शहर डूब रहा था, वे शतरंज खेलते रहे | शतरंज के खिलाड़ी — Transcript
Full transcript
- 0:00सन 1856
- 0:02लखनऊ।
- 0:04एक तरफ अंग्रेजों की फौज [संगीत] शहर की
- 0:07ओर बढ़ी चली आ रही है और दूसरी तरफ गोमती
- 0:10किनारे की एक टूटी मस्जिद में दो रईस एक
- 0:15बिसात पर झुके बैठे हैं। उनके लिए इस वक्त
- 0:18दुनिया में बस एक ही सवाल है।
- 0:22[नाक से की जाने वाली आवाज़]
- 0:22वजीर कैसे बचे? आदाब दोस्तों। आज की कहानी
- 0:27मुंशी प्रेमचंदी [संगीत]
- 0:28लिखी हुई है। शतरंज के खिलाड़ी एक ऐसी
- 0:32कहानी जो शुरू में आपको मुस्कुराने पर
- 0:35मजबूर करेगी और आखिर में एकदम चुप करा
- 0:38देगी। क्या कोई खेल किसी इंसान के लिए
- 0:42उसके घर, [संगीत] उसकी इज्जत और उसके देश
- 0:45से भी बड़ा हो सकता है? इस कहानी का जवाब
- 0:48शायद आपको चौंका दे। पर कहानी शुरू करने
- 0:51से पहले एक छोटा सा सवाल। बचपन में आपका
- 0:55वो कौन सा खेल था जिसके आगे खाना पीना भी
- 0:58भूल जाते थे? कैरम, लूडो, [संगीत] शतरंज
- 1:02या गली का क्रिकेट? अपना जवाब कमेंट में
- 1:06जरूर लिखिए। आपकी यादें पढ़ना इस सफर का
- 1:09सबसे अच्छा हिस्सा है। और अगर आप यहां
- 1:12पहली बार आए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब कर
- 1:15लीजिए और घंटी भी दबा दीजिए। हर दो दिन
- 1:18में एक नई [संगीत] कहानी आपका इंतजार
- 1:20करेगी और कहानी पसंद आए तो एक लाइक जरूर
- 1:23कीजिएगा। तो चलिए वक्त की घड़ी को थोड़ा
- 1:27पीछे घुमाते हैं और पहुंचते हैं [संगीत]
- 1:30नवाबों के लखनऊ में जहां हर गली में कोई
- 1:34ना कोई खेल चल रहा था और किसी को आने वाले
- 1:38तूफान की खबर तक नहीं थी। यह उन दिनों की
- 1:42बात है जब अवध की गद्दी पर नवाब वाजिद अली
- 1:46शाह बैठे थे और लखनऊ लखनऊ उस समय दुनिया
- 1:51[संगीत] के सबसे रंगीन शहरों में गिना
- 1:54जाता था। पर यह रंग धीरे-धीरे एक नशा बन
- 1:58चुका था। छोटे से लेकर बड़े तक अमीर से
- 2:02लेकर गरीब तक हर कोई [संगीत] किसी ना किसी
- 2:06शौक में डूबा हुआ था। कोई नाच गाने की
- 2:10महफिल में बैठा था। कोई अफीम की पिनक में
- 2:14आंखें मूंदे पड़ा था। किसी की जिंदगी
- 2:17कविता और गजलों में बीत रही थी। तो किसी
- 2:20की इत्र और पान की दुकानों पर। दिन भर
- 2:24छतों पर पतंगे उड़ती। आंगनों में बटेर और
- 2:28तीतर लड़ाए जाते। गलियों में लोग चौसर
- 2:31बिछाए बैठे रहते और पौ बारह की आवाजें
- 2:34[संगीत]
- 2:35दूर तक सुनाई देती। और शासन के बड़े-बड़े
- 2:39अफसर वे भी इसी रंग मेंंगे थे। दरबार में
- 2:43कामकाज की बातें कम होती और महफिलों की
- 2:46तैयारी ज्यादा। उधर राज्य का हाल बिगड़ता
- 2:50जा रहा था। खजाने खाली हो रहे थे। लोग
- 2:55लुटते थे पर कोई सुनने वाला [संगीत] ना था
- 2:58और गांवों से जो कुछ वसूल होता वह भी
- 3:01इन्हीं [संगीत] शौकों की भेंट चढ़ जाता।
- 3:05और सबसे बड़ी बात
- 3:07अंग्रेजों की कंपनी हर साल अपना शिकंजा
- 3:11थोड़ा और कसती जा रही थी। पर लखनऊ को इसकी
- 3:15परवाह कहां थी? लखनऊ तो खेल रहा था।
- 3:20इन्हीं खेलों में एक खेल था शतरंज।
- 3:24लोग कहते थे शतरंज दिमाग [संगीत] को तेज
- 3:27करता है। सोचने की ताकत बढ़ाता है।
- 3:30मुश्किल मसलों को सुलझाना [संगीत] सिखाता
- 3:32है। इसीलिए जो लोग इसे खेलते वे खुद को
- 3:36बाकी शौकीनों [संगीत] से थोड़ा ऊंचा समझते
- 3:39थे। तो इसी लखनऊ में रहते थे दो [संगीत]
- 3:42दोस्त। मिर्जा सज्जाद अली और मीर रोशन
- 3:45अली। दोनों खानदानी रईस थे। दोनों के पास
- 3:49बाप दादाओं की छोड़ी हुई जागीरें [संगीत]
