YouTube2Text

100 साल पहले दिवाली कैसे मनाई जाती थी? 1926 के भारत की अनसुनी कहानी! — Transcript

by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀 · 4,266 words · 506 segments · language hi · Watch on YouTube

Full transcript

  1. 0:00साल था 1926
  2. 0:025 नवंबर की रात उत्तर भारत के एक गांव में
  3. 0:06एक मिट्टी के घर के आंगन में एक औरत जमीन
  4. 0:09पर बैठी है। उसके सामने 11 दिए रखे हैं।
  5. 0:1211 गिनकर क्योंकि इससे ज्यादा उसके पास है
  6. 0:16ही नहीं। वो सरसों के तेल की शीशी झुकाती
  7. 0:19है। लेकिन पूरी नहीं। एक-एक बूंद। हर दिए
  8. 0:23में उतना ही [संगीत] तेल जितने में वह बस
  9. 0:26जल सके। क्योंकि यह तेल उसने खाना पकाने
  10. 0:29में से बचाया है। रात के 10:00 बजते हैं
  11. 0:32और वह औरत उठकर एक-एक करके दिए बुझाने
  12. 0:36लगती है। दिवाली की रात, लक्ष्मी की पूजा
  13. 0:39वाली रात और घर में [संगीत] दिए बुझाए जा
  14. 0:42रहे हैं। क्योंकि अगर आज सारा तेल जल गया
  15. 0:45तो कल सुबह चूल्हा नहीं जलेगा। उस पूरी
  16. 0:49रात उस गांव में एक भी पटाखा नहीं फूटा।
  17. 0:52एक भी नहीं। और ठीक उसी रात वहां से कुछ
  18. 0:55100 किलोमीटर दूर एक राजा के महल में एक
  19. 0:59साथ हजारों बिजली के बल्ब [संगीत] जल उठे
  20. 1:01थे। लोग बैलगाड़ियां भरकर मीलों दूर से
  21. 1:04सिर्फ यह देखने आए थे क्योंकि बिना आग
  22. 1:07[संगीत] के रोशनी निकलना उनके लिए जादू
  23. 1:09था। और जिस शहर के पटाखों के बिना आज
  24. 1:12हिंदुस्तान की दिवाली अधूरी लगती है। 1926
  25. 1:16में वहां एक भी पटाखा नहीं बनता था। आज इस
  26. 1:20वीडियो में हम आपको ठीक 100 साल पीछे ले
  27. 1:22जाएंगे। उसी 5 नवंबर 1926 [संगीत] की सुबह
  28. 1:26से लेकर आधी रात तक। आप देखेंगे कि उस
  29. 1:29जमाने में [संगीत] दिए पैसों से खरीदे ही
  30. 1:31नहीं जाते थे। उन्हें घर लाने का तरीका
  31. 1:34कुछ और ही था। आप देखेंगे कि इस देश के एक
  32. 1:37बड़े हिस्से में दिवाली का असली जश्न रात
  33. 1:40को होता ही नहीं था। वो सूरज निकलने
  34. 1:42[संगीत] से पहले ही पूरा हो जाता था। और
  35. 1:44आप यह भी देखेंगे कि आधी रात के बाद इस घर
  36. 1:48में एक ऐसी रस्म होती थी जो आज किसी घर
  37. 1:51में नहीं होती। तो चलिए चलते हैं 5 नवंबर
  38. 1:53[संगीत] 1926 में।
  39. 2:1525 अक्टूबर 1926 दिवाली आने में अभी 10
  40. 2:19दिन बाकी हैं और यहां सबसे पहले एक बात
  41. 2:21जान लीजिए उस जमाने में पूरे हिंदुस्तान
  42. 2:24में [संगीत] दिवाली एक ही दिन नहीं मनाई
  43. 2:26जाती थी। दिवाली का दिन सूरज के डूबने के
  44. 2:29समय से तय होता था और हर शहर में सूरज
  45. 2:32अलग-अलग वक्त पर डूबता है। नियम यह था कि
  46. 2:35सूरज ढलने के बाद वाले हिस्से में
  47. 2:37अमावस्या की तिथि होनी चाहिए [संगीत] चाहे
  48. 2:39वो सिर्फ 24 मिनट के लिए ही क्यों ना हो
  49. 2:42बस इतने से फर्क की वजह से कहीं दिवाली एक
  50. 2:45दिन पहले पड़ जाती थी और कहीं 1 दिन बाद
  51. 2:47एक ही देश एक ही त्यौहार और तारीखें अलग
  52. 2:51और यह तारीख गांव वालों को किसी कैलेंडर
  53. 2:53से नहीं मिलती थी। गांव का पंडित [संगीत]
  54. 2:55अपनी एक पुरानी किताब निकालता था जिसे
  55. 2:58पंचांग कहते थे और चौपाल पर बैठकर सबको
  56. 3:01बता देता था कि इस बार अमावस्या किस दिन
  57. 3:04है। पूरा गांव उसी एक आदमी की बात पर अपनी
  58. 3:07दिवाली तय करता था और एक बात इससे भी बड़ी
  59. 3:10इस देश के एक बड़े हिस्से में दिवाली का
  60. 3:12मतलब लक्ष्मी पूजा था ही नहीं। बंगाल में
  61. 3:16उसी अमावस्या की रात काली पूजा होती थी।
  62. 3:18गुजरात में वो दिन नया साल था और दक्षिण
