लाल किला कैसे बना? 378 साल पुराने निर्माण का वो रहस्य जो आज भी हैरान करता है! | Full Documentary — Transcript
Full transcript
- 0:00आज दिल्ली में जो लाल किला आपके सामने
- 0:02खड़ा है, वो असली लाल किला है ही नहीं।
- 0:04शाहजहां ने जो असली लाल किला बनवाया था,
- 0:07उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा आज मौजूद ही
- 0:10नहीं है। आज जब आप इसके अंदर जाते हैं और
- 0:12आपको बड़े-बड़े खाली हरे मैदान दिखाई देते
- 0:15हैं, तो वहां कभी कोई मैदान नहीं था। वहां
- 0:18एक पूरा शहर बसा था। बड़े-बड़े शाही महल
- 0:21थे, रौनक से भरे बाजार थे, खूबसूरत बगीचे
- 0:24थे और महलों के ठीक अंदर से पानी की ठंडी
- 0:28नहरें गुजरती थीं। लेकिन इससे भी हैरानी
- 0:30की बात यह है कि आज से करीब 400 साल पहले
- 0:34जब ना कोई क्रेन थी, ना कोई ट्रक, तो इतना
- 0:37विशाल किला आखिर बनाया कैसे गया होगा? यही
- 0:40सच जानने के लिए मैंने लाल किले पर लिखी
- 0:42करीब 290 पन्नों की एक गहरी ऐतिहासिक
- 0:46किताब पढ़ी। 1850 के दशक के पुराने नक्शे
- 0:49देखे, शाहजहां के वक्त के फारसी दस्तावेज
- 0:52खंगाले और एएसआई की रिपोर्ट्स को एक-एक
- 0:55करके समझा [संगीत] और जब ये सारे सबूत एक
- 0:57साथ जुड़े, तो जो तस्वीर सामने आई, उसने
- 1:00मेरे भी होश उड़ा दिए। आपने मेरा पिछला
- 1:02वीडियो तो देखा ही होगा कि ताजमहल कैसे
- 1:05बना था। लेकिन अगर आपको लगा था कि ताजमहल
- 1:08बनाना एक नामुमकिन [संगीत] सा काम था, तो
- 1:10लाल किले की ये कहानी आपको और भी ज्यादा
- 1:13हैरान कर देगी। जरा सोचिए, यमुना नदी की
- 1:16गीली और रेतीली मिट्टी के ठीक किनारे इतनी
- 1:19विशाल और भारी दीवारों [संगीत] की नींव
- 1:22आखिर कैसे टिकाई गई होगी? सैकड़ों
- 1:24किलोमीटर दूर की खदानों से हजारों टन भारी
- 1:27पत्थर बिना किसी इंजन या ट्रक के दिल्ली
- 1:31तक कैसे पहुंचाए गए होंगे? और सबसे बड़ा
- 1:33चमत्कार उस जमाने में बिना बिजली [संगीत]
- 1:36और बिना किसी मोटर के पानी को ऊंचाई पर
- 1:38चढ़ाकर पूरे किले के महलों के अंदर बहती
- 1:41हुई नहरें और फव्वारे रोजाना कैसे चलाए
- 1:44जाते होंगे? आज के इस वीडियो में हम लाल
- 1:47किले के बनने की असली कहानी बिल्कुल जीरो
- 1:50से जानेंगे। जमीन चुनने [संगीत] से लेकर
- 1:52पहली रात नींव खोदने तक, पत्थर लाने से
- 1:55लेकर संगमरमर के महल खड़े करने तक, हर एक
- 1:58चीज को बिल्कुल भाषा में समझेंगे और
- 2:01देखेंगे कि करीब नौ साल तक चले इस महा
- 2:04अभियान के बाद आखिर कैसा दिखता था शाहजहां
- 2:07का असली लाल किला।
- 2:17बात साल 1638 की है। उस वक्त मुगल बादशाह
- 2:21शाहजहां के पास दुनिया भर की दौलत थी।
- 2:23उनका राज बहुत बड़ा था। चारों तरफ शांति
- 2:26थी और व्यापार से शाही खजाने में लगातार
- 2:30सोना चांदी आ रहा था। उस समय शाहजहां आगरा
- 2:33में रहते थे। आगरा में उनके पास पहले से
- 2:36ही एक बहुत बड़ा किला था और ठीक सामने
- 2:39यमुना किनारे ताजमहल भी बन रहा था। मतलब
- 2:42एक बादशाह के पास जो कुछ [संगीत] होना
- 2:44चाहिए वो सब आगरा में था। फिर भी शाहजहां
- 2:47खुश नहीं थे। उनके मन में एक बात बार-बार
- 2:50खटक रही थी। दरअसल जब भी ईद या किसी बड़े
- 2:53त्यौहार पर शाहजहां हाथियों, घोड़ों और
- 2:56अपने सैकड़ों लोगों के साथ किले से बाहर
- 2:59निकलते तो आगरा की पतली गलियों में भारी
- 3:02जाम लग जाता था। किले के बाहर इतने मकान
- 3:05और भीड़ बढ़ गई थी कि जुलूस के वक्त लोगों
- 3:07की जान पर बनाती थी। ऊपर से आगरा की बहुत
- 3:11तेज गर्मी शाहजहां से अब बर्दाश्त नहीं
- 3:13होती थी और वहां की यमुना की नरम मिट्टी
- 3:16बार-बार कटकर इमारतों को नुकसान पहुंचा
- 3:19रही थी। इसी बीच शाहजहां के दिमाग में एक
- 3:22और बड़ा ख्वाब चल रहा था। उस दौर में ईरान
- 3:25में एक बादशाह था जिसने एक बिल्कुल नया
- 3:27शहर बसाया था। इस फहान उस शहर की चौड़ी
- 3:30सड़कों और खूबसूरत बगीचों की तारीफ पूरी
- 3:33दुनिया में होती थी। जब भी कोई ईरान से
- 3:36लौटता तो दरबार में उसी शहर की खूबसूरती
- 3:39के किस्से सुनाता। शाहजहां ने मन बना
- 3:41लिया। वे एक ऐसा नया शहर और ऐसा किला
- 3:45बनाएंगे जो दुनिया में सबसे सुंदर हो। एक
- 3:48ऐसा किला जिसके अंदर ही एक पूरा शहर बसा
- 3:51हो। अब शाहजहां के सामने सबसे बड़ा सवाल
- 3:54यह था कि आखिर यह नया शहर और किला बनवाया
- 3:57कहां जाए? इसी का जवाब ढूंढने के लिए
- 3:59उन्होंने अपने खास सलाहकारों, जानकारों और
- 4:02ज्योतिषियों को दरबार में बुलाया। शाहजहां
- 4:05ने उनसे पूछा।
- 4:06अगर हमें एक बिल्कुल नया
- 4:08और दुनिया का सबसे [संगीत] खूबसूरत शहर
- 4:10बसाना हो
- 4:12तो उसके लिए सबसे सही जगह कौन सी होगी?
