
- 8:52किसी और स्टाइल में बाल संवार दिए। डेन
- 8:54फिर कुछ नहीं समझ पाया। तैयार होकर ऑफिस
- 8:57पहुंचा। स्टाफ ने वेलकम किया। वहां भी वह
- 8:59हाथ से एक रिएक्शन देना चाहता पर हाथ कुछ
- 9:02और ही कर देता। फिर उससे बड़ा झटका लगा।
- 9:04एक स्टाफ पेंडिंग फाइलों पर साइन करवाने
- 9:07आया। डेन ने आराम से साइन कर दिए लेकिन वह
- 9:09साइन डेन का था ही नहीं। किसी और का था।
- 9:12अब डेन ने अपने सर्जन को फोन किया। सर्जन
- 9:15ने बात हल्के में ली और कहा अब शायद यह
- 9:18एलियन हैंड सिंड्रोम है। यानी दिमाग हाथ
- 9:20को सिग्नल भेज रहा है पर हाथ उसे ठीक से
- 9:23पढ़ नहीं पा रहा। आम लोगों के साथ भी ऐसा
- 9:25होता है जैसे हम कोई चीज उठाने जाते हैं
- 9:27और कुछ और उठा लाते हैं। ज्यादा परेशानी
- 9:30हो तो आकर चेकअप करवा लेना। डेन ने कुछ
- 9:32दिन हाथ को काबू करने की कोशिश की पर
- 9:34उल्टा हाथ ही उसे काबू कर रहा था। लगभग हर
- 9:37काम में वह रोक लगाता और अपनी मर्जी से
- 9:39डेन को चलाता। आखिर डेन फ्रस्ट्रेट हो
- 9:41गया। नए सिरे से सारे टेस्ट करवाकर उसने
- 9:44रिपोर्ट्स ईशा को दिखाईं। सब नॉर्मल थी।
- 9:47एलियन हैंड सिंड्रोम का भी कोई लक्षण
- 9:48नहीं। फिर भी डेन बोला यह हाथ उसे चैन से
- 9:52कुछ करने नहीं देता। एक घूंट ड्रिंक तक
- 9:54नहीं लेने देता। [संगीत] उसे लगता था इस
- 9:56हाथ में कोई आत्मा है। ईशा थोड़ा चिड़ गई
- 9:59और समझाया जब तक वह इसे किसी और का हाथ
- 10:01समझेगा मुसीबत बढ़ती जाएगी। उसे इसे अपना
- 10:04हाथ मानना होगा और डेन बहुत अकेला है।
- 10:07अकेलापन दूर हो जाए तो आधी प्रॉब्लम वैसे
- 10:09ही सुलझ जाएगी। यह सुनकर डैन के जज्बात
- 10:12में आकर ईशा को प्रपोज कर दिया। ईशा भड़क
- 10:14गई। बोली उसने डैन को बस एक पेशेंट की तरह
- 10:17देखा है। एक्सीडेंट के बाद वह मानसिक तौर
- 10:19पर कमजोर था इसलिए उसने सिर्फ मेंटल और
- 10:21इमोशनल सपोर्ट दिया। रिजेक्ट होकर डैन
- 10:23उठकर चला गया। फिर वह बार पहुंचा। आज हाथ
- 10:26ने उसे पीने से नहीं रोका बल्कि और पीने
- 10:29के लिए उकसाया। तभी किसी ने उसे कार्ड
- 10:31खेलने बुलाया और डैन बैठ गया। हैरानी की
- 10:33बात [संगीत] जिंदगी भर का लूजर डैन आज हर
- 10:36बाजी जीत रहा था। उसी बार में पब वाले वह
- 10:39लोग भी थे जिनसे डैन हारे हुए पैसे लेकर
- 10:41भागा था। उसे देखते ही वह बदला लेने के
- 10:44लिए गैंग के साथ टूट पड़े। डैन गिड़गिड़ा
- 10:46कर पैसे लौटाने की मोहलत मांग रहा था पर
- 10:49हाथ को इन सब की परवाह नहीं थी। अब वह
- 10:51एक्शन में आ गया। डैन पर कंट्रोल लेकर हाथ
- 10:54ने एक-एक को पीटना शुरू किया। यह हाथ इतना
- 10:56ताकतवर होगा डैन ने सोचा भी नहीं था। हर
