173 साल पहले भारत की सबसे पहली रेलगाड़ी कैसे चली? हैरान कर देने वाला इतिहास! — Transcript
Full transcript
- 0:00साल 1837. मद्रास शहर से करीब 20 कि.मी.
- 0:04दूर लाल पत्थरों की पहाड़ियों के बीच एक
- 0:07अजीब काम चल रहा था। कुछ मजदूर कंधों पर
- 0:10लोहे की लंबी-लंबी छड़े उठाकर ला रहे थे
- 0:13और कुछ उन्हें जमीन पर एक सीध में एक
- 0:16दूसरे के बराबर बिछा रहे थे। दोनों छड़ों
- 0:18के बीच की दूरी हर जगह एक जैसी रखी जा रही
- 0:21थी। यहां ना कोई सड़क बन रही थी, ना कोई
- 0:24पुल और ना कोई नई इमारत। लोहे की ये दो
- 0:27पटरियां पत्थर की खदान से निकलकर कई
- 0:30किलोमीटर दूर एक नहर तक जा रही थी। आसपास
- 0:33के लोग रुक कर देखते और फिर बिना कुछ समझे
- 0:36आगे बढ़ जाते। महीनों तक यही काम चलता
- 0:38रहा। पटरियां आगे बढ़ती रहीं। ऐसे ही पूरा
- 0:41साल निकल गया। फिर आई जनवरी 1838। एक दिन
- 0:45इन्हीं पटरियों पर एक छोटी सी गाड़ी उतारी
- 0:48गई और उस पर चार-पांच लोग आकर बैठ गए।
- 0:51हैरानी की बात यह थी कि उस गाड़ी के आगे
- 0:53ना कोई घोड़ा बंधा था ना कोई बैल और ना ही
- 0:57उसमें कोई भाप का इंजन लगा था। लेकिन कुछ
- 0:59ही देर बाद वो गाड़ी चल पड़ी। पहले
- 1:02धीरे-धीरे फिर उसकी रफ्तार बढ़ने लगी और
- 1:04देखते ही देखते वो 19 किमी/ घंटे से भी
- 1:08तेज पटरियों पर दौड़ने लगी। रफ्तार इतनी
- 1:10बढ़ गई कि उस पर बैठे लोगों को खुद उसे
- 1:13धीमा करना पड़ा। यह उस जमाने की बात है जब
- 1:16भारत में लोग दूर का सफर बैलगाड़ी के
- 1:19भरोसे या पैदल करते थे। ऐसे जमाने में
- 1:22बिना इंजन और बिना किसी जानवर के लोहे की
- 1:25पटरियों पर दौड़ने वाली इस गाड़ी को आखिर
- 1:28इतनी ताकत कहां से मिल रही थी? इसके कुछ
- 1:31साल बाद अंग्रेजों ने भारत में रेल का एक
- 1:33बहुत बड़ा जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर
- 1:36दी। लेकिन इसके लिए एक ऐसा सौदा किया गया
- 1:39जिसमें पैसा लगाने वाले अंग्रेजों को घाटे
- 1:42से बचाने की जिम्मेदारी भारत के सरकारी
- 1:45खजाने पर डाल दी गई। आखिर रेल के नाम पर
- 1:47ऐसा कौन सा समझौता हुआ था जिसमें
- 1:50अंग्रेजों की कमाई पक्की थी। चाहे
- 1:52रेलगाड़ी मुनाफा कमाए या ना कमाए। आज की
- 1:55इस वीडियो में हम देखेंगे कि भारत में
- 1:57लोहे की पहली पटरी कब और कहां बिछी। बंबई
- 2:01से 16 साल पहले मद्रास की पहाड़ियों में
- 2:04भारत में ही जोड़ा गया भाप का इंजन कैसे
- 2:06चला और हवा से चलने वाली उस अनोखी गाड़ी
- 2:09का राज क्या था?
- 2:23आज से करीब 328 साल पहले की बात है। साल
- 2:271698 उस जमाने में इंग्लैंड की सबसे बड़ी
- 2:31दौलत जमीन के नीचे दबी थी। कोयला और तांबा
- 2:34जितनी गहरी खदान खोदी जाती उतना ज्यादा
- 2:37माल निकलता। लेकिन हर खदान के साथ एक ही
- 2:40मुसीबत आती थी। जमीन के नीचे कुछ दूर जाते
- 2:43ही चारों तरफ से पानी रिसने लगता और देखते
- 2:46ही देखते खदान में भर जाता। मजदूर दिन रात
- 2:49बाल्टियों से पानी बाहर फेंकते। घोड़े
- 2:52गोल-गोल घूम कर रस्सियों से पानी खींचते
- 2:55लेकिन पानी था कि रुकने का नाम ही नहीं
- 2:57लेता था। कई खदानें माल से भरी होने के
- 3:00बावजूद सिर्फ इसलिए बंद करनी पड़ती थी
- 3:02क्योंकि अंदर पानी भर गया था। लेकिन कहानी
- 3:05में आगे बढ़ने से पहले मैं आपको एक जरूरी
- 3:08बात बताना चाहता हूं। 20 दिसंबर को मैं
- 3:10अपना एक कोर्स लांच करने जा रहा हूं। इस
- 3:13कोर्स में मैं आपको बताऊंगा कि मैं ऐसी
- 3:15वीडियो कैसे बनाता हूं। शुरुआत से लेकर
- 3:18आखिर तक सब कुछ एक-एक करके। इसकी वेबसाइट
- 3:21का लिंक मैंने पिन कमेंट में दे दिया है।
- 3:24वहां जाकर अभी वेटलिस्ट ज्वाइन कर लीजिए
- 3:26क्योंकि कोर्स लॉन्च होने पर वेटलिस्ट
- 3:28वालों को 24 घंटे के लिए 50% की छूट
- 3:31मिलेगी। और अब चलते हैं वापस इंग्लैंड की
- 3:34उन्हीं खदानों में जहां पानी हर दिन एक नई
- 3:37मुसीबत बनकर खड़ा था। इसी मुसीबत से
- 3:39परेशान था थॉमस सेवरी नाम का एक अंग्रेज
- 3:42इंजीनियर। वह सोचता था कि जिस काम में
- 3:45सैकड़ों आदमी और दर्जनों घोड़े हार जाते
- 3:48हैं, क्या उसे कोई मशीन कर सकती है? सेवरी
- 3:50ने ध्यान दिया कि जब पानी उबलता है तो
- 3:53उससे भाप बनती है और जब वही भाप ठंडी होती
- 3:56है तो सिकुड़ कर पानी बन जाती है। अगर भाप
- 3:58को किसी बंद लोहे के बर्तन में भरकर अचानक
- 4:01ठंडा कर दिया जाए तो अंदर एक खालीपन बन
- 4:04जाता है और यह खालीपन नीचे के पानी को ऊपर
- 4:07खींच लेता है। इसी सोच से सेवरी ने 1698
- 4:11में एक मशीन बनाई और उसका पेटेंट ले लिया।
- 4:14उसने इस मशीन को नाम दिया द माइनर्स
- 4:16फ्रेंड यानी खदान मजदूर का दोस्त क्योंकि
- 4:19इसे खासतौर पर खदानों से पानी निकालने के
- 4:22लिए ही बनाया गया था। इसके करीब 14 साल
- 4:24बाद 1712 में थॉमस न्यूकमैन नाम के एक
