150 साल पहले मुसाफिर रात कहाँ बिताते थे? पुरानी सराय की अनसुनी कहानी! | Full Documentary — Transcript
Full transcript
- 0:00साल था 1868 यानी आज से करीब 150 साल
- 0:05पहले। उत्तर भारत के एक छोटे से गांव में
- 0:07सुबह-सुबह एक बैलगाड़ी पर सामान लादा जा
- 0:10रहा है। अनाज की बोरियां, कपड़ों की
- 0:13गठरियां, पानी के बर्तन, पत्नी बच्चों को
- 0:16तैयार कर रही है और बूढ़ी मां भी साथ चल
- 0:18रही है। इस परिवार को अपने रिश्तेदारों के
- 0:21पास जाना है जो करीब 200 कि.मी. दूर रहते
- 0:24हैं। आज यह रास्ता कुछ घंटों का है। लेकिन
- 0:26उस जमाने में बैलगाड़ी से इतना लंबा सफर
- 0:29तय करने में कई दिन लग सकते थे। गाड़ी आगे
- 0:32बढ़ने लगती है। लकड़ी के पहिए कच्चे
- 0:35रास्ते पर चलते हैं और पीछे गांव
- 0:37धीरे-धीरे दूर होता जाता है। घंटों बाद
- 0:40सूरज ढलने लगता है। बैल थक चुके हैं और
- 0:43बच्चे भूख से बेचैन हैं। अब रास्ते के
- 0:46दोनों तरफ घने पेड़ हैं और आगे दूर तक
- 0:49सुनसान इलाका। मुखिया की नजर बार-बार
- 0:52डूबते सूरज पर जा रही है क्योंकि वह जानता
- 0:55है कि अंधेरे में इस रास्ते पर रुकना ठीक
- 0:57नहीं। आसपास ना कोई होटल है ना कोई जान
- 1:01पहचान वाला घर और ऐसी रातें इस लंबे सफर
- 1:04में बार-बार आने वाली हैं। तभी पेड़ों के
- 1:07पीछे एक ऊंची दीवार दिखाई देती है। दीवार
- 1:09के बीच में एक बहुत बड़ा दरवाजा है और
- 1:12अंदर से लोगों की बातें और जानवरों की
- 1:15आवाजें बाहर तक सुनाई दे रही हैं। अंदर
- 1:17बड़े से आंगन में किसी की लदी हुई
- 1:20बैलगाड़ी खड़ी है। कोई घोड़ा बांध रहा है।
- 1:22कोई अपनी गठरियों पर बैठा है और चारों तरफ
- 1:25छोटी-छोटी कोठरियां बनी है। यह थी सराय।
- 1:28लेकिन इस जगह की सबसे हैरान करने वाली बात
- 1:31अभी इस परिवार को मालूम नहीं है क्योंकि
- 1:34पुरानी सरायों में रात होते ही भारी फाटक
- 1:37बंद कर दिए जाते थे और सुबह होने से पहले
- 1:40किसी को बाहर निकलने नहीं दिया जाता था।
- 1:42यानी जिस जगह यह परिवार रात बिताने आया
- 1:45है, वहां अब उसे सैकड़ों अनजान लोगों के
- 1:47बीच पूरी रात गुजारनी होगी। लेकिन आखिर इस
- 1:50सराय के अंदर ऐसा क्या होता था कि
- 1:53मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए इन
- 1:55विशाल दरवाजों को रात में बंद करना पड़ता
- 1:58था और उससे भी हैरान करने वाली बात एक ऐसी
- 2:01जगह जहां ना आज जैसे होटल के कमरे थे ना
- 2:04आरामदायक बिस्तर वहां सैकड़ों मुसाफिर
- 2:07अपने परिवार सामान और जानवरों के साथ पूरी
- 2:11रात आखिर कैसे बिताते थे आखिर उन पुरानी
- 2:14सरायों के अंदर ऐसा क्या था कि सरकार को
- 2:17उनके लिए अलग से इतना इतना सख्त कानून
- 2:20बनाना पड़ा। तो चलिए इस परिवार के साथ उस
- 2:23विशाल फाटक के अंदर चलते हैं और देखते हैं
- 2:26कि आज से 150 साल पहले एक मुसाफिर की रात
- 2:30आखिर कैसे गुजरती थी।
- 2:40यह कहानी शुरू होती है साल 1540 से। बंगाल
- 2:44की तरफ से एक आदमी तेज कदमों से चला आ रहा
- 2:47है। उसके कंधे पर एक कपड़े की थैली है और
- 2:50उस थैली में एक चिट्ठी है जिसे उसे
- 2:52सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचाना है। उस
- 2:54जमाने में ऐसे आदमी को हरकारा कहा जाता था
- 2:57यानी खबर पहुंचाने वाला। सुबह से वह चल
- 3:00रहा है और गला सूख चुका है। रास्ते में ना
- 3:03कहीं छांव है ना पानी का कोई पक्का
- 3:05इंतजाम। जहां कोई कुआं दिख जाए, वहीं रुक
- 3:08कर दो घूंट पानी पी लेता है और फिर चल
- 3:10पड़ता है। शाम होते-होते वह एक छोटे से
- 3:13गांव के पास पहुंचता है। सूरज डूब रहा है
- 3:16और आगे घना जंगल है। उसे रात कहीं तो