  63. 3:21भारत में तो पूरा त्यौहार [संगीत] ही रात
  64. 3:23का नहीं था। वह सुबह का था। लेकिन उन सब
  65. 3:26पर हम आगे आएंगे। पंडित जी ने पंचांग का
  66. 3:29पन्ना पलटा, उंगली एक पंक्ति पर रखी और
  67. 3:31चौपाल पर बैठे पूरे गांव को बता दिया। इस
  68. 3:34बार कार्तिक की अमावस्या 5 नवंबर को पड़
  69. 3:37रही है। बस उसी पल पूरे गांव की गिनती
  70. 3:40शुरू हो गई। 10 दिन खबर चौपाल से निकलकर
  71. 3:43गलियों में, गलियों से आंगनों में और
  72. 3:45आंगनों से रसोइयों तक पहुंच गई और अगली
  73. 3:47सुबह धुंध अभी छटी भी नहीं है। वह औरत
  74. 3:50आंगन के बीच खड़ी होकर अपने ही घर को ऐसे
  75. 3:53देख रही है जैसे कोई [संगीत] कारीगर अपने
  76. 3:55अधूरे काम को देखता है। उसकी नजर दीवारों
  77. 3:58पर है। बरसात के 4 महीने इन मिट्टी की
  78. 4:01दीवारों पर भारी पड़े हैं। जगह-जगह मिट्टी
  79. 4:03उखड़ गई है। कोनों में दरारें आ गई हैं और
  80. 4:06अब इस पूरे घर को 10 दिन में नया करना है।
  81. 4:09काम उसी दिन शुरू हो जाता है। घर के मर्द
  82. 4:12और बड़े लड़के गांव के बाहर उस जगह जाते
  83. 4:14हैं जहां से चिकनी मिट्टी निकलती है।
  84. 4:16[संगीत] कहीं पीली मिट्टी मिलती है कहीं
  85. 4:18सफेद उसे खोदकर टोकरियों में भरकर सिर पर
  86. 4:22रखकर घर लाया जाता है। फिर उसे आंगन में
  87. 4:24ढेर करके पानी डाला जाता है और पैरों से
  88. 4:27रौंद रौंद कर नरम [संगीत] किया जाता है जब
  89. 4:29तक वह आटे की तरह ना हो जाए और फिर शुरू
  90. 4:32होती है लिपाई। औरतें जमीन पर बैठकर हथेली
  91. 4:35में मिट्टी लेकर दीवार पर गोल-गोल घुमाकर
  92. 4:38उसकी परत चढ़ाती [संगीत] हैं। सिर्फ हाथ
  93. 4:40से एक-एक दीवार फिर फर्श फिर चौखट के
  94. 4:43आसपास घुटनों के बल बैठे-बैठे पूरा दिन
  95. 4:46निकल जाता है और कमर टूटने लगती है। एक
  96. 4:48दिन में एकद कमरे से ज्यादा नहीं [संगीत]
  97. 4:50हो पाता। इसीलिए यह काम 10 दिन पहले शुरू
  98. 4:53होता था क्योंकि इसमें चार-प दिन तो लग ही
  99. 4:56जाते थे। लिपाई की एक परत सूखती है फिर
  100. 4:58दूसरी [संगीत] चढ़ती है और जब सब सूख जाता
  101. 5:01है तो दीवार ऐसी चिकनी हो जाती है जैसे
  102. 5:04किसी ने पॉलिश की हो। [संगीत] जिनके घर
  103. 5:06पक्के हैं उनके यहां अलग काम चलता है।
  104. 5:08वहां चूने की पुताई [संगीत] होती है। चूने
  105. 5:10को पानी में भिगोकर डंडे से घोलकर कपड़े
  106. 5:13की बनी कूंची से [संगीत] दीवारों पर
  107. 5:15चढ़ाया जाता है। पूरे घर की दीवारें सफेद
  108. 5:18हो जाती हैं और दूर से चमकने लगती हैं।
  109. 5:20इधर दीवारें सूख रही हैं। उधर घर की
  110. 5:22बुजुर्ग औरत पीतल और कांसे के बर्तन लेकर
  111. 5:25बैठ गई है। साल भर में यह बर्तन काले पड़
  112. 5:28जाते हैं। उन्हें चमकाने के लिए बाजार से
  113. 5:30कुछ [संगीत] नहीं आता था। राख, मिट्टी और
  114. 5:33इमली से उन्हें रगड़ा जाता था। घंटों
  115. 5:35रगड़ाई के बाद वह बर्तन ऐसे चमकते [संगीत]
  116. 5:38थे कि उनमें शक्ल दिखने लगे। यही बर्तन
  117. 5:40दिवाली की पूजा में रखे जाने थे। इन्हीं
  118. 5:42दिनों में एक और इंसान के घर भीड़ बढ़
  119. 5:45जाती [संगीत] है। दर्जी उस जमाने में
  120. 5:46तैयार कपड़े बाजार में मिलते ही नहीं थे।
  121. 5:49कपड़ा थान से नाप कर [संगीत] खरीदा जाता
  122. 5:51था और दर्जी उसे सिलता था और नए कपड़े साल
  123. 5:54में एक ही बार बनते थे। दिवाली या दशहरे
  124. 5:57पर। बस बाकी पूरे साल वही पुराने कपड़े
  125. 6:00चलते थे। फटते थे, सिले जाते थे, फिर चलते
  126. 6:03थे। दिवाली से 3-4 दिन पहले आंगन के कोने
  127. 6:06में एक अलग चूल्हा जलने लगता था। सिर्फ
  128. 6:09मिठाई के लिए और यहां सबसे जरूरी बात यह