- 4:28आदमी ने इस मुसीबत का एक बेहतर जवाब ढूंढ
- 4:30निकाला। न्यूकमैन कोई बड़ा वैज्ञानिक नहीं
- 4:33था। वह लोहे के औजार बेचने वाला एक साधारण
- 4:36कारीगर था जो रोज खदान वालों से उनकी
- 4:39परेशानियां सुनता था। उन्हीं परेशानियों
- 4:41को ध्यान में रखकर उसने भी अपनी एक मशीन
- 4:43बनाई और यह मशीन सेवरी वाली मशीन से कहीं
- 4:46ज्यादा भरोसेमंद निकली। 1712 में जब इसे
- 4:50पहली बार एक कोयले की खदान पर लगाया गया
- 4:52तो यह जमीन के करीब 47 मीटर नीचे से हर
- 4:56झटके में लगभग 45 लीटर पानी ऊपर खींच लेती
- 4:59थी। यानी 1 घंटे में लगभग 30 टन पानी खदान
- 5:03से बाहर फेंक देती थी। पहली बार इंसान ने
- 5:06अपनी आंखों से देखा कि जिस भाप को वह रोज
- 5:08चूल्हे पर उड़ते देखता था, उसमें इतनी
- 5:11ताकत है कि वह वो काम कर सकती है जो
- 5:13दर्जनों घोड़े मिलकर भी नहीं कर पाते थे।
- 5:16लेकिन इस मशीन में भी एक बड़ी कमी थी। यह
- 5:19बहुत ज्यादा कोयला खाती थी और इतनी भारी
- 5:22और बड़ी थी कि इसके लिए अलग से पूरा एक
- 5:24मकान बनाना पड़ता था। यह अपनी जगह से हिल
- 5:27भी नहीं सकती थी। कोयले की खदान पर तो
- 5:29कोयले की कमी नहीं थी। लेकिन जहां कोयला
- 5:32दूर से लाना पड़ता वहां यह मशीन बहुत
- 5:34महंगी पड़ती थी। इसी कमी ने परेशान किया
- 5:37जेम्स वाट को और इसी कमी को दूर करने के
- 5:40लिए वाट ने अपना इंजन बनाया। उसका इंजन
- 5:43न्यूकमैन की मशीन के मुकाबले लगभग चार
- 5:46गुना कम कोयला खाता था। यानी जहां पुरानी
- 5:48मशीन चार टोकरी कोयला जला देती वहीं वाट
- 5:51का इंजन सिर्फ एक टोकरी में वही काम कर
- 5:54देता था। कोयला इतना कम लगने की वजह से अब
- 5:57इस इंजन को सिर्फ कोयले की खदानों के पास
- 6:00ही नहीं बल्कि कहीं भी लगाया जा सकता था।
- 6:02चाहे वह कोई दूर का शहर हो या कोई
- 6:05कारखाना। फिर वॉट ने अपने इंजन को ऐसा बना
- 6:08दिया कि वह सिर्फ ऊपर नीचे नहीं बल्कि
- 6:10पहिया भी घुमा सके। यह छोटा सा बदलाव
- 6:13दुनिया के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। जैसे
- 6:16ही इंजन पहिया घुमाने लगा, उससे कपड़ा
- 6:18बुनने की मशीनें चलने लगी। आटे की
- 6:21चक्कियां घूमने लगी और लोहे के बड़े-बड़े
- 6:23हथौड़े अपने आप उठने गिरने लगे। जिस काम
- 6:26के लिए पहले 100 मजदूर लगते थे, वह अब एक
- 6:29इंजन कर रहा था। इंग्लैंड के शहरों में
- 6:32बहुत सारे कारखाने बन गए और उनमें भाप से
- 6:34चलने वाली मशीनें काम करने लगी थी। लेकिन
- 6:37इतनी ताकत के बावजूद इन इंजनों की एक
- 6:40मजबूरी थी। यह इतने बड़े और भारी थे कि
- 6:43इन्हें एक मकान में फिट कर दिया जाता और
- 6:45फिर यह जिंदगी भर वहीं खड़े-खड़े काम
- 6:48करते। उस समय सामान ढोने का काम अब भी
- 6:50घोड़े, बैल और नावे ही करते थे। और यहीं
- 6:54से कहानी में आता है एक ऐसा आदमी जिसने
- 6:56पहली बार सोचा कि अगर इंजन पहिया घुमा
- 6:59सकता है तो वह अपने ही पहिए घुमाकर खुद
- 7:02क्यों नहीं चल सकता? उसका नाम था रिचर्ड
- 7:05ट्रैवथिक। ट्रैबेथिक ने गौर किया कि वॉट
- 7:08के इंजन इतने बड़े इसलिए हैं क्योंकि
- 7:10उनमें भाप बहुत हल्के दबाव पर काम करती
- 7:13है। उसने सोचा कि अगर भाप को बहुत ज्यादा
- 7:15दबाकर यानी कसकर भरकर इस्तेमाल किया जाए
- 7:19तो एक छोटे से इंजन में भी उतनी ही ताकत आ
- 7:22सकती है। बहुत से लोग यहां तक कि खुद वट
- 7:24भी ऐसे तेज दबाव वाले इंजनों को खतरनाक
- 7:27मानते थे क्योंकि उन्हें डर था कि बर्तन
- 7:30फट जाएगा। लेकिन ट्रैवथिक अपनी बात पर
- 7:32अड़ा रहा और उसने ऐसा ही एक छोटा हल्का और
- 7:36ताकतवर इंजन बना डाला। साल 1801 कॉर्नवॉल
- 7:40के कैमबों नाम के कस्बे में ट्रेवथिक ने
- 7:43अपने इस छोटे इंजन को पहियों पर लगाकर
- 7:45सड़क पर उतार दिया। कुछ लोग उस गाड़ी पर
- 7:47बैठ गए और धुआं छोड़ती हुई वो गाड़ी कस्बे
- 7:51की चढ़ाई पर चलने लगी। गांव वालों ने
- 7:53जिंदगी में पहली बार ऐसी गाड़ी देखी थी
- 7:55जिसे कोई घोड़ा नहीं खींच रहा था। लोगों
- 7:58ने इसे फफिंग डेवो यानी फुफकारता शैतान
- 8:01कहना शुरू कर दिया। लेकिन जल्दी ही एक
- 8:03बड़ी दिक्कत सामने आ गई। उस जमाने की
- 8:05सड़कें कच्ची, उबड़ खाबड़ और कीचड़ से भरी
- 8:09होती थी। भारी इंजन उन पर बार-बार फंस
- 8:12जाता, झटके खाता और ठीक से आगे नहीं बढ़
- 8:15पाता। ट्रेवथिक समझ गया कि उसके इंजन में
- 8:18ताकत तो है लेकिन उसे दौड़ने के लिए एक
- 8:20चिकना और मजबूत रास्ता चाहिए और ऐसा
- 8:23रास्ता पहले से मौजूद था। इंग्लैंड की
- 8:25खदानों और लोहे के कारखानों में बहुत पहले
- 8:28से लकड़ी और लोहे की पटरिया बिछी हुई थी।
- 8:31इन पर घोड़े, कोयले और लोहे से भरी
- 8:34गाड़ियां खींचते थे। ट्रैबेथिक के दिमाग
- 8:36में एक सीधा सा ख्याल आया कि अगर इन
- 8:38पटरियों पर घोड़े की जगह उसका इंजन चले तो
- 8:41क्या होगा? 21 फरवरी 1804 पेनीडरन की पटरी