- 3:18काटनी है। वह गांव के अंदर जाता है। पर
- 3:21लोग एक अजनबी को देखकर दरवाजे बंद कर लेते
- 3:24हैं। उस दौर में किसी अनजान आदमी को घर
- 3:26में रुकाना आसान बात नहीं थी। आखिर में
- 3:29हरकारा गांव के बाहर एक बड़े पेड़ के नीचे
- 3:32बैठ जाता है। चिट्ठी वाली थैली को सीने से
- 3:35चिपका कर रखता है और पूरी रात आधी नींद
- 3:38में जागता रहता है। कभी झाड़ियों में
- 3:40सरसराहट होती है। कभी दूर से कोई आवाज आती
- 3:43है और हर आवाज पर उसकी आंख खुल जाती है।
- 3:46सुबह होते ही वह फिर निकल पड़ता है। अगली
- 3:49शाम फिर वही परेशानी, कोई नया गांव, कोई
- 3:52नया पेड़ और फिर वही अधूरी नींद। इसी तरह
- 3:55एक चिट्ठी को अपनी मंजिल तक पहुंचने में
- 3:58कई कई दिन लग जाते थे। यह परेशानी सिर्फ
- 4:01इस हरकारे की नहीं थी। अनाज और कपड़ा लेकर
- 4:04एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले व्यापारी,
- 4:07दूर किसी रिश्तेदार से मिलने निकले परिवार
- 4:09और राजा का हुक्म लेकर जाने वाले सिपाही
- 4:12सबका यही हाल था। दिन में सफर होता था और
- 4:15रात डर में कटती थी। ठीक इसी साल 1540 में
- 4:19उत्तर भारत की गद्दी पर एक ऐसा आदमी बैठा
- 4:22जिसने इस पूरी तस्वीर को बदल दिया। उसका
- 4:25नाम था शेरशाह सूरी। शेरशाह जानता था कि
- 4:29एक बड़ा राज तभी संभलता है जब उसके हर
- 4:32कोने की खबर जल्दी पहुंचे और व्यापारी
- 4:34बेखौफ होकर सफर कर सकें। उसने देखा कि
- 4:37बंगाल से पंजाब तक जाने वाली एक बहुत
- 4:40पुरानी सड़क है जिस पर लोग सदियों से चल
- 4:43रहे हैं पर वह जगह-जगह से टूटी पड़ी है।
- 4:46शेरशाह ने इसी सड़क को फिर से बनवाया।
- 4:48सड़क के दोनों तरफ छाया के लिए पेड़
- 4:51लगवाए, पानी के लिए कुएं खुदवाए और
- 4:53थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ऊंची दीवारों वाली
- 4:56सराएं खड़ी करवाई। यही सड़क आगे चलकर
- 4:59ग्रैंड ट्रंक रोड कहलाई। और यहीं से शुरू
- 5:01हुआ सरायों का वो बड़ा सिलसिला जो आने
- 5:04वाले 300 सालों तक भारत की सड़कों पर
- 5:07मुसाफिरों का सहारा बना रहा। शेरशाह की हर
- 5:10सराय में खबर पहुंचाने के लिए दो घोड़े
- 5:13हमेशा तैयार रखे जाते थे। यानी अब खबर
- 5:16लाने वाले को रात पेड़ के नीचे नहीं काटनी
- 5:18पड़ती थी। वो एक सराय पर पहुंचता वहां
- 5:21ताजा घोड़ा मिलता और खबर दौड़ती हुई अगली
- 5:24सराय तक पहुंच जाती। इतिहास के एक लेख के
- 5:27मुताबिक इन सरायों में कुल 3400 घोड़े रखे
- 5:31गए थे। अगर हर सराय में दो घोड़े थे तो
- 5:33इसका मतलब है कि करीब 1700 सराय बनी थी।
- 5:37यह गिनती पुरानी परंपरा से आती है। इसलिए
- 5:40इतिहासकार इसे पक्का नहीं मानते। पर इससे
- 5:43अंदाजा जरूर लगता है कि यह कितना बड़ा काम
- 5:46था। यह भी कहा जाता है कि इन सरायों में
- 5:48मुसाफिरों को खाना मुफ्त मिलता था। शेरशाह
- 5:51सिर्फ 5 साल राज कर पाया पर उसका शुरू
- 5:54किया काम रुका नहीं। उसके बेटे इस्लाम शाह
- 5:57ने बंगाल वाली सड़क पर हर दो सरायों के
- 6:00बीच एक और सराय बनवा दी। फिर मुगलों का
- 6:03दौर आया। साल 1575 में बादशाह अकबर ने
- 6:06हुक्म दिया कि रास्ते पर हर कोस पर एक
- 6:09ऊंची मीनार खड़ी की जाए। कोस उस जमाने में
- 6:12दूरी नापने का तरीका था जो आज के करीब 3
- 6:15कि.मी. के बराबर होता था। यह मीनारें करीब
- 6:1830 फुट ऊंची होती थी। यानी तीन मंजिल के
- 6:20मकान जितनी मुसाफिर इन्हें दूर से देखकर
- 6:23समझ जाता था कि वह सही रास्ते पर है और
- 6:26कितना चल चुका है। इन्हें कोस मीनार कहा
- 6:28जाता था और इनमें से कई आज भी हरियाणा और
- 6:31पंजाब के खेतों के बीच खड़ी दिख जाती हैं।