- 4:15तब सलाहकारों ने एक ही नाम सुझाया,
- 4:17दिल्ली। उन्होंने बादशाह को बताया कि
- 4:20दिल्ली से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती।
- 4:22उन्होंने कहा, सदियों से हिंदुस्तान के
- 4:25बड़े-बड़े राजा दिल्ली से ही राज करते आए
- 4:27हैं। यहां तक कि खुद आपके परदादा बाबर ने
- 4:30100 साल पहले अपनी किताब में लिखा था कि
- 4:33पूरे हिंदुस्तान की असली [संगीत] राजधानी
- 4:35दिल्ली है। इसके अलावा दिल्ली में यमुना
- 4:38नदी का पानी आगरा [संगीत] से ज्यादा साफ
- 4:40है। एक तरफ अरावली की पहाड़ियां शहर को
- 4:43दुश्मनों के हमले से बचाती हैं और नदी के
- 4:45रास्ते [संगीत] यहां से आगरा आना-जाना भी
- 4:47बेहद आसान है। सलाहकारों की यह बातें
- 4:50सुनकर शाहजहां [संगीत] को दिल्ली एकदम सही
- 4:53लगी। फैसला होते ही शाहजहां अपने खास
- 4:55लोगों और ज्योतिषियों के साथ दिल्ली
- 4:58पहुंचे। काफी जगह देखने के बाद पुरानी
- 5:00[संगीत] दिल्ली के पास यमुना किनारे
- 5:02उन्हें एक बड़ी, खाली और समतल जमीन पसंद आ
- 5:05गई। यहां एक जरूरी बात जान लीजिए। आज कई
- 5:08लोग कहते हैं कि लाल किला किसी पुराने
- 5:11किले को बदलकर बनाया गया था। लेकिन उस
- 5:13जमाने के असली सबूत बताते हैं कि यह जमीन
- 5:16बिल्कुल खाली पड़ी थी। यहां पहले से कोई
- 5:18किला नहीं था। हां, इसके ठीक बगल में
- 5:21यमुना के एक छोटे से टापू पर एक पुराना
- 5:24किला जरूर बना था जिसका नाम था सलीमगढ़
- 5:27जिसे करीब [संगीत] 100 साल पहले शेरशाह
- 5:29सूरी के बेटे ने बनवाया था। लेकिन जिस जगह
- 5:32पर लाल किला बनना था वो बिल्कुल खाली थी
- 5:35और सबसे अच्छी बात यह थी कि यहां की जमीन
- 5:38आगरा की तरह नरम नहीं बल्कि नीचे से
- 5:40पथरीली और मजबूत थी। जिससे यहां इतना
- 5:43[संगीत] बड़ा किला बनवाना भी आसान था और
- 5:45वह ज्यादा मजबूत भी बनता। शाहजहां को यह
- 5:48जगह एकदम पसंद आ गई। एक तरफ यमुना नदी की
- 5:51ठंडी हवा थी और दूसरी तरफ बगल में बने
- 5:54सलीमगढ़ किले की वजह से सुरक्षा भी पक्की
- 5:57थी। जमीन फाइनल होते ही शाहजहां ने एक पल
- 6:00की भी देरी नहीं की। अब बारी थी इस बड़े
- 6:03सपने को कागज पर उतारने की। इसके लिए
- 6:05शाहजहां [संगीत] ने अपने पूरे साम्राज्य
- 6:07के दो सबसे बड़े और काबिल डिजाइनरों को
- 6:10बुलाया। उनके नाम थे उस्ताद अहमद लाहौरी
- 6:13और उस्ताद हमीद और इस पूरे काम की देखरेख
- 6:16की जिम्मेदारी दिल्ली के सूबेदार गैरत खान
- 6:19को सौंपी गई। अब सबसे बड़ा काम था किले का
- 6:22नक्शा तैयार करना। अब सवाल यह था कि आखिर
- 6:25शाहजहां अपने सपनों का किला कैसा बनाना
- 6:28चाहते थे? जैसा कि मैंने पहले भी कहा था
- 6:30शाहजहां कोई ऐसा साधारण किला नहीं बनवाना
- 6:33चाहते थे जिसमें सिर्फ सैनिक रहते हों और
- 6:36दुश्मनों से बचने के लिए ऊंची-ऊंची
- 6:38दीवारें [संगीत] खड़ी हों। वे चाहते थे कि
- 6:40किले की चार दीवारी के अंदर ही एक पूरा
- 6:43शहर बसाया जाए। एक ऐसा शहर जहां लोगों के
- 6:46रहने की जगह हो, बड़े-बड़े बाजार हों,
- 6:49सैनिकों के ठहरने की व्यवस्था हो और
- 6:51बादशाह के लिए शानदार महल बने हों। इसके
- 6:54लिए शाहजहां ने किले के अलग-अलग हिस्सों
- 6:57को लेकर अपनी योजना भी साफ कर दी थी। इसे
- 6:59ऐसे समझिए यह है लाल किले का टॉप व्यू। इस
- 7:03किले का पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सा आम