- 3:51थीं। रोजी रोटी की कोई फिक्र ना थी। ना
- 3:54कोई नौकरी, ना कोई कारोबार, ना किसी का
- 3:57डर। और दोनों का एक ही शौक था। एक ही इश्क
- 4:03शतरंज।
- 4:05मिर्जा साहब के घर में कोई बड़ा बूढ़ा
- 4:07नहीं था जो उन्हें टोकता। इसलिए बाजी
- 4:09हमेशा उन्हीं के दीवान खाने में [संगीत]
- 4:11जमती थी। सुबह होती दोनों दोस्त नाश्ता
- 4:15करते और फिर बिसात बिज जाती। मोहरे सज
- 4:18जाते। और शुरू होती एक लड़ाई। ऐसी लड़ाई
- 4:23जिसमें ना खून बहता था ना कोई मरता था। पर
- 4:26दोनों की सांसे अटकी रहती थी। फिर कब
- 4:30दोपहर हुई, कब तीसरा पहर आया, कब सूरज ढल
- 4:33गया, किसी को पता ही ना चलता। घर के भीतर
- 4:37से बार-बार बुलावा आता। हुजूर, खाना तैयार
- 4:40है। और यहां से हर बार एक ही जवाब जाता।
- 4:44हां हां चलो आते हैं। दस्तरखान बिछाओ। पर
- 4:47वो आते हैं कभी पूरा ना होता। आखिर में
- 4:51बाबरची हार कर खाना [संगीत] कमरे में ही
- 4:54रख जाता और दोनों दोस्त एक हाथ से निवाला
- 4:57उठाते और दूसरे हाथ से मोहरा। हुक्का ताजा
- 5:01होता रहता। पान [संगीत] की तश्तरियां खाली
- 5:04होती रहती। और बिसात पर बादशाह, वजीर,
- 5:07[संगीत] घोड़े और प्यादे घंटों तक आगे
- 5:10पीछे होते रहते। मीर साहब अक्सर कहते
- 5:14मिर्जा यह चाल जरा सोच कर चलिएगा [संगीत]
- 5:17आपका घोड़ा मार खा जाएगा और मिर्जा
- 5:20मुस्कुरा कर जवाब देते आप अपने वजीर की
- 5:23खैर मनाइए मीर साहब घोड़े की फिक्र हम कर
- 5:25लेंगे फिर दोनों ऐसे झुक जाते [संगीत]
- 5:28बिसात पर जैसे पूरी दुनिया का फैसला बस
- 5:31इसी एक चाल पर टिका हो कभी किसी चाल पर
- 5:34बहस छिड़ जाती आवाजें ऊंची होती यह चाल
- 5:38गलत है [हंसी] अरे आप तो हर हार हर पर यही
- 5:41कहते हैं। पर अगले [संगीत] ही पल फिर
- 5:44हुक्के की गुड़गुड़ाहट और फिर एक नई बाजी।
- 5:48घर के नौकर चाकर यह सब देखते और आपस में
- 5:51घुसर-पुसर करते। एक कहता
- 5:55यह खेल [संगीत] बड़ा मनहूस है भाई। जिस घर
- 5:57में घुस जाता है उसे बर्बाद करके ही
- 6:00छोड़ता है। दूसरा सिर हिलाकर कहता
- 6:03[गहरी सांस लेने की आवाज़][अचानक ज़ोर से सांस लेने की आवाज़]
- 6:04मालिक को ना खाने की सुध है ना सोने की।
- 6:06ऐसे खेल से तो खुदा बचाए। पर मालिकों को
- 6:10इन बातों से क्या उनके लिए तो पूरी दुनिया
- 6:13[संगीत] उस चौकोर बिसात पर ही सिमट आई थी।
- 6:1664 खाने और 32 मोहरे दिन हफ्तों में बदले
- 6:21हफ्ते महीनों में। लखनऊ अपनी रंगीनियों
- 6:24में डूबा रहा और यह दोनों दोस्त अपनी
- 6:27बाजियों में। पर इस घर में एक इंसान ऐसा
- 6:31भी था जिसे यह खेल फूटी आंख नहीं सुवाता
- 6:34था। [संगीत] जो इस बिसात को अपनी सौतन
- 6:36समझती थी वो थी
- 6:39वो थी मिर्जा साहब की बेगम और उनका सब्र
- 6:43अब धीरे-धीरे जवाब देने लगा था। मिर्जा
- 6:47साहब की बेगम [संगीत]
- 6:48दिन भर अकेली रहती। सुबह शौहर दीवान खाने
- 6:53में जाते तो रात गए लौटते और लौटते भी तो
- 6:58उनकी बातों में बस शह और मात।
- 7:02बेगम को यह खेल अपना दुश्मन लगता था।
- 7:06उन्हें लगता था जैसे किसी ने उनके शौहर को
- 7:10उनसे छीन लिया हो। और वह छीनने वाला कौन
- 7:13था? कोई [संगीत] इंसान नहीं लकड़ी के कुछ
- 7:17मोहरे। वो मन ही मन मीर साहब को कोसती।
- 7:23यही आदमी है जो [संगीत] मेरे शौहर को
- 7:25बिगाड़ रहा है। ना खुद को कोई काम ना
- 7:28दूसरों को काम करने देता है। फिर एक दिन
- 7:33बेगम साहिबा के सिर में बड़ा तेज दर्द
- 7:36उठा। ऐसा दर्द [संगीत] कि आंखें खोलना भी
- 7:39मुश्किल था। वो बिस्तर पर लेटी करा रहीं।