- 8:45पर ट्रेवथिक का इंजन खड़ा था। उसके पीछे
- 8:48पांच गाड़ियां जुड़ी थी। जिनमें करीब 10
- 8:51टन लोहा लदा था और ऊपर से लगभग 70 आदमी भी
- 8:54चढ़कर बैठ गए थे। बोईलर में आग झोंकी गई,
- 8:57भाप बनी और इंजन धीरे-धीरे आगे सरकने लगा।
- 9:00करीब 4 घंटे बाद इंजन पूरा रास्ता तय करके
- 9:04मंजिल तक पहुंच गया। यही वो दिन था जब
- 9:07दुनिया में पहली बार भाप का इंजन लोहे की
- 9:09पटरी पर चला और अपने पीछे सामान और
- 9:12इंसानों से भरी गाड़ियां खींच कर ले गया।
- 9:14लेकिन यह पहला कदम बहुत लड़खड़ाता हुआ था।
- 9:17इंजन इतना भारी था कि उसके नीचे बिछी पतली
- 9:20पटरियां जगह-जगह चटक गई क्योंकि वह
- 9:23पटरियां घोड़ों के लिए बनी थी। लोहे के
- 9:25इतने भारी इंजन के लिए नहीं। कारखाने
- 9:28वालों ने इंजन को हटाकर फिर से घोड़े लगा
- 9:30दिए। 4 साल बाद 1808 में ट्रेबथिक लंदन
- 9:35में एक मैदान के अंदर गोल पटरी बिछाकर
- 9:38अपना नया इंजन कैच मी हु कैन। यानी पकड़
- 9:41सको तो पकड़ लो। लेकर आया। लोग टिकट लेकर
- 9:44उसके पीछे जुड़ी गाड़ी में बैठते और चक्कर
- 9:46लगाते। लेकिन कुछ ही हफ्तों में वहां भी
- 9:49पटरी टूट गई और यह तमाशा भी बंद हो गया।
- 9:52यानी इंजन तैयार था लेकिन उसे झेलने वाली
- 9:54पटरी अभी तैयार नहीं थी। अगले कई सालों तक
- 9:58इंग्लैंड के इंजीनियर इसी एक मुसीबत से
- 10:00जूझते रहे। कोई इंजन को हल्का करने की
- 10:03कोशिश करता तो कोई पटरियों को मोटा और
- 10:05मजबूत बनाने में लगा रहता। धीरे-धीरे लोहे
- 10:08की पटरियां बेहतर होने लगी और इंजन भी
- 10:11पहले से ज्यादा भरोसेमंद बनने लगे। इसी
- 10:14दौर में सामने आया जॉर्ज स्टीफनसन। 27
- 10:17सितंबर 1825 को इंग्लैंड में स्टॉकटन से
- 10:20डार्लिंगटन तक दुनिया की पहली ऐसी रेल
- 10:23लाइन खुली जो आम लोगों के लिए बनी थी और
- 10:26जिस पर भाप का इंजन चला। उस दिन स्टीफेनसन
- 10:29का इंजन लोकोमोशन नंबर एक कोयले से भरी
- 10:32गाड़ियों और सैकड़ों लोगों को लेकर दौड़ा
- 10:35और रास्ते के दोनों तरफ हजारों लोग यह
- 10:37नजारा देखने खड़े थे। और 15 सितंबर 1830
- 10:41को लिवर पूल से मैनचेस्टर तक वो लाइन खुली
- 10:44जिस पर दो बड़े शहरों के बीच रोज तय समय
- 10:47पर सिर्फ भाप के इंजन वाली रेलगाड़ियां
- 10:50चलने लगी। 1804 में जो इंजन 16 कि.मी.
- 10:54चलने में 4 घंटे लगा रहा था और पटरियां
- 10:57तोड़ रहा था वही सिर्फ 26 साल में दो
- 11:00शहरों को जोड़ने वाली रोज की रेलगाड़ी बन
- 11:02चुका था। अब इंग्लैंड में हर बड़ा शहर
- 11:05अपनी रेल लाइन चाहता था। व्यापारी इसमें
- 11:07पैसा लगाने को तैयार थे और जहां-जहां पटरी
- 11:10पहुंचती, वहां सामान सस्ता और सफर छोटा हो
- 11:13जाता। यह खबर लंदन के उस बड़े दफ्तर तक भी
- 11:16पहुंची जहां से हजारों किलोमीटर दूर भारत
- 11:19पर राज चलाया जा रहा था। उस समय भारत के
- 11:22बड़े हिस्से पर ईस्ट इंडिया कंपनी का राज
- 11:24था। जब कंपनी के डायरेक्टरों ने देखा कि
- 11:27इंग्लैंड में रेल किस तरह सामान को सस्ता
- 11:30और सफर को तेज बना रही है तो उनके सामने
- 11:33एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया। भारत इंग्लैंड
- 11:35से कई गुना बड़ा था। वहां से कपास, नील और
- 11:39अनाज जैसा कीमती माल बंदरगाहों तक
- 11:41पहुंचाने में बैलगाड़ियों को हफ्तों लग
- 11:44जाते थे और फौज को एक जगह से दूसरी जगह
- 11:47पहुंचने में महीनों लग जाते थे। अगर यही
- 11:49रेलगाड़ी भारत में दौड़ने लगे तो कंपनी का
- 11:52माल भी जल्दी पहुंचेगा, कमाई भी बढ़ेगी और
- 11:55इतने बड़े देश पर पकड़ भी मजबूत हो जाएगी।
- 11:58साल 1831 में मद्रास की सरकार के सामने
- 12:02भारत में रेल लाइन बनाने का पहला प्रस्ताव
- 12:04रखा गया। यह करीब 240 कि.मी. लंबी लाइन
- 12:07होनी थी। कावेरी नदी के किनारे से करूर तक
- 12:10ताकि उस इलाके का माल आसानी से एक जगह से
- 12:14दूसरी जगह पहुंच सके। लेकिन मजे की बात यह
- 12:16थी कि इस लाइन पर इंजन नहीं जानवर
- 12:19गाड़ियां खींचते। यानी इंग्लैंड में जिस
- 12:21समय भाप के इंजन शहरों को जोड़ रहे थे, उस
- 12:24समय भारत में रेल का पहला सपना भी बैलों
- 12:27और घोड़ों के भरोसे देखा जा रहा था। और यह
- 12:30सपना भी अधूरा ही रह गया। यह प्रस्ताव कभी
- 12:33कागज से बाहर नहीं निकल पाया और इसे क्यों
- 12:35ठुकराया गया इसका कोई पक्का रिकॉर्ड आज तक
- 12:38नहीं मिला है। कुछ साल तक बात वहीं की
- 12:40वहीं अटकी रही। फिर मद्रास में एक ऐसा
- 12:43अफसर सामने आया जिसने तय कर लिया कि वह
- 12:46रेल को कागज पर नहीं जमीन पर बिछा कर
- 12:49दिखाएगा। उसका नाम था कैप्टन आर्थर कॉटन।
- 12:52वह मद्रास की फौज के इंजीनियरों की टुकड़ी
- 12:54में एक अफसर था जिसका काम सड़कें, पुल और
- 12:58नहरे बनाना था। आगे चलकर यही आदमी दक्षिण
- 13:01भारत में नदियों पर बांध और नहरे बनाने के
