कोरोना से 26 गुना ज़्यादा मौतें! 1918 की वो महामारी जो निगल गई 1.4 करोड़ भारतीय लोगों को... — Transcript
Full transcript
- 0:001 करोड़ 40 लाख लाशें और इनमें से
- 0:03ज्यादातर सिर्फ 4 महीनों के अंदर। यह नंबर
- 0:06है 1918 के उस दौर का जिसे आज लगभग पूरा
- 0:10भारत [संगीत] भूल चुका है। ना कोई जंग हुई
- 0:12थी ना कोई भूकंप आया था। बस एक बुखार आया
- 0:15था। एक ऐसा बुखार जिसने कोरोना से लगभग 26
- 0:20गुना ज्यादा भारतीयों [संगीत] की जान ले
- 0:22ली। उस वक्त देश का लगभग हर 20 में से एक
- 0:25इंसान इसकी भेंट चढ़ गया। इतनी मौतें हुई
- 0:28कि भारत के इतिहास में इकलौती बार ऐसा हुआ
- 0:31जब इस देश [संगीत] की आबादी बढ़ने के बजाय
- 0:34घट गई। लेकिन इस कहानी की सबसे डरावनी बात
- 0:36यह है कि इतनी बड़ी तबाही की शुरुआत
- 0:39[संगीत]
- 0:39सिर्फ सात लोगों से हुई थी। 29 मई 1918
- 0:44बंबई का बंदरगाह जंग से लौट रहे सिपाहियों
- 0:47का एक जहाज [संगीत] किनारे लगा। लगभग 48
- 0:50घंटे रुका और चला गया। किसी ने ध्यान नहीं
- 0:53दिया कि वह अपने पीछे कुछ छोड़ गया है। 10
- 0:55जून को बंदरगाह के पास तैनात सात पुलिस
- 0:58सिपाही अचानक बीमार पड़ गए। डॉक्टरों ने
- 1:01कहा मामूली बुखार है लेकिन वह गलत थे। कुछ
- 1:04ही महीनों बाद हिंदी के महाकवि सूर्यकांत
- 1:07त्रिपाठी निराला ने अपनी आंखों से [संगीत]
- 1:10देखा कि गंगा लाशों से भर गई है। मुंबई के
- 1:13एक अंग्रेजी अखबार ने अपने पढ़ने वालों को
- 1:16भरोसा दिलाया कि सबसे बुरा दौर आ चुका है।
- 1:19अब हालात सुधरेंगे और उसके सिर्फ 17 दिन
- 1:21[संगीत] बाद एक ही दिन में जो हुआ उसने
- 1:24पूरे शहर को हिला दिया। फिर भी आज स्कूल
- 1:27की किताबों में इस पर शायद ही कोई पन्ना
- 1:29मिलता है। आपने भी शायद आज से पहले इसका
- 1:32नाम नहीं सुना होगा। तो सवाल यह है कि इन
- 1:35मौतों का असली जिम्मेदार कौन था? सिर्फ एक
- 1:38वायरस या कोई और जिसे इतिहास ने चुपचाप
- 1:41बचा लिया। यह कहानी है उस बीमारी की जिसे
- 1:44भारत ने एक नाम दिया था बंबई बुखार।
- 1:52साल 1918 जब पूरी दुनिया पहले विश्व युद्ध
- 1:56की आग में जल रही थी। यूरोप के मैदानों
- 1:58में लाशें बिछ रही थी और जल्द ही एक अनजान
- 2:01बीमारी बंदूकों से भी ज्यादा जाने लेने
- 2:04वाली थी। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और
- 2:07अमेरिका जैसे देशों ने इस बीमारी की
- 2:09[संगीत] खबर को दुनिया से छुपा लिया।
- 2:11उन्हें डर था कि अगर यह खबर अखबारों में
- 2:14छपी [संगीत] तो उनके सैनिकों का मनोबल टूट
- 2:16जाएगा। लेकिन स्पेन इस युद्ध में किसी की
- 2:18तरफ नहीं था। वो न्यूट्रल था। इसलिए स्पेन
- 2:21के अखबारों ने इस [संगीत] अनजान बीमारी के
- 2:24बारे में बिना डरे पूरी दुनिया को बताया।
- 2:26जब स्पेन के राजा खुद इस बीमारी [संगीत]
- 2:28का शिकार हुए, तो पूरी दुनिया को लगा कि
- 2:30यह वायरस स्पेन से ही फैला है। और इस तरह