- 7:44उन्होंने अपनी लौंडी को बुलाया और धीमी
- 7:46आवाज में कहा। जा मिर्जा [संगीत] साहब को
- 7:50बुला ला। कहना बेगम की तबीयत बहुत खराब
- 7:54है। किसी हकीम से दवा ले आई। लौंडी दीवान
- 7:58खाने में पहुंची। दोनों दोस्त बिसात पर
- 8:02ऐसे झुके थे जैसे कोई जंग लड़ रहे हो।
- 8:08उसने डरतेरते कहा हुजूर बेगम साहिबा याद
- 8:12कर रही हैं। उनके सिर में बहुत दर्द है।
- 8:16मिर्जा साहब ने नजर तक ना उठाई। बस बोले
- 8:20हम चलो अभी आते हैं। लौंडी लौट गई। बेगम
- 8:25इंतजार करती रही। दर्द पड़ता रहा। एक घड़ी
- 8:30भी थी। फिर दूसरी पर मिर्जा साहब नहीं आए।
- 8:34कुछ देर बाद बेगम ने लौंडी को फिर भेजा।
- 8:38इस बार आवाज में गुस्सा था। जाकर कह अभी
- 8:41के अभी आए। वरना मैं खुद हकीम के यहां चली
- 8:44जाऊंगी। लौंडी फिर दीवान [संगीत] खाने में
- 8:46पहुंची। पर इस बार मिर्जा साहब की बाजी
- 8:49फंसी हुई थी। मीर साहब का घोड़ा उनके वजीर
- 8:52के पीछे पड़ा था। मिर्जा साहब झुंझुला कर
- 8:55बोले
- 8:56क्या ऐसी जान निकली जा रही है? जरा सब्र
- 8:59क्यों नहीं करती? कह दो यह बाजी खत्म करके
- 9:02आता हूं। मीर साहब ने मुस्कुरा कर कहा अरे
- 9:05तो जाकर सुन [संगीत] ही आइए ना। औरतें
- 9:07नाजुक मिजाज होती हैं। कहीं सचमुच खफा ना
- 9:10हो जाए। मिर्जा बोले हां हां क्यों ना
- 9:12जाऊं। आप तो यही चाहते हैं कि मैं उठूं और
- 9:15आप दो चाले चुपके [संगीत] से चल लें। ना
- 9:17जनाब आपकी इस मात से तो बचना ही पड़ेगा।
- 9:20मीर साहब हंस [संगीत] पड़े। खुदा की कसम
- 9:24मैं मोहरों को छूंगा तक नहीं। आप तसल्ली
- 9:26से [संगीत] जाइए। पर मिर्जा साहब नहीं
- 9:28उठे। उन्होंने एक चाल चली फिर दूसरी फिर
- 9:32तीसरी। और जब आखिर में बाजी खत्म हुई तब
- 9:35जाकर वो भीतर गए। बेगम बिस्तर पर बैठी थी।
- 9:39आंखें लाल चेहरा [संगीत] तना हुआ और
- 9:42मिर्जा साहब को देखते ही वो फट पड़ी।
- 9:45तुम्हें यह निकोड़ी [संगीत] शतरंज इतनी
- 9:47प्यारी है। चाहे कोई मर ही जाए पर तुम
- 9:49उठने का नाम नहीं लोगे। मैं यहां दर्द से
- 9:51तड़प रही हूं और तुम वहां मोहरे सरका रहे
- 9:55हो। मिर्जा साहब ने बात संभालने की कोशिश
- 9:58की। अब क्या करूं बेगम? मीर साहब मानते ही
- 10:01नहीं थे और बीचबाजी छोड़कर उठना बड़ी
- 10:04बेइज्जती की बात होती है। बेगम और भड़क
- 10:06गई। मीर साहब अरे वो तो खुद निकट्टू है।
- 10:10उसके घर में कोई पूछने वाला नहीं तो वो
- 10:12समझता है सब उसी जैसे हैं। [संगीत] अपना
- 10:14घर तो संभलता नहीं दूसरों का घर क्यों
- 10:16बिगाड़ता है? बेगम जरा धीरे बोलिए। वो
- 10:20बाहर बैठे हैं। बैठे रहें। आज मैं उन्हें
- 10:23सुना कर ही रहूंगी। या तो वो आज इस घर से
- 10:25जाएंगे या मैं इस शतरंज को घर से बाहर
- 10:27फेंक दूंगी। मिर्जा साहब घबरा गए।
- 10:30उन्होंने हाथ जोड़े मिन्नतें की। खुदा के
- 10:32लिए ऐसा मत कीजिए। लोग क्या कहेंगे? सारे
- 10:35लखनऊ में मेरी हंसी होगी। पर बेगम ने एक
- 10:38ना सुनी। सिर का दर्द जैसे गुस्से में बदल
- 10:40चुका था। वो उठी, दुपट्टा संभाला और तेज
- 10:43कदमों से दीवान खाने की ओर चल पड़ी।
- 10:46मिर्जा साहब पीछे दौड़े। बेगम बेगम सुनिए
- 10:49तो। उधर मीर साहब बिसाद के पास अकेले बैठे
- 10:51थे। भीतर से आती ऊंची आवाजें उन तक पहुंच
- 10:54चुकी थी। और जब पर्दे के पीछे [संगीत]
- 10:56बेगम की परछाई दिखी तो वह समझ गए आज खैर
- 11:01नहीं। वो चुपचाप उठे, जूतियां उठाई और ऐसे
- 11:06खिसक गए जैसे कभी वहां थे ही नहीं। बेगम