- 10:59घूंसा जैसे हथौड़ा। अब डैन भी हाथ का फैन
- 11:03बन गया और दोनों ने मिलकर सबको जमीन पर
- 11:05लिटा दिया। लौटते वक्त उसने हाथ से कहा
- 11:08कौन कहता है मैं अकेला हूं? तू है ना मेरे
- 11:11साथ तू मेरा बेस्ट फ्रेंड है। हम दोनों
- 11:13मिल जाए तो पूरी दुनिया हमारी। हाथ ने भी
- 11:16जैसे हामी भर दी। इसके बाद डैन फिर से
- 11:18कसीनो का रेगुलर बन गया। हार क्या होती है
- 11:21वह भूल ही गया था क्योंकि कार्ड्स में अब
- 11:23कोई उसे हरा नहीं पाता। जिनसे वह कभी
- 11:26लगातार हारता था अब उन्हीं को लगातार
- 11:28हराने लगा। ऐसे ही एक दिन वह खेल रहा था
- 11:31सब नॉर्मल था। अचानक हाथ कांपने लगा जैसे
- 11:34किसी के आने से अलर्ट हो गया हो। तभी एक
- 11:37आदमी अंदर आया। फ्रेडी ने बताया यह डेविड
- 11:40है एमआरबी यानी मद्रास टीम का स्पोंसर।
- 11:42डेविड यहां अपने कुछ पार्टनर स्पोंसर से
- 11:45मीटिंग करने आया था जो पीछे से पैसा लगाते
- 11:47हैं। उन्हें डेविड की एमआरबी पर भरोसा
- 11:50नहीं था क्योंकि पिछली बार उस पर भरोसा
- 11:52करके उन्होंने 870 करोड़ गवाए थे। डेविड
- 11:55ने यकीन दिलाया इस बार वह तीन गुना वसूल
- 11:58करके देगा। मीटिंग के बाद डेविड जाने लगा
- 12:01तो डैन का हाथ फिर बेकाबू हो गया। उसने एक
- 12:03चाकू उठाया और पीछे से डेविड पर हमला करने
- 12:06चला। आखिरी पल में डैन ने उसे रोक लिया पर
- 12:09हाथ बुरी तरह भड़का हुआ था तो डैन भागकर
- 12:12वाशरूम में घुस गया।
- 12:13डेविड को मारने से रोकने की सजा में हाथ
- 12:16ने डेन को ही थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
- 12:18फिर डेन की जेब से मोबाइल निकालकर टाइप
- 12:20किया डेविड का पीछा करो। लेकिन डेन किसी
- 12:23कत्ल ओ गौरत में नहीं पड़ना चाहता था।
- 12:25डेविड को वो जानता तक नहीं उससे क्यों
- 12:27उलझे? फिर भी हाथ की बेचैनी थम नहीं रही
- 12:30थी। तभी ईशा का फोन आया और हाथ थोड़ा शांत
- 12:33हुआ। ईशा को गिल्ट हो रहा था। वो कई बार
- 12:35फोन कर चुकी थी। आखिरकार डेन ने फोन उठाया
- 12:38तो ईशा ने अपनी लोकेशन भेजकर उसे लेने आने
- 12:41को कहा। डेन गाड़ी लेकर निकला पर सिग्नल
- 12:44पर उसकी फिर डेविड से आमना सामना हो गया।
- 12:46हाथ फिर बेकाबू हुआ और डेविड की तरफ इशारा
- 12:49करके मोबाइल पर टाइप किया ही मस्ट डाई
- 12:52यानी इसे मरना ही होगा। सिग्नल खुला डेविड
- 12:56की गाड़ी दूसरी तरफ मुड़ी तो हाथ जबरदस्ती
- 12:58डेन की गाड़ी भी उधर ले गया। डेविड की
- 13:01गाड़ी के बराबर आते ही [संगीत] हाथ ने
- 13:03घूंसे से शीशा तोड़ा डेविड का कॉलर पकड़ा
- 13:06और उसका आधा जिस्म खिड़की से बाहर खींच
- 13:08लिया। फिर उसकी गाड़ी पर जानलेवा हमला
- 13:11किया। डेविड की गाड़ी आगे जाकर एक खंभे से