- 2:34इस अनजान बीमारी को नाम मिला स्पेनिश फ्लू
- 2:37और इसका अगला निशाना बनने वाला था हमारा
- 2:39[संगीत] भारत। 29 मई 1918 इराक और यूरोप
- 2:43के युद्ध के मैदानों से लौट रहे भारतीय
- 2:46सैनिकों से भरा एक विशाल जहाज बॉम्बे के
- 2:49बंदरगाह पर आकर रुका। सैनिक अपने घर लौटने
- 2:51की खुशी में थे। लेकिन कोई नहीं जानता था
- 2:54कि उनके साथ एक ऐसी जानलेवा बीमारी भी
- 2:57भारत आ चुकी है जिसे कोई देख नहीं सकता
- 2:59था। यह जहाज करीब 48 घंटे तक [संगीत]
- 3:02बॉम्बे के बंदरगाह पर खड़ा रहा और फिर चला
- 3:05गया। कुछ दिन बाद 10 जून [संगीत] को
- 3:07बंदरगाह के पास ड्यूटी पर तैनात सात पुलिस
- 3:10सिपाही अचानक [संगीत] बीमार पड़ गए।
- 3:12उन्हें तेज बुखार हुआ और शरीर टूटने लगा।
- 3:15भारत के इतिहास में स्पेनिश फ्लू के यह
- 3:18पहले सात मरीज थे। उस वक्त ब्रिटिश सरकार
- 3:21और उनका पूरा [संगीत] मेडिकल सिस्टम सिर्फ
- 3:23विश्व युद्ध जीतने में लगा हुआ था। जब उन
- 3:26सात सिपाहियों को डॉक्टरों ने देखा तो
- 3:28उन्होंने इसे मामूली बुखार समझकर नजरअंदाज
- 3:31कर दिया। यह ब्रिटिश सरकार की पहली और
- 3:34[संगीत] सबसे बड़ी भूल थी क्योंकि वह कोई
- 3:36मामूली बुखार नहीं था। देखते ही देखते यह
- 3:39बीमारी बंदरगाह से निकल कर बॉम्बे की
- 3:42बस्तियों और छोटी-छोटी गलियों में फैल गई।
- 3:44अब हर घर से सिर्फ लोगों के खांसने और
- 3:47बीमारी से तड़पने की आवाजें आ रही थी। जब
- 3:50टाइम्स ऑफ इंडिया और बॉम्बे क्रॉनिकोल
- 3:52जैसे अखबारों में इसकी खबरें छपने लगी तो
- 3:55भारत के लोगों ने इस अनजान बीमारी को अपना
- 3:58खुद का एक नाम दिया बॉम्बई बुखार। जून से
- 4:01लेकर जुलाई 1918 तक इस बीमारी की पहली लहर
- 4:05बॉम्बे में फैली। इन दो महीनों में लगभग
- 4:081600 लोगों की जान गई। यह आंकड़ा बड़ा था,
- 4:11लेकिन मरने वालों में ज्यादातर वह लोग थे
- 4:14जो पहले से कमजोर थे। जैसे छोटे बच्चे या
- 4:17बहुत बूढ़े लोग। जुलाई [संगीत] के अंत तक
- 4:19आते-आते मौतों का सिलसिला अचानक कम होने
- 4:22लगा। बॉम्बे के लोगों और अखबारों ने चैन
- 4:25की [संगीत] सांस ली और मान लिया कि बीमारी
- 4:27अब खत्म होने वाली है। उन्हें लगा कि
- 4:29बीमारी खत्म हो गई है। लेकिन सच तो यह था
- 4:32कि वायरस खत्म नहीं हुआ था। वह छुप गया
- 4:34था। वह अपने आप को बदल रहा था ताकि वह और
- 4:38भी ज्यादा खूंखार रूप में वापस आ सके।
- 4:40अगस्त का महीना बीतते-बीतते आसमान [संगीत]
- 4:43में काले बादल छाने लगे और जब सितंबर 1918
- 4:46में इस बंबई बुखार ने अपना नया चेहरा
- 4:49दिखाया तो उसने पूरे हिंदुस्तान की सड़कों
- 4:52[संगीत] को श्मशान में बदल दिया। इस बार
- 4:54इस वायरस ने अपना शिकार कमजोर बच्चों या
- 4:57बूढ़ों को नहीं बनाया बल्कि इसने 20 से 40
- 5:00साल [संगीत] के सबसे हट्टे-कट्टे जवान और
- 5:03स्वस्थ लोगों को चुन चुन कर मारा। आज के
- 5:06कई वैज्ञानिक इसकी वजह [संगीत] एक थ्योरी