- 11:09दीवानखाने में दाखिल हुई। कमरा खाली था।
- 11:13बस बीच में बिछी थी वो बिसात अधूरी बाजी
- 11:17बिखरे मोहरे और ठंडा पड़ता हुक्का। बेगम
- 11:22ने एक [संगीत] पल उस बिसात को देखा जैसे
- 11:25किसी दुश्मन को देख रही हो। और फिर
- 11:28उन्होंने मोहरे उठाए और खिड़की से बाहर
- 11:31फेंक दिए। एक-एक करके बादशाह, वजीर,
- 11:35घोड़े, हाथी, प्याले सब बाहर। खट खट खटाक।
- 11:42फिर उन्होंने बिसात समेटी और दीवान खाने
- 11:44का दरवाजा भीतर से बंद कर दिया। धड़ाम।
- 11:48मिर्जा साहब दरवाजे के बाहर खड़े रह गए।
- 11:51हाथ मलते हुए शर्मिंदा [संगीत] और बेबस। आ
- 11:56[गहरी सांस लेने की आवाज़]
- 11:57उस रात मिर्जा साहब को नींद नहीं आई।
- 12:01उन्हें बेगम के ताने उतने नहीं चुभ रहे थे
- 12:04[संगीत] जितनी वो अधूरी बाजी। उधर मीर
- 12:07साहब भी अपने घर में करवटें बदलते रहे।
- 12:10उन्हें यकीन था अब मिर्जा के घर में बाजी
- 12:13[संगीत] कभी नहीं जमेगी। पर शतरंज का नशा
- 12:18इतनी आसानी से कहां उतरता है। अगली सुबह
- 12:21मीर साहब ने मिर्जा साहब को बुलवा भेजा।
- 12:24मिर्जा आए तो चेहरा उतरा हुआ था। दोनों
- 12:27कुछ देर चुप बैठे रहे। फिर मीर साहब धीरे
- 12:30से बोले मिर्जा कल जो हुआ उसका अफसोस है।
- 12:34पर बाजी तो अधूरी रह गई। [संगीत] मिर्जा
- 12:38ने ठंडी सांस ली।
- 12:40[गहरी सांस लेने की आवाज़]
- 12:41अब मेरे घर में तो शतरंज [संगीत] का नाम
- 12:43लेना भी गुनाह है। मीर साहब मुस्कुराए। तो
- 12:46क्या हुआ? मेरा दीवान खाना किस दिन काम
- 12:48आएगा? आज से बाजी यहीं जमेगी। मिर्जा का
- 12:52चेहरा खिल उठा। ऐसे जैसे किसी [संगीत]
- 12:54डूबते को किनारा मिल गया हो। बिसात फिर
- 12:57बिछी, मोहरे फिर सजे और खेल फिर से शुरू
- 13:01हो गया। पर मीर साहब के घर में भी सब कुछ
- 13:04उतना आसान नहीं था जितना दिखता था। मीर
- 13:07साहब की बेगम का मिजाज मिर्जा की बेगम से
- 13:09बिल्कुल [संगीत] अलग था। जब तक मीर साहब
- 13:12दिन भर बाहर रहते थे, उन्होंने कभी इस खेल
- 13:14की शिकायत नहीं की थी। ना जाने क्यों
- 13:17उन्हें मीर साहब [संगीत] का घर से दूर
- 13:18रहना ही अच्छा लगता था। जितनी देर शौहर
- 13:21बाहर रहते घर में [संगीत] उतना ही सुकून
- 13:24रहता। पर अब तो खेल उन्हीं के घर में आ
- 13:27बैठा था। सुबह से शाम तक उनका दीवानखाना
- 13:31आबाद रहने लगा और बेगम साहिबा की आजादी
- 13:34जैसे किसी [संगीत] पिंजरे में बंद हो गई।
- 13:37वो दिन भर पर्दे के पीछे से झांकती और मन
- 13:40ही मन कुड़ती।
- 13:43हाय ये कैसी मुसीबत आ गई। अब तो यह आदमी
- 13:46घर से हिलता ही नहीं।
- 13:48घर के नौकर भी परेशान थे। पहले उनके दिन
- 13:52आराम से कटते थे। अब हर घड़ी कोई ना कोई
- 13:55हुक्म आता। हम हुक्का भरो।
- 13:59पान लाओ। अरे [संगीत] चिलम ठंडी हो गई।
- 14:02देखते नहीं। नौकर आपस में बड़बड़ाते।
- 14:05[संगीत] पहले मिर्जा के घर में आग लगी थी।
- 14:08अब यहां लग गई। यह शतरंज नहीं भाई कोई बला
- 14:11है। पर दोनों दोस्तों को इन बातों की कोई
- 14:14परवाह नहीं थी। उनकी दुनिया अब भी उसी
- 14:17बिसात पर थी। उन्हीं दिनों शहर में
- 14:21अजीब-अजीब खबरें उड़ने लगी थी। कोई कहता
- 14:23[संगीत] अंग्रेजों की फौज लखनऊ की ओर बढ़
- 14:26रही है। कोई कहता नवाब और कंपनी के बीच
- 14:30कुछ बड़ा होने वाला है। पर ऐसी खबरें
- 14:32दीवान खाने की दीवारों के भीतर आते-आते बस
- 14:36हुक्के के धुएं में उड़ जाती। और फिर एक
- 14:38दिन दोपहर का वक्त था। बाजी पूरे जोर पर
- 14:43थी। मीर साहब का हाथ अपने वजीर पर था। तभी