- 13:14टकराकर रुक गई। जख्मी डेविड बाहर निकला तो
- 13:17हाथ उसे कुचलने के लिए डेन की गाड़ी उसकी
- 13:20तरफ दौड़ाने लगा। आखिरकार डेन ने ब्रेक
- 13:23दबाकर और स्टीयरिंग घुमाकर कत्ल होने से
- 13:26रोक लिया। हाथ ने डेविड [संगीत] को फिर
- 13:28देख लेने का धमकी भरा इशारा किया तो डेविड
- 13:30की नजर हाथ के टैटू पर पड़ी। वो टैटू से
- 13:33जाना पहचाना लगा। ये टैटू ट्रांसप्लांट से
- 13:36पहले से ही इस हाथ पर बना हुआ था। [संगीत]
- 13:39घर पहुंचकर डेन हाथ पर खूब बरसा। ये हाथ
- 13:42डेविड पर इतना भड़का क्यों है? उसे समझ
- 13:44नहीं आ रहा था। फिर एक मैगजीन पर नजर पड़ी
- 13:47तो याद आया घर लौटने के बाद इसी हाथ ने वो
- 13:50मैगजीन फेंक दी थी क्योंकि कवर पर डेविड
- 13:53की फोटो थी। एक दिन टीवी पर डेविड दिखा था
- 13:56तब भी हाथ ने टीवी बंद कर दिया था। डेन
- 13:58समझ गया जिसका [संगीत] ये हाथ था उसकी
- 14:01डेविड से पुरानी दुश्मनी थी और उसे चुकाने
- 14:03के लिए हाथ डेन को इस्तेमाल करना चाहता
- 14:06है। डेन ने साफ कहा वो किसी कीमत पर उसे
- 14:09कत्ल नहीं करने देगा। डेन रास्ते का कांटा
- 14:11बन रहा था तो अब हाथ ने उसी की खबर लेनी
- 14:13शुरू कर दी। बेरहमी से पीटने लगा। कभी सिर
- 14:16दबोचता, कभी कुछ उठाकर सिर पर मारता।
- 14:19मार-मार कर बेहाल कर दिया। डेन ने बाएं
- 14:21हाथ से चाकू उठाकर दायां हाथ काटने की
- 14:24कोशिश की पर बेकार। मार खाते-खाते वो
- 14:27बेहोश हो गया और फिर उसी हाथ ने चपत मारकर
- 14:30उसे जगा दिया। डेन समझ गया इस हाथ से
- 14:32छुटकारा नहीं मिलेगा। खुद को खत्म करने के
- 14:35लिए उसने ऊपर से छलांग लगा दी। पर हाथ ने
- 14:37एक पर्दा पकड़कर उसे बचा लिया। उधर डेन
- 14:40वादा करके भी नहीं आया तो ईशा खबर लेने
- 14:42उसके घर पहुंची। पूरा घर तहस-नहस और डेन
- 14:45बदहाल बैठा था। वो इतना ट्रॉमा में था कि
- 14:48पहले ईशा को पहचान भी नहीं पाया। ईशा उसे
- 14:51फिर सर्जन के पास ले गई। चेकअप में इस बार
- 14:53भी कुछ नहीं निकला। डेन ने डॉक्टर के कान
- 14:55में कहा ये हाथ एक्टिंग कर रहा है। इसने
- 14:57मुझे मारने की कोशिश की थी लेकिन कोई यकीन
- 15:00नहीं कर रहा था। उल्टा उसे पागल समझकर
- 15:02साइकियाट्रिस्ट के पास भेजने की बात होने
- 15:04लगी। ये सुनकर डेन भड़क गया। बोला वो ये
- 15:07हाथ काट देगा। बिना हाथ के जी लेगा पर
- 15:09कत्ल का बोझ लेकर नहीं। वो खुद हाथ काटने
- 15:12लगा तो डॉक्टर ने शांत करके कहा वो सर्जरी
- 15:15करके हाथ निकाल देंगे। डेन को सर्जरी बेड
- 15:17पर लिटा के जैसे ही इंजेक्शन लगाने लगे
- 15:19हाथ जाग उठा। सब थोड़ा चौंके पर दोबारा
- 15:22इंजेक्शन लगाने गए तो हाथ भड़क उठा। उसने