- 5:08से समझाते हैं जिसे साइटोकाइन स्टॉर्म कहा
- 5:11जाता है। इसका मतलब है कि हमारे नौजवानों
- 5:14का शरीर और उनका इम्यून सिस्टम इस वायरस
- 5:17से लड़ने के लिए इतना [संगीत] ज्यादा भड़क
- 5:19जाता था कि वह अपने ही शरीर को नुकसान
- 5:22पहुंचाने लगता था। मरीजों की हालत रूह
- 5:24कंपा देने वाली थी। [संगीत] उन्हें गर्दन
- 5:26और शरीर में ऐसा भयानक दर्द होता था जैसे
- 5:29किसी [संगीत] ने हड्डियां तोड़ दी हो।
- 5:31इसीलिए गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी
- 5:34इलाकों में लोग इसे मनमोड़ी कहने लगे।
- 5:37यानी गर्दन तोड़ देने वाली बीमारी और सबसे
- 5:40भयानक बात [संगीत] उनके फेफड़ों में पानी
- 5:42भर जाता था। इंसान बाहर से नहीं बल्कि
- 5:45अपने ही शरीर के अंदर डूब कर तड़प-तड़प कर
- 5:48दम तोड़ देता था। अब सवाल था कि बंबई से
- 5:50निकला यह बुखार पूरे देश में इतनी तेजी से
- 5:54कैसे फैल गया? इसका सबसे बड़ा हथियार बनी
- 5:56हमारी रेलवे लाइंस। [संगीत] 1918 में
- 5:59बारिश ना होने की वजह से देश में भयानक
- 6:02सूखा पड़ा था। अकाल और भूख से तड़पते लोग
- 6:05अपने गांव छोड़कर ट्रेनों से शहरों की तरफ
- 6:08भाग रहे [संगीत] थे। वहीं दूसरी तरफ पहले
- 6:10विश्व युद्ध से छुट्टियां लेकर लौट रहे
- 6:12फौजी ट्रेनों में भरकर अपने घरों को जा
- 6:15रहे थे। जो कभी लोगों को उनकी मंजिल तक
- 6:17पहुंचाती थी, अब चलते फिरते ताबूत बन चुकी
- 6:21थी। ट्रेन के जिस खचाखच भरे डिब्बे में
- 6:23कोई एक व्यक्ति भी खांसता वहां मौजूद हर
- 6:26इंसान [संगीत] मौत की चपेट में आ जाता।
- 6:28ट्रेनों के जरिए यह बंबई बुखार, मध्य
- 6:31[संगीत] भारत, यूपी और पंजाब के दूरदराज
- 6:34गांव तक पहुंच गया। यह बीमारी इतनी भयानक
- 6:37थी कि पंजाब [संगीत] और यूपी के कई गांव
- 6:40लगभग खाली हो गए। अगर किसी घर में कोई एक
- 6:42व्यक्ति बच भी गया था तो उसमें इतनी ताकत
- 6:45नहीं थी कि वह बिस्तर से उठकर अपने ही
- 6:48परिवार के लोगों की लाश [संगीत] को जला
- 6:50सके। उस वक्त के एक चश्मदीद ने लिखा था कि
- 6:52लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं बचा था और
- 6:55याद है बंबई के उस अखबार का वादा कि सबसे
- 6:58बुरा दौर आ चुका है। 19 सितंबर 1918 को उस
- 7:02अखबार ने छापा कि शहर में 293 मौतें हुई
- 7:06हैं और भरोसा दिलाया कि अब [संगीत] हालात
- 7:08सुधरेंगे। लेकिन मौत का यह तांडव कितना
- 7:10भयानक था, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा
- 7:13सकते हैं कि उस वादे के सिर्फ 17 दिन बाद
- 7:166 अक्टूबर 1918 [संगीत] को अकेले बंबई शहर
- 7:20में एक ही दिन में 768 लोगों ने जान गवाई।
- 7:23कब्रिस्तानों में जगह नहीं थी और श्मशानों
- 7:26में जलाने के लिए लकड़ियां खत्म हो गई थी।
- 7:28हालत इतनी बुरी थी कि 1919 में भारत सरकार
- 7:32के सेनेटरी [संगीत] कमिश्नर यानी सेहत से
- 7:34जुड़े सबसे बड़े अंग्रेज अफसरों में से एक