- 14:46बाहर से घोड़े की टापें सुनाई दी। टप टप
- 14:51टप दोनों ने सिर उठाया। दरवाजे पर एक
- 14:55घोड़सवार आकर रुका। पोशाक शाही फौज की कमर
- 15:00में लटकती [संगीत]
- 15:01हुई तलवार। उसने भारी आवाज में पूछा।
- 15:05[गला साफ़ करने की आवाज़] मीर रोशन अली
- 15:07साहब का मकान यही है।
- 15:10मीर साहब का चेहरा पीला [संगीत] पड़ गया।
- 15:13हाथ से वजीर छूट कर बिसात पर गिर पड़ा।
- 15:16टक। उन्होंने [संगीत] कांपती आवाज में
- 15:19मिर्जा के कान में कहा, "यह ये यहां क्या
- 15:22करने आया है। मिर्जा भी घबरा गए। खुदा
- 15:25जाने कहीं फौज में भर्ती का हुकुम तो
- 15:27नहीं।" मीर साहब ने [संगीत] नौकर को इशारा
- 15:30किया और फुसफुसा कर कहा जाकर कह दे मीर
- 15:34साहब घर पर नहीं है। नौकर बाहर गया और
- 15:37बोला हुजूर मीर साहब तो कहीं बाहर गए हैं।
- 15:42सवार ने कड़क कर कहां गए हैं उन्हें शाही
- 15:45हुक्म है फौज के लिए [संगीत] उनकी हाजिरी
- 15:48लगनी है जागीर मुफ्त में नहीं मिलती लड़ाई
- 15:50का वक्त है तो हाजिर होना पड़ेगा नौकर हाथ
- 15:54जोड़ कर खड़ा रहा जी हुजूर जैसे ही आएंगे
- 15:57बता दूंगा सवार ने घोड़े की लगाम खींची कल
- 16:00फिर आऊंगा उनसे कहना घर पर ही मिले टापों
- 16:04की आवाज धीरे-धीरे दूर चली गई पर दीवान
- 16:07खाने में सन्नाटा छा गया मीर साहब के माथे
- 16:11पर पसीना था। मिर्जा यह तो बड़ी मुसीबत हो
- 16:15गई। लड़ाई मैंने [गला साफ़ करने की आवाज़]
- 16:17तो आज तक तलवार सिर्फ कमर में लटकाई है।
- 16:20मिर्जा [संगीत] ने हिम्मत बताई। घबराइए
- 16:22मत। कल वो आएगा तो हम यहां मिलेंगे ही
- 16:24नहीं। तो फिर कहां जाएंगे? [संगीत] मिर्जा
- 16:27ने कुछ सोचा और उनकी आंखें चमक उठी। गोमती
- 16:30के किनारे शहर से बाहर एक पुरानी वीरान
- 16:34मस्जिद है। वहां कोई आता जाता नहीं। ना
- 16:37बेगम ना नौकर ना शाही सवार। बस हम और
- 16:41हमारी बाजी। मीर साहब ने राहत की सांस ली।
- 16:45[नाक से की जाने वाली आवाज़]
- 16:46वाह मिर्जा वाह क्या चाल चली है। उस रात
- 16:51दोनों ने तैयारी कर ली। एक दरी, एक
- 16:54हुक्का, पान का डिब्बा और सबसे जरूरी
- 16:58बिसाद और मोहरे। [संगीत]
- 17:01और अगली सुबह सूरज निकलने से पहले ही
- 17:05दोनों दोस्त चुपचाप घर से निकल पड़े। शहर
- 17:09की उन गलियों से होते हुए जहां अभी लोग
- 17:11जागे भी नहीं थे। उन्हें लगा वह एक मुसीबत
- 17:15से बचकर निकल आए हैं। पर उन्हें क्या पता
- 17:18[संगीत] था कि वे दरअसल उसी की ओर बढ़ रहे
- 17:21थे। गोमती के [संगीत] किनारे शहर की हलचल
- 17:25से दूर वो पुरानी मस्जिद खड़ी थी। दीवारें
- 17:29जगह-जगह से गिर चुकी थी। मेहराबें टूटी
- 17:32हुई थी। [संगीत]
- 17:33आंगन में घास उगाई थी और मीनारों पर धूल
- 17:37की मोटी परतें जमी थी। कभी यहां अजान
- 17:41गूंजती [संगीत] होगी। पर अब यहां बस हवा
- 17:44की सरसराहट थी और कबूतरों की गुटरगं।
- 17:48दोनों दोस्तों ने [संगीत] आंगन के एक कोने
- 17:50में दरी बिछाई। हुक्का जलाया। पान का
- 17:54डिब्बा खोला और बिसात बिछ गई। मीर साहब ने
- 17:58इधर-उधर देखा और हंसकर बोले
- 18:02[नाक से की जाने वाली आवाज़]
- 18:02मिर्जा [संगीत] यहां तो सचमुच जन्नत है।
- 18:05ना बेगम की आवाज, ना नौकरों की बड़बड़, ना
- 18:09शाही सवार की टापें।
- 18:12मिर्जा ने मोहरा आगे बढ़ाया। बस अब आप
- 18:16अपनी चाल पर ध्यान दीजिए। जन्नत में भी
- 18:19हार तो हार ही होती है। उस दिन के बाद यही
- 18:24उनका रोज का नियम बन गया। [संगीत] सुबह
- 18:26मुंह अंधेरे घर से निकलना, दिन भर मस्जिद