  129. 6:11है कि इस मिठाई में बाजार की सफेद चीनी
  130. 6:14नहीं जाती थी। उस दौर में हिंदुस्तान में
  131. 6:17बाहर से सस्ती सफेद चीनी आती थी। लेकिन
  132. 6:20स्वदेशी की लहर में बहुत से घरों ने तय कर
  133. 6:22लिया था कि विदेशी चीनी उनकी रसोई में
  134. 6:25नहीं घुसेगी [संगीत] और भगवान के भोग में
  135. 6:27तो बिल्कुल नहीं। इसलिए मिठाई गुड़, देसी
  136. 6:30खांड और [संगीत] बूरे से बनती थी और यह
  137. 6:32कोई एक दिन का काम नहीं था। पहले गुड़ की
  138. 6:35चाशनी बनती। उसमें तिल डालकर गरम-गरम
  139. 6:38हाथों से तिल के लड्डू बांधे जाते।
  140. 6:40हथेलियां जलती थी पर हाथ रुकते नहीं थे।
  141. 6:42अगले दिन बेसन भुना जाता धीमी आंच पर
  142. 6:46लगातार चलाते हुए जब तक पूरे घर में उसकी
  143. 6:49खुशबू ना भर जाए और बेसन [संगीत] के लड्डू
  144. 6:51बनते। फिर गुजिया जिसमें खोया भरा जाता।
  145. 6:54फिर शक्करपारे और फिर वह मिठाई जो आज के
  146. 6:57ज्यादातर घरों से गायब हो चुकी है। अनरसे
  147. 7:00चावल को तीन-चार दिन पानी में भिगोया
  148. 7:02जाता। फिर सुखाकर पीसा जाता। फिर उसमें
  149. 7:05गुड़ मिलाकर गूंथा जाता। फिर उसकी
  150. 7:07छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तिल में लपेटा
  151. 7:09जाता और तब जाकर उसे तला जाता। एक मिठाई
  152. 7:13में कई दिन। बच्चों [संगीत] के लिए सबसे
  153. 7:15बड़ी चीज कुछ और थी। चीनी की चाशनी को
  154. 7:18लकड़ी के सांचों में डालकर सफेद और गुलाबी
  155. 7:21रंग के खिलौने बनते थे। हाथी, घोड़ा और
  156. 7:24छोटी मीनारें। बच्चे उन्हें दिन भर हाथ
  157. 7:27में [संगीत] लिए घूमते और आखिर में खा
  158. 7:29जाते। आज की पीढ़ी ने शायद वो खिलौने देखे
  159. 7:32भी नहीं है। इस दौरान गांव का कुम्हार
  160. 7:34अपना चाक लेकर बैठ [संगीत] गया था और
  161. 7:37लगातार दिए बना रहा था। सुबह से रात तक
  162. 7:40सिर्फ दिए इतने कि उन्हें सुखाने के
  163. 7:42[संगीत] लिए उसके आंगन में जगह कम पड़ने
  164. 7:44लगती थी। उसकी पत्नी उन्हें धूप में
  165. 7:46फैलाती फिर उन्हें भट्टी में पकाया जाता।
  166. 7:49उसके बाद दिए पक कर तैयार हो जाते। हल्के
  167. 7:52लाल रंग के खुरदरे और इतने सस्ते कि उनकी
  168. 7:56[संगीत] कोई कीमत ही नहीं लगाई जाती थी
  169. 7:58क्योंकि गांव में दिए पैसों से खरीदे ही
  170. 8:00नहीं जाते थे। दिवाली की [संगीत] सुबह
  171. 8:02औरतें कुम्हार के घर जाती थी हाथ में पैसे
  172. 8:05नहीं सूप में अनाज लेकर गेहूं या धान वो
  173. 8:09अनाज कुम्हार को दे दिया जाता और [संगीत]
  174. 8:11बदले में वह दिए दे देता। कभी 100 कभी 50
  175. 8:15कभी सिर्फ 20 इस बात पर कि देने वाले के
  176. 8:18पास देने को कितना था। लेकिन अब असली चीज
  177. 8:21आती है दिया जलाने के लिए चाहिए तेल और
  178. 8:24तेल [संगीत] अनाज के बदले नहीं मिलता था।
  179. 8:26तेल खरीदना पड़ता था पैसों से और यहीं से
  180. 8:29उस दौर की दिवाली दो हिस्सों में बट जाती
  181. 8:31थी। उत्तर भारत में दिए सरसों के तेल से
  182. 8:34जलते थे। दक्षिण में तिल के तेल से। उस
  183. 8:37जमाने के बंबई के बाजार के रिकॉर्ड के
  184. 8:39हिसाब से एक शेर तेल लगभग चार से पांच
  185. 8:42[संगीत] आने का पड़ता था। अब दो चीजें समझ
  186. 8:45लीजिए वरना यह नंबर बेमतलब है। एक शेर
  187. 8:48मतलब आज के लगभग 900 ग्राम [संगीत] यानी
  188. 8:50करीब 1 किलो और ₹1 में 16 आने होते थे।
  189. 8:54यानी एक आना रुपए का 16वां हिस्सा। तो 1
  190. 8:57किलो तेल चारप आने का। सुनने में कुछ भी
  191. 9:00नहीं लगता। लेकिन अब कमाई देखिए। 1926 में
  192. 9:03बंबई की कपड़ा मिल में काम करने वाले
  193. 9:06मजदूर की पूरे महीने की औसत कमाई थी ₹34.