- 7:37ने अपनी सरकारी [संगीत] रिपोर्ट में खुद
- 7:39माना कि इतनी मौतें हुई कि अनगिनत लाशें
- 7:42नदियों में फेंक दी गई और उन्हीं नदियों
- 7:44में सबसे पवित्र नदी भी थी गंगा। उत्तर
- 7:47प्रदेश के डलमऊ में एक 22 साल का नौजवान
- 7:50अपनी बीमार पत्नी को देखने भागा-भागा
- 7:52[संगीत] पहुंचा। गंगा किनारे इंतजार करते
- 7:55हुए उसने देखा कि नदी लाशों से भरी
- 7:57[संगीत] हुई है और जब वह ससुराल पहुंचा तो
- 7:59पता चला कि उसकी पत्नी अब इस दुनिया में
- 8:02नहीं रही। [संगीत] कुछ ही समय में उसने
- 8:04अपने भाई, चाचा और परिवार के कई और लोगों
- 8:07को भी खो दिया। यही नौजवान थे सूर्यकांत
- 8:10त्रिपाठी निराला। [संगीत] पूरे देश में
- 8:12मौत का मातम पसरा था। हर घर से रोने की
- 8:15आवाजें आ रही थी। लेकिन इस भयानक तबाही के
- 8:18बीच एक बहुत बड़ा सवाल उठता है। जिन
- 8:20अंग्रेजों का हमारे देश पर राज था, वह इस
- 8:23वक्त क्या कर रहे थे? कई इतिहासकार मानते
- 8:25हैं कि यह सिर्फ एक बीमारी नहीं थी, बल्कि
- 8:28अंग्रेजी हुकूमत की बेपरवाही ने इसे एक
- 8:31ऐसे खामोश कत्लेआम में बदल दिया [संगीत]
- 8:33जिसे इतिहास ने बड़ी चालाकी से छुपा लिया।
- 8:36जब यह बंबई बुखार भारत में फैला तो लोगों
- 8:39को इलाज की सख्त जरूरत थी। लेकिन ब्रिटिश
- 8:42सरकार ने भारत के बहुत से अच्छे डॉक्टरों
- 8:45को विश्व युद्ध में लड़ रहे अपने सैनिकों
- 8:47के लिए जंग के मोर्चों पर भेज दिया था।
- 8:50देश के जो गिने-चुने अस्पताल थे, वह
- 8:52[संगीत] इतने भर गए थे कि फर्श पर पैर
- 8:54रखने की जगह नहीं थी। उस वक्त मेडिकल
- 8:57साइंस के पास इस वायरस का कोई इलाज नहीं
- 8:59था। ना कोई वैक्सीन थी ना कोई
- 9:01एंटीबायोटिक। डॉक्टर खुद बेबस थे और वह भी
- 9:04बड़ी संख्या में इस बीमारी का शिकार हो
- 9:07रहे थे। यह [संगीत] वायरस सिर्फ लोगों की
- 9:08जान ही नहीं ले रहा था बल्कि इसने पूरे
- 9:11देश की रफ्तार रोक दी थी। [संगीत]
- 9:13डिस्पेंसरियों में बुनियादी दवाइयां तक
- 9:15खत्म हो गई थी। कई प्रांतों में अस्पतालों
- 9:17में बिस्तर मिलना बंद हो गया था। मेडिकल
- 9:20के छात्रों को बिना तनख्वाह और बिना ठीक
- 9:22औजारों के गांव-गांव भेजा जाने लगा।
- 9:25अखबारों के मुताबिक श्मशानों [संगीत]
- 9:27में हर दिन 150 से 200 लाशें पहुंच रही
- 9:30थी। जब सरकार और डॉक्टर हार मान चुके थे
- 9:33तब आम लोगों और स्थानीय वालंटियर्स ने ही
- 9:36सड़कों पर उतर कर एक [संगीत] दूसरे की मदद
- 9:38करनी शुरू की। लेकिन यह बीमारी किसी को
- 9:40नहीं बखशती थी। इसने ना गरीब देखा ना अमीर
- 9:44ना आम इंसान देखा ना कोई बड़ा नेता और फिर
- 9:47यह बीमारी एक ऐसे आश्रम तक [संगीत] पहुंच
- 9:49गई जिसके बारे में सुनकर पूरा देश सन्न रह
- 9:52गया। अगस्त 1918 महात्मा गांधी खुद गंभीर
- 9:56रूप से बीमार [संगीत] पड़ गए और कई
- 9:58इतिहासकार मानते हैं कि उन्हें भी यही