- 13:04लिए बहुत मशहूर हुआ। लेकिन उस समय तक उसे
- 13:06बहुत कम लोग जानते थे। उन दिनों मद्रास की
- 13:09सरकार एक बात से बहुत परेशान थी। शहर की
- 13:12सड़कें बनाने के लिए पत्थर चाहिए था और वह
- 13:14पत्थर शहर से दूर की पहाड़ियों में मिलता
- 13:17था। इसे बैलगाड़ियों में लादकर कई
- 13:19किलोमीटर तक ढोया जाता था। एक-एक बैलगाड़ी
- 13:22में थोड़ा सा पत्थर आता। रास्ते में
- 13:24गाड़ियां टूटती, बैल थक जाते और ढुलाई का
- 13:27खर्च बढ़ता ही चला जाता। इसी ढुलाई पर
- 13:30सरकार के हर साल करीब ₹60,000 खर्च हो रहे
- 13:34थे। कॉटन ने सरकार के सामने एक सीधी सी
- 13:36बात रखी। उसने कहा कि अगर पत्थर की खदानों
- 13:39तक लोहे की पटरी बिछा दी जाए तो इसी काम
- 13:42में हर साल करीब ₹28,000 बच सकते हैं।
- 13:45यानी खर्च लगभग आधा रह जाएगा। लेकिन सरकार
- 13:48के बड़े अफसरों को यह बात आसानी से हजम
- 13:51नहीं हुई। उन्होंने पहले कभी अपनी आंखों
- 13:53से रेल की पटरी देखी ही नहीं थी। कोई भी
- 13:56अफसर बिना देखे इतनी नई और अनजानी चीज पर
- 14:00सरकार का पैसा नहीं लगाना चाहता था। कॉटन
- 14:02समझ गया कि बहस से बात नहीं बनेगी। इसलिए
- 14:05उसने बोलने की जगह करके दिखाने का फैसला
- 14:08किया। मद्रास के चिंताद्री पेट इलाके में
- 14:10जो आज चेन्नई के बीचोंबीच कुवम नदी के पास
- 14:13है। एक पुल के बगल में उसने लोहे की पटरी
- 14:16का एक छोटा सा टुकड़ा बिछवा दिया। उस पर
- 14:19पत्थरों से भरी एक गाड़ी रखी गई और फिर
- 14:22लोगों को बुलाया गया कि आकर देखें। जो
- 14:24लोगों ने देखा वह उनकी सोच से बाहर था।
- 14:27वहां पत्थर से भरी गाड़ी को एक अकेला आदमी
- 14:30हल्की चढ़ाई पर सिर्फ एक हाथ से धकेल कर
- 14:33ऊपर ले जा रहा था। और फिर वही गाड़ी अपने
- 14:36ही वजन से लुढ़कती हुई वापस नीचे आ जाती
- 14:39थी। जिस बोझ को सड़क पर खींचने के लिए
- 14:41बैलों की जोड़ी लगती थी, उसे पटरी पर एक
- 14:44आदमी का एक हाथ संभाल रहा था। यही पटरी का
- 14:47असली जादू था। पहिया जब लोहे की चिकनी
- 14:50पटरी पर चलता है, तो उसे रोकने वाली रगड़
- 14:53बहुत कम हो जाती है और भारी से भारी बोझ
- 14:56भी हल्का लगने लगता है। यह नजारा देखकर
- 14:58सरकार का मन बदल गया। सितंबर 1836 में फौज
- 15:02के बड़े अफसरों की एक कमेटी ने कॉटन की
- 15:05योजना को मंजूरी दे दी। इसके लिए करीब
- 15:08₹24,500
- 15:09का खर्च तय हुआ। काम की पूरी जिम्मेदारी
- 15:12कॉटन को दी गई। फिर शुरू हुआ असली काम।
- 15:15मद्रास के उत्तर पश्चिम में करीब 20
- 15:17कि.मी. दूर लाल पत्थरों वाली उन्हीं
- 15:20पहाड़ियों में जिन्हें रेड हिल्स कहा जाता
- 15:22था। आज यह इलाका चेन्नई के बाहरी हिस्से
- 15:25में पुझल के आसपास है। कॉटन ने पूरे
- 15:27रास्ते पर पटरी नहीं बिछाई। उसने एक चालाक
- 15:30तरीका अपनाया। खदान से करीब 5.5 कि.मी. तक
- 15:33लोहे की पटरी बिछाई गई। पटरी जहां खत्म
- 15:36होती वहां से एक नहर शुरू होती थी। पत्थर
- 15:39पटरी पर गाड़ियों में आता। फिर नहर में
- 15:41खड़ी नावों में लादा जाता और नावें उसे
- 15:44शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचा देती।
- 15:46इस नहर को बाद में लोग कैप्टन कॉटन की नहर
- 15:49कहने लगे। जिस काम के लिए ₹24,500
- 15:53तय हुए थे उस पर आखिर में करीब ₹50,000 लग
- 15:56गए। यानी लगभग दो गुना और अफसरों ने हिसाब
- 15:59लगाया कि अगर इस लाइन को पक्का बनाना हो
- 16:02तो इस पर 14 से ₹15 लाख और खर्च होंगे। इन
- 16:05सब मुश्किलों के बावजूद मार्च 1837 में
- 16:09रेड हिल्स की यह लाइन चालू हो गई। सिर्फ
- 16:11पहले तीन महीनों में मार्च से मई 1837 के
- 16:15बीच इस लाइन ने करीब 10,250 टन पत्थर ढो
- 16:19दिया। यह भारत की पहली ऐसी रेल लाइन थी जो
- 16:22सच में चली बंबई की उस मशहूर ट्रेन से
- 16:25पूरे 16 साल पहले। लेकिन आर्थर कॉटन इतने
- 16:28से खुश नहीं था। उसकी आंखों के सामने
- 16:31पटरियों पर घोड़े हांपते हुए गाड़ियां
- 16:33खींच रहे थे और उसके दिमाग में बार-बार
- 16:35इंग्लैंड के वही भाप के इंजन घूम रहे थे
- 16:38जो पेनीडरन से लिवर पूल तक पूरी दुनिया को
- 16:41हिला चुके थे और वह चुपचाप एक ऐसी योजना
- 16:44बना रहा था जिसके बारे में उस वक्त मद्रास
- 16:47में शायद ही किसी को अंदाजा था। इंग्लैंड
- 16:49से कोई इंजन मंगवाए बिना भारत की ही जमीन
- 16:52पर भाप से चलने वाली एक मशीन बनाकर उसे
- 16:55इन्हीं पटरियों पर दौड़ा देना। इसके लिए
- 16:57कॉटन ने इंग्लैंड के किसी मशहूर इंजन की
- 17:00नकल नहीं की। उसने अमेरिका के न्यूयॉर्क
- 17:02इलाके के सिरेक्यूस शहर के एक आदमी विलियम
- 17:05एवरी का बनाया हुआ एक अनोखा भाप इंजन
- 17:08चुना। यह इंजन बाकी इंजनों से बिल्कुल अलग
- 17:11तरह से काम करता था। कॉटन का सोचना था कि
- 17:14ऐसा इंजन सीधा, हल्का और बनाने में आसान