- 6:34उस दौर में भारत आए अंग्रेज यात्रियों ने
- 6:37लिखा कि आगरा से लाहौर के रास्ते पर हर 15
- 6:40से 20 कि.मी. पर एक सराय मिल जाती थी।
- 6:43यानी जितना रास्ता एक आदमी दिन भर में
- 6:45चलता था। लगभग उतनी ही दूरी पर उसे रात
- 6:48बिताने के लिए दीवारों से घिरी एक पक्की
- 6:51जगह मिल जाती थी। साल 1616 में एक अंग्रेज
- 6:54पादरी ने लिखा कि इन सरायों में कोई भी
- 6:57मुसाफिर बिना पैसे दिए जगह पा सकता था
- 7:00लेकिन अपना बिस्तर खाना बनाने वाला और
- 7:02बाकी सामान उसे खुद साथ लाना पड़ता था और
- 7:05फिर सरायें सिर्फ ठिकाना नहीं रही बल्कि
- 7:08शान की निशानी बन गई। बादशाह जहांगीर की
- 7:11बेगम नूरजहां ने 1618 से 1620 के बीच
- 7:15पंजाब में एक ऐसी सराय बनवाई जिसके दरवाजे
- 7:18पर पत्थर में हाथी, शेर, मोर और घुड़सवार
- 7:22तराशे गए। उस सराय के आसपास धीरे-धीरे
- 7:25पूरा एक कस्बा बस गया और उस कस्बे का नाम
- 7:28ही सराय के नाम पर पड़ गया नूर महल। यह
- 7:31कस्बा आज भी पंजाब के जालंधर जिले में इसी
- 7:34नाम से मौजूद है। जिस सफर की शुरुआत एक
- 7:37हरकारे की अधूरी नींद से हुई थी, वह अब
- 7:39सैकड़ों सरायों की एक लंबी कड़ी बन चुका
- 7:42था। सदियों तक लाखों मुसाफिर इन्हीं
- 7:45दरवाजों से गुजरे। इन्हीं आंगनों में सोए
- 7:47और सुबह होते ही आगे निकल गए। और फिर आया
- 7:50साल 1868। हमारा वह परिवार जो दो हफ्ते के
- 7:54सफर पर निकला था, थकी हुई बैलगाड़ी के साथ
- 7:57ऐसी ही एक सराय के दरवाजे पर आकर रुकता
- 8:00है। लेकिन तब तक इन दरवाजों के अंदर की
- 8:02दुनिया पूरी तरह बदल चुकी थी। जहां कभी
- 8:05बादशाहों का हुक्म चलता था, वहां अब
- 8:07अंग्रेज सरकार का एक नया कानून लागू हो
- 8:10चुका था। और जैसे ही यह परिवार अंदर कदम
- 8:13रखता है, उसकी नजर सबसे पहले दीवार पर
- 8:16टंगी एक ऐसी चीज पर पड़ती है, जो इससे
- 8:18पहले किसी सराए में नहीं दिखती थी। वह एक
- 8:21तख्ती है। उस पर लिखा है कि इस सराय में
- 8:24रुकने के लिए कितने पैसे देने होंगे और
- 8:26बाकी चीजों का क्या दाम है। साल था 1867।
- 8:30अंग्रेज सरकार ने सरायों के लिए एक नया
- 8:32कानून बनाया जिसका नाम था सराय कानून। इस
- 8:36कानून में साफ लिखा था कि हर सराय वाले को
- 8:39अपने किराए और बाकी चीजों के दाम की एक
- 8:42सूची लिखकर ऐसी जगह टांगनी होगी जहां हर
- 8:45आने वाला मुसाफिर उसे पढ़ सके। यह सूची
- 8:48किस भाषा में लिखी जाएगी और कहां टंगेगी
- 8:51यह भी जिले का सबसे बड़ा अफसर यानी
- 8:53मजिस्ट्रेट तय करता था। मतलब अब कोई सराय
- 8:56वाला थके हारे मुसाफिर को देखकर मनमाना
- 8:59पैसा नहीं मांग सकता था। उस तख्ती पर ठीक
- 9:02कितने पैसे लिखे होते थे यह हर सराय में
- 9:04अलग होता था। उस दौर की ऐसी कोई तख्ती आज
- 9:07हमारे पास बची नहीं है। लेकिन एक बात
- 9:10पक्की है कि यह तख्ती उस कानून की सिर्फ
- 9:13पहली झलक थी। उसी कानून में आगे कई ऐसे
- 9:16नियम भी थे जिनके बारे में जानकर आज भी
- 9:18हैरानी होती है। उनकी बात हम आगे करेंगे।
- 9:21दरवाजे के अंदर कदम रखते ही सामने खुलता
- 9:24है एक बहुत बड़ा आंगन। इतना बड़ा कि उसमें
- 9:27एक साथ दर्जनों बैलगाड़ियां खड़ी हो सके।
- 9:30आंगन के चारों तरफ एक लाइन में छोटी-छोटी
- 9:33कोठरियां बनी हुई हैं। पुराने रिकॉर्ड
- 9:35बताते हैं कि मुसाफिर अपनी बैलगाड़ियां
- 9:38अपनी कोठरी के ठीक सामने आंगन में ही खड़ी
- 9:41करते थे ताकि रात भर सामान उनकी आंखों के
- 9:44सामने रहे। आंगन के बीच में एक गहरा कुआं
- 9:47है जिसके चारों तरफ लोग पानी भर रहे हैं।
- 9:49कोई अपने बैलों को पानी पिला रहा है। कोई
- 9:52अपना चेहरा धो रहा है। अब परिवार को अपनी