- 10:01बंबई बुखार हुआ था। यह वो वक्त था जब
- 10:03गांधी जी जैसा मजबूत और हिम्मत वाला नेता
- 10:06भी अंदर से टूट गया था। इस बीमारी ने उनके
- 10:09खुद के बेटे हरीलाल के परिवार को भी उजाड़
- 10:12दिया था। हरिलाल की पत्नी और एक बच्चा
- 10:14[संगीत] इस बंबई बुखार से हार गए थे। 23
- 10:17नवंबर 1918 को गांधी जी ने अपने बेटे को
- 10:20एक चिट्ठी लिखी जिसे पढ़कर आज भी आंखें भर
- 10:23आती हैं। उन्होंने लिखा कि जब उन्हें पता
- 10:25चला कि हरीलाल का परिवार इन्फ्लुएंजा से
- 10:28पीड़ित है और एक मौत भी हुई है तो उन्हें
- 10:30कुछ पल के लिए दुख हुआ। लेकिन अब हर जगह
- 10:33से मौत की इतनी ज्यादा खबरें आ रही हैं कि
- 10:36[संगीत] दिल पर उनका असर ही नहीं होता।
- 10:38जरा सोचिए जब इतने बड़े नेता का दिल भी
- 10:40सुन्न पड़ गया था तो बंबई की छोटी-छोटी
- 10:43गलियों में रहने वाले एक गरीब इंसान
- 10:45[संगीत] का क्या हाल हो रहा होगा। वैसे तो
- 10:48यह वायरस किसी में कोई फर्क नहीं करता था
- 10:50लेकिन समाज की कड़वी सच्चाई ने लोगों को
- 10:53मरने के लिए मजबूर कर दिया। अंग्रेज
- 10:55अधिकारियों के पास बड़े-बड़े हवादार बंगले
- 10:58थे और उनकी देखभाल के [संगीत] लिए नौकर
- 11:00चाकर मौजूद थे। आंकड़ों के मुताबिक बंबई
- 11:02में रहने वाले अंग्रेजों की मौत की दर
- 11:051000 में से सिर्फ आठ थी। लेकिन दूसरी तरफ
- 11:08उसी शहर में भीड़भाड़ वाली बस्तियों में
- 11:10रहने वाले नीची कही जाने वाली जातियों के
- 11:13गरीब [संगीत] हिंदुस्तानियों की मौत की दर
- 11:151000 में से 61 से भी ज्यादा थी। यानी एक
- 11:18तरफ अमीर अंग्रेज बच रहे थे और दूसरी तरफ
- 11:22गरीब हिंदुस्तानी कीड़े-मकोड़ों की तरह मर
- 11:24रहे थे। [संगीत] लेकिन इस पूरी तबाही में
- 11:26सबसे बड़ी और सबसे खामोश कुर्बानी दी
- 11:29हमारे देश की औरतों ने। आंकड़े बताते हैं
- 11:32कि इस बंबई बुखार में आदमियों से कहीं
- 11:35ज्यादा औरतों की जान गई थी। इसका कारण
- 11:37हमारे समाज की वह सच्चाई थी कि जब पूरा
- 11:40परिवार बुखार से तड़प रहा था तब घर की
- 11:43औरतें अपनी परवाह किए बिना दिन रात
- 11:45[संगीत] उनके बिल्कुल पास बैठकर उनकी सेवा
- 11:48कर रही थी। मरीजों की सांसों से वह जहरीला
- 11:50वायरस सीधे उन औरतों तक पहुंच रहा था। और
- 11:53उस दौर में एक कड़वा सच यह भी था कि घर
- 11:56में जो भी रूखा-सूखा खाना होता था औरतें
- 11:59हमेशा सबको खिलाने [संगीत] के बाद सबसे
- 12:01आखिर में खाती थी। वह पहले से ही कमजोर
- 12:04थी। इसी कमजोरी और अपनों की सेवा करने की
- 12:06कीमत हमारी [संगीत] माताओं और बहनों ने
- 12:09अपनी जान देकर चुकाई। जब सरकार पूरी तरह
- 12:12गायब हो चुकी थी तब हिंदुस्तानियों ने ही
- 12:14एक दूसरे का हाथ थामा। स्थानीय लोगों,
- 12:17नौजवानों और समाज के संगठनों ने सड़कों पर
- 12:20उतर कर खुद रिलीफ कैंप लगाए। मुफ्त में
- 12:22खाना और दवाइयां बांटी गई। जिन लाशों का