- 15:25डॉक्टर का गला पकड़कर उसे दीवार से सटाकर
- 15:28ऊपर उठा दिया। सारा स्टाफ मिलकर भी डेन को
- 15:30हटा नहीं पाया। मजबूरन डेन ने चाकू अपनी
- 15:33गर्दन पर रखकर हाथ को धमकी दी डॉक्टर को
- 15:36छोड़ वरना मैं अपना गला काट लूंगा। उसने
- 15:38गर्दन पर थोड़ा चाकू चला भी दिया तब जा के
- 15:41हाथ ने डॉक्टर को छोड़ा और शांत हो गया।
- 15:43अब किसी को शक नहीं रहा कि डेन सच बोल रहा
- 15:46था। उधर डेविड ने अपने आदमियों से कहा
- 15:48जिसने उस पर हमला किया उसे किसी भी हाल
- 15:51में ढूंढो। उन्होंने कसीनो का सीसीटीवी
- 15:53फुटेज खंगाला। डेविड ने डेन की तरफ इशारा
- 15:55किया तो उसके आदमी चौंक गए। बोले यही
- 15:58लड़का कुछ दिन पहले बार में हंगामा कर
- 16:00चुका है और पिछले सीजन के सीपीएल फाइनल
- 16:02में बैटिंग हॉल से झगड़ा करके पैसे लेकर
- 16:04भागा था। डेविड की नजर फिर हाथ के टैटू पर
- 16:07गई। इस बार गौर से देखा तो वो बेचैन हो
- 16:10उठा और पिछले सीपीएल के कप विनिंग प्लेयर
- 16:13विक्की की फोटो निकाली। विक्की के हाथ पर
- 16:16बिल्कुल वही टैटू था। डेविड बोला इस लड़के
- 16:19का विक्की से कोई ना कोई कनेक्शन जरूर है।
- 16:22इसकी पूरी डिटेल्स निकालो। [संगीत] उधर
- 16:24सर्जन जो आंखों से देखा, उसे दिल मानने को
- 16:26तैयार नहीं था। एक डॉक्टर होकर कैसे मान
- 16:29ले कि हाथ में कोई आत्मा है। फिर भी ईशा
- 16:32के जोर देने पर उसने कबूला डैन के हाथ का
- 16:35डोनर पिछले सीजन का सीपीएल प्लेयर विग्नेश
- 16:37दास उर्फ विक्की था।
- 16:40ईशा ने यह बात डैन को बताई। डैन को अच्छे
- 16:42से याद था पिछले फाइनल में विक्की की वजह
- 16:45से ही वो धाव हारा था और उसके बाद ही वो
- 16:47एक्सीडेंट हुआ। उसी दिन [संगीत] डैन से
- 16:50पहले विक्की का भी एक्सीडेंट हुआ था।
- 16:52शुरुआत में हमने जो एक्सीडेंट देखा जिसमें
- 16:54एक लड़के की मौत हुई वो असल में विक्की ही
- 16:57था। [संगीत] आज इस सीजन के सीपीएल का
- 16:58फाइनल है और मद्रास फिर फाइनल में है। डैन
- 17:02का अंदाजा था कि विक्की फाइनल से पहले ही
- 17:04डेविड को मारना चाहता है। पर विक्की को
- 17:06डेविड से इतनी नफरत क्यों है? यह जानने के
- 17:08लिए उन्होंने विक्की की मेडिकल फाइल देखी
- 17:10और उसकी गर्लफ्रेंड थारिनी का नाम मिला।
- 17:12डोनेशन के पेपर्स पर थारिनी के ही साइन
- 17:15थे। डैन और ईशा ने थारिनी को ढूंढ निकाला।
- 17:17पूछने पर उसने पूरी कहानी सुनाई। विक्की
- 17:20एक साधारण घर का लड़का था जिसके दिमाग में
- 17:22बस क्रिकेट घूमता था। पिछले सीजन की
- 17:24सीपीएल नीलामी में मद्रास ने उसे 1.5
- 17:27करोड़ में खरीदा। पहले ही मैच में विक्की
- 17:29ने अपना जलवा दिखाया और अकेले दम पर टीम