- 17:17होगा और इसे यहीं भारत में जोड़ा जा सकता
- 17:20है। पहले एक छोटा इंजन बनाया गया। उसका
- 17:22बोईलर यानी वह बर्तन जिसमें पानी उबलकर
- 17:25भाप बनता है। सिर्फ करीब 20 सेंटीमीटर
- 17:28मोटा और लगभग 2 मीटर लंबा था। इसे रेड
- 17:31हिल्स से पास के वेयसर पहाड़ी तक चलाकर
- 17:33देखा गया। इंजन चला तो सही लेकिन उसमें
- 17:36इतनी ताकत ही नहीं थी कि वह भारी गाड़ियां
- 17:38खींच सके। इसके बाद कॉटन अपने एक साथी
- 17:41कैप्टन जे टी स्मिथ के साथ इंजन की ताकत
- 17:45बढ़ाने का तरीका ढूंढने लगा और फिर आया 12
- 17:47सितंबर 1837। मद्रास के इंजीनियरों के
- 17:51कागजों के मुताबिक उस दिन सुधारा हुआ इंजन
- 17:54रेड हिल्स की पटरी पर उतरा। बोईलर में भाप
- 17:56का दबाव बढ़ाया गया। नली घूमने लगी। पहिए
- 17:59चल पड़े और इंजन अपने पीछे करीब 3.5 टन
- 18:03वजन खींचता हुआ आगे बढ़ने लगा। 3 1/2 टन
- 18:06यानी लगभग 50 आदमियों जितना वजन। उसकी
- 18:09रफ्तार करीब 7 किमी/ घंटा थी जो किसी तेज
- 18:13चलते आदमी से थोड़ी ही ज्यादा थी। सुनने
- 18:16में यह बहुत धीमा लगता है, लेकिन उस दिन
- 18:18जो हुआ, वह भारत के इतिहास में पहले कभी
- 18:21नहीं हुआ था। भारत में ही जोड़ा गया एक
- 18:23भाप का इंजन भारत की पटरी पर अपने दम पर
- 18:27बोझ खींच कर चल रहा था। और यह हुआ बंबई की
- 18:30उस मशहूर ट्रेन से पूरे 16 साल पहले और
- 18:33रुड़की के उस इंजन से भी 14 साल पहले जिसे
- 18:36अक्सर उत्तर भारत का पहला इंजन कहा जाता
- 18:39है। लेकिन कॉटन की यह खुशी ज्यादा दिन
- 18:41नहीं टिकी। बताया जाता है कि सरकार ने भाप
- 18:44के इन प्रयोगों के लिए और पैसा देने से
- 18:46मना कर दिया। अफसरों को यह सब बहुत महंगा
- 18:49और बेकार का शौक लगने लगा था। अब कॉटन के
- 18:52सामने एक अजीब मुश्किल थी। उसके पास पटरी
- 18:55थी, गाड़ी थी और कुछ नया करके दिखाने की
- 18:58जिद भी थी, लेकिन इंजन चलाने के लिए पैसा
- 19:00नहीं था और यहीं उसके दिमाग में एक ऐसा
- 19:03ख्याल आया जो शायद किसी इंजीनियर ने पहले
- 19:05कभी नहीं सोचा होगा। मद्रास तो समंदर
- 19:08किनारे बसा शहर था जहां हवा दिन भर चलती
- 19:10रहती थी और समंदर में नावें सदियों से इसी
- 19:14हवा के भरोसे चलती आ रही थी। तो फिर अगर
- 19:16हवा एक भारी नाव को पानी पर खींच सकती है
- 19:19तो क्या वो एक हल्की सी गाड़ी को लोहे की
- 19:21चिकनी पटरी पर नहीं खींच सकती। कॉटन ने एक
- 19:24छोटी सी गाड़ी बनवाई जिसमें चार पांच लोग
- 19:27बैठ सकते थे। उसके नीचे कमानियां यानी
- 19:29स्प्रिंग लगवाए ताकि झटके कम लगे और उसके
- 19:32ऊपर लगा दिया नाव जैसा एक सफेद पाल यानी
- 19:35कपड़े का वो बड़ा टुकड़ा जो हवा पकड़ कर
- 19:38नाव को आगे धकेलता है। यही थी वो गाड़ी
- 19:40जिसके बारे में हमने वीडियो की शुरुआत में
- 19:43बात की थी। वो गाड़ी जिसके आगे ना घोड़ा
- 19:45था ना बैल और ना कोई इंजन। फिर भी जो पटरी
- 19:49पर दौड़ रही थी। उसकी ताकत का राज इतना
- 19:51सीधा था कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए।
- 19:54उसे चला रही थी सिर्फ हवा। जनवरी 1838 के
- 19:58एक सोमवार को उत्तर पूर्व की ओर से
- 20:00हल्की-हल्की हवा चल रही थी। गाड़ी को पटरी
- 20:03पर रखा गया। लोग उस पर बैठे और पाल खोल
- 20:06दिया गया। हवा पाल में भरी कपड़ा तनकर फूल
- 20:09गया और गाड़ी आगे सरकने लगी। पहले धीरे
- 20:12फिर तेज और फिर इतनी तेज कि उसकी रफ्तार
- 20:1519 कि.मी./ घंटे से भी ऊपर पहुंच गई और
- 20:18फिर धीरे-धीरे रेड हिल्स की यह लाइन
- 20:21मुश्किलों में घिरने लगी। मॉनसून की बारिश
- 20:24बार-बार पटरियों को तोड़ देती थी। जहां
- 20:26पटरी नहर से मिलती थी, वहां का घाट धंस
- 20:29गया था। सबसे बड़ी परेशानी नहर की थी।
- 20:31गर्मियों में जब नहर का पानी सूख जाता, तो
- 20:34वहां कोई नाव ही नहीं होती थी। पत्थर से
- 20:36भरी गाड़ियां पटरी के आखिर तक तो पहुंच
- 20:39जाती लेकिन आगे पत्थर ले जाने वाला कोई
- 20:41नहीं होता। ऊपर से खर्च बढ़ता जा रहा था
- 20:44और कई जगह पुरानी बैलगाड़ियां ही सस्ती
- 20:47पड़ने लगी थी। इसी बीच 1838 में कॉटन खुद
- 20:50बीमार पड़ गया। उसे इलाज और आराम के लिए
- 20:53भारत छोड़कर समंदर पार तस्मानिया जाना
- 20:56पड़ा और वह करीब 5 साल तक वापस नहीं लौट
- 20:59सका। जिस आदमी के दम पर यह पूरी लाइन खड़ी
- 21:02थी वही अब यहां नहीं था। उसके जाते ही भाप
- 21:05और हवा के सारे प्रयोग भी रुक गए। 1841
- 21:08में सरकार ने आखिरकार इस लाइन को बंद करने
- 21:11का हुक्म दे दिया। साल खत्म होते-होते
- 21:14पटरियों पर गाड़ियां चलनी बंद हो गई और
- 21:16लोहे की पटरियां उखाड़कर सरकारी गोदाम में
- 21:19वापस जमा कर दी गई। आज रेड हिल्स में उस
- 21:22पहली रेल लाइन की कोई निशानी नहीं बची है।
- 21:25ना कोई पटरी, ना कोई गाड़ी, और ना वह
- 21:27इंजन। बस पुराने अखबार, सरकारी कागज और