  194. 9:10और 56 और यह शहर का मजदूर था। गांव में
  195. 9:13हालत इससे कहीं खराब थी। पहाड़ी इलाकों
  196. 9:15में मजदूरी करने वालों को पूरे दिन के काम
  197. 9:18के बदले सिर्फ दो या तीन आने मिलते थे। अब
  198. 9:21हिसाब जोड़िए। एक छोटा दिया 3-4 घंटे
  199. 9:23[संगीत] जलने में 10-15 बूंद तेल पी जाता
  200. 9:26है। अगर 50 दिए पूरी रात जलाने हो तो आधा
  201. 9:29से पौना शेर [संगीत] तेल लग जाता। यानी
  202. 9:31लगभग 4 से छह आने का तेल और उस मजदूर की
  203. 9:35पूरे दिन की [संगीत] कमाई थी दो आने। मतलब
  204. 9:37एक रात दिए जलाने में उसकी दो दिन की कमाई
  205. 9:40खत्म। इसीलिए उस औरत के आंगन में 11 दिए
  206. 9:44थे। इसीलिए वह शीशी पूरी नहीं झुकाती
  207. 9:46[संगीत] थी। एक-एक बूंद डालती थी और
  208. 9:48इसीलिए रात के 10:00 बजे वो उन्हें बुझाने
  209. 9:51लगती थी। यह कंजूसी नहीं थी। उसके लिए
  210. 9:53सवाल यह था ही नहीं कि दिवाली [संगीत]
  211. 9:55कितनी अच्छी मनेगी। सवाल यह था कि कल सुबह
  212. 9:58चूल्हा जलेगा या नहीं। और एक चीज जो आज
  213. 10:01पूरी तरह गायब हो चुकी है। बाती। आज हम
  214. 10:04रुई की तैयार [संगीत] बातियों का पैकेट ले
  215. 10:06आते हैं। उस दौर में बाती बाजार से नहीं
  216. 10:08आती थी। घर की औरतें कपास लेकर बैठती थी
  217. 10:11और उंगलियों से रगड़ कर एक-एक बाती बनाती
  218. 10:14थी। 100 दिए जलाने हैं तो 100 बाततियां
  219. 10:17हाथ [संगीत] से। इसी तैयारी के बीच आ जाता
  220. 10:19है त्यौहार का पहला दिन 2 नवंबर 1926
  221. 10:23धनतेरस और यहां एक गलतफहमी दूर कर लेते
  222. 10:26हैं। आज धनतेरस [संगीत] का मतलब है सोना
  223. 10:28खरीदना, चांदी खरीदना, गहने की दुकान पर
  224. 10:31लाइन लगाना। 1926 के गांव में ऐसा कुछ
  225. 10:34नहीं होता था। आम आदमी की धनतेरस की
  226. 10:37खरीदारी बहुत छोटी थी। पीतल, तांबे या
  227. 10:40कांसे का एक बर्तन, एक लोटा, एक गिलास, एक
  228. 10:43कटोरी। बस इतना और जिनके पास इतना भी नहीं
  229. 10:46था, वह धनिया के बीज और सीक की एक नई
  230. 10:49झाड़ू ले आते थे। क्योंकि इन्हें लक्ष्मी
  231. 10:51का प्रतीक माना जाता था। सोने की बात अलग
  232. 10:54ही थी। 1926 में सोने का एक तोला यानी आज
  233. 10:57के लगभग 11 1/2 ग्राम सिर्फ ₹21 के आसपास
  234. 11:01था। सुनने में लगता है कि इतना सस्ता सोना
  235. 11:04तो हर कोई खरीद लेता। लेकिन याद [संगीत]
  236. 11:06कीजिए उसी मिल मजदूर की पूरे महीने की
  237. 11:08कमाई थी ₹34 और 56 पैसे। मतलब एक तोला
  238. 11:12सोना उसकी पूरे महीने की कमाई का 60%
  239. 11:15[संगीत]
  240. 11:16खा जाता। इसी दिन शाम को एक और रस्म होती
  241. 11:18थी, जो आज बहुत कम घरों में बची है। घर के
  242. 11:21बाहर दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके एक
  243. 11:24अकेला दिया रखा जाता था। यह दिया लक्ष्मी
  244. 11:26के लिए नहीं होता था। यह यमराज के नाम का
  245. 11:29होता था और इसे जलाने [संगीत] के पीछे
  246. 11:31मान्यता यह थी कि इससे घर के लोगों की
  247. 11:33अकाल मौत टल जाती है। पूरे घर में उस रात
  248. 11:36बस यही एक दिया जलता था और वह भी घर के
  249. 11:39बाहर, और फिर आई 5 नवंबर [संगीत] की सुबह,
  250. 11:42आज सजावट का दिन था और यहां सबसे मजे की
  251. 11:45बात यह है कि सजाने के लिए उस घर में
  252. 11:48बाजार से लाई हुई एक भी चीज नहीं थी। जो
  253. 11:51कुछ था वो [संगीत] सब इसी गांव की मिट्टी,
  254. 11:53खेत और पेड़ों से निकलना था। सबसे पहले
  255. 11:56औरतें चावल लेकर बैठी, उन्हें पानी में
  256. 11:59भिगोया, सिल पर पीसा और एक गाढ़ा सफेद घोल
  257. 12:02तैयार [संगीत] किया। इसी घोल में उंगली
  258. 12:04डुबोकर उन्होंने दरवाजे के आगे जमीन पर
  259. 12:07चौक पूरा। आज की तरह बाजार के रंगीन पाउडर
  260. 12:10उस जमाने में थे ही नहीं। रंग के नाम पर