- 17:31को जिताया। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में
- 17:33मद्रास का स्पोंसर डेविड अब्राहम
- 17:35खिलाड़ियों से मिलने आया। उसने विक्की की
- 17:37जमकर तारीफ की और अपनी फेवरेट घड़ी गिफ्ट
- 17:40करके खुद विक्की की कलाई पर पहना दी। इसके
- 17:42बाद पूरे टूर्नामेंट में विक्की ने विरोधी
- 17:44टीमों पर कहर बरपा दिया और रोज सुबह 5:00
- 17:47उठकर प्रैक्टिस पर निकल जाता और मैदान पर
- 17:49तूफान ला देता। उसकी वजह से उसकी
- 17:52पॉपुलैरिटी और मद्रास की रेटिंग आसमान
- 17:54छूने लगी और मद्रास फाइनल में पहुंच गई।
- 17:57फाइनल से एक दिन पहले विक्की फोन पर
- 18:00थारिनी से बात कर रहा था। तभी डेविड उसके
- 18:02अपार्टमेंट आया। वीडियो कॉल पर देखकर उसने
- 18:05उससे भी बड़े प्यार से बात की। फिर मीटिंग
- 18:07का बहाना करके कॉल कटवा दी। [संगीत] अब वो
- 18:09विक्की को घुमा फिराकर बोला उसे फाइनल की
- 18:12फिक्र है। विक्की ने कहा टेंशन की कोई बात
- 18:15नहीं फाइनल हम ही जीतेंगे। डेविड बोला यही
- 18:17तो फिक्र की बात है। फिर उसने विक्की से
- 18:20मैच हारने कहा। पहले विक्की को लगा डेविड
- 18:22मजाक कर रहा है। पर डेविड ने बताया विक्की
- 18:25की वजह से मद्रास पर 800 करोड़ का दांव
- 18:28लगा है। अगर मद्रास हारी तो यह सारा पैसा
- 18:31उनका। इसमें से उसने विक्की को 80 करोड़
- 18:34देने की ऑफर दी। लेकिन विक्की बोला यह खेल
- 18:36ही उसकी जिंदगी है। वो फिक्सिंग नहीं
- 18:38करेगा। फिर भी डेविड उसे कल का मैच हारने
- 18:41की हिदायत देकर चला गया। उलझन में पड़े
- 18:43विक्की ने यह बात कप्तान जेसन को बताई।
- 18:45जेसन ने सलाह दी अगर डेविड हारने को कह
- 18:48रहा है तो उसकी बात मान लेनी चाहिए। उसने
- 18:51दो सीजन पहले की जयपुर टीम के फास्ट बॉलर
- 18:53राहुल देसाई का जिक्र किया। सब जानते हैं
- 18:56कि राहुल ने खुदकुशी की थी। पर असल में
- 18:58उसे मरवाया गया था। डेविड विक्की की सोच
- 19:01से कहीं ज्यादा खतरनाक है। इसलिए जेसन ने
- 19:04कहा खेल को बस एंटरटेनमेंट समझो। रात को
- 19:07थारिनी विक्की से मिलने आई और उसका हौसला
- 19:10बढ़ाया। अगले दिन फाइनल में शुरू से ही
- 19:12मद्रास की हालत खराब थी। [संगीत] विक्की
- 19:14ने क्रीज पर आकर कुछ गेंदे खराब भी खेली।
- 19:16स्टेडियम में उसकी फैमिली बैठी थी और देश
- 19:19भर के लाखों लोग उसके बल्ले की तरफ देख
- 19:21रहे थे। विक्की ने तय किया वो इतने लोगों
- 19:23से गद्दारी नहीं करेगा। उसने अपने असली
- 19:26अंदाज में खेलना शुरू किया और मैच जीता
- 19:28दिया। आखिरी [ __ ] सीधा उस शीशे पर जाकर
- 19:31लगा जिसके पीछे डेविड बैठा था। इसे कहते
- 19:35हैं करारा जवाब।
- 19:36मैच के बाद जेसन विक्की पर बहुत भड़का