- 21:311854 का एक पुराना नक्शा जिसमें यह लाइन
- 21:34और कॉटन की नहर अब भी बनी हुई दिखती है।
- 21:37उधर 1840 के आसपास तक इंग्लैंड के लगभग हर
- 21:40बड़े शहर में रेल पहुंच गई थी। लोग अपनी
- 21:43जमा पूंजी उठाकर रेल कंपनियों के शेयर
- 21:46खरीद रहे थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि
- 21:48रेल में लगाया पैसा कभी डूब नहीं सकता। और
- 21:51अब इन्हीं लोगों की नजर इंग्लैंड से बाहर
- 21:54समंदर पार उस देश पर पड़ी जो इंग्लैंड से
- 21:57कई गुना बड़ा था और जिस पर अंग्रेजों का
- 21:59राज था यानी भारत। इसके पीछे सबसे बड़ी
- 22:02वजह थी कपास। इंग्लैंड के लंका शायर इलाके
- 22:06में कपड़े की बड़ी-बड़ी मिलें दिन रात चल
- 22:08रही थी और उन्हें हर दिन भारी मात्रा में
- 22:11कच्ची कपास चाहिए थी। भारत में कपास बहुत
- 22:14होती थी। लेकिन वह अंदर के गांवों और
- 22:16खेतों में उगती थी। बंदरगाहों से सैकड़ों
- 22:19किलोमीटर दूर बैलगाड़ियों से उसे बंबई या
- 22:22कोलकाता तक पहुंचाने में हफ्तों लग जाते
- 22:24और कच्चे रास्तों पर आधा माल खराब हो
- 22:27जाता। मिल मालिकों का हिसाब सीधा था। अगर
- 22:30भारत के अंदर तक रेल पहुंच जाए तो सस्ती
- 22:32कपास तेजी से जहाजों तक आएगी और लौटते हुए
- 22:36वही रेल इंग्लैंड की मिलों में बना कपड़ा
- 22:38भारत के कस्बों तक बेचने ले जाएगी। और
- 22:41इतने बड़े देश पर राज बनाए रखने के लिए
- 22:43उन्हें अपनी फौज को बार-बार एक कोने से
- 22:46दूसरे कोने तक भेजना पड़ता था और उस जमाने
- 22:49में कच्चे रास्तों पर पैदल और बैलगाड़ियों
- 22:52के साथ चलती फौज को कहीं पहुंचने में
- 22:54महीनों लग जाते थे। इसीलिए रेल के पक्ष
- 22:57में बोलने वाले लोग लंदन में बार-बार यही
- 23:00समझाते कि अगर भारत में पटरियां बिछ जाएं
- 23:02तो जिस फौज को कहीं पहुंचने में महीने
- 23:05लगते हैं वो कुछ ही दिनों में वहां पहुंच
- 23:07जाएगी। इन्हीं लोगों में एक था रोलंड
- 23:10McDonald स्टीफेनंसन। वह कोलकाता, दिल्ली,
- 23:13बंबई और मद्रास को रेल से जोड़ने के सपने
- 23:16दिखाता था और 1844 में उसने बंगाल में रेल
- 23:20पर एक बड़ी रिपोर्ट भी छापी और दिलचस्प
- 23:22बात यह है कि इस काम में उसका साथ सिर्फ
- 23:25अंग्रेजों ने नहीं बल्कि भारत के कई बड़े
- 23:28व्यापारियों ने भी दिया। कोलकाता के मशहूर
- 23:30व्यापारी द्वारकानाथ टैगोर, रामगोपाल घोष
- 23:34और मोतीलाल सील जैसे लोगों ने रेल के
- 23:36समर्थन में चिट्ठियां लिखी। इसके 2 साल
- 23:39बाद 1845 में बंबई के दो बड़े
- 23:42व्यापारियों, नाना जगन्नाथ शंकर सेठ और सर
- 23:45जमशेद जीजी भाई ने मिलकर बंबई में रेल
- 23:48लाने के लिए एक संस्था बनाई। यानी भारत
- 23:51में रेल लाने की मांग सिर्फ लंदन से नहीं
- 23:53बल्कि भारत के अपने शहरों से भी उठ रही
- 23:56थी। 1845 में लंदन में एक के बाद एक कई
- 24:00रेल कंपनियां बन गई। कोलकाता की तरफ के
- 24:02लिए ईस्ट इंडियन रेलवे बनी, मद्रास के लिए
- 24:05मद्रास रेलवे कंपनी बनी और बंबई के लिए
- 24:08बनी ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे जिसे
- 24:10छोटे में जीआईपी रेलवे कहा जाता था। लेकिन
- 24:13कंपनियां बन जाने से पटरियां नहीं बिच
- 24:16जाती। इसके लिए करोड़ों का पैसा चाहिए था
- 24:18और यहीं आकर सारी बात अटक गई। इंग्लैंड के
- 24:21पैसे वाले लोग भारत की रेल में पैसा लगाने
- 24:24से डर रहे थे। उनके मन में एक ही सवाल था
- 24:26अगर भारत में रेल से कमाई नहीं हुई तो
- 24:29हमारा पैसा कौन लौटाएगा? खुद भारत के
- 24:31गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने 1848 में
- 24:35लिखा था कि कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह
- 24:37सकता कि इस देश में रेल कमाएगी या नहीं।
- 24:40यह डर इतना बड़ा था कि मद्रास रेलवे कंपनी
- 24:43तो पैसा न जुटा पाने की वजह से 1847 में
- 24:47बंद ही हो गई। अब निवेशकों को मनाने के
- 24:49लिए एक ऐसा रास्ता निकाला गया जिसने भारत
- 24:52की रेल का पूरा इतिहास बदल दिया। 1 अगस्त
- 24:551849 को इंग्लैंड की संसद ने जीआईपी रेलवे
- 24:59को कानूनी मंजूरी दी और 17 अगस्त 1849 को
- 25:03ईस्ट इंडिया कंपनी ने इन रेल कंपनियों के
- 25:06साथ एक समझौता किया। इसे गारंटी सिस्टम
- 25:08कहा गया। इस समझौते की शर्तें सुनकर आप
- 25:11हैरान रह जाएंगे। रेल कंपनियों को पटरी
- 25:14बिछाने के लिए जमीन मुफ्त दी गई और वह भी
- 25:1799 साल के लिए। इसके ऊपर उन्हें यह वादा
- 25:20किया गया कि जितना पैसा वह लगाएंगे उस पर
- 25:22उन्हें हर साल 5% का मुनाफा मिलेगा ही
- 25:26मिलेगा। अगर रेल ने कमाई की तो अच्छी बात।
- 25:29लेकिन अगर रेल से 5% से कम कमाई हुई या
- 25:32कोई कमाई ही नहीं हुई तो बाकी पैसा भारत
- 25:35के सरकारी खजाने से भरा जाएगा। और भारत के
- 25:38सरकारी खजाने में पैसा आता कहां से था?