- 7:05लोगों, व्यापारियों, बाजारों और [संगीत]
- 7:08सैनिकों के लिए रखा जाएगा जहां हमेशा
- 7:10लोगों की आवाजाही और चहल-पहल [संगीत] बनी
- 7:13रहे। लेकिन किले का पूर्वी हिस्सा जो
- 7:15यमुना नदी के किनारे था बिल्कुल अलग होगा।
- 7:18इस हिस्से में सिर्फ बादशाह शाहजहां और
- 7:21उनका [संगीत] शाही परिवार रहेगा। यहां आम
- 7:23लोगों का आना-जाना नहीं होगा और पूरी जगह
- 7:26को पूरी तरह एकांत में रखा जाएगा। शाहजहां
- 7:29चाहते थे कि उनके रहने के लिए बनाए जाने
- 7:31वाले महल इतने खूबसूरत हों कि उन्हें
- 7:34देखकर ऐसा लगे जैसे धरती पर ही स्वर्ग उतर
- 7:37आया हो। महलों में सफेद संगमरमर का
- 7:40इस्तेमाल किया जाए। चारों तरफ हरे-भरे
- 7:42[संगीत] बगीचे हों, पेड़ों और फूलों से
- 7:44सजे रास्ते हों और महलों के ठीक बीच से
- 7:47ठंडा पानी बहता रहे ताकि गर्मी [संगीत] के
- 7:49मौसम में भी अंदर ठंडक बनी रहे। यानी यह
- 7:52जगह सिर्फ रहने के लिए नहीं बल्कि शाही
- 7:55शान और खूबसूरती की एक ऐसी मिसाल होनी
- 7:58चाहिए जिसे देखने वाला कभी भूल ना सके। अब
- 8:01जब उस्ताद अहमद लाहौरी और उस्ताद हमीद ने
- 8:04शाहजहां की पूरी सोच समझ ली तो उन्होंने
- 8:07उसी के हिसाब से किले का नक्शा बनाना शुरू
- 8:09किया। उनके साथ कई और बड़े नक्शा बनाने
- 8:12वाले कारीगर भी दिन रात इस काम में जुट
- 8:15गए। लेकिन शाहजहां को खुश करना इतना आसान
- 8:17[संगीत] नहीं था। उन्हें इमारतें बनाने और
- 8:20उनके नक्शे तैयार करने की बहुत अच्छी समझ
- 8:22थी। वे हर छोटी से छोटी चीज पर ध्यान देते
- 8:25थे। [संगीत] नक्शे में उन्हें जहां भी कोई
- 8:27कमी दिखाई देती, वे तुरंत उसमें बदलाव
- 8:29करने का [संगीत] आदेश दे देते। जब तक
- 8:31नक्शा पूरी तरह उनकी सोच के मुताबिक नहीं
- 8:34बन गया, तब तक वे उसमें बदलाव करवाते रहे।
- 8:37इतना ही नहीं, सिर्फ कागज पर बने नक्शे को
- 8:40देखकर भी उनका मन नहीं भरा। वे अपनी आंखों
- 8:43से देखना चाहते थे कि जब यह किला बनकर
- 8:45तैयार होगा, तो आखिर कैसा दिखाई देगा।
- 8:48इसलिए उन्होंने पूरे किले का एक छोटा सा
- 8:51मॉडल भी बनवाया, ताकि असली निर्माण शुरू
- 8:53होने से पहले ही वे उसकी बनावट और
- 8:56खूबसूरती को अच्छी तरह समझ सकें। कई दिनों
- 8:59की मेहनत, सोच विचार और बार-बार बदलाव
- 9:02करने के बाद आखिरकार शाहजहां को अपनी पसंद
- 9:05का नक्शा मिल गया। नक्शा पास होते ही पूरे
- 9:08हिंदुस्तान में शाही आदेश भेज दिया गया।
- 9:10अब बारी थी इस महाअभियान के लिए लोगों को
- 9:14इकट्ठा करने की। आज कई लोग कह देते हैं कि
- 9:16लाल किले को बनाने में 20,000 मजदूर लगे
- 9:19थे। लेकिन सच यह है कि उस जमाने के किसी
- 9:22भी पक्के कागजात में मजदूरों की ठीक-ठीक
- 9:25गिनती नहीं लिखी है। हां, इतना जरूर पता
- 9:28चलता है कि साम्राज्य के कोने-कोne से
- 9:31हजारों की संख्या में सबसे बेहतरीन कारीगर
- 9:34दिल्ली बुलाए गए थे। 12 मई 1639 की उस रात
- 9:38जैसे ही खुदाई करने वाले माहिर बेलदारों
- 9:40ने यमुना के किनारे जमीन पर पहला फावड़ा
- 9:43चलाया, लाल किले की सबसे पहली और सबसे
- 9:46[संगीत] बड़ी चुनौती सामने आ गई। चुनौती
- 9:48यह थी कि ठीक बगल में यमुना नदी बहती थी,
- 9:51जो हर बारिश में उफान मारकर कई मील तक फैल
- 9:54जाती थी। नदी के किनारे की मिट्टी गीली और
- 9:57रेतीली थी। अब जरा सोचिए, ऐसी जमीन पर
- 10:00करीब 100 फीट ऊंची और लाखों टन भारी पत्थर