- 19:39क्योंकि वो जानता था कि इसका अंजाम बहुत
- 19:41बुरा होगा। डेविड विक्की को छोड़ेगा नहीं।
- 19:44वो विक्की को समझाकर डेविड के पास ले जाना
- 19:47चाहता था। लेकिन विक्की ने जेसन को गलत
- 19:49समझा। वो डेविड का नकाब उतारकर सबको सच
- 19:52बता देगा। फिर विक्की अपने मां-बाप से
- 19:54मिला और थारिनी को ढूंढने लगा। पर वो कहीं
- 19:56नहीं मिली। वो पागलों की तरह ढूंढ रहा था।
- 19:59तभी भीड़ में किसी ने उसके हाथ में एक
- 20:01मोबाइल थमा दिया।
- 20:03फोन पर डेविड का वीडियो कॉल आया। उसने
- 20:05दिखाया थारिनी को किडनैप कर लिया गया है।
- 20:08उसे क्रीज के बीच बिठाकर सब उसके चारों
- 20:10तरफ क्रिकेट खेल रहे हैं और बल्ले से
- 20:12गेंदे थारिनी के चेहरे पर मार रहे हैं।
- 20:15ये देखकर विक्की से रहा नहीं गया। वो
- 20:17थारिनी को बचाने स्टेडियम भागा। वहां
- 20:19[संगीत] डेविड के आदमियों से उसकी जबरदस्त
- 20:21लड़ाई हुई और वो बुरी तरह जख्मी हो गया।
- 20:24उसने थारिनी को बाहर निकालकर गेट बंद कर
- 20:27दिया। लेकिन डेविड और उसके आदमियों ने
- 20:30विक्की को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला।
- 20:33फिर उसकी लाश गाड़ी में बिठाकर फ्लाई ओवर
- 20:36से नीचे गिरा दी ताकि सबको लगे कि विक्की
- 20:39एक्सीडेंट में मरा है। इसीलिए विक्की की
- 20:41आत्मा डेविड से बदला लेना चाहती है। पूरी
- 20:44कहानी सुनाकर थारिनी ने बताया उसने सच
- 20:47सामने लाने की बहुत कोशिश की। इसीलिए वो
- 20:50अब भी इस शहर में पड़ी है पर किसी ने उसका
- 20:52साथ नहीं दिया। फिर भी वो हार नहीं
- 20:54मानेगी। आखिरी सांस तक लड़ेगी। इतना कहकर
- 20:57थारिनी रो पड़ी। सब सुनकर डैन को भी बहुत
- 21:00बुरा
- 21:01लगा। वो विक्की के अंजाम के लिए खुद को भी
- 21:03जिम्मेदार मानने लगा क्योंकि पैसों के
- 21:05लालच में उस जैसे लोग ही दांव लगाते हैं
- 21:08और उन्हीं की वजह से डेविड जैसे लोग पैदा
- 21:10होते हैं। डैन ने तय किया इस लड़ाई में वो
- 21:13विक्की का साथ देगा। उधर डेविड बाकी
- 21:15स्पोंसर्स और एनालिस्ट्स के साथ मीटिंग
- 21:17में था। मैच में चार घंटे बचे थे और
- 21:20मद्रास पर सिर्फ 43% दांव लगे थे। इतने कम
- 21:23दांव में मुनाफा नहीं होगा। इसलिए सब
- 21:25डेविड से नाराज थे पर डेविड का प्लान
- 21:28तैयार था। उसने कप्तान जेसन को प्रेस
- 21:30कॉन्फ्रेंस में भेजा। जेसन ने ऐलान किया
- 21:33यह मैच विक्की को ट्रिब्यूट है। वो विक्की
- 21:35के लिए ही जीतेंगे। वो डेविड के रटा
- 21:38इमोशनल डायलॉग बोलता गया। जर्सी पर भी
- 21:40विक्की की तस्वीर लगाई गई। जुआरी पूरी तरह
- 21:43झांसे में आ गए और मद्रास पर दांव लगाने
- 21:45लगे। टीवी पर खबर देखकर डैन डेविड का