- 9:54कोठरी मिलती है। मुखिया दरवाजे से अंदर
- 9:56झांकता है। कोठरी बहुत छोटी है। करीब 1810
- 10:00के एक पुराने रिकॉर्ड के हिसाब से आमसराय
- 10:03की कोठरी करीब 3.5 मीटर लंबी और 2.5 मीटर
- 10:06चौड़ी होती थी। यानी आज के एक छोटे से
- 10:09कमरे जितनी। अंदर ना कोई पलंग है ना
- 10:12गद्दा। ज्यादातर कोठरियां बिल्कुल खाली
- 10:14होती थी। बस कहीं-कहीं जमीन पर थोड़ा पुल
- 10:17या एक चटाई बिछी मिल जाती थी। और उसी
- 10:20रिकॉर्ड में एक हैरान करने वाली बात लिखी
- 10:22है कि ऐसी एक छोटी सी कोठरी में अक्सर 8
- 10:26से 10 साथी एक साथ रात गुजारते थे। परिवार
- 10:29अपनी गठरियां उतारता है। बूढ़ी मां दीवार
- 10:31का सहारा लेकर बैठ जाती है और बच्चे
- 10:34दरवाजे से बाहर आंगन का नजारा देखने लगते
- 10:37हैं। कोठरी की दीवार में एक छोटा सा आला
- 10:39बना है। सराय में भी अमीर और गरीब का फर्क
- 10:42साफ दिखता था। पंजाब की नूर महल सराय में
- 10:46आम मुसाफिरों के लिए करीब 3.5 मीटर की
- 10:49चौकोर कोठरियां थीं, जिनके आगे बरामदा बना
- 10:52था। लेकिन उसी सराय में बादशाह के ठहरने
- 10:55के लिए तीन मंजिल ऊंचे खास कमरे भी बनाए
- 10:58गए थे। यानी एक ही दीवार के अंदर एक तरफ
- 11:01पु्वाल पर सोता आम मुसाफिर और दूसरी तरफ
- 11:04बादशाह का शाही ठिकाना। इसी भीड़ के बीच
- 11:07हमारे परिवार के बच्चों को जोर की भूख लगी
- 11:10है। मुखिया सोच में पड़ जाता है कि इतनी
- 11:12भीड़ में खाना कैसे बनेगा। तभी आंगन के एक
- 11:16कोने से उठता धुआं उसका ध्यान खींचता है।
- 11:19वहां एक औरत चूल्हे के पास बैठी रोटियां
- 11:21सेक रही है और कुछ मुसाफिर उसके पास खड़े
- 11:25अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यह औरत
- 11:27सराय की भटियारिन थी। उस जमाने में जो
- 11:30आदमी सराय चलाता था और मुसाफिरों के लिए
- 11:33खाना बनाता था उसे भटियारा कहा जाता था और
- 11:36जो औरत यह काम करती थी उसे भटियारिन। सराय
- 11:39चलाने वाला सिर्फ कमरे ही नहीं देता था।
- 11:42करीब 1810 के एक पुराने रिकॉर्ड में लिखा
- 11:45है कि वह मुसाफिरों को चूल्हा जलाने के
- 11:47लिए लकड़ी बेचता था। उसके पास मिट्टी के
- 11:50बर्तन और जूते भी मिल जाते थे और अगर किसी
- 11:52को कुछ और चाहिए होता तो वह बाजार से लाकर
- 11:55दे देता था। बहुत से मुसाफिर अपना खाना
- 11:58खुद बनाते थे। वो सराय वाले से लकड़ी
- 12:01खरीदते। अपनी कोठरी के आगे चूल्हा जलाते
- 12:04और अपने साथ लाए आटे दाल से खाना पका
- 12:06लेते। कुछ लोग तो अपने साथ अपना रसोइया ही
- 12:09लेकर चलते थे। लेकिन जो थके हारे मुसाफिर
- 12:12खाना नहीं बनाना चाहते थे वो भटियारिन से
- 12:14खाना बनवाते थे और यहीं उस पुराने रैड में
- 12:17एक दिलचस्प बात लिखी है जो मुसाफिर अपना
- 12:20खाना भटियान से बनवाता था उसे अपनी कोठरी
- 12:23का किराया दोगुना देना पड़ता था हमारे
- 12:25परिवार का मुखिया दीवार पर टंगी तख्ती की
- 12:28तरफ देखता है। फिर अपनी कमर में बंधी छोटी
- 12:30सी पोटली को छूता है। उस पोटली में पूरे
- 12:33सफर की जमा पूंजी है। वह चुपचाप उंगलियों
- 12:36पर हिसाब लगाने लगता है। उस वक्त ₹1 में
- 12:3964 पैसे होते थे और ₹1 बहुत बड़ी चीज था।
- 12:431868 में मेरठ के बाजार में ₹1 में करीब
- 12:4725 किलो गेहूं मिल जाता था। करीब 1810 के
- 12:50उस पुराने रैड के हिसाब से सराय की एक
- 12:53कोठरी का एक रात का किराया सिर्फ 1 से 2
- 12:56पैसे होता था। पर अगर खाना भटियान से
- 12:58बनवाया तो यही किराया दो गुना होकर 2 से 4
- 13:02पैसे हो जाता था। अब सवाल यह है कि उस
- 13:05जमाने में एक आम आदमी कमाता कितना था?