- 10:03की दीवारें आखिर टिकेंगी कैसे? अगर नींव
- 10:06जरा भी कमजोर पड़ी, तो पूरा किला जमीन में
- 10:09धंस सकता था। इसीलिए मुगल कारीगरों ने
- 10:12किले की नींव को बहुत मजबूत बनाया।
- 10:14इतिहासकार मोहम्मद वारिस [संगीत] के
- 10:16अनुसार इसकी नींव करीब 15 जिरा गहरी और 15
- 10:20जिरा चौड़ी खोदी गई थी। यानी करीब 40
- 10:22[संगीत] फीट गहरी और 40 फीट ही चौड़ी एक
- 10:26विशाल खाई थी। आज की यह चार मंजिला इमारत
- 10:29जितनी गहराई जमीन के नीचे खोद डाली गई थी
- 10:32ताकि दीवारों का पूरा वजन जमीन पर बराबर
- 10:35फैले और भारी होने के बावजूद दीवारें जमीन
- 10:38में ना धंसें। फिर इस गहरी नींव में मजबूत
- 10:41ईंटें, पत्थरों के टुकड़े और खास चूने का
- 10:44मसाला भरा गया। उस समय सीमेंट नहीं होता
- 10:46था। इसलिए चूने में रेत, पिसी हुई ईंट और
- 10:49गुड़ जैसी चीजें मिलाकर एक मजबूत मसाला
- 10:52तैयार किया जाता था। सूखने के बाद यह
- 10:55मसाला पत्थर की तरह सख्त हो जाता था और
- 10:57नींव को मजबूती देता था। नींव भरने का यह
- 11:00काम दिन रात चल रहा था। लेकिन काम अभी ठीक
- 11:03से आगे बढ़ ही रहा था कि इसी बीच एक बड़ी
- 11:06परेशानी सामने आ गई। निर्माण शुरू होने के
- 11:09सिर्फ चार महीने बाद ही गैरत खान को वहां
- 11:12से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया। उनकी
- 11:15जगह अल्लाह वर्दी खान को इस काम की
- 11:17जिम्मेदारी सौंपी गई। अल्लाह वर्दी खान ने
- 11:19आते ही एक बेहद समझदारी भरा फैसला लिया।
- 11:22उन्हें पता था [संगीत] कि अगर बारिश में
- 11:24यमुना का पानी भर गया तो पूरी मेहनत
- 11:27बर्बाद हो जाएगी। इसलिए उन्होंने सबसे
- 11:29पहले यमुना नदी की तरफ वाली नींव की
- 11:32दीवारों [संगीत] को जमीन से दो गज ऊपर तक
- 11:34उठवा दिया ताकि नदी का पानी अंदर ना घुस
- 11:37सके। लेकिन इस पूरी कहानी में एक बहुत ही
- 11:40दुखद सच भी छिपा है। जिन लोगों ने इस किले
- 11:43की पहली लकीर खींची थी, मुख्य डिजाइनर
- 11:46उस्ताद अहमद लाहौरी, उस्ताद [संगीत] हमीद
- 11:48और पहले सूबेदार गैरत खान। अफसोस की बात
- 11:51यह है कि यह तीनों ही इस किले को पूरा
- 11:54होते देखने से पहले इस दुनिया से चल बसे।
- 11:57खैर, काम नहीं रुका। जमीन के नीचे की नींव
- 12:00अब बहुत मजबूत बनकर तैयार हो चुकी थी।
- 12:03लेकिन अब कहानी की सबसे [संगीत] बड़ी
- 12:04चुनौती सामने थी। इस नींव के ऊपर करीब ढाई
- 12:07किलोमीटर लंबी और 100 फीट ऊंची विशाल
- 12:10दीवारें बनानी थी। साथ ही 21 बड़े बुर्ज
- 12:14और खूबसूरत संगमरमर के महल भी बनाने थे।
- 12:17इसके लिए [संगीत] लाखों टन लाल पत्थर,
- 12:19सफेद संगमरमर और एक खास तरह के प्लास्टर
- 12:22की जरूरत थी जो दिल्ली में नहीं मिलता था।
- 12:24अब सवाल यह था कि आखिर इतना सारा सामान
- 12:28सैकड़ों किलोमीटर दूर से दिल्ली कैसे लाया
- 12:30[संगीत] गया? उस समय ना बड़े-बड़े ट्रक थे
- 12:33और ना ही भारी सामान उठाने वाली क्रेन।
- 12:35फिर इतने भारी पत्थरों को दिल्ली तक कैसे
- 12:38पहुंचाया गया और उन्हें इतनी ऊंचाई पर
- 12:40कैसे चढ़ाया गया? लाल पत्थर दिल्ली से
- 12:43करीब 200 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी की
- 12:46[संगीत] खदानों से लाया गया था। इतने भारी
- 12:48पत्तरों को बैलगाड़ियों से लाना बहुत
- 12:50मुश्किल था और इसमें काफी समय भी लगता.