- 25:41भारत के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों
- 25:44से वसूले गए टैक्स से। यही था वो समझौता
- 25:46जिसके बारे में हमने वीडियो की शुरुआत में
- 25:49बात की थी। आसान भाषा में कहें तो मुनाफा
- 25:52अंग्रेज निवेशकों का पक्का था और घाटे का
- 25:54खतरा भारत के सरकारी खजाने के सिर पर डाल
- 25:57दिया गया था। जब कंपनियों को पता था कि
- 25:59उनका मुनाफा वैसे भी पक्का है तो उन्होंने
- 26:02खर्च बचाने की ज्यादा परवाह ही नहीं की।
- 26:04अब रास्ता साफ हो चुका था। पैसा आने लगा
- 26:07और तय हुआ कि शुरुआत छोटी लाइनों से होगी
- 26:10ताकि देखा जा सके कि भारत में रेल चलती है
- 26:13या नहीं और इस दौड़ में सबसे आगे निकली
- 26:15बंबई की जीआईपी रेलवे उसने तय किया कि
- 26:18पहली लाइन बंबई के बोरीबंदर से ठाणे तक
- 26:21बनेगी करीब 34 किमी लंबी। फिर 30 अक्टूबर
- 26:241850 को बंबई के सायन इलाके में सरकार के
- 26:28मुख्य सचिव जॉन विलोबी ने कुदाल चलाकर
- 26:31पहली मिट्टी खोदी और भारत की पहली ऐसी रेल
- 26:34लाइन का काम शुरू हो गया जो शहरों को
- 26:36जोड़ने वाली थी। इस लाइन को बनाने की
- 26:38जिम्मेदारी कंपनी के मुख्य इंजीनियर जेम्स
- 26:41जॉन बर्क के पास थी और जमीन पर काम करवाने
- 26:44का ठेका दो अंग्रेज ठेकेदारों फाउलर और
- 26:47फेवियल को मिला। लेकिन बंबई पहुंचते ही
- 26:50फाउलर की तबीयत बिगड़ गई और पूरा काम करीब
- 26:5329 साल के विलियम फेबिअल के कंधों पर आ
- 26:55गया। जनवरी 1851 में लॉर्ड डलहौजी ने यह
- 26:59भी तय कर दिया कि भारत की बड़ी लाइनों पर
- 27:02दोनों पटरियों के बीच की दूरी 5 फुट 6 इंच
- 27:05होगी। यही आगे चलकर भारत की ब्रॉड गेज
- 27:07कहलाई। फरवरी 1851 में असली खुदाई शुरू
- 27:11हुई और यहीं से बंबई ने वो मुश्किलें
- 27:13देखनी शुरू की जिनका किसी ने कागज पर
- 27:16अंदाजा भी नहीं लगाया था। सबसे पहली
- 27:18मुश्किल थी जमीन। बंबई उस जमाने में आज
- 27:21जैसा एक बड़ा शहर नहीं बल्कि छोटे-छोटे
- 27:24टापू का झुंड था और इन टापू के बीच खारे
- 27:27पानी के दलदल फैले हुए थे। अब सोचिए जहां
- 27:30एक आदमी ठीक से खड़ा ना हो सके, वहां लोहे
- 27:33के भारी इंजन के लिए पटरी कैसे बिछाई जाए।
- 27:35इंजीनियरों ने इसका एक देसी सा तरीका
- 27:38निकाला। उन्होंने समंदर किनारे उगने वाले
- 27:40मैंग्रोव पेड़ों की टहनियों से बड़ी-बड़ी
- 27:43चटाइयां बनवाई। उन्हें दलदल पर बिछाया और
- 27:45उनके ऊपर मिट्टी डालकर पटरी का रास्ता
- 27:48तैयार किया। यह चटाइयां भार को फैला देती
- 27:51थी और जमीन धंसती नहीं थी और इन सब
- 27:53मुश्किलों के बीच इस लाइन को असल में बना
- 27:56रहे थे भारत के हजारों मजदूर। यहां करीब
- 27:5910,000 भारतीय मजदूर एक साथ काम कर रहे
- 28:02थे। फिर आया फरवरी 1852 और बंबई ने एक ऐसा
- 28:06नजारा देखा जो उसने पहले कभी नहीं देखा
- 28:09था। 6 फरवरी को इंग्लैंड से एक जहाज बंबई
- 28:12के मजगांव बंदरगाह पर पहुंचा, और उससे
- 28:14उतारा गया एक काला भारी भाप का इंजन। यह
- 28:18ठेकेदारों का इंजन था। पटरी बिछाने के काम
- 28:20में मदद करने के लिए और बंबई के गवर्नर
- 28:23लॉर्ड फोकलैंड के नाम पर इसका नाम रखा गया
- 28:26था। लॉर्ड फोकलैंड। लेकिन मुसीबत यह थी कि
- 28:29बंदरगाह से पटरी तक कोई पटरी थी ही नहीं।
- 28:32तो इस इंजन को वहां तक पहुंचाया कैसे गया?