- 12:25कोई वारिस नहीं बचा था, उनका अंतिम
- 12:27संस्कार भी इन्हीं लोगों ने किया। जब
- 12:30सिस्टम ने मुंह मोड़ लिया, तब सिर्फ
- 12:32इंसानियत [संगीत] ही काम आई। यह बंबई
- 12:34बुखार कितने लोगों को निगल गया, इसका असली
- 12:37और सबसे खौफनाक सच 3 साल बाद सामने आया।
- 12:40साल 1921 में जब अंग्रेजों ने भारत के
- 12:43लोगों [संगीत] की गिनती की तो उस रिपोर्ट
- 12:45के पन्नों में एक ऐसा डरावना सच छपा था जो
- 12:48भारत के 150 साल के जनगणना इतिहास में ना
- 12:52कभी पहले हुआ था और ना आज तक दोबारा कभी
- 12:55हुआ। 1911 से 1921 के बीच [संगीत] के उन
- 12:5810 सालों में भारत की आबादी बढ़ने के बजाय
- 13:01घट गई थी। जी हां, भारत के इतिहास में यह
- 13:04इकलौता ऐसा दशक था जब जनसंख्या का ग्राफ
- 13:07ऊपर जाने की बजाय जमीन की तरफ गिर गया था।
- 13:10उस साल मौत की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने
- 13:13जन्म लेने वाले नए बच्चों की संख्या
- 13:15[संगीत] को भी पीछे छोड़ दिया था। बंबई,
- 13:18सेंट्रल प्रोविंस और पंजाब जैसे इलाकों
- 13:20[संगीत] में मौतों का आंकड़ा बच्चों के
- 13:22पैदा होने के आंकड़े से कहीं ज्यादा हो
- 13:25गया था। क्योंकि इस बंबई बुखार ने हमारी
- 13:27उन जवान माताओं और बहनों की सबसे ज्यादा
- 13:30जान ली थी जो नए बच्चों को जन्म दे सकती
- 13:33थी। 1919 [संगीत] में देश में पैदा होने
- 13:36वाले बच्चों की संख्या लगभग 30% तक गिर
- 13:39गई। इसे इतिहास में बेबी बस्ट कहा गया।
- 13:42यानी एक ऐसा खौफनाक समय जब नए बच्चों का
- 13:45पैदा होना ही [संगीत] जैसे रुक गया था।
- 13:47शुरू-शुर में यह सिर्फ एक गहरा दुख था। एक
- 13:49बेबसी थी। लोग रो रहे थे और अपनी किस्मत
- 13:52को कोस रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता,
- 13:55यह दुख आंसुओं में नहीं बल्कि एक बहुत
- 13:58भयानक गुस्से में बदलने लगा।
- 14:00हिंदुस्तानियों को [संगीत] धीरे-धीरे यह
- 14:02बात समझ आ गई थी कि उनके परिवार वालों को
- 14:04सिर्फ एक बीमारी ने नहीं मारा है। उन्हें
- 14:06मारा है उस ब्रिटिश सरकार की नीतियों ने
- 14:09जिसने भयानक अकाल और महामारी के वक्त भी
- 14:12हमसे हमारा निवाला छीन लिया। इतिहासकारों
- 14:15के मुताबिक जब देश तड़प रहा था तब हमारा
- 14:18अनाज जहाजों में भरकर बाहर भेजा जा रहा था
- 14:21और जब देश में लाशों के ढेर लगे थे उसी
- 14:24दिसंबर में एक बड़े अंग्रेज अफसर ने लिखा
- 14:26कि सर्दियों की एक अच्छी बारिश सब ठीक कर
- 14:29देगी और हालात धीरे-धीरे अपने आप सुधर
- 14:32जाएंगे जैसे लाखों मौतें कोई मौसम की
- 14:35परेशानी हो। यह अंग्रेजों का घमंड था और
- 14:38हिंदुस्तानियों की जिंदगी की उनके लिए कोई
- 14:40कीमत नहीं थी। लेकिन कहते हैं ना कि जब
- 14:43इंसान का सबसे बड़ा डर यानी मौत का डर
- 14:46खत्म हो जाता है तो वह बागी बन [संगीत]
- 14:48जाता है। अपनी आंखों के सामने इतनी लाशें