  261. 12:13सिर्फ तीन चीजें थी। चावल का सफेद, हल्दी
  262. 12:16का पीला और गेरू यानी लाल [संगीत] मिट्टी
  263. 12:18का लाल। बस इन्हीं तीन से दहलीज पर बेलें,
  264. 12:21फूल और चौकोर आकृतियां बनाई जाती और सबसे
  265. 12:25खास बात चौक के बीच में छोटे-छोटे पंजे
  266. 12:28बनाए जाते थे। [संगीत] जैसे कोई चलकर घर
  267. 12:30के अंदर आ रहा हो। मान्यता थी कि यह
  268. 12:32लक्ष्मी के पैर हैं जो दरवाजे से होते हुए
  269. 12:35घर के अंदर आ रही हैं। दीवारों पर [संगीत]
  270. 12:37भी काम चल रहा था। लिपाई तो पहले ही हो
  271. 12:39चुकी थी। अब उस साफ दीवार पर गेरू में
  272. 12:42उंगली डुबोकर आकृतियां बनाई जाती। बेलें,
  273. 12:45चिड़िया, हाथी और हाथ के पंजे [संगीत] के
  274. 12:47छापे। बाहर से मर्द आम के पत्ते और गेंदे
  275. 12:50के फूल तोड़ लाए। उन्हें सुतली में पिरोकर
  276. 12:53लंबी लड़ी बनाई गई और मुख्य दरवाजे पर
  277. 12:56बांध दी गई। उसी के साथ गन्ने [संगीत] के
  278. 12:58दो डंडे खड़े किए गए जो पूजा में भी चढ़ने
  279. 13:01थे। इधर लड़के छत पर चढ़े हुए हैं।
  280. 13:03उन्होंने बांस की पतली तीलियां तोड़कर एक
  281. 13:06ढांचा बनाया है और उस पर रंगीन कागज
  282. 13:08चिपकाया है। यह कंदील है। इसके अंदर शाम
  283. 13:11को एक छोटा दिया रखा जाएगा और इसे छत के
  284. 13:14किनारे या एक ऊंचे बांस पर टांग दिया
  285. 13:17जाएगा। कुछ जगहों पर तो बांस इतना ऊंचा
  286. 13:19खड़ा किया जाता था कि वह दिया दूर से तारे
  287. 13:22जैसा दिखता था और लोग कहते थे कि यह रोशनी
  288. 13:25घर के पुरखों को रास्ता दिखाती है और आंगन
  289. 13:28के एक कोने में घर की लड़कियां बैठी हैं।
  290. 13:31वह गीली मिट्टी से एक छोटा [संगीत] सा दो
  291. 13:33मंजिला घर बना रही हैं जिसमें नन्ही
  292. 13:35खिड़कियां हैं और छोटा सा दरवाजा। इसे घर
  293. 13:38कहते थे। शाम को इसमें एक छोटा दिया
  294. 13:41[संगीत] रखा जाएगा और खील बताशे भरे
  295. 13:43जाएंगे। हर साल यह बनता था और हर साल
  296. 13:46दिवाली के बाद मिट्टी में मिल जाता था।
  297. 13:48दिए भी आज ही धुलकर तैयार हुए। नए दिए
  298. 13:51पहली बार जलाने से पहले उन्हें पानी में
  299. 13:54भिगोया जाता था। वरना मिट्टी सारा तेल सोख
  300. 13:57लेती। फिर उन्हें पोंछकर धूप में सुखाकर
  301. 13:59एक कतार में रखा जाता। दिन भर औरतें चौक
  302. 14:02पूती [संगीत] रहीं। खाना बनता रहा और सूरज
  303. 14:05ढलते ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई। पूजा
  304. 14:08घर का सबसे बुजुर्ग आदमी कराता था और सारी
  305. 14:11तैयारी औरतें करती थी। पूजा की थाली में
  306. 14:14आज की तरह नोट नहीं [संगीत] रखे जाते थे।
  307. 14:16उसमें चांदी के भारी सिक्के रखे जाते थे।
  308. 14:19उन सिक्कों पर अंग्रेज राजा या रानी की
  309. 14:21तस्वीर बनी होती थी और लोग उन्हें कलदार
  310. 14:24कहते थे। उन्हें कच्चे दूध से धोकर पोंछ
  311. 14:27कर कपड़े पर रखा जाता था। चढ़ावे में खील
  312. 14:30और बताशे, गुड़, गन्ने के टुकड़े और वही
  313. 14:33घर की बनी [संगीत] मिठाई, पूजा में फूल
  314. 14:35चढ़ते, दिया जलता और पूरा परिवार हाथ
  315. 14:38जोड़े [संगीत] बैठा रहता। और फिर रात के
  316. 14:4010:00 बजते हैं और वह औरत एक-एक करके दिए
  317. 14:43बुझाने लगती है। लेकिन उस रात उस घर में
  318. 14:46सब खत्म नहीं हुआ था। रात के 2:00 बजे जब
  319. 14:49पूरा गांव सो चुका था। घर की सबसे बुजुर्ग
  320. 14:52औरत अंधेरे [संगीत] में उठती है। वो सीधे
  321. 14:54पूजा वाली जगह पर रखे सबसे बड़े दिए के
  322. 14:57पास जाती है। उस दिए के ऊपर उसने शाम
  323. 14:59[संगीत] को ही मिट्टी का एक ढक्कन रख दिया
  324. 15:02था। वह कांपते हाथों से वह ढक्कन उतारती
  325. 15:04है। रात भर दिए की लौ ने उस ढक्कन के नीचे
  326. 15:07[संगीत] काली कालिख जमा कर दी है। वह उसे
  327. 15:10बड़ी सावधानी से खुरचक कर एक छोटी [संगीत]