- 13:081850 के आसपास उत्तर भारत में एक मजदूर को
- 13:11दिन भर की मेहनत के बदले करीब आठ पैसे
- 13:14मिलते थे। अगर खाना भटियारिन से बनवाए तो
- 13:17एक रात के लिए उसकी चौथाई से आधे दिन की
- 13:20कमाई चली जाती। पर मुखिया की असली चिंता
- 13:23एक रात नहीं थी। उनका सफर करीब 200 कि.मी.
- 13:26का था और बैलगाड़ी रोज करीब 16 कि.मी. ही
- 13:29चल पाती थी। यानी रास्ते में उन्हें करीब
- 13:3212 से 13 रातें अलग-अलग सरायों में बितानी
- 13:35थी। मुखिया फिर उंगलियों पर गिनता है। अगर
- 13:37हर रात खाना खुद बनाया तो पूरे सफर का
- 13:40किराया करीब 13 से 26 पैसे बैठेगा। लेकिन
- 13:43अगर हर रात भटियारिन से खाना बनवाया तो
- 13:46यही खर्च बढ़कर 26 से 52 पैसे तक पहुंच
- 13:49जाएगा। 52 पैसे यानी करीब-करीब ₹1 का आधे
- 13:53से ज्यादा हिस्सा और यह सिर्फ कोठरी का
- 13:56किराया था। आटा, दाल, बैलों का चारा और
- 13:59रास्ते की बाकी जरूरतें इसमें अलग से थी।
- 14:02यानी अगर यह परिवार हर रात आराम से बना
- 14:05बनाया खाना खाता तो सिर्फ ठहरने में ही
- 14:08मुखिया की करीब 6.5 दिन की कमाई खर्च हो
- 14:10जाती। एक गरीब परिवार के लिए यह बहुत बड़ी
- 14:13रकम थी। शायद इसीलिए उस जमाने में
- 14:16ज्यादातर मुसाफिर अपना आटा दाल साथ लेकर
- 14:19चलते थे और हर शाम अपना चूल्हा खुद जलाते
- 14:22थे। लेकिन इस परिवार को अभी पता नहीं था
- 14:25कि पैसों का यह हिसाब तो बस शुरुआत थी।
- 14:27जिस सराय में वह आज रात रुके थे, उसकी हर
- 14:30दीवार, हर कुआं और यहां ठहरने वाला हर
- 14:33मुसाफिर अब अंग्रेज सरकार की नजर में था।
- 14:36साल था 1807। बंगाल में अंग्रेजों ने एक
- 14:40नियम बनाया जिससे उनके सरकारी अफसर सरायों
- 14:43पर नजर रख सकें। इसका नाम था सराय कानून।
- 14:46यह कानून सबसे पहले उत्तर पश्चिमी
- 14:49प्रांतों में लागू हुआ। उत्तर-पश्चिमी
- 14:51प्रांत उस जमाने का एक बहुत बड़ा इलाका था
- 14:54जिसकी राजधानी इलाहाबाद थी। इसमें आज के
- 14:57उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा आता था।
- 14:59आगरा, मेरठ, कानपुर, बरेली, बनारस और
- 15:03झांसी जैसे बड़े शहर इसी प्रांत में थे।
- 15:06इस कानून ने सराय वाले की पूरी जिंदगी बदल
- 15:09दी। साल 1867, एक दिन सराय के दरवाजे पर
- 15:13जिले के सबसे बड़े अंग्रेज अफसर का एक
- 15:16आदमी आता है और सराय वाले के हाथ में एक
- 15:18सरकारी कागज थमा देता है। उसमें लिखा है
- 15:21कि अब से तुम्हारी सराय सरकार के रजिस्टर
- 15:24में दर्ज होगी। तुम्हारा नाम, तुम्हारा
- 15:26पता और तुम्हारी सराय कहां है? सब लिखा
- 15:29जाएगा। इसके लिए कोई पैसा नहीं लगेगा।
- 15:32लेकिन अगर एक महीने के अंदर तुम्हारा नाम
- 15:34दर्ज नहीं हुआ तो उसके बाद तुम अपनी सराय
- 15:37में किसी को नहीं ठहरा पाओगे। सराय वाला
- 15:40सोचता है चलो नाम दर्ज करा देते हैं। पर
- 15:42बात यहीं खत्म नहीं होती। अगर अफसर को उस
- 15:45पर शक होता तो वह कह सकता था कि पहले यह
- 15:48साबित करो कि तुम एक भले आदमी हो। भले
- 15:51आदमी का मतलब था ऐसा इंसान जिस पर भरोसा
- 15:54किया जा सके। जिसका नाम कभी चोरी, धोखे या
- 15:58लूट जैसे किसी गलत काम में ना आया हो।
- 16:00कानून में इसके लिए एक खास कागज का जिक्र
- 16:03था जिसे चाल चलन का सर्टिफिकेट कहा गया।
- 16:06यानी एक ऐसा कागज जो यह बताए कि यह आदमी
- 16:09अच्छे चाल चलन वाला है। अब सवाल यह उठता
- 16:12है कि अंग्रेज सरकार सराय वाले पर इतना
- 16:15ध्यान क्यों दे रही थी? वजह साफ थी। सराय
- 16:18में हर रात सैकड़ों अनजान मुसाफिर सोते थे
- 16:21और उनके साथ उनका सारा पैसा, अनाज, कपड़े