- 12:53इसलिए मुगल इंजीनियरों ने सबसे स्मार्ट
- 12:56रास्ता चुना यमुना नदी। फतेहपुर सीकरी से
- 12:59पत्थर काटकर यमुना किनारे लाए जाते और
- 13:02वहां से बड़ी-बड़ी नावों पर लादकर नदी की
- 13:04उल्टी धारा में खींचते हुए दिल्ली तक
- 13:07पहुंचाया जाता था। उधर दूसरी तरफ पूरे देश
- 13:10के अलग-अलग हिस्सों से कीमती सामान दिल्ली
- 13:13आने लगा था। राजस्थान के मकराना और दूर
- 13:16अफगानिस्तान [संगीत] के कंधार से सफेद
- 13:18संगमरमर के बड़े-बड़े टुकड़े बैलगाड़ियों,
- 13:21ऊंटों और खच्चरों पर लादकर लाए जा रहे थे।
- 13:24इसके अलावा गुजरात से वो खास सफेद
- 13:26प्लास्टर मंगवाया गया जो सूखने के बाद
- 13:29संगमरमर जैसा मजबूत हो जाता था और महलों
- 13:32की दीवारों को सजाने के लिए कांच के शीशे
- 13:35दूर सीरिया के अलेप्पो शहर से मंगाए गए।
- 13:37अब यमुना के किनारे पत्थरों के बड़े-बड़े
- 13:40ढेर लग चुके थे। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल
- 13:42अब सामने थी। उस जमाने में जब कोई क्रेन
- 13:45नहीं थी तो इतने भारी पत्थरों को 100 फीट
- 13:49ऊपर कैसे चढ़ाया गया? दरअसल इसके लिए
- 13:51दीवार के साथ-साथ मिट्टी का एक लंबा और
- 13:54चौड़ा रैंप बना दिया जाता था। बिल्कुल
- 13:57वैसे ही जैसे आज पुल या फ्लाईओवर पर चढ़ने
- 14:00के लिए ढलान वाला रास्ता होता है।
- 14:02जैसे-जैसे दीवार ऊंची होती जाती, मिट्टी
- 14:05का यह रैंप भी और ऊंचा और लंबा कर दिया
- 14:08जाता। फिर इन भारी पत्थरों को लकड़ी के
- 14:10गोल लट्ठों पर रखा जाता था ताकि उन्हें
- 14:13आसानी से आगे खिसकाया जा सके। इसके बाद
- 14:16उन्हें मोटी रस्सियों से बांधकर हाथी,
- 14:18[संगीत]
- 14:18बैल और दर्जनों मजदूर मिलकर उसी रैंप के
- 14:22रास्ते धीरे धीरे ऊपर खींच ले जाते थे और
- 14:25कारीगरों के खड़े होकर काम करने के लिए
- 14:27दीवार के चारों तरफ बांस और लकड़ी की
- 14:30मजबूत मचान बांधी जाती थी। दीवारें बनाने
- 14:33का तरीका [संगीत] भी बहुत समझदारी भरा था।
- 14:35अंदर के हिस्से को पक्की ईंटों, पत्थरों
- 14:38के टुकड़ों और मजबूत चूने से भरा गया और
- 14:41फिर बाहर से चिकने और सुंदर लाल पत्थर की
- 14:44परत चढ़ा दी गई। पत्थरों को आपस में कस कर
- 14:47पकड़ने के लिए बीच बीच में लोहे और पीतल
- 14:50की पत्तियां भी लगाई गई। सालों की इसी
- 14:52मेहनत के बाद यमुना किनारे करीब ढाई
- 14:55किलोमीटर लंबी एक विशाल दीवार बनकर तैयार
- 14:58हो गई। अब आप इसे ऐसे देख सकते हैं। किले
- 15:01के पूरब में यानी जिस तरफ यमुना नदी बहती
- 15:03थी, वहां दीवार करीब 60 फीट ऊंची रखी गई
- 15:07क्योंकि नदी खुद ही दुश्मनों को रोकने के
- 15:09लिए काफी थी। लेकिन किले के पश्चिम में
- 15:12यानी चांदनी चौक और शहर वाली तरफ जहां से
- 15:15दुश्मन सीधा जमीन के रास्ते हमला कर सकते
- 15:18थे, वहां इस दीवार को 75 से 110 फीट तक
- 15:21ऊंचा बनाया गया। पूरी दीवार पर पहरेदारी
- 15:24के लिए 21 बड़े बुर्ज और अंदर आने जाने के
- 15:27लिए छह दरवाजे बनाए गए। इनमें सबसे बड़े
- 15:30थे लाहौरी गेट और दिल्ली गेट जो आज की चार
- 15:34मंजिला इमारत जितने ऊंचे थे और दुश्मनों
- 15:36को रोकने के लिए किले के तीनों तरफ 75 फीट
- 15:40चौड़ी और 30 फीट गहरी एक खाई खोदी गई जिसे
- 15:43यमुना नदी से जोड़ दिया गया ताकि उसमें हर
- 15:46वक्त पानी भरा रहे। किले की बाहरी दीवारें
- 15:49और दरवाजे तो बनकर तैयार हो गए थे लेकिन
- 15:52असली जादू तो इन दीवारों के अंदर होने
- 15:54वाला था क्योंकि अब बारी थी उन सफेद
- 15:57संगमरमर के महलों को बनाने की जिन्हें
- 16:00देखकर खुद शाहजहां ने दीवारों पर लिखवाया
- 16:03था। अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं
- 16:06है। इसे बनाने के लिए पूरे साम्राज्य के
- 16:09सबसे बेहतरीन संगमरमर के कारीगरों,
- 16:11चित्रकारों और पत्थर में रत्न जड़ने वाले
- 16:14माहिरों को काम पर लगाया गया। सबसे पहले
- 16:17लाहौरी गेट से अंदर घुसते ही कारीगरों ने
- 16:20बनाया छत्ता चौक। एक लंबा और ऊपर से ढका
- 16:23हुआ बाजार। इसे उस जमाने के एक शाही मॉल
- 16:26की तरह बनाया गया था ताकि यहां रेशम के
- 16:29कपड़े, कीमती गहने, कालीन और दुनिया भर की
- 16:32नायाब [संगीत] चीजों की दुकानें लग सकें।
- 16:34इसके ठीक आगे बनाया गया नक्कर खाना। इसे
- 16:37इस तरह तैयार किया गया था कि इसके ऊपर
- 16:40बैठकर शाही संगीतकार [संगीत]
- 16:42दिन में कई बार बड़े-बड़े नगाड़े और शहनाई
- 16:45बजा सकें और यहीं पर एक सख्त नियम भी तय
- 16:48किया गया कि चाहे कोई कितना भी बड़ा
- 16:50मंत्री या अमीर क्यों न हो, इस इमारत के
- 16:53आगे सबको अपने घोड़े या हाथी से उतरकर
- 16:56पैदल ही जाना होगा। नक्कर खाने के आगे एक