- 18:29में बाजियां और रात ढले चुपके से घर
- 18:32लौटना। रास्ते में कोई कुछ पूछता तो कोई
- 18:36बहाना बना देते। घर में बेगमे क्या सोचती,
- 18:40[संगीत]
- 18:40क्या कहती इसकी अब उन्हें कोई परवाह ना
- 18:43थी। दिन गुजरते गए और उधर लखनऊ की हवा
- 18:48बदलने लगी थी। अंग्रेजों की कंपनी की फौज
- 18:53अब शहर की ओर बढ़ाई थी।
- 18:55शहर में घबराहट फैलने लगी। जो लोग समझदार
- 19:00थे वे अपने बाल बच्चों को लेकर गांव की ओर
- 19:02निकलने लगे। पर गोमती किनारे की उस टूटी
- 19:06मस्जिद में बस एक ही आवाज गूंजती थी।
- 19:11श
- 19:12अरे ठहरिए ठहरिए। ये क्या चाल हुई? फिर एक
- 19:16दिन दोनों खेल रहे थे कि दूर सड़क पर कुछ
- 19:21हलचल दिखाई दी। धूल का एक बादल उठ रहा था।
- 19:26उसके साथ भारी आवाजें और कदमों की धमक
- 19:31थम दम थम मीर साहब ने गर्दन उठाकर देखा।
- 19:38मिर्जा देखिए तो ये गुरु की फौज आ रही है।
- 19:42सड़क पर लाल वर्दियों वाले सिपाहियों की
- 19:45कतारें चली आ रही थी। कंधों पर बंदूके
- 19:49आगेआगे घुड़सवार और पीछे तोपें। जिन्हें
- 19:53घोड़े खींच रहे थे। मिर्जा ने एक नजर उधर
- 19:56डाली और फिर वे साथसाद की ओर मुड़ गए। आने
- 20:00दीजिए आप अपनी किश्त बचाइए। मीर साहब ने
- 20:03फिर कहा पर मिर्जा तोपखाना भी साथ है।
- 20:06कहीं हम पर ही ना आ पड़े। मिर्जा हंस
- 20:10पड़े। जनाब उन्हें हमसे क्या लेना? हम कौन
- 20:14से नवाब हैं? चलिए शह बचाइए। और दोनों फिर
- 20:18से झुक गए बिसाद पर। फौज आगे बढ़ती रही।
- 20:22धूल बैठती रही और मस्जिद में मोहरे सरकते
- 20:27रहे। पर यह फौज यूं ही नहीं आई थी। बहुत
- 20:31जल्द इस शहर के असली बादशाह की बाजी भी
- 20:34पलटने वाली थी और उसकी खबर इन दोनों तक भी
- 20:39पहुंचने वाली थी। कुछ दिन और बीते।
- 20:43फिर एक शाम जब सूरज गोमती के पानी में डूब
- 20:48रहा था। सड़क पर फिर से हलचल हुई। इस बार
- 20:52भी फौज थी पर उसके बीच कुछ और था।
- 20:57सिपाहियों के घेरे में एक सवारी धीरे-धीरे
- 21:01चली आ रही थी और उसमें बैठे थे
- 21:06अवध के नवाब वाजिद अली शाह। उनका सिर झुका
- 21:11हुआ था। चारों ओर अंग्रेज सिपाही थे और
- 21:15उन्हें किसी अनजान [संगीत] जगह की ओर ले
- 21:18जाया जा रहा था। यह था
- 21:21अवध का आखिरी नवाब पकड़ा हुआ कैद अपने ही
- 21:27शहर से दूर ले जाया जाता हुआ और सबसे अजीब
- 21:32बात पता है क्या थी शहर में कोई हलचल नहीं
- 21:36थी कोई मारकाट नहीं किसी ने तलवार नहीं
- 21:40उठाई किसी ने रास्ता नहीं रोका एक बूंद
- 21:44खून भी नहीं गिरा एक पूरा राज्य बिना लड़े
- 21:50चुपचाप हाथ से निकल गया। मीर साहब ने वह
- 21:54सवारी देखी और एक पल को उनका दिल भारी हो
- 21:58गया। धीमी आवाज में बोले
- 22:03मिर्जा हुजूर नवाब साहब को जालिमों ने कैद
- 22:08कर लिया है। मिर्जा ने सिर उठाकर देखा।
- 22:12कुछ देर चुप रहे। फिर बोले
- 22:15[गहरी सांस लेने की आवाज़][अचानक ज़ोर से सांस लेने की आवाज़]
- 22:16होगा। आप यह किश्त बचाइए।
- 22:20मीर साहब ने कहा जरा ठहरिए मिर्जा इस वक्त
- 22:24खेलने में दिल नहीं लग रहा।
- 22:27बेचारे नवाब साहब इस वक्त ना जाने किस हाल
- 22:31में होंगे। मिर्जा ने हुक्के का एक लंबा
- 22:34कश खींचा। रोएंगे और क्या जो ऐश यहां था
- 22:38वो वहां कहां नसीब होगा। खैर किस्मत की
- 22:42बात है। चलिए आपकी चाल है। सवारी
- 22:47धीरे-धीरे दूर होती गई। धूल बैठ गई। सड़क
- 22:52फिर खाली हो गई। पर उस टूटी मस्जिद के
- 22:55आंगन में दो रईस फिर से अपनी बाजी में डूब
- 22:59गए। जैसे कुछ हुआ ही ना हो। बादशाह चला