- 28:34करीब 200 आदमियों ने इसे मोटे-मोटे रस्सों
- 28:37से बांधा और शहर की सड़क पर घसीटते हुए ले
- 28:40गए। सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर
- 28:43हैरानी से देखते रहे कि यह कौन सी लोहे की
- 28:46चीज है जिसे खींचने के लिए 200 आदमी लगे
- 28:48हैं। कुछ ही दिनों बाद फरवरी 1852 में जब
- 28:51यह इंजन पहली बार पटरी पर चला तो भीड़ ने
- 28:55जोर-जोर से शाबाश के नारे लगाए। उसकी
- 28:58रफ्तार करीब 24 किमी/ घंटा तक पहुंची और
- 29:02इंजन के दूसरे चक्कर में एक अंग्रेज महिला
- 29:05भी उस पर सवार हुई। इसके बाद यह इंजन रोज
- 29:08सायन की तरफ पत्थर और मिट्टी ढोने लगा और
- 29:11हर दिन इसे देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ने
- 29:13लगी कि लोग चलते इंजन के बिल्कुल पास तक आ
- 29:16जाते। हालत यह हो गई कि भीड़ को पीछे रखने
- 29:19के लिए 12 आदमियों को लाठियां देकर पटरी
- 29:22के किनारे खड़ा करना पड़ा। और क्योंकि लोग
- 29:24घंटों-घंटों वहीं डटे रहते थे, तो वहां
- 29:26खाने-पीने और केक बेचने वाली दुकानें भी
- 29:29लग गई। भारत का पहला शहरी इंजन किसी मेले
- 29:32से कम नहीं था। सितंबर 1852 में चार्ल्स
- 29:36नाम का एक जहाज बंबई पहुंचा, जिसमें
- 29:38इंग्लैंड से तीन नए भाप के इंजन, सवारी के
- 29:41डिब्बे, और उन्हें चलाने के लिए छह
- 29:43अंग्रेज ड्राइवर आए थे। अब बस एक बड़ी
- 29:46परीक्षा बाकी थी। नवंबर 1852 में कंपनी के
- 29:49बड़े अफसर और इंजीनियर पहली बार मुंबई से
- 29:52ठाणे तक पटरी पर सफर करने निकले। सवारी के
- 29:55डिब्बे अभी पूरी तरह तैयार नहीं थे। इसलिए
- 29:57लॉर्ड फोकलैंड इंजन के पीछे एक खुली गाड़ी
- 30:00जोड़ी गई। उस पर कपड़े की छत तानी गई।
- 30:03पर्दे लगाए गए और उसे आम, ताड़ और दूसरे
- 30:06पेड़ों की हरी डालियों से सजाया गया। इस
- 30:09सफर में नाना शंकर सेठ भी शामिल थे। गाड़ी
- 30:12करीब 45 मिनट में ठाणे पहुंच गई। लेकिन
- 30:15ठाणे की खाड़ी पर पुल अभी बना ही नहीं था।
- 30:17इसलिए लोगों को नावों से खाड़ी पार करनी
- 30:20पड़ी और आगे घोड़ों से खींचने वाली
- 30:22गाड़ियों में बैठकर पारसिक की पहाड़ी की
- 30:24एक सुरंग तक जाना पड़ा जहां उनके लिए खाने
- 30:27का इंतजाम किया गया था। और फिर आया वो दिन
- 30:29जिसे हमारी किताबें भारत की पहली रेलगाड़ी
- 30:32का दिन कहती हैं। 16 अप्रैल 1853 शनिवार
- 30:36बोरी बंदर पर उत्तर से इतनी तेज हवा चल
- 30:39रही थी कि धूल के बादल उड़ रहे थे। यह एक
- 30:42कच्चा सा अस्थाई स्टेशन था जिसे चटाइयों,
- 30:45रंगीन कपड़ों और 18 झंडों से सजाया गया
- 30:48था। बाहर 10ों हजार लोग जमा थे। कोई
- 30:51दीवारों पर चढ़ा था, कोई पेड़ों पर बैठा
- 30:53था। ठीक 3:30 बजे किले से शाही सलामी की
- 30:56तोपें गरजीं और तीन इंजनों वाली 14
- 30:59डिब्बों की ट्रेन करीब 500 लोगों को लेकर
- 31:02चल पड़ी। भीड़ में ज्यादातर लोग तालियां
- 31:04बजा रहे थे। लेकिन उस दिन के अखबार ने
- 31:07लिखा कि कुछ लोग बिल्कुल चुप खड़े थे।
- 31:09जैसे जो सामने हो रहा है उस पर उन्हें
- 31:12यकीन ही ना हो रहा हो। रास्ते में सायन पर
- 31:14ट्रेन रुकी ताकि नए इंजनों में पानी भरा
- 31:17जा सके और पहियों में चिकनाई डाली जा सके
- 31:19और 55 मिनट में ट्रेन ठाणे पहुंच गई। दो
- 31:22दिन बाद 18 अप्रैल 1853 को यह ट्रेन आम
- 31:26लोगों के लिए खोल दी गई। तीसरे दर्जे का
- 31:29किराया था पांच आने तीन पाई जो उस जमाने
- 31:32के एक आम मजदूर की करीब ढाई दिन की कमाई
- 31:35के बराबर था। फिर भी लोग टूट पड़े और पहली
- 31:37बार भारत के लोगों की जिंदगी में एक ऐसी
- 31:40चीज आई जो किसी का इंतजार नहीं करती थी।
- 31:43इसके बाद रेल रुकी नहीं। 1854 में हावड़ा
- 31:46से हुगली तक और 1856 में मद्रास से
- 31:50बालाजाह रोड तक ट्रेनें दौड़ने लगी। जिस
- 31:52देश में 1853 में सिर्फ 34 कि.मी. की पटरी
- 31:56थी, वहां आज करीब 69,000 कि.मी. लंबे
- 32:00रास्तों पर रेल दौड़ती है और हर दिन लगभग
- 32:032 करोड़ लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती
- 32:06है। अगर आपको भी नहीं पता था कि भारत की
- 32:08पहली रेल बंबई से नहीं बल्कि मद्रास की उन
- 32:11पहाड़ियों से शुरू हुई थी, तो इस वीडियो
- 32:13को उन लोगों तक जरूर पहुंचाइए, जो आज भी
- 32:16किताबों वाली कहानी को ही पूरा सच मानते
- 32:18हैं। और अगर आप इतिहास की ऐसी ही अनसुनी
- 32:21कहानियां जानना चाहते हैं तो अननोन इतिहास
- 32:23को अभी सब्सक्राइब कर लीजिए और बेल आइकन
- 32:26दबा दीजिए ताकि अगली कहानी आप तक सबसे
- 32:29पहले पहुंचे। जी
About this transcript
This page contains the full transcript of 173 साल पहले भारत की सबसे पहली रेलगाड़ी कैसे चली? हैरान कर देने वाला इतिहास! by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 5,757 words across 687 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.