- 21:48प्लान समझ गया। तभी थारिनी ने गौर किया
- 21:51कुछ लोग उन्हें घूर रहे हैं। यह डेविड के
- 21:54आदमी थे। फ्रेडी को पीटकर उन्हें पता चल
- 21:56गया था कि विक्की का हाथ अब डैन के पास है
- 21:58और डेविड के हुक्म पर वो डैन को खत्म करने
- 22:01आए थे। लड़ाई शुरू हुई पर विक्की का हाथ
- 22:04अपने आप हिल ही नहीं रहा था। तो डैन ने
- 22:06अपने बाएं हाथ से ही सबको धुनना शुरू कर
- 22:08दिया। वो भी उलझ गए क्योंकि उन्होंने सुना
- 22:11था कि डैन का दायां हाथ विक्की का है।
- 22:13सबको लेटाने के बाद एक के फोन पर डेविड का
- 22:16कॉल आया। डैन ने उठाकर कहा आज मद्रास के
- 22:19खिलाड़ी सच में विक्की के लिए खेलेंगे।
- 22:21डेविड ने मैच के बाद उसे मारने की धमकी दी
- 22:24तो डैन बोला मद्रास हारी तो शायद तुम हजार
- 22:28करोड़ कमा लो, पर अगर जीत गई तो तुम्हारी
- 22:31जिंदगी खत्म। डैन थारनी और ईशा डॉक्टर
- 22:34बनकर स्टेडियम में घुसे। डैन ड्रेसिंग रूम
- 22:36में जेसन से मिला और दाएं हाथ का टैटू
- 22:39दिखाया तो जेसन समझ गया [संगीत] कि यह
- 22:41विक्की का हाथ है। डैन ने समझाया पूरी टीम
- 22:44एक साथ खड़ी हो जाए तो डेविड कुछ नहीं
- 22:46बिगाड़ पाएगा। क्रिकेट सिर्फ एंटरटेनमेंट
- 22:48नहीं एक इमोशन है। तभी डेविड और उसका आदमी
- 22:52शौर्य आधम के डैन को पीटा और एक कमरे में
- 22:55ले गए जहां ईशा और थारनी भी बंद थीं।
- 22:58डेविड गैलरी में चला गया। तब तक मैच शुरू
- 23:00हो चुका था और मद्रास पर 83% दांव लग चुके
- 23:04थे। इधर डेविड के आदमी ईशा और थारनी से
- 23:07बदतमीजी कर रहे थे और डैन बेहोश पड़ा था।
- 23:10तभी विक्की का हाथ जाग उठा। हाथ जंजीर से
- 23:13बंधा था फिर भी जो भी डैन के पास आता वो
- 23:15उसकी धुनाई कर देता। कोई अपडेट न मिलने पर
- 23:18डेविड लोगों के साथ वहां पहुंचा तो देखा
- 23:21उसके आदमी फर्श पर पड़े हैं। [संगीत] वो
- 23:23डेविड की तरफ बढ़ा तो एक आदमी ने रोका। इस
- 23:26हाथ में सच में विक्की की आत्मा है। डेविड
- 23:28ने यकीन नहीं किया पर पास जाते ही हाथ ने
- 23:31चाकू उठाकर उस पर वार करना चाहा। अब डेविड
- 23:33ने ईशा और थारनी को टॉर्चर करना शुरू किया
- 23:36और डैन पर गोली चलाई पर डैन को होश आ गया
- 23:39था। वो हट गया और गोली चूक गई। दूसरी गोली
- 23:42से पहले ही डैन ने बाएं हाथ का ऐसा घूंसा
- 23:44मारा कि डेविड उड़ गया। फिर विक्की के हाथ
- 23:46की ताकत से जंजीर तोड़ डाली। अब विक्की और
- 23:49डैन की ताकत मिलकर डेविड और उसके आदमियों
- 23:51पर टूट पड़ी। खूब पिटने के बाद डेविड बोला
- 23:54मुझे मारकर भी कुछ नहीं होगा। इस मैच में
- 23:56मद्रास पर दांव लगाने वाले सब हारेंगे।
- 23:59[संगीत] मैं मर भी गया तो 100 डेविड और