- 16:59बहुत बड़ा मैदान छोड़ा गया और उसके ठीक
- 17:01सामने बनाया गया दीवाने आम यानी आम लोगों
- 17:05का दरबार। इस बड़े हॉल के बीच में सफेद
- 17:08संगमरमर की एक ऊंची और खूबसूरत खिड़की
- 17:11जैसी जगह बनाई गई थी। यहीं बैठकर शाहजहां
- 17:14रोज आम लोगों की शिकायतें और उनकी
- 17:16परेशानियां सुनते थे। इस पूरी इमारत पर
- 17:19गुजरात से मंगाए गए उस खास सफेद प्लास्टर
- 17:22की चमकदार परत चढ़ाई गई और बादशाह [संगीत]
- 17:24के सिंहासन के ठीक पीछे दीवार पर रंगीन
- 17:28पत्थरों को काटकर फूल-पत्तियां और चिड़िया
- 17:30जड़ी गईं। आम आदमी के लिए किला बस यहीं तक
- 17:33बनाया गया था। इसके बाद बारी आई उस खास
- 17:36हिस्से को बनाने की जहां सिर्फ बादशाह,
- 17:38[संगीत]
- 17:39उनके सबसे करीबी लोग और शाही परिवार ही जा
- 17:42सकता था। दीवाने आम के ठीक पीछे यमुना नदी
- 17:45के किनारे एक सीधी लाइन में सफेद संगमरमर
- 17:48के सबसे खूबसूरत महल बनाए जाने शुरू हुए।
- 17:51लेकिन इन्हें बनाना कोई मामूली चिनाई का
- 17:53काम नहीं था। इसके पीछे उस जमाने की सबसे
- 17:57बारीक कारीगरी लगी थी। इनमें सबसे पहले और
- 18:00सबसे शानदार बनाया गया दीवाने खास, जहां
- 18:03बादशाह अपने खास मंत्रियों और विदेशी
- 18:06मेहमानों से गुप्त मीटिंग करते थे। इसे
- 18:08बनाने के लिए पहले सफेद संगमरमर का एक
- 18:11ऊंचा पक्का आधार बनाया गया। फिर उस पर
- 18:14संगमरमर के मजबूत खंभे खड़े किए गए। इन
- 18:17खंभों पर जो रंग-बिरंगे फूल-पत्तियां
- 18:19दिखती हैं, वे किसी पेंट या से नहीं बनाई
- 18:21गई थीं, बल्कि माहिर कारीगरों [संगीत] ने
- 18:24पहले सफेद संगमरमर को छेनी हथौड़ी से
- 18:27मिलीमीटर की गहराई तक खोदा। फिर अलग-अलग
- 18:29रंग के कीमती पत्थरों को ठीक उसी आकार में
- 18:32काटकर उनके अंदर जड़ दिया और ऊपर से इतनी
- 18:35घिसाई की कि आज भी हाथ फेरने पर जोड़ का
- 18:39पता नहीं चलता। इसकी छत पर असली चांदी और
- 18:42सोने की पतली चादरें मढ़ी गईं और बीच में
- 18:45रखने के लिए दुनिया का सबसे कीमती सिंहासन
- 18:48तैयार किया गया तख्ते ताऊस यानी मयूर
- 18:51सिंहासन, जिसमें कोहिनूर [संगीत] हीरा
- 18:53जड़ा था और इसी महल की दीवार पर फारसी में
- 18:56वह मशहूर लाइन खुदवाई गई। अगर धरती पर
- 18:59कहीं स्वर्ग है तो यहीं है। दीवाने खास के
- 19:02ठीक बगल में बनाया गया खास महल, जिसे
- 19:05बादशाह शाहजहां के खुद रहने और आराम करने
- 19:08के लिए तैयार किया गया था। इसकी सबसे बड़ी
- 19:11खासियत थी इसकी संगमरमर की जालियां।
- 19:13कारीगरों ने संगमरमर की एक ही मोटी सिल्ली
- 19:16को हाथ से छेद कर और घिस-घिस कर कपड़े की
- 19:20जाली जैसा बारीक बना दिया था। इसका कमाल
- 19:22यह था कि यमुना की ठंडी हवा [संगीत] तो
- 19:24छनकर अंदर आती थी, लेकिन बाहर की तेज धूप
- 19:28अंदर नहीं घुस पाती थी। खास महल के ठीक
- 19:30दक्षिण में यमुना नदी के किनारे बनाया गया
- 19:33रंग महल यानी शाही [संगीत] बेगमों का महल।
- 19:36इसकी छत बनाने के लिए कारीगरों ने पहले
- 19:38गीले चूने का प्लास्टर लगाया और फिर उस
- 19:41गीले प्लास्टर में ही हजारों छोटे-छोटे
- 19:44कांच के शीशे और सोने की पत्तियां जड़
- 19:46दीं। साथ ही फूलों और जड़ी बूटियों से बने
- 19:49पक्के रंगों से चित्रकारी की। इसे इस कोण
- 19:52पर लगाया गया था कि रात में जब वहां एक भी
- 19:54दिया जले तो पूरा कमरा तारों की तरह जगमगा
- 19:58उठे और ठीक इसी महल के बीच में मकराना के
- 20:01एक ही बड़े संगमरमर को तराशकर कमल के फूल
- 20:04जैसा एक विशाल पानी का हौज़ बनाया गया।
- 20:07इसी के पास बनाया गया शाही हमाम यानी
- 20:10बादशाह का स्नान घर। अब ज़रा सोचिए उस
- 20:13ज़माने में जब कोई गीज़र या हीटर नहीं था
- 20:15तो सर्दियों में यहां गर्म पानी कैसे आता
- 20:18था? इसके लिए कारीगरों ने संगमरमर के फर्श
- 20:21के नीचे और दीवारों के पीछे खाली रास्ते
- 20:24और भट्ठियां बनाई थी। जब नीचे लकड़ियां
- 20:26जलाई जाती थीं तो उसकी गर्म हवा फर्श के
- 20:29नीचे से घूमती हुई ऊपर रखे पानी के हौज़ और
- 20:32पूरे कमरे के संगमरमर को अपने आप गर्म कर
- 20:35देती थी। महल तो खड़े हो रहे थे लेकिन अब
- 20:38बारी थी इस पूरे किले के सबसे बड़े और
- 20:41हैरान कर देने वाले चमत्कार को बनाने की।
- 20:44पानी का सिस्टम। दिल्ली में मई-जून की
- 20:47झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है। उस ज़माने
- 20:49में न बिजली थी, न कोई एसी था और न ही
- 20:52पानी खींचने वाली कोई मोटर। [संगीत] फिर
- 20:54मुगलों ने इन संगमरमर के महलों के ठीक
- 20:57अंदर से एक ठंडी बहती हुई नहर और बगीचों
- 21:00में दर्जनों फव्वारे रोजाना कैसे चलाए?