- 23:03गया था। पर बिसात का बादशाह अब भी [संगीत]
- 23:07अपनी जगह पर था। और उसी की हिफाजत इन
- 23:11दोनों के लिए सबसे जरूरी थी। उसी शाम
- 23:15अंधेरा धीरे-धीरे गहरा आने लगा। गोमती का
- 23:18पानी अब काला दिखने लगा था। मस्जिद की
- 23:22[संगीत] टूटी मेहराबों से ठंडी हवा
- 23:24सरसराती हुई निकल रही थी। सर सर पर दोनों
- 23:30दोस्तों को उठने की जल्दी नहीं थी। बिसात
- 23:33पर एक ऐसी [संगीत] बाजी बिछी थी जिसे बीच
- 23:36में छोड़ना दोनों में से किसी को मंजूर
- 23:38नहीं था। कुछ देर पहले जिस सड़क से नवाब
- 23:42की सवारी गुजरी [संगीत] थी वो अब सुनी
- 23:44पड़ी थी। ना कोई आवाज, ना कोई रोशनी
- 23:47[संगीत] जैसे पूरा शहर एक गहरी सांस ले
- 23:51चुप हो गया हो। मीर साहब का मन एक [संगीत]
- 23:54पल को भटका। उन्हें याद आया कल वो शाही
- 23:57सवार फिर आएगा। [संगीत] पर अब किस शाह का
- 24:00सवार? किस फौज की हाजिरी। उन्होंने सिर
- 24:03झटका और फिर बिसाद की ओर देखा। मिर्जा
- 24:06साहब के मन में कुछ और चल रहा था। उन्हें
- 24:09बेगम के ताने याद आ रहे थे। वह दिन याद आ
- 24:12रहा था जब उनके मोहरे खिड़की [संगीत] से
- 24:14बाहर फेंके गए थे। उस दिन से यह बिसात
- 24:18उनके लिए सिर्फ खेल नहीं रही थी। यह उनकी
- 24:21जिद बन चुकी थी। मिर्जा साहब की बाजी
- 24:24कमजोर पड़ [संगीत] रही थी। उनके कई मोहरे
- 24:27पिट चुके थे। एक हाथी जा चुका था। एक
- 24:30घोड़ा [संगीत] भी और अब मीर साहब की नजर
- 24:33उनके वजीर पर थी। हर चाल के साथ मिर्जा का
- 24:37चेहरा और तनता जा रहा था। आज वह पहले ही
- 24:40[संगीत] तीन बाजियां हार चुके थे और चौथी
- 24:42हार वो उन्हें किसी हाल में मंजूर नहीं
- 24:45थी। वो बहुत देर तक एक ही चाल पर सोचते
- 24:49रहे। हुक्का ठंडा हो गया। पान मुंह में ही
- 24:52सूख [संगीत] गया और मीर साहब बेसब्री से
- 24:55उंगलियां बजाते रहे। मिर्जा चाल चलिए भी
- 24:59क्या सुबह कर देंगे? सब्र कीजिए मीर साहब।
- 25:03शतरंज जल्दबाजों का खेल नहीं है। आखिर
- 25:06मिर्जा ने अपना ऊंट आगे बढ़ाया। उन्हें
- 25:09लगा [संगीत] वजीर अब बच गया है। उनके
- 25:11होठों पर हल्की सी मुस्कान आई। पर मीर
- 25:14साहब ने अपना घोड़ा उठाया और एक खाने पर
- 25:17रख दिया। [संगीत] फिर मुस्कुरा कर बोले
- 25:20[नाक से की जाने वाली आवाज़] श मि [संगीत]
- 25:22ने बिसाद को घूरा। उनका वजीर फंस चुका था।
- 25:26बचाने का [संगीत] कोई रास्ता नहीं दिख रहा
- 25:29था। और तभी अचानक मिर्जा बोले ठहरिए। यह
- 25:34घोड़ा तो आपने पहले उस खाने पर रखा था।
- 25:36आपने चाल वापस लेकर बदल दी। मीर साहब की
- 25:39भए चढ़ गई। क्या कह रहे हैं आप? मैंने कोई
- 25:42चाल नहीं बदली। मेरा हाथ तो मोहरे से हटा
- 25:45ही नहीं था। हटा था। मैंने अपनी आंखों
- 25:48[संगीत] से देखा है। आपकी आंखें आज कुछ
- 25:51ज्यादा ही दिख रही है। मिर्जा तीन बाजियां
- 25:53हार कर अब बहाने ढूंढ रहे हैं। मिर्जा का
- 25:56चेहरा लाल हो गया। बहाने मैं बहाने ढूंढ
- 25:59रहा हूं। बेईमानी आप करें और बहाने मैं
- 26:02ढूंढूं। जुबान संभाल कर बात कीजिए। बेईमान
- 26:06किसे कहा आपने? आवाजें ऊंची होती रही। जो
- 26:09बात एक मोहरे से शुरू हुई थी वो अब इज्जत
- 26:12तक पहुंच चुकी थी। मीर साहब तमतमा कर बोले
- 26:16आप किस बात के रईस बनते हैं। मैं जानता
- 26:19हूं आपके बाप दादा क्या करते थे। नवाबी
- 26:21दरबार में घास छीला करते थे। यह सुनकर
- 26:25मिर्जा तिलमिला उठे।
- 26:27[गहरी सांस लेने की आवाज़] और आपके बुजुर्ग