- 24:00पैदा होंगे। कप्तान तेरी बात कभी नहीं
- 24:02सुनेगा। वो मेरा पालतू कुत्ता है। वो घमंड
- 24:05में बोलता रहा लेकिन आखिरी पल में जेसन ने
- 24:08खेल को एंटरटेनमेंट नहीं इमोशन माना और
- 24:11शानदार बैटिंग करके मद्रास को फाइनल जिता
- 24:14दिया। डेविड जैसे स्पॉन्सर मिट्टी में मिल
- 24:16गए। गुस्से में डेविड ने गन उठाकर डैन पर
- 24:19तानी तो डैन ने उसका हाथ पकड़ लिया। डैन
- 24:22ने विक्की के हाथ से कहा इसे मारकर अपना
- 24:25बदला पूरा कर ले। पर विक्की नहीं चाहता था
- 24:28कि उसके बदले की वजह से डैन कत्ल के
- 24:30इल्जाम में फंसे। [संगीत] इसलिए विक्की के
- 24:32हाथ ने गन डेविड के ही हाथ में थमाकर गोली
- 24:35चलाई ताकि लगे कि डेविड ने खुद को मार
- 24:37लिया। कुछ दिन बीत गए। डैन ने ईशा को एक
- 24:40पर्ची देकर कहा यह विक्की लिखकर गया है।
- 24:43पर्ची पर लिखा था थैंक यू फॉर एवरीथिंग
- 24:45गुड बाय। डैन ने बताया इसके बाद उसे हाथ
- 24:48में विक्की की आत्मा महसूस नहीं हुई। ईशा
- 24:51थोड़ी टेंशन में थी। इतने दिन हो गए पर
- 24:53जांच की कोई रिपोर्ट नहीं आई। डैन ने कहा
- 24:56बेफिक्र रहो अब कोई हमारे पीछे नहीं आएगा।
- 24:59दोनों लौट रहे थे तभी एक जेब कतरे ने डैन
- 25:02का पर्स मारना चाहा और अचानक डैन के दाएं
- 25:05हाथ ने उसका हाथ दबोच लिया। डैन फिर से
- 25:08हाथ पर से कंट्रोल खो बैठा। ईशा समझ गई
- 25:11डैन ने झूठ बोला था। विक्की की आत्मा अब
- 25:14भी उसके साथ है। वो गुस्सा दिखाकर चल
- 25:16पड़ी। चोर का हिसाब करके डैन उसके पीछे
- 25:19भागा और कुछ-कुछ समझाने लगा। उसकी हालत
- 25:22देखकर ईशा हंस पड़ी। असल में वो नाराज थी
- 25:25ही नहीं बस नाटक कर रही थी। उसने भी हाथ
- 25:28वाली बात मान ली थी। [संगीत] डैन भी बदल
- 25:30चुका था। अब वो जुए की दुनिया में नहीं
- 25:32लौटेगा। अपना बिजनेस ठीक से चलाएगा। एक
- 25:35हाथ ने इस तरह डैन की जिंदगी बदल दी। हमने
- 25:38पहले भी अपने दर्शकों को आगाह किया है और
- 25:41जुए का खौफनाक चेहरा दिखाया है। [संगीत]
- 25:43जुआ सिर्फ नुकसान और बर्बादी लाता है। डैन
- 25:46का करिश्माई हाथ भले ही काल्पनिक हो पर
- 25:49जुए से जो उसका हाल हुआ वो बिल्कुल असली
- 25:51है और आपको बचाने के लिए कोई करिश्माई हाथ
- 25:54नहीं आएगा तो सावधान रहिए। आज के लिए बस
- 25:57इतना ही मिलते हैं अगली कहानी में।
- 25:59शुक्रिया।
About this transcript
This page contains the full transcript of A Gambler Got A Stranger’s Hand, Now It Controls Him | I’m Game Explained in Hindi | CineStory by CineStory, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 5,085 words across 609 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.