- 16:25और जानवर भी होते थे। जब पूरा आंगन सो
- 16:28जाता था तब इन सब की हिफाजत सराय वाले के
- 16:31ही हाथ में होती थी। अगर सराय चलाने वाला
- 16:33ही बेईमान निकले और रात में चोरों के लिए
- 16:36चुपके से दरवाजा खोल दे तो एक ही रात में
- 16:39सैकड़ों लोग लूट सकते थे। इसलिए सरकार
- 16:42चाहती थी कि जिस आदमी के भरोसे इतने लोग
- 16:45अपनी रात बिताते हैं वह खुद भरोसे के लायक
- 16:47हो। अगर वह यह साबित नहीं कर पाता तो उसकी
- 16:50सराय का नाम दर्ज ही नहीं होता और उसका
- 16:53काम वहीं बंद। नाम दर्ज होने के बाद असली
- 16:56जिम्मेदारी शुरू होती थी। अब सराय वाले को
- 16:59रोज यह देखना था कि कोठरियां और आंगन साफ
- 17:02हो, नालियां बंद ना हो और कुएं का पानी
- 17:05गंदा ना हो। दीवार में दरार पड़े, दरवाजा
- 17:08टूटे या छत टपके, तो उसे फौरन ठीक कराना
- 17:11था। रात के पहरे के लिए चौकीदार रखने थे
- 17:14और कितने रखने हैं, यह भी सराय वाला नहीं,
- 17:17अंग्रेज अफसर तय करता था। और सबसे बड़ी
- 17:20बात कोई भी सरकारी अफसर कभी भी बिना बताए
- 17:23सराय में जांच करने आ सकता था। सराय वाला
- 17:26उसे दरवाजे पर रोक नहीं सकता था। अब एक
- 17:29दोपहर अचानक बाहर से घोड़ों के दौड़ने की
- 17:31आवाज सुनाई देती है। एक अंग्रेज अफसर अपने
- 17:34आदमियों के साथ अंदर आता है। सराय वाले के
- 17:37माथे पर पसीना आ जाता है। अफसर सबसे पहले
- 17:40कुएं के पास जाता है और झांक कर देखता है
- 17:43कि पानी साफ है या नहीं। फिर कोठरियों में
- 17:46घूमता है, नालियों को देखता है और दीवारों
- 17:49पर हाथ फेर कर देखता है कि कहीं कोई दरार
- 17:52तो नहीं और फिर उसकी नजर दीवार के पास
- 17:54खड़े एक पुराने पेड़ पर जाकर रुक जाती है।
- 17:57यहीं से शुरू होता है इस कानून का सबसे
- 18:00अजीब नियम। उस पेड़ की एक मोटी डाल दीवार
- 18:03के ऊपर तक झुकी हुई है। हमें और आपको यह
- 18:06बस एक पेड़ लगेगा। लेकिन कानून की नजर में
- 18:08यह एक खतरा था। क्योंकि रात के अंधेरे में
- 18:11कोई चोर इसी डाल को पकड़ कर दीवार के अंदर
- 18:15कूद सकता था। इसलिए कानून में साफ लिखा था
- 18:18कि सराय के आसपास के ऐसे पेड़, डालियां और
- 18:22झाड़ियां कटवानी होंगी जिनके सहारे कोई
- 18:24चोर अंदर आ सके और अगर नहीं कटवाई तो गलती
- 18:28सराय वाले की और इस गलती की सजा छोटी नहीं
- 18:31थी। कानून तोड़ने पर ₹20 तक का जुर्माना
- 18:34लग सकता था और अगर गलती ठीक नहीं की तो हर
- 18:37दिन ₹1 और ₹20 सुनने में कम लगते हैं। पर
- 18:40याद कीजिए उस जमाने में एक मजदूर दिन भर
- 18:43में करीब 8 पैसे कमाता था और 64 पैसे का
- 18:47₹1 होता था। यानी ₹20 का मतलब था एक मजदूर
- 18:50की करीब 160 दिन की कमाई। अफसर के जाने के
- 18:54बाद भी सराय वाले की जिम्मेदारी खत्म नहीं
- 18:57होती थी। अगर किसी मुसाफिर को ऐसी बीमारी
- 18:59हो जाए जो एक से दूसरे में फैलती है तो
- 19:02उसे बिना देर किए पास के थाने में खबर
- 19:05देनी होती थी क्योंकि एक बीमार मुसाफिर
- 19:08पूरी सराय को बीमार कर सकता था और सुबह
- 19:10होते ही वही बीमारी सैकड़ों मुसाफिरों के
- 19:13साथ अलग-अलग शहरों तक पहुंच सकती थी और जब
- 19:16भी कोई सरकारी अफसर सराय वाले से पूछता तो
- 19:19उसे बताना पड़ता था कि पिछली रात उसकी
- 19:22सराय में कौन-कौन ठहरा था। इसके लिए हर
- 19:25रात कुछ लिखना जरूरी नहीं था। लेकिन सराय
- 19:27वाला जानता था कि सरकार कभी भी उससे वहां
- 19:30रुके लोगों के बारे में पूछ सकती है। कुछ
- 19:33सराएं ऐसी थी जो टूट कर खराब हो चुकी थी।
- 19:36कुछ के मालिक उन्हें छोड़कर जा चुके थे।
- 19:38ऐसी सरायों को देखकर सरकारी अफसर फैसला कर