  328. 15:12डिबिया में भरती है। उसमें थोड़ा सा घी
  329. 15:15मिलाती है और उसे संभाल कर रख देती है। यह
  330. 15:17काजल है और यह काजल अब पूरे साल चलेगा।
  331. 15:20अगली सुबह वह सबसे पहले अपने पोते को गोद
  332. 15:23में लेगी और यही काजल उसकी आंख में
  333. 15:26लगाएगी। यह बुदबुदाते हुए कि उसे किसी की
  334. 15:28बुरी नजर ना लगे। और ठीक उसी वक्त घर की
  335. 15:31दूसरी औरतें पिछले दरवाजे से बाहर निकल
  336. 15:34रही हैं। उनके हाथ में घर की सबसे पुरानी
  337. 15:37घिसी हुई झाड़ू है। वह [संगीत] उसे गली
  338. 15:39में फेंक आती हैं। फिर लौट कर पानी में
  339. 15:41सेंधा नमक घोलती हैं और पूरे घर में
  340. 15:43छिड़कती हैं और छिड़कते-छिड़कते एक ही बात
  341. 15:46दोहराती जाती हैं कि गरीबी घर से बाहर जाए
  342. 15:49और लक्ष्मी अंदर आए। आधी रात का यह काम आज
  343. 15:53किसी घर में नहीं होता। लेकिन 1926
  344. 15:55[संगीत]
  345. 15:55में यह दिवाली का उतना ही जरूरी हिस्सा था
  346. 15:58जितना लक्ष्मी की पूजा और उस पूरी रात उस
  347. 16:01गांव में एक भी पटाखा नहीं फूटा। एक भी
  348. 16:04नहीं। लेकिन ठीक उसी [संगीत] रात वहां से
  349. 16:06कुछ 100 किलोमीटर दूर एक जगह ऐसी थी जहां
  350. 16:10किसी ने एक छोटी सी चीज [संगीत] दबाई और
  351. 16:12पूरी इमारत एक साथ जगमगा उठी। बिना तेल
  352. 16:15के, बिना बाती के, बिना आग के। उसे देखने
  353. 16:19के लिए लोग बैलगाड़ियां जोड़कर दो-दो दिन
  354. 16:21का सफर करके पहुंचे थे। वह जगह थी दक्षिण
  355. 16:24भारत [संगीत] का एक राजा का महल। उस दौर
  356. 16:27में वहां के राजा ने अपने महल में बिजली
  357. 16:29लगवा रखी थी और दशहरे और [संगीत] दिवाली
  358. 16:32के मौके पर पूरे महल को हजारों छोटे-छोटे
  359. 16:35बल्बों से सजाया जाता था। सूरज डूबते ही
  360. 16:38वह सारे बल्ब एक साथ जल उठते थे और महल की
  361. 16:41हर दीवार, हर दरवाजा और हर छत रोशनी से
  362. 16:45जगमगा उठती थी। अब सोचिए कि उस [संगीत]
  363. 16:47भीड़ में खड़े आदमी के लिए इसका क्या मतलब
  364. 16:49था। उसने जिंदगी भर रोशनी का सिर्फ एक ही
  365. 16:53तरीका देखा था। कुछ जलाओ तब रोशनी होगी।
  366. 16:56दिया जलाओ, लकड़ी जलाओ, मशाल जलाओ। आग के
  367. 16:59बिना रोशनी [संगीत] होती ही नहीं थी और
  368. 17:01यहां कांच के एक छोटे से गोले के अंदर
  369. 17:04बिना किसी लौ के, बिना किसी धुएं के, बिना
  370. 17:07किसी तेल के रोशनी निकल रही थी। उसके लिए
  371. 17:10यह जादू था। इसीलिए उस भीड़ का वो छोटा
  372. 17:12[संगीत] बच्चा डर के मारे अपनी मां के
  373. 17:15पल्लू में छुप गया था। उसने रात को इतनी
  374. 17:17[संगीत] अचानक दिन में बदलते कभी नहीं
  375. 17:19देखा था और जब वह बच्चा दोबारा उस रोशनी
  376. 17:22को देखता है तो उसे पता भी नहीं होता कि
  377. 17:25उसी रात [संगीत] इसी देश के अलग-अलग कोनों
  378. 17:28में उसकी दिवाली से बिल्कुल अलग-अलग
  379. 17:30दिवालियां मनाई जा रही थी क्योंकि 1926 की
  380. 17:33दिवाली एक हिंदुस्तान की दिवाली [संगीत]
  381. 17:35थी ही नहीं। उसी महल से कुछ 100 किलोमीटर
  382. 17:38दक्षिण में घर सो चुके थे। वहां असली
  383. 17:41त्यौहार अगली सुबह शुरू होने वाला था। यह
  384. 17:43इलाका था उस वक्त का मद्रास प्रेसिडेंसी,
  385. 17:46यानी आज का तमिलनाडु और उससे सटे तेलुगु
  386. 17:50और कन्नड़ बोलने वाले जिले और यही रिवाज
  387. 17:53महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी चलता था।
  388. 17:55रात के लगभग 3:00 बजे उन गलियों में एक
  389. 17:58आवाज गूंजती है। ढोल और शहनाई बजाने वाले
  390. 18:01लोग गली-गली घूमते [संगीत] हैं और घरों के
  391. 18:04सामने रुक कर बजाते हैं। यह अलार्म घड़ी
  392. 18:06का काम करते थे। उनकी आवाज सुनते ही पूरा
  393. 18:09मोहल्ला बिस्तर छोड़ देता था और सुबह होने
  394. 18:11पर यही लोग वापस आते थे अपना इनाम [संगीत]