- 21:03इसके लिए मुगल इंजीनियरों ने कमाल का
- 21:06दिमाग लगाया। सबसे पहले उन्होंने किले के
- 21:09उत्तर पूर्वी कोने पर बने शाह बुर्ज के
- 21:11पास यमुना नदी से पानी लाने का इंतजाम
- 21:14किया। वहां बैलों और पानी निकालने वाले
- 21:16रहट की मदद से पानी को एक ऊंची टंकी तक
- 21:19पहुंचाया जाता था। फिर इस टंकी से पानी को
- 21:22संगमरमर की एक ढलान वाली नाली से नीचे
- 21:24बहाया जाता था। इस नाली पर छोटी-छोटी
- 21:27लकीरें बनाई गई थीं ताकि पानी बहते समय
- 21:30उसमें लहरें बनें। इससे पानी हवा के
- 21:32संपर्क में आता और ठंडा हो जाता था। इसके
- 21:35बाद सारा काम ढलान करती थी। कारीगरों ने
- 21:37महलों के फर्श के ठीक बीच में संगमरमर की
- 21:40नालियां काटीं और उन्हें एक बहुत ही हल्की
- 21:43ढलान पर सेट किया। ऊंचाई से छोड़ा गया वो
- 21:46ठंडा पानी बिना किसी मोटर के अपने आप बहता
- 21:49हुआ सीधा रंग महल, ख़ास महल, दीवाने ख़ास और
- 21:53शाही हमाम [संगीत] के बीच से गुज़रता था।
- 21:55इस बहती हुई नहर का नाम रखा गया नहरे
- 21:58बहिश्त यानी स्वर्ग की नहर। जब बाहर की
- 22:02गर्म हवा इस बहते हुए ठंडे [संगीत] पानी
- 22:04के ऊपर से गुज़र कर महलों के अंदर आती तो
- 22:07पूरा महल बिना किसी बिजली के अपने आप ठंडा
- 22:10हो जाता था। बिल्कुल आज के एसी की तरह।
- 22:13इसके बाद इसी पानी को आगे ले जाने के लिए
- 22:15ज़मीन के नीचे पक्की मिट्टी और तांबे की
- 22:18पाइपें बिछाई गईं जिनके जोड़ों को चूने और
- 22:21तेल के ख़ास मसाले से सील किया गया ताकि एक
- 22:25बूंद भी बाहर न निकले। ये पाइपें किले के
- 22:27दो बड़े बगीचों हयात बख्श बाग और महताब
- 22:31बाग तक जाती थी। चूंकि पानी बहुत ऊंचाई से
- 22:33आ रहा था इसलिए इन पाइपों में इतना दबाव
- 22:36बन जाता था कि बगीचों में करीब 49 फव्वारे
- 22:40एक साथ हवा में उछलते थे। यह इंजीनियरिंग
- 22:43इतनी बारीक और सटीक थी कि 250 साल बाद जब
- 22:46अंग्रेजों ने इस पानी के सिस्टम और
- 22:48फव्वारों को दोबारा चलाने की कोशिश की तो
- 22:51वे इसका सही दबाव और रास्ता समझ ही नहीं
- 22:54पाए और उनके पसीने छूट गए। आखिरकार 9 साल
- 22:57और 2 महीने की दिन रात की मेहनत के बाद वो
- 23:00दिन आ ही गया जिसका इंतजार पूरा
- 23:03हिंदुस्तान कर रहा था। साल 1648 में लाल
- 23:07किला बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका था।
- 23:09लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पूरे किले
- 23:11[संगीत] को बनाने में उस जमाने में कुल
- 23:13कितना खर्चा आया था? शाहजहां के दरबारी
- 23:16इतिहास के मुताबिक उस जमाने में सिर्फ इस
- 23:19किले और इसके अंदर के महलों को बनाने में
- 23:21करीब ₹60 लाख खर्च हुए थे और अगर इसके
- 23:25चारों तरफ की सजावट और शहर के शुरुआती काम
- 23:28को भी जोड़ लिया जाए तो यह खर्चा करीब ₹1
- 23:30तक पहुंच जाता था। आज सुनने में यह रकम
- 23:33शायद छोटी लगे लेकिन आज के हिसाब से देखें
- 23:36तो यह खर्चा कई हजार करोड़ रुपए के बराबर
- 23:39था। 9 साल और 2 महीने [संगीत] के लंबे
- 23:42इंतजार के बाद जब शाहजहां का सपना सच होकर
- 23:45यमुना के किनारे खड़ा था उस दिन पूरे लाल
- 23:48किले को सजाया गया था। हर तरफ मखमल और
- 23:51रेशम के कीमती पर्दे लटक रहे थे। जमीन पर
- 23:54ईरान और कश्मीर के बेशकीमती कालीन बिछे थे
- 23:58और दीवाने आम के मैदान में सोने चांदी के
- 24:01तारों से बना एक विशाल शाही शामियाना
- 24:04लगाया गया था। हवा में गुलाब जल और इत्र
- 24:06की खुशबू फैली हुई थी। शाहजहां अपनी शाही
- 24:09नाव में बैठकर यमुना नदी के रास्ते किले
- 24:12के खास दरवाजे खिजरी गेट से अंदर दाखिल
- 24:15हुए। जैसे ही बादशाह ने किले की जमीन पर
- 24:18पहला कदम रखा नक्कर खाने से नगाड़ों और
- 24:21शहनाइयों की गूंज पूरे शहर में फैल गई।
- 24:24राजकुमार दारा शिकोह और दरबार के
- 24:27बड़े-बड़े अमीरों ने बादशाह पर सोने और