- 19:41सकता था कि उन्हें बंद करना है, उनकी
- 19:44मरम्मत करवानी है या पूरी तरह तुड़वा देना
- 19:46है। अब रात गहरी हो चुकी है। आंगन के
- 19:49चूल्हे बुझ गए हैं और कोठरियों के आगे
- 19:51जलते दिए एक-एक करके धीमे पड़ रहे हैं।
- 19:55हमारे परिवार के बच्चे मां की गोद में सो
- 19:57चुके हैं। पर मुखिया की आंखों में नींद
- 20:00नहीं है। वह बार-बार आंगन में खड़ी अपनी
- 20:02बैलगाड़ी और उस पर रखी बोरियों की तरफ देख
- 20:05रहा है। क्योंकि सराय की रात में एक डर
- 20:08हमेशा रहता था चोरी का डर। इतने सारे
- 20:11अजनबी, इतना सारा सामान और ऊपर से घना
- 20:14अंधेरा। इसी डर की वजह से अंग्रेजों के
- 20:17कानून ने चौकीदार रखना और ऊंची दीवारें
- 20:20मजबूत रखना जरूरी किया था। और यह डर नया
- 20:23नहीं था। करीब 1660 में भारत आए एक
- 20:26फ्रांसीसी व्यापारी ने लिखा कि उस जमाने
- 20:29में अगर कोई इज्जत से सफर करना चाहता था
- 20:32तो उसे अपने साथ 20 से 30 हथियार बंद आदमी
- 20:35रखने पड़ते थे और हर आदमी को महीने के ₹4
- 20:38देने होते थे। सराय के डर की बात हो तो एक
- 20:42नाम जरूर आता है। ठग आपने ठगों की बहुत सी
- 20:45कहानियां सुनी होंगी कि वह मुसाफिरों से
- 20:47दोस्ती करते थे और फिर किसी सुनसान पड़ाव
- 20:50पर उनका सब कुछ लूट लेते थे। 1830 के दशक
- 20:54में अंग्रेज अफसर विलियम स्लीमन ने ठगों
- 20:56के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया।
- 20:59जिसमें सैकड़ों लोगों को फांसी हुई और
- 21:01हजारों को जेल या काला पानी भेजा गया।
- 21:04लेकिन आज के इतिहासकार इस कहानी पर सवाल
- 21:07उठाते हैं। उनका मानना है कि अंग्रेजों ने
- 21:09ठगों को एक बहुत बड़े खौफनाक गिरोह की तरह
- 21:12बढ़ा चढ़ाकर पेश किया और उस अभियान में कई
- 21:16बेगुनाह लोग भी पकड़े गए और सबसे जरूरी
- 21:18बात यह कि 1850 तक यह गिरोह लगभग खत्म हो
- 21:22चुके थे। यानी 1868 की हमारी इस सराय में
- 21:26ठगों से ज्यादा डर साधारण चोरों का था।
- 21:28इसी अंधेरे में एक और बात साफ दिखती है।
- 21:31इस सराय में सोने वाले सब आम लोग हैं।
- 21:34व्यापारी, किसान, कारीगर और हमारा परिवार।
- 21:38अमीर और अंग्रेज अफसर ऐसी सराय में रुकते
- 21:40ही नहीं थे। 1837 से 1840 के बीच अंग्रेज
- 21:45गवर्नर जनरल की बहन एमली ईडन ने उत्तर
- 21:48भारत में लंबा सफर किया। एक जगह वह मोहन
- 21:51की सराय के पास पहुंची। लेकिन सराय के
- 21:53अंदर नहीं रुकी। उनका पूरा डेरा बाहर
- 21:56तंबुओं में लगा और 1840 के दशक के बाद
- 21:59अंग्रेज अफसरों के लिए सड़कों पर अलग
- 22:02सरकारी आराम घर बनने लगे जिन्हें डाक
- 22:04बंगला कहा जाता था। 1864 में एक डाक बंगले
- 22:08में एक दिन रुकने का किराया करीब ₹1 था।
- 22:11यानी जितने में एक अंग्रेज अफसर डाक बंगले
- 22:14में एक रात सोता था, उतने में हमारा
- 22:17परिवार अपनी कोठरी में कई हफ्ते गुजार
- 22:19सकता था। पुराने समय में कई यात्रियों ने
- 22:22बताया है कि कुछ सरायों के दरवाजे सुबह
- 22:25होने से पहले नहीं खोले जाते थे ताकि
- 22:27अंधेरे में कोई लुटेरा घात लगाए ना बैठा
- 22:30हो। जैसे ही दरवाजा खुलता आंगन में हलचल
- 22:33शुरू हो जाती। गर्मी के दिनों में बहुत से
- 22:35मुसाफिर सुबह 4:00 बजे ही निकल पड़ते थे
- 22:38ताकि धूप तेज होने से पहले ज्यादा से
- 22:41ज्यादा रास्ता तय कर सकें। हमारा परिवार
- 22:43भी उठता है। मुखिया बैलों को गाड़ी में
- 22:46जोड़ता है। बूढ़ी मां को सहारा देकर
- 22:48बिठाता है और बैलगाड़ी फिर उसी बड़े
- 22:51दरवाजे से बाहर निकल जाती है। अगले 12