- 26:28वो तो रसोई में हांडिया चढ़ाया करते थे।
- 26:31आज जागीरदार बनकर बैठे हैं तो हमें खानदान
- 26:33सिखाएंगे। अब बात हद से आगे निकल चुकी थी।
- 26:38दोनों के खानदानों की इज्जत बीच मैदान में
- 26:40आ गई थी और लखनऊ के रईस सब कुछ सह सकते
- 26:44थे। पर खानदान की तौहीन कभी नहीं। उन
- 26:48दिनों हर रईस अपनी कमर में तलवार लटका कर
- 26:51चलता था। यह शान की निशानी थी। आज तक इन
- 26:54तलवारों ने मयान से बाहर की हवा नहीं देखी
- 26:57थी। पर आज मीर साहब उठ खड़े हुए। हम बस
- 27:02बहुत हुआ। आज फैसला हो ही जाए। मिर्जा भी
- 27:05उठे हां हो जाए। आज देख ही लेते हैं किसके
- 27:08खानदान में कितना दम है। और दोनों ने
- 27:11तलवारें खींच ली। छन
- 27:14टूटी मस्जिद के अंधेरे आंगन में दो
- 27:17तलवारें चमक उठी। गोमती की हवा एक पल को
- 27:20थम गई। कबूतर फड़फड़ा कर उड़ गए। फिर
- 27:25तलवारें टकराई। खन खन खनाख। दोनों के वार
- 27:31तेज थे। गुस्से में अंधे ना कोई रुकने
- 27:34वाला था ना कोई रुकने वाला और फिर
- 27:38[गहरी सांस लेने की आवाज़]
- 27:39एक साथ दोनों की तलवारें एक दूसरे के सीने
- 27:44में उतर गई।
- 27:47दोनों लड़खड़ाए और वहीं उसी बिसात के पास
- 27:52जमीन पर गिर पड़े।
- 27:55कुछ पल हल्की कराें सुनाई दी। फिर
- 28:01फिर सब शांत हो गया।
- 28:06सोचिए दोस्तों जिन दोनों की आंखों से अपने
- 28:11नवाब के कैद होने पर एक आंसू नहीं गिरा।
- 28:15जिन्होंने अपने राज्य के लिए एक तलवार
- 28:18नहीं उठाई। उन्हीं दोनों ने शतरंज के एक
- 28:22वजीर की खातिर अपनी जान दे दी। अंधेरा
- 28:27पूरी तरह छा चुका था। गोमती चुपचाप बह रही
- 28:31थी। उसके पानी पर उगते चांद की हल्की सी
- 28:35परछाई कांप रही थी। कल सुबह शायद शाही
- 28:40सवार फिर आएगा मीर साहब को ढूंढने। शायद
- 28:44मिर्जा की बेगम दरवाजे पर खड़ी किसी के
- 28:48लौटने का इंतजार करेंगी। पर अब कोई लौटने
- 28:52वाला नहीं था। बिसात अब भी बिछी हुई थी।
- 28:57मोहरे अपनीपनी जगह पर खड़े थे और दोनों
- 29:01बादशाह
- 29:03अपने अपने तख्त पर बैठे
- 29:06जैसे इन दोनों वीरों की मौत पर मातम कर
- 29:11रहे हो।
- 29:13चारों तरफ सन्नाटा था।
- 29:17मस्जिद की टूटी मेहराबें,
- 29:19गिरी हुई दीवारें
- 29:22और धूल से भरी मीनारें इन दो लाशों को देख
- 29:26रही थी
- 29:28और जैसे अपना सिर धुन रही थी।
- 29:32दोस्तों, प्रेमचंद ने यह कहानी लगभग 100
- 29:36साल पहले लिखी थी। उस वक्त जब देश गुलाम
- 29:39था और लोग सोच रहे थे कि आखिर यह सब हुआ
- 29:43कैसे?
- 29:44इस कहानी में उनका जवाब छिपा है। जब हम
- 29:48अपनी छोटी लड़ाईयों में उलझे रहते हैं, तब
- 29:51बड़ी चीजें चुपचाप हमारे हाथ से निकल जाती
- 29:54हैं। और सच कहूं तो यह बात आज [संगीत] भी
- 29:57उतनी ही सच है। आज बिसाद की जगह शायद
- 30:01हमारे फोन की स्क्रीन है। कहानी सुनने के
- 30:04लिए धन्यवाद। अगर आपने अभी तक नहीं बताया
- 30:08तो कमेंट में जरूर लिखिए। बचपन में आपका
- 30:11सबसे पसंदीदा खेल कौन सा था? वीडियो अच्छा
- 30:14लगा हो तो लाइक कीजिए और चैनल [संगीत] को
- 30:16सब्सक्राइब कीजिए। दो दिन बाद फिर मिलेंगे
- 30:20एक नई कहानी के साथ। शायद इस बार थोड़ी
- 30:23नरम थोड़ी भावुक। तब तक के लिए अपना ख्याल
- 30:27रखिए।
About this transcript
This page contains the full transcript of शहर डूब रहा था, वे शतरंज खेलते रहे | शतरंज के खिलाड़ी by Dastaan Audio, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,370 words across 547 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.