  395. 18:14लेने। घरों में मां पहले से चूल्हे पर तिल
  396. 18:17का तेल गर्म कर रही होती है जिसमें जड़ी
  397. 18:19बूटियां डाली गई हैं। पूरे घर में उसकी
  398. 18:22महक भरी हुई है। 4:00 बजे के आसपास सूरज
  399. 18:25निकलने से [संगीत] भी पहले घर के हर सदस्य
  400. 18:27के सिर और शरीर पर वो तेल मला जाता है और
  401. 18:30फिर गर्म पानी से नहलाया [संगीत] जाता है।
  402. 18:33इसे अभ्यंग स्नान कहते थे और यही दक्षिण
  403. 18:36भारत की दिवाली का सबसे [संगीत] बड़ा पल
  404. 18:38था। रात को दिए जलाना नहीं सूरज निकलने से
  405. 18:41पहले का वो स्नान। नहाने के बाद तुरंत नए
  406. 18:44कपड़े पहने जाते, फिर मिठाई और फल और फिर
  407. 18:47बच्चे अंधेरे में ही बाहर निकल कर पटाखे
  408. 18:50चलाना शुरू कर देते थे। उत्तर भारत के
  409. 18:52गांव में जहां पटाखों का नाम तक नहीं था
  410. 18:55वहां दक्षिण के शहरों में बच्चों के हाथ
  411. 18:57में सुबह-सुबह पटाखे थे। बड़े लोग बाद में
  412. 19:00नहाकर मंदिर जाते, रिश्तेदारों के घर जाते
  413. 19:03और दोपहर को बड़ा भोज होता। यानी उत्तर
  414. 19:06में जो त्यौहार रात को शुरू होता [संगीत]
  415. 19:08था, दक्षिण में वह दोपहर तक खत्म हो चुका
  416. 19:11होता था और बंगाल में उसी अमावस्या की रात
  417. 19:14कुछ और ही हो रहा था। वहां लक्ष्मी की
  418. 19:16पूजा नहीं काली की पूजा होती थी। उसी रात
  419. 19:19शहरों और गांवों में रोशनी की जाती थी।
  420. 19:22[संगीत] आतिशबाजी होती थी और नदियों के
  421. 19:24किनारे तक रोशनी फैली रहती थी। एक ही रात,
  422. 19:28एक ही अमावस्या और उत्तर में लक्ष्मी,
  423. 19:30बंगाल में काली। गुजरात में वह दिन कुछ और
  424. 19:33था। वहां दिवाली [संगीत] साल का आखिरी दिन
  425. 19:36था और उसके अगले दिन नया साल शुरू होता
  426. 19:38था। गुजराती परिवारों का नया साल जनवरी
  427. 19:41में नहीं दिवाली के अगले दिन आता था और आज
  428. 19:44भी आता है और पंजाब के [संगीत] कुछ इलाकों
  429. 19:47में इसी मौके पर लोग अपने घर को नया लीप
  430. 19:49कर दिए जलाकर पूरी रात जागते थे। उनकी
  431. 19:53मान्यता थी कि उस रात उनके पुरखे घर लौटते
  432. 19:56हैं और घर में अंधेरा नहीं मिलना चाहिए।
  433. 19:58अब आते हैं उस आदमी पर जिसके लिए दिवाली
  434. 20:01[संगीत] सबसे बड़ा दिन था। व्यापारी उसके
  435. 20:04लिए यह त्यौहार से ज्यादा उसका नया साल
  436. 20:06था। दिवाली की रात वह अपनी [संगीत] गद्दी
  437. 20:08पर बैठता, साल भर का पुराना हिसाब किताब
  438. 20:11बंद करता और लाल कपड़े में बंधा एक नया
  439. 20:14वही खाता खोलता था। उसके पहले पन्ने पर
  440. 20:17रोली से शुभ लाभ लिखा जाता और स्वस्तिक
  441. 20:20बनाया जाता और पूजा में सिर्फ लक्ष्मी की
  442. 20:23नहीं होती थी। स्याही की दवात और कलम की
  443. 20:26भी पूजा होती थी। और उस जमाने के कुछ बड़े
  444. 20:28व्यापारी अपनी लक्ष्मी पूजा में चांदी के
  445. 20:31सिक्के की जगह एक अंग्रेजी सोने का सिक्का
  446. 20:34रखते थे। वही सिक्का जो अंग्रेजी राज की
  447. 20:37ताकत [संगीत] की निशानी था। जिस देश में
  448. 20:39अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चल रहे थे,
  449. 20:41जहां विदेशी कपड़े जलाए जा रहे थे, उसी
  450. 20:44देश के एक व्यापारी की पूजा की थाली में
  451. 20:46अंग्रेजी सिक्का लक्ष्मी बनकर बैठा था। और
  452. 20:49अब वो बात जो शुरू में मैंने आपसे कही थी।
  453. 20:52[संगीत] आज हिंदुस्तान में पटाखों का मतलब
  454. 20:54है शिवकाशी। लेकिन 1926 में शिवकाशी में
  455. 20:58एक भी पटाखा नहीं बनता था। उस वक्त वहां
  456. 21:01सिर्फ इतना हुआ [संगीत] था कि दो चचेरे
  457. 21:03भाई कोलकाता जाकर माचिस बनाने का हुनर सीख
  458. 21:06कर लौटे थे और 1923 में वहां माचिस की एक
  459. 21:10फैक्ट्री लगाई थी। माचिस पटाखे नहीं