- 14:51देखने के बाद कई इतिहासकार मानते हैं कि
- 14:53हिंदुस्तानियों [संगीत]
- 14:54के अंदर से मौत और अंग्रेजों की बंदूकों
- 14:57का खौफ कम होने लगा था। इसी गुस्से का
- 14:59नतीजा था कि इस महामारी के तुरंत बाद 1919
- 15:03में अंग्रेजों के काले कानून रेलेट एक्ट
- 15:06का पूरे देश में भयंकर विरोध हुआ।
- 15:08जलियांवाला बाग में हजारों लोग इस कानून
- 15:11के खिलाफ इकट्ठा हुए और कुछ ही समय बाद
- 15:13महात्मा गांधी के बुलावे पर पूरा देश
- 15:16सड़कों पर उतर आया। इस बीमारी ने लोगों को
- 15:19इतना निडर बना दिया था कि अब उन्हें सिर्फ
- 15:22एक ही चीज चाहिए थी। अंग्रेजों से आजादी
- 15:25इस बीमारी ने भारत का पूरा नक्शा बदल
- 15:27दिया। हमारे लोगों के अंदर आजादी की वह आग
- 15:30लगा दी जिसने [संगीत] ब्रिटिश राज की जड़े
- 15:32हिला दी। लेकिन इस पूरे हंगामे, मौतों और
- 15:36आजादी की लड़ाई के बीच एक बहुत बड़ा सवाल
- 15:38खड़ा होता है। अगर यह बंबई बुखार इतना ही
- 15:41जानलेवा था। अगर यह गांव के गांव साफ कर
- 15:44रहा था तो फिर यह अचानक खत्म कैसे हुआ?
- 15:46आखिर सबसे पहले इसका हल किसने निकाला? कौन
- 15:49था वो डॉक्टर या वैज्ञानिक जिसने इस
- 15:52खौफनाक वायरस की दवा बनाई? [संगीत] जवाब
- 15:54आपको हैरान कर देगा। इस बीमारी का हल ना
- 15:57तो किसी ब्रिटिश सरकार ने निकाला था, ना
- 15:59अमेरिका ने और ना ही दुनिया के किसी बहुत
- 16:01बड़े वैज्ञानिक ने। असलियत तो यह है कि
- 16:041918 के उस दौर में मेडिकल साइंस बहुत
- 16:07पीछे था। तब तक [संगीत] पेनिसिलिन जैसी
- 16:09एंटीबायोटिक दवाइयों की खोज भी नहीं हुई
- 16:11थी। डॉक्टरों को तो ठीक से यह भी नहीं पता
- 16:14था कि यह वायरस माइक्रोस्कोप के नीचे
- 16:16दिखता [संगीत] कैसा है। पूरी दुनिया का
- 16:18विज्ञान इस बीमारी के सामने घुटने टेक
- 16:20चुका था। उनके [संगीत] पास कोई दवा, कोई
- 16:22वैक्सीन नहीं थी। तो फिर जब इसकी कोई दवा
- 16:25ही नहीं थी, तो करोड़ों लोगों की जान लेने
- 16:27के बाद यह खौफनाक बीमारी आखिर खत्म कैसे
- 16:30हुई? इस [संगीत] बीमारी को किसी दवा ने
- 16:32नहीं बल्कि कुदरत और इंसानी शरीर की ताकत
- 16:35ने हराया था। यह बीमारी मुख्य रूप से दो
- 16:38बड़े कारणों से खत्म हुई। पहला कारण था
- 16:40हर्ड इम्यूनिटी। जब यह वायरस पूरे भारत
- 16:43में फैल गया तो करोड़ों लोग इसकी चपेट में
- 16:46आए। जो लोग इस खौफनाक बुखार से लड़कर
- 16:48जिंदा बच गए उनके शरीर के अंदर इस वायरस
- 16:51से लड़ने की एक ढाल बन गई जिसे हम आज
- 16:53[संगीत] इम्यूनिटी कहते हैं। अब वायरस जब
- 16:56भी किसी बचे हुए इंसान पर हमला करता तो उस
- 16:59इंसान का शरीर उस वायरस से लड़ लेता था।
- 17:02जब ज्यादातर लोगों में यह ढाल बन गई तो
- 17:04वायरस को नए शिकार मिलने बंद हो गए। इसे
- 17:07विज्ञान की भाषा में हर्ड इम्यूनिटी कहते
- 17:09हैं। यानी लोगों का शरीर ही इस बीमारी की
- 17:12सबसे बड़ी दवा बन गया था। दूसरा कारण था