- 22:53दिनों तक हर शाम उनकी किस्मत में एक नई
- 22:56सराय, एक नया आंगन और एक नई रात लिखी है।
- 23:00लेकिन ठीक उसी दौर में इस बैलगाड़ी से कुछ
- 23:03दूर एक नई आवाज भारत की सड़कों पर गूंजने
- 23:06लगी थी। भाप के इंजन की सीटी। साल था 1853
- 23:10जब भारत में पहली बार मुसाफिरों वाली
- 23:13रेलगाड़ी चली। फिर धीरे-धीरे पटरियां
- 23:15फैलती गई। 1864 तक मुगलसराय से इलाहाबाद
- 23:19तक रेल की लाइन खुल चुकी थी और 1866 में
- 23:23वही एमली ईडन जो कभी तंबू में घूमी थी
- 23:26अपनी किताब में लिखती हैं कि रेलगाड़ियों
- 23:29ने भारत में सफर करने का पुराना तरीका ही
- 23:31बदल डाला है। सोचिए जिस 200 कि.मी. के सफर
- 23:35में हमारे परिवार को करीब 2 हफ्ते लग रहे
- 23:38थे और हर रात किसी सराय में रुकना पड़ रहा
- 23:40था। वही सफर अब रेल से कुछ ही घंटों में
- 23:43पूरा होने लगा। जब शाम होने से पहले ही
- 23:46मुसाफिर अपनी मंजिल पर पहुंचने लगे तो
- 23:48रास्ते की सरायों में रात बिताने की जरूरत
- 23:51ही कम होती चली गई। सराय रातोंरात खत्म
- 23:54नहीं हुई। वो धीरे-धीरे खाली होती गई।
- 23:57पहले बड़े व्यापारी गए फिर आम मुसाफिर।
- 23:59जिन आंगनों में कभी सैकड़ों बैलगाड़ियां
- 24:02खड़ी होती थी, वहां अब सन्नाटा पसरने लगा।
- 24:05पर सराय पूरी तरह गायब नहीं हुई। वो हमारे
- 24:08शहरों के नामों में जिंदा रह गई। दिल्ली
- 24:10का सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जहां से आज
- 24:13रोज हजारों लोग ट्रेन पकड़ते हैं। कहा
- 24:16जाता है कि उसका नाम मुगल दौर के एक अमीर
- 24:19रुल्ला खान की सराय से पड़ा था और जब 1872
- 24:23में यहां रेल का स्टेशन बना तो उस पुरानी
- 24:25सराय के ठीक पास से रेलगाड़ी गुजरने लगी।
- 24:28यानी एक ही जगह पर सराय का दौर खत्म हुआ
- 24:31और रेल का दौर शुरू हुआ। दिल्ली का सराय
- 24:34काले खान जो आज एक बड़ा बस अड्डा है।
- 24:37उत्तर प्रदेश का मुगलसराय और पंजाब का नूर
- 24:40महल कस्बा यह सब उसी दुनिया की निशानियां
- 24:43हैं जिसमें मुसाफिर रात को सराय के दरवाजे
- 24:46पर दस्तक देते थे। नूर महल की वह सराय तो
- 24:49आज भी खड़ी है। उसके दरवाजे पर पत्थर के
- 24:52वही हाथी और मोर आज भी तराशे हुए हैं। बस
- 24:55उसकी कोठियों में अब कोई मुसाफिर नहीं
- 24:58सोता। हो सकता है आपके दादा-दादी या नाना
- 25:01नानी ने भी कभी आपको बताया हो कि उनके
- 25:03जमाने में लोग लंबा सफर कैसे करते थे।
- 25:06रास्ते में कहां रुकते थे और रात कैसे
- 25:09गुजारते थे। अगर आपने ऐसी कोई बात सुनी है
- 25:12तो कमेंट में जरूर लिखिए। अगर आपको यह सफर
- 25:15पसंद आया हो तो वीडियो को लाइक कीजिए और
- 25:17इसे उस इंसान के साथ शेयर कीजिए जिसे
- 25:20पुराने भारत की कहानियां सुनना अच्छा लगता
- 25:23है और अगर आप अभी तक अननोन इतिहास परिवार
- 25:26का हिस्सा नहीं बने हैं तो चैनल को
- 25:28सब्सक्राइब कर लीजिए और बैल आइकन दबा
- 25:30दीजिए क्योंकि अगली बार हम आपको इतिहास के
- 25:33किसी ऐसे ही भूले हुए कोने में लेकर
- 25:36चलेंगे जिसके बारे में आपने शायद पहले कभी
- 25:39नहीं सुना होगा।
About this transcript
This page contains the full transcript of 150 साल पहले मुसाफिर रात कहाँ बिताते थे? पुरानी सराय की अनसुनी कहानी! | Full Documentary by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,482 words across 531 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.
What you can do with it
Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.
Free YouTube transcript tool
YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.