  460. 21:12पटाखों का काम वहां बहुत बाद में शुरू हुआ
  461. 21:15और उसका असली फैलाव 1930 और 1940 के दशक
  462. 21:20की बात है। तो फिर 1926 में [संगीत]
  463. 21:22हिंदुस्तान के पटाखे आते कहां से थे? वो
  464. 21:25बाहर से आते थे। चीन से और यूरोप से
  465. 21:27[संगीत] जहाजों में भरकर कुछ कोलकाता में
  466. 21:29भी बनते थे। इसका मतलब यह हुआ कि उस दौर
  467. 21:32में पटाखे आम आदमी की चीज [संगीत] थी ही
  468. 21:34नहीं। वह महंगे थे। शहरों के बाजारों में
  469. 21:37मिलते थे और ज्यादातर अमीर घरों और राजाओं
  470. 21:40के यहां चलते थे। गांव का आदमी ना उन्हें
  471. 21:42खरीद सकता था ना उस तक वह पहुंचते थे।
  472. 21:44इसीलिए उस रात [संगीत] उस गांव में आवाज
  473. 21:47के नाम पर सिर्फ भजन की आवाज थी। हमारे
  474. 21:50लिए दिवाली खुशी [संगीत] का त्यौहार है।
  475. 21:52उनके लिए दिवाली उम्मीद का त्यौहार थी। वह
  476. 21:54दिया इसलिए नहीं जलाते थे कि सब कुछ अच्छा
  477. 21:57चल रहा है। वह दिया इसलिए जलाते थे कि
  478. 22:00शायद अगला साल अच्छा हो जाए और इसीलिए वह
  479. 22:0311 दिए जो रात के 10:00 बजे बुझा दिए गए
  480. 22:06थे। आज की हजार रंग की लड़ियों से कहीं
  481. 22:08ज्यादा भारी थे। 100 साल में हमने बहुत
  482. 22:11कुछ पा लिया। बिजली आ गई। [संगीत] पटाखे
  483. 22:13अपने देश में बनने लगे। मिठाई दुकान पर
  484. 22:16मिलने लगी। कपड़े साल में जब चाहो [संगीत]
  485. 22:18तब मिलने लगे। लेकिन उसी 100 साल में हमने
  486. 22:21वह घरौंदा खो दिया। वो हाथ से काती बाती
  487. 22:24खो दी। दिए के ऊपर रखा वो काजल वाला ढक्कन
  488. 22:27खो दिया और अनाज के बदले दिए देने वाला वह
  489. 22:30पूरा रिश्ता खो दिया। आज हमारे घर पहले से
  490. 22:33कहीं ज्यादा रोशन है। बस दिए थोड़े कम हो
  491. 22:35गए हैं। अगर इस वीडियो ने आपको [संगीत]
  492. 22:38100 साल पीछे ले जाकर वह दिवाली दिखा दी
  493. 22:40जो आपके दादा परदादा ने अपनी आंखों से
  494. 22:43देखी [संगीत] थी तो एक छोटा सा काम कीजिए।
  495. 22:45इस वीडियो को अपने घर के बड़ों को जरूर
  496. 22:48दिखाइए। हो सकता है उनमें से किसी ने बचपन
  497. 22:51में वह मिट्टी का घरौंदा बनाया हो या अपनी
  498. 22:53दादी से वही काजल आंखों में लगवाया हो और
  499. 22:56इसे अपने दोस्तों और परिवार के उस ग्रुप
  500. 22:58में भी भेजिए जहां इस दिवाली सिर्फ
  501. 23:01शुभकामनाओं के मैसेज घूम रहे हैं और अगर
  502. 23:03आप चाहते हैं कि हिंदुस्तान के इतिहास के
  503. 23:06ऐसे ही छुपे हुए पन्ने आप तक [संगीत]
  504. 23:08पहुंचते रहे तो चैनल को सब्सक्राइब कर
  505. 23:11लीजिए और बेल आइकन दबा दीजिए ताकि अगला
  506. 23:14वीडियो आने पर आप उसे मिस ना करें।

About this transcript

This page contains the full transcript of 100 साल पहले दिवाली कैसे मनाई जाती थी? 1926 के भारत की अनसुनी कहानी! by 𝗨𝗻𝗸𝗻𝗼𝘄𝗻 𝗜𝘁𝗶𝗵𝗮𝗮𝘀, generated from the public captions YouTube serves with the video. The transcript has 4,266 words across 506 segments, with the original timestamps preserved so you can click any line to jump to that moment in the embedded player.

What you can do with it

Use the transcript to take notes, quote the speaker, build a study guide, generate a summary with ChatGPT or Claude via the YouTube Summary tool, or export it as a timed subtitle file with YouTube to SRT. You can also re-open it in the transcriber to choose a caption track available on the video.

Free YouTube transcript tool

YouTube2Text is a free YouTube transcript generator — no signup, no daily limit. Paste any YouTube link and get the full transcript instantly, with timestamps, click-to-jump, caption language selection, AI prompts for ChatGPT, Claude, and Gemini, and exports to TXT, SRT, VTT, or Markdown.