- 17:15वायरस [संगीत] का कमजोर होना। म्यूटेशन।
- 17:17वैज्ञानिक मानते हैं कि कोई भी वायरस तभी
- 17:20तक फैल सकता है जब तक वह किसी जिंदा
- 17:22[संगीत] इंसान के शरीर में हो। जो वायरस
- 17:24इंसानों को बहुत जल्दी मार देता है वो
- 17:26ज्यादा लोगों तक पहुंच ही नहीं पाता।
- 17:28इसलिए समय के साथ इस बीमारी का रूप बदलता
- 17:31गया और यह पहले से कमजोर होती गई। आगे
- 17:34चलकर यही वायरस एक आम मौसमी फ्लू बनकर रह
- 17:37गया। इस बीमारी को खत्म करने वाले असली
- 17:40हीरो [संगीत] कोई कोट पहने हुए बड़े
- 17:42डॉक्टर नहीं थे। असली हीरो वो आम
- 17:44हिंदुस्तानी [संगीत] थे जिन्होंने बिना
- 17:46किसी सुरक्षा के बिना किसी लालच के
- 17:48बीमारों को पानी पिलाया। उनके माथे पर
- 17:51पट्टियां रखी और उन्हें तब तक जिंदा रखा
- 17:54जब तक उनके शरीर ने बीमारी से लड़ना नहीं
- 17:56सीख लिया। 1920 आते-आते यह बंबई बुखार एक
- 18:00भयानक सपने की तरह हमारी जिंदगी [संगीत]
- 18:02से चला गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि
- 18:05इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा दुख क्या है?
- 18:07सबसे बड़ा दुख यह नहीं है कि वह 1.4 करोड़
- 18:11लोग मारे गए। सबसे बड़ा दुख यह है कि हमने
- 18:14उन्हें भुला [संगीत] दिया। आज हमारे देश
- 18:16में बड़े-बड़े नेताओं, राजाओं और युद्धों
- 18:19के नाम पर हजारों स्मारक हैं। पत्थर की
- 18:22मूर्तियां हैं। लेकिन उन 1 करोड़ 40 लाख
- 18:25मासूम [संगीत] हिंदुस्तानियों की याद में
- 18:27हमारे देश में एक भी राष्ट्रीय स्मारक
- 18:29नहीं है। उन्हें इतिहास की किताबों
- 18:31[संगीत] से ऐसे मिटा दिया गया जैसे वह इस
- 18:34दुनिया में कभी थे ही नहीं। जैसे उनकी
- 18:36जिंदगी [संगीत] की कोई कीमत ही नहीं थी।
- 18:38महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला उस
- 18:41दर्द को कभी [संगीत] नहीं भूल पाए। बरसों
- 18:43बाद भी उन्होंने अपनी किताब कुल्ली भाट
- 18:45में वह मंजर लिखा जब गंगा लाशों से भरी थी
- 18:48और उनका परिवार पलक झपकते ही गायब हो गया
- 18:51था। आज गंगा फिर से उसी तरह बह रही है।
- 18:54लेकिन उन करोड़ों लोगों की कहानी उसी पानी
- 18:56के साथ कहीं बह गई। आज इस वीडियो को देखकर
- 18:59आपने उन्हें एक बार फिर याद किया है और
- 19:02शायद यही उनका सबसे सच्चा स्मारक है। अगर
- 19:05आपको लगता है कि भारत के इतिहास का यह
- 19:07छुपा हुआ पन्ना हर हिंदुस्तानी तक पहुंचना
- 19:10चाहिए तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें। जय
- 19:13हिंद।
About this transcript
This page contains the full transcript of कोरोना से 26 गुना ज़्यादा मौतें! 1918 की वो महामारी जो निगल गई 1.4 करोड़ भारतीय लोगों को... by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 3,506 words across 431 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.