- 24:30चांदी के सिक्के न्योछावर किए। शाहजहां इस
- 24:32किले की [संगीत] खूबसूरती देखकर इतने खुश
- 24:34हुए कि उन्होंने इस काम को पूरा करवाने
- 24:37वाले सूबेदार मकरमत खान को बड़े-बड़े इनाम
- 24:40और ऊंचा ओहदा दिया। कई दिनों तक दिल्ली
- 24:43में शाही दावतें चली और गरीबों में जमकर
- 24:46सोना चांदी और अनाज बांटा गया। उस दिन
- 24:49शाहजहां को लगा था कि उन्होंने धरती पर जो
- 24:51स्वर्ग बसाया है, वह सदियों तक यूं ही
- 24:54चमकता रहेगा। लेकिन इतिहास कभी एक जैसा
- 24:57नहीं रहता और अब आता है इस कहानी का सबसे
- 25:00चौंकाने वाला सच। आज जब आप दिल्ली का लाल
- 25:02किला घूमने जाते हैं तो आपको अंदर
- 25:05बड़े-बड़े खाली मैदान [संगीत] और कुछ
- 25:07चुनिंदा सफेद संगमरमर की इमारतें ही दिखाई
- 25:10देती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि
- 25:12शाहजहां ने तो इन दीवारों के अंदर एक पूरा
- 25:15शहर बसाया था। हजारों लोगों के घर, बड़े
- 25:18बाजार, शाही रसोई घर, घुड़साल, मेहताब बाग
- 25:22और दर्जनों महल तो वे सब आखिर गए कहां?
- 25:25इसकी शुरुआत हुई साल 1739 में जब ईरान का
- 25:29हमलावर नादिर शाह दिल्ली आया। अगर आप
- 25:32डिटेल में देखना चाहते हैं कि नादिर शाह
- 25:34ने [संगीत] इस किले से क्या-क्या चुराया,
- 25:36कितनी लूटपाट की और कैसी तबाही मचाई थी तो
- 25:39आप मेरी यह वीडियो भी देख सकते हैं जिसमें
- 25:41मैंने सब कुछ डिटेल में बताया है। यहां बस
- 25:44[संगीत] इतना जान लीजिए कि उसने लाल किले
- 25:46को बुरी तरह लूटा और दीवाने खास की शान
- 25:50दुनिया का सबसे कीमती मयूर सिंहासन और
- 25:52कोहिनूर हीरा हमेशा के लिए अपने साथ ले
- 25:55गया। इसके बाद साल 1857 में लाल किले को
- 25:59वो जख्म मिला जो आज तक नहीं भरा। जब 1857
- 26:02की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने दिल्ली और
- 26:05लाल किले पर कब्जा किया तो उन्होंने आखिरी
- 26:08मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार
- 26:11कर लिया। इसके बाद अंग्रेजों ने मुगलों की
- 26:13शान को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली।
- 26:15उन्होंने लाल किले के अंदर बनी करीब 80%
- 26:18इमारतों को तुड़वाकर जमीन में मिला दिया।
- 26:21शाही बेगमों के महल, खूबसूरत बगीचे, बाजार
- 26:25और बहती हुई नहरें सब तोड़ दी गई और उनकी
- 26:28जगह पर अंग्रेजी फौजियों के रहने के लिए
- 26:31[संगीत] चौकोर और साधारण सी सैनिक बैरकें
- 26:33खड़ी कर दी गई, जो आज भी आपको किले के
- 26:36अंदर दिखती हैं। यानी आज हम जिस लाल किले
- 26:39को देखते हैं, वह शाहजहां के बनाए असली
- 26:41किले का सिर्फ 20% हिस्सा ही है। लेकिन
- 26:44यमुना के किनारे खड़ा यह लाल पत्थर का
- 26:47किला आज भी सीना ताने खड़ा है। सिर्फ एक
- 26:50बादशाह के सपने के तौर पर नहीं, बल्कि
- 26:52आजाद हिंदुस्तान की [संगीत] सबसे बड़ी
- 26:54पहचान बनकर, जहां हर साल 15 अगस्त को
- 26:57हमारा तिरंगा लहराता है। तो यह थी दिल्ली
- 27:00के लाल किले के बनने की पूरी और अनसुनी
- 27:03कहानी। आपको इस किले की कौन सी बात सबसे
- 27:06ज्यादा हैरान करने वाली लगी? इसकी 40 फीट
- 27:08गहरी नींव, बिना बिजली वाला पानी का
- 27:11सिस्टम या 80% किले के गायब होने का सच?
- 27:14नीचे कमेंट में जरूर बताइएगा। अगर आपको
- 27:17इतिहास को ऐसे ही आसान और सच्चे तरीके से
- 27:20जानना पसंद है, तो इस वीडियो को अपने
- 27:22दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और चैनल को
- 27:24सब्सक्राइब करके बेल आइकन दबा लीजिए।
About this transcript
This page contains the full transcript of लाल किला कैसे बना? 378 साल पुराने निर्माण का वो रहस्य जो आज भी हैरान करता है! | Full Documentary by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,763 words across 590 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.